MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध

MP Board Class 6th Social Science Chapter 20 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) रोमन इतिहासकार प्लीनी क्यों चिन्तित था ?
उत्तर:
रोमन इतिहासकार प्लीनी भारतीय वस्तुओं; जैसे-रेशम, कपास, आभूषण, गरम मसाले आदि के बढ़ते आयात से चिन्तित था।

(ब) कम्बोडिया का प्राचीन नाम क्या था ?
उत्तर:
वास्तव में इसका प्राचीन नाम कम्बोडिया ही था। वर्तमान में यह द्वीप ‘कम्पूचिया’ या कम्बोज के नाम से जाना जाता है।

(स) रेशम मार्ग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
चीन और पश्चिमी एशिया के बीच का सड़क मार्ग मध्य एशिया से होकर जाता था। इसे प्राचीन रेशम मार्ग (सिल्क रूट) कहते हैं। इस काल में रेशम व्यापार की एक प्रमुख वस्तु थी। इस रास्ते से भारत के व्यापारी अरब, ईरान देशों से रेशम आदि का व्यापार करते थे।

(द) श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार किसने किया था? यहाँ भारतीय राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर:
श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार सम्राट अशोक के पुत्र महेन्द्र तथा पुत्री संघमित्रा ने किया था। काठियावाड़ के राजकुमार विजय ने यहाँ भारतीय राज्य की स्थापना की।

(य) गांधार प्रदेश कहाँ स्थित था और यह क्यों प्रसिद्ध रहा ?
उत्तर:
गांधार प्रदेश मध्य एशिया में स्थित था। यह बौद्ध धर्म तथा कला के बड़े केन्द्र के कारण बहुत प्रसिद्ध था।

(र) अरबों ने भारत से क्या-क्या सीखा ?
उत्तर:
अरबों ने भारत से भारतीय अंक पद्धति तथा दशमलव प्रणाली का ज्ञान प्राप्त किया।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे ? इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब इस्लाम धर्म के संस्थापक थे।
इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • ईश्वर एक है तथा हजरत मुहम्मद उसके पैगम्बर हैं।
  • प्रत्येक मुसलमान इन पाँच कर्त्तव्यों का पालन करे ।
  • कलमा पढ़े
    1. दिन में पाँच बार नमाज पढ़े
    2. अपनी आय का दसवाँ भाग दान करे
    3. वर्ष में एक महीने रोजा (व्रत) रखे
    4. मक्का तथा मदीना की तीर्थ यात्रा (हज) करे।
    5. सभी धर्म बराबर हैं।
  • जाति-पाँति तथा ऊँच-नीच में विश्वास नहीं करना चाहिए।
  • मूर्ति पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • मनुष्य को सदाचारी होना चाहिए।

(ब) पारसी धर्म की मुख्य बातें लिखिए।
उत्तर:
पारसियों का मूल देश ईरान है। पारसी आर्य हैं और इनके धर्म की स्थापना जरथुस्त्र ने की थी। पारसियों का विश्वास है जरथुस्त्र को ही ईश्वर ने अग्नि प्रदान की थी। ईरान छोड़ने के पूर्व ये अग्नि पूजक थे। इस अग्नि को वे अपने साथ ले आए थे। यह अग्नि आज भी मुम्बई के उत्तर में स्थित उदवाद की अगियारी में जल रही है। हिन्दुओं की तरह पारसी कमर में यज्ञोपवीत (सदर-ए-करती) धारण करते हैं। यह प्रथा बताती है कि उन्होंने पवित्र मार्ग पर चलने का वचन ले रखा है।

(स) ईसाई धर्म के संस्थापक कौन थे ? इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह थे। ईसाई धर्म का सबसे प्रसिद्ध चिन्ह सलीब (क्रॉस) है। ईसाईयों की धार्मिक पुस्तक का नाम बाइबल है। इस धर्म के अनुयायी उन सभी पैगम्बरों को मानते हैं जिसे यहूदी धर्म के लोग मानते थे।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द का चयन कर कीजिए –
(अ) गांधार क्षेत्र में …………… की प्राचीनतम प्रतिमाएँ बनीं। (जैन / बुद्ध)
(ब) सम्राट अशोक ने पुत्र …………. को लंका बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु भेजा था। (सुरेन्द्र / महेन्द्र)
(स) अंगकोरवाट में …………. मंदिर है। (विष्णु/शिव)
(द) यहूदियों के मंदिर को ………. कहा जाता है। (चर्च / सिनेगॉग)
(य) हजरत मुहम्मद का जन्म ……………. में हुआ। (मक्का /मदीना)
(र) पारसियों का मूल देश………… है। (इराक / ईरान)
उत्तर:
(अ) बुद्ध
(ब) महेन्द्
(स) शिव
(द) सिनेगॉग
(य) मक्का
(र) ईरान।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
सही जोड़ियाँ बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध img 1
उत्तर:
(अ) 3. म्यांमार
(ब) 4. रोमन इतिहासकार
(स) 2. बुद्ध मंदिर
(द) 5. श्रीलंका
(य) 1. अनाम

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल

MP Board Class 6th Social Science Chapter 18 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) शुंग वंश की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:
शुंग वंश की स्थापना पुष्यमित्र शुंग ने की थी।

(ब) सातवाहन राज्य का संस्थापक कौन था ?
उत्तर:
इस राज्य का संस्थापक सिमुक था।

(स) कनिष्क के शासनकाल में चौथी बौद्ध सभा (संगीति) कहाँ हुई ?
उत्तर:
कुण्डलवन, कश्मीर में चौथी बौद्ध महासभा हुई।

(द) नागवंश का उदय कहाँ हुआ ?
उत्तर:
दूसरी शताब्दी ई. के अन्तिम चरण में विदिशा, पवाया (पद्मावती नगर), कुतवाद (कुंतलपुरी) तथा मथुरा क्षेत्र में एक नये राजवंश का उदय हुआ जो नागवंश के नाम से प्रसिद्ध था।

(य) उत्तर भारत के प्रमुख राजवंश कौन-से थे ?
उत्तर:
उत्तर भारत के प्रमुख राजवंश-शुंग, कण्व, शक, नाग, कुषाण और हिन्द यूनानी वंश।

(र) दक्षिण-भारत के राजवंश कौन-कौन से थे ?
उत्तर:
सातवाहन, चोल, चेर और पाण्ड्य दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश थे।

(ल) संगम साहित्य में किसका वर्णन मिलता है ?
उत्तर:
संगम साहित्य में दक्षिण भारतीय कबीलों के सरदारों और साधारण लोगों के जीवन का वर्णन मिलता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) भारत के इतिहास में 200 ई. पूर्व से 300 ई. तक का काल कैसा माना जाता है ?
उत्तर:
यह समय भारत के इतिहास में अत्यधिक उथल-पुथल का समय माना जाता है।

(ब) 200 ई. पूर्व से 300 ई. तक की कला के बारे में लिखिए।
उत्तर:
इस काल में कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई थी। भोपाल के पास साँची स्थित है। यहाँ स्तूप की वेदिका (रैलिंग) और तोरणद्वार इसी काल में बनाये गये थे, जो अत्यन्त सुन्दर हैं। इसी काल में अमरावती स्तूप बनाया गया, साथ ही तक्षशिला (वर्तमान पाकिस्तान में) और सारनाथ (वाराणसी के निकट) में बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए विहार बनाये गये। इसी तरह पुणे (महाराष्ट्र) के पास स्थित कार्ले बेदसा एवं भाजा के गुफा विहार इसी काल में बनाए गए थे। इसी अवधि में भारत में विदेशी मूर्तिकला का प्रवेश हुआ।

परिणामस्वरूप यहाँ रोमन देवी देवताओं की मूर्तियाँ भी बनने लगी। इस क्षेत्र में गांधार प्रदेश के भारतीय कलाकारों ने विशेष रुचि लेकर बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित अनेक दृश्य पटल यूनानी शैली में बनाए। यह कला शैली ‘गांधार कला’ के नाम से लोकप्रिय हुई और पंजाब से कश्मीर तक फैल गई। गांधार के कलाकारों के अतिरिक्त मथुरा के कलाकारों ने बुद्ध की अनेक मूर्तियाँ बनाई, किन्तु उन्होंने यूनानी की नकल नहीं की इसलिए उनकी शिल्पकला को मथुरा शैली के नाम से सम्बोधित किया गया।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) शकवंश का सबसे प्रसिद्ध राजा ………….. था।
(ब) मौर्य वंश का अन्तिम शासक ………….. था।
(स) कनिष्क ने ……………. में बौद्ध महासभा करवाई थी।
(द) सातवाहन वंश का संस्थापक ………… था।
उत्तर:

  1. रुद्रदमन
  2. बृहद्रथ
  3. कुण्डलवन
  4. सिमुक

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
उत्तर:
(अ) 4. सातवाहन
(ब) 1. शक
(स) 2. शुंग
(द) 3. कुषाण

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल

MP Board Class 6th Social Science Chapter 19 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –
(अ) गुप्तवंश के प्रमुख शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चन्द्रगुप्त प्रथम, समुद्रगुप्त एवं चन्द्रगुप्त द्वितीय इस वंश के प्रमुख शासक थे।

(ब) समुद्रगुप्त ने किन-किन राज्यों को जीता ?
उत्तर:
समुद्रगुप्त महान् विजेता था। उसने भारत में राजनीतिक एकता स्थापित करने के लिए उत्तर भारत के 9 शक्तिशाली राजाओं को परास्त किया। उसके बाद विन्ध्य पर्वत क्षेत्र के 8 गणराज्यों तथा दक्षिण भारत के 12 राज्यों पर विजय प्राप्त की। सीमावर्ती राजाओं ने भी डर कर मित्रता कर ली। इस तरह उसने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की।

MP Board Solutions

(स) गुप्तकाल में साम्राज्य को किन-किन भागों में बाँटा गया था ?
उत्तर:
गुप्तकाल में साम्राज्य को प्रान्तों, जिलों, ग्राम में बाँटा गया था। इससे शासन चलाने में सुविधा होती थी।

(द) हर्षवर्धन की विजयों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हर्ष ने पंजाब,. पूर्वी राजस्थान, असम और गंगाघाटी के प्रदेशों को जीतकर अपने साम्राज्य में मिला लिया। 620 ई. में पुलकेशिन द्वितीय ने हर्ष के विजय अभियान को नर्मदा नदी के किनारे पर रोक दिया। हर्ष के साम्राज्य में मगध, उड़ीसा, पूर्वी बंगाल, गजरात, सौराष्ट्र, मालवा तथा सिन्ध प्रदेश सम्मिलित थे। हर्ष ने जिन राजाओं को हराया था वे सभी हर्ष को कर देते थे और युद्ध के समय उसकी मदद के लिए अपने सैनिक भेजते थे। इस काम के बदले में वे अपने क्षेत्र के राजा बने रहे।

(य) गुप्तकाल के प्रमुख साहित्यकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कालिदास, आचार्य व्यास, गुप्तकाल के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

(र) चन्द्रगुप्त द्वितीय के द्वारा जीते गये राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चन्द्रगुप्त द्वितीय ने मालवा, गुजरात, सौपारा, पंजाब की सात नदियों के पार का क्षेत्र, अरब सागर तट, बंगाल, असम हिमालय की तलहटी, दक्षिण में नर्मदा नदी के राज्यों को जीत लिया था।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए
(अ) गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है, समझाइए।
उत्तर:
गुप्तकाल में व्यापार काफी उन्नत व्यवस्था में था। विदेशी व्यापार भी होता था। प्रजा सुखी और सम्पन्न थी। इस काल में विविध प्रकार की कलाओं का भी विकास हुआ। साहित्य और विज्ञान की उन्नति हुई। इस काल में गणितज्ञों ने दशमलव पद्धति का प्रयोग किया। आर्यभट्ट ने ज्योतिष और खगोलशास्त्र में प्रमुख योगदान दिया। इन सभी कारणों से गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग कहा जाता है।

(ब) 300 ई. से 800 ई. तक की राजनैतिक एवं सामाजिक दशा पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
इस काल में राजनीतिक दशा सुदृढ़ थी। विशाल साम्राज्य की शासन व्यवस्था चलाने के लिए उसे प्रान्तों, जिलों तथा गाँवों में बाँटा गया था। प्रजा सुखी और सम्पन्न थी। सम्राट न्यायप्रिय होने के कारण प्रजा ईमानदार, कानून को मानने वाली, सहिष्णु तथा प्रगतिशील थी। समाज जातियों में बँटा हुआ था। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र, आदि वर्गों की स्थापना हो चुकी थी। अधिकतर जातियाँ मेलजोल के साथ रहती थीं।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) चन्द्रगुप्त द्वितीय के पिता …………. थे।
(ख) ………… चीनी यात्री था।
(ग) मेघदूत के रचयिता ………. थे।
(घ) मेहरौली में ………….. स्थित है।
उत्तर:

  • समुद्रगुप्त
  • ह्वेनसांग
  •  कालिदास
  • लोह स्तम्भ।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल img 1
उत्तर:
(अ) (v) कवि
(ब) (iii) कालिदास
(स) (ii) चित्रकला शाकुन्तलम्
(द) (i) ज्योतिषी और खगोलशास्त्री
(इ) (iv) नीतिसार

प्रश्न 5.
सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(अ) मेघदूत के रचयिता थे –
(i) चरक
(ii) वाल्मीकि
(iii) कालिदास
(iv) वात्स्यायन।
उत्तर:
(iii) कालिदास

(ब) सूर्य के सिद्धान्त का सम्बन्ध है –
(i) साहित्य
(ii) गणित
(iii) ज्योतिष
(iv) खगोलशास्त्र।
उत्तर:
(iv) खगोलशास्त्र।

(स) चन्द्रगुप्त द्वितीय ने उपाधि धारण की –
(i) रत्न,
(ii) देवव्रत,
(iii) विक्रमादित्य।
उत्तर:
(iii) विक्रमादित्य।

(द) विषयपति, प्रशासक होता था –
(i) ग्राम का
(ii) जिले का
(iii)प्रान्त का।
उत्तर:
(ii) जिले का

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 14 जनजातीय समाज

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 14 जनजातीय समाज

MP Board Class 6th Social Science Chapter 14 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) आदिवासी शब्द का आशय बताइए।
उत्तर:
आदिवासी शब्द से आशय सम्बन्धित स्थान के मूल निवासी से है।

(ब) जनजाति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जंगलों में निवास करने वाले लोग जिनकी अपनी विशिष्ट जीवन शैली होती है उन्हें आदिवासी, वनवासी, गिरिजन अथवा जनजाति कहते हैं।

(स) मध्य प्रदेश की कोई दो जनजातियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • गौंड
  • भील।

(द) सामाजिक संगठन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
सामाजिक सम्बन्धों को व्यवस्थित रखना सामाजिक संगठन कहलाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) जनजातियों की कोई चार विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
जनजातियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • एक जनजाति एक निश्चित भू-भाग में निवास करती है।
  • इनकी प्रायः अपनी भाषा (बोली) होती है।
  • एक जनजाति के सदस्यों की अपनी संस्कृति, रहन-सहन व जीवन शैली होती है। एक जनजाति के सदस्य अपनी संस्कृति के नियमों का पालन करते हैं।
  • एक जनजाति के सदस्य अपनी ही जनजाति में विवाह करते हैं।

(ब) भारतीय संविधान में जनजातियों के विकास के लिए क्या प्रावधान किये गये हैं ? लिखिए।
उत्तर:
जनजातीय विकास के लिए हमारे संविधान निर्माता भी सजग रहे एवं जनजातियों के विकास के लिए संवैधानिक प्रावधान किये।
इनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं –

  • राज्य किसी नागरिक के विरुद्ध धर्म, वंश, जाति, लिंग, आदि के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगा।
  • सार्वजनिक स्थलों, दुकानों, सड़कों, कुओं, तालाबों आदि के प्रयोग से कोई किसी को नहीं रोकेगा।
  • व्यवसायों को स्वतन्त्र रूप से करने की व्यवस्था की गई है।
  • शिक्षण संस्थाओं में धर्म, जाति, वंश अथवा भाषा के आधार पर प्रवेश से नहीं रोका जायेगा।
  • लोकसभा, विधानसभाओं, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में इन वर्गों के लिए स्थानों के आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
  • संघ एवं राज्य सरकारों की सेवाओं में भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

(स) जनजातियों के आर्थिक या सामाजिक जीवन पर उदाहरण सहित प्रकाश डालिए।
उत्तर:
आर्थिक जीवन:
जनजाति की अर्थव्यवस्था उन्नत समाज की अर्थव्यवस्था से भिन्न होती है। इनकी आवश्यकताएँ सीमित होती हैं। ये अपनी सीमित आवश्यकताओं के लिए प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। ये जनजातियाँ कृषि, वन उपज संग्रह तथा मजदूरी करके अपना जीवन-यापन करती हैं। मध्य प्रदेश में जनजातियों में विशेषकर गौंड एवं भील जनजाति के लोग निवास करते हैं। इनकी जीविकोपार्जन का एक प्रमुख साधन वनोपज संग्रह है। वनोपज संग्रहण में तेंदू, अचार, हर्र, बहेड़ा, महुआ, सालबीज आदि वनोपज के साथ कंदमूल व शहद का संग्रहण करना गौंड एवं भील जनजातियों का प्रमुख आर्थिक क्रियाकलाप है।

कुछ जनजाति विशेषकर गोंड एवं बैगा वनौषधि से इलाज करने का भी कार्य करते हैं। वनोपज एकत्र करने के लिए अतिरिक्त बाँस की विभिन्न वस्तुओं का निर्माण, बढ़ईगिरी, लोहे के औजार, बोझा ढोने, कृषि व कृषि मजदूरी का कार्य भी करते हैं। सामाजिक जीवन-जनजाति के लोग प्रकृति की गोद में सरल जीवन व्यतीत करते हैं। जनजातीय समाज की अपनी परम्परा और मान्यताएँ होती हैं। इन्हीं के अनुसार ये अपने बच्चों के नामकरण व विवाह संस्कार करते हैं। जनजातीय समाज में परम्पराएँ, रीति-रिवाज, सामाजिक निषेध आदि बातों का पालन किया जाता है।

(द) जनजातियों के सांस्कृतिक जीवन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
जनजातियों की अपनी विशेष पहचान और संस्कृति होती है। उनके अपने गीत और नृत्य होते हैं जो विशेष अवसरों पर गाए जाते हैं। जनजाति का मुखिया संस्कृति के नियमों का उल्लंघन करने पर दण्ड देता है। जनजाति के लोग अपने शरीर पर गुदना कढ़वाते हैं जो इनका एक विशिष्ट आभूषण होता है। मध्य प्रदेश की भील जनजाति में होली के समय मनाया जाने वाला उत्सव ‘भगोरिया हाट’ का विशेष महत्त्व है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) ‘भगोरिया’ …………… जनजाति में लोक- प्रिय है।
(ब) जनजातीय महिलाएँ …………… को जीवन भर का आभूषण मानती हैं।
(स) लोकसभा, विधानसभाओं एवं स्थानीय निकायों में जनजातियों के लिये …………. दिया गया है।
(द) पिठौरा …………….. जनजातियों का भित्ति चित्र है।
उत्तर:
(अ) भील
(ब) गुदना
(स) आरक्षण
(द) भील।

MP Board Class 6th Social Science Solutions

 

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास

MP Board Class 6th Social Science Chapter 13 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) परिवारों का परिवार किसे माना जाता है ?
उत्तर:
समुदाय को परिवारों का परिवार माना जाता है।

(ब) जनसहयोग क्या है ?
उत्तर:
स्थानीय सामुदायिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सहयोग प्रदान करना जनसहयोग है।

(स) सामाजिक समरसता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
मिलजुलकर रहना ही, सामाजिक समरसता है।

(द) ग्राम एवं नगर स्तर पर गठित विभिन्न समितियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • ग्राम / नगर विकास समिति
  • सार्वजनिक सम्पदा समिति
  • कृषि समिति
  •  स्वास्थ्य समिति
  • ग्राम / नगर रक्षा समिति
  • अधो संरचना समिति
  •  शिक्षा समिति
  • सामाजिक न्याय समिति।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) समुदाय का क्या अर्थ है ? समुदाय की कोई तीन विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
समुदाय का अर्थ – समुदाय एक ऐसा समूह है, जिसमें कुछ अंशों में ‘हम’ की भावना पायी जाती है। समुदाय का निवास स्थान व क्षेत्र निश्चित होता है।
समुदाय की विशेषताएँ –

  • समुदाय व्यक्तियों का समूह होता है।
  • समुदाय अपना विकास स्वयं करता है।
  • समुदाय एक आत्मनिर्भर समूह होता है।

(ब) समुदाय के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी का क्या महत्त्व है ?
उत्तर:
समुदाय के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह ग्रामीण और शहरी समुदाय दोनों के लिए उपयुक्त है। ऐसा इसलिए आवश्यक है क्योंकि वे अपनी परिस्थितियों से परिचित हैं और स्थानीय जरूरतों को भली-भाँति समझते हैं। यह उनके स्वयं के हित में है कि वे एक साथ मिलकर अपनी समस्याओं का हल निकालें।

जैसे क्षेत्र में पेयजल या शिक्षा या अस्पताल जैसी मूल एवं मानवीय व्यवस्थाएँ नहीं हैं तो वे उसके लिए उचित तथा वैकल्पिक उपाय करें। वे अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझा सकें तथा किसी पर आश्रित न रहें। इस प्रकार लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना का विकास होगा।

(स) पालक-शिक्षक संघ के विषय में लिखिए।
उत्तर:
वर्तमान में मध्य प्रदेश में जन शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में पालक शिक्षक संघ का गठन किया गया है। यह संघ विद्यालयों में बच्चों के शत-प्रतिशत प्रवेश, उनकी विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, बच्चों के लिये विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था, बच्चों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालयों में शिक्षकों की समुचित व्यवस्था एवं सहायता करने हेतु कार्य करता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) समुदाय का  …………………….. समूह होता है।
(ब) जन्म से मृत्यु तक मनुष्य ………………. में रहते हैं।
(स) से राज्य व केन्द्रीय सरकारों के ……………… कार्यभार को बाँटने में सहायता मिलती है।
(द) ग्राम स्वराज की स्थापना ……………….. से की गई।
(य) समुदाय अपने सदस्यों में ……………….. और की भावना को बढ़ावा देता है।
उत्तर:
(अ) व्यक्तियों
(ब) परिवारों
(स) जन सहयोग
(द) 26 जनवरी, 2001
(य) सामाजिक समरसता, एकजुटता।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से असमान छाँटिए –
(अ) (i) शिक्षा समिति
(ii) समुदाय
(iii) रक्षा समिति
(iv) पालक शिक्षक संघ
उत्तर:
(ii) समुदाय

(ब) (i) गाँव
(ii) प्रान्त
(iii) वन
(iv) देश।
उत्तर:
(iii) वन

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 10 वैदिक संस्कृति

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 10 वैदिक संस्कृति

MP Board Class 6th Social Science Chapter 10 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) वैदिक साहित्य कौन-से हैं ?
उत्तर:
वेद और उपनिषद् आदि वैदिक साहित्य हैं।

(ब) वैदिक काल में सिक्कों को क्या कहते थे ?
उत्तर:
वैदिक काल में सिक्कों को निष्क कहते थे।

(स) वैदिक काल में विशेष रूप से किन देवताओं की पूजा होती थी?
उत्तर:
इन्द्र, अग्नि और वरुण की पूजा होती थी।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए
(अ) आर्यों के काल को वैदिक काल क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
आर्यों ने चार वेदों की रचना की थी –

  • ऋग्वेद
  • यजुर्वेद
  • सामवेद
  • अथर्ववेद

अतः आर्यों के काल में वेद लिखे जाने के कारण ही इस काल को वैदिक काल कहते हैं।

(ब) वैदिक काल में समाज किन-किन वर्गों में बँटा था?
उत्तर:
वैदिक काल में समाज चार वर्गों में बँटा हुआ था –

  • ब्राह्मण
  • क्षत्रिय
  • वैश्य, और
  • शूद्र

वर्ण का आधार कर्म था। ब्राह्मणों का कार्य यज्ञ करना और बालकों को वेद मन्त्रों की शिक्षा देना था। क्षत्रिय शक्तिशाली होने के कारण समाज के वर्गों की रक्षा करते थे। खेती, व्यापार एवं शिल्पकारी वैश्य वर्ग के कार्य थे। शूद्र नीच समझे जाते थे। उनका कार्य अन्य वर्ण के लोगों की सेवा करना था।

(स) वैदिक काल के आर्थिक-जीवन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वैदिक काल के लोगों का आर्थिक जीवन कृषि, कला, हस्तशिल्प और व्यापार पर केन्द्रित था। खेती के लिए बैलों और साँड़ों का उपयोग किया जाता था। पशुओं में गाय का महत्त्वपूर्ण स्थान था। बर्तन, कपड़ा, धातु के निर्माण का काम मुख्य व्यवसाय थे। दूर-दूर तक व्यापार होता था। उस समय उपयोग किए जाने वाले सिक्कों को निष्क कहते थे।

(द) ‘गणित व खगोल विद्या वैदिक काल में विकसित थी’, लिखिए।
उत्तर:
वैदिक काल के लोग त्रिभुज के बराबर क्षेत्रफल का वर्ग बनाना जानते थे। वे वृत्त के क्षेत्रफलों के वर्गों के योग और अन्तर के बराबर का वर्ग भी बनाना जानते थे। शून्य का ज्ञान था और इसी कारण बड़ी संख्याएँ दर्ज की जा सकीं। इसके साथ ही प्रत्येक अंक के स्थानीय मान और मूल मान की जानकारी भी थी। उन्हें घन, घनमूल, वर्ग और वर्गमूल की जानकारी थी और उनका उपयोग किया जाता था। वैदिक काल में खगोल विद्या अत्यधिक विकसित थी।

वे आकाशीय पिण्डों की गति के विषय में जानते थे और विभिन्न समयों पर उनकी स्थिति की गणना भी करते थे। इससे उन्हें सही पंचांग बनाने तथा सूर्य एवं चन्द्रग्रहण का समय बताने में सहायता मिलती थी। वे यह जानते थे कि पृथ्वी अपने धुरी पर घूमती और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है। चाँद, पृथ्वी के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने पिण्डों के घूर्णन का समय ज्ञात करने तथा आकाशीय पिण्डों के बीच की दूरियाँ मापने के प्रयास भी किए। ये गणनाएँ लगभग आज की वैज्ञानिक विधि द्वारा की गई गणनाओं जैसी ही हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
स्तम्भ ‘अ’ और स्तम्भ ‘ब’ का सही मिलान कीजिए।
स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 10 वैदिक संस्कृति img 1
उत्तर:
(अ) (iv) कर व शुल्क
(ब) (i) गाय
(स) (ii) सिक्के
(द) (iii) नशीला पेय

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) सरस्वती नदी के किनारे की …………… रचना हुई।
(ब) ऋग्वेद के युग में ……………. व्यवसाय के आधार पर समाज का वर्गीकरण हुआ।
(स) उत्तर वैदिक काल में हथियार ……….. धातु से बनाये गये।
उत्तर:
(अ) वेदों
(ब) कर्म
(स) लोह।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(अ) वैदिक काल में आर्यों को निम्न में से किसका ज्ञान नहीं था ?
(i) शून्य का ज्ञान
(ii) खगोल विद्या
(iii) ताँबे का
(iv) अष्टांग मार्ग।
उत्तर:
(iv) अष्टांग मार्ग।

(ब) वैदिक काल की सामाजिक विशेषताओं में कौन-सी शामिल नहीं थी ?
(i) महिलाओं को सम्मान देना
(ii) कर्म के आधार पर वर्ण विभाजन
(iii) युवक-युवतियों का पसंद से विवाह होना
(iv) बाल-विवाह।
उत्तर:
(iv) बाल-विवाह।

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 12 मौर्य साम्राज्य

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 12 मौर्य साम्राज्य

MP Board Class 6th Social Science Chapter 12 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन कैसे हुआ ?
उत्तर:
सम्राट अशोक ने कलिंग राज्य पर आक्रमण कर उसे अपने राज्य में मिला लिया, परन्तु कलिंग के युद्ध में अनेक सैनिक घायल हुए और मारे गए। यह देखकर अशोक को बहुत दुःख हुआ। युद्ध में सिपाहियों के मरने के कारण जो स्त्रियाँ तथा बालक अनाथ हो गए थे, उन्हें देखकर अशोक के मन में दया का भाव उमड़ने लगा। उसने निश्चय किया कि वह अब कभी युद्ध नहीं करेगा। इस प्रकार सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ।

(ब) अशोक की किस कलाकृति को राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया है ?
उत्तर:
अशोक के सारनाथ स्तम्भ की चार सिंहों वाली कलाकृति को राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया है।

(स) अशोक के शिलालेख कौन-सी लिपि में मिलते हैं ?
उत्तर:
अशोक के शिलालेख ब्राह्मी, खरोष्ठी और अरेमाइक लिपि में मिलते हैं।

(द) धर्म महामात्य क्या काम करते थे ?
उत्तर:
धर्म महामात्य घूम – घूम कर लोगों की समस्याएँ सुनते, स्थानीय कार्यों की जाँच – पड़ताल करते और लोगों को धर्मानुसार आचरण करने और मेलजोल से रहने की सलाह देते थे।

(य) सम्राट को सलाह कौन देता था ?
उत्तर:
सम्राट को सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद् थी।

(र) साम्राज्य किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जब राजा अपने राज्य की सीमा का अत्यधिक विस्तार कर लेते हैं तो उनके राज्यों को साम्राज्य कहा जाता है।

(ल) मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर:
चन्द्रगुप्त ने 322 ई. पू. में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की।

(व) अशोक किस धर्म को मानता था ?
उत्तर:
सम्राट अशोक बौद्ध धर्म को मानता था।

(श) अशोक ने अपने पुत्र-पुत्री को किस देश में धर्म प्रचार के लिए भेजा था ?
उत्तर:
श्रीलंका।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के विस्तार से उत्तर लिखिए
(अ) चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य विस्तार के बारे में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
चन्द्रगुप्त मौर्य एक साहसी तथा होनहार युवक था। उसने एक ब्राह्मण विद्वान चाणक्य की सहायता से एक शक्तिशाली सेना इकट्ठी की। चाणक्य नन्द राजा से अपने अपमान का बदला लेना चाहता था। अतः उसने चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा नन्द पर आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहित किया। चन्द्रगुप्त ने नन्द राजा पर आक्रमण करके उसे गद्दी से उतार दिया और स्वयं सम्राट बना। चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने साहस से सम्पूर्ण पंजाब को अपने अधीन कर लिया था। उसका राज्य विस्तार सिन्धु व अफगानिस्तान तक था।

(ब) मौर्य साम्राज्य के पतन के कारणों को लिखिए।
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य के पतन के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे –

  • मौर्य साम्राज्य बहुत बड़ा था। इतने बड़े साम्राज्य में दूर – दूर तक देखभाल करना कठिन था।
  • अशोक के उत्तराधिकारी उसकी तरह योग्य एवं कुशल शासक नहीं थे।
  • जो राजा पहले अशोक के अधीन थे वे अब स्वतन्त्र होने लगे थे।
  • आवश्यक कर वसूल न कर पाने के कारण शासन सम्बन्धी कार्यों के लिए धन की कमी पड़ गई। इससे मौर्य साम्राज्य कमजोर होता चला गया।
  • राजाओं की आपसी फूट का लाभ उठाकर यूनानियों ने भारत की पश्चिमोत्तर सीमा पर आक्रमण कर दिया। अत: मौर्य साम्राज्य का पतन निश्चित हो गया। उपर्युक्त कारणों से मौर्य साम्राज्य छिन्न – भिन्न होने लगा। अवसर पाकर पुष्यमित्र शुंग ने अन्तिम मौर्य शासक की हत्या – करके शुंग वंश के शासन की स्थापना की।

(स) सम्राट अशोक ने प्रजा की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य किये ?
उत्तर:
अशोक ने लोगों की भलाई के लिए निम्नलिखित कार्य किए

  • आने-जाने की सुविधा के लिए अनेक सड़कें बनवाईं।
  • सड़कों के किनारे छायादार वृक्ष लगवाए तथा अनेक कुएँ खुदवाए।
  •  यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक धर्मशालाएँ बनवाई।
  • उसने मनुष्यों तथा पशुओं के इलाज के लिए अनेक अस्पताल खुलवाए।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) मौर्य साम्राज्य की राजधानी ………… थी।
(ब) अशोक ………… धर्म का अनुयायी था।
(स) चन्द्रगुप्त के गुरु का नाम ……….. था।
(द) ………….. चन्द्रगुप्त के राज्य में यूनानी राजदूत था।
उत्तर:
(अ) पाटलिपुत्र
(ब) बौद्ध
(स) चाणक्य
(द) मैगस्थनीज।

प्रश्न 4.
सही जोड़ी बनाइए’क’
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 12 मौर्य साम्राज्य img 1
उत्तर:
(अ) (iii) इंडिका
(ब) (i) साँची, सतधारा
(स) (iv) दतिया
(द) (ii) सारनाथ

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 1.
निम्न दी गई भुजाओं की मापों से क्या कोई त्रिभुज सम्भव है ?
(i) 2 cm, 3 cm, 5 cm
(ii) 3 cm, 6 cm,7cm
(iii) 6cm, 3 cm, 2 cm.
हल:
(i) ∵ 2 cm + 3 cm = 5 cm और तीसरी भुजा = 5cm
∴ दो भुजाओं की लम्बाइयों का योग = तीसरी भुजाओं की लम्बाई, जो कि असम्भव है।
अतः भुजाओं की इन मापों से त्रिभुज सम्भव नहीं है।

(ii) ∵ 3cm + 6 cm = 9 cm
और 9cm > 7 cm
6cm + 7 cm = 13 cm
और 13 cm > 3 cm
7 cm + 3 cm = 10 cm
और 10 cm > 6cm
अत: भुजाओं की इन मापों से त्रिभुज सम्भव है।

(iii) ∵ 6cm + 3 cm = 9 cm
और 9cm > 2 cm
3 cm + 2 cm = 5 cm
और 5 cm ≠ 6cm
2 cm + 6 cm = 8 cm
और 8 cm > 5 cm
अतः भुजाओं की इन मापों से त्रिभुज सम्भव नहीं है।

प्रश्न 2.
त्रिभुज PQR के अभ्यंतर में कोई बिन्दु O लीजिए। क्या यह सही है कि –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 image 1
(i) OP + OQ > PQ?
(ii) OQ + OR > QR?
(iii) OR + OP > RP?
हल:
∆POR में OP, OQ तथा OR को मिलाया। अत: त्रिभुज के गुण से,
(i) हाँ, OP + OQ > PQ
(ii) हाँ, OQ – OR > QR
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 image 2
(iii) हाँ, OR + OP > RP.

प्रश्न 3.
त्रिभुज ABC की एक माध्यिका AM है। बताइये कि क्या AB + BC + CA > 2 AM?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 image 3
(संकेत : ∆ABM तथा ∆AMC की भुजाओं पर विचार कीजिए।)
हल:
चूँकि त्रिभुज की दो भुजाओं की लम्बाइयों का योग तीसरी भुजा की लम्बाई से अधिक होता है।
∴ ∆ABM में, AB + BM > AM …..(i)
इसी प्रकार ∆AMC में, CA + CM > AM …(2)
(1) और (2) को जोड़ने पर,
(AB + BM) + (CA + CM) > AM + AM
या AB – (BM + CM) + CA > 2 AM
अत: AB + BC + CA > 2 AM (∵ BM + MC = BC)

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
ABCD एक चतुर्भुज है। क्या AB + BC + CD + DA > AC + BD?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 image 4
हल:
∵ त्रिभुज की दो भुजाओं की लम्बाइयों का योग तीसरा भुजा की लम्बाई से अधिक होता है।
∴ ∆ABC में, AB + BC > AC …..(1)
∴ ∆ACD में, CD + DA > AC …..(2)
∆ABD में, AB + DA > BD ….(3)
तथा ∆BCD में, BC + CD > BD ….(4)
समीकरण (1), (2), (3) व (4) को जोड़ने पर,
2(AB + BC + CD + DA) > 2(AC + BD)
या AB + BC + CD + DA > AC + BD इति सिद्धम्

प्रश्न 5.
ABCD एक चतुर्भुज है। क्या AB + BC + CD + DA < 2 (AC + BD)?
हल:
∵ किसी त्रिभुज की दो भुजाओं की लम्बाइयों का योग तीसरी भुजा की लम्बाई से अधिक होता है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 image 5
∴ ∆OAB में, OA + OB > AB …..(1)
∆OBC में, OB + OC > BC …..(2)
∆OCD में, OC + OD > CD …..(3)
∆OAD में, OA + OD > AD …(4)
(1), (2), (3) व (4) को जोड़ने पर,
2(OA + OB + OC + OD) > (AB + BC + CD + DA)
या AB + BC + CD + DA < 2 (OA + OB + OC + OD)
या AB + BC + CD + DA < 2 [(OA + OC)+ (OB + OD)]
या AB + BC + CD + DA < 2 (AC + BD) इति सिद्धम्

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
एक त्रिभुज की दो भुजाओं की माप 12 cm तथा 15 cm है। इसकी तीसरी भुजा की माप किन दो मापों के बीच होनी चाहिए?
हल:
चूँकि हम जानते हैं कि किसी त्रिभुज की दो भुजाओं की लम्बाइयों का योग तीसरी भुजा की लम्बाई से अधिक होता है।
∴ 12 cm + 15 cm > तीसरी भुजा
अर्थात् 27 > तीसरी भुजा
या तीसरी भुजा < 27 cm.
साथ ही किन्हीं दो भुजाओं की लम्बाइयों का अन्तर तीसरी भुजा की लम्बाई से कम होता है।
∴ 15 cm – 12 cm < तीसरी भुजा या
या 3 cm < तीसरी भुजा अतः
या 3 cm < तीसरी भुजा < 27 cm.
अतः तीसरी भुजा की लम्बाई 3 cm और 27 cm के बीच में होनी चाहिए।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 139

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
किसी त्रिभुज में क्या उसके किन्हीं दो कोणों का योग तीसरे कोण से सदैव अधिक होता है ?
हल:
किसी त्रिभुज में उसके किन्हीं दो कोणों का योग सदैव तीसरे कोण से अधिक नहीं होता है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 141-142

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्न आकृतियों में अज्ञात लम्बाई x ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 image 6
हल:
(i) दी हुई आकृति समकोण त्रिभुज है, जिसमें सबसे लम्बी भुजा कर्ण है।
∴ x2 = 32 + 42 (पाइथागोरस प्रमेय से)
या x2 = 9 + 16
या x2 = 25 = 52
∴ x = 5

(ii) दी हुई आकृति समकोण त्रिभुज है।
∴ x2 = 62 + 82 (पाइथागोरस प्रमेय से)
या x2 = 36 + 64
या x2 = 100 = 102
∴ x = 10

(iii) दी हुई आकृति समकोण त्रिभुज है।
∴ x2 = 152 + 82 (पाइथागोरस प्रमेय से)
या x2 = 225 + 64
या x2 = 289 = 172
∴ x = 17 cm

(iv) दी हुई आकृति समकोण त्रिभुज है।
∴ x2 = 242 + 72
या x2 = 576 + 49
या x2 = 625 = 252
∴ x = 25

(v) समकोण त्रिभुज (1) में,
y2 + 122 = 372
या y2 + 144 = 1369
या y2 = 1369 – 144 = 1225
या y2 = 352 ⇒ y = 35
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 image 7
समकोण त्रिभुज (2) में,
(x – 7)2 + 122 = 372
या (x – y)2 + 144 = 1369
या (x – 35)2 = 1369 – 144 = 1225
या (x – 35)2 = 352
या x – 35 = 35
x = 35 + 35 = 70

(vi) चित्र से, x2 + 32 = 122
या x2 = 122 – 32 = 144 – 9
या x2 = 135
⇒ x = \(\sqrt { 135 }\)

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 142

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1

प्रश्न 1.
निम्न कथनों को पूरा कीजिए :
(a) दो रेखाखण्ड सर्वांगसम होते हैं यदि …….. ।
(b) दो सर्वांगसम कोणों में से एक की माप 70° है, दूसरे कोण की माप …….. है।
(c) जब हम ∠A = ∠B लिखते हैं, हमारा वास्तव में अर्थ होता है ……… ।
उत्तर:
(a) इनकी लम्बाइयाँ समान हों।
(b)70°
(c) m ∠A = m∠B

प्रश्न 2.
वास्तविक जीवन से सम्बन्धित सर्वांगसम आकारों के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
उदाहरण – समान मान के दो नोट, एक ही ताले की दो चाबियाँ।

प्रश्न 3.
यदि सुमेलन ABC ↔ FED के अंतर्गत ∆ARC ≅ ∆FED तो त्रिभुजों के सभी संगत सर्वांगसम भागों को लिखिए।
उत्तर:
∆ABC तथा ∆FED के संगत सर्वांगसम भाग
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 1 a

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
यदि ∆DEF ≅ ∆BCA हो, तो ∆BCA के उन भागों को लिखिए जो निम्न के संगत हों :
(i) ∠E
(ii) \(\overline{E F}\)
(iii) ∠F
(iv) \(\overline{D F}\)
उत्तर:
∵ ∆DEF ≅ ∆BCA
∴ (i) ∠E ↔∠C
(ii) \(\overline{E F}\) ↔ \(\overline{C A}\)
(iii) ∠F ↔ ∠A
(iv) \(\overline{D F}\) ↔ \(\overline{B A}\)

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 152-153

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
संलग्न आकृति में त्रिभुजों की भुजाओं की लम्बाइयाँ दर्शाई गई हैं। S.S.S. सर्वांगसमता के प्रतिबन्ध का प्रयोग करके बताइए कि कौन-कौन से त्रिभुज-युग्म सर्वांगसम हैं। सर्वांगसमता की स्थिति में उत्तर को सांकेतिक रूप में लिखिए।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 1 b
हल:
(i) ∆ABC और ∆POR में,
AB = 1.5 cm, PQ = 1.5 cm, ∴ AB = PQ
BC = 2.5 cm, QR = 2.5 cm, ∴ BC = QR
AC = 2-2 cm, PR = 2-2 cm, ∴ AC = PR
चूँकि ∆ABC की तीन भुजाएँ ∆PQR की तीन भुजाओं के बराबर हैं। अत: दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं। (S.S.S. सर्वांगसमता)
साथ ही, A ↔ P, B ↔ Q और C ↔ R
∴ ∆ABC ≅ ∆PQR

(ii) ∆DEF और ∆LMN में,
DE = 3.2 cm, MN = 3-2 cm, ∴ DE = MN
DF = 3.5 cm, LN = 3.5cm, ∴ DF = LN
EF = 3 cm, LM = 3 cm, ∴ EF = LM
चूँकि ∆DEF की तीन भुजाएँ ∆LMN की तीन भुजाओं के बराबर हैं। अत: दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं। (S.S.S. सर्वांगसमता)
साथ ही, D ↔ N, E ↔ M, और F ↔ L
∴ ∆DEF ≅ ∆NML

(iii) ∆ABC और ∆POR में,
AC = 5 cm, PR = 5 cm, ∴ AC = PR
BC = 4 cm, PQ = 4 cm, ∴ BC = PQ
AB = 2 cm, QR = 2.5 cm, ∴ BC ≠ PQ
चूँकि, AB ≠ QR, अत: ∆ABC और ∆PQR सर्वांगसम नहीं हैं।

(iv) ∆ABD और ∆ADC में,
AB = 3.5 cm, AC = 3.5 cm, ∴ AB = AC
BD = 2.5 cm, CD = 2.5 cm, ∴ BD = CD
AD = AD (उभयनिष्ठ है)
चूँकि ∆ABD की तीन भुजाएँ ∆ADC की तीन भुजाओं के बराबर हैं। अत: दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं (S.S.S सर्वांगसमता)।
साथ ही, A ↔ A, B ↔ C और D ↔ D
∆ABD ≅ ∆ACD

प्रश्न 2.
संलग्न आकृति में AB = AC और D, \(\overline{B C}\) का मध्य-बिन्दु है।
(i) ∆ADB और ∆ADC में बराबर भागों के तीन युग्म बताइए।
(ii) क्या ∆ADB ≅ ∆ADC है ? कारण दीजिए।
(iii) क्या ∠B = ∠C है? क्यों?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 2
हल:
यहाँ, AB = AC और D, \(\overline{B C}\) का मध्य बिन्दु है
अर्थात् BD = DC
(i) ∆ABD तथा ∆ADC से, बराबर भागों के तीन युग्म
AB = AC (दिया हुआ है)
AD = AD (उमयनिष्ठ है)
BD = DC (∵ D,CB का मध्य बिन्दु है)

(ii) ∆ABD की तीन भुजाएँ ∆ADC की तीन भुजाओं के बराबर हैं।
अतः सर्वांगसमता के S.S.S प्रतिबन्ध से,
∆ABD और ∆ADC सर्वांगसम हैं
और A ↔ A, B ↔ C, D ↔ D
∴ ∆ADB ≅ ∆ADC.

(iii) ∵ ∆ABC ≅ ∆ADC
∴ उनके संगत भाग बराबर हैं।
अर्थात् B ↔ C या ∠B = ∠C.

प्रश्न 3.
संलग्न आकृति में AC = BD और AD = BC हैं। निम्नलिखित कथनों में कौन-सा कथन सत्य है ?
(i) ∆ABC ≅ ∆ABD
(ii) ∆ABC ≅ ∆BAD
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 3

हल:
यहाँ AC = BD और AD = BC
(i) ∆ABC तथा ∆ABD में,
AB = AB (सही है)
BC = BD (सही नहीं है)
CA = DA (सही नहीं हैं)
अत: हम ∆ABC = ∆ABD नहीं लिख सकते।

(ii) ∆ABC तथा ∆BAD में,
AB = AB (उभयनिष्ठ)
BC = AD (दिया है)
CA = BD (दिया हैं)
यहाँ S.S.S. सर्वांगसमता है।
अत: ≅ABC ≅ ∆BAD लिख सकते हैं।
अतः
(i) ∴ ∆ABC ≅ ∆ABD असत्य है।
(ii) ∆ABC ≅ ∆BAD सत्य है।

MP Board Solutions

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AB = AC है।
∆ABC की एक अक्स प्रतिलिपि लीजिए और इसे भी ∆ABC का नाम दीजिए।
(i) ABC और ∆ACB में बराबर भागों के तीन युग्म बताइए।
(ii) क्या ∆ABC ≅ ∆ACB है ? क्यों अथवा क्यों नहीं ?
(iii) क्या ∠B = ∠C है? क्यों अथवा क्यों नहीं ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 4

हल:
∆ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है
जिसमें AB = AC, BC = CB तथा AC = AB.

(i) अब ∆ABC और ∆ACB में, बराबर भागों के तीन
युग्म – BC = BC (उभयनिष्ठ है)
AB = AC (दिया हुआ है)
AC = AB (रचना से)
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 5

(ii) हाँ, ∆ABC = ∆ACB.
क्योंकि ∆ABC की तीनों भुजाएँ ∆ACB की तीनों भुजाओं के बराबर हैं और A ↔ A, B ↔ C,C ↔ B.

(iii) हाँ, ∠B = ∠C ∴ B ↔ C

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 156 – 157

इन्हें कीजिए

प्रश्न 1.
∆DEF की भुजाओं \(\overline{D E}\) और \(\overline{E F}\) का अंतर्गत कोण कौन-सा है?
उत्तर:
∆DEF में, भुजाओं \(\overline{D E}\) और \(\overline{E F}\) के अंतर्गत कोण, ∠DEF है।

प्रश्न 2.
S.A.S. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध का उपयोग करके आप ∆POR ≅ ∆FED स्थापित करना चाहते हैं। यह दिया गया है कि PQ = FE और RP = DF है। सर्वांगसमता को स्थापित करने के लिए अन्य किस तथ्य या सूचना की आवश्यकता होगी?
हल:
∆PQR ≅ ∆FED (सर्वांगसमता के प्रतिबन्ध S.A.S. के अनुसार)
PQ = FE और RP = DF (दिया है)
अन्य तथ्य और सूचना :
चूँकि S.A.S. प्रतिबन्ध के अन्तर्गत भुजाओं PQ और RP तथा FE और DF के बीच बने कोण भी बराबर होना चाहिए।
∴ ∠P = ∠F

प्रश्न 3.
संलग्न आकृति में त्रिभुजों के युग्मों में कुछ भागों की माप अंकित की गई है। S.A.S. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध का उपयोग करके, इनमें वे युग्म छाँटिए जो सर्वांगसम हैं। सर्वांगसम त्रिभुजों की स्थिति में उन्हें सांकेतिक रूप में भी लिखिए।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 6
हल:
(i) ∆ABC और ∆DEF में,
यहाँ, AB = DE = 2.5 cm
AC = DF = 2.8 cm
∠A = 80°,∠D = 70°
∴ ∠A ≠ ∠D
∴ ∆ABC और ∆DEF सर्वांगसम नहीं है।

(ii) ∆ABC और ∆POR में,
यहाँ AC = PR = 2.5 cm
BC = PQ = 3 cm
∠C = ∠P = 35°
∴ ∆ABC की दो भुजाएँ और उनके अंतर्गत कोण ∆POR की दो संगत भुजाओं और उनके अंतर्गत कोण के बराबर हैं।
अतः दोनों त्रिभुज सर्वांगसमता के S.A.S प्रतिबन्ध के आधार पर सर्वांगसम हैं।
साथ ही C ↔ P A ↔ R और B ↔ Q
∴ ∆ABC ≅ ∆RQP

(iii) ∆DEF तथा ∆PQR में,
यहाँ, EF = QR = 3 cm
DF = PQ = 3.5 cm
भुजाओं के अंतर्गत कोण ∠F = ∠Q = 40°
∴ ∆DEF की दो भुजाएँ और उनके अन्तर्गत कोण ∆PQR की दो संगत भुजाओं और उनके अन्तर्गत कोण के बराबर हैं।

अतः दोनों त्रिभुज सर्वांगसमता के S.A.S. प्रतिबन्ध के आधार पर सवांगसम हैं।
साथ ही, F ↔ Q.D ↔ P और E ↔ R
∴ ∆DEF ≅ ∆PRQ

(iv) ∆PQR और ∆RSP में,
PQ = R = 3.5 cm
PR = PR (उभयनिष्ठ है)
अंतर्गत कोण ∠QPR = ∠PRS = 30°
अत: ∆PQR की दो भुजाएँ और उनके अन्तर्गत कोण ∆RSP की दो संगत भुजाओं और उनके अन्तर्गत बीच के कोण के बराबर हैं।
अतः दोनों त्रिभुज सर्वांगसमता के प्रतिबन्ध S.A.S. के आधार पर सर्वांगसम हैं
साथ ही, P ↔ R, Q ↔ S
∴ ∆PQR ≅ ∆RSP

प्रश्न 4.
संलग्न आकृति में \(\overline{A B}\) और \(\overline{C D}\) एक दूसरे को O पर समद्विभाजित करते हैं।
(i) दोनों त्रिभुज AOC और BOD में बराबर भागों के तीन युग्मों को बताइए।
(ii) निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) ∆AOC ≅ ∆DOB
(b) ∆AOC ≅ ∆BOD
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 7

हल:
∵ \(\overline{A B}\) और \(\overline{C D}\) एक दूसरे को O पर समद्विभाजित करते हैं।
∴ AO = BO और CO = DO
साथ ही ऊर्ध्वाधर सम्मुख ∠AOC = ∠BOD
(i) ∆MOC तथा ∆BOD में, बराबर भागों के तीन युग्म –
AO = BO और CO = DO
∠AOC = ∠BOD

(ii) उपर्युक्त सम्बन्धों के आधार पर ∆AOC की दो भुजाएँ और उनके अन्तर्गत कोण ∆BOD की दो संगत भुजाओं और उनके अन्तर्गत कोण के बराबर हैं।
अत: सर्वांगसमता के गुण S.A.S. के आधार पर दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं।
साथ ही,O ↔ O,A ↔ B, और C ↔ D
∴ ∆AOC ≅ ∆BOD
(a) कथन ∆AOC ≅ ∆DOB असत्य है।
(b) कथन ∆AOC ≅ ∆BOD सत्य है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 158

इन्हें कीजिए

प्रश्न 1.
∆MNP में कोणों M तथा N के अंतर्गत भुजा क्या है ?
उत्तर:
∆MNP में कोणों M तथा N के अंतर्गत भुजा MN है।

प्रश्न 2.
A.S.A. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध का उपयोग करके आप ∆DEF ≅ ∆MNP स्थापित करना चाहते हैं। आपको दिया गया है कि ∠D = ∠M और ∠F = ∠P। इस सर्वांगसमता को स्थापित करने के लिए और कौन-कौन से तथ्य की आवश्यकता है ? (खाका आकृति बनाकर कोशिश कीजिए।)
हल:
∆DEF ≅ ∆MNP स्थापित करने के लिए A.S.A. सर्वांगसमता के प्रतिबन्ध के लिए हमें आवश्यकता होगी-भुजाएँ जिनसे ∠D और ∠F बनते हैं तथा समान भुजाएँ जिनसे ∠M और ∠P बनते हैं।
अर्थात् हमें आवश्यकता होगी \(\overline{D F}\) = \(\overline{M P}\)
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 8

प्रश्न 3.
संलग्न आकृति में, त्रिभुज के कुछ भागों की माप अंकित की गई है। A.S.A. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध का उपयोग करके बताइए कौन-से त्रिभुजों के युग्म सर्वांगसम हैं। सर्वांगसमता की स्थिति में, उत्तर को सांकेतिक रूप में लिखिए।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 9

हल:
(i) ∆ABC और ∆DEF में,
AB = EF = 3.5 cm,
∠A = ∠F = 40°
और ∠B = ∠E = 60°.
∴ A.S.A. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध से ये दो त्रिभुज सर्वांगसम हैं। साथ ही, A ↔ F,B ↔ E और C ↔ D
∴ ∆ABC ≅ ∆FED

(ii) ∆POR और ∆DEF में,
∆POR में, ∠P = 180° – (90° + 50°) = 40°
इसी प्रकार ∆DEF में, ∠F = 180° – (90° + 50°) = 40°
अब, PR = 3.3 cm, EF = 3.5 cm ∴ PR ≠ EF
∠R = ∠E = 50° और ∠P = ∠F = 40° ∴ ∠P = ∠F
∴ A.S.A. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध से त्रिभुज सर्वांगसम नहीं है।

(iii) ∆PQR और ∆LMN में,
RQ = LN = 6 cm, ∠R = ∠L = 60° और ∠Q = ∠N = 30° ∴ A.S.A. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध से ये दो त्रिभुज सर्वांगसम हैं
साथ ही, R ↔ L, Q ↔ N और P ↔ M
∴ ∆PQR ≅ ∆MNL

(iv) ∆ABC और ∆ABD में,
AB = AB (उभयनिष्ठ हैं),
∠BAC = ∠DBA = 30°
∠BAD = 45° + 30° = 75°
∠ABC = ∠45° + 30° = 75°
∴ A.S.A. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध से ये दो त्रिभुज सर्वांगसम हैं।
साथ ही, A ↔ B, D ↔ C
∴ ∆ABC ≅ ∆BAD.

प्रश्न 4.
दो त्रिभुजों के कुछ भागों की निम्न माप दी गई है। A.S.A. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध का उपयोग करके जाँचिए कि क्या ये दो त्रिभुज सर्वांगसम हैं या नहीं। सर्वांगसमता की स्थिति में उत्तर को सांकेतिक रूप में भी लिखिए।
∆DEF ∆PQR
(i) ∠D = 60°, ∠F = 80°, ∠Q = 60°, ∠R = 80°,
DF = 5 cm QR = 5 cm
(ii) ∠D = 60°, ∠F = 80°, ∠Q = 60°, ∠R = 80°,
DF = 6 cm, P = 6 cm
(iii) ∠E = 80°, ∠F = 30°, ∠P = 80°, PQ = 5 cm
EF = 5 cm, ∠R = 30°
हल:
(i) ∆DEF और ∆PQR में,
∠D = ∠Q = 60°, ∠F = ∠R = 80°
अन्तर्गत भुजा DF = अन्तर्गत भुजा QR = 5 cm
A.S.A. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध से ये दो त्रिभुज सर्वांगसम हैं।
साथ ही, D ↔ Q. F ↔ R. और E ↔ P
∴ ∆DEF = ∆QPR

(ii) यहाँ ∆DEF तक ∆PQR में समान कोणों के बीच की भुजाएँ DF व QR समान नहीं हैं।
∴ दिए गये त्रिभुज सर्वांगसम नहीं हैं।

(iii) यहाँ ∆DEF तक ∆PQR में समान कोणों के बीच की भुजाएँ EF व PR समान नहीं हैं।
∴ दिए गये त्रिभुज सर्वांगसम नहीं हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
संलग्न आकृति में किरण AZ, ∠DAB तथा ∠DCB को समद्विभाजित करती है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 10

(i) त्रिभुज BAC और DAC में बराबर भागों के तीन युग्म बताइए।
(ii) क्या ∆BACE ≅ ∆DAC है ? कारण दीजिए।
(iii) क्या AB = AD है ? अपने उत्तर का उचित कारण दीजिए।
(iv) क्या CD = CB है? कारण दीजिए।
हल:
(i) ∵ AC, ∠DAB और ∠DCB का समद्विभाजक है।
∠DAC = ∠BAC
और ∠DCA = ∠BCA
अब, ∆BAC और ∆DAC में, बराबर भागों के युग्म हैं –
AC = AC (उभयनिष्ठ)
∠DAC = ∠BAC (AC समद्विभाजक है)
∠DCA = ∠BCA (AC समद्विभाजक है)

(ii) उपर्युक्त सम्बन्धों से, ये दो त्रिभुज सर्वांगसम हैं (A.S.A. सर्वांगसमता)
साथ ही, A ↔ A, C ↔ C और D ↔ B
∴ ∆BAC ≅ ∆DAC

(iii) ∴ ∆BAC ≅ ∆DAC
∴ संगत भाग बराबर हैं।
अर्थात् AB = AD

(iv) ∴ C ↔ C और A ↔ A तथा AC = AC
अर्थात् ∆BAC ≅ ∆DAC
∴ संगत भाग बराबर हैं,
अर्थात् CD = CB

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 160-161

इन्हें कीजिए

प्रश्न 1.
संलग्न आकृति में त्रिभुजों के कुछ भागों की माप दी गई है। R.H.S. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध का उपयोग करके बताइए कि कौन-कौन से त्रिभुज युग्म सर्वांगसम हैं। सर्वांगसम त्रिभुजों की स्थिति में उन्हें सांकेतिक रूप में लिखिए।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 11
हल:
(i) समकोण ∆PQR तथा समकोण ∆DEF में,
कर्ण PR = कर्ण DF = 6 cm
भुजा PQ = 3 cm ≠ भुजा DE = 2.5 cm
∴ ∆POR और ∆DEF सर्वांगसम नहीं हैं।

(ii) समकोण ∆ABC और समकोण ∆ABD में, कर्ण AB = कर्ण BA = 3.5 cm (उभयनिष्ठ) भुजा AC = भुजा BD = 2 cm तथा ∠C = ∠D = 90°
∴ समकोण त्रिभुजों की R.H.S. सर्वांगसमता के गुण के अनुसार त्रिभुज सर्वांगसम हैं।
साथ ही, A ↔ B, B ↔ A, C ↔ D
∴ ∆ABD ≅ ∆BAC

(iii) समकोण ∆ABC और समकोण ∆ADC में,
कर्ण AC = कर्ण AC (उभयनिष्ठ)
भुजा AD = भुजा AB = 3.6 cm
तथा ∠B = ∠D = 90°
∴ समकोण त्रिभुजों की R.H.S. सर्वांगसमता के गुण के अनुसार त्रिभुज सर्वांगसम हैं।
साथ ही, A ↔ A,C ↔ C,B ↔ D
∆ABC ≅ ∆ADC

(iv) समकोण ∆PQS और समकोण ∆PRS में,
कर्ण PQ = कर्ण PR = 3 cm
भुजा PS = भुजा PS (उभयनिष्ठ)
तथा ∠PSQ तथा ∠PSR = 90°
∴ समकोण त्रिभुजों की R.H.S. सर्वांगसमता के गुण के अनुसार त्रिभुज सर्वांगसम हैं।
साथ ही P ↔ P, S ↔ S, Q ↔ R
∆PQS ≅ ∆PRS.

प्रश्न 2.
R.H.S. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध से ∆ABC ≅ ∆RPO स्थापित करना है। यदि यह दिया गया हो कि ∠B = ∠P = 90° और AB = RP है, तो अन्य किस और सूचना की आवश्यकता है ?
हल:
R.H.S. सर्वांगसमता प्रतिबन्ध द्वारा ∠ABC ≅ ∠RPO स्थापित करने के लिए हमें कर्ण AC = कर्ण RQ को समान करने की आवश्यकता होगी।

प्रश्न 3.
संलग्न आकृति में, BD और CE, ∆ABC के शीर्षलम्ब हैं और BD = CE.
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 12
(i) ∆CBD और ∆BCE में, बराबर भागों के तीन युग्म बताइए।
(ii) क्या ∠CBD ≅ ∠BCE है ? क्यों अथवा क्यों नहीं ?
(iii) क्या ∆DCB = ∆EBC है ? क्यों या क्यों नहीं?
हल:
(i) ∆CBD और ∆BCE में बराबर भागों के तीन युग्म –
कर्ण BC = कर्ण BC (उभयनिष्ठ)
भुजा BD = भुजा CE
∠BEC = ∠BDC = प्रत्येक 90°

(ii)∴∠D = ∠E, CB = BC तथा BD = CE
अत: RHS सर्वांगसमता से
हाँ, ∆CBD ≅ ∆BCE,

(iii)∴ ∆CBD ≅ ∆BCE
∴ उनके संगत भाग बराबर हैं।
अब, हाँ, ∠DCB = ∠EBC

प्रश्न 4.
∆ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AB = AC और AD इसका शीर्ष लम्ब है।
(i) ∆ADB और ∆ADC में, बराबर भागों के-तीन युग्म बताइए।
(ii) क्या ∆ADB ≅ ∆ADC है ? क्यों अथवा क्यों नहीं ?
(iii) क्या ∠B = ∠C है ? क्यों या क्यों नहीं ?
(iv) क्या BD = CD है? क्यों या क्यों नहीं?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता Ex 7.1 image 13

हल:
(i) ∆ADB और ∆ADC में, बराबर भागों के तीन युग्म हैं –
AD = AD (उभयनिष्ठ)
कर्ण AB = कर्ण AC
∠ADB = ∠ADC (प्रत्येक 90°)

(ii) ∴ AB = AC, AD = AD, D ↔ D
अब, हाँ, ∆ADB ≅ ∆ADC

(iii) हाँ, ∠B = ∠C
∴ ∆ADB ≅ ∆ADC
∴ संगत भाग समान हैं, ∴ ∠B = ∠C

(iv) साथ ही, हाँ, \(\overline{B D}\) = \(\overline{C D}\)
∆ADB ≅ ∆ADC, ∴ संगत भाग समान हैं
∴ \(\overline{B D}\) = \(\overline{C D}\)

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.2

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.2

प्रश्न 1.
निम्न आकृतियों में अज्ञात बाह्य कोण x का मान ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.2 image 1
हल:
(i) अन्तः सम्मुख कोण = 50° व 70°
∵ बाह्य कोण = दो अन्तः सम्मुख कोणों का योग
∴ x = 50° + 70° = 120°

(ii) ∵ अन्तः सम्मुख कोण = 65° व 45°
∴ बाह्य कोण x = 65° + 45° = 110°

(iii) ∵ अन्तः सम्मुख कोण = 30° व 40°
∴ बाह्य कोण x = 30° + 40° = 70°

(iv) ∵ अन्तः सम्मुख कोण = 60° व 60°
∴ ‘बाह्य कोण x = 60° + 60° = 120°

(v) ∵ अन्तः सम्मुख कोण = 50° व 50°
∴ बाह्य कोण x = 50° + 50° = 100°

(vi) ∵ बाह्य सम्मुख कोण = 30° व 60°
∴ बाह्य कोण x = 30° + 60° = 90°

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्न आकृतियों में अज्ञात कोणx का मान ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.2 image 2
हल:
∵ सम्मुख अन्त: कोणों का योग = बाह्य कोण
(i) ∵ बाह्य कोण = 115°
एक सम्मुख अन्त:कोण = 50°
∴ x + 50° = 115°
या x = 1150 – 50°
= 65°

(ii) ∵ बाह्य कोण = 100%,
एक सम्मुख अन्त:कोण = 70°
∴ x + 70° = 100°
या x = 100 – 70°
= 30°

(iii) ∵ बाह्य कोण = 125°,
एक सम्मुख अन्त:कोण = 90°
∴ x + 90° = 125°
या x = 125° – 90°
= 35°

(iv) ∵ बाह्य कोण = 120°
एक सम्मुख अन्त:कोण = 60°
x + 60° = 120°
या x = 120° – 60°
= 60°

(v) ∵ बाह्य कोण = 80°
एक सम्मुख अन्त:कोण = 30°
∴ x + 30° = 80°
या x = 80°- 30°
= 50°

(vi) ∵ बाह्य कोण = 75°,
एक सम्मुख अन्तः कोण = 35°
∴ x + 35° = 75°
या x = 75°- 35°
= 40°

MP Board Class 7th Maths Solutions