MP Board Class 6th Social Science Model Question Paper

MP Board Class 6th Social Science Model Question Paper आदर्श प्रश्न-पत्र

नोट-सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
प्रश्न 1.
निम्न में से सही विकल्प चुनिए –
(अ) शिलालेख कहा जाता है –
(i) पत्थरों पर लिखे लेख
(ii) किताबों में लिखे लेख
(iii) भोजपत्र पर लिखे लेख
(iv) ताँबे के पत्रों पर लिखे लेख।
उत्तर:
(i) पत्थरों पर लिखे लेख

(ब) हमारे देश में कुल कितने राज्य हैं ?
(i) 27
(ii) 28
(iii) 29
(iv) 25
उत्तर:
(iii) 29

(स) भारत में कोयला उत्पादक क्षेत्र है –
(i) उत्तर प्रदेश
(ii) पश्चिम बंगाल
(iii) दिल्ली
(iv) जम्मू कश्मीर।
उत्तर:
(ii) पश्चिम बंगाल

(द) नगरीय व ग्रामीण स्वशासी संस्थाओं का कार्यकाल होता है –
(i) 3 वर्ष
(ii) 5 वर्ष
(iii) 2 वर्ष
(iv) 1 वर्ष।
उत्तर:
(ii) 5 वर्ष

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Model Question Paper img 1
उत्तर:
(i) (ब) राष्ट्रगान
(ii) (अ) शुंग शासक
(iii) (द) राष्ट्रीय गीत
(iv) (स) ज्योतिषी और खगोलशास्त्री

प्रश्न 3.
उचित शब्द को चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए –
1.  हड़प्पा सभ्यता में व पर्यावरण शुद्धि पर अधिक ध्यान दिया गया था। (गन्दगी / साफ सफाई)
2. लोकसभा, विधानसभाओं एवं स्थानीय निकायों में जनजातियों के लिए दिया गया है। (आरक्षण / मकान)
3. एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने के लिए उपयोगी साधनों को के साधन कहते हैं। (वायुमार्ग / परिवहन)
उत्तर:

  1. साफ – सफाई
  2. आरक्षण
  3. परिवहन

MP Board Solutions

निर्देश – निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्ति में लिखिए
प्रश्न 4.
रेशम मार्ग क्या था ?
उत्तर:
चीन और पश्चिमी एशिया के बीच का सड़क मार्ग मध्य एशिया से होकर जाता था। इसे प्राचीन रेशम मार्ग (सिल्क रूट) कहते हैं। इस काल में रेशम व्यापार की एक प्रमुख वस्तु थी। इस रास्ते से भारत के व्यापारी अरब, ईरान देशों से रेशम आदि का व्यापार करते थे।

प्रश्न 5.
अपने किन्हीं तीन पड़ोसी जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 6.
भारत में बोई जाने वाली खरीफ तथा रबी की फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
खरीफ-चावल, ज्वार। रबी-गेहूँ, चना। जायद-सब्जियाँ, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज।

निर्देश-निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 30 शब्दों में लिखिए
प्रश्न 7.
पृथ्वी को जीवित ग्रह क्यों कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी सौरमण्डल का एक महत्त्वपूर्ण सदस्य है। सौर मण्डल ही नहीं बल्कि पूरे ब्रह्माण्ड में केवल पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन पाया जाता है। इसलिए इसे अनोखा और जीवित ग्रह कहते हैं।

निम्नलिखित कारणों से भी यह अनोखा व जीवित ग्रह है –

  • पृथ्वी पर जल ठोस, तरल और गैसीय अवस्था में मिलता है। यहाँ जल की उपलब्धता से जीवन का विकास हुआ है।
  • पृथ्वी पर जीवनदायिनी गैस ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है जो किसी भी प्रकार के जीवन के लिए आवश्यक है।
  • पृथ्वी पर वायुमण्डल, जलमण्डल और स्थलमण्डल का विस्तार है, तीनों का आपस में उचित सन्तुलन बना हुआ है। इसके अलावा
  • पृथ्वी पर 12-12 घण्टे वाले दिन रात की आदर्श अवधि भी यहाँ जीवन के विकास में सहायक है।

प्रश्न 8.
सौरमण्डल का चित्र बनाकर, उसे नामांकित कीजिए।
उत्तर:
(अ) सौरमण्डल किसे कहते हैं ? सौरमण्डल के ग्रहों को चित्र सहित नामांकित कीजिए।
उत्तर:
सूर्य, सभी ग्रहों और उपग्रहों से मिलकर सौरमण्डल बना होता है। इसी ‘सौरमण्डल’ को सौर परिवार भी कहते हैं।

MP Board Solutions

सौरमण्डल के ग्रहों का चित्र सहित वर्णन –
(1) सूर्य-सूर्य का अपना ही प्रकाश और गर्मी होती है। यह एक तारा है। सभी ग्रह सूर्य की ही आकर्षण शक्ति से एक-दूसरे से बँधे रहते हैं और सूर्य की परिक्रमा करते हैं। सभी ग्रहों तथा उपग्रहों को ऊष्मा व प्रकाश सूर्य से ही मिलता है।

(2) ग्रह – ग्रह संख्या में आठ होते हैं, जो निम्नलिखित हैं –

  • बुध – बुध सूर्य के सबसे अधिक पास का ग्रह है। इसका कोई उपग्रह नहीं है। सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 88 दिन का समय लगता है।
  • शुक्र – इसका कोई उपग्रह नहीं होता तथा आकार में पृथ्वी के बराबर होता है। यह 225 दिन में सूर्य की परिक्रमा करता है।
  • पृथ्वी – इसका उपग्रह चन्द्रमा होता है। सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में इसे 365 7 दिन का समय लगता है। इस ग्रह पर जीवन पाए जाने के कारण इसे जीवित ग्रह भी कहते हैं।
  • मंगल – इसके दो उपग्रह हैं। यह 687 दिन में सूर्य की परिक्रमा पूरी कर लेता है।
  • बृहस्पति – यह सभी ग्रहों में बड़ा है। इसके 12 उपग्रह हैं। सूर्य की परिक्रमा यह 11 वर्ष 9 महीने में पूरी करता है।
  • शनि – इसके 20 उपग्रह हैं। सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में इसे 29 वर्ष 5 माह का समय लगता है। यह सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • अरुण (यूरेनस) – यह सूर्य की परिक्रमा 84 वर्ष में पूरी करता है।
  • वरुण (नेपच्यून) – इसके 8 उपग्रह हैं। यह 165 वर्ष में सूर्य की परिक्रमा करता है।MP Board Class 6th Social Science Model Question Paper img 1

प्रश्न 9.
ग्लोब / मानचित्र पर अक्षांश व देशान्तर रेखाएँ क्यों खींची जाती हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी पर किसी स्थान की ठीक-ठीक स्थिति दिखाने के लिए ग्लोब तथा मानचित्र पर अक्षांश व देशान्तर रेखाएँ खींची जाती हैं।

प्रश्न 10.
आर्यों के काल को वैदिक काल क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
आर्यों ने चार वेदों की रचना की थी –

  • ऋग्वेद
  • यजुर्वेद
  • सामवेद
  • अथर्ववेद

अतः आर्यों के काल में वेद लिखे जाने के कारण ही इस काल को वैदिक काल कहते हैं।

प्रश्न 11.
गणसंघ तथा जनपद क्या थे ?
उत्तर:
गणसंघ-ऐसे राज्य जहाँ वंशागत राजा नहीं होते थे ‘गणसंघ’ कहलाते थे। गणसंघ के राजा को जनता चुनती थी। मिथिला के वज्जि, कपिलवस्तु के शाक्य प्रमुख गणसंघ थे।

MP Board Solutions

प्रश्न 12.
समुदाय के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी का क्या महत्त्व है ? लिखिए।
उत्तर:
समुदाय के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह ग्रामीण और शहरी समुदाय दोनों के लिए उपयुक्त है। ऐसा इसलिए आवश्यक है क्योंकि वे अपनी परिस्थितियों से परिचित हैं और स्थानीय जरूरतों को भली-भाँति समझते हैं। यह उनके स्वयं के हित में है कि वे एक साथ मिलकर अपनी समस्याओं का हल निकालें।

जैसे क्षेत्र में पेयजल या शिक्षा या अस्पताल जैसी मूल एवं मानवीय व्यवस्थाएँ नहीं हैं तो वे उसके लिए उचित तथा वैकल्पिक उपाय करें। वे अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझा सकें तथा किसी पर आश्रित न रहें। इस प्रकार लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना का विकास होगा।

MP Board Solutions

निर्देश – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए –
प्रश्न 13.
सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन कैसे हुआ? समझाते हुए लिखिए कि अशोक ने प्रजा की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य किए ?
उत्तर:
सम्राट अशोक ने कलिंग राज्य पर आक्रमण कर उसे अपने राज्य में मिला लिया, परन्तु कलिंग के युद्ध में अनेक सैनिक घायल हुए और मारे गए। यह देखकर अशोक को बहुत दुःख हुआ। युद्ध में सिपाहियों के मरने के कारण जो स्त्रियाँ तथा बालक अनाथ हो गए थे, उन्हें देखकर अशोक के मन में दया का भाव उमड़ने लगा। उसने निश्चय किया कि वह अब कभी युद्ध नहीं करेगा। इस प्रकार सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ।

अशोक ने लोगों की भलाई के लिए निम्नलिखित कार्य किए –

  • आने-जाने की सुविधा के लिए अनेक सड़कें बनवाईं।
  • सड़कों के किनारे छायादार वृक्ष लगवाए तथा अनेक कुएँ खुदवाए।
  •  यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक धर्मशालाएँ बनवाई।
  • उसने मनुष्यों तथा पशुओं के इलाज के लिए अनेक अस्पताल खुलवाए।

अथवा

सिन्धु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता नाम से क्यों पुकारा जाता है ? इस सभ्यता की प्रमुख विशेषता क्या थी ? लिखिए।
उत्तर:
सिन्धु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता के नाम से पुकारा जाता है क्योंकि सबसे पहले श्री दयाराम साहनी ने हड़प्पा में खुदाई आरम्भ कर वहाँ एक नगर के भग्नावशेष प्राप्त किये।
सिन्धु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • सिन्धु घाटी की सभ्यता एक शहरी सभ्यता थी।
  • इस सभ्यता की प्रमुख विशेषता उसकी नगर योजना प्रणाली थी।
  • सिन्धु घाटी की जल निकास प्रणाली अद्वितीय थी।
  • मोहनजोदड़ो में सार्वजनिक विशाल स्नानागार था जो उस सभ्यता का महत्त्वपूर्ण निर्माण माना जाता है।
  • इस सभ्यता के लोग गेहूँ, जौ, सरसों, कपास व तिल आदि की फसलें उगाते थे।
  • इस सभ्यता में धातुओं के गलाने, ढालने और सम्मिश्रण की कला उन्नत थी।

MP Board Solutions

प्रश्न 14.
ग्राम एवं नगर स्तर पर जनसंख्या की दृष्टि से समितियाँ कौन-कौन सी हैं ? विस्तार से लिखिए।
उत्तर:
वर्तमान में जिन क्षेत्रों में जनसहयोग की विशेष आवश्यकता है उन क्षेत्रों में कार्य करने वाली समितियों का परिचय इस प्रकार है
(1) ग्राम / वार्ड शिक्षा समिति – इस समिति का कार्य ग्राम / वार्ड में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था में अपना सहयोग देना है। यह समिति विद्यालय के प्रबंधन में भी सहयोग देती है।

(2) ग्राम / वार्ड रक्षा समिति-यह समिति ग्राम या वार्ड में लोगों की सुरक्षा सम्बन्धी कार्यों में सहयोग करती है। साथ ही यह समिति अपराधों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन का सहयोग करती है।

(3) पालक – शिक्षक संघ – वर्तमान में मध्यप्रदेश में जन शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में पालक शिक्षक संघ का गठन किया गया है। यह संघ विद्यालयों में बच्चों के शत-प्रतिशत प्रवेश,उनकी विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, बच्चों के लिये विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था, बच्चों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालयों में शिक्षकों की समुचित व्यवस्था एवं सहायता करने हेतु कार्य करता है।

अथवा

परस्पर निर्भरता की आवश्यकता क्यों पड़ती है ? दो देशों के मध्य पारस्परिक निर्भरता को उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
अपनी आवश्यकताओं एवं रुचियों की पूर्ति के लिए व्यक्ति को पारस्परिक निर्भरता की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार किसी एक देश में सभी आवश्यकता की चीजें उपलब्ध नहीं होती या कम मात्रा में होती हैं, इसलिए उन्हें दूसरे देशों से मँगाना पड़ता है। हम भारत का ही उदाहरण लें तो यहाँ पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल), सेना के उपयोग के लिए आधुनिक उपकरण, हथियार आदि दूसरे देशों से मँगाये जाते हैं। भारत से मसाले, चाय, सीमेण्ट, तैयार कपड़े आदि दूसरे देशों को भेजे जाते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 15.
भारत में मानसून की उत्पत्ति किस प्रकार होती है ? समझाकर लिखिए।
उत्तर:
भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। सूर्य जब उत्तरी गोलार्द्ध में होता है तब यहाँ ग्रीष्म ऋतु होती है तथा तापमान बढ़ने लगता है। अधिक ताप के कारण उत्तरी भारत में निम्न वायुदाब उत्पन्न होता है। इसी समय दक्षिण में स्थित हिन्द महासागर में तापमान कम होने से अधिक दाब रहता है। अधिक वायुदाब से निम्न दाब की ओर पवनें चलने लगती हैं, चूँकि ये पवनें समुद्र (हिन्द महासागर) से स्थल मार्ग (भारतीय उपमहाद्वीप) की ओर है।

अथवा

भारत की जनसंख्या की कौन-कौन सी विशेषताएँ हैं ? लिखिए।
उत्तर:
भारत में जनसंख्या की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित –

  • व्यावसायिक भिन्नता
  • स्त्री-पुरुष अनुपात में अन्तर
  • आयु संरचना
  • साक्षरता स्तर,
  • ग्रामीण व नगरीय विभिन्नता,
  • सांस्कृतिक भिन्नता।

ग्रामीण व नगरीय विभिन्नता-भारत गाँवों का देश है यहाँ लगभग 5 लाख गाँव हैं और कुल आबादी का तीन चौथाई भाग अर्थात् 68.8 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है। 31-2 प्रतिशत जनसंख्या नगरों में बसती है जहाँ के अधिकतर व्यक्ति कृषि के अतिरिक्त सेवा कार्य, उद्योग, व्यापार, परिवहन आदि से जीविका चलाते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 16.
ग्लोब किसे कहते हैं व इसकी उपयोगिता लिखिए।
उत्तर:
पृथ्वी का प्रतिरूप या नमूना दिखाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले गोले को ग्लोब कहा जाता है।

  • पृथ्वी का आकार तथा महाद्वीपों व महासागरों के आकार व विस्तार का ज्ञान प्राप्त होता है।
  • दिन व रात होने की जानकारी प्राप्त होती है।
  • पृथ्वी की गतियों का ज्ञान होता है।
  • अक्षांश एवं देशांश रेखाओं की स्थिति का ज्ञान होता है।
  • जल और थल के वितरण की जानकारी भी मिलती है।

अथवा

भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
(i) दिल्ली-चेन्नई वायुमार्ग।
(ii) मुम्बई शहर।
(iii) चावल उत्पादक क्षेत्र।
(iv) हिमालय पर्वत।
(v) गंगा नदी।
उत्तर:
निम्न चित्र देखें –
MP Board Class 6th Social Science Model Question Paper img 3

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2

MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2

प्रश्न I.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(1) ताम्राश्मकाल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
ऐसा समय जब ताँबे एवं पत्थर के औजार साथ-साथ प्रयोग किये जाते थे। ताम्राश्मकाल या पाषाण काल कहते हैं।

(2) सिन्धु घाटी सभ्यता किसे कहते हैं ?
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता को सिन्धु घाटी की सभ्यता भी कहते हैं।

(3) हड़प्पा सभ्यता की नगरीय विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता उसकी – नगर योजना प्रणाली थी। नगर अधिकतर दो अथवा तीन भागों में बँटे थे। सबसे सुरक्षित स्थान किला या दुर्ग कहलाता था। यहाँ उच्च वर्ग का परिवार रहता होगा। मध्यम व निचले भाग में मध्यम वर्ग व निम्न वर्ग का निवास था। इन नगरों में सड़कें पूरी सीधी थीं जो एक-दूसरे को लम्बवत् काटती थीं। हड़प्पा सभ्यता के नगरों में कोठार (अनाज भरने के गोदाम) का महत्वपूर्ण स्थान था।

मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल विशाल स्नानागार है। यह 11 88 मीटर लम्बा, 7.01 मी चौड़ा और 2.43 मीटर गहरा है। इसके दोनों सिरों पर तल तक सीढ़ियाँ बनी हैं। पास में कपड़े बदलने के कक्ष हैं। स्नानागार का फर्श पक्की ईंटों का बना है। पास के एक कमरे में बड़ा-सा कुआँ बना है। सम्भवतः यह स्नानागार किसी धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धी स्नान के लिए बना होगा। इसके अलावा भी हर छोटे-बड़े मकान में आँगन (प्रांगण) और स्नानागार होता था।

MP Board Solutions

(4) हड़प्पा सभ्यता की जीवनदायिनी नदी का नाम लिखिए।
उत्तर:
सिन्धु नदी।

(5) हड़प्पा सभ्यता की शिल्प व तकनीकी ज्ञान की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता कांस्य युग की सभ्यता थी। हड़प्पा सभ्यता के लोग कांसा बनाना जानते थे। खुदाई से प्राप्त वस्तुओं के आधार पर पता चलता है कि इस सभ्यता के लोगों ने धातुओं के गलाने, ढालने और सम्मिश्रण की कला में विशेष उन्नति की थी। बर्तन बनाने, खिलौने बनाने और मोहरों के निर्माण में ये लोग पारंगत थे। खुदाई में मिली कांसे की नर्तकी उनकी मूर्तिकला का सुन्दर नमूना है। स्पष्ट है कि हड़प्पा सभ्यता के लोग शिल्प व तकनीकी ज्ञान में बहुत आगे थे।

(6) जनपद और महाजनपद में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
मनुष्य के बसने का एक क्षेत्र जनपद कहलाता है जबकि बड़े जनपद महाजनपद कहलाते हैं।

(7) 600 ई. पू. में मध्य प्रदेश में कौन-कौन से जनपदथे?
उत्तर:
अवन्ति एवं चेदि।

MP Board Solutions

(8) वैदिककालीन लोगों के खानपान के बारे में लिखिए।
उत्तर:
वैदिक काल में लोग चावल, गेहूँ के आटे व दालों से बने पकवान खाते थे। दूध, मक्खन, घी, फल, सब्जियाँ, माँस तथा सुरा का प्रयोग भी किया जाता था।

(9) वैदिककाल के प्रारम्भ में औजार किस धातु के बनाये जाते थे ? उत्तर वैदिकल काल में इनमें क्या अन्तर आया था ?
उत्तर:
प्रारम्भ में केवल ताँबे के औजार बनाये जाते थे। उत्तर वैदिक काल में ये लौह धातु से बनने लगे।

(10) श्रेणी किसे कहा जाता था ?
उत्तर:
एक ही पेशे से जुड़े संगठन के लोगों को श्रेणी कहा जाता था।

(11) चन्द्रगुप्त मौर्य से पराजित होने के बाद सेल्युकस ने क्या किया ?
उत्तर:
सेल्युकस ने अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त मौर्य से कर दिया।

(12) मध्य प्रदेश में किस स्थान पर चार सिंहों वाला अशोक का स्तम्भ मिला है ?
उत्तर:
सांची से।

MP Board Solutions

(13) सम्राट अशोक उज्जैन में कितने वर्ष रहा ?
उत्तर:
सम्राट अशोक 12 वर्ष उज्जैन में अवन्ति का गवर्नर रहा।

(14) ग्राम शिक्षा समिति के कार्य लिखिए।
उत्तर:
इस समिति का कार्य गाँव में बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा व स्कूल की व्यवस्था करना है।

(15) अनुसूचित जनजाति से आशय लिखिए।
उत्तर:
जनजातियों की अनुसूची प्रत्येक राज्य के संविधान में होने से इन्हें अनुसूचित जनजाति कहते हैं।

(16) राष्ट्रध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात बताइए?
उत्तर:
3 : 2 अनुपात है।

(17) भारत के राष्ट्रीय पशु का नाम लिखिए।
उत्तर:
बाघ।

MP Board Solutions

(18) भारत में अधिकांश वर्षा कौन-से महीनों में होती है?
उत्तर:
भारत में अधिकांश वर्षा केवल चार महीनों जून, जुलाई, अगस्त व सितम्बर में होती है।

(19) शीतकाल में भारत के कौन-से राज्य में वर्षा होती है ?
उत्तर:
शीतकाल में भारत के तमिलनाडु राज्य में वर्षा होती है।

(20) भारत के पूर्व एवं पश्चिम दिशा में कौन-कौन से देश हैं ?
उत्तर:
भारत के पूर्व दिशा में बांग्लादेश और म्यांमार तथा पश्चिम दिशा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान देश हैं।

(21) भारत की उत्तर दिशा में कौन-सा पर्वत है ?
उत्तर:
भारत की उत्तर दिशा में हिमालय पर्वत है।

प्रश्न II.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(1) मगध साम्राज्य का विस्तार किन-किन कारणों से हुआ ? लिखिए।
उत्तर:
मगध साम्राज्य के विस्तार के कारण निम्नलिखित हैं –

  • मगध क्षेत्र की भूमि उपजाऊ थी।
  • मगध क्षेत्र में लोह के पर्याप्त भण्डार थे, इससे सेना को हथियार बनाने में मदद मिली।
  • गंगा नदी में नौकाओं से व्यापार होता था। अत: व्यापारी भी दूर-दूर तक आते-जाते थे।

(2) हड़प्पा सभ्यता से आशय बताते हुए इस सभ्यता के पतन के कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता-सिन्धु घाटी की सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता कहते हैं। यह एक शहरी सभ्यता थी। पतन के कारण-

हड़प्पा के पतन के कारण निम्नलिखित हैं –

  • भूकम्प आने के कारण सम्भवतः सिंधु नदी का मार्ग बदल गया होगा और हड़प्पा सभ्यता के नगर भूस्खलन से जमीन में दब गये होंगे।
  • सम्भवतया आर्यों के आक्रमण ने इस सभ्यता को नष्ट कर दिया होगा।
  • बढ़ते हुए रेगिस्तान के कारण इस सभ्यता का पतन हो गया होगा।
  • सिंधु नदी की बाढ़ से इस सभ्यता का अन्त हो गया होगा।

(3) वैदिक काल के सामाजिक व आर्थिक जीवन का वर्णन करो।
उत्तर:
वैदिक काल में समाज चार वर्गों में बँटा हुआ था –

  • ब्राह्मण
  • क्षत्रिय
  • वैश्य, और
  • शूद्र

वर्ण का आधार कर्म था। ब्राह्मणों का कार्य यज्ञ करना और बालकों को वेद मन्त्रों की शिक्षा देना था। क्षत्रिय शक्तिशाली होने के कारण समाज के वर्गों की रक्षा करते थे। खेती, व्यापार एवं शिल्पकारी वैश्य वर्ग के कार्य थे। शूद्र नीच समझे जाते थे। उनका कार्य अन्य वर्ण के लोगों की सेवा करना था।

वैदिक काल के लोगों का आर्थिक जीवन कृषि, कला, हस्तशिल्प और व्यापार पर केन्द्रित था। खेती के लिए बैलों और साँड़ों का उपयोग किया जाता था। पशुओं में गाय का महत्त्वपूर्ण स्थान था। बर्तन, कपड़ा, धातु के निर्माण का काम मुख्य व्यवसाय थे। दूर-दूर तक व्यापार होता था। उस समय उपयोग किए जाने वाले सिक्कों को निष्क कहते थे।

MP Board Solutions

(4) मगध साम्राज्य के आर्थिक, राजनैतिक व धार्मिक जीवन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
आर्थिक जीवन-इस काल में आर्थिक व्यवस्था काफी उन्नत किस्म की थी। गंगा नदी में नौकाओं से व्यापार होता था, अत: बंदरगाहों से व्यापारी काफी दूर-दूर तक व्यापार करने के लिए जाते थे। व्यापारियों से माल की बिक्री पर चुंगी वसूली जाती थी। इस काल के सिक्के पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। ये प्रायः ताँबे तथा चाँदी के होते थे। इन्हें आहत या ठप्पे लगे (पंचमार्क) सिक्के कहा जाता था। राजनैतिक जीवन-इस काल में राजा का पद बहुत शक्तिशाली हो गया था।

वह अपने राज्य का प्रशासन आमात्य (मंत्री), पुरोहित (धर्मगुरु), संग्रहत्री (कोषाध्यक्ष), बलिसाधक (कर वसूलने वाला), शौल्किक (चुंगी वसूलने वाला), सेनापति आदि के द्वारा चलाता था। उसे परामर्श देने के लिए परिषद होती थी जिसके सदस्य ब्राह्मण रहते थे। धार्मिक जीवन-इस काल में धार्मिक कर्मकाण्ड और खर्चीले यज्ञों से लोग विमुख हो रहे थे, लेकिन दो नये धर्मों का उदय हुआ था, इनमें से एक बौद्ध धर्म है और दूसरा जैन धर्म है।

(5) सामुदायिक विकास और जनसहयोग के आपसी सम्बन्ध पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
समुदाय के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह ग्रामीण और शहरी समुदाय दोनों के लिए उपयुक्त है। ऐसा इसलिए आवश्यक है क्योंकि वे अपनी परिस्थितियों से परिचित हैं और स्थानीय जरूरतों को भली-भाँति समझते हैं। यह उनके स्वयं के हित में है कि वे एक साथ मिलकर अपनी समस्याओं का हल निकालें।

जैसे क्षेत्र में पेयजल या शिक्षा या अस्पताल जैसी मूल एवं मानवीय व्यवस्थाएँ नहीं हैं तो वे उसके लिए उचित तथा वैकल्पिक उपाय करें। वे अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझा सकें तथा किसी पर आश्रित न रहें। इस प्रकार लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना का विकास होगा।

MP Board Solutions

(6) भारत को प्राकृतिक विभागों में बाँटिए तथा किसी एक प्राकृतिक विभाग का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताएँ –

  • उत्तर का विशाल मैदान बहुत उपजाऊ है।
  • इस मैदान में सिन्धु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र नदियाँ बहती हैं।
  • यहाँ जनसंख्या अधिक पाई जाती है।
  • इस मैदान के पश्चिम में थार का मरुस्थल है।

भारत को निम्नलिखित पाँच प्राकृतिक भागों में बाँटा जा सकता है –

  • उत्तर का पर्वतीय भाग
  • उत्तर का विशाल मैदान
  • दक्षिण का पठार
  • पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट
  • तटीय मैदान एवं द्वीप समूह।

(7) भारत की जलवायु की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
भारतीय जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ –

  • भारत की जलवायु पूर्णतः मानसूनी है।
  • अधिकांश वर्षा मात्र चार माह जून से सितम्बर में होती है।
  • उत्तरी भारत में तापान्तर अधिक तथा दक्षिणी भागों में कम पाया जाता है।
  • भारत में बाढ़ और सूखा एक साथ होता है।
  • वर्षा का वितरण बहुत ही असमान है कहीं बहुत ज्यादा तो कहीं बहुत कम होती है।
  • जलवायु सम्पूर्ण भारतीय जन-जीवन को प्रभावित करती है।
  • देश के भीतरी भागों में महाद्वीप और तटीय भागों में सम जलवायु दशाएँ पाई जाती हैं।

मानसून के पूर्व तथा उसके बाद चक्रवात आते हैं। जाड़े की ऋतु में भी चक्रवात आते हैं। ये चक्रवात वर्षा लाते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न III.
बहुविकल्पीय प्रश्न –
1. हड़प्पा सभ्यता के लोगों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?
(अ) सोना
(ब) चाँदी
(स) ताँबा
(द) लोहा।
उत्तर:
(द) लोहा।

2. मध्य प्रदेश के किस स्थल की खुदाई से हड़प्पा सभ्यता की मुहर (सील) मिली है ?
(अ) महेश्वर
(ब) नागदा
(स) कुतवार
(द) कायथा।
उत्तर:
(द) कायथा।

3. अवन्ति महाजनपद का शासक था –
(अ) बिम्बिसार
(ब) अजातशत्रु
(स) उदयन
(द) प्रद्योत।
उत्तर:
(द) प्रद्योत।

4. पंचमार्क (ठप्पे लगे सिक्के) का प्रचलन था –
(अ) हड़प्पा काल में
(ब) जनपद व महाजनपद काल में
(स) वैदिक काल में
(द) पाषाण काल में।
उत्तर:
(ब) जनपद व महाजनपद काल में

5. जन, गण, मन …………. है।
(अ) राष्ट्रीय गीत
(ब) राष्ट्रीय गान
(स) प्रादेशिक गीत
(द) राष्ट्रीय प्रतीक।
उत्तर:
(ब) राष्ट्रीय गान

6. भील किस वर्ग में आते हैं ?
(अ) अनुसूचित जाति
(ब) अनुसूचित जनजाति
(स) अन्य पिछड़ा वर्ग
(द) सामान्य।
उत्तर:
(ब) अनुसूचित जनजाति

7. भारत एशिया के किस भाग में स्थित है ?
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण।
उत्तर:
(द) दक्षिण।

8. भारत के दक्षिण में स्थित है –
(अ) नेपाल
(ब) पाकिस्तान
(स) बांग्लादेश
(द) श्रीलंका।
उत्तर:
(द) श्रीलंका।

9. सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान किस राज्य में स्थित है?
(अ) असम
(ब) मेघालय
(स) अरुणाचल प्रदेश
(द) त्रिपुरा।
उत्तर:
(ब) मेघालय

MP Board Solutions

प्रश्न IV.
खाली स्थान की पूर्ति कीजिए –
1. सिन्धु घाटी की सभ्यता को ………….. सभ्यता भी कहते
2. हड़प्पा सभ्यता के ताम्राश्म काल को …………. युग भी कहते हैं।
3. अजातशत्रु के बाद मगध की गद्दी पर ………… बैठा।
4. उज्जैन का प्राचीन नाम ………… था।
5. नन्द वंश का संस्थापक ………… था।
6. शिशुनाग ………… प्रदेश का शासक था।
7. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर ………..थे।
8. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम ……….. था।
9. ……….. युद्ध के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ।
10. ‘इंडिका’ पुस्तक के लेखक ………….. हैं।
11. शुंग वंश की स्थापना ………… ने की।
12. क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार में भारत का स्थान …………
13. अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी ………….. है।
14. भारत की जलवायु …………. है।
उत्तर:

  1. हड़प्पा
  2. ताम्र-पाषाण
  3. उदयन
  4. अवन्ति
  5. नन्दिबर्धन
  6. काशी
  7. वर्धमान महावीर
  8. सिद्धार्थ
  9. कलिंग
  10. मैगस्थनीज
  11. पुष्यमित्र शुंग
  12. सातवाँ
  13. पोर्ट ब्लेयर
  14. मानसूनी।

MP Board Solutions

प्रश्न V.
असमान को अलग करिए –
1. दजला फरात, सिन्धु, नील, कालीबंगा।
2. लोथल, कालीबंगा, धौलाबीरा, भोपाल।
3. ऋषि, श्रेष्ठी, मुखिया, पुलिस।
4. ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, सुनार।
5. भारत, अवन्ति, मगध, कौशल।
6. काशी, वत्स, अंग, अजातशत्रु।
7. भील, भगोरिया, सहरिया, पिठौरा।
8. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अगरतला, पंजाब।
9. हिमाद्रि, हिमाचल, अरावली, शिवालिक।
उत्तर:

  1. कालीबंगा
  2. भोपाल
  3. पुलिस
  4. सुनार
  5. भारत
  6. अजातशत्रु
  7. पिठौरा
  8. अगरतला
  9. हिमाचल।

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 2 The Primitive Man

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 2 The Primitive Man

MP Board Class 6th Social Science Chapter 2 Text Book Exercise

MP Board Class 6th Social Science Short Answer Type Questions

Question 1.
Question (a)
How did the primitive man made their tools?
Answer:
1. In the Paleolithic Age tools were made by simply breaking the stones. In the Mesolithic Age, the tools became lighter and sharper. Hard and strong stones were used in making these tools. The speciality of these stones were that they could be easily chipped and given desired shape.

2. In the beginning tools were made of such stones which were easy to hold in hands. Gradually man learnt the art of making handles of the tools. The power of the tools were increased by fixing wooden butts as handles.

MP Board Solutions

Question (b)
What different uses of stone tools were made by primitive man?
Answer:
Primitive man used stone tools to hunt animals, to chop meat, to cut wood and to dig up tubers and roots.

Question (c)
Where are rock – paintings found in Madhya Pradesh?
Answer:
In Madhya Pradesh rock-paintings are found in the districts of Raisen, Hoshangabad and Mandsaur.

Question (d)
How did the primitive man protect themselves from animals?
Answer:
The primitive man protected themselves from animals by burning the fire at the entrance of the caves.

Question (e)
How was fire discovered? How did the primitive man benefit from it?
Answer:
It is assumed that the discovery of fire was by accident. When two flint stones were struck against each other, it created sparks which caused leaves to burn. In this way man learnt to light a fire. Fire was very useful to them for light, roasting meat and protection from wild animals.

MP Board Solutions

Question 2.
Give detailed answer to the following:

Question (a)
Explain the evolution of the primitive man?
Answer:
1. The early human beings could not talk clearly, so they might have used different sounds to convey information. When they saw fruits high up on the trees, they balanced their bodies and stretched their front limbs to pluck the fruits.

2. This way their front limbs became independent which they started using for digging, holding and picking. They started using the back limbs to walk. In this manner they had hands and legs.

3. In this way, changes gradually occurred in the body of human beings. For example, when they stood on their feet, they were able to see far, and to see nearby they turned their neck instead of the whole body.

4. They used their hands to pluck fruits, collect food and eat it. At this time they started sleeping on their back. The ability of thinking was also rapidly developed with the changes in the body. Also, at this time the sounds of laughter and cry became clear.

5. With the continuous changes occurring in human beings, he started thinking about the basic needs like food, protection and shelter.

Evolution of man:

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 2 The Primitive Man img 1

Question (b)
How did primitive man learn agriculture and animal husbandary? Elaborate.
Answer:
1. In India cultivation started 5,000 to 6,000 years ago, growing plants and grain was an important discovery. Now, man had learnt that by putting seeds into the soil and watering the soil, plants would grow. This was the beginning of agriculture. He could grow his own food. So, he started living at one place and settled him as an agriculturist.

2. Along with cultivation man also learnt animal husbandary. He began rearing a number of useful animals. He used them for different tasks:

  1. Use of dogs in hunting.
  2. Use of bullocks in farming.
  3. Cows, goats and buffaloes for milk.
  4. Sheep, bulls and goats for meat.
  5. Horses for riding.

MP Board Solutions

Question 3
Write notes:

Question (a)
Discovery of fire?
Answer:
1. In the Paleolithic Age tools were made by simply breaking the stones. In the Mesolithic Age, the tools became lighter and sharper. Hard and strong stones were used in making these tools. The speciality of these stones were that they could be easily chipped and given desired shape.

2. In the beginning tools were made of such stones which were easy to hold in hands. Gradually man learnt the art of making handles of the tools. The power of the tools were increased by fixing wooden butts as handles.

Question (b)
Discovery and uses of wheel?
Answer:
Wheel was a very important discovery of the early man. It led to a big advance in the pattern of man’s living. Its discovery made life very much easy in a number of ways. Man now discovered carts which were drawn by animals. People now could travel easily from one place to other. It also helped in movement of objects. It improved the making of pottery.

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 1 The Sources of Knowing History img 2

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 12 जागो उपभोक्ता जागो

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 12 जागो उपभोक्ता जागो

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 12 प्रश्न-अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. रेल टिकट – (क) शुद्धता का प्रमाण
2. टेलीफोन – (ख) उपभोक्ता
3. एगमार्क – (ग) बिल
4. क्षति पूर्ति – (घ) रिजर्वेशन (आरक्षण)
उत्तर
1. (घ), 3. (ग), 3. (क), 4. (ख)

MP Board Solutions

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनक रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1. वस्तु का उपभोग करने वालों को………कहते हैं (विक्रेता/उपभोक्ता)
2. राज्य उपभोक्ता आयोग में……..के मामले सुन जाएँगे।(बीस लाख रुपये तक/बीस लाख रुपये से अधिक)
3. आई.एस.आई. मार्क लगी वस्तु सरकार द्वार प्रमाणित…… (होती हैं/नहीं होती हैं।)
उत्तर
1. उपभोक्ता
2. बीस लाख रुपये से अधिक
3. होती हैं।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 12 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) उपभोक्ता फोरम में अपनी लिखित शिकायत के साथ क्या संलग्न करना जरूरी है?
उत्तर
उपभोक्ता फोरम में अपनी लिखित शिकायत के साथ जिन चीजों को संलग्न करने की आवश्यकत है, वे हैं-वस्तु का बिल, वस्तु की खराबी आदि के साथ उपभोक्ता के हस्ताक्षर।

(ख) गारंटी किसे कहते हैं?
उत्तर
गारंटी का अर्थ है कि कोई वस्तु एक खासा समय तक खराब नहीं होगा और यदि खराब हो गया तो उसे दुकानदार बदल देगा।

(ग) राष्ट्रीय उपभोक्ता-आयोग में कौन-सी शिकायत सुनी जाती है?
उत्तर
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में एक करोड़ से ऊपर के मामलों की सुनवाई होती है।

MP Board Solutions

(घ) “एगमार्क’ अंकित वस्तु का अर्थ क्या है?
उत्तर
‘एगमार्कअंकित वस्तु का अर्थ है कि वह वस्तु सरकार द्वारा प्रमाणित है। उसमें धोखे या ठगी की कोई गुंजाइश नहीं है।

(ङ) उपभोक्ता वस्तुओं की संख्या बढ़ रही है, क्यों?
उत्तर
हमारी जनसंख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि उपभोक्ता वस्तुओं की संख्या बढ़ रही

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 12 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्न प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दें

(क) ‘जागो, उपभोक्ता जागो’ का आशय समझाइए।
उत्तर
‘जागो, उपभोक्ता जागो’ का अर्थ है कि उपभोक्ता सामान खरीदते समय सचेत रहें। वे समझदारी से काम लें।

(ख) सेवा के अंतर्गत आनेवाले चार क्षेत्रों के नाम बताइए
उत्तर

  • बिजली विभाग से बिजली
  • जल प्रदाय |विभाग से जल
  • दूरसंचार से टेलीफोन
  • मोबाइल की सुविधाएँ।

(ग) जिला उपभोक्ता फोरम के प्रमुख कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर
जिला उपभोक्ता फोरम आपके आवेदन-पत्र के अनुसार दोनों पक्षों की बात सुनेगा। इसमें सामान | को बदला भी जा सकता है। और आपको क्षतिपूर्ति की राशि मय ब्याज के मिल सकती है।

MP Board Solutions

(घ) तीन स्तरीय उपभोक्ता फोरम के नाम बताइए
उत्तर

  • जिला उपभोक्ता
  • राज्य उपभोक्ता
  • राष्ट्रीय उपभोक्ता

(ङ) आई.एस.आई. अथवा एगमार्क अंकित वस्तुएँ ही क्यों खरीदी जानी चाहिए?
उत्तर
आई.एस.आई. अथवा एगमार्क अंकित वस्तुएँ इसलिए खरीदी जानी चाहिए क्योंकि ये वस्तुएँ सरकार द्वारा प्रमाणित होती है और इनमें धोखे या ठगी की गुंजाइश नहीं रहती है।

MP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 4.
शुद्ध उच्चारण कीजिए
उपभोक्ता, जागरूक, प्रकरण, शिकायत, मान्य
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 5.
वर्तनी शुद्ध कीजिए।
क्रमश, पमाणित, सदेश, पर्शासन, प्रसनता।
उत्तर
क्रमशः, प्रमाणित, संदेश, प्रशासन, प्रसन्नता।

प्रश्न 6. निम्नलिखित शब्दों में अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी के शब्द छांटकर लिखिए
अवधि, टेलीफोन, पैगाम, मोबाइल, रिजर्वेशन, प्रारूप, पक्ष, शिकायत, खराब, गारंटी, न्यायाधीश, गुंजाइश, एगमार्क, क्षतिपूर्ति, अखबार।
उत्तर
अंग्रेजी शब्द-टेलीफोन, मोबाइल, रिजर्वेशन, एगमार्क
उर्दू शब्द-पैगाम, हिंदी शब्द-अवधि, प्रारूप, पक्ष, न्यायाधीश, क्षतिपूर्ति।

प्रश्न 7.
‘प्र’, ‘उप’ तथा ‘अप’ उपसर्गों से दो-दो नए शब्द बनाइए।
उत्तर
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज Additional Questions 39

प्रश्न 8.
निम्नलिखित गयांश को पढ़िए एवं उपयुक्त विराम चिह्नों का यथास्थान प्रयोग कीजिए
समुद्र बाँधा जा रहा था तब गिलहरी भी अपनी पूंछ में थोड़ी रेत भरकर लाती और समुद्र में पटक जाती उसका यह श्रम देखकर किसी बंदर ने पूछा गिलहरी तेरे बालों में रत्ती भर भी रेत नहीं आती फिर परिश्रम से क्या लाभ गिलहरी बोली असुरता को मिटाने में यदि मैं भी थोड़ा सा सहयोग कर सकती हूँ तो उससे पीछे क्यों हटूं समुद्र कुछ तो पुरेगा यह संवाद सुनकर अतिशय प्रसन्न हुए राम ने गिलहरी की पीठ पर हाथ फेरते हुए कहा नीति के विरुद्ध जहाँ तुम्हारी जैसी निष्ठा होगी वहाँ असुरता कभी ठहर नहीं सकेगी।
उत्तर
समुद्र बाँधा जा रहा था तब गिलहरी भी अपनी पूंछ में थोड़ी रेत भरकर लाती और समुद्र में पटक जाती। उसका यह श्रम देखकर किसी बंदर ने पूछा, ‘गिलहरी! तेरे बालों में रत्ती भर भी रेत नहीं आती फिर परिश्रम से क्या लाभ?’ गिलहरी बोली, ‘असुरता को मिटाने में यदि मैं भी थोड़ा-सा सहयोग कर सकती हूँ तो उससे पीछे क्यों हटूं?’ यह संवाद सुनकर अतिशय प्रसन्न हुए राम ने गिलहरी की पीठ पर हाथ फेरते हुए कहा, ‘अनीति के विरुद्ध जहाँ तुम्हारी जैसी निष्ठा होगी वहाँ असुरता कभी ठहर न सकेगी।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कालों को उनके सम्मुख दिए गए कोष्ठक में लिखिए
(क) उपभोक्ताओं को क्षतिपूर्ति मिल रही है।(…….)
(ख) मैंने उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी।(…….)
(ग) जिला प्रशासन परचे बांट रहा हैं। (…….)
(घ) जनसंख्या वृद्धि के साथ उपभोक्ता वस्तुओं की संख्या बढ़ेगी(…….)
(ङ) वस्तु खरीदते समय बिल लेना जरूरी था। (…….)
उत्तर
(क) वर्तमान काल
(ख) भूतकाल
(ग) वर्तमान काल
(घ) भविष्यत काल
(ङ) भूतकाल।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 1 भोजन : यह कहाँ से आता है?

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

MP Board Class 6th Science Chapter 1 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें विभिन्न प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
पाँचपौधों के नाम लिखिएतथा बताइए इनके कौनकौन से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है?
उत्तर:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है 1

प्रश्न 3.
कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिए:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है 2
उत्तर:
(क) → (iv)
(ख) → (iii)
(ग) → (i)
(घ) → (ii)

प्रश्न 4.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिएशाकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, माँसाहारी।

  1. बाघ एक ………. है, क्योंकि यह केवल माँस खाता है।
  2. हिरन केवल पादप उत्पाद खाता है और इसलिए इसे ……. कहते हैं।
  3. तोता केवल ………. उत्पाद खाता है।
  4. जो ……….. हम पीते हैं वह प्राय: गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जन्तु उत्पाद है।
  5. हमें चीनी ……….. से मिलती है।

उत्तर:

  1. माँसाहारी।
  2. शाकाहारी।
  3. पादप।
  4. दूध।
  5. गन्ना।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 18 शंकराचार्य मध्यप्रदेश में

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 18 शंकराचार्य मध्यप्रदेश में

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 18 प्रश्न-अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए
1. उज्जयिनी – (क) कुमारिल भट्ट
2. काशी – (ख) नर्मदा का उद्गम
3. अमरकंटक – (ग) शंकराचार्य का जन्मस्थल
4. कालड़ी – (घ) कापालिकों का केन्द्र
उत्तर
1. (घ), 2. (क), 3. (ख), 4. (ग)

MP Board Solutions

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. शंकराचार्य की शिक्षा-दीक्षा…….में हुई थी। (महिष्मती/ओंकारेश्वर)
2. गुरु की खोज में वह……..चल पड़े। (उत्तर से दक्षिण की ओर/दक्षिण से उत्तर की ओर)
3. उन्होंने शंकर को…….से शस्त्रार्थ करने की सलाह दी। (मंडन मिश्र/कापालिक)
4. मध्यप्रदेश को यह गौरव प्राप्त है कि उसके पुत्र को…….भारतीय एकता का विस्तार करने का अवसर प्राप्त हुआ। (दक्षिण में/उत्तर में)
उत्तर
1. ओंकारेश्वर
2. दक्षिण से उत्तर की ओर
3. मंडन मिश्र
4. दक्षिण में

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 18 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) सान्दीपनी आश्रम क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर
सान्दीपनी आश्रम में ही कृष्ण-सुदामा ने शिक्षा प्राप्त की थी, इसलिए यह प्रसिद्ध है।

(ख) नर्मदा का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर
अमरकंटक नर्मदा का उद्गम स्थल है।

MP Board Solutions

(ग) कुमारिल भट्ट की प्रसिद्धि का क्या कारण था?
उत्तर
कुमारिल भट्ट मीमांसा दर्शन के प्रकाण्ड विद्वान थे।

(घ) शंकराचार्य का मंडन मिश्र से शास्त्रार्थ कहाँ हुआ था?
उत्तर
शंकरा वार्य का मंडन मिश्र से शास्त्रार्थ माहिष्मती में हुआ था।

(ङ) कापालिकों का मुख्य केंद्र कहाँ था?
उत्तर
कापालिकों का मुख्य केंद्र उज्जयिनी था।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 18 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) शंकराचार्य ने किन चार पीठों की स्थापना की?
उत्तर
शंकराचार्य एक महान संगठन-कर्ता थे। उन्होंने उत्तर में बद्रीनाथ धाम, दक्षिण में रामेश्वरम् पूर्व में जगन्नाथपुरी और पश्चिम में द्वारिका पीठ की स्थापना की। इस तरह उन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधा।

(ख) ‘शंकर बाल्यकाल से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।’ इस संबंध में शंकर की तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर
शंकर एक वर्ष की उम्र में ही बोलने लगे थे। तीव्र स्मरण शक्ति के कारण तीन वर्ष की उम्र में वे सुनी हुई बात को अक्षरशः दुहरा देते थे। पाँच वर्ष की आयु में वे गुरुकुल गए और सात वर्ष में ही उन्होंने शास्त्रों में प्रवीणता प्राप्त कर ली।

MP Board Solutions

(ग) ‘नर्मदाष्टक’ की रचना शंकराचार्य ने कब की? उस घटना का उल्लेख करें।
उत्तर
ओंकारेश्वर वास के दौरान नर्मदा में भीषण बाढ़ आई। अनेक गाँव बह गए। लोगों के कष्टों को देखकर शंकराचार्य ने ‘नर्मदाष्टक’ की रचना की और अपनी यौगिक शक्ति से नर्मदा के जल को कमंडल में भर लिया।

(घ) ‘गुरु गोविंदपाद ने प्रसन्न होकर शंकर को क्या आदेश दिया?
उत्तर
‘गुरु गोविंदपाद ने प्रसन्न होकर शंकर को भारत भ्रमण करने और लोक को सही दिशा देने का आदेश दिया। उन्होंने शंकर को वैदिक धर्म के पुनरुत्थान के लिए प्रयत्न करने की आज्ञा दी। शास्त्रों में पारंगत शंकर से उन्होंने काशी जाकर शास्त्रार्थ करने के लिए कहा।

(ङ) शंकर ने माता से सन्यास की आज्ञा किस प्रकार प्राप्त की?
उत्तर
एक दिन शंकर माता के साथ नदी पर स्नान के लिए गए। वहाँ एक मगरमच्छ ने उनके पैर पकड़ लिए। माता आर्याम्बा यह देखकर विचलित हो गईं। संस्कारवश अकस्मात ही शंकर ने उनसे सन्यास की अनुमति माँगी, उन्होंने यह कहा कि शायद इसी से उनका जीवन बच जाए। पुत्र की रक्षा के लिए माता ने अनचाहे ही अनुमति दे दी।

MP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध उच्चारण कीजिए
प्रस्थानत्रय, त्राहि-त्राहि, प्रकांड, ओंकारेश्वर, केन्द्र, दृश्य।
उत्तर
छात्र स्वयं करें। प्रश्न

5. निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिए
सिरोधार्य, पुर्नजागरन, भारतिय, अचल
उत्तर
शिरोधार्य, पुनर्जागरण, भारतीय, अंचल

प्रश्न 6.
उदाहरण के अनुसार निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए
शंकर+आचार्य, देह+अन्त, शास्त्र+अर्थ, सर्व+अधिक, दिक्+विजय, पुनः + जागरण, महा+ईश्वर
उत्तर
शंकर आचार्य = शंकराचार्य
देह+अन्त = देहान्त शास्त्र
अर्थ = शास्त्रार्थ
सर्व+अधिक = सर्वाधिक
दिक्+विजय = दिगविजय
पुनः+जागरण = पुनर्जागरण
महा+ईश्वर = महेश्वर प्रश्न

MP Board Solutions

7. उदाहरण के अनुसार ‘त्व’ प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए
उत्तर
MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 18 शंकराचार्य मध्यप्रदेश में 1

प्रश्न 8.
निम्नलिखित गयांशों को पढ़िए तथा संयुक्त क्रियाओं को छाँटकर लिखिए
“अपनी माता से आज्ञा लेकर बालक शंकर ने घर छोड़ दिया और गुरु की तलाश में निकल पड़े। वह उत्तर भारत की ओर चल पड़े। यात्रा में उन्हें अनेक आश्रम मिले। वातापि आश्रम से निकल कर उन्होंने गोदावरी पार की और दंडकारण्य में प्रवेश किया।”
उत्तर
छोड़ दिया, निकल पड़े, चल पड़े, पार की, प्रवेश किया।

शंकराचार्य मध्यप्रदेश में प्रसंग सहित व्याख्या

1. गुरु को यह ……………………. काशी जाओ।”
शब्दार्च-महारत = प्रवीणता । विचरण=भ्रमण । प्रयास = कोशिश। समरसता = समानता का भाव। विलासिता = भौतिक सुख । पुनरुत्थान=फिर से उन्नति करना । प्रयत्न = कोशिश । पारंगत= दक्ष, प्रवीण । शास्त्रार्थ=शास्त्रों के ज्ञान के आधार पर वाद-विवाद।

प्रसंग-प्रस्तुर रक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक सुगम भारती-6 में संकलित जीवनी ‘शंकराचार्य-मध्यप्रदेश में’ से उद्धृत है। इनमें गुरु द्वारा शंकराचार्य को उनका कर्तव्य बताया गया है।

व्याख्या-शंकर की शिक्षा पूर्ण हो चुकी थी और उन्होंने योग में भी महारत हासिल कर ली थी। गुरु उनसेप्रसन्न थे। वे उनसे कहते हैं कि बादल एक जगह नहीं रहते। वे घूम-घूमकर संसार में वनस्पतियों पर बरसते हैं और पूरी धरती को हरा-भरा कर देते हैं। वैसे ही तुम भी घूम-घूम कर लोक कल्याण के लिए कार्य करो। भारत में घूम-घूमकर महान धर्म कार्य करो। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समरसता का भाव जगाओ। परंत उससे पहले काशी जाकर शास्त्रार्थ करने की आज्ञा गुरु शंकराचार्य । को देते हैं।

विशेष

  • उस काल की सामाजिक एवं धार्मिक स्थिति दर्शायी गयी है।
  • एक विद्वान के क्या कर्त्तव्य होने चाहिए, यह बताया गया है।

MP Board Solutions

2. आचार्य शंकर महान् संगठन-कर्ता भी थे। उन्होंने भटक से कटक तथा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पैदल यात्रा की। उन्होंने चार पीठों की स्थापना की थी। ये चारों पीठ क्रमशः उत्तर में बद्रीनाथ धाम, दक्षिण में रामेश्वरम्, पूर्व में जगन्नाथ पुरी और पश्चिम में द्वारिका के नाम से विख्यात है। इस तरह उन्होंने पोखरों में बंटे हुए देश को सागर का आभास कराया, और देश को एक सूत्र में बांधा।

शब्दार्व-विख्यात=प्रसिद्ध । पोखर=छोटे-छोटे जलाशय। सूत्र=धागा।

प्रसंग-पूर्ववत्

व्याख्या-शंकराचार्य में संगठन करने की विशेषता थी। उन्होंने संपूर्ण भारत का पैदल भ्रमण किया। पूरब, पश्चिम, उत्तर तथा दक्षिण में चार पीठों की स्थापना कर उन्होंने पूरे भारत को एक दूसरे से जोड़ दिया। आज भी उत्तर भारतीय तीर्थयात्री की यात्रा दक्षिण स्थित रामेश्वरम् के दर्शन के बिना संपन्न नहीं होती और वैसे ही दक्षिण से उत्तर स्थित बद्रीनाथ की यात्रा पर लोग आया करते हैं। पूरबवासी द्वारिका की यात्रा पर पश्चिम जाते हैं और पश्चिमवासी जगन्नाथपुरी के दर्शनों हेतु पूरब आते हैं। इस प्रकार शंकराचार्य ने अपने प्रयासों से छोटे-छोटे जलाशयों में बंट चुकी भारतीय संस्कृति को सागर होने का आभास कराया और पूरे देश को आपस में बाँध दिया।

विशेष

  • शंकराचार्य की संगठन शक्ति एवं दूरदृष्टि का परिचय मिलता है।
  • राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका का पता चलता है।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 24 मित्र को पत्र

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 24 मित्र को पत्र

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 24 प्रश्न अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. ऋषि – (क) बंगला
2. रंग – (ख) पहल
3. चहल – (ग) बिरंगे
4. डाक – (घ) मुनि
उत्तर-
1. (घ)
2. (ग)
3. (ख)
4. (क)

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. उन्हें न कोई ………………………….. था और न मारता था। (माता/पालता)
2. पेड़ पर कहीं से बंदर आ जाए तो …………………………… ही क्या। (कहना/बोलना)
3. पूरे साल भर इनमें ………………………….. रहती है। (हरियाली/खुशहाली)
4. पेड़-पौधों का तो जैसे …………………………… लगा हुआ है। (मेला/रेला)
उत्तर-
1. सताता,
2. कहना,
3. हरियाली,
4. मेला।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 24 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) ऋषि-मुनियों का वन्य-पशुओं के साथ किस ‘प्रकार का व्यवहार होता था?
उत्तर-
ऋषि-मुनि वन्य पशुओं को बहुत प्यार करते थे।

(ख) ‘कान्हा अभयारण्य’ में जाकर किस तरह रहते हैं?
उत्तर-
‘कान्हा अभयारण्य’ में जानवर निडर हो कर रहते हैं।

(ग) धूप तेज होने पर जानवर क्या करते हैं?
उत्तर-
धूप तेज होने पर जानवर घने जंगल में चले जाते हैं।

(घ) कान्हा अभयारण्य कहाँ पर है?
उत्तर-
‘कान्हा अभयारण्य’ जबलपुर से 160 किसी की दूरी पर है।

(ङ) कान्हा अभयारण्य में कौन-कौन से पेड़ हैं?
उत्तर-
कान्हा अभयारण्य में सागौन, साल, तेंदू, खैर. पलाश और हर्रा आदि के पेड़ हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 24 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) कान्हा वनस्थली का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कान्हा वनस्थली 950 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है। यहाँ अनेक किस्म के घने-घने वृक्ष, रंग-बिरंगे फूल, और बड़े-बड़े घास के मैदान हैं। यहाँ सभी प्रकार के वन्य पशु स्वच्छंद विचरण करते
हुए मिल जाएँगे। कान्हा में अलग-अलग रंग-रूप के हजारों पक्षियों के झुंड। हैं। यहाँ का मौसम सदा सुहावना रहता है।

(ख) चीतल के स्वभाव के बारे में लिखिए।
उत्तर-
कान्हा में पचास या उससे अधिक के झुंड में चीतल चरते या साल वृक्ष के नीचे आराम करते नजर आते हैं। धूप तेज होने पर ये घने जंगल में चले जाते हैं। शाम के समय फिर बड़ी संख्या में ये दिखाई देते हैं।

(ग) मयंक ने राष्ट्रीय उद्यान में कौन-कौन से पक्षी देखे?
उत्तर-
मयंक ने राष्ट्रीय उद्यान में अनेक रंगों और रूपों के हजारों पक्षों देखे। सबकी अलग बोली और अदा थी। उसने वहाँ पंख फैलाकर नाचता हआ मोर देखा। इसके अलावा तीतर, बटेर, तोते, जंगली बत्तख, चकोर आदि भी देखे।

(घ) वनराज के बारे में तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर-
वनराज का शरीर शानदार होता हैं। उसके अंगों से ताकत झलकती है। भयानक होने के बाद भी उसकी रचना प्रभावित करने वाली है।

(ङ) अभयारण्य क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर-
अभयारण्य वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें यहाँ सहज ढंग से जीवन बिताने का प्राकृतिक वातावरण भी मिलता है। अभयारण्य पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभदायक है। घने वृक्ष और हरियाली पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाषा की बात

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिएअभयारण्य, दृश्य, ऋषि, आश्रम, वनस्थली
उत्तर-
छात्र स्वयं करे।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की सही वर्तनी लिखिएबिचित्र, उददयान, विरक्छ, प्रचीन, झुनड, विसाल
उत्तर-
विचित्र, उद्यान, वृक्ष, प्राचीन, झुंड, विशाल।

प्रश्न 6.
उदाहरण के अनुसार दिए गए शब्दों में ‘अनु’ और ‘वि’ उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाइए
उदाहरण-अनु+भव-अनुभव वि+चित्र-विचित्र
उत्तर-
MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 24 मित्र को पत्र 1

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण छांटकर लिखिए-
वनस्थली घने-घने वृक्षों से भरी हुई है।
बगीचे को कांटेदार तारों से घेरा गया है।
शीतर 1 में बहुत से पक्षी आ जाते हैं।
घास के खुले मैदान हैं।
वन्य पशुओं की शोभा निराली है।
अभयारण्य में अच्छा प्रबंध है।
उत्तर-
घने-घने, कांटेदार, शीतकाल, खुले, वन्य, शोभा, निराली, अच्छा।

मित्र को पत्र प्रसंग सहित व्याख्या

1. यह वन-उद्यान देखकर न जाने क्यों मुझे प्राचीन ऋषि मुनियों के जमाने की बात याद हो आई। ऋषि-मुनि जिन वनों में आश्रम बनाकर रहते थे, उनमें वन्य पशु-पक्षी आजादी से रहते थे। उन्हें न कोई सताता था न मारता था। ऋषि मुनि उन्हें बहुत प्यार करते थे। कान्हा में भी कुछ ऐसा ही प्रबंध है। यहाँ वन्य पशु-पक्षी निडर होकर अपना जीवन सहज ढंग से बिता सकते हैं। मुझ जैसे शहरी लड़के के लिए यह बड़े अचंभे की बात थी।

शब्दार्थ-उद्यान-उपवन, बगीचा। प्राचीन-पुराना। प्रबंध-व्यवस्था। अचम्भा आश्चर्य। शहरी-शहर में रहने वाला।

प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक सुगम भारती-6 में संकलित ‘मित्र को पत्र’ से उद्धत हैं। इसमें ‘कान्हा अभयारण्य’ की विशेषता का वर्णन है।

व्याख्या-कहा जाता है कि प्राचीन काल में ऋषि मुनियों के आश्रम में सभी पशु-पक्षी आजादी से घूमा करते थे। वहाँ उन्हें मारने या उनका शिकार करने की अनुमति किसी को भी नहीं होती थी। परंतु आज के समय में जहाँ जानवरों को पिंजड़े में बंद रखा जाता है और उनके साथ निर्मम व्यवहार होता है, हम वैसी स्थिति की कल्पना नहीं कर सकते, जो कान्हा अभयारण्य में है। यहाँ भी सभी पशु-पक्षी सहज ढंग से घूमते-फिरते ओर जीवन व्यतीत करते हैं। आदमियों की भीड़ देखकर वे चौंकते नहीं हैं और न ही उन्हें कोई परेशान करता है। यह आश्चर्य की बात है, परंतु इसकी प्रशंसा होनी चाहिए।

विशेष-

  1. पशु-पक्षियों के प्रति संवेदना का भाव है।
  2. ‘कान्हा’ के विशेषता का वर्णन है।

MP Board Solutions

2. सच कहूँ, घने-घने वृक्षों में भरी हुई रंग-बिरंगी अनगिनत फूलों से सजी हुई यह वनस्थली मन को मोह लेती है। जिधर देखो उधर हरियाली ही हरियाली है। पेड़-पौधों का तो जैसे मेला लगा हुआ है। अब दो-चार किस्म के पेड़ हों तो नाम गिनाऊँ। सागौन, साल, तेंदू, खैर, पलाश, हर्रा आदि के पेड़ ही पेड़ हैं। पूरे साल भर इनमें हरियाली रहती है। पास के खुले मैदान भी कितने लंबे-चौड़े हैं।

शब्दार्थ-वृक्ष-पेड़। अनगिनत अनेक, बहुत सारे। वनस्थली-वन की भूमि। किस्म प्रकार।

प्रसंग-पूर्ववत्

व्याख्या-कान्हा अभयारण्य में घने वृक्ष हैं, रंग-बिरंगे फूल हैं और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। यहाँ कई प्रकार के वृक्ष लगे हैं, जिनमें से कुछ हैं-सागौन, साल, तेंदू, खैर, पलाश, हर्रा आदि। ये पेड़ साल भर हरे रहते हैं। कान्हा अभयारण्य में लंबे चौड़े घास के मैदान भी हैं।

विशेश-

  1. कान्हा अभयारण्य की हरियाली का वर्णन है।
  2. वहाँ के वृक्षों की किस्मों के बारे में बताया गया है।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th General Hindi Model Question Paper

MP Board Class 6th General Hindi Model Question Paper

निर्देश-सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।

प्रश्न 1.
सही जोड़ी बनाइए
1. कर्मभूमि – (क) शुद्धता का प्रमाण।
2. मुकुट – (ख) सुरभि
3. संस्कृति – (ग) हिमालय
4. ज्योति – (घ) भारत
5. एगमार्क – (ङ) शिखा
उत्तर-
1. (घ)
2. (ग)
3. (ख)
4. (ङ)
5. (क)

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(क) बुरी आदतों का फल भी ………………………………. होता है। (बुरा/भला)
(ख) भारतीय संस्कृति मूलतः ………………………………. संस्कृति है। (आरण्यक/संकीण)
(ग) उच्च कोटि के साहस के लिए ………………………………. बनना परमावश्यक है। (स्वार्थ/परायण)
(घ) महात्मा गांधी मदन मोहन मालवीय को ………………………………. मानते थे। (नवरत्न/नर रत्न)
उत्तर-
(क) बुरा,
(ख) आरण्यक,
(ग) कर्त्तव्य परायण,
(घ) रन रत्न।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए

(क) विलोम शब्द लिखिए-अमृत, सजीव
उत्तर-
अमृत-विष, सजीव-निर्जीव

(ख) पर्यायवाची लिखिए-आँख, आकाश।
उत्तर-
आँख-नेत्र, लोचन, नयन, आकाश-नभ, गगन, व्योम।

(ग) तत्सम रूप लिखिए-मोर, सूरज
उत्तर-
मोर-मयूर, सूरज-सूर्य

(घ) ‘वि’ उपसर्ग लगा कर दो शब्द बनाइए।
उत्तर-
विग्रह, वियोग।

(ङ) निम्नलिखित वाक्यों में से विश्लेषण शब्द पहचानकर लिखिए-
उद्यान में लंबी सड़के हैं, चीता फुर्तीला प्राणी है।
उत्तर-
लम्बी, फुर्तीला।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखिए
(क) संधि कीजिए – धर्म + आत्मा, निः + पक्ष
उत्तर-
धर्म + आत्मा – धर्मात्मा, निः + पक्ष – निष्पक्ष

(ख) दिए गए वाक्यों में से सर्वनाम शब्द पहचानकर लिखिए
हम परिश्रमी बालक है, तुम्हारे अक्षर बहुत सुंदर हैं।
उत्तर-
हम, तुम्हारे

(ग) निम्नलिखित वाक्यों में से विकारी एवं अविकारी शब्द छांटकर लिखिए-
लड़की बाजार जाती है, -विपुल और सौरभ पढ़ते
उत्तर-
विकारी अविकारी लड़की जाती है बाजार पढ़ते हैं और

(घ) मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
नौ दो ग्यारह होना, दिन राज एक करना
उत्तर-
चोर चोरी करके नौ दो ग्यारह हो गया।
कक्षा में प्रथम आने के लिए मैंने दिन रात एक कर। दिया।

(ङ) संज्ञा शब्द पहचान कर लिखिए-एकाएक सावित्री के चेहरे पर हँसी आ गई। -भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी है।
उत्तर-
सावित्री, चेहरे, हँसी। भोपाल, मध्यप्रदेश, राजधानी।

प्रश्न 5.
(क) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर अति लघु स्वरूप में लिखिए

1. कवि ने ईश्वर को दीनबंधु क्यों कहा है?
उत्तर-
ईश्वर दीन-दुखियों की मदद करते हैं, इसलिए कवि ने ईश्वर को दीनबंधु कहा है। ,

2. गंगा के जल को क्या कहा गया है?
उत्तर-
गंगा के जल को अमृत कहा गया है।

3. मीरा नंदलाल को कहाँ बसाना चाहती है?
उत्तर-
मीरा नंदलाल को अपने नैनों में बसाना चाहती है।

4. बुद्ध ने अंधकार का क्या कारण बताया है?
उत्तर-
बुद्ध ने प्रकाश की अनुपस्थिति को अंधकार का कारण बताया है।

5. कुमारिल भट्ट की प्रसिद्धि का क्या कारण था?
उत्तर.
प्रश्न (ख)
निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
कवि जन्मभूमि के लिए जीने मरने की बात क्यों करता है?
उत्तर-
जन्मभूमि ही हमारे अस्तित्व का परिचायक है।

प्रश्न 2.
संस्कृति के विकास में नदियों का महत्त्व लिखिए।
उत्तर-
नदियाँ संस्कृति का विस्तार का सबसे प्रमुख स्रोत है।

प्रश्न 3.
कमल के आँखों से ओझल होते ही निर्मला की मनोदशा का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कमल के आँखों से ओझल होते ही निर्मला के होशो-हवास गुम हो गए। व्याकुल सी वह घर पहुंची और एक कमरे से दूसरे कमरे में उसे ढूंढने लगी। उसकी आँखों के आगे अंधेरा सा छा गया। उसे सब कुछ सुनसान सा प्रतीत होने लगा।

प्रश्न 4.
‘उत्सर्ग में तो आनंद हैं। इस कथन का अर्थ समझाइए।
उत्तर-
‘उत्सर्ग में आनंद है’-इस कथन का आशय यह है कि त्याग में एक संतुष्टि का भाव छिपा होता है। अपना अस्तित्व समाप्त कर किसी और के अस्तित्व में समाहित हो जाना एक आत्मिक खुशी प्रदान करता है और बलिदान को महत्ता प्रदान करता है।

प्रश्न 5.
गीता को किनकी बातों में छलावा नजर आ रहा था? वह छलावा क्या था?
उत्तर-
गीता को लड़के के पिताजी की बातों में छलावा नजर आ रहा था। पहले तो उन्होंने स्वयं को दहेज विरोधी बताया और फिर यह भी कहा कि यदि गीता के पिताजी अपने बेटी-दामाद को कुछ देना चाहें तो उन्हें एतराज नहीं होगा।

प्रश्न 6.
वृक्ष न हों तो पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर-
वृक्ष न हों तो जीवन नष्ट हो जाएगा। वृक्ष फल, फूल, दवाएँ और इन सबसे बढ़ कर प्राणवायु प्रदान करते हैं। अतः वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रश्न 7.
आदमी के भीतर का मनोबल न टूटे।’ व्यंग्य के इस केंद्रीय भाव को समझाइए।
उत्तर-
यही मनुष्य की सबसे बड़ी पूँजी है।

प्रश्न 8.
प्रौढ़ महिला के बेटे ने सिर क्यों झुका लिया?
उत्तर-
प्रौढ़ महिला के बेटे को जब यह पता वला कि उसकी माँ ने एक युवक की जान बचाने के लिए अपनी साड़ी फाड़ कर दे दी। ऐसा उसने इसलिए किया कि वह उस युवक में अपने बेटे की छवि देख रही थी। यह जानकर बेटे ने सिर झुका लिया।

प्रश्न (ग)
अपनी पाठ्यपुस्तक की किसी कविता की चार पंक्तियाँ लिखें।
उत्तर-
इतने ऊपर उठो कि (जय कुमार जलज)
इतने ऊपर उठो कि जितना आसमान है
इतने बड़े बनो जितना सूरज महान है।
ऐसे बढ़ो कि जैसे, निर्झर बढ़ चलता है,
हर टीले पर चट्टानों पर चढ़ चलता है।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर, उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मन के सशक्त होने पर शरीर में शांति एवं स्फूर्ति आती है। यदि मन, दुर्बल है तो शरीर निष्क्रिय अशक्त ही रहेगा। यह संसार शक्तिशालियों का है, दुर्बलों का इस संसार में ठिकाना नहीं है। कायरता का संबंध मन से हैं मन की हार अत्यंत भयंकर होती है। सबल ही भाग्य निर्माण का सामर्थ्य रखता है कायर तो दैव-दैव पुकारता रहता है। साहसी व्यक्ति को अपने बल को भरोसा रहता है जिसके कारण वह संसार के प्रत्येक संकट का सामना कर लेता है।

MP Board Solutions

1. मन के दुर्बल रहने का क्या परिणाम होगा?
उत्तर-
मन के दुर्बल रहने से शरीर निष्क्रिय और अशक्त रहेगा।

2. कायरता का संबंध किससे है?
उत्तर-
कायरता का संबंध मन से है।

3. साहसी व्यक्ति को किस पर भरोसा रहता है?
उत्तर-
साहसी व्यक्ति को अपने बल पर भरोसा रहता है?

4. गयांध का उचित शीर्षक दीजिए।
उत्तर-
गद्यांश का शीर्षक हो सकता है-‘मन की शक्ति ‘।

प्रश्न 7.
(क) कान्हा वनस्थली का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
अथवा
‘कित्तूर की रानी चेन्नमा’ एकांकी के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि-“अंग्रेजों को चुनौती देना साँप की बांबी में हाथ डालना है।”
उत्तर-
कान्हा वनस्थली 950 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है। यहाँ अनेक किस्म के घने-धने वृक्ष, रंग-विरंगे फूल और बड़े-बड़े घास के मैदान हैं। यहाँ सभी प्रकार के वन्य पशु स्वच्छंद विचरण करते हुए मिल जाएँगे। कान्हा में अलग-अलग रंग-रूप के हजारों पक्षियों के झुंड दिखाई देते हैं। यहाँ का मौसम सदा सुहावना रहता है।

(ख) ‘इतने ऊपर उठो कि’ कविता के आधार पर समझाइए कि ‘स्वाभिमान रहित व्यक्ति को जीने का अधिकार नहीं है।”
अथवा
“कोई नहीं पराया” कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि “मानवता का मार्ग सर्वश्रेष्ठ है।”
उत्तर-
अथवा,
मानवता का मार्ग ही मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता: है। मानव हृदय में प्रेम और संवेदना को बनाए रखता है। मानव जीवन को खुशहाल बनाने की राह भी यही है। इसलिए मानवता का मार्ग ही सर्वश्रेष्ठ है।

8. ‘भाई-बहन’ अथवा ‘तीर्थ-यात्रा’ कहानी का सारांश लिखिए।
उत्तर-
तीर्थ-यात्रा का सारांश
यह कथा एक माँ का अपने पुत्र के प्रति स्नेह को और जीवन-मूल्यों के पीछे न हटने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपने पुत्र हेमराज से अत्यधिक प्रेम करती है। वह अपने पहले पुत्र मदन को खो चुकी है इसलिए हेमराज के लिए उसका हृदय अत्यधिक सशंकित रहता है। वह उसे दिन-रात छाती से लगाए फिरती है और खेलने-कूदने के लिए भी जल्दी बाहर नहीं जाने देती। परंतु इतना सावधान रहने पर भी हेमराज एक दिन सुबह-सुबह सिर में तेज दर्द की शिकायत करता है। लाजवंती यह सुनकर घबरा जाती है और गाँव के सबसे अनुभवी वैद्य दुर्गादास से उसका इलाज करवाती है। कई दिन बीत-जाते हैं पर हेमराज का बुखार नहीं उतरता। वैद्यजी बताते हैं कि यह मियादी बुखार इक्कीसवें दिन ही उतरेगा। लाजवंती अपने पति रामलाल को तार भेजकर मुल्तान को बुलवा लेती है। इक्कीसवां दिन भी आ जाता है परंतु हेमराज का बुखार जरा भी कम नहीं होता। लाजवंती घबराई हई सी देवी माँ के मंदिर जाती है और देर तक रोती रहती है। वह मानता मानती है कि यदि हेम बच जाएगा तो तीर्थयात्रा करेगी।

घर पहुँचने पर पति उसे सूचना देते हैं कि हमे का बुखार धीरे-धीरे उतर रहा हैं लाजवंती तीर्थयात्रा की मानता मानने की बात पति को बताती है। रामलाल खर्च का अनुमान करके चिंतित हो जाते हैं परंतु पुत्र स्नेह के आगे यह चिंता नहीं टिकती। सुबह तक हेमराज का बुखार बिल्कुल उतर जाता है। वैद्यजी कहते हैं कि यह सब लाजवंती के परिश्रम का फल है तीन महीने बीत जाते हैं। लाजवंती तीर्थयात्रा तैयारियाँ कर रही है। घर में पकवान बन रहे हैं, गाना-बजाना हो रहा है। अचानक रात में लाजवंती को अपनी पड़ोसन हरो की सिसकी सुनायी देती है। हरो से पूछने पर उसे पता चलता है कि उसकी कुंआरी बेटी के ब्याह का आधा खर्च तो उसके जेठ ने दे दिया है परंतु मिठाई, भोजन आदि का प्रबंध अब तक नहीं हो सका है। लाजवंती उसकी अवस्था देखकर स्वयं को भूल जाती है और तीर्थयात्रा के लिए जमा किए हुए दो सौ रुपए हरो को दे देती है। इन रुपयों को जमा करते हुए उसे जितनी प्रसन्नता हुई थी, उससे कहीं अधिक प्रसन्नता हरो को देते समय रो रही थी।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
अपने पिताजी को एक पत्र लिखिए जिसमें आपके अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल की जानकारी हो।
अथवा
अपने प्रधानाध्यापक को दो-दिन के अवकाश स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर-
सरस्वती भवन, जवाहर नगर
सब्जी मंडी,
भोपाल पूज्य पिताजी,
सादर प्रणाम।

मैं यहाँ कुशलपूर्वक रहकर ईश्वर से आपकी कुशलता की प्रार्थना करता हूँ। आपको जान कर प्रसन्नता होगी कि मेरी अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। मैने कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है। इसके सारी ही दो विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त हुई है। आशा है कि वार्षिक परीक्षा में भी सर्वप्रथम आऊंगा। यह सब आपकी प्रेरणा और आशीर्वाद का ही फल है। माता जी को प्रणाम और अराधना को प्यार है। कृपया पत्र का उत्तर शीघ्र दें।

आपका प्रिय पुत्र
संजय

प्रश्न 10.
किसी एक विषय पर निबंध लिखिए
1. दीपावली
2. जल ही जीवन है
3. दहेज-एक सामाजिक बुराई
4. किसी स्थान अथवा यात्रा का वर्णन
उत्तर-
व्याकरण से देखें।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 02

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
क्या आप तुरन्त ज्ञात कर सकते हैं कि प्रत्येक पंक्ति में कौन-सी संख्या सबसे बड़ी है और कौन-सी संख्या सबसे छोटी है ?
(1) 382, 4972, 18, 59785, 750
(2) 1473, 89423,100, 5000, 310
(3) 1834, 75284, 111, 2333, 450
(4) 2853, 7671, 9999, 12002, 124
उत्तर :
(1) 59785 सबसे बड़ी है और 18 सबसे छोटी है।
उत्तर : …………
उत्तर: ………..
उत्तर : ……….
क्या यह सरल था? यह सरल क्यों था?
हल :
(2) 89423 सबसे बड़ी है और 100 सबसे छोटी है।
(3) 75284 सबसे बड़ी है और 111 सबसे छोटी है।
(4) 12002 सबसे बड़ी है और 124 सबसे छोटी है।
हाँ, सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या पहचानने के लिए सरल था क्योंकि एक संख्या जिसमें अंकों की संख्या ज्यादा हो दूसरी संख्या से बड़ी होती है।

प्रश्न 2.
इसी प्रकार के पाँच और प्रश्न बनाइए और उन्हें हल करने के लिए अपने मित्रों को दीजिए।
(1) 400, 5183, 31, 75032, 854
(2) 2584, 86478, 200, 5000, 323
(3) 3295, 153, 8173, 7777, 13003
(4) 21, 705, 1111, 227, 50094
(5) 4697, 9989, 2078, 543, 12175
हल :
(1) 75032 सबसे बड़ी है और 31 सबसे छोटी है।
(2) 86478 सबसे बड़ी है और 200 सबसे छोटी है।
(3) 13003 सबसे बड़ी है और 153 सबसे छोटी है।
(4) 50094 सबसे बड़ी है और 21 सबसे छोटी है।
(5) 12175 सबसे बड़ी है और 543 सबसे छोटी है।
MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 03

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
प्रत्येक समूह में सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए:
(a) 4536, 4892, 4370, 4452
(b) 15623, 15073, 15189, 15800
(c) 25286, 25243, 25270, 25210
(d) 6895, 23787, 24569, 24659.
इसी प्रकार के पाँच प्रश्न और बनाइए और हल करने के लिए अपने मित्रों को दीजिए।
हल :
(a) यहाँ प्रत्येक संख्या में 4 अंक हैं और हजार के स्थान पर दिए गए अंक समान हैं। अब, प्रत्येक संख्या में अगले अंक की तुलना करने पर,
4536 4892 4370 4452
8>5 >4>3
∴ सबसे बड़ी संख्या 4892 और सबसे छोटी संख्या 4370 है।

(b) यहाँ प्रत्येक संख्या में 5 अंक है और बाएँ के दो स्थानों के अंक (अर्थात् 1, 5) समान हैं।
अब, तीसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
15623 15073 15189 15800
8>6 >1>0
∴सबसे बड़ी संख्या 15800 और सबसे छोटी संख्या 15073 है।

(c) यहाँ प्रत्येक संख्या में 5 अंक हैं और बाएँ के तीन स्थानों के अंक (अर्थात् 2, 5 और 2) समान हैं।
अब, चौथे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
25286 25243 25270 25210
8>7>4>1
∴ सबसे बड़ी संख्या 25286 और सबसे छोटी संख्या 25210 है।

(d) यहाँ संख्या 6895 में 4 अंक हैं और 23787, 24569 और 24659 में 5 अंक हैं।
∴सबसे छोटी संख्या 6895 है।
शेष संख्याओं में 5वें स्थान का अंक (2) समान है अतः दूसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
23787 24569 24659 में हम पाते हैं, 4>3
अब, संख्याओं 24569 और 24659 के तीसरे स्थान के अंकों की तुलना करने पर, 6>5
∴सबसे बड़ी संख्या 24659 और सबसे छोटी संख्या 6895 है।
MP Board Solutions

पाँच और प्रश्न
(a) 5668, 5904, 5443, 5536
(b) 26738, 26174, 26300, 26915
(c) 46397, 46356, 46363, 46340
(d) 8901, 34743, 35675, 35821
(e) 68252, 65245, 65270, 65210
हल :
(a) यहाँ प्रत्येक संख्या में 4 अंक हैं और हजार के स्थान पर दिया अंक 5 समान है। अतः दूसरे अंक के स्थान की तुलना करने पर,
5668 5904 5443 5536
हम पाते हैं, 9>6>5>4
∴सबसे बड़ी संख्या 5904 और सबसे छोटी संख्या 5443 है।

(b) यहाँ, प्रत्येक संख्या में 5 अंक हैं और बाएँ के दो स्थानों के अंक (अर्थात् 2, 6) समान हैं। अतः तीसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
26738 26174 26300 26915
हम पाते हैं, 9>7>3>1
∴सबसे बड़ी संख्या 26915 और सबसे छोटी संख्या 26174 है।

(c) यहाँ, प्रत्येक संख्या में 5 अंक हैं और बाएँ के तीन स्थानों के अंक (अर्थात् 4, 6, 3) समान हैं। अत: चौथे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
46397 46356 46363 46340
हम पाते हैं, 9>6>5>4
∴सबसे बड़ी संख्या 46397 और सबसे छोटी संख्या संख्या 46340 है।

(d) यहाँ, संख्या 8901 में चार अंक हैं तथा शेष संख्याओं में 5 अंक हैं।
∴8901 सबसे छोटी संख्या है।
शेष संख्याओं में पाँचवें स्थान का अंक (3) समान है, अतः दूसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
34743 35675 35821 हम पाते हैं, 5>4
अब, तीसरे स्थान के अंकों की तुलना करने पर,
35675 35821 ; 8>6
∴सबसे बड़ी संख्या 35821 और सबसे छोटी संख्या 8901 है।

(e) यहाँ प्रत्येक संख्या में 5 अंक हैं और पाँचवें स्थान का अंक (6) समान है, अत: दूसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
68252 65245 65270 65210
हम पाते हैं 8>5
∴सबसे बड़ी संख्या 68252 है।
अब, तीसरे स्थान पर प्रत्येक संख्या में अंक (2) समान है, अत: चौथे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
65245 65270 65210 हम पाते हैं, 7>4>1
अतः 65210 सबसे छोटी संख्या है।
∴सबसे बड़ी संख्या 68252 और सबसे छोटी संख्या 65210 है।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
बिना पुनरावृत्ति किए हुए अंकों का प्रयोग करके चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या बनाइए:
(a) 2, 8, 7, 4
(b) 9, 7, 4, 1
(c) 4, 7, 5, 0
(d) 1, 7, 6, 2
(e) 5, 4, 0, 3
(संकेतः 0754 तीन अंकों की संख्या है।)
हल :
(a) दिए हुए अंक 2, 8, 7, 4 हैं;
अंकों का आरोही क्रम है : 2, 4, 7, 8
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 8742
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 2478

(b) दिए हुए अंक हैं, 9,7,4,1; अंकों का आरोही क्रम है: 1,4,7,9
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9741
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1479

(c) दिए हुए अंक हैं : 4, 7, 5, 0; अंकों का आरोही क्रम है : 0, 4, 5, 7
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 7540
अब 0 को बाएँ से दूसरे स्थान पर रखने पर,
4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 4057

(d) दिए हुए अंक 1, 7, 6, 2 हैं; अंकों का आरोही क्रम है : 1, 2, 6, 7
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 7621
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1267

(e) दिए हुए अंक हैं : 5, 4, 0, 3; अंकों का आरोही क्रम है : 0, 3, 4,5
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 5430
अब 0 को बाएँ से दूसरे स्थान पर रखने पर,
4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 3045
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
किसी एक अंक का दो बार प्रयोग करके चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ बनाइए:
(a) 3,8,7
(b) 9,0,5
(c) 0, 4,9
(d) 8, 5, 1
(संकेतः प्रत्येक स्थिति में सोचिए कि आप किस अंक का दो बार प्रयोग करेंगे।)
हल :
(a) दिए हुए अंक 3, 8 और 7 हैं। दिए हुए अंकों का आरोही क्रम है: 3, 7, 8
∴4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 3378
(सबसे छोटा अंक 3 दो बार लेने पर)
अंकों का अवरोही क्रम है : 8, 7, 3
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 8873
(सबसे बड़ा अंक 8 दो बार लेने पर)

(b) दिए हुए अंक 9, 0 और 5 हैं। दिए हुए अंकों का आरोही क्रम है : 0, 5, 9
0 के स्थान पर 5 रखने पर तथा सबसे छोटे अंक 0 को दो बार लेने पर,
4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 5009
अंकों का अवरोही क्रम है : 9, 5, 0
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9950
(सबसे बड़ा अंक 9 दो बार लेने पर)

(c) दिए हुए अंक 0, 4 और 9 हैं। अंकों का आरोही क्रम है: 0, 4, 9
∴4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 4009
(सबसे छोटा अंक 0 दो बार लेने पर)
अंकों का अवरोही क्रम है : 9,4,0
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9940
(सबसे बड़ा अंक 9 दो बार लेने पर)

(d) दिए हुए अंक 8, 5 और 1 हैं। दिए हुए अंकों का आरोही क्रम है: 1, 5, 8
∴4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1158
(सबसे छोटा अंक 1 दो बार लेने पर)
अंकों का अवरोही क्रम है : 8, 5, 1
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 8851
(सबसे बड़ा अंक 8 दो बार लेने पर)

प्रश्न 3.
दिए हुए प्रतिबन्धों के साथ, किन्हीं चार अंकों का प्रयोग करके, 4 अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या बनाइए:
(a) अंक 7 सदैव इकाई सबसे बड़ी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 1
के स्थान पर रहे।
(ध्यान दीजिए, अंक 0 से संख्या प्रारम्भ सबसे छोटी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 2
नहीं हो सकती। क्यों?)

(b) अंक 4 सदैव दहाई के सबसे बड़ी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 3
स्थान पर रहे।
सबसे छोटी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 3

(c) अंक 9 सदैव सौ के सबसे बड़ी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 4
स्थान पर रहे।
सबसे छोटी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 4
MP Board Solutions

(d) अंक 1 सदैव हजार सबसे बड़ी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 5
के स्थान पर रहे।
सबसे छोटी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 5
हल :
अंकों का आरोही क्रम है : 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9; लेकिन संख्या 0 से प्रारम्भ नहीं हो सकती अन्यथा संख्या 3 अंकों की ही रह जाएगी।
अंकों का अवरोही क्रम है : 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2, 1 और 0
(a) अंक 7 को इकाई के स्थान पर रखने पर, हम प्राप्त करते हैं :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 6
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9867
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1027

(b) अंक 4 सदैव दहाई के स्थान पर रखने पर, हम प्राप्त करते हैं
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 7
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9847
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1042

(c) अंक 9 को सौ के स्थान पर रखने पर, हम प्राप्त करते हैं
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 8
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 8976
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1902

(d) अंक 1 को हजार के स्थान पर रखने पर, हम प्राप्त करते हैं :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 9
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 1987
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1023

प्रश्न 4.
मान लीजिए, आप दो अंक 2 और 3 लेते हैं। इन अंकों को समान बार दोहराते हुए, चार अंकों की संख्याएँ बनाइए। कौन-सी संख्या सबसे बड़ी है ? कौन-सी संख्या सबसे छोटी है ? आप ऐसी कुल कितनी संख्याएँ बना सकते हैं ?
हल :
दिए हुए अंक 2 और 3 से 4 अंकों की संख्या बनाने के लिए हम अंकों को समान बार दोहराते हैं।
∴4 अंकों की सम्भव संख्याएँ हैं- 2233, 3322, 2323, 3232, 3223 और 2332
(i) इनमें सबसे बड़ी संख्या = 3322
(ii) सबसे छोटी = 2233
(iii) हम ऐसी 6 विभिन्न संख्याएँ बना सकते हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 04

उचित क्रम में खड़े होना

प्रश्न 1.
इनमें कौन सबसे लम्बा है ?
प्रश्न 2. इनमें कौन सबसे छोटा है ?
(a) क्या आप इन्हें इनकी लम्बाइयों के बढ़ते हुए क्रम में खड़ा कर सकते हैं ?
(b) क्या आप इन्हें इनकी लम्बाइयों के घटते हुए क्रम में खड़ा कर सकते हैं?
हल :
1. ∴160 > 159> 158 > 154
∴रामहरि सबसे लम्बा है।

2. ∴154 < 158 < 159 < 160
∴डोली सबसे छोटी है।
(a) हाँ, हम इन्हें लम्बाइयों के बढ़ते हुए क्रम में खड़ा कर सकते हैं।
इनकी लम्बाइयों का बढ़ता हुआ क्रम है: डोली, मोहन, शशि, रामहरि।
(b) हाँ, इन्हें लम्बाइयों के घटते हुए क्रम में खड़ा कर सकते हैं।
इनकी लम्बाइयों का घटता हुआ क्रम है : रामहरि, शशि, मोहन, डोली।
MP Board Solutions

क्या खरीदें?

प्रश्न 1.
सोहन और रीता एक अलमारी खरीदने गए। वहाँ कई अलमारियाँ उपलब्ध थीं जिन पर उनके मूल्यों की पर्चियाँ लगी हुई थीं।
(a) क्या आप इनके मूल्यों को बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कर सकते हैं ?
(b) क्या आप इनके मूल्यों को घटते हुए क्रम में व्यवस्थित कर सकते हैं ?
हल :
(a) हाँ, इनके मूल्यों को बढ़ते हुए क्रम में इस प्रकार व्यवस्थित कर सकते हैं :
Rs 1788, Rs 1897, Rs 2635, Rs 2854 और Rs 3975

(b) हाँ, इनके मूल्यों को घटते हुए क्रम में इस प्रकार व्यवस्थित कर सकते हैं :
Rs 3975, Rs 2854, Rs 2635, Rs 1897 और Rs 1788

प्रयास कीजिए

प्रश्न 2.
इसी प्रकार की पाँच और स्थितियों को सोचिए जहाँ आप तीन या अधिक राशियों की तुलना करते हैं।
हल :
पाँच स्थितियाँ :
(i) कक्षा 6 के 4 विद्यार्थियों का वजन : 36 किग्रा, 33 किग्रा, 38 किग्रा, और 35 किग्रा।
(ii) चार खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रन : क्रमश: 93,17, 39 और 69
(iii) गणित विषय में 4 विद्यार्थियों द्वारा 100 में से प्राप्त अंक: 92, 89, 68 और 35
(iv) 4 राज्यों का क्षेत्रफल : मध्य प्रदेश 3,08,245 वर्ग किमी, उत्तर प्रदेश 2,40,928 वर्ग किमी, हिमाचल प्रदेश 55,673 वर्ग किमी, हरियाणा 44,212 वर्ग किमी।
(v) कपड़ों की सिलाई : कमीज Rs 125, पैण्ट Rs 250, कोट Rs 500, पायजामा Rs 75.

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 05

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(a) 847, 9754, 8320, 571
(b) 9801, 25751, 36501, 38802.
हल :
(a) संख्याओं 847, 9754, 8320, 571 को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-571, 847, 8320, 9754 उत्तर
(b) संख्याओं 9801, 25751, 36501, 38802 को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-9801, 25751, 36501, 38802

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) 5000, 7500, 85400, 7861
(b) 1971, 45321,88715, 92547
हल :
(a) संख्याओं 5000, 7500, 85400 और 7861 को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-85400, 7861, 7500, 5000
(b) संख्याओं 1971, 45321, 88715 और 92547 को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-92547, 88715, 45321, 1971

प्रश्न 3.
आरोही/अवरोही क्रमों के ऐसे ही दस उदाहरण और बनाइए और उन्हें आरोही/अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
निम्न संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
1.3715, 955, 4328,617
2.98423,97136,98361,98298
3.46204,45698,49119,45304
4.75310, 75413, 75000, 75719
5. 84312, 84327, 84380, 84511
निम्न संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए
1. 15532, 15546, 15955, 15733
2. 9446,9440,9449,9428
3. 16264, 16725, 16554, 16388
4. 32730, 32318, 32397, 32600
5. 14127, 14098, 14999, 14808
हल :
संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
1.617,955, 3715, 4328
2.97136, 98298, 98361, 98423
3. 45304, 45698, 46204, 49119
4.75000, 75310, 75413, 75719
5. 84312, 84327, 84380, 84511.
संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
1. 15955, 15733, 15546, 15532
2.9449.9446.9440.9428
3. 16725, 16554, 16388, 16264
4. 32730, 32600, 32397, 32318
5. 14999, 14808, 14127, 14098
MP Board Solutions

अंकों का स्थानान्तरण

प्रश्न 1.
यही प्रक्रिया 391 के साथ कीजिए।
हल :
बड़ी संख्या = 931 और छोटी संख्या = 139

प्रश्न 2.
अब आगे दिए हुए प्रश्नों पर ध्यान दीजिए। तीन भिन्न-भिन्न अंकों की कोई संख्या लीजिए और सौ के स्थान के अंक को इकाई के स्थान के अंक में बदलिए।
(a) क्या नई संख्या पहली संख्या से बड़ी है ?
(b) क्या नई संख्या पहली संख्या से छोटी है ?
इस प्रकार बनने वाली संख्याओं को आरोही और अवरोही दोनों क्रमों में लिखिए।
हल :
माना कि संख्या 469 है।
नई संख्या = 964
(a) हाँ, नई संख्या पहली संख्या से बड़ी है।
(b) नहीं, नई संख्या पहली संख्या से छोटी नहीं है। आरोही क्रम-469, 964; अवरोही क्रम-964, 469

प्रश्न 3.
विभिन्न अंक लेकर यदि आप पहली और तीसरी टाइलों (अंकों) को परस्पर बदलते हैं, तो
(1) किस स्थिति में संख्या बड़ी हो जाती है ?
(2) किस स्थिति में संख्या छोटी हो जाती है ?
हल :
माना कि टाइलें हैं : पहले 8 4 3
पहली और तीसरी टाइलों को परस्पर बदलने पर, बाद में 3 4 8
∴पहले की स्थिति में संख्या बड़ी हो जाती है।
दूसरी स्थिति में संख्या छोटी हो जाती है।

प्रश्न 4.
यह प्रक्रिया चार अंकों की कोई संख्या लेकर दोहराइए।
हल :
माना कि संख्या पहले 2 3 4 5 है।
पहली और चौथी टाइलों को परस्पर बदलने पर,
बाद में 5 3 4 2
इस स्थिति में संख्या बड़ी हो जाती है।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
संख्याओं को पढ़िए और जहाँ-जहाँ रिक्त स्थान हैं उनके नाम लिखिए और प्रसारित रूप में लिखिए :
हल:
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 10

प्रश्न 2.
पाँच अंकों वाली पाँच और संख्याएँ लिखिए, उन्हें पढ़िए और उनको प्रसारित रूप में लिखिए।
हल :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 11
MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 08

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
संख्याओं को पढ़कर उन्हें रिक्त स्थानों में प्रसारित रूप में और उनके नाम लिखिए :
हल:
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 12

प्रश्न 2.
प्रतिरूप को पूरा कीजिए :
हल:
9 + 1 = 10
99 + 1 = 100
999 + 1 = 1,000
9,999 + 1 = 10,000
99,999 + 1 = 1,00,000
9,99,999 + 1 = 10,00,000
99,99,999 + 1 = 1,00,00,000

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
1. 10 -1 क्या है ?
2. 100 -1 क्या है ?
3. 10,000 -1 क्या है ?
4. 1,00,000 -1 क्या है ?
5. 1,00,00,000 -1 क्या है ?
(संकेत : प्रतिरूप को पहचानिए)
हल:
10 – 1 = 9 दो अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = एक अंक की सबसे बड़ी संख्या
100 – 1 = 99 तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या
10,000 – 1 = 9999 पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या
100000 – 1 = 99999 छः अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या
10000000 – 1 = 9999999 आठ अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = सात अंकों की सबसे बड़ी संख्या।
MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 09.

प्रश्न 1.
क्या आप अपने राज्य में रहने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानते हैं ?
उत्तर-
हाँ, यह करोड़ों में होगी।

प्रश्न 2.
इस संख्या में कितने अंक होंगे?
उत्तर-
इस संख्या में 10 अंक होंगे।

प्रश्न 3.
गेहूँ से भरी एक बोरी में दानों (grains) की संख्या क्या होगी? यह एक 5 अंकों की संख्या या 6 अंकों की संख्या या और बड़ी संख्या होगी?
उत्तर-
गेहूँ से भरी एक बोरी में दानों की संख्या 6 अंकों की संख्या से और बड़ी संख्या होगी।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ऐसे पाँच उदाहरण दीजिए जहाँ गिनी जाने वाली वस्तुओं की संख्या 6 अंकों की संख्या से अधिक होगी।
हल :
6 अंकों की सबसे छोटी संख्या है-100000 (एक लाख)
∴उदाहरण-जहाँ पर गिनी जाने वाली वस्तुओं की संख्या एक लाख से अधिक होगी :
(i) साफ आसमान में तारों की संख्या।
(ii) एक बड़े शहर में कारों की संख्या।
(iii) अनाज से भरी हुई बोरी में अनाज के दानों की संख्या।
(iv) दिल्ली के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या।
(v) एक बड़े शहर के विद्यार्थियों की कुल उत्तर पुस्तिकाओं के पृष्ठों की संख्या।

प्रश्न 2.
6 अंकों की सबसे बड़ी संख्या से प्रारम्भ करते हुए, अवरोही क्रम में पिछली पाँच संख्याएँ लिखिए।
हल :
6 अंकों की सबसे बड़ी संख्या है : 9,99,999
∴पहली पिछली संख्या = 9,99,999 – 1 = 9,99,998
दूसरी पिछली संख्या = 9,99,998 – 1 = 9,99,997
तीसरी पिछली संख्या = 9,99,997 – 1 = 9,99,996
चौथी पिछली संख्या = 9,99,996 – 1 = 9,99,995
पाँचवीं पिछली संख्या = 9,99,995 – 1 = 9,99,994
संख्याओं का अवरोही क्रम है
9,99,998, 9,99,997,9,99,996,9,99,995,9,99,994.
MP Board Solutions

प्रश्न 3.
8 अंकों की सबसे छोटी संख्या से प्रारम्भ करते हुए आरोही क्रम में अगली पाँच संख्याएँ लिखिए और उन्हें पढ़िए।
हल :
8 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 10000000
∴पहली अगली संख्या = 10000000 + 1 = 10000001
दूसरी अगली संख्या = 10000001 + 1 = 10000002
तीसरी अगली संख्या = 10000002 + 1 = 10000003
चौथी अगली संख्या = 10000003 + 1 = 10000004
पाँचवर्वी अगली संख्या = 10000004 + 1 = 10000005
आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
10000001, 10000002, 10000003, 10000004, 10000005.
10000001 – एक करोड़ एक
10000002 – एक करोड़ दो
10000003 – एक करोड़ तीन
10000004 – एक करोड़ चार
10000005 – एक करोड़ पाँच

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 10

प्रश्न 1.
इसी रूप में पांच और संख्याओं को लिखिए और फिर उन्हें पढ़िए।
हल :
(i) 7,08,03, 593 – सात करोड़ आठ लाख तीन हजार पाँच सौ तिरानवे
(ii) 5,43,50,681 – पाँच करोड़ तैंतालीस लाख पचास हजार छ: सौ इक्यासी
(iii) 8,17,04,073 – आठ करोड़ सत्रह लाख चार हजार तिहत्तर
(iv) 6,15,14,416 – छः करोड़ पन्द्रह लाख चौदह हजार चार सौ सोलह
(v) 9, 96, 66, 888 – नौ करोड़ छियानवे लाख छियासठ हजार आठ सौ अठासी
MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 11

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
इन संख्याओं को बक्सों का प्रयोग करते हुए लिखिए और फिर प्रसारित रूप में लिखिए :
(i) 475320
(ii) 9847215
(iii) 97645310
(iv) 30458094.
(a) इसमें कौन-सी संख्या सबसे छोटी है ?
(b) इनमें कौन-सी संख्या सबसे बड़ी है ?
(c) इन संख्याओं को आरोही और अवरोही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए।
हल :

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions 1d.1.1
(a) सबसे छोटी संख्या = 475320
(b) सबसे बड़ी संख्या = 97645310
(c) संख्याओं का आरोही क्रम : 475320, 9847215, 30458094, 97645310
संख्याओं का अवरोही क्रम : 97645310, 30458094, 9847215, 475320

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्याओं को देखिए :
(i) 529864
(ii) 95432
(iii) 18950049
(iv) 70002509
(a) इन संख्याओं को बक्सों का प्रयोग करते हुए लिखिए और फिर अल्प विरामों का प्रयोग करते हुए लिखिए।
(b) इन संख्याओं को आरोही और अवरोही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए।
हल :
(a)
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 14
अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति में संख्याओं में अल्प विरामों का प्रयोग-527,864; 95,432; 18,950,049; 70,002,509

(b) संख्याओं का आरोही क्रम : 95,432; 5,27, 864; 1,89,50,049; 7,00,02,509
संख्याओं का अवरोही क्रम : 7,00,02,509; 1,89,50,049; 5,27,864; 95, 432.

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
ऐसी ही तीन और बड़ी संख्याएँ लेकर इस प्रक्रिया को दोहराइए।
हल :
माना कि संख्याएँ 886432, 63741258 और 8046350 हैं।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 15
(a) संख्याओं का प्रसारित रूप-
(i) 8 x 100000 + 8 x 10000 + 6 x 1000 + 4 x 100 + 3 x 10 + 2 x 1
(ii) 6 x 10000000 + 3 x 1000000 + 7 x 100000 + 4 x 10000 + 1 x 1000 + 2 x 100 + 5 x 10 + 8 x 1
(iii) 8 x 1000000 + 4 x 10000 + 6 x 1000 + 3 x 100 + 5 x 10

(b) सबसे छोटी संख्या = 886432,
(c) सबसे बड़ी संख्या = 63741258
(d) संख्याओं का आरोही क्रम : 8,86,432; 80,46, 350; 6,37,41,258
(e) संख्याओं का अवरोही क्रम : 6,37,41,258; 80,46,350; 8,86,432
(f) संख्याओं में अल्प विराम :
(i) भारतीय पद्धति-8,86,432; 6,37,41,258; 80,46,350
(ii) अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति-886,432; 63,741,258; 8,046,350

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 12

क्या आप संख्यांक लिखने में मेरी सहायता कर सकते हैं ?
एक संख्या के संख्यांक लिखने के लिए आप पुनः बक्सों का प्रयोग कर सकते हैं। .

प्रश्न 1.
(a) बयालीस लाख सत्तर हजार आठ।
(b) दो करोड़ नब्बे लाख पचपन हजार आठ सौ।
(c) सात करोड़ साठ हजार पचपन।
हल :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 16

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
आपके पास 4, 5, 6, 0, 7 और 8 के अंक हैं। इनका प्रयोग करते हुए 6 अंकों की पाँच संख्याएँ बनाइए।
(a) पढ़ने में सरलता के लिए अल्प विराम लगाइए।
(b) इन्हें आरोही और अवरोही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए।
हल :
माना कि 6 अंकों की संख्याएँ हैं :
(i) 867540
(ii) 876540
(iii) 876450
(iv) 867405
(v) 876045

(a) संख्याओं में अल्प विराम लगाने पर,
(i) 8,67,540
(ii) 8,76,540
(iii)8,76,450
(iv) 8,67,405
(v) 8,76,045

(b) संख्याओं का आरोही क्रम : 8,67,405; 8,67,540; 8,76,045; 8,76,450; 8,76,540.
संख्याओं का अवरोही क्रम : 8,76,540; 8,76,450; 8,76,045; 8,67,540; 8,67,405.
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अंकों 4, 5, 6, 7, 8 और 9 का प्रयोग कर 8 अंकों की कोई तीन संख्याएँ बनाइए। पढ़ने में सरलता के लिए अल्प विरामों का प्रयोग कीजिए।
हल :
8 अंकों की तीन संख्याएँ :
(i) 9,88,77,654,
(ii) 4,65,98,877,
(iii) 7,89,86,547

प्रश्न 3.
अंकों 3, 0 और 4 का प्रयोग कर 6 अंकों की पाँच संख्याएँ बनाइए। अल्प विरामों का भी प्रयोग कीजिए।
हल :
6 अंकों की संख्याएँ :
(i) 3,30,044;
(ii) 4,40,033;
(iii) 3,40,043;
(iv)4,03,043;
(v) 4,30,034.

MP Board Class 6th Maths Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 3

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. समाचार – (क) यात्रा
2. मु – (ख) काल
3. तीथ – (ग) मंडल
4. प्रातः – (घ) पत्र
उत्तर-
1. – (घ)
2. – (ग)
3. – (क)
4. – (ख)

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थनों की पूर्ति कीजिए
(क) हेमराज का …………………………….. साधारण बालकों जैसा ही था। (रंग-रूप/रूप)
(ख)शंकराचार्य ने …………………………….. पीठों की स्थापना की। (आठ/चार)
(ग) अधर सुधारस मुरली राजति …………………………….. बैजंतीमाला। (उर/सिर)
(घ) मल्लप्पा शेट्टी …………………………….. सरकार के दूत बनकर आए हैं। (अपनी/कंपनी)
(ङ) यह न भूलो आनंद कि अंधकार के …………………………….. नहीं होते। (पाँव/हाथ)
उत्तर-
(क) रंग-रूप,
(ख) चार,
(ग) उर,
(घ) कंपनी,
(ङ) प्राँव।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए

(क) प्रौढ़ महिला के बड़े बेटे ने सिर नीचे क्यों झुका लिया?
उत्तर-
प्रौढ़ महिला के बेटे को जब पता चला कि उसकी माँ ने एक युवक की जान बचाने के लिए अपनी साड़ी फाड़ कर दे दी।

(ख) कवि जय कुमार जलज के अनुसार हमें किस प्रकार नम्र रहना चाहिए?
उत्तर-
कवि जयकुमार जलज के अनुसार हमें धरती की मिट्टी की तरह नम्र रहना चाहिए।

(ग) कान्हा के अभयारण्य में मौसम कैसा रहता है?
उत्तर-
कान्हा के अभयारण्य में मौसम सुहावना रहता है।।

(घ) जामुन किस रोग की दवा है?
उत्तर-
जामुन मधुमेह की दवा है।

(ङ) शंकराचार्य को किसं ऋषि के आश्रम में मानसिक शांति मिली? .
उत्तर-
शंकराचार्य को गुरु गोविंदपाद के आश्रम में मानसिक शांति मिली।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में लिखिए

(क) मीरा के पद के आधार पर श्रीकृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कृष्ण की बड़ी-बड़ी आँखें, सांवली सूरत, और मूरत मन मोहने वाली हैं उनके होंठों पर सुशोभित मुरली – अमृत रस बरसा रही है। उनके हृदय पर बैजयंतीमाला – और कमर में छोटी-सी घंटी सुशोभित है। उनकी पायल मधुर ध्वनि कर रही है।

(ख) ‘अंग्रेजों को चुनौती देना साँप की बांबी में हाथ डालना है।’ का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
अंग्रेज अत्यंत शक्तिशाली थे और उनकी क्षमता अपार थी। उन्हें हरा पाना कित्तूर जैसे छोटे-राज्य के लिए संभव नहीं था। उन्हें युद्ध के लिए आमंत्रित करना अपने अस्तित्व के लिए खतरा मोल लेना था।

MP Board Solutions

(ग) मानवता के मार्ग को कवि ‘नीरज’ ने सर्वश्रेश्ठ क्यों कहा है?
उत्तर-
मानवता के मार्ग को कवि ‘नीरज ने सर्वश्रेष्ठ इसलिए कहा है क्योंकि यही मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता हैं उसके हृदय में प्रेम और संवेदना को बनाए रखता है। मानव जीवन को खुशहाल बनाने की राह भी यही है।

(घ) रामदयाल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपने जीवन को किस प्रकार बदल लिया था?
उत्तर-
रामदयाल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सादगीपूर्ण जीवन को अपना लिया था। फिजूलखर्ची बंद कर दी थी। मौजमस्ती में पैसे लुटाने की बजाए उसने बच्चों की शिक्षा के लिए पैसे बचाना शुरू किया।

(ङ) देश को एक सूत्र में बांधने के लिए शंकराचार्य के योगदान को पाँच वाक्यों में लिखिए।
उत्तर-
शंकराचार्य ने उस समय की धार्मिक कुरीतियों को दूर कर वैदिक धर्म के पुनरुत्थान का प्रयास किया। वे समाज में समरसता लाना चाहते थे। उन्होंने भारत के पूरब, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण में चार पीठों की स्थापना कर संपूर्ण भारत को एक सूत्र में जोड़ दिया। छोटे-छोटे जलाशय में बंटे हुए देश को उन्होंने सागर का आभास कराया। इस प्रकार उस काल के.पुनर्जागरण और राष्ट्र निर्माण में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 5.
(क) दिए गए वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए
उत्तर-
MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3 1

(ख) दिए गए शब्दों के तत्सम रूप लिखिए-
उत्तर-
शब्द – तत्सम
‘सूरज – सूर्य
आग – अग्नि
आँसू – अश्रु
हाथ – हस्त

प्रश्न 6.
(क) निम्नलिखित वाक्यों में से मुख्य क्रिया एवं सहायक क्रिया छांटकर लिखिए-
-अमृता को जाने दो।
-मोहन बहुत रो रहा था।
-बच्चे प्रार्थना कर रहे थे।
-मैं प्रायः बगीचे में जाया करता हूँ।
उत्तर-
मुख्य क्रिया – सहायक क्रिया
जाना – देना
रोना – रहना, था
करना – रहना, थे
जाना – करना, हूँ

प्रश्न (ख)
नीचे लिखे वाक्यों में जिस वाक्य गुण का अभाव हो उसे कोष्ठक में लिखिए-
दिन में खेलते हैं। – (आकांक्षा)
किसान लाठी से खेत जोतता है। – (योग्यता)
गीता गाया माधुरी ने। – (पदक्रम)
बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती है। – (अन्विति)

प्रश्न (ग)
निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण-विशेष छांटकर लिखिए-
सुंदर लड़की, लंबेबाल, मोटी पुस्तक, बीस छात्र, दो कक्ष, दस किलो चावल, काली घटा, मोटा हाथी
उत्तर-
विशेष्य-सुंदर, लड़की, बाल, पुस्तक, छात्र, कक्ष, चावल, घटा, हाथी।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
दिए अवतरण में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए-
प्रातःकाल था जालवंती दूध दूह रही थी इतने में हेमराज जागा और जागते ही मुँह फुलाकर बोला माँ आवाज में उदासी थी लाजवंती के हाथ से बर्तन गिर गया दौड़ती हेमराज के पास पहँची और प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरकर बोली क्यों हेम क्या है बेटा घबराया हुआ क्यों है तू इस तरह क्यों बोलता है तू
उत्तर-
प्रातःकाल था, लाजवंती दूध दूह रही थी। इतने में हेमराज जागा और जागते ही मुँह फुलाकर बोला-“माँ।”

आवाज में उदासी थी, लाजवंती के हाथ से बरतन गिर गया। दौड़ती हुई हेमराज के पास पहुंची और प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरकर बोली-“क्यों हेम! क्या है बेटा? घबराया हुआ क्यों है तू? इस तरह क्यों बोलता है. तू?”

प्रश्न 8. आपने गर्मी की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस विषय पर अपने मित्र को पत्र लिखिए
उत्तर-
27-शिवाजी नगर
जबलपुर
दिनांक- 22 – 06 – 2009
प्रिय मित्र रोहन,
सप्रेम नमस्ते।

आज गर्मी की छुट्टियाँ समाप्त हो रही हैं। कल से पुनः विद्यालय खुल जाएगा। आज सुबह ही हम सब गाँव से वापस लौटे हैं। इस बार की पूरी छुट्टी हमने गाँव में दादा-दादी के साथ बिता दी। पहली बार हमें ग्रामीण जीवन को इतना करीब से देखने का अवसर मिला। गाँव के सहज प्राकृतिक जीवन ने हमारा मन मोह लिया। गाँव। के लोगों के सादे-सरल स्वभाव से हम मुग्ध हुए बिना न रह सके। शहरों की भाग-दौड़ और चहल-पहल से दूर ग्रामीण जीवन सचमुच आकर्षक है। खेतों में भागते-दौड़ते, कच्चे-पक्के आम तोड़ते और तालाब में नहाने का आनंद लेते, छुट्टियाँ कब बीत गयीं, पता नहीं चला। हमने तय किया, अगली छुट्टियों में हम फिर गाँव जाएँगे। तुम अपनी छुट्टियों के बारे में पत्र लिखना। पूज्य चाचा जी, चाची जी को सादर प्रणाम।

तुम्हारा स्नेही मित्र
महेश।

प्रश्न 9.
‘तीर्थयात्रा’ कहानी का सारांश लिखें।
उत्तर-
यह कथा एक माँ का अपने पुत्र के प्रति स्नेह और जीवन-मूल्यों के पीछे न हटने को दर्शाती है। लाजवंती अपने पुत्र हेमराज से अत्यधिक प्रेमकरती है। वह अपने पहले पुत्र मदन को खो चुकी है इसलिए हेमराज के लिए उसका हृदय अत्यधिक सशंकित रहता है। वह उसे दिन-रात छाती से लगाए फिरती है और खेलने-कूदने के लिए भी जल्दी बाहर नहीं जाने देती। परंतु इतना सावधान रहने पर भी हैमराज एक दिन सुबह-सुबह सिर में तेज दर्द की शिकायत करता है। लाजवंती यह सुनकर – घबरा जाती है और गाँव के सबसे अनुभवी वैद्य दुर्गादास से उसका इलाज करवाती है। कई दिन बीत-जाते हैं पर हेमराज का बुखार नहीं उतरता। वैद्यजी बताते हैं कि। यह मियादी बखार इक्कीसवें दिन ही उतरेगा। लाजवंती में अपने पति रामलाल को तार भेजकर मुल्तान से बुलवा लेती है। इक्कीसवां दिन भी आ जाता है परंतु हेमराज का बुखार जरा भी कम नहीं होता। लाजवंती घबराई हुई सी देवी माँ के मंदिर जाती है और देर तक रोती रहती है। वह मनता मानती है कि यदि हेम बच जाएगा तो तीर्थयात्रा करेगी। घर पहुँचने पर पति उसे सूचना देते हैं कि हेम का बुखार धीरे-धीरे उतर रहा है।

लाजवंती तीर्थयात्रा की मनता मानने की बात पति को बताती है। रामलाल खर्च का अनुमान करके चिंतित हो जाते हैं परंतु पुत्र स्नेह के आगे यह चिंता नहीं टिकती। सुबह तक हेमराज का बुखार बिल्कुल उतर जाता है। वैद्यजी कहते हैं कि यह सब लाजवंती के परिश्रम का फल है तीन महीने बीत जाते हैं। लाजवंती तीर्थयात्रा की तैयारियाँ कर रही है। घर में पकवान बन रहे हैं, गाना-बजाना हो रहा है। अचानक रात में लाजवंती को अपनी पड़ोसन हरो की सिसकी सुनायी देती है। हरो से पूछने पर उसे पता चलता है कि उसकी कुंआरी बेटी के ब्याह का आधा खर्च तो उसके जेठ ने दे दिया है परंतु मिठाई, भोजन आदि का प्रबंध अब तक नहीं हो सका है। लाजवंती उसकी अवस्था देखकर स्वयं को भूल जाती है और तीर्थयात्रा के लिए जमा किए हुए दो सौ रुपए हरो को दे देती है। इन रुपयों को जमा करते हुए उसे जितनी प्रसन्नता हुई थी, उससे कहीं अधिक प्रसन्नता हरो को देते समय रो रही थी।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
किसी एक विषय पर निबंध लिखिए
• दीप पर्व (दीपावली),
• स्वदेश प्रेम,
• किसी यात्रा का वर्णन
उत्तर-
व्याकरण से देखें।

MP Board Class 6th Hindi Solutions