MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

प्रश्न 1.
अनुपात ज्ञात कीजिए :
(a) ₹ 5 का 50 पैसे से
(b) 15 kg का 210g से
(c) 9 m का 27 cm से
(d) 30 दिनों का 36 घण्टों से
हल:
(a) ₹5 का 50 पैसे से,
= ₹ 5 : 50 पैसे
= 5 × 100 पैसे : 50 पैसे (∵ 1 रुपया = 100 पैसे)
= 500 : 50 = \(\frac { 500 }{ 50 } \) : \(\frac { 50 }{ 50 } \)
(∵500 और 50 का म. स. = 50)
= 10 : 1

(b) 15 kg का 210 g से
= 15 kg : 210g = 15 × 1000g : 210g (∵ 1 kg = 1000g)
= 15000 : 210 = \(\frac { 15000 }{ 30 } \) : \(\frac { 210 }{ 30 } \)
(∵ 15000 और 210 का म. स. = 30)
= 500 : 7

(c) 9 m का 27 cm से,
= 9 m : 27 cm = 9 × 100 cm : 27 cm (∵ 1 m = 100 cm)
= 900 : 27 = \(\frac { 900 }{ 90 } \) : \(\frac { 27 }{ 9 } \) (∵ 900 और 27 का म .स. = 9)
= 100 : 3

(d) 30 दिनों का 36 घण्टे से
= 30 दिन : 36 घण्टे = 30 × 24 घण्टे : 36 घण्टे (∵ 1 दिन = 24 घण्टे)
= 720 घण्टे : 36 घण्टे = \(\frac { 720 }{ 36 } \) : \(\frac { 36 }{ 36 } \)
(∵ 720 और 36 का म. स. = 36)
= 20 : 1

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
एक कम्प्यूटर प्रयोगशाला में 6 विद्यार्थियों के लिए 3 कम्प्यूटर होने चाहिए। ज्ञात कीजिए कि 24 विद्यार्थियों के लिए कितने कम्प्यूटरों की आवश्यकता होगी?
हल:
माना कि आवश्यक कम्प्यूटर = x
∴ 3 : x = 6 : 24
या x × 6 = 3 × 24
या x = \(\frac{3 \times 24}{6}\) = 12
अतः अभीष्ट कम्प्यूटरों की संख्या = 12

प्रश्न 3.
राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख; राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख km2 और उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख km2 ज्ञात कीजिए :
(i) इन दोनों राज्यों में प्रति km2 कितने व्यक्ति हैं ?
(ii) किस राज्य की जनसंख्या कम घनी है ?
हल:
(i) राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख, राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख km2
∴ प्रति km2 में व्यक्तियों की संख्या
= \(\frac { 570 }{ 3 } \) = 190 लाख प्रति km2
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख, उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख km2
∴ प्रति km2 में व्यक्तियों की संख्या
= \(\frac { 1660 }{ 2 } \) = 830 लाख प्रति km2

(ii) ∵ 190 लाख < 830 लाख
अत: राजस्थान की जनसंख्या कम घनी है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 170

रीना एक मेज के ऊपरी भाग (टॉप) को बनाने के लिए 100 भिन्न-भिन्न रंगों वाली टाइलें प्रयोग करती है। उसने पीले, हरे, लाल और नीले रंग वाली टाइलें अलग-अलग गिनीं और एक तालिका में निम्न प्रकार लिखा। क्या आप इस तालिका को पूरी करने में उसकी सहायता करेंगे ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 1

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 171

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्न आँकड़ों के लिए विभिन्न ऊँचाई वाले बच्चों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 2

प्रश्न 2.
एक दुकान में विभिन्न मापों वाले जूतों की जोडियों की संख्या निम्न प्रकार है-माप 2:20, माप 3:30, माप 4:28, माप 5:14, माप 6:8.
इस सूचना को ऊपर की भाँति एक तालिका के रूप में लिखिए और दुकान में उपलब्ध जूते की हर माप को प्रतिशतता में भी ज्ञात कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 3

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 172

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
विभिन्न रंगों वाली 10 टुकड़ों (Chips) का संग्रह इस प्रकार से है:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 4
तालिका पूर्ण कीजिए तथा प्रत्येक रंग वाले टुकड़ों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल:
यहाँ (G) = 4, (B) = 3, तथा (R) = 3, योग = 10
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 5

प्रश्न 2.
माला के पास चूड़ियों का एक संग्रह है जिनमें 20 सोने तथा 10 चाँदी की चूड़ियाँ हैं। प्रत्येक प्रकार की चूड़ियों का प्रतिशत क्या है ? क्या आप इसके लिए भी ऊपर की तरह तालिका बना सकते हैं ?
हल:
हाँ, तालिका बना सकते हैं।
आँकड़ों को तालिका के रूप में रखने पर,
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 6

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या #173

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
निम्न उदाहरणों को ध्यान से देखिए और चर्चा कीजिए कि उनमें प्रत्येक के लिए कौन-सी विधि अधिक उपयुक्त है ?
1. वातावरण में, 1 gm वायु में उपस्थित हैं:
0-78 ग्राम नाइट्रोजन अथवा 78% नाइट्रोजन
0-21 ग्राम ऑक्सीजन अथवा 21% ऑक्सीजन
0-01 ग्राम अन्य गैस अथवा 1% अन्य गैस

2. एक कमीज के कपड़े में होते है :
\(\frac { 3 }{ 5 } \) सूती अथवा 60% सूती
\(\frac { 2 }{ 5 } \) अथवा 40% पॉलिस्टर
उत्तर:
दोनों उदाहरणों की तुलना करने पर दूसरी विधि अर्थात् प्रतिशत विधि अधिक उपयुक्त है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 174

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न (i) क्या आप किसी ‘केक’ (Cake) का 50% खा सकते हैं ?
क्या आप किसी केक’ (Cake) का 100% खा सकते है ?
क्या आप किसी ‘केक’ (Cake) का 150% खा सकते है ?
(ii) क्या किसी वस्तु का मूल्य 50% बढ़ सकता है ?
क्या किसी वस्तु का मूल्य 100% बढ़ सकता है ?
क्या किसी वस्तु का मूल्य 150% बढ़ सकता है ?
उत्तर:
(i) जब हम भागों के बारे में सोचते हैं तो यह 100% या इससे कम होता है। अतः
हम किसी केक का 50% खा सकते हैं।
हम किसी केक का 100% खा सकते हैं।
हम किसी केक का 150% नहीं खा सकते हैं।
(ii) जब हम किसी वस्तु के मूल्य में बढ़ोत्तरी के बारे में सोचते हैं, तो बढोत्तरी में प्रतिशत 100% से ज्यादा हो सकता है। अतः
किसी वस्तु का मूल्य 50% बढ़ सकता है।
किसी वस्तु का मूल्य 100% बढ़ सकता है।
किसी वस्तु का मूल्य 150% बढ़ सकता है।

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित भिन्नों को प्रतिशत में बदलिए:
(a) \(\frac { 12 }{ 16 } \)
(b) 3.5
(c) \(\frac { 49 }{ 50 } \)
(d) \(\frac { 2 }{ 2 } \)
(e) 0.05
उत्तर:
(a) \(\frac { 12 }{ 16 } \) = \(\frac { 12 }{ 16 } \) × 100% = 75%
(b) 3.5 = 3.5 × 100% = 350%
(c) \(\frac { 49 }{ 50 } \) = \(\frac { 49 }{ 50 } \) × 100% = 98%
(d) \(\frac { 2 }{ 2 } \) = \(\frac { 2 }{ 2 } \) × 100% = 100%
(e) 0.05 = 0.05 × 100% = 100%

प्रश्न 2.
(i) 32 विद्यार्थियों में 8 अनुपस्थित हैं। विद्यार्थियों का क्या प्रतिशत अनुपस्थित है ?
(ii) 25 रेडियो सैट में 16 खराब हैं। खराब रेडियों सैटों का प्रतिशत क्या है ?
(ii) एक दुकान में 500 पुर्जे हैं जिनमें से 5 बेकार हैं। बेकार पुों का प्रतिशत क्या है ?
(iv) 120 मतदाताओं में से 90 ने ‘हाँ’ में मत दिया। कितने प्रतिशत ने ‘हाँ’ में मत दिया ?
हल:
(i) अनुपस्थित विद्यार्थियों का प्रतिशत
= \(\frac { 8 }{ 32 } \) × 100% = 25%

(ii) खराब रेडियों सैटों का प्रतिशत
= \(\frac { 16 }{ 25 } \) × 100% = 64%

(iii) खराब पुर्जी का प्रतिशत
= \(\frac { 5 }{ 500 } \) × 100% = 1%

(iv) ‘हाँ’ में मत देने वालों का प्रतिशत
= \(\frac { 90 }{ 120 } \) × 100% = 75%

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 175

प्रश्न 1.
निम्न तालिका को ध्यान से देखकर पूरा कीजिए :
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 7

प्रश्न 2.
ऐसे कुछ अन्य उदाहरण बनाइए और उन्हें हल भी कीजिए।
हलः
अन्य उदाहरण:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 8

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
35% + ….% = 100%
64% + 20% + ….% = 100%
45% = 100% – ….%
70% = ….. % – 30%
हल:
35% + 65% = 100%
64% + 20%+16% = 100%
45% = 100%-55%
70% = 100%-30%

प्रश्न 2.
किसी कक्षा के विद्यार्थियों में 65% के पास साइकिलें हैं। कितने प्रतिशत विद्यार्थियों के पास साइकिलें नहीं हैं ?
हल:
विद्यार्थी जिनके पास साइकिलें हैं = 65%
शेष विद्यार्थी = 100%-65%= 35%
अत: 35% विद्यार्थियों के पास साइकिलें नहीं हैं।

प्रश्न 3.
हमारे पास सेब, सन्तरों तथा आमों से भरी एक टोकरी है। यदि उसमें 50% सेब तथा 30% सन्तरे हैं, तब आमों का प्रतिशत कितना है?
हल:
सेबों का प्रतिशत = 50%, संतरों का प्रतिशत = 30%
सेबों तथा संतरों का कुल प्रतिशत = 50% + 30% = 80%
∴ आमों का प्रतिशत = 100%-80% = 20%
अत: टोकरी में आमों का प्रतिशत 20% है।

MP Board Solutions

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
एक परिधान के बनाने पर हुए व्यय को देखिए। कढ़ाई पर 20%, कपड़े पर 50%, सिलाई पर 30%। क्या आप कुछ अन्य ऐसे ही उदाहरण दे सकते हैं।
उदाहरण – (i) पढ़ाई पर व्यय-फीस =50%, वाहन = 15%, किताबें व स्टेशनरी = 35%
(ii) भोजन पर व्यय-भोजन सामग्री = 60%, मजदूरी = 10%, गैस = 20%, मसाले = 10%

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 176

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्न आकृतियों का कितने प्रतिशत छायांकित है ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 9
चित्र 8.1
हल:
(i) छायांकित भाग = \(\frac { 1 }{ 4 } \) + \(\frac { 1 }{ 4 } \) + \(\frac { 1 }{ 4 } \) = \(\frac { 3 }{ 4 } \)
छायांकित भाग का प्रतिशत = \(\frac { 3 }{ 4 } \) × 100% = 75%
(ii) छायांकित भाग = \(\frac { 1 }{ 4 } \) + \(\frac { 1 }{ 8 } \) + \(\frac { 1 }{ 8 } \) = \(\frac { 2+1+1 }{ 8 } \) = \(\frac { 4 }{ 8 } \) = \(\frac { 1 }{ 2 } \)

छायांकित भाग का प्रतिशत = \(\frac { 1 }{ 2 } \) × 100% = 50%

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 177

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए :
(a) 164 का 50%
(b) 12 का 75%
(c) 64 का 125%
हल:
(a) 164 का 50% = \(\frac { 50 }{ 100 } \) × 164
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) × 164 = 82

(b) 12 का 75% = \(\frac { 75 }{ 100 } \) × 12
= \(\frac { 3 }{ 4 } \) × 12 = 3 × 39

(c) 64 का 12 \(\frac { 1 }{ 2 } \)% = \(=\frac{12 \frac{1}{2}}{100} \times 64\)
= \(\frac { 25 }{ 2 } \) × \(\frac { 1 }{ 100 } \) 64 = 8

प्रश्न 2.
25 बच्चों की कक्षा में 8% बच्चे वर्षा में भीगना पसंद करते हैं। वर्षा में भीगने वाले बच्चों की संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
वर्षा में भीगने वाले बच्चे = 25 का 8%
= \(\frac { 8 }{ 100 } \) × 25 = \(\frac { 8 }{ 4 } \) × 1 = 2

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 178

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
9 किस संख्या का 25% है ?
हल:
मानाकि अभीष्ट संख्या x है।
∴ x का 25% = 9
या \(\frac { 25 }{ 100 } \) × x = 9
या x = \(\frac{9 \times 100}{25}\) = 9 × 4 = 36
अतः अभीष्ट संख्या 36 है।

प्रश्न 2.
15 किस संख्या का 75% है ?
हल:
मानाकि अभीष्ट संख्या x है।
∴ x का 75% = 15
या \(\frac { 75 }{ 100 } \) × x = 15
या x = \(\frac{15 \times 100}{75}\) = \(\frac { 100 }{ 5 } \) = 20
अतः अभीष्ट संख्या 20 है।

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 13 गीतादर्शनम्

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Durva Chapter 13 गीतादर्शनम् (पद्यम्)

MP Board Class 9th Sanskrit Chapter 13 पाठ्य पुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
एकपदेन उत्तरं लिखत-(एक शब्द में उत्तर लिखो)
(क) ईश्वरः किमर्थम् आत्मानं सृजति? (ईश्वर किसलिए आत्मा का सृजन करता है?)
उत्तर:
धर्मउत्थानाय। (धर्म के उत्थान के लिए)।

(ख) ते अधिकाराः कुत्र? (तुम्हारा अधिकार क्या है?)
उत्तर:
कर्मानिश्व। (स्वयं का कम)।

MP Board Solutions

(ग) जातस्यध्रुवं किम्? (जन्म लेने वाले का क्या होता है?)
उत्तर:
मृत्युः। (मृत्यु होती है।)

(घ) अन्नात् कानि भवन्ति? (अन्न से क्या होता है?)
उत्तर:
भूतानि। (भूख मिटती है।)

(ङ) कामात् कः अभिजायते? (काम से क्या पैदा होता है?)
उत्तर:
क्रोधो। (क्रोध उत्पन्न होता है।)

प्रश्न 2.
एकवाक्येन उत्तरं लिखत (एक वाक्य में उत्तर लिखो)
(क) तत्त्वदर्शिनः कथम् उपदेक्ष्यन्ति? (तत्त्वज्ञाता क्या उपदेश देते हैं?)
उत्तर:
तत्त्वदर्शिनः ज्ञानिनः ज्ञानम् उपदेयन्ति। (तत्त्वज्ञाता ज्ञान का उपदेश देते हैं।)

(ख) मनः कथं वशी भवति? (मन किस तरह वश में होता है?)
उत्तर:
मनः यतः यतः निश्चरति ततः ततः नियम्य आत्यनि एव वशम् नयेत्। (मन यहाँ-वहाँ विचरण करता है तब स्वयं द्वारा उसे वश में किया जाता है।)

(ग) त्वं कस्मिन्नर्थे न शोचितुमर्हसि? (तुम्हें किसके लिये सोच नहीं करना चाहिए?)
उत्तर:
त्वं जातस्य मृत्युः ध्रुवः मृतस्य जन्म ध्रुवं च तस्मात् अपरिहार्ये अर्धे शोचितुम् न अर्हषि।। (जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है और जो मर रहा है वह जन्मेगा अतः व्यर्थ सोच नहीं करना चाहिये।)

(घ) बुद्धिनाशात् किं भवति? (बुद्धि के नाश होने से क्या होता है?)
उत्तर:
बुद्धिनाशः बुद्धिनाशात् प्रणश्यति। (बुद्धि के नाश होने से व्यक्ति नष्ट हो जाता है।)

प्रश्न 3.
अधोलिखितप्रश्नानाम् उत्तराणि लिखत
(क) पुरुष कथं विनश्यति? (पुरुष का विनाश कैसे होता है?)
उत्तर:
पुरुषः बुद्धिनाशात् विनश्यति। (पुरुष का विनाश बुद्धि के नाश होने पर होता है।)

MP Board Solutions

(ख) तत्त्वदर्शिनः कथं उपदेक्ष्यन्ति? (तत्त्वदर्शी क्या उपदेश देते हैं?)
उत्तर:
तत्त्वदर्शिनः ज्ञानिनः ज्ञानम् उपदेक्ष्यन्ति। (तत्त्वदर्शी ज्ञान का उपदेश देते हैं।)

(ग) ईश्वरः कदा सम्भवति? (ईश्वर कब जन्म लेता है?)
उत्तर:
यदा, यदा धर्मस्य ग्लानिः अधर्मस्य अभ्युत्थानम् भवति तदा हि अहम् आत्मानम् सृजामि। (जब-जब पृथ्वी में धर्म का नाश होता है तब धर्म को बचाने के लिये और अधर्म का नाश करने के लिये ईश्वर अवतार लेता है।)

(घ) यज्ञाः कस्मात् संभवति? (यज्ञ किससे संभव है?)
उत्तर:
यज्ञ कर्मात् संभवति। (यज्ञ कर्म से संभव है।)

प्रश्न 4.
रेखाङ्कितशब्दान् आधृत्य प्रश्ननिर्माणं कुरुत
(क) क्रोधात् सम्मोहः भवति। (क्रोध से सम्मोह होता है।)
उत्तर:
कस्मात् सम्मोहः भवति? (किससे सम्मोह होता है?)

(ख) स्मृतिविभ्रमः सम्मोहात् भवति। (स्मृति भ्रम सम्मोह से होती है।)
उत्तर:
कस्मात् स्मृतिविभ्रमः भवति? (किससे स्मृति भ्रमित होती है?)

(ग) बुद्धिनाशः स्मृतिभ्रशांत् भवति। (बुद्धि का नाश स्मृतिविभ्रम से होता है।)
उत्तर:
कस्य नाशः स्मृतिभंशात भवति? (किसका नाश स्मृति विभ्रम से होता है?)

(घ) यज्ञात् भवति पर्जन्यः। (यज्ञ से पर्जन्य होता है।)
उत्तर:
यज्ञात् कः भवति? (यज्ञ से क्या होता है?)

प्रश्न 5.
श्लोकपूर्ति कुरुत
उत्तर :
(क) विद्यार्थी स्वयं करें।
(ख) अन्नाद्भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्न संभवः।
यज्ञाद्भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्म समुद्भवः॥

प्रश्न 6.
उचितं योजयत्-
MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 13 गीतादर्शनम् img-1

प्रश्न 7.
उचितशब्देन रिक्तस्थानानि पूरयत-
(क) यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिः भवति।
(ख) ते कर्मणि एवं अधिकारः।
(ग) जातस्य हि ध्रुवो मृत्युः।
(घ) ध्यायतो विषयानुपुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।

प्रश्न 8.
अधोलिखितपदाना पर्यायवाचि लिखत
(क) साधुः = सज्जनः
(ख) पर्जन्यः = जलम्
(ग) चञ्चलम् = लोलम्
(घ) यज्ञ = अध्वरः

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
अधोलिखत पदानां विलोमपदानि लिखत
(क) सङ्गः = पृथकः
(ख) मृत्युः = जन्मः
(ग) धर्मः = अधर्मः
(घ) अन्यः = विशेषः
(ङ) परित्राणः = विनाशः।

प्रश्न 10.
पञ्चमी विभक्तिः स्थाने तसिल (तः) प्रत्ययं इति योजयित्वा लिखत
यथा- ग्रामात् – ग्रामतः
(क) सङ्गात् – सङ्गतः
(ख) कामात् – कामतः
(ग) क्रोधात् – क्रोधतः
(घ) सम्मोहात् – सम्मोहतः
(ङ) स्मृतिभ्रंशात् – स्मृतिभ्रंशतः।
(च) बुद्धिनाशात् – बुद्धिनाशतः
(छ) अन्नात्। – अन्नतः।
(ज) पर्जन्यात् – पर्जन्यतः
(स) यज्ञात् – यज्ञतः।

प्रश्न 11.
सन्धिं कुरुत
(क) अभि + उत्थानम् = अभ्युत्थानम्।
(ख) सृजामि + अहम् = सृजाम्यहम्।
(ग) क्रोधः + अभिजायते = क्रोधाभिजायते।
(घ) मनः + चञ्चलं + अस्थिरम् = मनश्चञ्चलमस्थिरम्।
(ङ) कर्मणि + एव + अधिकारः + ते = कर्मण्येवाधिकारस्ते।

गीतादर्शनम् पाठ-सन्दर्भ/प्रतिपाद्य

विश्व के दर्शन ग्रन्थों में सर्वोत्कृष्ट ग्रन्थ उपनिषद हैं। सारे उपनिषदों का सार है-श्रीमद् भगवद्गीता। यह महाभारत का एक अंश है। इसमें भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को उपदेश देते हैं। यह मूल उपदेश है इसलिए युद्धादि कर्तव्य में भी इसका अवश्य ही पालन करना चाहिए।

गीतादर्शनम् पाठ का हिन्दी अर्थ

1. यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥

शब्दार्थ :
अभ्युत्थानम्-वृद्धि-Progress; अधर्मस्य-अधर्म की-Non-religon; तदा-उस समय-That time; आत्मानम्-अपने को-Own; सृजामि-प्रकट करता है-Presentation.

हिन्दी अर्थ :
हे भारत अर्थात् अर्जुन! जब-जब धर्म का पतन होता, अधर्म की बहुलता होती है तब अधर्म से मुक्ति दिलाने हेतु मैं अपने को प्रकट करता हूँ अर्थात् अवतार लेता हूँ।

MP Board Solutions

2. परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥

शब्दार्थ :
परित्राणाय-उद्धार के लिए-Compulsion; संस्थापन-स्थापितSetup, अर्थाय-करने-DD; सम्भवामि-प्रकट होता है-Appears.

हिन्दी अर्थ :
साधु-पुरुषों के उद्धार हेतु एवं दुष्टों का विनाश करने एवं पुनः धर्म राज्य की स्थापना के लिए मैं प्रत्येक युग में प्रकट होता हूँ।

3. कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूमा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि

शब्दार्थ :
कर्मण्ये-कर्म में-At work; मा-नहीं-Never, not; कदाचन-कभी-Any time; सङ्ग-लिप्त होना-To involve; अस्तु-हों-are.

हिन्दी अर्थ :
हे अर्जुन! तुम्हारा केवल कर्म करने का अधिकार है, उसके फल को प्राप्त करने का अधिकार तुम्हारा नहीं हैं। तुम कर्म के फल की इच्छा वाले मत बनो और न ही अकर्मण्यता की ओर से प्रवृत्त हो।

4. जातस्य हि ध्रुवो मृत्युर्धवं जन्म मृतस्य च।
तस्मादपरिहार्येऽर्थे न त्वं शोचितुमर्हसि ।।

शब्दार्थ :
ज्ञातस्य-उत्पन्न होना-Rising: ध्रुवो-अटल-Fix; तस्माद-इसलिए-So; अपरिहार्येऽर्थे-अचानक-Suddenly.

हिन्दी अर्थ :
हे अर्जुन! इस संसार में प्राणी का जन्म निश्चित है और मृत्यु भी शाश्वत है। अतः न टाले जाने योग्य कारण के लिए तुम्हें शोक करना उचित नहीं है।

5. अन्नाद्भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसंभवः।
यज्ञाभ्दवति पर्जन्यो यज्ञः कर्म समुभ्दवः॥

शब्दार्थ :
सम्भव-सम्भव होती है-possibles; पर्जन्यः-वर्षा-Rain; यज्ञः-यज्ञ का सम्पन्न होना-Finished worship; कर्म-नियत कर्त्तव्य से-with good manner; समुद्धवः-उत्पन्न होता है-grows.

हिन्दी अर्थ :
सारे प्राणी अन्न पर निर्भर हैं। यह अन्न वर्षा से उत्पन्न होता है। वर्षा यज्ञादि कर्म से होती है। यज्ञ नियत कर्मों से होता है।

MP Board Solutions

6. ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।
सङ्गात्संजायते कामः कामाक्रोधोऽभिजायते॥

शब्दार्थ :
ध्यायतः-चिन्तन करते हुए-meditating; विषयान-इन्द्रिय को-Tosenses; तेषु-उन इन्द्रिय-विषयों में-These senses subject; उपजायते-विकसित होती है-Increase, Develop; सगात्-अशक्ति से-Not interest; अभिजायते-प्रकट होता है-Rising.

हिन्दी अर्थ :
इन्द्रियों के विषय में (निरंतर) सोचने से मनुष्य की उसमें आसक्ति उत्पन्न हो जाती है। इसी आसक्ति को कामोद्वेग उत्पन्न होता है और काम से क्रोध प्रकट होता है।

7. क्रोधाद्भवति संमोहः संमोहात्स्मृतिविभ्रमः।
स्मृतिभ्रंशाद् बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥

शब्दार्थ :
भवति-होता है-Happens; सम्मोह-पूर्ण मोह-full love; बुद्धि-नाशः-बुद्धि का विनाश-The mind is kill; प्रणश्यति-पतन होता है-Ruins.

हिन्दी अर्थ :
क्रोध से अविवेक उपजता है, अविवेक के उपजने से स्मरण-शक्ति नष्ट हो जाती है। जब स्मरण-शक्ति विभ्रमित हो जाती है तो बुद्धि का नाश होता है। बुद्धि के नष्ट होने से मनुष्य नष्ट हो जाता है।

8. तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया।
उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्त्वदर्शिनः।।

शब्दार्थ :
विद्धि-जानने का प्रयास करा-Try to know; प्रणिपातेन-गुरु के पास जाकर-Go to near of teacher; परिप्रश्नेन-विनीत जिज्ञासा से-For kindly desire; सेवया-सेवा के द्वारा-Throw seves; ज्ञानिन-स्वरूप सिद्ध-Proved face.

हिन्दी अर्थ :
तुम तत्त्व वेत्ता गुरु के समीप जा उन्हें दण्डवत प्रणाम कर विनीत भाव से, सेवाभाव से युक्त होकर सत्य का ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करो। वही तत्त्व वेत्ता गुरु ही तुम्हें सत्य (ज्ञान) का बोध कराएँगे क्योंकि उन्होंने ही सत्य का साक्षात्कार किया है।

9. यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम्।
ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्॥

शब्दार्थ :
निश्चलति-विचलित होती है-Disturbing; नियम्य-वश में करके-In under; एतत्-इस-This; एव-निश्चय ही-certainly.

हिन्दी अर्थ :
चंचल मन अपनी अथिरता के कारण जहाँ-जहाँ भी विचरण करता हो, मनुष्य का कर्तव्य है कि वह उसे खींचकर अर्थात् उसे नियंत्रित कर अपने वश में लाए।

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 9 धार्मिक व सामाजिक सुधार आन्दोलन और सांस्कृतिक चेतना का विकास

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 9 धार्मिक व सामाजिक सुधार आन्दोलन और सांस्कृतिक चेतना का विकास

MP Board Class 8th Social Science Chapter 9 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) सन् 1828 ई. में ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?
(क) ईश्वरचन्द्र विद्या सागर
(ख) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(ग) राजा राममोहन राय
(घ) केशवचन्द्र सेन।
उत्तर:
(ग) राजा राममोहन राय

(2) प्रार्थना समाज की स्थापना कब तथा किसने की थी?
(क) सन् 1867 ई. में महादेव गोविन्द रानाडे ने
(ख) सन् 1875 ई. में स्वामी दयानन्द सरस्वती ने
(ग) सन् 1897 ई. में स्वामी विवेकानन्द ने
(घ) सन् 1882 ई. में मैडम ब्लावाट्स्की ने।
उत्तर:
(क) सन् 1867 ई. में महादेव गोविन्द रानाडे ने

(3) ‘मोहम्मडन एंग्लो ओरियंटल कॉलेज’ की स्थापना किसने की थी ?
(क) नवाब अब्दुल लतीफ ने
(ख) शरीमतुल्लाह ने
(ग) मुहम्मद इकबाल ने
(घ) सर सैय्यद अहमद खाँ ने।
उत्तर:
(घ) सर सैय्यद अहमद खाँ ने

(4) ‘वंदेमातरम्’ गीत की रचना किसने की थी ?
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने
(ख) स्वामी विवेकानन्द ने
(ग) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने
(घ) स्वामी दयानन्द सरस्वती ने।
उत्तर:
(ग) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) सन् 1829 ई. में लॉर्ड विलियम बैंटिंक के सहयोग से राजा राममोहन राय ने …………… के विरुद्ध कानून – पास करवाया था।
(2) सन् ………….. ई. में ‘डेक्कन एजूकेशन सोसायटी’ की स्थापना महादेव गोविन्द रानाडे द्वारा की गई थी।
(3) ज्योतिबा फुले ने ………… के उत्थान के लिये कार्य किये।
(4) स्वामी दयानन्द सरस्वती ने …………… नामक अपना ग्रन्थ प्रकाशित किया।
(5) रामकृष्ण मिशन की स्थापना …………. ने की थी।
उत्तर:

  1. सती प्रथा
  2. 1884
  3. दलितों
  4. सत्यार्थ प्रकाश
  5. स्वामी विवेकानन्द

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 9 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) पं. मदनमोहन मालवीय द्वारा बनारस में किस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई ?
उत्तर:
पं. मदनमोहन मालवीय द्वारा बनारस में ‘हिन्दू विश्वविद्यालय’ की स्थापना की गई।

(2) रवीन्द्रनाथ ठाकुर को 1913 ई. में कौन-सा सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त हुआ था ?
उत्तर:
रवीन्द्रनाथ ठाकुर को 1913 ई. में नोबल पुरस्कार’ प्राप्त हुआ था।

(3) स्वामी विवेकानन्द का बचपन का नाम क्या था ?
उत्तर:
स्वामी विवेकानन्द का बचपन का नाम ‘नरेन्द्रनाथ’ था।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 9 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) राजा राममोहन राय द्वारा सामाजिक हित में किये गये किन्हीं दो कार्यों को लिखिए।
उत्तर:
राजा राममोहन राय द्वारा सामाजिक हित में किये गये कार्य –

  • सती प्रथा पर रोक लगवाकर उसे अपराध घोषित कराया एवं
  • जाति प्रथा का घोर विरोध किया।

(2) आर्य समाज द्वारा समाज व संस्कृति के लिये किये गये किन्हीं तीन प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
आर्य समाज द्वारा समाज एवं संस्कृति के लिए किए गए प्रमुख तीन कार्य इस प्रकार हैं –

  • आर्य समाज ने ही सबसे पहले हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं स्वराज्य की बात कही।
  • आर्य समाज ने बाल विवाह का विरोध किया एवं
  • आर्य समाज ने ‘विधवा पुनर्विवाह’ का समर्थन किया।

(3) रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानन्द ने किस उद्देश्य से की थी ?
उत्तर:
स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय राष्ट्रवाद को आध्यात्म की अच्छाइयों से जोड़कर समाज की सेवा करने के उद्देश्य से रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

(4) दलितों के हित में ‘ज्योतिबा फुले’ द्वारा किये गये किन्हीं दो कार्यों को लिखिए।
उत्तर:
‘ज्योतिबा फुले’ द्वारा दलितों के हित में प्रमुख रूप से निम्नलिखित दो कार्य किये गये –

  • छुआछूत का विरोध करते हुए जन-आन्दोलन चलाया एवं
  • विधवा पुनर्विवाह का समर्थन करते हुए उन्होंने इस कार्य में व्यक्तिगत रूप से सहयोग किया।

(5) श्रीमती ऐनी बेसेण्ट द्वारा समाज के हित में किये गये दो प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
श्रीमती ऐनी बेसेण्ट द्वारा समाज हित में किये गये दो प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं –

  • उन्होंने भारतीयों को उनकी संस्कृति की महानता को समझाते हुए पुनः जाग्रत करने का प्रयास किया एवं
  • उन्होंने बाल-विवाह एवं जाति प्रथा का डटकर विरोध किया।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 9 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) मुस्लिम समाज सुधार आन्दोलन में सर सैय्यद अहमद खाँ द्वारा किये गये कार्यों को लिखिए।
उत्तर:
मुस्लिम समाज सुधार आन्दोलन में सर सैय्यद अहमद खाँ द्वारा प्रमुख रूप से निम्नलिखित कार्य किये गये –

  • उन्होंने मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा के अध्ययन पर बल दिया तथा भाग्यवादिता को दूर करने का प्रयास किया।
    उन्होंने सन् 1864 ई. में एक अनुवाद समिति की स्थापना की, जो विज्ञान तथा अन्य विषयों की अंग्रेजी पुस्तकों का उर्दू में अनुवाद करने का कार्य करती थी।
  • उन्होंने सन् 1877 ई. में अलीगढ़ में ‘मोहम्मडन एंग्लो ओरियंटल कॉलेज’ की स्थापना की, जहाँ अंग्रेजी माध्यम से कला एवं विज्ञान विषयों को पढ़ाया जाता था।
  • उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता का समर्थन किया, किन्तु बाद में वे पूर्णतः अंग्रेजों के प्रभाव में आ गये थे।
  • उन्होंने दास प्रथा को इस्लाम के विरुद्ध बताया तथा कुरान के अध्ययन पर जोर दिया।
  • उन्होंने अपने विचारों को ‘तहजीब उल अखलाक’ नामक पत्रिका का प्रकाशन कर समाज के सामने प्रस्तुत किया।

(2) सिक्ख आन्दोलन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पाश्चात्य शिक्षा व सुधार आन्दोलनों से प्रभावित होकर सिक्खों ने भी अपने सम्प्रदाय व समाज में सुधार लाने का इस प्रकार प्रयास किया –

  • सिक्खों के गुरुद्वारे पुरोहितों व महंतों के कब्जों में हो गये थे, जिन्हें वे अपनी निजी सम्पत्ति समझने लगे थे।
  • इसलिए महंतों से गुरुद्वारों को मुक्त कराने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी और अकाली दल ने मिलकर आन्दोलन चलाया और गुरुद्वारों का नियन्त्रण सिक्ख समाज को सौंपने की माँग की।
  • शान्तिपूर्ण ढंग से चलाये गये इस आन्दोलन में जन समुदाय ने भी सहयोग किया।
  • सभी के संयुक्त प्रयासों से सन् 1925 ई. में एक कानून बना जिसके अनुसार गुरुद्वारा के संचालन का भार ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक समिति’ को सौंप दिया गया।

(3) उन्नीसवीं शताब्दी में चलाये गये धार्मिक व सामाजिक आन्दोलनों का भारतीय समाज पर क्या प्रभाव पड़ा ? समझाइए।
उत्तर:
उन्नीसवीं शताब्दी में भारत में जो धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आन्दोलन चलाये गये, उनके प्रभाव से भारतीय समाज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक प्रत्येक क्षेत्र में निम्नलिखित सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले –

  • आधुनिक शिक्षा, ज्ञान, विज्ञान, दर्शन एवं साहित्य के अध्ययन में लोगों की रुचि में वृद्धि हुई।
  • देश में स्कूलों एवं कॉलेजों की संख्या में वृद्धि हुई।
  • महिलाओं की स्थिति में भी कुछ सुधार हुआ। सती–प्रथा, बाल विवाह तथा पर्दा प्रथा में कमी आई एवं उनकी शिक्षा का विकास हुआ।
  • सभी सुधारकों द्वारा वेदों के पुनः अध्ययन एवं संस्कृति के गौरव गान ने भारतीयों में स्वतन्त्रता व राष्ट्रीयता की भावना को और मजबूती प्रदान की।
  • इन सुधार आन्दोलनों से पूरे देश में एक नई जाग्रति फैली तथा सांस्कृतिक चेतना का विकास हुआ। परिणामस्वरूप भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

(4) उन्नीसवीं शताब्दी में विज्ञान के क्षेत्र में हुए विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अनेक सुधारकों ने विज्ञान के विकास से ही देश की प्रगति को सम्भव बताया, इसलिए उन्होंने विज्ञान के अध्ययन पर जोर दिया एवं अनेक वैज्ञानिक संस्थाएँ भी स्थापित की।

  • चिकित्सा विज्ञान के पहले भारतीय विद्यार्थी, महेन्द्रनाथ सरकार थे, जिन्होंने विज्ञान का प्रसार करने वाली प्रमुख संस्था ‘इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस’ की स्थापना सन् 1876 ई. में की थी।
  • बीसवीं सदी के तीसरे दशक में ‘इण्डियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन’ की स्थापना हुई।
  • अंग्रेजी शासनकाल के प्रमुख भारतीय वैज्ञानिकों में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (1861-1962) ने इंजीनियरिंग एवं टैक्नोलोजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिये।
  • प्रफुल्लचन्द्र राय, जगदीशचन्द्र बसु, सत्येन्द्र नाथ बसु, मेघनाथ शाह, जी. एन. वाडिया एवं बीरबल साहनी आदि वैज्ञानिकों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन

MP Board Class 6th Social Science Chapter 27 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(अ) परिवहन के साधन किसे कहते हैं ? कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने के लिए उपयोगी सभी साधन परिवहन के साधन कहलाते हैं, जैसे-रेल एवं वायुयान।

(ब) भारत में परिवहन के प्रमुख मार्ग कौन-कौन से हैं ? नाम लिखिए।
उत्तर:
स्थल मार्ग, रेलमार्ग, वायुमार्ग तथा जलमार्ग।

(स) राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रान्तीय राजमार्ग में अन्तर बताइए।
उत्तर:
राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न प्रदेशों की राजधानी, व्यापारिक नगरों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती हैं। जबकि प्रान्तीय राजमार्ग राज्य की प्रमुख सड़कें होती हैं।

(द) कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग जबलपुर और जयपुर शहर को जोड़ता है ?
उत्तर:
राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 12 जबलपुर तथा जयपुर शहर को जोड़ता है।

MP Board Solutions

(य) भारत के रेलमार्गों को कितने क्षेत्रों में बाँटा गया है? नाम लिखिए।
उत्तर:
देश के समस्त रेलमार्गों को 9 क्षेत्रों (जोन) में बाँटा गया है। ये क्षेत्र हैं –

  • पूर्वी रेलवे
  • उत्तरी रेलवे
  • दक्षिणी रेलवे
  • पश्चिम रेलवे
  • मध्य रेलवे
  • उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे
  • दक्षिण मध्य रेलवे
  • दक्षिण पूर्वी रेलवे
  • उत्तर-पूर्वी रेलवे

(र) मुम्बई और कोलकाता बन्दरगाह से कौन-कौन-से देशों का जल यातायात होता है ?
उत्तर:
मुम्बई बन्दरगाह से पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, पाकिस्तान आदि को तथा कोलकाता बन्दरगाह से सिंगापुर, म्यांमार, बांगुन आदि को जल यातायात होता है।

(ल) भारत के किन्हीं चार बन्दरगाहों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कांडला, मुम्बई, गोवा, कोचीन।

(व) दक्षिण भारत की नदियाँ आन्तरिक जलमार्ग के लिए अनुपयुक्त है, क्यों ?
उत्तर:
दक्षिण भारत की नदियाँ पठारी प्रदेश के ऊँचे-नीचे स्थानों से होकर बहती हैं, इस कारण ये जल यातायात के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
भारत के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए
(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 3 एवं 6
(ब) मुम्बई-चेन्नई रेल मार्ग
(स) विशाखापट्टनम जलमार्ग
(द) पाराद्वीप जलमार्ग
(य) दिल्ली-चेन्नई वायुमार्ग
(र) कोलकाता बन्दरगाह।
उत्तर:

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन img 1

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग

MP Board Class 6th Social Science Chapter 26 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न:
पाठ्य पुस्तक पृष्ठ संख्या 161 पर दिये गये मानचित्र को देखकर उन खनिज पदार्थों की सूची बनाइए जो हमारे देश में निकाले जाते हैं।
उत्तर:

  • लोहा
  • मैंगनीज
  • अभ्रक
  • ताँबा
  • बॉक्साइट
  • सोना
  • नमक
  • जस्ता।

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
(अ) भारत में पाये जाने वाले कोई दो खनिज पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के प्रमुख खनिज पदार्थ लोहा, मैंगनीज, बॉक्साइट, ताँबा, अभ्रक, सोना, चाँदी हैं।

(ब) भारत में कोयला किन-किन राज्यों में निकाला जाता है ? दो नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में कोयला पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में निकाला जाता है।

(स) भारत में कृषि आधारित उद्योग कौन-कौन से हैं ? किन्हीं दो के नाम लिखिए।
उत्तर:
सूती वस्त्रोद्योग, शक्कर, जूट, तेल की मिलें, वनस्पति तेल के कारखाने आदि कृषि आधारित उद्योग हैं।

(द) शक्कर उद्योग में पहले पूँजी अधिक क्यों लगती थी? बताइए।
उत्तर:
शक्कर उद्योग का विकास मुख्यत: गन्ने की उपलब्धता पर आधारित है। पहले शक्कर कारखानों में लगने वाली मशीनों का विदेशों से आयात करना पड़ता था जिसमें अधिक पूँजी की आवश्यकता पड़ती थी। लेकिन अब देश में ही मशीनें बनाई जाती हैं। परिणामस्वरूप देश में शक्कर के कारखानों का तेजी से विकास हो रहा है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) लोहा इस्पात उद्योग के पाँच केन्द्रों के नाम लिखिए और यह किन राज्यों में स्थित हैं, बताइए।
उत्तर:
भिलाई (छत्तीसगढ़), दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), राउरकेला (उड़ीसा), बोकारो (झारखण्ड), सलेम (तमिलनाडु)।

(ब) भारत में सीमेण्ट उद्योग किन-किन राज्यों में स्थित है और क्यों ?
उत्तर:
भारत में सीमेण्ट उद्योग तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान तथा आन्ध्र प्रदेश में स्थित है। सीमेण्ट उद्योग का इन राज्यों में स्थित होने का कारण इसके निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल की उपलब्धता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) भिलाई में ………………  उद्योग है। (लोहा इस्पात / चीनी / कागज) ]
(ब) बॉक्साइट  ……………… में निकाला जाता है। (गुजरात / दिल्ली / हरियाणा)
(स) ‘मुम्बई हाई’ भारत का सबसे बड़ा………….. है। (रेलमार्ग / खनिज तेल क्षेत्र)
(द) ताँबा मध्य प्रदेश के ……………. जिले में निकाला जाता (उज्जैन / शहडोल / बालाघाट)
उत्तर:
(अ) लोहा इस्पात
(ब) गुजरात
(स) खनिज तेल क्षेत्र
(द) बालाघाट।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
खनिज पदार्थों की उनके उपयोग के आधार पर सही जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 1

उत्तर:
(अ) (i) ब्लीचिंग पाउडर में
(ब) (iii)बिजली का सामान
(स) (iv) ऐलुमिनियम बनवाने
(द) (ii) लोहा इस्पात एवं रसायन उद्योग में

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
नीचे दी गई तालिका की पूर्ति कीजिए
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 2

प्रश्न 6.
सही उत्तर चुनिए –
1. भारत में कोयला उत्पादक क्षेत्र है –
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) प. बंगाल
(स) दिल्ली
(द) जम्मू-कश्मीर
उत्तर:
(ब) प. बंगाल

2. भारत में संसार का 90 प्रतिशत खनिज निकाला जाता है –
(अ) अभ्रक
(ब) लोहा
(स) ताँबा
(द) कोयला।
उत्तर:
(अ) अभ्रक

3. दुर्गापुर इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(अ) उड़ीसा
(ब) झारखण्ड
(स) तमिलनाडु
(द) प. बंगाल
उत्तर:
(द) प. बंगाल

4. परमाणु बिजलीघर किस राज्य में स्थापित है ?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्य प्रदेश
(स) जम्मू कश्मीर
(द) नागालैण्ड
उत्तर:
(अ) राजस्थान

प्रश्न 7.
मानचित्र में भारत के खनिज, शक्ति के साधन एवं उद्योगों को दर्शाइए।
उत्तर:

  • लोहा इस्पात उद्योग
  • सूती वस्त्र उद्योग
  • खनिज तेल
  • कोयला।

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 4

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 5

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग img 6

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें

MP Board Class 6th Social Science Chapter 25 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न
पाठ्य पुस्तक पृष्ठ संख्या 157 पर दिये गये नक्शे को देखकर उन राज्यों के नाम लिखो जहाँ-जहाँ गेहूँ व धान उगाया जाता है।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Social Science Chapter 25 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए(अ) भारत में कृषि का क्या महत्त्व है ?
उत्तर:
भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गाँवों में निवास करती है। उनकी जीविका का मुख्य आधार कृषि है। देश की अर्थव्यवस्था का भी मूलाधार कृषि है। देश के अनेक उद्योगों को कच्चा माल कृषि से ही प्राप्त होता है। कृषि उत्पादों पर आधारित इन उद्योगों का राष्ट्रीय आय में बहुत योगदान है। इन्हीं सब कारणों से भारत में कृषि का महत्त्व है।

(ब) स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भारतीय कृषि का तेजी से विकास हुआ। क्यों ?
उत्तर:
स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारतीय कृषि का बड़ी तेजी से विकास हुआ है। यह सब देश के परिश्रमी किसानों, अनुकूल जलवायु और उपजाऊ मिट्टी तथा आधुनिक तकनीक से सम्भव हो सका है।

(स) भारत में बोई जाने वाली खरीफ, रबी और जायद फसलों के दो-दो नाम लिखिए।
उत्तर:
खरीफ-चावल, ज्वार। रबी-गेहूँ, चना। जायद-सब्जियाँ, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए

(अ) भारत के विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाने वाली मिट्टियों का वर्णन करते हुए उनमें बोई जाने वाली फसलों को बताइए।
उत्तर:
भारत में अनेक प्रकार की मिट्टियाँ पाई जाती हैं। इनमें प्रमुख मिट्टियाँ निम्नलिखित हैं –
1. जलोढ़ मिट्टी – यह मिट्टी नदियों द्वारा निक्षेपित महीन गाद से निर्मित होती है। यह संसार की सबसे अधिक उपजाऊ मिट्टियों में से एक है। यह भारत के उत्तरी मैदान और प्रायद्वीपी भारत की नदियों के डेल्टा प्रदेशों में पाई जाती है। इन क्षेत्रों में गेहूँ, चावल, गन्ना इत्यादि फसलें बहुत होती हैं।

2. काली मिट्टी – यह ज्वालामुखी शैलों से बनी मिट्टी होती है। यह नमी को लम्बे समय तक संजोए रखती है। भारत में यह महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों में मिलती है। यह मिट्टी कपास, गेहूँ आदि की फसल लगाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होती हैं।

3. लाल मिट्टी – आग्नेय शैलों में बनी यह भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी और पूर्वी भागों के उष्ण और शुष्क भागों में पाई जाती है। यह मिट्टी कम उपजाऊ है। परन्तु उर्वरकों की सहायता से इसमें फसलें उगायी जा सकती हैं।

4. लैटराइट मिट्टी – पश्चिमी घाट, नागपुर के पठार और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों में पहाड़ी प्रदेशों की गर्म जलवायु और वर्षा की अधिकता वाले क्षेत्रों में पाई जाती है। भारी वर्षा के कारण मिट्टी की ऊपरी सतह के पोषक तत्व घुलकर बह जाते हैं। अतः यह कम उपजाऊ होती है। हिमालय के पर्वतीय प्रदेशों में मिट्टी का आवरण बहुत पतला है जबकि घाटियों में यह अधिक गहरा है।

इन प्रदेशों की मिट्टी को पर्वतीय मिट्टी कहते हैं। घाटियों में चाय, चावल कई किस्मों के फल उगाये जाते हैं। राजस्थान और गुजरात के मरुस्थलीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली बलुई मिट्टी को रेगिस्तानी मिट्टी कहते हैं। इस क्षेत्र में रबी, ज्वार, बाजरा, मक्का और जौ को सम्मिलित रूप से मोटे अनाज उगाये जाते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
भारत के मानचित्र में चावल, गेहूँ, गन्ना, कपास तथा जूट उत्पादक राज्यों को दर्शाइए –
उत्तर:

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें img 2

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु

MP Board Class 6th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
विभिन्न प्रकार के वन, घास भूमियाँ और झाड़ियों को प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।

(ब) मानसूनी वनों की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
मानसूनी वनों की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • मानसूनी वनों के वृक्ष मध्यम ऊँचाई के होते हैं।
  • वर्ष में एक बार वृक्ष अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। केवल आर्द्र पर्णपाती वनों के वृक्षों में यह क्रिया वर्षभर चलती रहती है।

(स) भारत में पाये जाने वाले किन्हीं दो वनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में पाये जाने वाले वन निम्नलिखित हैं –

  • उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन
  • उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
  • कंटीले वन तथा झाड़ियाँ
  • ज्वारीय वन।

(द) पर्वतीय वनों की दो पेटियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पर्वतीय वनों की पेटियाँ निम्नलिखित हैं –

  • आर्द्र पर्वतीय वन
  • समशीतोष्ण कटिबन्धीय चीड़ के वन
  •  शंकुधारी वन
  • अल्पाइन वन।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) भारत में कितने प्रकार की बनस्पति पाई जाती हैं ? किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में पाँच प्रकार की वनस्पति पाई जाती हैं –

  • उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन
  • उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
  • कंटीले वन तथा झाड़ियाँ
  • ज्वारीय वन
  • पर्वतीय वन

(i) उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन – यह वन पश्चिम बंगाल के मैदानों, उड़ीसा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पाये जाते हैं। इन वनों के वृक्षों की ऊँचाई अधिक होती है। ये वन घने होते हैं और सदैव हरे-भरे रहते हैं। आबनूस, महोगनी, रोजवुड, बाँस, ताड़, रबर यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।

(ii) ज्वारीय वन – समुद्र तट के सहारे नदियों के डेल्टाओं में ज्वारीय वन पाये जाते हैं। सुन्दर वन इसका सबसे बड़ा क्षेत्र है। ये वन पश्चिम बंगाल में गंगा के मुहाने पर पाये जाते हैं। मैंग्रोव और सुन्दरी यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।

(ब) भारत में कौन-कौन से जीव-जन्तु पाये जाते हैं ?
उत्तर:
भारत के विभिन्न भागों में अलग-अलग जीव-जन्तु पाये जाते हैं। ऊँचे पर्वतीय भागों में याक, मरुस्थलों में ऊँट, कच्छ के रन में जंगली गधे, पर्वतीय ढालों और दलदली भागों में गेंडे, गिर के वनों में सिंह और असम, केरल और कर्नाटक में हाथी, पर्वतीय ढालों की घास भूमियों में भेड़-बकरी, पतझड़ वनों में विविध प्रकार के हिरण, जंगली भैंसे, नीलगाय, तेन्दुआ, विभिन्न प्रकार के बन्दर आदि मिलते हैं। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु तथा मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। हमारे देश में अनेक प्रकार के रंग – बिरंगे पक्षी भी पाए जाते हैं।

(स) वनों का महत्व’ विषय पर संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित दो समूहों की आपस में सही जोड़ी | बनाएँ –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु img 1
उत्तर:
(अ) (v) महोगनी वृक्ष
(ब) (iii) सागौन वृक्ष
(स) (iv) बबूल वृक्ष
(द) (i) सुन्दरी वृक्ष
(य) (ii) चीड़ के वृक्ष

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) हमारा राष्ट्रीय पशु …………. है।
(ब) हमारा राष्ट्रीय पक्षी ………… है।
(स) नदियों के डेल्टाओं  …………….. में वन पाये जाते हैं।
(द) गिर के वनों में ………………..  पाया जाता है।
(ङ) मरुस्थल का मुख्य पशु  ……………. है।
उत्तर:
(अ) बाघ
(ब) मोर
(स) ज्वारीय वन
(द) सिंह
(ङ) ऊँट।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में अन्तर बताइए –
(अ) सदाबहार वन और पर्णपाती वन।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु img 1

(ब) कंटीले वन और ज्वारीय वन।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु img 3

प्रश्न 6.
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित की स्थिति दर्शाइएकान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, गिर राष्ट्रीय उद्यान, रणथम्बोर पक्षी अभ्यारण्य, ज्वारीय वन।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु img 4

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन

MP Board Class 6th Social Science Chapter 23 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) जिला प्रशासन का मुखिया क्या कहलाता है ?
उत्तर:
जिला प्रशासन का मुखिया कलैक्टर या जिलाधीश कहलाता है।

(ब) जिले में स्थापित महत्वपूर्ण दो विभागों के नाम बताइए।
उत्तर:

  • शिक्षा विभाग
  • पुलिस विभाग।

(स) राज्य को जिलों व तहसीलों में क्यों बाँटा गया है ?
उत्तर:
प्रशासन को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए | राज्य को जिलों और तहसीलों में बाँटा गया है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए –
(अ) कलैक्टर के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
जिले का सबसे बड़ा अधिकारी जिलाधीश या कलैक्टर होता है जिलाधीश के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं

  • जिले में कानून व व्यवस्था बनाए रखना।
  • जिले की मालगुजारी (भूमिकर) वसूल करना।
  • भूमि सम्बन्धी सभी झगड़ों का निपटारा करना।
  • बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक संकटों के समय बचाव एवं सहायता कार्य करना।
  • नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात आदि की सुविधाएँ प्रदान करना।
  • जिले में चुनावों की व्यवस्था करना।
  • जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की स्थानीय संस्थाओं के कार्यों का निरीक्षण करना।
  • जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना।
  • जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएँ उपलब्ध कराना आदि।

(ब) दीवानी मामले क्या हैं ? इनका निपटारा किस न्यायालय द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
जमीन-जायदाद, रुपये-पैसे आदि लेन-देन सम्बन्धी विवाद दीवानी मामले कहलाते हैं। इनकी सुनवाई दीवानी न्यायालयों में होती है।

(स) फौजदारी मामले क्या हैं ? इनका निपटारा किस न्यायालय द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
चोरी, मारपीट, हत्या आदि मामले फौजदारी मामले कहलाते हैं। इनकी सुनवाई फौजदारी न्यायालयों में होती है।

(द) शिक्षा के पर्यवेक्षण के लिए जिले में क्या व्यवस्था है ?
उत्तर:
शिक्षा के पर्यवेक्षण के लिए जनशिक्षा केन्द्र, जनपद शिक्षा केन्द्र तथा जिला शिक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन
उत्तर:
(i) (य) विकास खंड शिक्षा अधिकारी
(ii) (स) नायब तहसीलदार
(iii) (अ) सब इन्सपेक्टर
(iv) (ब) चिकित्सक
(v) (द) सहायक यंत्री

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ

MP Board Class 6th Social Science Chapter 22 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) शहरी क्षेत्र की स्थानीय संस्थाएँ किन्हें कहते हैं ?
उत्तर:
शहरी क्षेत्र की स्थानीय संस्थाएँ नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम हैं।

(ब) नगर पंचायत कितनी जनसंख्या वाले नगरों में गठित की जाती है ?
उत्तर:
जिन नगरों की जनसंख्या 5,000 से 20,000 तक होती है वहाँ नगर पंचायतों का गठन किया जाता है।

(स) ‘एल्डरमैन’ क्या कार्य करते हैं ?
उत्तर:
‘एल्डरमैन’ नगर पंचायत को सलाह देने का कार्य करते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) नगरीय संस्थाओं के अनिवार्य पाँच कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर:

  • स्थानीय समस्याओं को हल करना।
  • सामाजिक व आर्थिक विकास सम्बन्धी योजनाएँ बनाना तथा उन्हें लागू करना।
  • नालियों, सड़कों, पुलों आदि के निर्माण व मरम्मत सम्बन्धी कार्य।
  • पीने के पानी, सफाई आदि की व्यवस्था करना।
  • रोशनी तथा लोगों के जान-माल की सुरक्षा का प्रबन्ध करना।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य-रक्षा तथा चिकित्सा की व्यवस्था करना आदि।

(ब) नगरीय संस्थाओं के कौन-कौन से ऐच्छिक कार्य हैं ?
उत्तर:

  • पुस्तकालय, वाचनालय, चिड़ियाघर आदि की स्थापना।
  • शिशु कल्याण सम्बन्धी कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देना।
  • सड़कों, भवनों आदि के निर्माण सम्बन्धी कार्य।
  • हाट, मेले, प्रदर्शनी आदि की व्यवस्था करना।

(स) नगरीय संस्थाओं की आय के साधन बताइए।
उत्तर:

  • जल तथा रोशनी की सुविधा हेतु शुल्क।
  • मकान, जमीन आदि पर सम्पत्ति कर।
  • विविध व्यवसायों एवं व्यापार पर कर।
  • राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान।
  • विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं पर लगाये गये जुर्माने से प्राप्त राशि।

(द) वार्ड, मेयर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष किसे कहते हैं ?
उत्तर:

  • वार्ड – नगर पंचायतों में पार्षदों का चुनाव करने के लिए सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को अनेक छोटे-छोटे भागों में बाँट दिया जाता है। इन्हीं भागों को वार्ड कहते हैं। प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है जिसे पार्षद कहते हैं।
    मेयर – नगर निगम के अध्यक्ष को ‘महापौर’ अथवा ‘मेयर’ कहते हैं। एक ‘उपमहापौर’ की भी व्यवस्था है। महापौर का चुनाव जनता द्वारा सीधे तथा उपमहापौर का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाता है।
  • अध्यक्ष – नगर पालिका के सबसे बड़े पदाधिकारी को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं। इसका चुनाव सीधे जनता करती है। यह नगर पालिका की बैठकों की अध्यक्षता करता है।
  • उपाध्यक्ष – नगर पालिका में एक उपाध्यक्ष भी होता है। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में यह बैठकों की अध्यक्षता करता है।

(य) नगर पंचायत या नगर पालिका का गठन कैसे होता है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नगर पंचायत का गठन-पाँच हजार से 20 हजार तक की आबादी वाले नगरों की व्यवस्था एवं देखभाल के लिए नगर पंचायतों का निर्माण किया जाता है।
नगर पंचायत निम्नलिखित सदस्यों से मिलकर बनती है –

  • निर्वाचित सदस्य निर्वाचित सदस्यों को पार्षद कहते हैं। पार्षद का चुनाव नगर के मतदाताओं द्वारा बहुमत के आधार पर किया जाता है। नगरों को छोटे – छोटे कई वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है।
  • अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष – अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करती है तथा उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा पार्षदों के बीच में से किया जाता है।
  • विशिष्ट सदस्य – विशिष्ट सदस्यों को एल्डरमैन भी कहते हैं। इनका चुनाव निर्वाचित सदस्यों द्वारा ऐसे व्यक्तियों में से किया जाता है जो योग्य एवं अनुभवी हों।
  • मुख्य नगरपालिका अधिकारी – यह सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) वृक्ष लगवाना एवं उनकी देखभाल करना नगरीय संस्थाओं का ………… कार्य है।
(ब) ‘नगर – निगम आयुक्त’ का कार्य…….लागू करवाना
(स) नगर पालिका के सदस्यों को ……….. कहा जाता
(द) स्थानीय संस्थाओं को राज्य सरकार से ………… प्राप्त होता है।
उत्तर:
(अ) अनिवार्य
(ब) निर्णय
(स) पार्षद
(द) अनुदान।

प्रश्न 4.
सही जोड़ी बनाइए
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ img 1
उत्तर:
(अ) (i) एक लाख से अधिक की जाती है
(ब) (iii) बीस हजार से एक होता है
(स) (ii) पाँच से बीस हजार होती है

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन

MP Board Class 6th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) ग्राम पंचायत के मुखिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के मुखिया को ‘सरपंच’ कहते हैं।

(ब) पंचायतों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है ?
उत्तर:
पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।

(स) ग्राम सभा की बैठक कितने माह में होती है ?
उत्तर:
ग्राम सभा की बैठक प्रति तीन माह में होती है।

(द) जिला पंचायत के अध्यक्ष को कौन-सा दर्जा प्राप्त है ?
उत्तर:
जिला पंचायत के अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए –
(अ) स्थानीय स्वशासन का अर्थ समझाइए।
उत्तर:
जब किसी क्षेत्र के लोग किसी समिति या संस्था के माध्यम से स्वयं मिलकर दिन-प्रतिदिन की अपनी समस्याएँ सुलझाते हैं, उचित वैधानिक उपाय करते हैं, तो उसे स्थानीय स्वशासन कहते हैं।

(ब) ग्राम पंचायत का गठन कैसे होता है ? समझाइए।
उत्तर:
कम-से-कम एक हजार की आबादी वाले प्रत्येक गाँव में एक ग्राम पंचायत का गठन किया जाता है। यदि किसी गाँव की आबादी एक हजार से कम है तो एक से अधिक गाँवों को मिलाकर एक ग्राम पंचायत बना दी जाती है। ग्राम पंचायत में 10 से 20 तक सदस्य (पंच) होते हैं जिनका चुनाव गाँव की जनता करती है। चुनाव करने के लिए पंचायत क्षेत्र को जनसंख्या के आधार पर कुछ वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य (पंच) का चुनाव होता है। इन वार्डों को पंचायत वार्ड कहते हैं। वार्ड के लोग वोट देकर पंच तथा सरपंच चुन लेते हैं। सबसे अधिक वोट पाने वाला व्यक्ति ही पंच तथा सरपंच (प्रधान) बनता है।

MP Board Solutions

(स) ग्राम पंचायतें ग्रामों के विकास के लिए क्या-क्या कार्य करती हैं ?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं –

  • गाँव की सफाई की व्यवस्था करना
  • सड़कों पर रोशनी का प्रबन्ध करना
  • शिक्षा की व्यवस्था
  • शुद्ध पानी की व्यवस्था
  • सड़क, नालियाँ, कुएँ, तालाब, पुलिया, आदि का निर्माण
  • बीमारियों की रोकथाम के लिए टीके लगवाना
  • अस्पताल एवं पिशु चिकित्सालय की व्यवस्था आदि।

(द) जनपद पंचायत का गठन एवं कार्यविधि समझाइए।
उत्तर:
जनपद पंचायत में चुने हुए सदस्यों के अलावा उस क्षेत्र से निर्वाचित विधान सभा के सदस्य भी होते हैं। इनके अतिरिक्त सहकारी बैंक के प्रतिनिधि भी जनपद पंचायत के सहयोजित सदस्य होते हैं। जनपद पंचायत का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य अपने खण्ड की ग्राम पंचायतों के कार्यों की देखभाल करना तथा उन्हें राज्य सरकार से धन दिलवाना है।

(य) जिला पंचायत के सदस्य कौन-कौन व्यक्ति होते हैं?
उत्तर:
जिला पंचायत के सदस्य निम्नलिखित होते हैं –

  • जिले के मतदाताओं द्वारा चुने गए सदस्य।
  • उस जिला क्षेत्र से चुने गए विधान सभा, लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य।
  •  जनपद पंचायतों के समस्त अध्यक्ष  जिला पंचायत का एक अध्यक्ष तथा एक उपाध्यक्ष होता है जिनका चुनाव पाँच वर्ष के लिए जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा ही किया जाता है।

MP Board Class 6th Social Science Solutions