MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग

MP Board Class 6th Social Science Chapter 26 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न:
पाठ्य पुस्तक पृष्ठ संख्या 161 पर दिये गये मानचित्र को देखकर उन खनिज पदार्थों की सूची बनाइए जो हमारे देश में निकाले जाते हैं।
उत्तर:

  • लोहा
  • मैंगनीज
  • अभ्रक
  • ताँबा
  • बॉक्साइट
  • सोना
  • नमक
  • जस्ता।

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
(अ) भारत में पाये जाने वाले कोई दो खनिज पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के प्रमुख खनिज पदार्थ लोहा, मैंगनीज, बॉक्साइट, ताँबा, अभ्रक, सोना, चाँदी हैं।

(ब) भारत में कोयला किन-किन राज्यों में निकाला जाता है ? दो नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में कोयला पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में निकाला जाता है।

(स) भारत में कृषि आधारित उद्योग कौन-कौन से हैं ? किन्हीं दो के नाम लिखिए।
उत्तर:
सूती वस्त्रोद्योग, शक्कर, जूट, तेल की मिलें, वनस्पति तेल के कारखाने आदि कृषि आधारित उद्योग हैं।

(द) शक्कर उद्योग में पहले पूँजी अधिक क्यों लगती थी? बताइए।
उत्तर:
शक्कर उद्योग का विकास मुख्यत: गन्ने की उपलब्धता पर आधारित है। पहले शक्कर कारखानों में लगने वाली मशीनों का विदेशों से आयात करना पड़ता था जिसमें अधिक पूँजी की आवश्यकता पड़ती थी। लेकिन अब देश में ही मशीनें बनाई जाती हैं। परिणामस्वरूप देश में शक्कर के कारखानों का तेजी से विकास हो रहा है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) लोहा इस्पात उद्योग के पाँच केन्द्रों के नाम लिखिए और यह किन राज्यों में स्थित हैं, बताइए।
उत्तर:
भिलाई (छत्तीसगढ़), दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), राउरकेला (उड़ीसा), बोकारो (झारखण्ड), सलेम (तमिलनाडु)।

(ब) भारत में सीमेण्ट उद्योग किन-किन राज्यों में स्थित है और क्यों ?
उत्तर:
भारत में सीमेण्ट उद्योग तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान तथा आन्ध्र प्रदेश में स्थित है। सीमेण्ट उद्योग का इन राज्यों में स्थित होने का कारण इसके निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल की उपलब्धता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) भिलाई में ………………  उद्योग है। (लोहा इस्पात / चीनी / कागज) ]
(ब) बॉक्साइट  ……………… में निकाला जाता है। (गुजरात / दिल्ली / हरियाणा)
(स) ‘मुम्बई हाई’ भारत का सबसे बड़ा………….. है। (रेलमार्ग / खनिज तेल क्षेत्र)
(द) ताँबा मध्य प्रदेश के ……………. जिले में निकाला जाता (उज्जैन / शहडोल / बालाघाट)
उत्तर:
(अ) लोहा इस्पात
(ब) गुजरात
(स) खनिज तेल क्षेत्र
(द) बालाघाट।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
खनिज पदार्थों की उनके उपयोग के आधार पर सही जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 1

उत्तर:
(अ) (i) ब्लीचिंग पाउडर में
(ब) (iii)बिजली का सामान
(स) (iv) ऐलुमिनियम बनवाने
(द) (ii) लोहा इस्पात एवं रसायन उद्योग में

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
नीचे दी गई तालिका की पूर्ति कीजिए
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 2

प्रश्न 6.
सही उत्तर चुनिए –
1. भारत में कोयला उत्पादक क्षेत्र है –
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) प. बंगाल
(स) दिल्ली
(द) जम्मू-कश्मीर
उत्तर:
(ब) प. बंगाल

2. भारत में संसार का 90 प्रतिशत खनिज निकाला जाता है –
(अ) अभ्रक
(ब) लोहा
(स) ताँबा
(द) कोयला।
उत्तर:
(अ) अभ्रक

3. दुर्गापुर इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(अ) उड़ीसा
(ब) झारखण्ड
(स) तमिलनाडु
(द) प. बंगाल
उत्तर:
(द) प. बंगाल

4. परमाणु बिजलीघर किस राज्य में स्थापित है ?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्य प्रदेश
(स) जम्मू कश्मीर
(द) नागालैण्ड
उत्तर:
(अ) राजस्थान

प्रश्न 7.
मानचित्र में भारत के खनिज, शक्ति के साधन एवं उद्योगों को दर्शाइए।
उत्तर:

  • लोहा इस्पात उद्योग
  • सूती वस्त्र उद्योग
  • खनिज तेल
  • कोयला।

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 4

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 5

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 6

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें

MP Board Class 6th Social Science Chapter 25 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न
पाठ्य पुस्तक पृष्ठ संख्या 157 पर दिये गये नक्शे को देखकर उन राज्यों के नाम लिखो जहाँ-जहाँ गेहूँ व धान उगाया जाता है।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Social Science Chapter 25 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए(अ) भारत में कृषि का क्या महत्त्व है ?
उत्तर:
भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गाँवों में निवास करती है। उनकी जीविका का मुख्य आधार कृषि है। देश की अर्थव्यवस्था का भी मूलाधार कृषि है। देश के अनेक उद्योगों को कच्चा माल कृषि से ही प्राप्त होता है। कृषि उत्पादों पर आधारित इन उद्योगों का राष्ट्रीय आय में बहुत योगदान है। इन्हीं सब कारणों से भारत में कृषि का महत्त्व है।

(ब) स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भारतीय कृषि का तेजी से विकास हुआ। क्यों ?
उत्तर:
स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारतीय कृषि का बड़ी तेजी से विकास हुआ है। यह सब देश के परिश्रमी किसानों, अनुकूल जलवायु और उपजाऊ मिट्टी तथा आधुनिक तकनीक से सम्भव हो सका है।

(स) भारत में बोई जाने वाली खरीफ, रबी और जायद फसलों के दो-दो नाम लिखिए।
उत्तर:
खरीफ-चावल, ज्वार। रबी-गेहूँ, चना। जायद-सब्जियाँ, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए

(अ) भारत के विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाने वाली मिट्टियों का वर्णन करते हुए उनमें बोई जाने वाली फसलों को बताइए।
उत्तर:
भारत में अनेक प्रकार की मिट्टियाँ पाई जाती हैं। इनमें प्रमुख मिट्टियाँ निम्नलिखित हैं –
1. जलोढ़ मिट्टी – यह मिट्टी नदियों द्वारा निक्षेपित महीन गाद से निर्मित होती है। यह संसार की सबसे अधिक उपजाऊ मिट्टियों में से एक है। यह भारत के उत्तरी मैदान और प्रायद्वीपी भारत की नदियों के डेल्टा प्रदेशों में पाई जाती है। इन क्षेत्रों में गेहूँ, चावल, गन्ना इत्यादि फसलें बहुत होती हैं।

2. काली मिट्टी – यह ज्वालामुखी शैलों से बनी मिट्टी होती है। यह नमी को लम्बे समय तक संजोए रखती है। भारत में यह महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों में मिलती है। यह मिट्टी कपास, गेहूँ आदि की फसल लगाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होती हैं।

3. लाल मिट्टी – आग्नेय शैलों में बनी यह भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी और पूर्वी भागों के उष्ण और शुष्क भागों में पाई जाती है। यह मिट्टी कम उपजाऊ है। परन्तु उर्वरकों की सहायता से इसमें फसलें उगायी जा सकती हैं।

4. लैटराइट मिट्टी – पश्चिमी घाट, नागपुर के पठार और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों में पहाड़ी प्रदेशों की गर्म जलवायु और वर्षा की अधिकता वाले क्षेत्रों में पाई जाती है। भारी वर्षा के कारण मिट्टी की ऊपरी सतह के पोषक तत्व घुलकर बह जाते हैं। अतः यह कम उपजाऊ होती है। हिमालय के पर्वतीय प्रदेशों में मिट्टी का आवरण बहुत पतला है जबकि घाटियों में यह अधिक गहरा है।

इन प्रदेशों की मिट्टी को पर्वतीय मिट्टी कहते हैं। घाटियों में चाय, चावल कई किस्मों के फल उगाये जाते हैं। राजस्थान और गुजरात के मरुस्थलीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली बलुई मिट्टी को रेगिस्तानी मिट्टी कहते हैं। इस क्षेत्र में रबी, ज्वार, बाजरा, मक्का और जौ को सम्मिलित रूप से मोटे अनाज उगाये जाते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
भारत के मानचित्र में चावल, गेहूँ, गन्ना, कपास तथा जूट उत्पादक राज्यों को दर्शाइए –
उत्तर:

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें img 2

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु

MP Board Class 6th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
विभिन्न प्रकार के वन, घास भूमियाँ और झाड़ियों को प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।

(ब) मानसूनी वनों की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
मानसूनी वनों की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • मानसूनी वनों के वृक्ष मध्यम ऊँचाई के होते हैं।
  • वर्ष में एक बार वृक्ष अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। केवल आर्द्र पर्णपाती वनों के वृक्षों में यह क्रिया वर्षभर चलती रहती है।

(स) भारत में पाये जाने वाले किन्हीं दो वनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में पाये जाने वाले वन निम्नलिखित हैं –

  • उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन
  • उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
  • कंटीले वन तथा झाड़ियाँ
  • ज्वारीय वन।

(द) पर्वतीय वनों की दो पेटियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पर्वतीय वनों की पेटियाँ निम्नलिखित हैं –

  • आर्द्र पर्वतीय वन
  • समशीतोष्ण कटिबन्धीय चीड़ के वन
  •  शंकुधारी वन
  • अल्पाइन वन।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) भारत में कितने प्रकार की बनस्पति पाई जाती हैं ? किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में पाँच प्रकार की वनस्पति पाई जाती हैं –

  • उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन
  • उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
  • कंटीले वन तथा झाड़ियाँ
  • ज्वारीय वन
  • पर्वतीय वन

(i) उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन – यह वन पश्चिम बंगाल के मैदानों, उड़ीसा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पाये जाते हैं। इन वनों के वृक्षों की ऊँचाई अधिक होती है। ये वन घने होते हैं और सदैव हरे-भरे रहते हैं। आबनूस, महोगनी, रोजवुड, बाँस, ताड़, रबर यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।

(ii) ज्वारीय वन – समुद्र तट के सहारे नदियों के डेल्टाओं में ज्वारीय वन पाये जाते हैं। सुन्दर वन इसका सबसे बड़ा क्षेत्र है। ये वन पश्चिम बंगाल में गंगा के मुहाने पर पाये जाते हैं। मैंग्रोव और सुन्दरी यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।

(ब) भारत में कौन-कौन से जीव-जन्तु पाये जाते हैं ?
उत्तर:
भारत के विभिन्न भागों में अलग-अलग जीव-जन्तु पाये जाते हैं। ऊँचे पर्वतीय भागों में याक, मरुस्थलों में ऊँट, कच्छ के रन में जंगली गधे, पर्वतीय ढालों और दलदली भागों में गेंडे, गिर के वनों में सिंह और असम, केरल और कर्नाटक में हाथी, पर्वतीय ढालों की घास भूमियों में भेड़-बकरी, पतझड़ वनों में विविध प्रकार के हिरण, जंगली भैंसे, नीलगाय, तेन्दुआ, विभिन्न प्रकार के बन्दर आदि मिलते हैं। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु तथा मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। हमारे देश में अनेक प्रकार के रंग – बिरंगे पक्षी भी पाए जाते हैं।

(स) वनों का महत्व’ विषय पर संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित दो समूहों की आपस में सही जोड़ी | बनाएँ –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु img 1
उत्तर:
(अ) (v) महोगनी वृक्ष
(ब) (iii) सागौन वृक्ष
(स) (iv) बबूल वृक्ष
(द) (i) सुन्दरी वृक्ष
(य) (ii) चीड़ के वृक्ष

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) हमारा राष्ट्रीय पशु …………. है।
(ब) हमारा राष्ट्रीय पक्षी ………… है।
(स) नदियों के डेल्टाओं  …………….. में वन पाये जाते हैं।
(द) गिर के वनों में ………………..  पाया जाता है।
(ङ) मरुस्थल का मुख्य पशु  ……………. है।
उत्तर:
(अ) बाघ
(ब) मोर
(स) ज्वारीय वन
(द) सिंह
(ङ) ऊँट।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में अन्तर बताइए –
(अ) सदाबहार वन और पर्णपाती वन।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु img 1

(ब) कंटीले वन और ज्वारीय वन।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु img 3

प्रश्न 6.
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित की स्थिति दर्शाइएकान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, गिर राष्ट्रीय उद्यान, रणथम्बोर पक्षी अभ्यारण्य, ज्वारीय वन।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु img 4

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन

MP Board Class 6th Social Science Chapter 23 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) जिला प्रशासन का मुखिया क्या कहलाता है ?
उत्तर:
जिला प्रशासन का मुखिया कलैक्टर या जिलाधीश कहलाता है।

(ब) जिले में स्थापित महत्वपूर्ण दो विभागों के नाम बताइए।
उत्तर:

  • शिक्षा विभाग
  • पुलिस विभाग।

(स) राज्य को जिलों व तहसीलों में क्यों बाँटा गया है ?
उत्तर:
प्रशासन को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए | राज्य को जिलों और तहसीलों में बाँटा गया है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए –
(अ) कलैक्टर के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
जिले का सबसे बड़ा अधिकारी जिलाधीश या कलैक्टर होता है जिलाधीश के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं

  • जिले में कानून व व्यवस्था बनाए रखना।
  • जिले की मालगुजारी (भूमिकर) वसूल करना।
  • भूमि सम्बन्धी सभी झगड़ों का निपटारा करना।
  • बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक संकटों के समय बचाव एवं सहायता कार्य करना।
  • नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात आदि की सुविधाएँ प्रदान करना।
  • जिले में चुनावों की व्यवस्था करना।
  • जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की स्थानीय संस्थाओं के कार्यों का निरीक्षण करना।
  • जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना।
  • जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएँ उपलब्ध कराना आदि।

(ब) दीवानी मामले क्या हैं ? इनका निपटारा किस न्यायालय द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
जमीन-जायदाद, रुपये-पैसे आदि लेन-देन सम्बन्धी विवाद दीवानी मामले कहलाते हैं। इनकी सुनवाई दीवानी न्यायालयों में होती है।

(स) फौजदारी मामले क्या हैं ? इनका निपटारा किस न्यायालय द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
चोरी, मारपीट, हत्या आदि मामले फौजदारी मामले कहलाते हैं। इनकी सुनवाई फौजदारी न्यायालयों में होती है।

(द) शिक्षा के पर्यवेक्षण के लिए जिले में क्या व्यवस्था है ?
उत्तर:
शिक्षा के पर्यवेक्षण के लिए जनशिक्षा केन्द्र, जनपद शिक्षा केन्द्र तथा जिला शिक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन
उत्तर:
(i) (य) विकास खंड शिक्षा अधिकारी
(ii) (स) नायब तहसीलदार
(iii) (अ) सब इन्सपेक्टर
(iv) (ब) चिकित्सक
(v) (द) सहायक यंत्री

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ

MP Board Class 6th Social Science Chapter 22 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) शहरी क्षेत्र की स्थानीय संस्थाएँ किन्हें कहते हैं ?
उत्तर:
शहरी क्षेत्र की स्थानीय संस्थाएँ नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम हैं।

(ब) नगर पंचायत कितनी जनसंख्या वाले नगरों में गठित की जाती है ?
उत्तर:
जिन नगरों की जनसंख्या 5,000 से 20,000 तक होती है वहाँ नगर पंचायतों का गठन किया जाता है।

(स) ‘एल्डरमैन’ क्या कार्य करते हैं ?
उत्तर:
‘एल्डरमैन’ नगर पंचायत को सलाह देने का कार्य करते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) नगरीय संस्थाओं के अनिवार्य पाँच कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर:

  • स्थानीय समस्याओं को हल करना।
  • सामाजिक व आर्थिक विकास सम्बन्धी योजनाएँ बनाना तथा उन्हें लागू करना।
  • नालियों, सड़कों, पुलों आदि के निर्माण व मरम्मत सम्बन्धी कार्य।
  • पीने के पानी, सफाई आदि की व्यवस्था करना।
  • रोशनी तथा लोगों के जान-माल की सुरक्षा का प्रबन्ध करना।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य-रक्षा तथा चिकित्सा की व्यवस्था करना आदि।

(ब) नगरीय संस्थाओं के कौन-कौन से ऐच्छिक कार्य हैं ?
उत्तर:

  • पुस्तकालय, वाचनालय, चिड़ियाघर आदि की स्थापना।
  • शिशु कल्याण सम्बन्धी कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देना।
  • सड़कों, भवनों आदि के निर्माण सम्बन्धी कार्य।
  • हाट, मेले, प्रदर्शनी आदि की व्यवस्था करना।

(स) नगरीय संस्थाओं की आय के साधन बताइए।
उत्तर:

  • जल तथा रोशनी की सुविधा हेतु शुल्क।
  • मकान, जमीन आदि पर सम्पत्ति कर।
  • विविध व्यवसायों एवं व्यापार पर कर।
  • राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान।
  • विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं पर लगाये गये जुर्माने से प्राप्त राशि।

(द) वार्ड, मेयर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष किसे कहते हैं ?
उत्तर:

  • वार्ड – नगर पंचायतों में पार्षदों का चुनाव करने के लिए सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को अनेक छोटे-छोटे भागों में बाँट दिया जाता है। इन्हीं भागों को वार्ड कहते हैं। प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है जिसे पार्षद कहते हैं।
    मेयर – नगर निगम के अध्यक्ष को ‘महापौर’ अथवा ‘मेयर’ कहते हैं। एक ‘उपमहापौर’ की भी व्यवस्था है। महापौर का चुनाव जनता द्वारा सीधे तथा उपमहापौर का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाता है।
  • अध्यक्ष – नगर पालिका के सबसे बड़े पदाधिकारी को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं। इसका चुनाव सीधे जनता करती है। यह नगर पालिका की बैठकों की अध्यक्षता करता है।
  • उपाध्यक्ष – नगर पालिका में एक उपाध्यक्ष भी होता है। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में यह बैठकों की अध्यक्षता करता है।

(य) नगर पंचायत या नगर पालिका का गठन कैसे होता है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नगर पंचायत का गठन-पाँच हजार से 20 हजार तक की आबादी वाले नगरों की व्यवस्था एवं देखभाल के लिए नगर पंचायतों का निर्माण किया जाता है।
नगर पंचायत निम्नलिखित सदस्यों से मिलकर बनती है –

  • निर्वाचित सदस्य निर्वाचित सदस्यों को पार्षद कहते हैं। पार्षद का चुनाव नगर के मतदाताओं द्वारा बहुमत के आधार पर किया जाता है। नगरों को छोटे – छोटे कई वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है।
  • अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष – अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करती है तथा उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा पार्षदों के बीच में से किया जाता है।
  • विशिष्ट सदस्य – विशिष्ट सदस्यों को एल्डरमैन भी कहते हैं। इनका चुनाव निर्वाचित सदस्यों द्वारा ऐसे व्यक्तियों में से किया जाता है जो योग्य एवं अनुभवी हों।
  • मुख्य नगरपालिका अधिकारी – यह सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) वृक्ष लगवाना एवं उनकी देखभाल करना नगरीय संस्थाओं का ………… कार्य है।
(ब) ‘नगर – निगम आयुक्त’ का कार्य…….लागू करवाना
(स) नगर पालिका के सदस्यों को ……….. कहा जाता
(द) स्थानीय संस्थाओं को राज्य सरकार से ………… प्राप्त होता है।
उत्तर:
(अ) अनिवार्य
(ब) निर्णय
(स) पार्षद
(द) अनुदान।

प्रश्न 4.
सही जोड़ी बनाइए
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ img 1
उत्तर:
(अ) (i) एक लाख से अधिक की जाती है
(ब) (iii) बीस हजार से एक होता है
(स) (ii) पाँच से बीस हजार होती है

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन

MP Board Class 6th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) ग्राम पंचायत के मुखिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के मुखिया को ‘सरपंच’ कहते हैं।

(ब) पंचायतों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है ?
उत्तर:
पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।

(स) ग्राम सभा की बैठक कितने माह में होती है ?
उत्तर:
ग्राम सभा की बैठक प्रति तीन माह में होती है।

(द) जिला पंचायत के अध्यक्ष को कौन-सा दर्जा प्राप्त है ?
उत्तर:
जिला पंचायत के अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए –
(अ) स्थानीय स्वशासन का अर्थ समझाइए।
उत्तर:
जब किसी क्षेत्र के लोग किसी समिति या संस्था के माध्यम से स्वयं मिलकर दिन-प्रतिदिन की अपनी समस्याएँ सुलझाते हैं, उचित वैधानिक उपाय करते हैं, तो उसे स्थानीय स्वशासन कहते हैं।

(ब) ग्राम पंचायत का गठन कैसे होता है ? समझाइए।
उत्तर:
कम-से-कम एक हजार की आबादी वाले प्रत्येक गाँव में एक ग्राम पंचायत का गठन किया जाता है। यदि किसी गाँव की आबादी एक हजार से कम है तो एक से अधिक गाँवों को मिलाकर एक ग्राम पंचायत बना दी जाती है। ग्राम पंचायत में 10 से 20 तक सदस्य (पंच) होते हैं जिनका चुनाव गाँव की जनता करती है। चुनाव करने के लिए पंचायत क्षेत्र को जनसंख्या के आधार पर कुछ वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य (पंच) का चुनाव होता है। इन वार्डों को पंचायत वार्ड कहते हैं। वार्ड के लोग वोट देकर पंच तथा सरपंच चुन लेते हैं। सबसे अधिक वोट पाने वाला व्यक्ति ही पंच तथा सरपंच (प्रधान) बनता है।

MP Board Solutions

(स) ग्राम पंचायतें ग्रामों के विकास के लिए क्या-क्या कार्य करती हैं ?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं –

  • गाँव की सफाई की व्यवस्था करना
  • सड़कों पर रोशनी का प्रबन्ध करना
  • शिक्षा की व्यवस्था
  • शुद्ध पानी की व्यवस्था
  • सड़क, नालियाँ, कुएँ, तालाब, पुलिया, आदि का निर्माण
  • बीमारियों की रोकथाम के लिए टीके लगवाना
  • अस्पताल एवं पिशु चिकित्सालय की व्यवस्था आदि।

(द) जनपद पंचायत का गठन एवं कार्यविधि समझाइए।
उत्तर:
जनपद पंचायत में चुने हुए सदस्यों के अलावा उस क्षेत्र से निर्वाचित विधान सभा के सदस्य भी होते हैं। इनके अतिरिक्त सहकारी बैंक के प्रतिनिधि भी जनपद पंचायत के सहयोजित सदस्य होते हैं। जनपद पंचायत का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य अपने खण्ड की ग्राम पंचायतों के कार्यों की देखभाल करना तथा उन्हें राज्य सरकार से धन दिलवाना है।

(य) जिला पंचायत के सदस्य कौन-कौन व्यक्ति होते हैं?
उत्तर:
जिला पंचायत के सदस्य निम्नलिखित होते हैं –

  • जिले के मतदाताओं द्वारा चुने गए सदस्य।
  • उस जिला क्षेत्र से चुने गए विधान सभा, लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य।
  •  जनपद पंचायतों के समस्त अध्यक्ष  जिला पंचायत का एक अध्यक्ष तथा एक उपाध्यक्ष होता है जिनका चुनाव पाँच वर्ष के लिए जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा ही किया जाता है।

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध

MP Board Class 6th Social Science Chapter 20 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) रोमन इतिहासकार प्लीनी क्यों चिन्तित था ?
उत्तर:
रोमन इतिहासकार प्लीनी भारतीय वस्तुओं; जैसे-रेशम, कपास, आभूषण, गरम मसाले आदि के बढ़ते आयात से चिन्तित था।

(ब) कम्बोडिया का प्राचीन नाम क्या था ?
उत्तर:
वास्तव में इसका प्राचीन नाम कम्बोडिया ही था। वर्तमान में यह द्वीप ‘कम्पूचिया’ या कम्बोज के नाम से जाना जाता है।

(स) रेशम मार्ग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
चीन और पश्चिमी एशिया के बीच का सड़क मार्ग मध्य एशिया से होकर जाता था। इसे प्राचीन रेशम मार्ग (सिल्क रूट) कहते हैं। इस काल में रेशम व्यापार की एक प्रमुख वस्तु थी। इस रास्ते से भारत के व्यापारी अरब, ईरान देशों से रेशम आदि का व्यापार करते थे।

(द) श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार किसने किया था? यहाँ भारतीय राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर:
श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार सम्राट अशोक के पुत्र महेन्द्र तथा पुत्री संघमित्रा ने किया था। काठियावाड़ के राजकुमार विजय ने यहाँ भारतीय राज्य की स्थापना की।

(य) गांधार प्रदेश कहाँ स्थित था और यह क्यों प्रसिद्ध रहा ?
उत्तर:
गांधार प्रदेश मध्य एशिया में स्थित था। यह बौद्ध धर्म तथा कला के बड़े केन्द्र के कारण बहुत प्रसिद्ध था।

(र) अरबों ने भारत से क्या-क्या सीखा ?
उत्तर:
अरबों ने भारत से भारतीय अंक पद्धति तथा दशमलव प्रणाली का ज्ञान प्राप्त किया।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे ? इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब इस्लाम धर्म के संस्थापक थे।
इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • ईश्वर एक है तथा हजरत मुहम्मद उसके पैगम्बर हैं।
  • प्रत्येक मुसलमान इन पाँच कर्त्तव्यों का पालन करे ।
  • कलमा पढ़े
    1. दिन में पाँच बार नमाज पढ़े
    2. अपनी आय का दसवाँ भाग दान करे
    3. वर्ष में एक महीने रोजा (व्रत) रखे
    4. मक्का तथा मदीना की तीर्थ यात्रा (हज) करे।
    5. सभी धर्म बराबर हैं।
  • जाति-पाँति तथा ऊँच-नीच में विश्वास नहीं करना चाहिए।
  • मूर्ति पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • मनुष्य को सदाचारी होना चाहिए।

(ब) पारसी धर्म की मुख्य बातें लिखिए।
उत्तर:
पारसियों का मूल देश ईरान है। पारसी आर्य हैं और इनके धर्म की स्थापना जरथुस्त्र ने की थी। पारसियों का विश्वास है जरथुस्त्र को ही ईश्वर ने अग्नि प्रदान की थी। ईरान छोड़ने के पूर्व ये अग्नि पूजक थे। इस अग्नि को वे अपने साथ ले आए थे। यह अग्नि आज भी मुम्बई के उत्तर में स्थित उदवाद की अगियारी में जल रही है। हिन्दुओं की तरह पारसी कमर में यज्ञोपवीत (सदर-ए-करती) धारण करते हैं। यह प्रथा बताती है कि उन्होंने पवित्र मार्ग पर चलने का वचन ले रखा है।

(स) ईसाई धर्म के संस्थापक कौन थे ? इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह थे। ईसाई धर्म का सबसे प्रसिद्ध चिन्ह सलीब (क्रॉस) है। ईसाईयों की धार्मिक पुस्तक का नाम बाइबल है। इस धर्म के अनुयायी उन सभी पैगम्बरों को मानते हैं जिसे यहूदी धर्म के लोग मानते थे।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द का चयन कर कीजिए –
(अ) गांधार क्षेत्र में …………… की प्राचीनतम प्रतिमाएँ बनीं। (जैन / बुद्ध)
(ब) सम्राट अशोक ने पुत्र …………. को लंका बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु भेजा था। (सुरेन्द्र / महेन्द्र)
(स) अंगकोरवाट में …………. मंदिर है। (विष्णु/शिव)
(द) यहूदियों के मंदिर को ………. कहा जाता है। (चर्च / सिनेगॉग)
(य) हजरत मुहम्मद का जन्म ……………. में हुआ। (मक्का /मदीना)
(र) पारसियों का मूल देश………… है। (इराक / ईरान)
उत्तर:
(अ) बुद्ध
(ब) महेन्द्
(स) शिव
(द) सिनेगॉग
(य) मक्का
(र) ईरान।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
सही जोड़ियाँ बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध img 1
उत्तर:
(अ) 3. म्यांमार
(ब) 4. रोमन इतिहासकार
(स) 2. बुद्ध मंदिर
(द) 5. श्रीलंका
(य) 1. अनाम

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल

MP Board Class 6th Social Science Chapter 18 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) शुंग वंश की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:
शुंग वंश की स्थापना पुष्यमित्र शुंग ने की थी।

(ब) सातवाहन राज्य का संस्थापक कौन था ?
उत्तर:
इस राज्य का संस्थापक सिमुक था।

(स) कनिष्क के शासनकाल में चौथी बौद्ध सभा (संगीति) कहाँ हुई ?
उत्तर:
कुण्डलवन, कश्मीर में चौथी बौद्ध महासभा हुई।

(द) नागवंश का उदय कहाँ हुआ ?
उत्तर:
दूसरी शताब्दी ई. के अन्तिम चरण में विदिशा, पवाया (पद्मावती नगर), कुतवाद (कुंतलपुरी) तथा मथुरा क्षेत्र में एक नये राजवंश का उदय हुआ जो नागवंश के नाम से प्रसिद्ध था।

(य) उत्तर भारत के प्रमुख राजवंश कौन-से थे ?
उत्तर:
उत्तर भारत के प्रमुख राजवंश-शुंग, कण्व, शक, नाग, कुषाण और हिन्द यूनानी वंश।

(र) दक्षिण-भारत के राजवंश कौन-कौन से थे ?
उत्तर:
सातवाहन, चोल, चेर और पाण्ड्य दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश थे।

(ल) संगम साहित्य में किसका वर्णन मिलता है ?
उत्तर:
संगम साहित्य में दक्षिण भारतीय कबीलों के सरदारों और साधारण लोगों के जीवन का वर्णन मिलता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) भारत के इतिहास में 200 ई. पूर्व से 300 ई. तक का काल कैसा माना जाता है ?
उत्तर:
यह समय भारत के इतिहास में अत्यधिक उथल-पुथल का समय माना जाता है।

(ब) 200 ई. पूर्व से 300 ई. तक की कला के बारे में लिखिए।
उत्तर:
इस काल में कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई थी। भोपाल के पास साँची स्थित है। यहाँ स्तूप की वेदिका (रैलिंग) और तोरणद्वार इसी काल में बनाये गये थे, जो अत्यन्त सुन्दर हैं। इसी काल में अमरावती स्तूप बनाया गया, साथ ही तक्षशिला (वर्तमान पाकिस्तान में) और सारनाथ (वाराणसी के निकट) में बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए विहार बनाये गये। इसी तरह पुणे (महाराष्ट्र) के पास स्थित कार्ले बेदसा एवं भाजा के गुफा विहार इसी काल में बनाए गए थे। इसी अवधि में भारत में विदेशी मूर्तिकला का प्रवेश हुआ।

परिणामस्वरूप यहाँ रोमन देवी देवताओं की मूर्तियाँ भी बनने लगी। इस क्षेत्र में गांधार प्रदेश के भारतीय कलाकारों ने विशेष रुचि लेकर बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित अनेक दृश्य पटल यूनानी शैली में बनाए। यह कला शैली ‘गांधार कला’ के नाम से लोकप्रिय हुई और पंजाब से कश्मीर तक फैल गई। गांधार के कलाकारों के अतिरिक्त मथुरा के कलाकारों ने बुद्ध की अनेक मूर्तियाँ बनाई, किन्तु उन्होंने यूनानी की नकल नहीं की इसलिए उनकी शिल्पकला को मथुरा शैली के नाम से सम्बोधित किया गया।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) शकवंश का सबसे प्रसिद्ध राजा ………….. था।
(ब) मौर्य वंश का अन्तिम शासक ………….. था।
(स) कनिष्क ने ……………. में बौद्ध महासभा करवाई थी।
(द) सातवाहन वंश का संस्थापक ………… था।
उत्तर:

  1. रुद्रदमन
  2. बृहद्रथ
  3. कुण्डलवन
  4. सिमुक

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
उत्तर:
(अ) 4. सातवाहन
(ब) 1. शक
(स) 2. शुंग
(द) 3. कुषाण

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल

MP Board Class 6th Social Science Chapter 19 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –
(अ) गुप्तवंश के प्रमुख शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चन्द्रगुप्त प्रथम, समुद्रगुप्त एवं चन्द्रगुप्त द्वितीय इस वंश के प्रमुख शासक थे।

(ब) समुद्रगुप्त ने किन-किन राज्यों को जीता ?
उत्तर:
समुद्रगुप्त महान् विजेता था। उसने भारत में राजनीतिक एकता स्थापित करने के लिए उत्तर भारत के 9 शक्तिशाली राजाओं को परास्त किया। उसके बाद विन्ध्य पर्वत क्षेत्र के 8 गणराज्यों तथा दक्षिण भारत के 12 राज्यों पर विजय प्राप्त की। सीमावर्ती राजाओं ने भी डर कर मित्रता कर ली। इस तरह उसने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की।

MP Board Solutions

(स) गुप्तकाल में साम्राज्य को किन-किन भागों में बाँटा गया था ?
उत्तर:
गुप्तकाल में साम्राज्य को प्रान्तों, जिलों, ग्राम में बाँटा गया था। इससे शासन चलाने में सुविधा होती थी।

(द) हर्षवर्धन की विजयों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हर्ष ने पंजाब,. पूर्वी राजस्थान, असम और गंगाघाटी के प्रदेशों को जीतकर अपने साम्राज्य में मिला लिया। 620 ई. में पुलकेशिन द्वितीय ने हर्ष के विजय अभियान को नर्मदा नदी के किनारे पर रोक दिया। हर्ष के साम्राज्य में मगध, उड़ीसा, पूर्वी बंगाल, गजरात, सौराष्ट्र, मालवा तथा सिन्ध प्रदेश सम्मिलित थे। हर्ष ने जिन राजाओं को हराया था वे सभी हर्ष को कर देते थे और युद्ध के समय उसकी मदद के लिए अपने सैनिक भेजते थे। इस काम के बदले में वे अपने क्षेत्र के राजा बने रहे।

(य) गुप्तकाल के प्रमुख साहित्यकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कालिदास, आचार्य व्यास, गुप्तकाल के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

(र) चन्द्रगुप्त द्वितीय के द्वारा जीते गये राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चन्द्रगुप्त द्वितीय ने मालवा, गुजरात, सौपारा, पंजाब की सात नदियों के पार का क्षेत्र, अरब सागर तट, बंगाल, असम हिमालय की तलहटी, दक्षिण में नर्मदा नदी के राज्यों को जीत लिया था।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए
(अ) गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है, समझाइए।
उत्तर:
गुप्तकाल में व्यापार काफी उन्नत व्यवस्था में था। विदेशी व्यापार भी होता था। प्रजा सुखी और सम्पन्न थी। इस काल में विविध प्रकार की कलाओं का भी विकास हुआ। साहित्य और विज्ञान की उन्नति हुई। इस काल में गणितज्ञों ने दशमलव पद्धति का प्रयोग किया। आर्यभट्ट ने ज्योतिष और खगोलशास्त्र में प्रमुख योगदान दिया। इन सभी कारणों से गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग कहा जाता है।

(ब) 300 ई. से 800 ई. तक की राजनैतिक एवं सामाजिक दशा पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
इस काल में राजनीतिक दशा सुदृढ़ थी। विशाल साम्राज्य की शासन व्यवस्था चलाने के लिए उसे प्रान्तों, जिलों तथा गाँवों में बाँटा गया था। प्रजा सुखी और सम्पन्न थी। सम्राट न्यायप्रिय होने के कारण प्रजा ईमानदार, कानून को मानने वाली, सहिष्णु तथा प्रगतिशील थी। समाज जातियों में बँटा हुआ था। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र, आदि वर्गों की स्थापना हो चुकी थी। अधिकतर जातियाँ मेलजोल के साथ रहती थीं।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) चन्द्रगुप्त द्वितीय के पिता …………. थे।
(ख) ………… चीनी यात्री था।
(ग) मेघदूत के रचयिता ………. थे।
(घ) मेहरौली में ………….. स्थित है।
उत्तर:

  • समुद्रगुप्त
  • ह्वेनसांग
  •  कालिदास
  • लोह स्तम्भ।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल img 1
उत्तर:
(अ) (v) कवि
(ब) (iii) कालिदास
(स) (ii) चित्रकला शाकुन्तलम्
(द) (i) ज्योतिषी और खगोलशास्त्री
(इ) (iv) नीतिसार

प्रश्न 5.
सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(अ) मेघदूत के रचयिता थे –
(i) चरक
(ii) वाल्मीकि
(iii) कालिदास
(iv) वात्स्यायन।
उत्तर:
(iii) कालिदास

(ब) सूर्य के सिद्धान्त का सम्बन्ध है –
(i) साहित्य
(ii) गणित
(iii) ज्योतिष
(iv) खगोलशास्त्र।
उत्तर:
(iv) खगोलशास्त्र।

(स) चन्द्रगुप्त द्वितीय ने उपाधि धारण की –
(i) रत्न,
(ii) देवव्रत,
(iii) विक्रमादित्य।
उत्तर:
(iii) विक्रमादित्य।

(द) विषयपति, प्रशासक होता था –
(i) ग्राम का
(ii) जिले का
(iii)प्रान्त का।
उत्तर:
(ii) जिले का

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 14 जनजातीय समाज

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 14 जनजातीय समाज

MP Board Class 6th Social Science Chapter 14 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) आदिवासी शब्द का आशय बताइए।
उत्तर:
आदिवासी शब्द से आशय सम्बन्धित स्थान के मूल निवासी से है।

(ब) जनजाति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जंगलों में निवास करने वाले लोग जिनकी अपनी विशिष्ट जीवन शैली होती है उन्हें आदिवासी, वनवासी, गिरिजन अथवा जनजाति कहते हैं।

(स) मध्य प्रदेश की कोई दो जनजातियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • गौंड
  • भील।

(द) सामाजिक संगठन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
सामाजिक सम्बन्धों को व्यवस्थित रखना सामाजिक संगठन कहलाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) जनजातियों की कोई चार विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
जनजातियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • एक जनजाति एक निश्चित भू-भाग में निवास करती है।
  • इनकी प्रायः अपनी भाषा (बोली) होती है।
  • एक जनजाति के सदस्यों की अपनी संस्कृति, रहन-सहन व जीवन शैली होती है। एक जनजाति के सदस्य अपनी संस्कृति के नियमों का पालन करते हैं।
  • एक जनजाति के सदस्य अपनी ही जनजाति में विवाह करते हैं।

(ब) भारतीय संविधान में जनजातियों के विकास के लिए क्या प्रावधान किये गये हैं ? लिखिए।
उत्तर:
जनजातीय विकास के लिए हमारे संविधान निर्माता भी सजग रहे एवं जनजातियों के विकास के लिए संवैधानिक प्रावधान किये।
इनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं –

  • राज्य किसी नागरिक के विरुद्ध धर्म, वंश, जाति, लिंग, आदि के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगा।
  • सार्वजनिक स्थलों, दुकानों, सड़कों, कुओं, तालाबों आदि के प्रयोग से कोई किसी को नहीं रोकेगा।
  • व्यवसायों को स्वतन्त्र रूप से करने की व्यवस्था की गई है।
  • शिक्षण संस्थाओं में धर्म, जाति, वंश अथवा भाषा के आधार पर प्रवेश से नहीं रोका जायेगा।
  • लोकसभा, विधानसभाओं, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में इन वर्गों के लिए स्थानों के आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
  • संघ एवं राज्य सरकारों की सेवाओं में भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

(स) जनजातियों के आर्थिक या सामाजिक जीवन पर उदाहरण सहित प्रकाश डालिए।
उत्तर:
आर्थिक जीवन:
जनजाति की अर्थव्यवस्था उन्नत समाज की अर्थव्यवस्था से भिन्न होती है। इनकी आवश्यकताएँ सीमित होती हैं। ये अपनी सीमित आवश्यकताओं के लिए प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। ये जनजातियाँ कृषि, वन उपज संग्रह तथा मजदूरी करके अपना जीवन-यापन करती हैं। मध्य प्रदेश में जनजातियों में विशेषकर गौंड एवं भील जनजाति के लोग निवास करते हैं। इनकी जीविकोपार्जन का एक प्रमुख साधन वनोपज संग्रह है। वनोपज संग्रहण में तेंदू, अचार, हर्र, बहेड़ा, महुआ, सालबीज आदि वनोपज के साथ कंदमूल व शहद का संग्रहण करना गौंड एवं भील जनजातियों का प्रमुख आर्थिक क्रियाकलाप है।

कुछ जनजाति विशेषकर गोंड एवं बैगा वनौषधि से इलाज करने का भी कार्य करते हैं। वनोपज एकत्र करने के लिए अतिरिक्त बाँस की विभिन्न वस्तुओं का निर्माण, बढ़ईगिरी, लोहे के औजार, बोझा ढोने, कृषि व कृषि मजदूरी का कार्य भी करते हैं। सामाजिक जीवन-जनजाति के लोग प्रकृति की गोद में सरल जीवन व्यतीत करते हैं। जनजातीय समाज की अपनी परम्परा और मान्यताएँ होती हैं। इन्हीं के अनुसार ये अपने बच्चों के नामकरण व विवाह संस्कार करते हैं। जनजातीय समाज में परम्पराएँ, रीति-रिवाज, सामाजिक निषेध आदि बातों का पालन किया जाता है।

(द) जनजातियों के सांस्कृतिक जीवन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
जनजातियों की अपनी विशेष पहचान और संस्कृति होती है। उनके अपने गीत और नृत्य होते हैं जो विशेष अवसरों पर गाए जाते हैं। जनजाति का मुखिया संस्कृति के नियमों का उल्लंघन करने पर दण्ड देता है। जनजाति के लोग अपने शरीर पर गुदना कढ़वाते हैं जो इनका एक विशिष्ट आभूषण होता है। मध्य प्रदेश की भील जनजाति में होली के समय मनाया जाने वाला उत्सव ‘भगोरिया हाट’ का विशेष महत्त्व है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) ‘भगोरिया’ …………… जनजाति में लोक- प्रिय है।
(ब) जनजातीय महिलाएँ …………… को जीवन भर का आभूषण मानती हैं।
(स) लोकसभा, विधानसभाओं एवं स्थानीय निकायों में जनजातियों के लिये …………. दिया गया है।
(द) पिठौरा …………….. जनजातियों का भित्ति चित्र है।
उत्तर:
(अ) भील
(ब) गुदना
(स) आरक्षण
(द) भील।

MP Board Class 6th Social Science Solutions