MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 3 रसखान पदावली

In this article, we will share MP Board Class 9th Hindi Solutions Chapter 3 रसखान पदावली Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 3 रसखान पदावली (रसखान)

रसखान पदावली अभ्यास-प्रश्न

रसखान पदावली लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रसखान कहाँ जन्म लेना चाहते हैं और क्यों?
उत्तर
रसखान गोकुल में, गोवर्द्धन पर्वत पर. और यमुना के किनारे कदंब की डाल पर जन्म लेना चाहते हैं। यह इसलिए कि उन्हें अपने इष्टदेव श्रीकृष्ण का दर्शन होता रहे।

प्रश्न 2.
रसखान किस-किस रूप में जन्म लेना चाहते हैं?
उत्तर
रसखान गोकुल गाँव के ग्वालों, नंद की गायों, पत्थर और पक्षी के रूप में जन्म लेना चाहते हैं।

प्रश्न 3.
तीनों लोकों का राज्य कवि किस पर और क्यों न्यौछावर करना चाहता है?
उत्तर
तीनों लोकों का राज्य कवि अपने आराध्य देव श्रीकृष्ण की लकुटी (लाठी) और कामरी पर न्यौछावर करना चाहता है। यह इसलिए कि उसे अपने इष्टदेव श्रीकृष्ण की लकुटी और कामरिया (कामरी) के सामने तीनों लोकों का सुख तुच्छ लगता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
गोपियों के छाछ को महत्त्वपूर्ण क्यों बताया गया है?
उत्तर
गोपियों के छाछ को महत्त्वपूर्ण इसलिए बताया गया है कि उससे ही वे अपने प्राण प्यारे कृष्ण को न केवल रिझाती हैं, अपितु नाच भी नचाती हैं।

प्रश्न 5.
कौए को भाग्यशाली क्यों कहा गया है?
उत्तर
कौए को भाग्यशाली कहा गया है। यह इसलिए कि जिस कृष्ण की शोभा पर कामदेव भी अपनी करोड़ों सुंदरताओं को निछावर कर देता है। उस कृष्ण के हाथ से माखन-रोटी छीनकर ले जाना एक अधम पक्षी. कौए का सचमुच में सौभाग्य है।

रसखान पदावली दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कृष्ण को गिरधारी क्यों कहा जाता है?
उत्तर
गिरधारी अर्थात् गिरिधारी। गिरिधारी में दो शब्द हैं-गिरि और धारी। इसका अर्थ है, पर्वत को धारण करने वाला। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के क्रोध से ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्द्धन पर्वत को अपनी एक अँगुली से उठा लिया था। इसलिए उन्हें गिरधारी (गिरिधारी) कहा जाता है।

प्रश्न 2.
कृष्ण की छवि पर कवि सर्वस्व निछावर करने को तैयार है।’ इस कवन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
कृष्ण की छवि पर कवि सर्वस्व निछावर करने को तैयार है। इस कथन के आलोक में हम यह कह सकते हैं कि कविवर रसखान कृष्ण के अनन्य उपासक हैं। उनके वे परम भक्त हैं। वे उन्हें अपने इष्टदेव के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। हम यह भली-भाँति जानते और समझते हैं कि जो भक्त जिस किसी ईश्वर को अपने प्राणों के समान समझता है। उसके लिए अपने सभी प्रिय वस्तुओं को यहाँ तक कि अपने प्राणों को भी निछावर करने में देर नहीं करता है। इस दृष्टि से यह कृष्ण की छवि पर कविवर रसखान सर्वस्व निछावर करने को तैयार हैं।

प्रश्न 3.
ईश्वर को अनादि और अनंत क्यों कहा गया है?
उत्तर
ईश्वर सभी प्राणियों का रचयिता, पालनकर्ता और संहारकर्ता है। उसकी ही रचना सृष्टि है। सृष्टि का रचनाकार होने के कारण उसको अनादि कहा गया है। उसकी रचना का न कोई आरंभ जानता है, न विस्तार और न अंत ही जानता है। इस दृष्टि से वह अनंत है। इस प्रकार ईश्वर को अनादि और अनंत कहा गया है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
श्रीकृष्ण के बालरूप का वर्णन कीजिए।
उत्तर
श्रीकृष्ण का बालरूप बड़ा ही अदभुत और आकर्षक है। बालकृष्ण के सिर पर मोर का पंख है। उनके गले में गुंज की माला है। वे पीताम्बर धारण किए हुए हैं। वे लकुटी लिए हुए ग्वालों के साथ गाएँ चरा रहे हैं। वे मुरली की मधुर ध्वनि से सबको मोह रहे हैं। बालक कृष्ण धूल से सने हुए मन को मोह रहे हैं। उनके सिर की बँधी हुई चोटी बहुत सुन्दर लग रही है। वे माखन-रोटी खाते हुए आँगन में इधर-उधर घूम रहे हैं। उनके इधर-उधर घूमने से उनके पैरों की पैंजनी बहुत अच्छी ध्वनि कर रही है। उनकी पीली कछनी मन को छू रही है। उनकी इस अद्भुत सुन्दरता पर रीझकर कामदेव अपनी करोड़ों सुन्दरता को निछावर कर रहा है।

प्रश्न 5.
निम्नांकित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।
(क) मानुष हों तो………….कूल कदंब की डारन।
(ख) सेस महेस, गनेस……………पै नाच नचावें।
(ग) मोरपंखा सिर ऊपर…………….धरी अघरा न घरोंगी।
उत्तर
(क) अगर मुझे दूसरी बार मनुष्य का जन्म प्राप्त हो, तो मैं वहीं जन्म लूँ और अपनी पूरी जिन्दगी वहीं बिता दूँ, जहाँ ब्रज-गोकुल के गाँव के ग्वाल-बाल रहते हैं। अगर मनुष्य जन्म न मिले तो फिर मेरा इसमें तो क्या अधिकार है? अर्थात कुछ भी नहीं है, ऐसा होते हुए यदि मुझे पशु-योनि (जन्म) प्राप्त हो तो मेरी यही इच्छा है कि मैं वहीं जन्म लूँ जहाँ प्रतिदिन बाबा नंद की गाएँ चरती हैं। इन्हीं के बीच में सदैव रहकर मैं अपने जन्म को सार्थक कर सकूँ। यदि यह जन्म भी न मुझे मिले तो फिर क्या? यदि मैं पत्थर भी बनूँ तो मेरी यही हदय की इच्छा है कि मैं उसी गोवर्द्धन पर्वत पर जाकर पत्थर बनूं जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र के कोप से रक्षा करने के लिए अपनी एक अँगुली से उठा लिया था। इन सबके बावजूद यदि किसी पक्षी का जन्म मिले तो मेरी यही कामना है कि मैं उस यमुना के तट पर स्थित कदम्ब की डालों पर प्रतिदिन दिन-रात बसा करूँ अर्थात् रहा करूँ

(ख) महाकवि रसखान का कहना है कि जिस परम आराध्य देव श्रीकृष्ण के गुणों का गुणगान, शेषनाग, गणेश, महेश (शिव), सूर्य और इन्द्र निरंतर किया करते हैं, जिस श्रीकृष्ण की अनन्त सत्ता को वेद अपने अल्प और किंचित् ज्ञान के फलस्वरूप अनादि, अनंत, अखंड, अछेद और अभेद बतलाया करते हैं। नारद, शुकदेव और व्यास जैसे मुनि-पंडित भी अपने अनंत प्रयल के बावजूद भी जिसके स्वरूप और गति का पता न लगा सके और अंततः हार-थककर बैठ गए, ऐसे महाप्रभु श्रीकृष्ण को ब्रज के अहीरों की लड़कियाँ छछिया-भर छाछ के लिए बार-बार नाच नचाया करती हैं।

(ग) हे सखी! मैं अपने श्रीकृष्ण के समान ही बनकर उन्हें रिझाने के लिए सिर पर मोर के पंखों को मुकुट के समान धारण कर लूँगी। कृष्ण के समान ही गुंजों की माला को गले में पहल लूँगी। उनके जैसे ही पीले वस्त्रों को पहनकर और हाथ में लकुटी (डंडे) को लेकर वृन्दावन में ग्वाल-ग्वालिनों के साथ गाय को चराती हुई इधर-उधर भटकती फिरूँगी। रसखान कवि कह रहे हैं कि उस प्रेम दीवानी गोपी ने अपनी सखी से यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि हे सखी! मेरे कृष्ण जिस प्रकार से मुझसे रीझ जाएँ, मैं ठीक उसी प्रकार से अपनी वेश-भूषा को धारण करने में तनिक भी संकोच नहीं करूँगी, लेकिन तुम इतना तो निश्चय ही जान लो कि मैं किसी भी दशा में अपनी सौतस्वरूप मुरली को कभी भी अपने होठों पर नहीं रखूगी, नहीं रखूगी। भाव यह है कि गोपी कृष्ण पर हर प्रकार से प्रेम दीवानी होते हुए मुरली रूपी सौत को इस प्रेम का भागीदार होना स्वीकार नहीं कर रही है।

रसखान पदावली भाषा-अध्ययन काव्य-सौंदर्य

प्रश्न 1.
(क) पठित पाठ में फिरौहों, चरौं, करौं आदि ब्रजभाषा के शब्द हैं, इनके अर्व लिखिए।
(ख) महेस, गनेस, दिनेस, सुरेस शब्दों को मानक रूप में लिखिए।
(ग) ‘कोटिन हूँ कलधौत के घाम करील की कुंजनि ऊपर बारो।’ इस पंक्ति में अलंकार बताइए।
उत्तर
(क) ब्रजभाषा के शब्द अर्व
फिरौहौं – फिरूँगी
चरौं – चरूँगा
करौं – करूँगा

(ख) शब्द – मानक रूप
महेस – महेश
गनेस – गणेश
दिनेश – दिनेस
सुरेस – सुरेश

(ग) ‘कोटिन हूँ कलधौत के धाम, करील की कुंजनि ऊपर बारो’ पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है।

रसखान पदावली योग्यता-विस्तार

प्रश्न 1. रसखान और सूर के कुछ समाना अर्थी पदों को एकत्र करके उनके अर्थ लिखिए।
प्रश्न 2. रसखान के किसी पद पर कक्षा में लघु नाटिका प्रस्तुत करें।
उत्तर
उपर्युक्त प्रश्नों को छात्र/छात्रा अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से हल करें।

रसखान पदावली परीक्षापयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

लपूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि का कृष्ण के प्रति अनन्य और अटूट भक्ति-भावना कैसे प्रकट हो रही है?
उत्तर
कवि का कृष्ण के प्रति अनन्य और अटूट भक्ति भावना उसके अनेक ‘जन्मों में कृष्ण के ही पास रहने की प्रबल इच्छा से प्रकट हो रही है।

प्रश्न 2.
गोपी कृष्ण का कौन-सा स्वांग नहीं करना चाहती है?
उत्तर
गोपी कृष्ण की मुरली को अपने होठों पर रखने का स्वांग नहीं करना चाहती है।

प्रश्न 3.
कृष्ण अहीर की लड़कियों के छछिया भरी छाछ पर क्यों नाचते हैं?
उत्तर
कृष्ण अहीर की लड़कियों के छछिया भरी छाछ पर इसलिए नाचते हैं कि वे उनके वश में हो चुके हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
राजभवन का सुख पाकर कृष्ण ब्रज को क्यों नहीं भूल पाते हैं?
उत्तर
राजभवन का सुख पाकर कृष्ण ब्रज को नहीं भूल पाते हैं। यह इसलिए राजभवन का सुख उन्हें ब्रज के सुख के सामने बहुत ही फीका और छोटा लगता है।

प्रश्न 5.
कामदेव किस पर क्या न्यौछावर कर रहा है?
उत्तर
कामदेव कृष्ण की बाल सुन्दरता पर रीझकर अपनी करोड़ों सुन्दरता को न्यौछावर कर रहा है।

रसखान पदावली दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रसखान किस-किस रूप में कहाँ-कहाँ जन्म लेना चाहते हैं और क्यों?
उत्तर
रसखान मनुष्य के रूप में गोकुल के गाँव के ग्वालों के यहाँ, पशु के रूप में नंद की गायों में, पत्थर के रूप में गोवर्द्धन पर्वत पर और पक्षी के रूप में यमुना के किनारे कदंब की डालों पर जन्म लेना चाहते हैं। यह इसलिए कि वे अपने इष्टदेव श्रीकृष्ण की निकटता प्राप्त करते रहें।

प्रश्न 2.
कृष्ण अपने बचपन की लकुटी, कामरिया, ब्रज के बन, बाग और तड़ाक, नंद की गायों को चराने और करील के कुंजों के प्रति क्या-क्या निछावर करने के लिए तैयार हैं और क्यों?
उत्तर
कृष्ण अपने बचपन की लकुटी कामरिया ब्रज के वन, बाग और तड़ाग, नंद की गायों को चराने और करील के कुंजों के प्रति तीनों लोकों के सुख, आठों सिद्धियों, नवों निधियाँ और करोड़ों सोने के महलों को निछावर करने के लिए तैयार हैं।

प्रश्न 3.
श्रीकृष्ण का गुणगान निरन्तर करते हुए कौन-कौन पार नहीं पा सके?
उत्तर
श्रीकृष्ण का गुणगान शेषनाग, शिव, गणेश, सूर्य व इन्द्र निरन्तर करते रहते हैं। उनकी अनंत सत्ता को वेद अपने थोड़े-से ज्ञान से अनादि, अनंत, अखंड, अछेद और अभेद बतलाते हैं। नारद, शुकदेव और व्यास जैसे महामुनि भी उनके नाम को रट-रट करके अपनी अनंत कोशिश के बावजूद उनके स्वरूप और गति का पता नहीं लगा सके। इस प्रकार वे उनके विषय में कुछ भी पता लगाने का पार नहीं पा सके।

प्रश्न 4.
‘रसखान-पदावली’ का मुख्य भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
‘रसखान-पदावली’ महाकवि रसखान द्वारा विरचित है। उनकी इन प्रस्तुत हुई सवैयों में श्रीकृष्ण के प्रति प्रेमानुराग और अद्भुत सौंदर्य के चित्र हैं। इसके साथ-साथ बाल-लीला का भी बड़ा ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत है। कवि ने बार-बार गोकुल में ही जन्म लेने की इच्छा प्रकट की है। इन सवैयों में गोपियों का श्रीकृष्ण के प्रति अगाध प्रेम तो है ही, उन्हें रिझाने के लिए विविध रूपों का स्वांग समर्पण भाव भी है।

रसखान पदावली कवि-परिचय

प्रश्न
कविवर रसखान का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनके साहित्य के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
जीवन-परिचय-कविवर रसखान का पूरा असली नाम सैयद इब्राहीम था। उनका जन्म 1548 में दिल्ली में हुआ था। उनके बारे में यह कहा जाता है कि उन्होंने गोस्वामी विट्ठलनाथ जी से वल्लभ सम्प्रदाय के अंतर्गत दीक्षा ली थी। उनके काव्य में अच्य वल्लभाचार्य के अनुयायी कृष्ण-भक्त कवियों जैसी प्रेम-माधुरी और भक्ति-शैली से इस बात की पुष्टि होती है। उनके निधन की निश्चित तिथि के विषय में विद्वान एकमत नहीं हैं। अधिकांश विद्वानों ने उनको 85 वर्षों तक जीवित होना स्वीकार किया है। ‘ रचनाएँ-रसखान की निम्नलिखित रचनाएँ हैं

  1. सुजान रसखान
  2. प्रेमवाटिका
  3. दानलीला
  4. स्फुट छंद और संदिग्ध छंद।

काव्यगत विशेषताएँ-कविवर रसखान की काव्यगत विशेषताएँ मध्यकालीन कवियों में महत्त्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने काव्य में भक्ति के तीनों रूपों को अर्थात् . रूप-वर्णन, विरह-वर्णन और आत्म-समर्पण को चित्रित किया है। इसके लिए रसखान ने ब्रजभाषा और अवधी भाषा के साथ-साथ कुछ अरबी मिश्रित शब्दों के प्रयोग किए हैं। रसखान की शैली भावात्मक और चित्रात्मक दोनों ही है। उसमें गीतात्मकता की प्रधानता है। प्रवाहमय और गतिशील होने के कारण वह अधिक लोकप्रिय है। रसखान के काव्य में रस, छंद और अलंकार की विविधता है।

साहित्यिक महत्त्व-रसखान हिंदी भक्तिकाव्य की कृष्णाश्रयी काव्यधारा के अधिक महत्त्वपूर्ण कवि हैं। फलस्वरूप वे बहुत लोकप्रिय हैं। इनके प्रेम का चित्रण इतना प्रभावशाली है कि उनके पदों को पढ़कर कोई भी गुनगुनाने लगता है। वास्तव में वे प्रेमरस के खान थे।

रसखान पदावली कविता का सारांश

प्रश्न
रसखान द्वारा विरचित ‘सवैया’ के पदों का सार अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
कविवर रसखान विरचित ‘सवैया’ के पदों में श्रीकृष्ण के प्रति अपार प्रेम की भावना व्यक्त की गई है। इसमें श्रीकृष्ण की अद्भुत सुन्दरता के भी चित्र खींचे गए हैं। श्रीकृष्ण के प्रति अपनी अपार भक्ति भावना को दशति हुए कवि का कहना है कि वह जिस जन्म में हो, वह अपने प्रभु श्रीकृष्ण से यही चाहता है कि उसे वे अपने ही आस-पास उसे विचरने की कृपा प्रदान करें। इस प्रकार वह पहले पद में मनुष्य का जन्म पाकर गोकुल गाँव के ग्वालों के साथ, पशु का जन्म पाकर नंद की गायों के बीच, पत्थर होने पर श्रीकृष्ण द्वारा धारण किए गए मोवर्द्धन पर्वत पर और पक्षी का जन्म पाकर श्रीकृष्ण का प्रिय स्थान यमुना के तट पर विचरण करना चाहता है। दूसरे पद में वह श्रीकृष्ण द्वारा लकुटी-कम्बल पर तीनों लोकों के सुख को, नंद की गायों को चराते हुए आठों सिद्धि और नवों निधि के सुख और ब्रज के वन, बाग, तड़ाग को बार-बार देखते रहने के सुख के सामने करोड़ों सोने के घरों को करील के कंजों के ऊपर निछावर करने के लिए तैयार होने का उल्लेख है।

तीसरे पद में एक गोपी का दूसरे गोपी का श्रीकृष्ण की मुरली के प्रति सौतिया डाह का वह कथन प्रस्तुत है, जिसमें वह श्रीकृष्णमय होने के लिए उनकी ही तरह मोर के पंख, गले में गुंज की माला, पीताम्बर, लकुटी लेकर गायों और गोपियों के साथ घूमने-फिरने के साथ-साथ वह सब कुछ उसके कहने पर करने के लिए तैयार है, लेकिन वह किसी भी दशा में श्रीकृष्ण की तरह मुरली (अपनी सौत) को अपने ओंठ पर नहीं धारण करेगी। चौथे पद में कवि ने जिस श्रीकृष्ण का यशगान सभी देवता और ऋषि-मुनि व वेद-पुराण करते हुए पार नहीं पाते हैं। उन्हें अहीर की लड़कियाँ छाछ रखने के बर्तन भर छाछ के लिए नाच-नचाने का चित्रण किया है। पाँचवें पद में श्रीकृष्ण के अद्भुत बाल-सौंदर्य और बाल-चरित्र का चित्रण करते हुए कवि ने उसे करोड़ों कामदेव की सुंदरता को निछावर करने वाला कहा है।

रसखान पदावली संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या

पदों की सप्रसंग व्याख्या, काव्य-सौंदर्य एवं विषय-वस्तु पर आधारित प्रश्नोत्तर

1. मानुस हाँ तो वही रसखानि फिरो मिलि गोकुल गाँव के ग्वारन। .
जो पशु हों तो कहा बस मेरो चौं नित नंद की धेनु मँझारन॥
पाहन हों तो वही गिरि को जो धरयो पुर छत्र पुरन्दर धारन ।
जो खग हों तो बसेरो करौं नित कालिन्दी कूल कदम्ब की डारन॥

शब्दार्थ-मानस-मनुष्य। हौं-मैं। बसौं-निवास करूँ। बस-अधिकार। नित-नित्य। मँझारन-बीच में। पाहन-पत्थर । गिरि-गोवर्द्धन पर्वत । पर्यो-धारण किया। पुरन्दर-इन्द्र। खग-पक्षी। कालिन्दी-यमुना। कूल-किनारे।

प्रसंग-प्रस्तुत पद हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘वासंती’ हिंदी सामान्य में संकलित व महाकवि रसखान द्वारा विरचित ‘सवैया’ शीर्षक से है। इसमें कवि ने अपने इष्टदेव श्रीकृष्ण के प्रति अपनी स्वतंत्र भक्तिभावना को प्रस्तुत करते हुए कहा है कि

व्याख्या-अगर मुझे दूसरी बार मनुष्य का जन्म प्राप्त हो, तो मैं वहीं जन्म लूँ और अपनी पूरी जिन्दगी वहीं बिता दूँ, जहाँ ब्रज-गोकुल के गाँव के ग्वाल-बाल रहते हैं। अगर मनुष्य जन्म न मिले तो फिर मेरा इसमें तो क्या अधिकार है? अर्थात कुछ भी नहीं है, ऐसा होते हुए यदि मुझे पशु-योनि (जन्म) प्राप्त हो तो मेरी यही इच्छा है कि मैं वहीं जन्म लूँ जहाँ प्रतिदिन बाबा नंद की गाएँ चरती हैं। इन्हीं के बीच में सदैव रहकर मैं अपने जन्म को सार्थक कर सकूँ। यदि यह जन्म भी न मुझे मिले तो फिर क्या? यदि मैं पत्थर भी बनूँ तो मेरी यही हदय की इच्छा है कि मैं उसी गोवर्द्धन पर्वत पर जाकर पत्थर बनूं जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र के कोप से रक्षा करने के लिए अपनी एक अँगुली से उठा लिया था। इन सबके बावजूद यदि किसी पक्षी का जन्म मिले तो मेरी यही कामना है कि मैं उस यमुना के तट पर स्थित कदम्ब की डालों पर प्रतिदिन दिन-रात बसा करूँ अर्थात् रहा करूँ।

विशेष-

  1. इस पद में उन्हीं वस्तुओं का उल्लेख किया गया है जिनसे श्रीकृष्ण का अटूट सम्बन्ध है। इसलिए श्रीकृष्ण के प्रति कवि की पूरी भक्ति-भावना प्रकट होती है।
  2. ‘बसौ ब्रज-गोकुल गाँव के ग्वारन’ और ‘कालिंदी कूल-कदंब की’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
  3. ‘पाहन हौं तो वही गिरि की जो धर्यो कर छत्र पुरंदर-धारन’ में अंतर्कथा है।
  4. भाव और भाषा में मधुरता है।

MP Board Solutions

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए।
(ii) प्रस्तुत पद के भाव-सौंदर्य को लिखिए।
(iii) प्रस्तुत पद में किसका उल्लेख हुआ है और क्यों?
उत्तर-
(i) प्रस्तुत पद में कवि का विशुद्ध भाव अपने इष्टदेव के प्रति प्रकट हुआ। है। उसे दर्शाने के लिए कवि ने ब्रजभाषा की प्रचलित शब्दावली को अपनाया है। गोवर्द्धन पर्वत का प्रासंगिक उल्लेख करके स्मरण अलंकार को उपयुक्त स्थान दिया गया है। भक्तिरस के प्रवाह से पूरा पद अधिक सरस और हदयस्पर्शी बन गया है।
(ii) प्रस्तुत पद की भाव-योजना आकर्षक है। उसमें प्रवाह है तो सरसता है। रोचकता है तो स्वाभाविकता है। अलंकारों का चमत्कार है, तो कथन की क्रमबद्धता भी है। इस पद के भावों की सुन्दरता निश्चय ही सराहनीय है।
(iii) प्रस्तुत पद में श्रीकृष्ण के निकटवर्ती वस्तुओं और स्थानों का उल्लेख हुआ है। यह इसलिए उनके प्रति कवि की पूरी रुचि और अधिक लगाव है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद में किसके प्रति क्या भाव प्रकट हुआ है?
(ii) प्रस्तुत पद का मुख्य भाव क्या है?
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद में कवि की अपने इष्टदेव श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति-भावना प्रकट हुई है।
(ii) प्रस्तुत पद का मुख्य भाव श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति-भावना को प्रकट करते हुए उसे प्रेरक बनाना है।

2. या लकुटी अरू कामरिया पर राज तिहूँ पुर को तजि डारौं।
आठहूँ सिद्धि नवो निधि को सुख नंद की गाय चराय बिसाएँ।
रसखानि कबै इन आँखिन तैं ब्रज के बन, बाग, तडाग निहारौं ।
कोटिन हूँ कलधौत के धाम करील की कुंजनि ऊपर बारौं ।

शब्दार्थ-या-उस। लकुटी-लाठी। तिहूँपुर-पृथ्वी, स्वर्ग और पाताल। सिद्ध-अलौकिक शक्ति। आटहुँ सिद्ध-आठ सिद्धियाँ-अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वाशित्व । निधि-अपूर्व भंडार, वैभव । निधियाँ-नौ प्रकार की कही गई हैं-पद, महापद्म, शंख, मकर, कच्छप, मुकुन्द, कुन्द, नील और खर्व ।कोटिक-करोड़ों। कलधौत के घाम-सोने-चाँदी के महल । बारौं-निछावर करता हूँ।

प्रसंग-पूर्ववत् इसमें कवि ने श्रीकृष्ण के ब्रज के प्रति अनन्य प्रेम का उल्लेख करते हुए कहा है।

व्याख्या-द्वारिका में रहते हुए श्रीकृष्ण को एक दिन ब्रज की याद आ गई। वे उससे व्याकुल होकर रुक्मणी से कह रहे हैं कि उस लाठी और कामरी के लिए मैं तीनों लोकों का राज्य भी एकदम छोड़ देने के लिए तैयार हूँ। नंद की गाय चराने के लिए अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वाशित्व-इन आठों सिद्धियों तथा पद्म, महापद्म, शंख, मकर, कच्छप, मुकुन्द, कुन्द, नील और खर्व-इन नवों निधियों के सुख का त्याग करने के लिए तैयार हूँ। जब मैंने अपनी इन आँखों से ब्रज के वन और तालाबों को देखा है, अर्थात् मुझे उनकी याद आई है, तब से मैं उनके लिए इतना आतुर हो गया हूँ कि मैं वैभव के प्रतीक इन करोड़ों सोने-चाँदी के महलों को ब्रज के करील-कुँजों के ऊपर न्यौछावर करता हैं।

विशेष-

  1. ‘ब्रज के वन-बाग’ और ‘करील की कुंजन’ में अनुप्रास अलंकार है। पूरे पद में मुख्य रूप से स्मरण अलंकार है।
  2. ब्रजभाषा की शब्दावली है।
  3. भावात्मक शैली है।

MP Board Solutions

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य को लिखिए।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य बताइए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद का काव्य-सौंदर्य रसात्मक और आलंकारिक है। ब्रज के प्रति कृष्ण के अनन्य प्रेम-भाव को मुख्य रूप से स्मरण अलंकार से अलंकृत करने के प्रयास में अनुप्रास अलंकार को भी जोड़ दिया गया है। ब्रजभाषा की शब्दावली से भावों को पुष्ट करने में सवैया छंद का प्रयोग सार्थक है। इससे पूरा पद आकर्षक बन गया है।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-विधान न केवल स्वाभाविक है अपितु प्रेरक भी। अपने बचपन की याद की व्याकुलता सभी को सब कुछ न्यौछावर कर देने के लिए उकसाती है। इस प्रकार के भाव-चित्र निश्चय ही मन को छूने वाले हैं।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद में किसका किसके प्रति भाव प्रकट हुए हैं?
(ii) उपर्युक्त पद का मुख्य भाव क्या है?
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद में श्रीकृष्ण का ब्रज के प्रति अनन्य भाव प्रकट हुए हैं।
(ii) उपर्युक्त पद का मुख्य भाव है-जन्मभूमि के प्रति पवित्र और सर्वस्व निछावर कर देने की प्रेरणा-शिक्षा देना है।

3. मोरपंखा सिर ऊपर राखिहाँ, गंज की माल गरे पहिरोंगी।
ओढ़ि पीताम्बर ले लकुटी बन, गोधन ग्वारिन संग फिरॉगी।
भावतों बोहि मेरे रसखानि सो तेरे कहे सब स्वाँग भरोंगी।
या मुरली मुरलीधर की, अघरान-धरी अधरा न धरोंगी।

शब्दार्च-मोरपंखा-मोर के पंख। ओढि-ढ़ककर। पीताम्बर-पीला वस्त्र । लकुटी-लाठी। ग्वारिन-ग्वालिनी। स्वांग-रूप। मुरलीधर-श्रीकृष्ण । अधरा-होंठों पर। घरौंगी-धारण करूँगी।

प्रसंग-पूर्ववत् । श्रीकृष्ण के प्रेम में डूबी हुई एक गोपी अपनी एक प्रिय सखी से इस प्रकार कह रही है कि

व्याख्या-हे सखी! मैं अपने श्रीकृष्ण के समान ही बनकर उन्हें रिझाने के लिए सिर पर मोर के पंखों को मुकुट के समान धारण कर लूँगी। कृष्ण के समान ही गुंजों की माला को गले में पहल लूँगी। उनके जैसे ही पीले वस्त्रों को पहनकर और हाथ में लकुटी (डंडे) को लेकर वृन्दावन में ग्वाल-ग्वालिनों के साथ गाय को चराती हुई इधर-उधर भटकती फिरूँगी। रसखान कवि कह रहे हैं कि उस प्रेम दीवानी गोपी ने अपनी सखी से यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि हे सखी! मेरे कृष्ण जिस प्रकार से मुझसे रीझ जाएँ, मैं ठीक उसी प्रकार से अपनी वेश-भूषा को धारण करने में तनिक भी संकोच नहीं करूँगी, लेकिन तुम इतना तो निश्चय ही जान लो कि मैं किसी भी दशा में अपनी सौतस्वरूप मुरली को कभी भी अपने होठों पर नहीं रखूगी, नहीं रखूगी। भाव यह है कि गोपी कृष्ण पर हर प्रकार से प्रेम दीवानी होते हुए मुरली रूपी सौत को इस प्रेम का भागीदार होना स्वीकार नहीं कर रही है।

विशेष-

  1. ‘सौतिया डाह’ नामक नारी सुलभ स्वभाव का कवि ने सजीव और रोचक चित्र प्रस्तुत किया है।
  2. अनुप्रास अलंकार की सुन्दर योजना है।
  3. चित्रात्मक शैली है, और भाषा ब्रजभाषा है।
  4. गोपी का सच्चा प्रेम चित्रित हुआ है।

MP Board Solutions

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
(iii) गोपी ने क्या धारण करने से मना कर दिया और क्यों?
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद में श्रीकृष्ण की एक अनन्य प्रेमिका गोपी के भावों को कवि ने ब्रजभाषा की शब्दावली से पुष्ट करके उसे अनुप्रास अलंकार से चमत्कृत करने का सार्थक प्रयास किया है। इसके लिए प्रस्तुत हुआ शृंगार रस का प्रवाह बड़ा ही सुंदर है। चित्रात्मक शैली से यह अंश अधिक आकर्षक बन गया है।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य स्वाभाविक रूप में है। गोपी का कृष्ण के प्रति उमड़ा हुआ प्रेम सात्त्विक और विशुद्ध भावों का है। कृष्ण का स्वांग करने वाली गोपी का कृष्ण की मुरली के प्रति सौतिया डाह नारी स्वभाव के अनुकूल है।।
(iii) गोपी ने अपने होठों पर कृष्ण की मुरली को धारण करने से मना कर दिया है। यह इसलिए कि वह उसे अपनी सौत समझती थी।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद का मुख्य भाव क्या है?
(ii) गोपी ने कृष्ण का स्वांग करने के लिए क्यों कहा?
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद का भाव यह है कि कृष्ण का सौंदर्य अद्भुत है। इसलिए वह रोचक है। इसे दर्शाना ही उपर्युक्त पद का मुख्य भाव है।
(ii) गोपी ने कृष्ण को रिझाने के लिए ही उनका स्वांग करने के लिए कहा।

4. सेस महेस गनेस दिनेस सुरेसहू जाहि निरंतर गावें।
जाहि अनादि अनन्त अखंड अछेद अभेद सुवेद बतावें।
नारद लै सुक व्यास रटे पचिहारे तऊ पुनि पार न पावें।
ताहि अहीर की छोहरियों छछिया भरि छाछि पै नाच नचावें।

शब्दार्थ-सेस-शेषनाग। गनेस-गणेश। महेस-शिव । दिनेस-सूर्य । सुरेस-इन्द्र। जाहि-जिसके। अभेद-भेदरहित। अछेद-अमर। अभेद-जिसका रहस्य न जाना जा सके। पचि-कोशिश करके।

प्रसंग-प्रस्तुत सवैया रीतिकालीन रीतिमुक्त काव्यधारा के महत्त्वपूर्ण महाकवि ‘रसखान द्वारा विरचित है। इसमें महाकवि रसखान ने अपने इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत प्रेममय उदारता और भक्त-वत्सलता का चित्ताकर्षक चित्रण किया है।

व्याख्या-महाकवि रसखान का कहना है कि जिस परम आराध्य देव श्रीकृष्ण के गुणों का गुणगान, शेषनाग, गणेश, महेश (शिव), सूर्य और इन्द्र निरंतर किया करते हैं, जिस श्रीकृष्ण की अनन्त सत्ता को वेद अपने अल्प और किंचित् ज्ञान के फलस्वरूप अनादि, अनंत, अखंड, अछेद और अभेद बतलाया करते हैं। नारद, शुकदेव और व्यास जैसे मुनि-पंडित भी अपने अनंत प्रयल के बावजूद भी जिसके स्वरूप और गति का पता न लगा सके और अंततः हार-थककर बैठ गए, ऐसे महाप्रभु श्रीकृष्ण को ब्रज के अहीरों की लड़कियाँ छछिया-भर छाछ के लिए बार-बार नाच नचाया करती हैं।

विशेष-

  1. संपूर्ण पद में क्रमशः अंत्यानुप्रास, छेकानुप्रास और वृत्यानुप्रास अलंकार की सुंदर योजना है।
  2. संपूर्ण पद में भक्ति और श्रृंगार रस का सुंदर प्रवाह है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
(iii) प्रस्तुत पद में कृष्ण के किस रूप का चित्रण किया गया है?
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद में कृष्ण के असाधारण और सामान्य रूप को चित्रित करने के लिए कवि ने अनुप्रास अलंकारों की झड़ी लगा दी हैं। पूरे पद को हृदयस्पर्शी बनाने के लिए भक्ति रस और शृंगार रस के मिश्रित प्रयोग सचमुच में अनूठे हैं।
(ii) प्रस्तुत पद की भाव-योज़ना पद भक्ति-भावना आधारित है। भाव बड़े ही – चित्ताकर्षक और रोचक होने के साथ गतिशील और विविध हैं।
(iii) प्रस्तुत पद में कृष्ण को दो रूपों में चित्रित किया है-परब्रह्म और गोपियों के प्रेमी के रूप में।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) कृष्ण के परस्पर अलग-अलग स्वरूपों के चित्रण से कवि क्या दर्शाना चाहता है?
(ii) श्रीकृष्ण को ब्रज के अहीरों की लड़कियाँ छछिया-भर छाछ के लिए क्यों नचाया करती हैं?
उत्तर
(i) कवि कृष्ण के परस्पर अलग-अलग स्वरूपों के चित्रण से उनके प्रति अपनी अनन्य भक्ति-भावना को दर्शाना चाहता है।
(ii) श्रीकृष्ण को ब्रज के अहीरों की लड़कियाँ छछिया-भर छाछ के लिए नचाया करती हैं। यह इसलिए कि इससे उन्हें कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेमरस का आनंद प्राप्त होता है।

5. धूरि भरे अति सोभित स्यामंज, तैसी बनी सिर सुन्दर चोटी।
खेलत खात फिरें अंगना, पग पैंजनी बाजति पीरी कछोटी।
वा छवि को रसखानि विलोकत, वारत काम कलानिधि कोटी।
काग के भाग बड़े सजनी, हरि साथ सों ले गयो माखन रोटी।

शब्दार्व-पूर-धूल । स्याम-श्रीकृष्ण । अंगना-आँगन। छवि-सौंदर्य । विलोकत-देखते ही। वारत-निछावर। कोटी-करोड़ों। काग-कौआ।

प्रसंग-पूर्ववत्। एक गोपी अपनी प्रिय सखी से अपने प्राण-प्यारे श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का उल्लेख करते हुए कह रही है कि

व्याख्या-कोई गोपी अपनी सखी से कृष्ण की सुंदरता का वर्णन करती हुई कहती है कि धूल से सने हुए शरीर वाले श्रीकृष्ण अत्यंत शोभायमान थे। ऐसी ही शोभा से युक्त उनके सिर की सुंदर चोटी बनी हुई थी। वे खेलते हुए और माखन, रोटी खाते हुए अपने आँगन में घूम रहे थे। उनके पैरों की पैंजनी बज रही थी। वे पीली लंगोटी पहने हुए थे। उनकी उस समय की शोभा को देखकर कामदेव भी अपनी करोड़ों संदरताओं को उस पर न्यौछावर कर रहा था। हे सखि! उस कौवे का बहत बडा सौभाग्य है जो कृष्ण के हाथ से माखन-रोटी झपटकर उड़ गया।

विशेष-

  1. कृष्ण की बाल-लीला का सुंदर एवं स्वाभाविक वर्णन है।
  2. ‘वा छवि को ‘रसखानि’ विलोकत, वारत काम कला निधि कोटी’ में व्यतिरेक अलंकार है।
  3. पाठान्तर-चतुर्थ पंक्ति का यह पाठ भी मिलता है।’काग के भाग कहा कहिए हरि हाव सों ले गयो माखन-रोटी।’

MP Board Solutions

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
(iii) श्रीकृष्ण का सौंदर्य कैसा हैं?
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद का काव्य-सौंदर्य अनूठा है। यह इसलिए कि उसमें अनुप्रास अलंकार का चमत्कार है, तो शृंगार रस का तीव्र प्रवाह है। चित्रात्मक शैली से सवैया छंद अधिक मनमोहक हो गया है।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य बाल-स्वभाव के चित्रों से अधिक आकर्षक है बालक कृष्ण का बाल-चरित्र न केवल रिझाने वाला है वरन् उसमें गति, ओज और क्रमबद्धता है।
(iii) श्रीकृष्ण का सौंदर्य कामदेव की करोड़ों सुंदरता को लज्जित करने वाला है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद में कृष्ण के किस रूप का चित्रण हुआ है?
(ii) उपर्युक्त पद का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(i) उपर्युक्त पद में कृष्ण के बाल-रूप का अत्यधिक भावपूर्ण चित्रण हुआ है।
(ii) उपर्युक्त पद का भाव सरल किंतु आकर्षक है। बालक कृष्ण की बाल-लीला का स्वाभाविक, विश्वसनीय और यथार्थमय चित्रण है। इसके द्वारा कवि ने अपनी अनन्य भक्ति-भावना करते हुए इसे प्रेरक स्वरूप प्रदान किया है।

MP Board Class 10th Special Hindi अपठित बोध

MP Board Class 10th Special Hindi अपठित बोध

अपठित का तात्पर्य है जो पढ़ा हुआ न हो। अपठित का अवतरण पाठ्य-पुस्तकों से सम्बन्धित नहीं होता। परीक्षा में अपठित के अन्तर्गत निम्न प्रश्न पूछे जाते हैं। देखिए

  1. अवतरण का शीर्षक।
  2. समस्त गद्य-अवतरण अथवा पद्यावतरण का स्वयं की भाषा में सारांश।
  3. अवतरण पर आधारित प्रश्नों के उत्तर।

MP Board Solutions

(1) शीर्षक–अवतरण का शीर्षक जहाँ तक हो सके लघु (छोटा) तथा उपयुक्त होना चाहिए। शीर्षक में अवतरण का समस्त भाव परिलक्षित होना नितान्त आवश्यक है। शीर्षक के लिए गद्यांश के प्रारम्भिक एवं आखिरी अंश का चिन्तन एवं मनन करना चाहिए।

(2) सारांश परीक्षा में अवतरण का सारांश अथवा भाव लिखने को आता है। सारांश छोटा तथा सारगर्भित होना चाहिए। इसमें अपनी भाषा का प्रयोग करना परमावश्यक है। अवतरण की भाषा को ज्यों का त्यों लिखना वर्जित है। भाषा का परिमार्जित होना जरूरी है।

सार-लेखन में पूछे गये अवतरण का ही भाव परिलक्षित होना चाहिए। सारांश का कलेवर एक तिहाई से किसी भी दशा में अधिक नहीं होना चाहिए।

(3) प्रश्नोत्तर–प्रश्नों के उत्तर लघु तथा सारगर्भित होने चाहिए। अवतरण के आधार पर ही उत्तर देने चाहिए। अनर्गल उत्तर देना वर्जित है। प्रश्नोत्तरों की भाषा सरल तथा प्रवाहपूर्ण होनी चाहिए।

MP Board Class 10th Special Hindi अपठित गद्यांश

प्रश्न-
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. मन के सशक्त होने पर शरीर में शक्ति और स्फूर्ति आती है। यदि मन दुर्बल है तो शरीर निष्क्रिय और निरुद्यम ही रहेगा। यह संसार शक्तिशाली का है। दुर्बल का इस संसार में कहीं ठिकाना नहीं। कायर व्यक्ति मृत्यु से पहले ही सहस्रों बार मरता है। कायरता का सम्बन्ध मन से है। कायरता और निरुत्साह का दूसरा नाम ही मन की हार है। परिणामत: मन की हार अत्यन्त भयंकर है। मनुष्य भाग्य का निर्माता है, पर कायर पुरुष नहीं। सबल ही भाग्य निर्माता की सामर्थ्य रखता है। कायर तो दैव-दैव ही पुकारता है। साहसी व्यक्ति को अपने मानसिक बल पर अभिमान होता है।

प्रश्न-
(1) इस अवतरण का उचित शीर्षक दीजिए।
(2) इस अवतरण में भाग्य का निर्माता किसे कहा गया है?
(3) इस अवतरण का सारांश 30 शब्दों में दीजिए।
(4) मन के सशक्त होने पर शरीर में क्या होता है?
उत्तर-
(1) शीर्षक-‘मनोबल’।’
(2) मानव को स्वयं अपने भाग्य का निर्माता कहा गया है।
(3) सारांश-मन का सबल एवं पुष्ट होना सबसे बड़ी ताकत है। मन के दुर्बल होने पर मानव भीरु (कायर) बन जाता है। ऐसे व्यक्ति का दुनिया में जीवित रहना अथवा न रहना एकसमान है। अतः मन को सशक्त बनाओ तथा अपने भाग्य की सृष्टि (निर्माण) करो।
(4) मन के सशक्त होने पर शरीर में शक्ति और स्फूर्ति आती है।

2. क्षमा पृथ्वी का गण-धर्म है। क्षमा वीरों का भूषण है। मनुष्य से स्वाभाविक रूप से अपराध होते रहते हैं,गलतियाँ होती रहती हैं। हमारी दृष्टि में कोई अपराधी है तो हम भी किसी की दृष्टि में अपराधी हैं। यहाँ निर्दोष कोई भी नहीं है, इसलिए परस्पर क्षमा-भावना की अति आवश्यकता है। क्षमा के अभाव में क्रोध, हिंसा, संघर्ष का साम्राज्य छा जायेगा जिसे कोई भी स्वीकार नहीं करता है। माता-पिता, गुरु सभी क्षमाशील होते हैं। मानव जीवन में क्षमा के अवसर आते रहते हैं। क्षमा के अभाव में जीवन चलना दूभर हो जाता है। अहिंसा, करुणा, दया, मैत्री, क्षमा आदि दैवीय गुण हैं। ये गुण मानव-जीवन के लिए आवश्यक हैं। (2009)

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का सटीक शीर्षक दीजिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
(3) क्षमा के अभाव में किसका साम्राज्य छा जाता है?
उत्तर-
(1) शीर्षक–’क्षमा दैवीय गुण’।

(2) सारांश-क्षमा पृथ्वी का गुण है। पृथ्वी अनेक आघातों को सहकर भी मानव सेवा में तत्पर रहती है। क्षमा वीरों का आभूषण है। मनुष्य स्वाभाविक रूप से जाने-अनजाने में अपराध करता रहता है। सब एक-दूसरे की दृष्टि में अपराधी हैं। अत: मानव को अपने मन मानस में क्षमा को प्रथम वरीयता देनी चाहिए। जीवन में क्षमा के अनेक अवसर आते हैं। अहिंसा, दया, मित्रता, क्षमा आदि ईश्वरीय गुणों के परिचायक हैं।

(3) क्षमा के अभाव में क्रोध, हिंसा और संघर्ष का साम्राज्य छा जायेगा।

3. मानव का अकारण ही मानव के प्रति अनुदार हो उठना न केवल मानवता के लिए लज्जाजनक है, वरन् अनुचित भी है। वस्तुतः यथार्थ मनुष्य वही है जो मानवता का आदर करना जानता है, कर सकता है। केवल इसलिए कि कोई मनुष्य बुद्धिहीन है अथवा दरिद्र वह घृणा का तो दूर रहा, उपेक्षा का भी पात्र नहीं होना चाहिए। मानव तो इसलिए सम्मान के योग्य है कि वह मानव है, भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है। [2009, 14]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का सटीक शीर्षक दीजिए।
(2) यथार्थ मनुष्य किसे कहा गया है?
(3) उक्त गद्य खण्ड का सारांश लिखिए।
उत्तर-
(1) शीर्षक-‘आदर्श मानव’।
(2) यथार्थ मनुष्य वही है जो मानवता का आदर करना जानता है।
(3) सारांश-मानव का उदारता रहित होना मानवता के लिए लज्जाजनक ही नहीं अपितु अनुचित भी है। वास्तव में सच्चा मनुष्य वही है जिसके मन मानस में मानवता के प्रति संवेदना हो। वह प्रत्येक व्यक्ति का आदर करना जानता हो।

बद्धिहीन निर्धन व्यक्ति के प्रति भी उपेक्षा की भावना नहीं होनी चाहिए अपितु उनको भी यथेष्ट सम्मान प्रदान करना चाहिए।

4. राष्ट्रभाषा और राजभाषा के पद पर अभिषिक्त होने के कारण हिन्दी का दायित्व कुछ बढ़ जाता है। अब वह मात्र साहित्य की भाषा ही नहीं रह गयी है, उसके माध्यम से ज्ञान-विज्ञान और तकनीक की उत्तरोत्तर बढ़ती हुई उपलब्धियों का भी ज्ञान विकास करना तथा प्रशासन की भाषा के रूप में उसका नव-निर्माण करना हमारा दायित्व है। यह बड़ा महान् कार्य है और इसके लिए बड़ी उदार और व्यापक दृष्टि तथा कठिन साधना की अपेक्षा है।

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
(3) हिन्दी भाषा किस पद पर अभिषिक्त है?
(4) हिन्दी का दायित्व क्यों बढ़ गया है?
उत्तर-
(1) शीर्षक-राष्ट्रभाषा हिन्दी।’
(2) सारांश-आज हिन्दी भाषा राष्ट्रभाषा के पद पर आसीन है। आज हिन्दी भाषा से ज्ञान विज्ञान एवं तकनीकी की जानकारी मिल रही है। प्रशासकीय स्तर पर भी हिन्दी का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। हिन्दी सभी क्षेत्रों में एक गौरवशाली भाषा के रूप में प्रतिष्ठित है। हमें अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाकर हिन्दी को पूरा सम्मान देना होगा। इसी में सबका हित-साधन है।
(3) हिन्दी भाषा राष्ट्रभाषा और राजभाषा के पद पर अभिषिक्त है।
(4) राष्ट्रभाषा और राजभाषा के पद पर अभिषिक्त होने से हिन्दी का दायित्व बढ़ जाता है, क्योंकि अब यह ज्ञान-विज्ञान और तकनीक की भाषा बन चुकी है।

MP Board Solutions

5. मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज से अलग उसके अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। परिचित तो बहुत होते हैं,पर मित्र बहुत कम हो पाते हैं,क्योंकि मैत्री एक ऐसा भाव है जिसमें प्रेम के साथ समर्पण और त्याग की भावना मुख्य होती है। मैत्री में सबसे आवश्यक है, परस्पर विश्वास। मित्र ऐसा सखा, गुरु और माता है जो सभी स्थानों को पूर्ण करता है। [2009]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का एक सटीक शीर्षक दीजिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
(3) मैत्री में कौन-कौन से भाव सम्मिलित हैं?
उत्तर-
(1) शीर्षक ‘सच्चा मित्र’।
(2) सारांश-मानव एक समाज में रहने वाला प्राणी है। उसका अस्तित्व ही समाज पर है। समाज में परिचित तो अनेक होते हैं लेकिन मित्रों की संख्या कम होती है। सच्ची मित्रता में त्याग एवं समर्पण की भावना प्रमुख रूप से निहित होती है।

मित्रता में आपसी विश्वास का होना अपेक्षित है। सच्चा मित्र गुरु एवं माता के समान है जो समस्त स्थानों की पूर्णता का द्योतक है।

(3) मैत्री में प्रेम भाव के साथ-साथ समर्पण, त्याग और परस्पर विश्वास होना आवश्यक है।

6. अमृत तो प्रत्येक प्राणी के हृदय में समाया हुआ है, जरूरत है तो उसे जानने की। इस काया के अन्दर भरपूर अमृत है। गुरु के शब्द पर विचार करके ही उसे प्राप्त किया जा सकता है। जो प्रभु की खोज करते हैं वह इस अमृत को देह से ही प्राप्त करते हैं लेकिन गुरु के शब्द पर विचार न कर पाने के कारण अज्ञानी जीव व्यर्थ ही नष्ट हो जाता है। इस शरीर के नौ द्वार हैं परन्तु इन नौ द्वारों में से हमें अमृत प्राप्ति नहीं हो सकती क्योंकि वह दसवें द्वार में स्थित है। मनुष्य नौ द्वारों के रहस्य को तो जानता है परन्तु गुरु रूपी दसवें द्वार को भूला हुआ है। गुरु का कार्य उस द्वार को प्रकट करना है। यदि अन्तर में परमपिता परमात्मा से हमें प्रेम है, परन्तु जब तक हमें परमात्मा के दर्शन नहीं होते हम तब तक अमृतपान नहीं कर सकते। [2011]

प्रश्न- (1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
(3) व्यक्ति अमृतपान कब कर सकता है?
उत्तर-
(1) शीर्षक–’अमृत की अभिलाषा।’

(2) सारांश इस गद्यांश के द्वारा लेखक ने यह बताने का प्रयत्न किया है, कि प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में ईश्वर का निवास है। लेकिन ईश्वर तक पहुँचने का साधन गुरु है। गुरु के द्वारा ही व्यक्ति अपने गन्तव्य तक पहुँच सकता है। व्यक्ति अज्ञानता के कारण इधर-उधर भटकता रहता है और अपने जीवन को बेकार ही नष्ट कर लेता है। लेखक के अनुसार मानव उसके शरीर में मौजूद नौ द्वारों के रहस्य को तो जानता है किन्तु अमृत से तृप्त दसवें द्वार को वह भूला हुआ है, जिसे बिना गुरु के मार्गदर्शन के वह प्राप्त नहीं कर सकता है। सच्चे गुरु का कर्त्तव्य उस दसवें द्वार को प्रकट कर शिष्य भगवानरूपी अमृत से साक्षात्कार करवाना है।

(3) व्यक्ति गुरु के सानिध्य में रहकर अमृत पान कर सकता है।

7. यदि हम समय का सदुपयोग करना सीख लें,तो इससे लाभ ही लाभ हैं। व्यर्थ ही समय व्यतीत करके जो काम दिन भर में कर पाते हैं,उसे कुछ घण्टों में ही कर सकते हैं। इस प्रकार पूरे जीवन में हम कई गुना कार्य करके अपना विकास और मानवता की सेवा कर सकते हैं। अधिक कार्य करके हम अधिक धन,यश, सम्मान अर्जित कर सकते हैं। निरन्तर ऊँचे उठते हुए जीवन को सार्थक बना सकते हैं। हममें कर्मठता आती है, चरित्र में दृढ़ता आती है। सच्चे अर्थों में हम मनुष्य बन जाते हैं। संसार में जितने भी महापुरुष हुए हैं,सभी ने समय के महत्व को समझा तथा उसका सम्पूर्ण उपयोग किया था। [2009]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का सटीक शीर्षक लिखिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
(3) जीवन को सार्थक किस प्रकार बनाया जा सकता है?
उत्तर-
(1) शीर्षक-‘समय का सदुपयोग।
(2) सारांश-मानव जीवन में समय का पालन करना नितान्त आवश्यक है। समय के सदुपयोग से कार्य पूर्ण होने में समय की बचत होती है।

समय के सदुपयोग से स्वयं का विकास एवं मानवता की सेवा भी सम्भव है। समय के सदुपयोग से हमारी कर्मशीलता एवं चरित्र का विकास होता है। हम सच्चे अर्थों में मानव कहे जाने के अधिकारी बन सकते हैं।

(3) अधिक कार्य करके धन, यश, सम्मान अर्जित करके निरन्तर ऊँचे उठते हुए जीवन को सार्थक बना सकते हैं।

8. धर्म एक व्यापक शब्द है। मजहब, मत,पंथ या संप्रदाय सीमित रूप है। संसार के सभी धर्म मूल रूप में एक ही हैं। सभी मनुष्य के साथ सद्व्यवहार सिखाते हैं। ईश्वर किसी विशेष धर्म या जाति का नहीं। सभी मानवों में एक प्राण स्पंदन होता है। उसके रक्त का रंग भी एक ही है। सुख-दुःख का भाव बोध भी उनमें एक जैसा है। आकृति और वर्ण, वेशभूषा और रीतिरिवाज तथा नाम ये सब ऊपरी वस्तुएँ हैं। ईश्वर ने मनुष्य या इंसान को बनाया है और इंसान ने बनाया है धर्म या मजहब को। ध्यान रहे मानवता या इंसानियत से बड़ा धर्म या मजहब दूसरा कोई नहीं। वह मिलना सिखाता है, अलगाव नहीं। ‘धर्म’ तो एकता का द्योतक है। [2010]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
(2) सबसे बड़ा धर्म कौन-सा है?
(3) बाह्य वस्तुएँ क्या हैं?
उत्तर-
(1) शीर्षक-धर्म का अर्थ।’
(2) इन्सानियत या मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।
(3) संसार में भिन्न-भिन्न आकृति एवं वर्ण वाले लोग होते हैं। इन व्यक्तियों के रीतिरिवाज और वेशभूषा भी अलग-अलग होती हैं। ये सभी बाह्य वस्तुएँ कहीं जाती हैं।

9. मनुष्य का जीवन बहुत संघर्षमय होता है। उसे पग-पग पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फिर भी ईश्वर के द्वारा जो मनुष्यरूपी वरदान की निर्मिति इस पृथ्वी पर हुई है मानो धरती का रूप ही बदल गया है। यह संसार कर्म करने वाले मनुष्यों के आधार पर ही टिका हुआ है। देवता भी उनसे ईर्ष्या करते हैं। मनुष्य अपने कर्म बल के कारण श्रेष्ठ है। धन्य है मनुष्य का जीवन। [2012]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
(3) मनुष्य किस कारण श्रेष्ठ माना गया है?
उत्तर-
(1) शीर्षक-‘मनुष्य और कर्म।’
(2) सारांश-मानव ईश्वर की सर्वोत्तम कृति है। यद्यपि मानव जीवन कदम-कदम पर कठिनाइयों और संघर्षों की अनवरत कहानी है किन्तु ईश्वर द्वारा पृथ्वी पर मानव की रचना एक वरदान जैसी है। पृथ्वी पर मानव की उत्पत्ति से धरती का स्वरूप पूर्णतः बदल गया है और उसका सबसे बड़ा कारण है मानव का कर्म प्रधान व्यवहार। वास्तव में यह दुनिया ऐसे लोगों के कारण ही इतनी सुन्दर है जो कर्म को अपना धर्म मानते हैं। देवता तक ऐसे कर्मशील व्यक्तियों से ईर्ष्या करते हैं, या कहें प्रेरित होते हैं। मानव जन्म मात्र अपने कर्म कौशल के कारण ही सभी जीवजन्तुओं में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसे कर्म के धनी मानव जीवन की जय है।
(3) मनुष्य अपने कर्म-बल के कारण श्रेष्ठ माना गया है।

10. कई लोग समझते हैं कि अनुशासन और स्वतन्त्रता में विरोध है, किन्तु वास्तव में यह भ्रम है। अनुशासन द्वारा स्वतन्त्रता नहीं छीनी जाती, बल्कि दूसरों की स्वतन्त्रता की रक्षा होती है। सड़क पर चलने के लिए हम स्वतन्त्र हैं, हमें बाईं तरफ से चलना चाहिए किन्तु चाहें तो हम बीच में भी चल सकते हैं। इससे हम अपने प्राण तो संकट में डालते हैं, दूसरों की स्वतन्त्रता भी छीनते हैं। विद्यार्थी भारत के भावी राष्ट्र-निर्माता हैं। उन्हें अनुशासन के गुणों का अभ्यास अभी से करना चाहिए जिससे वे भारत के सच्चे सपूत कहला सकें। [2013, 18]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
उत्तर-
(1) शीर्षक-‘अनुशासन और विद्यार्थी जीवन’।
(2) सारांश-प्रत्येक मनुष्य के जीवन में अनुशासन आवश्यक है। इससे व्यक्तिगत स्वतन्त्रता के साथ-साथ दूसरों की स्वतन्त्रता की भी रक्षा होती है। अपना जीवन सुरक्षित होता है और दूसरों का भी। भविष्य के आशा पुंज विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना चाहिए, जिससे वे भावी भारत का स्वस्थ निर्माण कर सकें।

MP Board Solutions

11. स्वार्थ और परमार्थ मानव की दो प्रवृत्तियाँ हैं। हम अधिकतर सभी कार्य अपने लिए करते हैं, पर’ के लिए सर्वस्व बलिदान करना ही सच्ची मानवता है। यही धर्म है,यही पुण्य है। इसे ही परोपकार कहते हैं। प्रकृति हमें निरन्तर परोपकार का संदेश देती है। नदी दूसरों के लिए बहती है। वृक्ष मनुष्यों को छाया तथा फल देने के लिए ही धूप, आँधी,वर्षा और तूफानों में अपना सब कुछ बलिदान कर देते हैं। [2015]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(2) सच्ची मानवता क्या है?
(3) वृक्ष हमें परोपकार का सन्देश कैसे देते हैं?
(4) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
उत्तर-
(1) शीर्षक-‘परोपकार का महत्व’।
(2) दूसरों के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करना ही सच्ची मानवता है।
(3) वृक्ष धूप, आँधी, वर्षा और तूफानों में डटकर खड़े रहते हैं और सब कुछ सहन करने के बावजूद भी मनुष्यों को अपनी शीतल छाया व रसदार फल प्रदान करके हमें परोपकार का सन्देश देते हैं।
(4) सारांश-अपने लिए जीना’ तथा दूसरों के हित में अपना सब कुछ बलिदान करना’, मानव की ये दो प्राकृतिक प्रवृत्तियाँ हैं। अपने लिए तो प्रत्येक व्यक्ति कार्य करता ही है किन्तु दूसरों के लिए अपना सबकुछ दाँव पर लगा देने वाला व्यक्ति ही सच्चा परोपकारी होता है। परोपकार करना ही सच्चा धर्म और बहुत बड़ा पुण्य माना गया है। नदी स्वयं अपना जल नहीं पीती,वृक्ष स्वयं अपने फल नहीं खाते और न ही अपनी शीतल छाया का उपयोग स्वयं के लिए करते हैं। अर्थात् प्रकृति भी हमें परोपकार करने की सीख देती है।

12. आप हमेशा अच्छी जिन्दगी जीते आ रहे हैं। आप हमेशा बढ़िया कपड़े, बढ़िया जूते, बढ़िया घड़ी, बढ़िया मोबाइल जैसे दिखावों पर बहुत खर्च करते हैं मगर आप अपने शरीर पर कितना खर्च करते हैं? इसका मूल्यांकन जरूरी है। यह शरीर अनमोल है। अगर शरीर स्वस्थ नहीं होगा तो आप ये सारे सामान किस पर टाँगेंगे? अतः स्वयं का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है एवं स्वस्थ रहने में हमारे खान-पान का सबसे बड़ा योगदान है। [2016]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(2) अनमोल क्या है?
(3) शुद्ध व असली शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर-
(1) शीर्षक-‘पहला सुख निरोगी काया’।
(2) मानव शरीर अनमोल है।
(3) शुद्ध = अशुद्ध; असली = नकली।

13. आदर्श व्यक्ति कर्मशीलता में ही अपने जीवन की सफलता समझता है। जीवन का प्रत्येक क्षण वह कर्म में लगाता है। विश्राम और विनोद के लिए उसके पास निश्चित समय रहता है। शेष समय जन सेवा में व्यतीत होता है। हाथ पर हाथ धर कर बैठने को वह मृत्यु के समान समझता है। काम करने की उसमें लगन होती है। उत्साह होता है। विपत्तियों में भी वह अपने चरित्र का सच्चा परिचय देता है। धैर्य की कुदाली से वह बड़े-बड़े संकट पर्वतों को ढहा देता है। उसकी कार्यकुशलता देखकर लोग दाँतों तले उँगली दबाते हैं। संतोष उसका धन है। वह परिस्थितियों का दास नहीं है। परिस्थितियाँ उसकी दासी हैं। [2017]

प्रश्न-
(1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश में वर्णित व्यक्ति के गुणों का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर-
(1) शीर्षक-कर्म ही पूजा है।
(2) कर्मशील व्यक्ति सदैव कर्म को ही पूजा समझता है। वह व्यर्थ में समय नहीं गँवाता। आराम तथा मनोरंजन के लिए भी उसके पास एक पूर्व निर्धारित समय होता है। बेकारी की बजाय वह बेगारी करना पसंद करता है। कार्य के प्रति उसमें लगन एवं उत्साह होता है। संकट के समय में भी वह धैर्य के बल पर विजेता बनकर उभरता है। वह परम संतोषी होता है। उसकी कार्यकुशलता प्रेरणाप्रद होती है। वह परिस्थितियों का मोहताज नहीं होता अपितु परिस्थितियाँ उसकी दासी होती हैं।

MP Board Class 10th Special Hindi अपठित पद्यांश

निम्नलिखित पद्यांशों को पढ़कर उनके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए

1. वे मुस्काते फूल, नहीं-
जिनको आता है मुरझाना,
वे तारों के दीप, नहीं-
जिनको भाता है बुझ जाना।

वे नीलम के मेघ, नहीं-
जिनको है घुल जाने की चाह,
वह अनन्त ऋतुराज नहीं
जिसने देखी जाने की राह।

MP Board Solutions

प्रश्न-
1. उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
2. उक्त पद्यांश का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
3. कवयित्री के अनुसार देवलोक के पुष्प किस प्रकार के हैं?
4. देवलोक का ऋतुराज किस प्रकार का है?
उत्तर-
1. शीर्षक–’अपरिवर्तनीय प्रकृति।’
2. सारांश-कवयित्री का कथन है कि देवलोक में प्रत्येक वस्तु अपरिवर्तनीय है, इसलिए वहाँ आनन्द नहीं है,क्योंकि परिवर्तन ही जीवन का आनन्द है। देवलोक के पुष्प एक बार खिलते हैं,तो वे मुरझाते ही नहीं हैं। तारे चमकते हैं,तो वे बुझते ही नहीं हैं। नीलम जैसे काले चमकीले मेघ आसमान में छा जाते हैं, किन्तु बरसते नहीं। वहाँ का ऋतुराज अनन्त है और वह सदैव स्थायी रहता है।
3. कवयित्री के अनुसार देवलोक के पुष्प सदैव खिले रहते हैं, वे कभी मुरझाते नहीं हैं।
4. देवलोक का ऋतुराज (वसन्त) स्थायी रूप से वहाँ निवास करता है।

2. तुम माँसहीन, तुम रक्तहीन
हे अस्थिशेष! तुम अस्थिहीन,
तुम शुद्ध बुद्ध आत्मा केवल,
हे चिर पुराण! हे चिर नवीन!
तुम पूर्ण इकाई जीवन की
जिसमें असार भव-शून्य लीन,
आधार अमर, होगी जिस पर
भावी की संस्कृति समासीन।
तुम मांस तुम्ही हो रक्त अस्थि
निर्मित जिनसे नवयुग का तन,
तुम धन्य! तुम्हारा निःस्व त्याग
हे विश्व भोग का वर साधन।

प्रश्न-
1. प्रस्तुत पद्यांश का शीर्षक लिखिए।
2. प्रस्तुत पद्यांश का सारांश लिखिए।
3. कवि ने जीवन की पूर्ण इकाई किसे कहा है?
4. नवयुग का तन किससे निर्मित होगा?
उत्तर-
1. शीर्षक–’आत्मा की अमरता।’
2. सारांश-कवि का कथन है कि ऋषि जो संसार के निमित्त जीवन जीते हैं, वे केवल अस्थि मात्र से ही शेष दिखलाई देते हैं, किन्तु उनकी शुद्ध बुद्ध आत्मा जीवन की पूर्ण इकाई है। उनके निःस्वार्थ त्याग के आधार पर देश की संस्कृति का ढाँचा रखा जाएगा। उन्हीं से देश का युवा पल्लवित और पुष्पित होगा, जो संसार के भोगों को आनन्द प्राप्त करेगा।।
3. कवि ने जीवन की पूर्ण इकाई शुद्ध चिन्तनशील और निःस्वार्थ आत्मा से युक्त ऋषि को कहा है।
4. नवयुग का तन ऋषि की अमर आत्मा से निर्मित होगा।

MP Board Class 10th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.6

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.6

Question 1.
find:

  1. 64\(\frac{1}{2}\)
  2. 32\(\frac{1}{5}\)
  3. 125\(\frac{1}{3}\)

Solution:

  1. 64\(\frac{1}{2}\) = (82)\(\frac{1}{2}\)
  2. 32\(\frac{1}{5}\) = (25)\(\frac{1}{5}\)
  3. 125\(\frac{1}{3}\) =(5)3x\(\frac{1}{2}\) = 5

MP Board Solutions

Question 2.
Find:

  1. 9\(\frac{3}{2}\)
  2. 32\(\frac{1}{5}\)
  3. 16\(\frac{3}{4}\)
  4. 125\(\frac{-1}{3}\)

Solution:

  1. 9\(\frac{3}{2}\) = (32)\(\frac{3}{2}\)
  2. 32\(\frac{2}{2}\) = (25)\(\frac{2}{5}\)
  3. 16\(\frac{3}{4}\) = (24)\(\frac{3}{4}\) = (2)4x\(\frac{3}{4}\) = (2)3 = 8
  4. 125\(\frac{1}{3}\) = (53)\(\frac{-1}{3}\) = (5) 3x\(\frac{-1}{3}\) = (5)-1 = \(\frac{3}{2}\)

Question 3.
Simplify:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.6 img-1
Solution:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.6 img-2

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 9 मैं अमर शहीदों का चारण

MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 9 मैं अमर शहीदों का चारण (श्री कृष्ण सरल)

मैं अमर शहीदों का चारण अभ्यास-प्रश्न

मैं अमर शहीदों का चारण लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि चारण बनने की कामना क्यों करता है।
उत्तर
कवि चारण बनने की कामना करता है, क्योंकि वह अमर शहीदों के अद्भुत त्याग-बलिदान से बहुत अधिक प्रभावित है।

प्रश्न 2.
इस कविता में कवि किसका कर्ज चुकाना चाहता है?
उत्तर
इस कविता में कवि अपने राष्ट्र का कर्ज चुकाना चाहता है?

प्रश्न 3.
आजादी प्राप्त करने में शहीदों का क्या योगदान रहा? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
आजादी प्राप्त करने में शहीदों का विशेष ही नहीं, अपितु सर्वाधिक योगदान रहा। उन्होंने आजादी के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया।

मैं अमर शहीदों का चारण दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
शहीदों का नाम गौरव के साथ क्यों लिया जाता है?
उत्तर
शहीदों का नाम गौरव के साथ लिया जाता है। यह इसलिए कि उन्होंने स्वतंत्रता-संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। उन्होंने अपने जीवन में आने वाली अनेक प्रकार की सुख-सुविधाओं को त्याग कर अपनी मातृभूमि के आँसुओं को पोंछने के लिए अनेक तरह के कष्टों को सहा। अंत में उन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगा दी।

प्रश्न 2.
धरती में मस्तक बोने का क्या तात्पर्य है?
उत्तर
धरती में मस्तक बोने का तात्पर्य है-अपने-आपको निछावर कर देना। हमारे देश के अमर शहीदों ने अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए अपने तन-मन-धन आदि सब कुछ को न्यौछावर कर दिया।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
माँ के आँसू देखकर शहीदों ने किस पब को अपनाया?
उत्तर
माँ के आँसू देखकर शहीदों ने अपने जीवन में आई हुई सरस फुहारों को लौटा दिया। उन्होंने काँटों को चुन लिया। इस प्रकार उन्होंने अपने जीवन की रंगीन बहारों को लौटाकर स्वतंत्रता-संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रश्न 4.
‘जो कर्ज राष्ट्र ने……………है’ इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
जो ‘कर्ज राष्ट्र ने….है’ इस पक्ति का आशय है-कवि अपने राष्ट्र के प्रति वफादार है। इसलिए वह राष्ट्र की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने वालों अमर शहीदों का चारण बनकर उनकी यशस्वी गौरव-गाथा का गान करते हुए नहीं थकता है। इसे वह अपनी मातृभूमि के प्रति पवित्र कर्त्तव्य समझता-मानता है।

प्रश्न 5.
कवि ने किस जीवन को श्रेष्ठ माना है और क्यों?
उत्तर
कवि ने देश के लिए समर्पित जीवन को श्रेष्ठ माना है। यह इसलिए कि किसी भी देश के निवासियों का यह पवित्र कर्त्तव्य है। इसका निर्वाह करके ही कोई देशवासी अपने देश के इस ऋण-भार से मुक्त हो सकता है।

मैं अमर शहीदों का चारण भाषा-अध्ययन/काव्य-सौंदर्य

प्रश्न 1.
‘उनने धरती में मस्तक बोए हैं’ इस पंक्ति में प्रतीकात्मकता है। प्रतीक के माध्यम से शहीदों की वीरता का यशोगान किया गया है। इसी तरह की अन्य प्रतीकात्मक पंक्तियाँ लिखिए।
2. यह कविता वीर रस से ओत-प्रोत है। इसी तरह वीर रस की कोई अन्य पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर

  1. उनकी लाशों पर चलकर आजादी आई है।
  2. हिंदुस्तान आज जिंदा उनकी कुर्बानी से।
  3. वे अगर न होते, तो भारत मुर्दो का देश कहा जाता।
  4. दाग गुलामी के उनके लोहू से धोए हैं।
  5. माँ के अर्जन हित फूल नहीं, वे निज मस्तक लेकर दौड़े।
  6. भारत का खून नहीं पतला, वे खून बहाकर दिखा गए।
  7. इस प्रश्न को छात्र/छात्रा स्वयं हल करें।

मैं अमर शहीदों का चारण योग्यता-विस्तार

प्रश्न 1.
चंद्रशेखर आजाद की जन्म शताब्दी कब मनाई गई? अपने शिक्षक से जानकारी प्राप्त करें तवा आजादी पर केंद्रित कविता याद करें।
उत्तर
उपर्युक्त प्रश्नों को छात्र/छात्रा अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से हल करें।

2. श्रीकृष्ण ‘सरल’ के जीवन की घटनाओं को एकत्र कर एक संक्षिप्त जीवनी लिखिए।
उत्तर
उपर्युक्त प्रश्नों को छात्र/छात्रा अपने अध्यापक अध्यापिका की सहायता से हल करें।

मैं अमर शहीदों का चारण परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि’चारण बनकर क्या करता है?
उत्तर
कवि चारण बनकर अमर शहीदों का यशगान करता है।

प्रश्न 2.
अगर अमर शहीद न होते तो क्या होता?
उत्तर
अगर अमीर शहीद न होते तो हमारा देश मुर्दो का देश कहा जाता। इससे हमारा जीवन न सहने योग्य एक बोझ बनकर रह जाता।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
अपनी मातृभूमि की अर्चना अमर शहीदों ने किससे की?
उत्तर
अपनी मातृभूमि की अर्चना अमर शहीदों ने फूल से नहीं की, अपितु अपने मस्तक को देकर की, अर्थात् अपने प्राणों की आहुति देकर की।

मैं अमर शहीदों का चारण दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि के अनुसार क्या सच है?
उत्तर
कवि के अनुसार सच है

  1. हम लोगों ने शहीदों की यादों को दफना दिया है, अर्थात् शहीदों को भुला दिया है।
  2. उनके ही त्याग-बलिदानों से हमने आजादी हासिल की है।
  3. आज हिंदुस्तान उन्हीं की कुर्बानी से जिंदा है।
  4. आज हम उनके ही बलिदान से अपना मस्तक ऊँचा किए हुए हैं।
  5. हम गुलामी के दाग उनके ही प्राण निछावर से मिटा सके हैं।

प्रश्न 2.
अमर शहीदों के जीवन में क्या-क्या सुख-आनंद आए थे? उनको उन्होंने क्या किया?
उत्तर
अमर शहीदों के जीवन में रंगीन-बहारें, सपने के समान निधियाँ, सरस फुहारें आदि सुख-आनंद आए थे। उनको उन्होंने अपनी मातृभूमि के आँसुओं को देखकर वापस कर दिया। इस प्रकार उन्होंने अपने सभी प्रकार के सुखों को अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिए।

प्रश्न 3.
‘मैं अमर शहीदों का चारण’ कविता का प्रतिपाय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’ विरचित कविता ‘मैं अमर शहीदों का चारण’ एक प्रेरणादायक कविता है। इसमें श्री ‘सरल’ ने अपनी ओजपूर्ण भावधारा को भक्तिरस से भर दिया है। इस कविता में उन्होंने स्वयं को ‘अमर शहीदों का चारण’ कहा है। फिर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के गौरवपूर्ण अतीत का चित्रण कर उनका यशोगान किया है। उन्होंने यह सुस्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता संग्राम में इन वीरों ने फूलों के मार्ग को त्यागकर काँटों से भरे रास्ते का वरण किया, यही नहीं उन्होंने भारत माँ की अर्चना में सहर्ष अपना मस्तक समर्पित कर दिया। फलस्वरूप ऐसे वीर शहीद इतिहास में अमर होकर जन-जन के लिए प्रेरणादायी हो गए।

मैं अमर शहीदों का चारण कवि-परिचय

प्रश्न
श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’ का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनके साहित्य के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
भारतीय स्वाधीनता सेनानियों और क्रांतिकारियों का यशगान करने वाले कवियों में श्रीकृष्ण ‘सरल’ का नाम अत्यंत लोकप्रिय है। शहीदों के प्रति श्रद्धा-भाव रखने और प्राचीन भारतीय सभ्यता के अमर-गायक श्रीकृष्ण ‘सरल’ अत्यधिक प्रसिद्ध कवि के रूप में प्रतिष्ठित हैं।

जीवन-परिचय-कविवर श्रीकृष्ण ‘सरल’ का जन्म मध्य प्रदेश के गुना जिलान्तर्गत अशोक नगर में 1 जनवरी 1919 को हुआ था। आपकी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण वातावरण में ही हुई। आपका बालस्वरूप अत्यंत स्वाभिमानी और स्वाध्यायी था। आपने अपने स्वाध्याय के द्वारा कई परीक्षाओं को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर लिया। शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत आपने अध्यापन क्षेत्र में प्रवेश लिया। इस अध्यापन-वृत्ति से आप आजीवन संबद्ध रहे। इसे आपने अत्यंत सफलतापूर्वक निभाया। सन् 1976 में आप शिक्षा महाविद्यालय उज्जैन से सेवा-निवृत्त हुए। तब से लेकर आज तक आप स्वतंत्र रूप से लेखन-कार्य में व्यस्त हैं
रचनाएँ-श्रीकृष्ण ‘सरल’ ने काव्य और गद्य दोनों पर ही अपना समानाधिकार दिखाया है। आपकी रचनाएँ निम्नलिखित हैं

1. महाकाव्य-

  • भगत सिंह
  • चन्द्रशेखर आजाद
  • सुभाष चन्द्र बोस

2. काव्य-संकलन-

  • मुक्तिगान
  • स्मृति-पूजा।

3. बाल-साहित्य-बच्चों की फुलवारी।
4. गय-ग्रंथ-संसार की प्राचीन समस्याएँ, सभाष-दर्शन आदि।

भाषा-शैली-श्रीकृष्ण ‘सरल’ की भाषा उसके नाम के अनुरूप ही है। दूसरे शब्दों में उनकी भाषा सरल, सुबोध और सुस्पष्ट भाषा है। उसमें तद्भव और देशज शब्दावली की प्रधानता है। इस प्रकार की भाषा से भावाभिव्यक्ति को स्पष्ट होने में कोई कठिनाई नहीं दिखाई देती। श्रीकृष्ण ‘सरल’ की शैली ओजमयी और प्रौढ़मयी है। वह अधिक सशक्त, पुष्ट और सबल है। गंभीर-से गंभीर विषयों को अलंकृत शैली में प्रस्तुत करने की विशेषता प्रकट करने वाले श्रीकृष्ण ‘सरल’ में भाषा-शैली की प्रचुर क्षमता और योग्यता है।

MP Board Solutions

व्यक्तित्व-श्रीकृष्ण ‘सरल’ का व्यक्तित्व देशभक्त और क्रांतिकारी व्यक्तित्व है। उनके व्यक्तित्व का दूसरा पक्ष है भारतीय अतीत के प्रति आस्थावान और श्रद्धावान व्यक्तित्व । इन दोनों प्रकार के व्यक्तित्त्व को जोड़कर एक पूरा और सफल व्यक्तित्व बना है-सफल और परिपक्व रचनाशील व्यक्तित्व । इस तरह से श्रीकृष्ण ‘सरल’ का व्यक्तित्व एक युगीन व्यक्तित्व सिद्ध होता है।

महत्त्व-श्रीकृष्ण ‘सरल’ का राष्ट्रीय विचार प्रधान रचनाकारों में विशिष्ट स्थान है। अतीत को सरेरक रूप में प्रस्तुत करने वाले साहित्यकारों में भी उनका स्थान सर्वोच्च है। भारतीय संस्कृति का महत्त्वांकन करने में जितनी बड़ी सफलता आपको मिली है। यह अन्यत्र कम ही दिखाई देती है।

मैं अमर शहीदों का चारण कविता का सारांश

प्रश्न
श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’-विरचित कविता ‘मैं अमर शहीदों का चारण’ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’ विरचित कविता ‘मैं अमर शहीदों का चारण’ एक प्रेरक और भावों को जगाने वाली कविता है। इस कविता का सारांश इस प्रकार है कवि अमर शहीदों के प्रति अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहता है कि वह अमर शहीदों के यश का गायन करता है। इससे वह अपने राष्ट्र के कर्ज-पार से मुक्त’ हुआ करता है। इस सच्चाई को कोई अस्वीकार नहीं कर सकता है कि हमने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने वाले वीर बलिदानों को मुला दिया है। लेकिन आज देश उन्हीं के प्राण न्यौछावर से स्वतंत्र है। अगर वे नहीं होते तो हम आजाद नहीं होते और गुलामी के बंधनों में पड़े-पड़े छटपटाते रहते। इसलिए वह (कवि) आज की पीढ़ी के अंदर उन अमर शहीदों के प्रति सच्चे श्रद्धाभावों को जगाने का प्रयत्न किया करता है। उन्हें याद करते हुए हमें यह अच्छी तरह से जानना चाहिए कि उन अमर शहीदों ने अपनी मातृभूमि के आँसुओं को देख करके अपने सुखों का परित्याग कर दिया और उसके लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। ऐसा करते हुए उन्होंने कोई लम्बे-चौड़े वादे नहीं किए। वे अपनी मातृभूमि की पूजा-अर्चना के लिए फूलों के स्थान पर अपने मस्तक ही लेकर आगे बढ़े थे।

मैं अमर शहीदों का चारण संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या

पदों की सप्रसंग व्याख्या, काव्य-सौंदर्य व विषय-वस्त पर आधारित प्रश्नोत्तर

1. मैं अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता है
जो कर्ज राष्ट्र से खाया है, मैं उसे चुकाया करता हूँ।
यह सच है, बाद शहीदों की, हम लोगों ने दफनाई है,
यह सच है, उनकी लाशों पर चलकर आजादी आई है।
यह सच है, हिंदुस्तान आज जिंदा उनकी कुर्बानी से,
यह सच, अपना मस्तक ऊँचा उनकी बलिदान कहानी से

शब्दार्च-चारण-भाट, यश गान करने वाला। दफनाई-भुला दी। लाश-पलिदानों। कुर्बानी-बलिदान।

प्रसंग-यह पद हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘वासंती-हिंदी सामान्य’ में संकलित तथा श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’-विरिचत कविता ‘मैं अमर शहीदों का चारण से है। इसमें कवि ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वालों के प्रति अपने श्रद्धा-भावों को प्रकट करते हुए कहा है कि

व्याख्या-वह अपने देश की आजादी के लिए मर-मिटने वाले अमर शहीदों का चारण है। वह उनके यश का गीत हमेशा गाया करता है। इससे वह अपने सष्ट्र के ऋण-भार से मुक्त हुआ करता है।

कवि का पुनः कहना है कि इस सच्चाई को कोई भी अस्वीकार नहीं कर सकता है कि जिन अमर शहीद के बदौलत हमारे देश को एक लंबी गुलामी के बाद आजादी मिली है, उन्हें आज हम देशवासी लगभग भुला दिए हैं। यह भी एक सच्चाई है कि उन शहीदों के सब कुछ न्यौछावर कर देने और उनके बलिदानों से ही हम आजादी को हासिल किए हैं। यह भी एक बड़ी सच्चाई है कि उन अमर शहीदों के बलिदानों के बदौलत ही आज हमारा देश अपनी पहचान बढ़ा रहा है और अपनी शक्ति-संपन्नता का परिचय दे रहा है। यह भी अपने आप में बहुत बड़ी सच्चाई है कि उन अमर शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही हमारा यह भारत देशबड़े गर्व से अपना सिर उठाए हुआ अपना महत्त्व क्तला रहा है।

विशेष-

  1. भाषा हिन्दी-उर्दू के सरल शब्दों की है।
  2. शैली वर्णनात्मक है।
  3. वीर रस का प्रवाह है।
  4. यह पद्यांश प्रेरक रूप में है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद्यांश के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) उपर्युक्त पयांश के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद्यांश में यह सच है कि पुनरावृत्ति से पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार का चमत्कार भक्ति रस के प्रवाह से गतिशील बनाकर भाववर्द्धक है। तुकांत शब्दावली की योजना से प्रस्तुत पद्यांश का सौंदर्य बढ़ गया है।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का भाव-सौंदर्य मिश्रित भाव और भाषा के प्रयोग से और कथन की स्वाभाविकता-सरलता रोचक रूप में प्रस्तुत हुआ है। इस प्रकार यह प्रेरक और मर्मस्पर्शी होने के साथ-साथ अनूठा भी कहा जा सकता है।

MP Board Solutions

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) आज देशवासियों ने शहीदों के प्रति क्या अपराध किया है?
(ii) शहीदों की कुर्बानी का क्या फल मिला?
उत्तर
(i) आज देशवासियों ने शहीदों के प्रति यह अपराध किया है कि उन्होंने शहीदों की यादों को भुला दिया है।
(ii) शहीदों की कुर्बानी का फल यह मिला कि उससे ही हमने आजादी पाई है। उनकी ही कुर्बानी से आज यह हमारा देश
आत्मनिर्भरता का मस्तक ऊँचा किया है।

2. ये अगर न होते, तो भारत मुदों का देश कहा जाता,
जीवन ऐसा बोझा होता, जो हमसे नहीं सहा जाता।
यह सच है दाग गुलामी के उनके लोहू से धोए हैं,
हम लोग बीज बोते, उनने घरती में मस्तक बोए हैं।

शब्दार्थ-मुर्दो-बेजानों। बोझा-वजन, भार। दाग-दोष, कलंक। लोहू-खून।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कवि ने देश के अमर शहीदों का महत्त्वांकन करते हुए कहा है कि

व्याख्या-अगर हमारे देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ त्याग-बलिदान करने वाले हमारे अमर शहीद न होते, तो देश गुलामी के बंधन में बँधा रहता। उसे मुर्दा समझकर उस पर बाहरी शासक अर्थात् अंग्रेजी सत्ता अपना शासन करती। फलस्वरूप प्रत्येक देशवासी की जिंदगी एक ऐसा बोझ बनकर रह जाती, जिसे सहना बड़ा ही असंभव-सा हो जाता। अगर हम अपने देश के अमर शहीदों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे, तो हम यह अवश्य पाएँगे कि हमारे देश के ऊपर गुलामी का जो दाग लगा था, उसे उन्होंने अपना सब कुछ परित्याग-न्यौछावर करके बिल्कुल धो दिया है। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि हम लोग तो साधारण बीज बोते हैं, लेकिन उन्होंने तो इस देश की धरती पर अपने मस्तक रूपी बीज को बोकर हमें अमन-चैन की जिंदगी दी है।

विशेष-

  1. अमर शहीदों की असाधारण देन का उल्लेख किया गया है।
  2. इस पयांश से देश-भक्ति की भावना जग रही है।
  3. मुहावरेदार शैली है।
  4. तुकांत शब्दावली है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद्यांश के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद्यांश की भाषा सरल शब्दों से प्रस्तत होकर महावरेदार शैली से प्रभावशाली बन गई है। बिंब-प्रतीक यथास्थान है। काव्य-स्वरूप की योजना आकर्षक रूप में है।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का भाव-सौंदर्य शहीदों के त्याग-बलिदान की वीरता को सरलता से बतलाकर भावों को बढ़ाने वाला है। अमर शहीदों की एक-एक विशेषताओं को रोचक रूप में प्रस्तुत करने का भाव सचमुच में अनूठा है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) अमर शहीद न होते क्या होता और क्यों?
(ii) ‘दाग गुलामी के लोहू से घोए हैं’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
(i) अमर शहीद न होते तो देश आजाद नहीं होता। यह इसलिए गुलामी की बेड़ी नहीं टूटती और यह देश न जाने कब तक गुलाम बना रहता।
(ii) ‘दाग गुलामी के लोहू से धोए हैं, से तात्पर्य है, अमर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान करके, इस गुलाम देश को आजाद करवाया है।

3. इस पीढ़ी में, उस पीढ़ी के, में भाव जगाया करता हूँ,
मैं अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता हूँ।
यह सच, उनके जीवन में भी रंगीन बहारें आई थीं,
जीवन की स्वप्निल निधियाँ भी उनने जीवन में पाई थीं।

शब्दार्थ-भाव-उत्साह। रंगीन-आकर्षक, सुखद। स्वप्निल-स्वप्न के समान। निधियाँ-खजाने।

प्रसंग-पूर्ववत। इसमें कवि ने देश के अमर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा और कर्तव्य-भाव को प्रकट करते हुए कहा है कि

व्याख्या-वह अपने देश के वर्तमान युवा पीढ़ी के अंदर बार-बार अपने देश के अमर शहीदों के त्याग-बलिदान को उत्साहवर्द्धक और प्रेरक रूप में रखने का प्रयास किया करता है। इस प्रकार वह उन अमर शहीदों का चारण है। उनके अमर यशगान को गाया करता है। यह एक बहुत बड़ी सच्चाई है कि उन अमर शहीदों के भी जीवन में सबकी तरह आकर्षक और सुखद अवसर प्राप्त हुए थे। इस प्रकार स्वप्न के समान उन्होंने अपने जीवन में अनेक प्रकार के सुख-सुविधाओं के खजाने (अवसर) प्राप्त किए थे।

विशेष-

  1. कवि का आत्मकर्तव्य-बोध सराहनीय है।
  2. तुकांत शब्दावली आकर्षक है।
  3. लय और संगीत की सुंदर योजना है।
  4. यह अंश ज्ञानवर्द्धक और भाववर्द्धक है।
  5. भक्ति रस का प्रवाह है।

MP Board Solutions

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद्यांश का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
(ii) प्रस्तुत पयांश का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद्यांश का काव्य-सौंदर्य सरल शब्दों और सरल काव्य-स्वरूपों से निखरकर आया है। भक्ति रस का प्रवाह और तुकांत शब्दावली से प्रस्तुत लयात्मकता से काव्याकर्षण बढ़ गया है।
(ii) प्रस्तुत पद्यांश की भाव-योजना सहज रूप में है। कवि-धर्म देश-भक्तों का गुणगान करना भी होता है, इसे कवि ने अपने भावों के द्वारा व्यक्त कर दिया है। शहीदों के त्याग-बलिदान के संकेत से भाव-योजना में और स्वाभाविकता आ गई है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) ‘इस पीढ़ी में, उस पीढ़ी के’ कवन का तात्पर्य क्या है?
(ii) ‘अमर शहीदों के जीवन में भी रंगीन बहारें आई थीं’ और ‘उन्होंने अपने जीवन में स्वप्निल निधियाँ पाई वी’ कहकर कवि ने क्या प्रकट करना चाहता है?
उत्तर
(i) इस पीढ़ी में, उस पीढ़ी के कथन का तात्पर्य है. वर्तमान युवा पीढ़ी को अमर शहीदों के युग-प्रभाव’ को बतलाना।
(ii) अमर शहीदों के जीवन में भी रंगीन बहारें आई थीं और उन्होंने अपने जीवन में स्वप्निल निधियाँ पाई थीं’ कहकर कवि यह प्रकट करना चाहता है कि अमर शहीदों ने अपनी सुख-सुविधाओं की परवाह न करके देश की आजादी को प्राप्त करने को ही महत्त्व दिया।

4. पर, माँ के आँसू लख उनने सब सरस फुहारें लौटा दी,
काँटों के पथ का वरण किया, रंगीन बहारें लौटा दी।
उनने धरती की सेक के वादे न किए लंबे-चौड़े
माँ के अर्चन हित फूल नहीं, वे निज मस्तक लेकर दौड़े।

शब्दार्थ-लख-देखकर। फुहारें-बहारें। बरण-स्वागत। अर्चन-पूजा। हित-के लिए। निज-अपने।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कवि ने अमर शहीदों के अद्भुत देश-भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि

व्याख्या-देश के अमर शहीदों ने अपने जीवन में आई हई सरसता भरी फहारों की ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया और न उन्होंने उसे और को महत्त्व ही दिया। उन्होंने तो अपनी मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों में कसे हुए देखा। उसे आँसू बहाते हुए देखा तो अपने जीवन की ‘सरस फुहारों’ को अनदेखा कर दिया। इस तरह उन्होंने अपने सुखमय जीवन को छोड़कर दुखमय जीवन को चुना। फूलों को छोड़कर काँटों को अपनाया। ऐसा करके उन्होंने अपने जीवन में आई रंगीन बहारें लौटा दीं। इस प्रकार उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा, उसकी आजादी और सेवा के लिए किसी भी प्रकार की बड़ी-बड़ी खोखली बातें नहीं की। आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने अपनी मातृभूमि की अर्चना-पूजा के लिए फूल नहीं, अपने शीश (मस्तक) को ही अर्पित-समर्पित कर दिया।

विशेष-

  1. अमर शहीदों की देशभक्ति के प्रति किए गए त्याग-बलिदान का उल्लेख है।
  2. प्रतीकात्मक शब्दों के प्रयोग हैं-सरस फुहारें, रंगीन बहार, काँटों का पथ, लंबे-चौड़े वादे आदि।
  3. मुहावरेदार शैली है।
  4. यह अंश उत्साहवर्द्धक है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद्यांश का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
(ii) प्रस्तुत पद्यांश का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद्यांश में मुहावरेदार शैली के द्वारा कथ्य को आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। फुहारें लौटाना, काँटों के पथ का वरण करना, रंगीन बहारें लौटाना, लंबे-चौड़े वादे करना और मस्तक लेकर दौड़ना मुहावरे प्रचलित रूप में हैं। इनसे काव्य-सौंदर्य में अच्छा निखार आ गया है।
(ii) प्रस्तुत पद्यांश की भाव-योजना सरस और सरल शब्दों से पुष्ट हुई है। अमर शहीदों के असाधारण और बेजोड़ त्यागपूर्ण देश-भक्ति की भावना को अनूठे रूप में रखने का प्रयास काबिलेतारीफ है।

MP Board Solutions

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) अमर शहीदों ने अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए क्या-क्या किया?
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का मुख्य भाव क्या है?
उत्तर
(i) अमर शहीदों ने अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए अपने जीवन में आई हुई सरस फुहारें और रंगीन बहारें लौटा दीं। उन्होंने काँटों के पथ का वरण किया। कोई लंबे-चौड़े वादे नहीं किए। इस प्रकार उन्होंने अपनी मातृभूमि की अर्चना के लिए फूल नहीं, अपितु अपने शीश ही चढ़ाए।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का मुख्य भाव है-अमर शहीदों की बेजोड देशभक्ति को प्रेरक रूप में प्रस्तुत करना।

5. भारत का खून नहीं पतला, वे खून बहाकर दिखा गए,
जग के इतिहासों में अपनी, वे गौरव-गाथा लिखा गए।
उन गाथाओं से सर्द खून को मैं गरमाया करता हूँ।
में अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता हूँ।

शब्दार्थ-जग-संसार । गौरव-प्रतिष्ठा, महत्त्व, बड़प्पन । गाथा-गीत-कथा, कथा।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कवि ने अमर शहीदों के अमर त्याग-बलिदान का यशगान करते हुए कहा है कि

व्याख्या-हमारा देश अमर शहीदों का देश है। इसलिए यहाँ के प्रत्येक देशवासी को इसे अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि हमारे अमर शहीदों ने अपने त्याग-बलिदान से यह सिद्ध कर दिया है कि हमारे देश भारत का खून पतला नहीं है, अर्थात् बेअसर और निरर्थक नहीं है। इससे वे पूरे संसार के इतिहास में अपनी यशस्वी गौरव-गाथा को अंकित कर गए। अर्थात् संसार में एक नया इतिहास बना गए। कवि अपने देश के इस प्रकार की अद्भुत वीरता और त्याग-बलिदान का गुणगान करते हुए पुनः कह रहा है कि वह उन अमर शहीदों की अमर जीवन गाथा की चर्चा के फीकी पड़ने को सहन नहीं कर सकता है। उन्हें फिर से अधिक चर्चित करने के लिए वह उनका चारण है। इस प्रकार वह उनके यश का हमेशा गुणगान करता है।

विशेष-

  1. भारतीय अमर शहीदों के बेजोड़ त्याग-बलिदान का उल्लेख है।
  2. कवि की सच्ची देशभक्ति प्रकट हुई है।
  3. ‘पतला खून’ और ‘सर्द खून’ प्रतीकात्मक शब्द से भाषा सजीव हो उठी है।
  4. ‘खून बहाना’ मुहावरे का सार्थक प्रयोग है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) उपर्युक्त पयांश के काव्य-सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए।
(ii) उपर्युक्त पयांश के भाव-सौंदर्य को लिखिए।
उत्तर-
(i) उपर्युक्त पद्यांश में अमर शहीदों के अद्भुत त्याग-बलिदान को प्रतीकात्मक शब्दावली में पिरोकर भक्ति रस से हृदयस्पर्शी बनाने का प्रयास किया गया है। लय और संगीत के मिश्रित प्रयास से प्रस्तुत पद्यांश का सौंदर्य बढ़ गया है।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का भाव-सौंदर्य सुस्पष्ट है। अमर शहीदों के त्याग-बलिदान को ओजस्वी और सजीव भावों के द्वारा प्रस्तुत कर कवि ने इस पद्यांश के भाव-सौंदर्य में अधिक चमत्कार ला दिया है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद्यांश में अमर शहीदों की किन विशेषताओं को बतलाया गया है?
(ii) कवि ने शहीदों के प्रति अपनी कौन-सी भावना व्यक्त की है?
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद्यांश में अमर शहीदों की त्याग-बलिदान और गौरवमयी ऐतिहासिक गाथा प्रस्तुत करने वाली विशेषताओं को बतलाया गया है।
(ii) कवि ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धाभावना व्यक्त किया है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 10th Special Hindi पत्र-लेखन

MP Board Class 10th Special Hindi पत्र-लेखन

इस प्रश्न की परिधि में पारिवारिक, विद्यालयीन एवं कार्यालयीन पत्र लिखने को आते हैं। इसके हेतु 5 अंक नियत हैं।

पत्र लिखना भी कला के अन्तर्गत आता है। इस कला में जो व्यक्ति जितना सिद्धहस्त तथा पटु होगा, जिन्दगी में उतनी ही उन्नति की डगर तय करेगा। पत्र मात्र भावों तथा विचारों को व्यक्त करने का ही साधन नहीं है अपितु इसकी परिधि में लेखक का व्यक्तित्व परोक्ष रूप से झाँकता है।

पत्र चाहे पारिवारिक हो अथवा सामाजिक,सब में लेखक का व्यक्तित्व मुखरित होता है। व्यक्तित्व भिन्न होने के कारण पत्र लेखन की शैली भी अनेकरूपता लिए होती है। शासकीय, कार्यालयीन, व्यावसायिक एवं विद्यालयीन पत्र एक नियत पद्धति के अनुसार लिखे जाते हैं। निरन्तर अभ्यास तथा पढ़ने-लिखने से इसे सफलतापूर्वक लिखा जा सकता है।

MP Board Solutions

प्रस्तुत पुस्तक में क्रमशः पारिवारिक, विद्यालयीन और कार्यालयीन पत्र दिये गये हैं, जो क्रमशः इस प्रकार हैं-

1. पारिवारिक पत्र

प्रश्न 1.
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए अपने मित्र को बधाई देते हुए एक पत्र लिखिए। [2010]
उत्तर-

49,गाँधी नगर,
ग्वालियर
20.7.20……

प्रिय मित्र नगेन्द्र कुमार,

सप्रेम हार्दिक अभिनन्दन!
आज तुम्हारा पत्र प्राप्त हुआ। सौभाग्य से आज ‘अमर उजाला’ में तुम्हारा परीक्षा परिणाम भी पढ़ा। जैसे ही तुम्हारा अनुक्रमांक प्रथम श्रेणी के कॉलम में देखा,मन प्रसन्नता से गद्गद् हो उठा। हर्षातिरेक में मैंने अपने भाई को गोद में उठा लिया और नाचने लगा।

तो सबसे पहले तुम्हें मेरी बहुत-बहुत बधाई। मैं परम पिता परमात्मा से सदैव यह प्रार्थना करता रहूँगा कि तुम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित करो और दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करते रहो। माताजी,पिताजी को सादर अभिवादन। छोटे बच्चों को स्नेह। पत्रोत्तर शीघ्र देना।

तुम्हारा शुभेच्छु
रजनीकान्त

प्रश्न 2.
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम आने पर अपने मित्र को एक बधाई-पत्र लिखिए। (2013)
उत्तर-
प्रश्न 1 के उत्तर की सहायता से स्वयं लिखिए।

प्रश्न 3.
अपने मित्र/छोटे भाई को एक पत्र लिखकर उसे नित्य समाचार-पत्र पढ़ने की प्रेरणा दीजिए। (2009)
उत्तर

कमलागंज,
शिवपुरी
10-6-20…

प्रिय मित्र रमेश,
नमस्कार।
तुम्हारा पत्र बहुत समय से प्राप्त नहीं हुआ। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि तुम मुझे पत्र लिखना ही भूल गये हो।

तुम्हें अपनी पढ़ाई निरन्तर करते रहना चाहिए। इसी में तुम्हारा भविष्य सुरक्षित है। पुस्तकीय ज्ञान-प्राप्ति के अतिरिक्त अन्य ज्ञान भी होना आवश्यक है। व्यक्ति को समाचार-पत्रों से भी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। इस हेतु व्यक्ति को समाचार-पत्र पढ़ना बहुत आवश्यक है। समाचार-पत्रों से देश-विदेश का ज्ञान प्राप्त होता है। अतः मेरी यह राय है कि अपने ज्ञान को और उन्नत बनाने को समाचार-पत्र अवश्य पढ़ना चाहिए। आधुनिक युग में समाचार-पत्र पढ़ना आवश्यक है।

तुम्हारा मित्र
देवेन्द्र

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
अपने मित्र को उसके अनुत्तीर्ण हो जाने पर संवेदना प्रकट करते हुए एक प्रेरक पत्र लिखिए जिससे वह इस बार अच्छी तैयारी के साथ उत्साहपूर्वक परीक्षा में बैठे। [2009]
उत्तर-

30, रामनगर,
सागर
26-7-20….

प्रिय मित्र देवेन्द्र,

सप्रेम नमस्कार।
आज के समाचार-पत्र ‘दैनिक भास्कर’ में तुम्हारा परीक्षा परिणाम देखा। लेकिन तुम्हारा अनुक्रमांक वहाँ नहीं था। यह जानकर मुझे दुःख है कि तुम परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इस वर्ष बोर्ड का परीक्षाफल अधिक अच्छा न था।

अतः तुम चिन्ता न करो। अगले वर्ष की परीक्षा के लिए उचित प्रकार से तैयारी करके अच्छे अंक प्राप्त करना। मेरी शुभकामनाएँ तुम्हारे साथ हैं। बड़ों को प्रणाम व छोटे भाई-बहनों को प्यार।

तुम्हारा मित्र
प्रदीप

प्रश्न 5.
मित्र को पत्र लिखकर प्रात:काल उठने का महत्त्व समझाइये। (2009)
उत्तर-

शिवपुरी,
दिनांक 20-7-20…

प्रिय रोहित,

नमस्कार।
तुम्हारा पत्र आया तुम्हारी कुशलता का पूर्ण समाचार मिला। यहाँ पर सब ठीक प्रकार से हैं। मैं तुम्हें मित्र होने के कारण एक अच्छी सलाह दे रहा हूँ कि प्रातःकाल उठकर तुम घूमने के लिए जाओ। घूमना प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाभदायक है।

घूमने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, किसी भी प्रकार के रोग नहीं होते हैं। व्यक्ति पूर्णरूप से स्वस्थ रहता है। अतः तुम प्रतिदिन प्रातः काल टहलने जाया करो। पूज्यजनों को यथायोग्य नमस्कार कहना,छोटे भाई-बहिनों को प्यार। पत्रोत्तर शीघ्र देना।

तुम्हारा मित्र
प्रेम कुमार

प्रश्न 6.
अपने बड़े भाई के विवाह में अपने मित्र को आमन्त्रित करने के लिए पत्र लिखिए। [2015]
उत्तर

16, माधव कुंज,
ग्वालियर (म.प्र)
दिनांक : 10-01-20…

प्रिय मित्र स्वप्निल,

सप्रेम नमस्कार।
शुभ समाचार यह है कि मेरे बड़े भाई श्री सुरेश कुमार का शुभ विवाह दिनांक 24 जनवरी, 20… को होना निश्चित हुआ है। तुम तो जानते ही हो कि ऐसे शुभ अवसर पर तुम्हारा आगमन मेरे लिए कितना सुखद और आनन्ददायक होगा। तुम्हें इस विवाह में वैवाहिक कार्यक्रमों से पूर्व ही आना होगा। निमन्त्रण पत्र छपते ही तुम्हें भेज दूंगा। तुम इसी निमन्त्रण को स्वीकार कर पधारने का कष्ट करना। पिताजी और माताजी को चरण स्पर्श।

तुम्हारा अभिन्न मित्र
अखिलेश

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
अपने पिताजी को पत्र लिखकर अपनी शैक्षिक प्रगति एवं लक्ष्य से अवगत कराइए। [2011, 18]
अथवा
वार्षिक परीक्षा की तैयारी का उल्लेख करते हुए अपने पिताजी को एक पत्र लिखिए। [2016]
उत्तर-

ग्वालियर
19 जनवरी,20……..

आदरणीय पिताजी/माताजी,

सादर प्रणाम।
आपकी अनुकम्पा से मैं पूरी तरह स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त हूँ। मेरी वार्षिक परीक्षा बहुत निकट है। परीक्षा को दृष्टि-पथ में रखकर मैं पूरी तरह से तैयारी करने में जुटा हूँ। इस समय मुझ पर भूगोल तथा अंग्रेजी की पुस्तकें नहीं हैं। पुस्तकों के अभाव में मेरी विधिवत् पढ़ाई नहीं हो पा रही है। अपनी तरफ से मैं पढ़ाई की तैयारी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा हूँ। विज्ञान एवं गणित में कुछ कठिनाई का अनुभव कर रहा हूँ, अतः इसके निमित्त कोचिंग की आवश्यकता है।

मुझे पूरा भरोसा है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मैं आपकी आशा के अनुरूप उत्तम श्रेणी प्राप्त करने में सक्षम सिद्ध होऊँगा।

माताजी को चरण-वंदना,छोटे भाइयों को ढेर सारा प्यार तथा बहिनजी को शत-शत प्रणाम कहना। पत्र के उत्तर की प्रतीक्षा में।

आपका बेटा
पुलकित

प्रश्न 8.
अपने बड़े भाई को पत्र लिखिए और उन्हें बताइए कि गर्मी की छुट्टियाँ किस प्रकार व्यतीत करना चाहते हैं ? [2014, 17]
उत्तर

20, अशोकनगर
जबलपुर
दिनांक-1 मार्च,20…..

आदरणीय भाईसाहब,

सादर प्रणाम।
मैं यहाँ कुशल हूँ, आशा है कि आप सानन्द होंगे। आजकल मैं परीक्षा की तैयारी में लगा हूँ, इसीलिए पत्र लिखने में देर हो गई है। मेरी परीक्षाएँ 7 मार्च से प्रारम्भ होंगी और 5 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएँ समाप्त होते ही विद्यालय की ओर से एक ग्रीष्मावकाश भ्रमण का आयोजन निश्चित किया गया है। भ्रमण के लिए सभी लोग कश्मीर जायेंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को दो हजार रुपये जमा करने हैं। यात्रा,आवास और भोजन का प्रबन्ध इसी में से किया जायेगा। कुछ धनराशि विद्यालय लगायेगा। मैं इस भ्रमण में जाना चाहता हूँ। अतः आप तीन हजार रुपये भिजवाने की कृपा करें ताकि मैं रुपये जमा कर सकूँ। घर पर माताजी, पिताजी को चरण स्पर्श, भाभीजी को प्रणाम,प्रिय चिन्मय को प्यार।

आपका अनुज
धीरज

2. विद्यालयीन-पत्र

प्रश्न 9.
बुक बैंक से पुस्तकें प्राप्त करने के लिए अपने विद्यालय के प्राचार्य को प्रार्थनापत्र लिखिए। [2009]
उत्तर
सेवा में,
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
दूरा उ.मा.शाला,
ग्वालियर

विषय-बुक बैंक से पुस्तकें प्राप्त करने हेतु आवेदन।

महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 10 ‘अ’ का एक अत्यन्त निर्धन छात्र हूँ। मेरे पिताजी मजदूरी करके घर का लालन-पालन करते हैं।

पिताजी की आय अल्प होने की वजह से मैं पुस्तकें खरीदने में भी असमर्थ हैं। अत: श्रीमान् जी से अनुरोध है कि मुझे बुक बैंक से पुस्तकें प्रदत्त करने की कृपा करें। इस सन्दर्भ में शाला के जो नियम होंगे उनका मैं पूरी तरह पालन करूँगा। आपकी इस महती कृपा के लिए मैं आजन्म आभारी रहूँगा।

दिनांक : 11-8-20……..

प्रार्थी
विकास जैन
कक्षा 10 ‘अ’

प्रश्न 10.
अपने प्राचार्य महोदय को विद्यालय छोड़ने (स्थानान्तरण) का प्रमाण-पत्र देने के लिए आवेदन-पत्र लिखिए। [2009, 14,16, 18]
अथवा
पिताजी के स्थानान्तरण के कारण अपनी शाला के प्राचार्य को शाला-त्याग प्रमाण-पत्र देने हेतु आवेदन-पत्र लिखिए। [2013]
उत्तर-
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
शासकीय उच्चतर मा.वि.,
ग्वालियर

मान्यवर,
सेवा में विनम्र प्रार्थना है कि प्रार्थी ने आपके विद्यालय से कक्षा 9 की परीक्षा उत्तम अंक लेकर उत्तीर्ण की है। संयोगवश मेरे पिताजी का स्थानान्तरण मुरैना हो गया है। इस हेतु मैं आपके आदर्श विद्यालय में आगे अध्ययन करने में असमर्थ हूँ।

अतः मुझे सधन्यवाद शाला त्याग (स्थानान्तरण) प्रमाण-पत्र प्रदान करने की अनुकम्पा करें।

आपका आज्ञाकारी शिष्य
अक्षय कुलश्रेष्ठ
कक्षा 9-स
अनुक्रमांक -1537

 

दिनांक :10-8-20………

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
प्राचार्य को शुल्क मुक्ति के लिए आवेदन कीजिए। [2010]
अथवा
अपनी निर्धनता का उल्लेख करते हुए शाला शुल्क मुक्ति हेतु अपने प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए। [2015]
अथवा
शाला शुल्क मुक्ति के आर्थिक कारण बताते हुए प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए। [2009]
उत्तर-
श्रीमान् प्राचार्य महोदय,
शासकीय उच्चतर मा.वि,
रायपुर

विषय-शाला शुल्क मुक्ति के सम्बन्ध में।

मान्यवर,
विनम्र निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय का कक्षा X का छात्र हूँ। मेरे अभिभावक (पिताजी) एक स्थान पर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हें मासिक वेतन मात्र पाँच सौ रुपये मिलता है। इतने अल्प वेतन से परिवार की रोजी-रोटी की समस्या भी कठिनाई से हल हो पाती है। पिताजी पर पैसे की कमी होने के कारण मैं अपनी पाठ्य-पुस्तकों को क्रय करने में भी असमर्थ हूँ।

अतः श्रीमान् जी से करबद्ध निवेदन है कि मुझे शाला के शुल्क से मुक्ति प्रदान करने की महती कृपा करें। इस कृपा के लिए मैं आपका आजीवन आभारी रहूँगा।

दिनांक :25-7-20……..

प्रार्थी
मनोज कुमार
कक्षा X-C

3. कार्यालयीन-पत्र

प्रश्न 12.
डाक वितरण में अनियमितता के कारण आपको जो हानि हुई है, उसके सम्बन्ध में एक शिकायती पत्र डाक अधीक्षक महोदय को लिखिए।
उत्तर-
गाँधी नगर,
ग्वालियर (म.प्र)।
दिनांक : 07-09-20……..

श्रीमान् अधीक्षक महोदय.
मुख्य डाक-तार घर,
ग्वालियर (म.प्र)

महोदय,
मैं आपका ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि हमारे इलाके के अन्तर्गत डाक वितरण की उचित व्यवस्था नहीं है। मेरे पत्र ज्यादातर दूसरे के पते पर प्रेषित कर दिये जाते हैं।

मान्यवर भूल से मेरा एक नौकरी का साक्षात्कार पत्र किसी और के यहाँ चला गया, परिणामस्वरूप में साक्षात्कार से वंचित रह गया। इससे मुझे जो कष्ट हुआ उसका उत्तरदायी कौन है ?

अतः आपसे सानुरोध प्रार्थना है कि इस ओर विशेष ध्यान देकर डाक वितरण की उचित व्यवस्था करें, जिससे भविष्य में जन-सामान्य को इस भाँति की असुविधा न हो।

सधन्यवाद

भवदीय
मोहित

प्रश्न 13.
आप सुरेश कुमार हैं। आप ई-5/102 न्यू ईदगाह कॉलोनी, भोपाल में रहते हैं। आप नगर निगम को एक आवेदन-पत्र लिखिए, जिसमें नालियों की सफाई व कीटनाशक दवा के छिड़काव का सुझाव हो।
उत्तर-

ई-5/102, न्यू ईदगाह कॉलोनी,
भोपाल

सेवा में,
आयुक्त महोदय,
नगर निगम, भोपाल।

मान्यवर,
मैं आपका ध्यान न्यू ईदगाह कॉलोनी की स्वच्छता के सन्दर्भ में आकर्षित करना चाहता हूँ। इस कॉलोनी में नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। नालियाँ तथा सड़कें घोर गन्दगी से पटी रहती हैं। नालियों पर मच्छरों का अम्बार लगा हुआ है।

आपसे सानुरोध प्रार्थना है कि अपने अधीनस्थ सफाई कर्मियों को कॉलोनी में नालियों की सफाई करने तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव करने का आदेश दें। ऐसा होने से कालोनी का वातावरण स्वच्छ एवं स्वास्थ्यप्रद बनेगा।

भवदीय
अक्षय कुमार

दिनांक : 15-1-20………..

MP Board Solutions

प्रश्न 14.
परीक्षाकाल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने हेतु जिलाधीश महोदय को पत्र लिखिए। [2012]
उत्तर-
डी-6/133,शान्ति कॉलोनी,
मुरैना

सेवा में,
जिलाधीश महोदय,

मुरैना। मान्यवर,
मैं आपका ध्यान अपनी कॉलोनी में ध्वनि-विस्तारक यन्त्रों के जोर से बजने की वजह से उपस्थित समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। कारण यह है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षाएँ सम्पन्न होने जा रही हैं। परीक्षाकाल में ध्वनि-विस्तारक यन्त्रों के शोर के कारण छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई का क्रम रुक रहा है तथा चित्त की एकाग्रता भंग हो रही है।

अतः आपसे सानुरोध प्रार्थना है कि आप तत्काल ध्वनि-विस्तारक यन्त्रों के बजने पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्देश पारित करें, जिससे छात्रगण शान्त वातावरण में परीक्षा की भली प्रकार तैयारी करने में सक्षम हो सकें।

भवदीय
राहुल

दिनांक : 10 मार्च,20…….

प्रश्न 15.
अपने शहर के नगरपालिका अधिकारी को शिकायती पत्र लिखते हुए मोहल्ले में व्याप्त गन्दगी को दूर करने का निवेदन कीजिए। [2011, 17]
उत्तर-
सेवा में,
अधिशासी अधिकारी,
नगरपालिका-शिवपुरी।
विषय-गन्दगी की समस्या।

महोदय,
मैं आपका ध्यान न्यू कॉलोनी में व्याप्त गन्दगी और दुर्दशा की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। इस मोहल्ले में आये हुए छ: वर्ष हो गये लेकिन यहाँ पर कुछ सड़कें ऐसी हैं,जहाँ पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और स्थान-स्थान पर नालियाँ भी टूटी हुई हैं। उन नालियों में गन्दगी भरी होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहता है।

सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह मोहल्ला जीता-जागता नरक बना हुआ है। मौसम बदलाव व गन्दगी के कारण मच्छरों का भी प्रकोप हो गया है, जो कि बीमारियों का कारण है।

आपसे निवेदन है कि कृपया इस बस्ती की दुर्दशा को देखते हुए इसकी सड़कों की सफाई और नालियों की मरम्मत करवाने का कष्ट करें। धन्यवाद सहित

भवदीय
अक्षय कुलश्रेष्ठ

दिनांक : 5-4-20…

प्रश्न 16.
मध्य प्रदेश बोर्ड भोपाल से हाईस्कूल परीक्षा प्रमाण-पत्र मँगाने हेतु सचिव मा. शि. म. को आवेदन-पत्र लिखिए। [2009]
उत्तर-
7-7-20..

सेवा में,
श्रीमान सचिव,
मा.शि.म, भोपाल

महोदय,
विनम्र निवेदन यह है कि मैंने हाईस्कूल की परीक्षा सन् 2008 में (अनुक्रमांक 302810) प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। अब मेरे पिताजी का स्थानान्तरण ग्वालियर हो गया है। अत: मुझे अन्यत्र विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है।

कृपा करके मेरे घर के पते पर मेरा प्रमाण-पत्र भेजने का कष्ट करें। मेरी अंक प्रतिलिपि प्रार्थना-पत्र के साथ संलग्न है। कष्ट के लिए क्षमा।

भवदीय
कुमार गौरव
15, माधव नगर,
शिवपुरी

MP Board Solutions

प्रश्न 17.
सचिव, मा. शि. मण्डल, भोपाल को दसवीं बोर्ड परीक्षा की अंक-सूची की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु एक आवेदन-पत्र लिखिए। [2012]
उत्तर-
सेवा में,
8-7-20….

श्रीमान् सचिव,
मा.शि. म, भोपाल

महोदय
विनम्र निवेदन यह है कि मैंने दसवीं की बोर्ड परीक्षा 2009 में (अनुक्रमांक 27711) प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। उपरोक्त परीक्षा की अंक-सूची खो गयी है। अतः मुझे द्वितीय प्रति भेजने का कष्ट करें। इसके लिए मैं 20 रुपये का बैंक ड्राफ्ट नं.37701 आपके नाम भेज रहा हूँ।

कृपा करके मेरे घर के पते पर अंक-सूची की द्वितीय प्रति भेजने का कष्ट करें। कष्ट के लिए क्षमा।

भवदीय
राकेश कुमार
10/51,माधवन मार्ग,
शहडोल

MP Board Class 10th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5

Question 1.
Classify the following numbers as rational or irrational –

  1. 2 – √5
  2. (3 + \(\sqrt{23}\) ) – \(\sqrt{23}\)
  3. \(\frac { 2\sqrt { 7 } }{ 7\sqrt { 7 } } \)
  4. \(\frac{1}{sqrt { 2 }}\)

Solution:

  1. 2 – \(\sqrt{5}\) is an irrational number
  2. (3 + \(\sqrt{23}\) ) – \(\sqrt{23}\) = 3 is a rational number
  3. \(\frac { 2\sqrt { 7 } }{ 7\sqrt { 7 } } \) = \(\frac{2}{7}\) is a rational number
  4. \(\frac{1}{\sqrt { 2 }}\) = is an irrational number
  5. 2π is an irrational number.

MP Board Solutions

Question 2.
Simplify each of the following expressions –

  1. (3 + \(\sqrt{3}\) ) (2 +\(\sqrt{2}\))
  2. (3 + \(\sqrt{3}\) ) (3 – \(\sqrt{3}\))
  3. (\(\sqrt{5}\) + \(\sqrt{2}\))2
  4. (\(\sqrt{5}\) – \(\sqrt{2}\)) (\(\sqrt{5}\) + \(\sqrt{2}\))

Solution:
1. (3 + \(\sqrt{3}\) ) (2 +\(\sqrt{2}\))
= 6 + 3\(\sqrt{2}\) + 2\(\sqrt{3}\) + \(\sqrt{6}\)

2. (3 + \(\sqrt{3}\)) (3 – \(\sqrt{3}\))
= (3)2 – (\(\sqrt{3}\) )2 = 9 – 3 = 6

3. (\(\sqrt{5}\) + \(\sqrt{2}\) )2
= (\(\sqrt{5}\))2 + 2\(\sqrt{5}\) x \(\sqrt{2}\) + (\(\sqrt{2}\))2
= 5 + 2\(\sqrt{10}\) + 2 = 7 + 2\(\sqrt{10}\)

4. (\(\sqrt{5}\) – \(\sqrt{2}\)) (\(\sqrt{5}\) + \(\sqrt{2}\))
= (\(\sqrt{5}\))2 – (\(\sqrt{2}\))2 = 5 – 2 = 3

Question 3.
Recall, 7t is defined as the ratio of the circumference (say c) of a circle to its diameter (say d). That is, π = \(\frac{c}{d}\). This seems to contradiet the fact n is irrational. How will you resolve this contradiction?
Solution:
No contradiction will be there. Whenever we measure any length with any device, we only get an approx, rational value and so cannot realise that either c or d is irrational.

MP Board Solutions

Question 4.
Represent \(\sqrt{9.3}\) on the number line.
Solution:
Steps:

  1. Draw a line segment AC = 9.3 cm and extend it to B such that CB – 1 cm.
  2. Draw the perpendicular bisector of AS and mark the mid point O of AB.
  3. With O as centre and OB as radius, draw a semicircle.
  4. At point C, draw perpendicular CD which intersect the semicircle at D such that CD = \(\sqrt{9.3}\).
  5. With C as centre and CD as radius, draw an arc which intersect AB produced at E.

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-1
Proof:
OA = OB = \(\frac{10.3}{2}\) = 5.15cm
OD = 5.15 cm
OC = OB – BC = 5.15 – 1 = 4.15 cm
CD = \(\sqrt { OD^{ 2 }-OC^{ 2 } } \)
= \(\sqrt{9.3}\) cm

Question 5.
Rationalise the denominators of the following:

  1. \(\frac{1}{\sqrt { 7 }}\)
  2. \(\frac{1}{\sqrt{7}-\sqrt{6}}\)
  3. \(\frac{1}{\sqrt{5}+\sqrt{2}}\)
  4. \(\frac{1}{\sqrt{7}-2}\)

Solution:
1. \(\frac{1}{\sqrt { 7 }}\)
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-2

2. \(\frac{1}{\sqrt{7}-\sqrt{6}}\)
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-3

3. \(\frac{1}{\sqrt{5}+\sqrt{2}}\)
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-4

4. \(\frac{1}{\sqrt{7}-2}\)
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-5

Laws of Exponents for real numbers:
If a, n and m are natural numbers, then

  1. am x an = am+n
  2. (am)n = amn
  3. \(\frac { a^{ m } }{ b^{ n } } \) where m > n
  4. am x bm – (ab)m

Example 1.

  1. 23 x 24 = 23+4 = 27
  2. (32)3 = 32×3 = 36
  3. \(\frac { 5^{ 5 } }{ 5^{ 2 } } \) = 55-2 = 53
  4. 23 x 33 = (2 x 3)3 = 63

MP Board Solutions

Example 2.
1. 6\(\frac{2}{5}\) x 6\(\frac{3}{5}\)
Solution:
6\(\frac{2}{5}\) x 6\(\frac{3}{5}\) = 6\(\frac{5}{5}\) = 6

2. 6\(\frac{1}{2}\) x 7\(\frac{1}{2}\)
Solution:
6\(\frac{1}{2}\) x 7\(\frac{1}{2}\) = (6 x 7)\(\frac{1}{2}\) = 42\(\frac{1}{2}\)

3. \(\frac{5^{6 / 7}}{5^{2 / 3}}\)
Solution:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-6

Example 3.
Simplify
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-7
Solution:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-8
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.5 img-9

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.2

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.2

Question 1.
State whether the following statements are true or false. Justify your answers.

  1. Every irrational number is a real number.
  2. Every point on the number line is of the form √m , where m is a natural number.
  3. Every real number is an irrational number.

Solutions:

  1. True, because all irrational numbers come in the collection of real numbers.
  2. False, because a negative number cannot be the square root of any natural number.
  3. False, because the collection of real numbers contains not only irrational numbers but also rational numbers.

Question 2.
Are the square roots of all positive integers irrational? If not, give an example of the square root of a number that is a rational number.
Solution:
No. For example, √4 = 2 is a rational number.

Question 3.
Show how √5 can be represented on the number line.
Solution:
Representing √5 on a number line as shown in fig. below.
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.2 img-1

  1. Take OA = 2 units and draw perpendicular AB on A.
  2. Cut AB = 1 unit and join OB.
  3. By taking O as centre and OB as radius, draw an arc which inter-sect the number line at C.

Hence OC = √5
∴ Point C represents ^5 on the number line.
Proof:
OBD is a right angled A.
∴ OD2 = OB2 + BD2
OD2 = (2)2 + (1)2 = 5
OD = √5
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.2 img-2

Representation of Real Numbers on Number Line

Real Numbers:
The rational and irrational numbers taken together are known as real numbers. Every real number Is either rational or irrational. Different operations on real numbers are shown below:
For example:

MP Board Solutions

Example 1.
Add (3√2 + 5√3) and (√2 + √3).
Solution:
(3√2+ 5√5)+ (√2+ √3)
= 3√2 + 5√5 + √5 + √5 = (3√5+ √5)+ (5√5+ √5)
= 4√2 + 6√3
= 4√5 + 6√5

Example 2.
Add (√5 + 7√5) and (4√3 + 6√5).
Solution:
(√5 + 7√5) + (4√3 + 6√5)
= √3 + 7√5 + 4√3 + 6√5
= (√3 + 4√3) + (7√5 + 6√5)
= 5√3 + 13√5.

Example 3.
Simplify (3 + √2) (3 – √2).
Solution:
(3)2 – (√2)2
(∴ a2 – b2 = (a + b) (a – b))
= 9 – 2
= 7.

MP Board Solutions

Example 4.
Divide 16√6 by 4√2 .
Solution:
16√6 ÷ 4√2
\(\frac { 16\sqrt { 6 } }{ 4\sqrt { 2 } } \)
4√3.

Example 5.
Simplify the following:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.2 img-3
Solution:
(i) \(\sqrt{45}\) – 3\(\sqrt{20}\) = 4\(\sqrt{5}\) = \(\sqrt{9×5}\) – 3\(\sqrt{4×5}\) + 4\(\sqrt{5}\)
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.2 img-4
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.2 img-5

Example 6.
Simplify by rationalising the denominator of \(\frac { 2+3\sqrt { 5 } }{ 2-3\sqrt { 5 } } \)
Solution:
We have 3 \(\frac { 2+3\sqrt { 5 } }{ 2-3\sqrt { 5 } } \), multiply numerator and denominator by 2 + 3√5, we have
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.2 img-6

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 8 देवताओं के अंचल में

MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 8 देवताओं के अंचल में (अज्ञेय)

देवताओं के अंचल में अभ्यास-प्रश्न

देवताओं के अंचल में लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कुलू में भारी मेला कब लगता है? वहाँ कौन-कौन-सी चीजें विकने आती
उत्तर
कुलू में दशहरे के अवसर पर बड़ा भारी मेला लगता है। रंग-बिरंगे कम्बल, पटू-पट्टियाँ, पश्मीना, ‘चरू’ और अन्य प्रकार की खालें-रीछ की, मग की, बाघ की, कभी-कभी बर्फ के बाघ (स्नो-लेपड) की तरह-तरह के जूते, मोजे, सिली-सिलाई पोशाकें, टोपियाँ, बाँसुरी, बर्तन, पीतल और चाँदी के आभूषण, लकड़ी, हड़ी और सींग की कंधियाँ, देशी और विदेशी काँच, बिल्लौर और पत्थर के मनकों के हार-न जाने क्या-क्या चीजें वहाँ बिकने आती हैं।

प्रश्न 2.
‘हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट’ किसके द्वारा स्थापित किया गया और यह संस्था किस संबंध में कार्य करती है?
उत्तर
रूसी कलाकार रोयरिक द्वारा स्थापित हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट है। यह संस्था रोयरिक के भाई डॉक्टर जॉर्ज रोयरिक की देखरेख में हिमालय की भाषाओं, जातियों, लोक-साहित्य और वनस्पतियों के संबंध में अनुसंधान करती है। स्वयं रोयरिक भी अक्सर यहीं रहते हैं।

प्रश्न 3.
लेखक ने ऊनी कपड़ों के लिए बढ़िया लांड्री किसे कहा है?
उत्तर
कट्राई से आगे कलाथ है। उसमें गर्म पानी का कुंड है। उसमें गंधक और अन्य रसायन काफी मात्रा में होते हैं। इसे ही लेखक ने ऊनी कपड़ों के लिए बढ़िया लाँड्री कहा है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
कुलू प्रदेश को ‘देवताओं का अंचल’ कहा है, क्यों? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
कुलू प्रदेश को ‘देवताओं का अंचल’ कहा है। यह इसलिए कि यहाँ सैकड़ों देवी-देवताओं और उनके मंदिर हैं। और साल में एक बार वे अपने-अपने रथों में बैठकर कुलू के रघुनाथ मंदिर में प्रतिष्ठित राम की उपासना के लिए जाते हैं। इस विराट देव सम्मेलन के कारण भी लेखक ने कुल प्रदेश को देवताओं का अंचल कहा

प्रश्न 5.
लेखक ने ‘मनाली’ के नामकरण के पीछे क्या कारण बताया है?
उत्तर
लेखक ने ‘मनाली’ का नाम यहाँ अधिक संख्या में पाया जाने वाला मुनाल नामक पक्षी से सम्बन्धित बताया है। लेखक ने यह भी कहा है कि कुछ लोग मनाली को वहाँ के सेबों और नाशपाती के कारण ही जानते हैं।

देवताओं के अंचल में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
पाठ के आधार पर ‘कुलू’ व ‘मनाली’ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर
कुलू को प्राचीन हिंदू-सभ्यता का हिण्डोला (झूला) कहा जा सकता है। यहाँ के हरेक कस्बे और गाँव के अपने-अपने देवता हैं। उनके अपने-अपने मंदिर और भक्त हैं। साल में एक बार वे सभी अपने-अपने रथों में बैठकर कुलू के रखनाथ मंदिर में प्रतिष्ठित राम की उपासना के लिए जाते हैं। इसलिए कल प्रदेश को ‘देवताओं का अंचल’ (बली ऑफ दि गॉङ्स) कहते हैं। दशहरे के अवसर पर यहाँ बहुत बड़ा मेला लगता है। उसमें अनेक प्रकार की जीवनोपयोगी वस्तुएँ बेची जाती हैं। कुलू-प्रांत में व्यास कुंड तथा व्यास मुनि, बशिष्ठ आदि ऋषि-मुनियों के स्थान हैं, पांडवों के मंदिर हैं. भीम की पत्नी हिडिंबा देवी भी पूजा पाती है, और सबसे बढ़कर महत्त्वपूर्ण बात यह है कि वहाँ पर ‘मनु रिखि’ या मन भगवान का भी एक मंदिर है। शायद भारत में एकमात्र स्थान है, जहाँ मानवता का यह स्वयंभू आदिम प्रवर्तक मंदिर में प्रतिष्ठित हो और पूजा पाता हो।

मनाली का नामकरण यहाँ अधिक संख्या में पाया जानेवाला मुनाल नामक पक्षी के नाम पर हुआ है। कुछ लोग यहाँ के सेब और नाशपाती की श्रेष्ठता के कारण इसे जानते हैं। मनाली की दो बस्तियाँ हैं-एक तो बाहर से आकर बसे हुए लोगों द्वारा बनाए हए बंगलों और बाजार वाली चस्ती, जो दाना कहलाती है, और दूसरी उससे करीब मील भर ऊपर चलकर खास मनाली गाँव की। मोटर दाना तक जाती है। दाना से सड़क फिर व्यास नदी पार करके रोहतंग की जोत से होकर लाहौर को चली जाती है। इसी मार्ग पर मनाली से दो मील की दूरी पर वशिष्ठ नाम का गाँव है, जहाँ गरम पानी के कंड है। और वशिष्ठ मंदिर भी हैं। कहते हैं कि वशिष्ठ ऋषि यहीं तपस्या करते-करते पाषाण हो गए थे, पाषाण-मूर्ति वहाँ पूजी भी जाती हैं। यहाँ पानी में गंधक की मात्रा काफी है, और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

प्रश्न 2.
‘कुलू’ प्राचीन हिंदू सभ्यता का गहबारा है।’ लेखक के इस कवन का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
‘कुलू’ प्राचीन हिंदू सभ्यता का गहवारा है। लेखक के इस कथन का आशय यह है कि यहाँ के हरेक कस्बे और गाँव के अपने-अपने देवताओं के मंदिर हैं। वे साल में एक बार अपने रथ में बैठकर कुलू के रघुनाथ मंदिर में प्रतिष्ठित राम की उपासना के लिए जाते हैं। इससे हिन्दू सभ्यता की अच्छी झलक मिलती है।

प्रश्न 3.
कोकसर के मार्ग में बर्फानी सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर
कोकसर के मार्ग में पड़ने वाले बर्फीले सौंदर्य अद्भुत और बेजोड़ हैं। कुछ मीलों के क्षेत्रफल एक प्याला के समान बना हुआ दृश्य है। उसके चारों ओर बर्फ की ऊँची-ऊँची चोटियाँ हैं। उनके नीचे पहाड़ के खुले रूप हैं, जो काले दिखाई देते हैं। उस प्याले के बीच में बर्फ से ढका हुआ बहुत बड़ा मैदान है। उसे देखकर ऐसा लगता है, मानो अभिमान में आकर पहाड़ की इन ऊँची-ऊँची चोटियों ने अपने सिर और कटि-प्रदेश को ढक लिया है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
कुलू और मनाली में कौन-कौन से दर्शनीय स्थल हैं तथा उनका क्या महत्त्व है?
उत्तर
कुलू में प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत रूप में दिखाई देता है। यहाँ अनेक देवी-देवताओं के मंदिर हैं। वे बड़े ही मनोरम हैं। यहाँ कट्राई सबसे सुंदर स्थान है। फैले हए धान के खेतों के बीच-बीच में सेब, नाशपाती, खुबानी, आड़ और आलचे के पेड़ मन को मोह लेते हैं। यहाँ के पुराने राजाओं के महल आदि अनेक दर्शनीय इमारतें और कुछ प्राचीन मंदिर हैं। मनाली का मुनाली पक्षी बहुत ही सुंदर होता है। मनाली से दो मील की दूरी पर वशिष्ठ गाँव में गरम पानी के कुंड हैं और वशिष्ठ मंदिर भी है। यहाँ के पानी में गंधक की मात्रा अधिक है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।

प्रश्न 5.
कट्राई के सौंदर्य को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
कट्राई के सौंदर्य उसकी सड़क के हर मोड़ पर दिखाई देते हैं। एक ओर ऊँचे-ऊँचे चीड़ के जंगल हैं, तो दूसरी ओर फैली तराई में धान के खेत लहराते हुए दिखाई देते हैं। वे मानों मखमली आँगन हैं। इसी सड़क पर जगत सुख एक ऐसा गाँव है, जहाँ अनेक दर्शनीय पुराने मंदिर हैं।

देवताओं के अंचल में भाषा-अध्ययन

1. पाठ में कई ऐसे शब्द भी आए हैं जिनके एक से अधिक अर्थ मिल जाते हैं। जैसे-सोते (स्रोत, झरना) सोना (क्रिया) हार (पराजय, माला)।
निम्नलिखित शब्दों के एक से अधिक अर्थ बताइए
सोना, तीर, मत, अंबर, श्री, हरि।
उत्तर
शब्द – एक से अधिक अर्व
सोना – नींद में होना, स्वर्ण (एक बहुमूल्य धातु)
तीर – बाण, किनारा
मत – विचार, नहीं
अंबर – वस्त्र, आकाश
श्री. – शोभा, यश
हरि – विष्णु, सिंह।

2. वर्तनी शुद्ध कीजिए
स्रष्टि – सृष्टि
अनूमति – ………….
प्रवतर्क – …………..
प्रतीष्ठीत – ………….
दरशनीय – …………….
अभीमानी – …………..
पोषाक – ………….
सैलानि – …………….
उत्तर
अशुद्ध शब्द – शुद्ध शब्द
स्रष्टि – सृष्टि
अनुमति – अनुमति
प्रर्वतक – प्रवर्तक
प्रतीष्ठीत – प्रतिष्ठित
दरशनीय – दर्शनीय
अभीमानी – अभिमानी
पोषाक – पोशाक
सैलानि – सैलानी।

3. नीचे लिखे शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय छाँटकर अलग-अलग कीजिए।
साहसिक, दर्शनीय, लड़कपन, सुंदरता, अभिमानी, दुकानदार, प्रतिष्ठित ।
उत्तर
मूल शब्द – प्रत्यय
साहस – ईक
दर्शन – ईय
लड़का – पन
सुन्दर – ता
अभिमान – ई
दुकान – दार
प्रतिष्ठा – इत

4. दिए हुए वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए :
1. जिसके बराबर कोई दूसरा न हो-अद्वितीय ……………….
2. जिसका वर्णन न किया जा सके………..
3. आकाश को छूने वाला………….
4. जिसका कोई आकार न हो….
5. दूसरों पर आश्रित रहने वाला…………
उत्तर

  1. जिसके बराबर कोई दूसरा न हो – अद्वितीय
  2. जिसका वर्णन न किया जा सके – अवर्णनीय
  3. आकाश को छूने वाला – गगनचुम्बी
  4. जिसका कोई आकार न हो – निराकार
  5. दूसरों पर आश्रित रहने वाला – पराश्रित

देवताओं के अंचल में योग्यता-विस्तार

1. इस लेखक के अतिरिक्त किसी अन्य हिन्दी के साहित्यकार द्वारा लिखे गए यात्रा-वृत्तांतों की सूची बनाइए।
2. आप भी किसी स्थान को देखने गए होंगे, उसका यात्रा-वृत्तांत अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
उपर्युक्त प्रश्नों को छात्र/छात्रा अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से हल करें।

देवताओं के अंचल में परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कहाँ से देवताओं का अंचल आरंभ होता है?
उत्तर
मंडी से कुलू-प्रदेश तक देवताओं का अँचल आरंभ होता है।

प्रश्न 2.
मणिकर्ण क्या है?
उत्तर
मणिकर्ण तीर्थ-स्थान है। यहाँ गरम पानी के कई सोते हैं। उसकी उष्णता अलग-अलग है। कोई नहाने के लिए ठीक है, तो किसी में चावल उबाले जा सकते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
कुलू-प्रांत की सबसे बढ़कर महत्त्वपूर्ण बात क्या है?
उत्तर
कुलू-प्रांत की सबसे बढ़कर महत्त्वपूर्ण बात यह है कि वहाँ पर ‘मनु रिखि’ या मनु भगवान का भी एक मंदिर है। यह शायद भारत में एकमात्र ऐसा स्थान है, जहाँ मानवता यह स्वयंभू आदिम प्रवर्तक मंदिर में प्रतिष्ठित होकर पूजा पाता है।

देवताओं के अंचल में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
मंडी से कुलू-प्रदेश में कैसे जाना पड़ता है?
उत्तर
मंडी से कुलू-प्रदेश में जाने के लिए व्यास नदी को पार करना पड़ता है। व्यास नदी पर रस्सी के झूलना पुल है। उस पर लारी से जाना पड़ता है जो बहुत खतरनाक है। कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए यह प्रबंध किया गया है कि पुल का चौकीदार अपनी पीठ पर बड़े-बड़े अक्षरों में यह लिखी हई एक तख्ती टाँगे रहता है-‘चार मील रफ्तार। उसके पीछे-पीछे लारी चलती है। पुल के दोनों ओर चौकीदार पहरा देता रहता है। उसकी अनुमति के बिना कोई आर-पार नहीं जा सकता है।

प्रश्न 2.
रोहतंग मार्ग की क्या विशेषता है?
उत्तर
रोहतंग की जोत पर ही व्यास-कंड है। यहाँ से कुछ मील हटकर व्यास मुनि का स्थान है, जहाँ से व्यास नदी का उद्गम है। रोहतंग का मार्ग बहुत रमणीक है। व्यास नदी के वेग से किस तरह पहाड़ के पहाड़ कट गए हैं, वे भी देखने की चीज है। कहीं-कहीं तो नदी आठ-दस फुट चौड़ी दरार में चार-पाँच सौ फुट नीचे जाकर अदृश्य हो गई है, केवल स्वर सुनाई पड़ता है। इसका कारण यह है कि व्यास नदी तीव्र गति से नीचे उतरती है-अपने मार्ग के पहले पाँच मील में जितना नीचे उतर आती है, वह उतना अगले पचास मील में नहीं, और उसके बाद में पाँच सौ मील में नहीं।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
मनाली लौटकर आने पर लेखक ने क्या सोचा?
उत्तर
मनाली लौटकर आने पर लेखक ने एकांत में रहकर एक बड़ा-सा उपन्यास लिखने को सोचा। इससे पहले उसने अंग्रेजी में एक पूरा उपन्यास लिख भी डाला था, लेकिन जेल के चार वर्षों के अनुभवों ने उसे यह बता दिया था कि उसमें अभी लड़कपन है। अब उसने अपने नए अनुभवों के आधार पर परिवर्तन और परिष्कार कर उसे हिन्दी में लिखने को सोचा।

प्रश्न 4.
देवताओं के अंचल में’ यात्रा-वृत्तांत के मुख्य भाव को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
श्री सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ द्वारा लिखित यात्रा-वृत्तांत प्रेरक और ज्ञानवर्द्धक है। यह भारत के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र ‘कुलू’ व मनाली की रचना ‘अरे यायावर रहेगा याद’ से उधत है। इसमें लेखक ने शहरी कोलाहल से दूर प्रकृति की गोद में बैठकर स्वास्थ्य लाभ लिया है। इसके साथ-साथ उपन्यास लेखन की इच्छा से वह देवभूमि ‘कुलू’ आता है। इस लेख में कुलू-मनाली के निवासियों की सहज धार्मिक आस्थाओं, रीति-रिवाजों और विभिन्न मनमोहक स्थलों के सौंदर्य एवं महत्त्व को लेखक ने चित्रित किया है। प्राकृतिक संपदा तथा स्थानीय उत्पादों का सजीव चित्रण इस यात्रा-वृत्तांत में अलौकिक अनुभूति कराता है। फलस्वरूप यह यात्रा-वृत्तांत न केवल हृदयस्पर्शी बन गया है, अपितु भाववर्द्धक भी। .

देवताओं के अंचल में लेखक-परिचय

प्रश्न
श्री सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनके साहित्य के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
जीवन-परिचय-श्री सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म 7 मार्च 1911 को उत्तर-प्रदेश के देवरिया जिले के कसिया नामक गाँव में हुआ था। उनके पिता पंडित हीरानंद शास्त्री पुरातत्त्व विभाग में थे। उनका तबादला एक स्थान से दूसरे स्थान पर होता रहा। उससे अज्ञेय की शिक्षा भी एक स्थान से दूसरे पर होती रही। आरंभिक शिक्षा समाप्त करके उन्होंने लाहौर के फॉरसन कॉलेज से बी-एस.सी की उपाधि प्राप्त की। उसके बाद अंग्रेजी विषय लेकर एम.ए. में प्रवेश लिया, लेकिन उसी समय क्रांतिकारियों के संपर्क में आने के कारण उनकी पढ़ाई बीच में ही लटककर रह गई। क्रांतिकारियों के संपर्क में आने के कारण वे कई बार गिरफ्तार होकर जेल गए और रिहा हुए। वे 1936 में ‘सैनिक’ के संपादक मंडल में काम करने लगे। इसके बाद ‘विशाल भारत’ के संपादक मंडल में कलकत्ता रहे। 1943 से 1946 तक वे सेना में रहे। 1947 में ‘प्रतीक’ नामक पत्र निकाला। 1950 में आकाशवाणी दिल्ली में नौकरी की। 1955 से 1960 तक अनेक देशों की यात्रा की। 1987 में उनका निधन हो गया।

रचनाएँ-‘अज्ञेय’ की निम्नलिखित रचनाएँ हैंकाव्य-संग्रह-‘आँगन के पार द्वार’,’कितनी नावों में कितनी बार’, ‘सागर-मुद्रा’ आदि।

उपन्यास-‘शेखर एक जीवनी’, ‘नदी के द्वीप’ और ‘अपने-अपने अजनबी।’ कहानी-संग्रह-‘शरणार्थी’, ‘कोठरी की बात’ आदि।

निबंध-डायरी और यात्रा-‘एक बूँद सहसा उछली’, ‘अरे यायावर रहेगा याद’, ‘लिखी कागज कोरे’, ‘भवन्ती’ आदि।

महत्त्व-चूँकि ‘अज्ञेय’ बहुमुखी प्रतिभासंपन्न रचनाकार रहे। इसलिए उनका रचना-संसार भी विविध है। वे गद्य और काव्य दोनों ही क्षेत्र में युग-प्रवर्तक के रूप में याद किए जाते रहेंगे। ‘तार-सप्तक’ कविता संकलनों के संपादक के रूप में वे युग-युग तक अविस्मरणीय रहेंगे।

देवताओं के अंचल में यात्रा-वृत्तांत का सारांश

प्रश्न
‘अज्ञेय’ द्वारा लिखित यात्रा-वृत्तांत ‘देवताओं के आँचल में’ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
‘अज्ञेय’ द्वारा लिखित यात्रा-वृत्तांत ‘देवताओं के आँचल में एक रोचक यात्रा-वृत्तांत है। इसमें कुलू से मनाली तक की यात्रा का उल्लेख किया गया है। इस यात्रा-वृत्तांत का सारांश इस प्रकार है मंडी से कुलू में प्रवेश को देवताओं का आँचल कहा जाता है। इसमें जाने के लिए व्यास नदी को रस्सी के झूलन पुल से पार करने के लिए लारी से जाना वास्तव में बहत खतरनाक होता है। इसलिए चार मील की ही रफ्तार से लारी को चलाने के लिए, का संकेत लिखा हुआ एक आदमी लारी से आगे-आगे चलता है। पुल के चौकीदार की अनुमति से कोई आर-पार आ-जा सकता है।

अपने लोगों के साथ लेखक दस बजे के आस-पास लोट पहुँचकर मोटर में बैठकर शिमला के लिए रवाना हो जाता है। वह व्यास नदी के किनारे-किनारे होते हुए कुलू बारह बजे पहुँच गया। कुलू में अनेक प्राचीन हिन्द-सभ्यता का झला है। यहाँ के हरेक कस्बे और गाँव के अपने-अपने देवता हैं। इस प्रकार के सैकड़ों देवी-देवताओं के मंदिरों और इस विराट देव-सम्मेलन के कारण ही कुलू प्रदेश का नाम ‘देवताओं का अंचल’ (वैली ऑफ दि गाइस) पड़ा है। दशहरे के दिन आस-पास के लगभग हजारों देवी-देवताओं को रथ में बैठाकर यहाँ लाया जाता है। उस दिन विजयी राम का उत्सव होता है। कुलू प्रदेश में व्यास-कुंड, व्यास मुनि, वशिष्ठ आदि ऋषि-मुनियों के स्थान और पाण्डवों के मंदिर हैं। यहाँ भीम की पत्नी हिडिंबा देवी की भी पूजा होती है। सबसे रोचक बात यह है कि यहाँ मानवता का आदिम प्रवर्तक स्वयंभ (मन) की भी पूजा की जाती है।

दशहरे के अवसर पर यहाँ बहुत बड़ा मेले का आयोजन किया जाता है। फलस्वरूप तरह-तरह की दुकानें और खरीददार यहाँ आते हैं। इस तरह यहाँ एक से एक महँगी वस्तुओं की खरीद-बिक्री होती है। इसके साथ ही यहाँ अनेक प्रकार के खेल-तमाशे, गाने-बजाने और सजावट होती है। लेखक यहाँ अपने साथियों के साथ दो घंटे ठहरकर और भोजन करके लारी में बैठकर आगे चला गया। व्यास नदी के कटाव से कट्राई सबसे सुन्दर स्थान है। यहाँ की घाटी अधिक चौड़ी है। ऊपर चढ़कर देखने से धान के खेतों के बीच-बीच में सेब, नाशपाती, खूबानी, आड़ और आलूचे के पेड़ मन को मोह लेते हैं। यहाँ मछली का शिकार बहुत अच्छा होता है। कट्राई से दो मील की ऊँचाई पर कुलू राज्य की पुरानी राजधानी है।

MP Board Solutions

यहाँ अनेक दर्शनीय इमारतें-मंदिर हैं। यहाँ रूसी कलाकार रोपरिक द्वारा स्थापित ‘हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट’ है, जहाँ पर हिमालय की भाषाओं. जातियों. लोक-साहित्य और वनस्पतियों से संबंधित रिसर्च होते हैं। कट्राई से मनाली तक का पुराना रास्ता नगर और जगत सुख होकर जाता था लेकिन अब नगर उससे अलग हो गया है। मनाली से नगर वाली सड़क कच्ची है, लेकिन लम्बी है। इस पर फैला प्राकृतिक दृश्य मन को मोह लेता है। इसी सड़क पर जगत सुख गाँव में अनेक दर्शनीय हिन्दू युग के कलाकारों से निर्मित प्राचीन मंदिर हैं। कटाई से आगे कलाथ में गर्म पानी का एक ऐसा कुंड है, जिसमें गंधक और अन्य रसायन की अधिक मात्रा होती है। यहाँ पर पहाड़ी औरतें खासतौर पर अपने कपड़े धोती हैं।

ऊनी कपड़ों के लिए यहाँ बहुत अच्छी लांडी है। मनाली या मुनाली का नाम यहाँ पर अधिक संख्या में पाया जाने वाला ‘मुनाल’ नामक अधिक सुन्दर पक्षी के नाम पर रखा गया है। यहाँ के कुछ सेबों और नाशपाती के अधिकता के कारण मनाली को जानते हैं। मनाली की दो बस्तियाँ हैं-एक बाहर से आकर बसे हुए लोगों के बंगलों और बाजारवाली बस्ती और दूसरी-उससे मील भर ऊपर बसी खास मनाली गौण की बस्ती जो मोटर दाना तक जाती है। फिर वहाँ से व्यास नदी को पार करके रोहतंग की जोत से लाहौर को चली जाती है। इसी मार्ग पर मनाली से दो मील दूर वसिष्ठ नामक गाँव और मंदिर है। रोहतंग की जोत पर व्यास कुंड है। यहीं से व्यास नदी निकलती है। रोहतंग की जोत के दूसरी पार कोकसर नामक बर्फ की सुन्दरता में बेजोड़ है। मनाली से आकर लेखक की स्वास्थ्य-लाभ करने के बाद सबसे बड़ी आकांक्षा एक बड़ा-सा उपन्यास लिखने की थी। दूसरे दिन सुबह उसने स्वयं को पाया कि वह भी देवताओं का समकक्षी होकर स्रष्टा हो गया है। वह लिखने लगा।

देवताओं के अंचल में संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या

गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या, अर्थग्रहण व विषय-वस्त से संबंधी प्रश्नोत्तर

1. सुभीते के लिहाज से चाहे जैसा हो, सौंदर्य-रक्षा के लिए एक बहुत अच्छा हुआ है। मनाली से नगरवाली कच्ची सड़क उस तरफ की सबसे लंबी सैर है। ऊँच-नीच भी बहुत अधिक नहीं है और दृश्य तो हर एक मोड़ पर ऐसा सुंदर दिखता है कि कहा नहीं जा सकता। एक ओर उठते हुए चीड़ के जंगल की गजियाँ, दूसरी ओर खुली हुई तराई में लहराते हुए धन-खेतों के मखमली आँगन-न जाने किस रहस्यमय की नीरव पद-चाप हर समय उसमें एक हिलोस्-सी उठाती रहती हैं।

शब्दार्थ-सुभीते-सुविधा। लिहाज-दृष्टिकोण। सैर-दूरी, भ्रमण। नीरव-शान्त। पद-चाप-पैर की ध्वनि। हिलोर-उमंग।

प्रसंग-प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘वासंती-हिंदी सामान्य’ में संकलित तथा सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यावन’ ‘अज्ञेय’ लिखित यात्रा-वृत्तांत ‘देवताओं के आँचल में से है। इसमें लेखक ने कट्राई से मनाली तक की सुंदरता का उल्लेख करते हुए कहा है कि

व्याख्या-कट्राई से मनाली तक का प्राकृतिक सौंदर्य मन को मोह लेता है। यहाँ तक आने के लिए पूर्वापेक्षा यातायात की बहुत बड़ी सुविधा हो गई है। जो कुछ सुविधा इस समय है, और जैसे भी हो, कोई यहाँ पहुँचता है, तो वह यही पाता है कि इस सुविधा से प्राकृतिक सुंदरता की बहुत बड़ी रक्षा हुई है। इस दृष्टि से यह प्रशंसनीय कदम कहा जा सकता है। यहाँ तक आने का यह पता लग जाता है। कट्राई से मनाली और फिर मनाली से नगर जानेवाली सड़क पक्की नहीं है, अपितु वह कच्ची है। उस ओर जानेवाली वही सबसे लंबी सड़क है। अधिकतर वह समतल है। कहीं-कहीं वह ऊँची-नीची अवश्य है। उसका हरेक मोड़ अपनी सुंदरता से आने-जानेवालों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। सचमुच उसका वर्णन करना असंभव-सा लगता है। उस पर एक ओर ऊँचे-ऊँचे चीड़ के जंगल हैं तो दूसरी ओर तराई है। उसमें धान के खेत ऐसे दिखाई देते हैं, मानो वे मखमल के आँगन की तरह फैले हुए हैं। उन पर फैली हुई शांति एक रहस्यमयी-लगती है। उस पर पैरों की ध्वनि मानों रह-रहकर लहरों से उठ रहो है और गिर रही है।

विशेष-

  1. प्राकृतिक सौंदर्य का आकर्षक चित्र है।
  2. शैली चित्रमयी है।
  3. भाषा काव्यात्मक है।

1. गद्यांश पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) सौंदर्य-रक्षा के लिए क्या बहुत अच्छा हुआ है?
(ii) मनाली से नगरवाली सड़क कैसी है?
उत्तर
(i) सौंदर्य-रक्षा के लिए कटाई से मनाली तक का पुराना रास्ता नया हो गया है। अब इस पर मोटर चलने लगी है।
(ii) मनाली से नगरवाली सड़क कच्ची है। उस ओर की वह सबसे लंबी सड़क है। वह बहुत ऊँची नहीं है और बहुत नीची भी नहीं है।

MP Board Solutions

2. गद्यांश पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) किसके मोड़ पर सुंदर-सुंदर द्रश्य दिखाई देते हैं?
(ii) धान के खेत कैसे लगते हैं?
उत्तर
(i) मनाली से नगरवाली सड़क के हर मोड़ पर सुंदर-सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं।
(ii) धान के खेत मखमली आँगन की तरह एक रहस्यमयी ऐसी शांति जैसे दिखाई देते हैं। उनसे होने वाली धीमी ध्वनि लहरों के उठने-गिरने की तरह सुनाई देती

2. रोहतंग की जोत के दूसरी पार कोकसर पड़ाव है। यहाँ जाते हुए बर्फ के सौंदर्य का जो दृश्य दिखता है, मैंने दूसरा नहीं देखा। उसका न वर्णन हो सकता है, न चित्र खिंच सकता है। कुछ मीलों के दायरे का एक प्याला-सा बना हुआ है, जिसके सब ओर ऊँची-ऊँची हिमावृत्त चोटियाँ, उससे कुछ नीचे पहाड़ों के नंगे काले अंग, और प्याले के बीच में फिर बर्फ से छाया हुआ मैदान मानो अभिमानी पर्वत सरदारों ने. अपना शीश और कटि प्रदेश को ढक लिया है, लेकिन छाती दर्प से खोल रखी है… इस स्थान से तीन नदियों का उद्गम है, ऊपर से व्यास, मध्य से चन्द्रा और भागा, जो आगे चलकर मिल जाती हैं। लेकिन रोहतंग की यात्रा का और कुलू प्रदेश के अपने दूसरे विचित्र अनुभवों का वर्णन अलग लेख माँगता है।

शब्दार्च-हिमावृत्त-बर्फ से ढकी हुई। कटि-प्रदेश-नीचे का भाग। दर्प-गर्व, अहंकार । उद्गम-उत्पत्ति स्थान ।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें लेखक ने कोकसर पड़ाव से आगे बर्फीले सौंदर्य का चित्रण करते हुए कहा है कि

व्याख्या-रोहतंग की जोत के दूसरी तरफ कोकसर का पड़ाव पड़ता है, जो अपनी खास विशेषता रखता है। यहाँ से आगे बढ़ने पर बर्फ का फैला हुआ रूप अपनी सुंदरता से आने-जाने वालों के मन को मोह लेता है। लेखक का यह मानना उसने ऐसा कोई और मोहक दृश्य और कहीं नहीं देखा है। यही नहीं वह उसका वर्णन भी नहीं कर सकता है। शायद वह उसका पूरा-पूरा चित्र भी नहीं खींच सकता है। उसने बड़े ध्यान से देखा कि एक प्याले की कोई आकृति लगभग कुछ मीलों का विस्तार लिए हुए है। उसके चारों ओर केवल बर्फ से ढकी हुई चोटियाँ हैं। उन चोटियों के नीचे काले रंग का फैले हुए पहाड़ के छोटे-बड़े रूप हैं। मीलों तक फैले हुएय उस प्याले-सी आकृति के बीच में और कुछ नहीं है। केवल बर्फ-ही-बर्फ है। वह बहुत बड़ा विस्तार लिए हुए है। उसे देखने से ऐसा लगता है मानो अपने बड़प्पन और उच्चता के अभिमान को लिए हुए पर्वतों का एक एक ऊँचे-ऊँचे भाग स्वयं को छिपा लिये हैं। फिर भी वे अपने विस्तार रूपी छाती को दर्पपूर्वक फैला रखने में अपने-आपको बडा दिखाने का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस स्थान के बारे में यह कहा जाता है कि इससे व्यास, चन्द्रा और भागा ये तीन नदियाँ निकलती हैं। वे इसके क्रमशः ऊपर और मध्य भाग से निकलती तो हैं, लेकिन आगे चलकर परस्पर मिल भी जाती हैं। लेखक के अनुसार यहाँ यह ध्यान देने की बात है कि अगर रोहतंग और कुलू प्रदेश की यात्रा के अनुभवों का उल्लेख अपेक्षित और समुचित रूप में करना है, तो उसके लिए अलग से लेख लिखना पड़ेगा।

विशेष

  1. लेखक की कोकसर पड़ाव से आगे के प्राकृतिक सुन्दरता के प्रति दृष्टि आकर्षक है।
  2. संपूर्ण उल्लेख रोचक और ज्ञानवर्द्धक है।
  3. तत्सम शब्दों की प्रधानता है।
  4. शैली चित्रमयी है।

MP Board Solutions

1. गद्यांश पर आधारित अर्यग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) कोकसर पड़ाव से आगे कौन-सा अद्भुत दृश्य दिखाई देता है?
(ii) प्याला-सा बने दृश्य की क्या विशेषता है?
उत्तर
(i) कोकसर पड़ाव से आगे बर्फ का अत्यधिक आकर्षक दृश्य दिखाई देता
(ii) प्याला-सा बने दृश्य की विशेषता है कि वह कुछ मीलों के दायरे में फैला हुआ है। उसके चारों ओर ऊँची-ऊँची बर्फीली चोटियाँ हैं।

2. गद्यांश पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) बर्फ के मैदान से कौन-कौन नदियाँ निकलती हैं?
(ii) लेखक ने किसके लिए अलग लेख लिखने का सुझाव दिया है?
उत्तर
(i) बर्फ के मैदान से व्यास, चन्द्रा, और भागा नदियाँ निकलती हैं।
(ii) लेखक ने रोहतंग और कुलू प्रदेश की यात्रा के विचित्र अनुभवों के लिए अलग लेख लिखने का सुझाव दिया है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 1 साखियाँ

MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 1 साखियाँ (कबीरदास)

साखियाँ अभ्यास-प्रश्न

साखियाँ लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
साधु का स्वभाव किसके समान होना चाहिए और क्यों?
उत्तर
साधु का स्वभाव सूप के समान होना चाहिए, क्योंकि वह तत्त्व की बातों को ग्रहण करता है और व्यर्थ की बातों को छोड़ देता है।

प्रश्न 2.
मनुष्य की तुलना किस-किस से की गई है?
उत्तर
मनुष्य की तुलना काल के चबैना, पानी के बुलबुले, भोर के तारे, अनमोल हीरे और कच्चे घड़े से की गई है।

प्रश्न 3.
नदी और वृक्ष से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर
नदी और वृक्ष से परमार्थी होने की शिक्षा मिलती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
आज का काम कल के लिए क्यों नहीं छोड़ना चाहिए?
उत्तर
आज का काम कल पर इसलिए नहीं छोड़ना चाहिए कि न जाने कल फिर समय मिले न मिले।

प्रश्न 5.
काँच के घड़े की तुलना शरीर से क्यों की गई है?
उत्तर
काँच के घड़े की तुलना शरीर से इसलिए की गई है कि दोनों ही नश्वर हैं। दोनों का अनिश्चित जीवन है।

साखियाँ दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
समय का महत्त्व न समझने के क्या दुष्परिणाम होते हैं?
उत्तर
समय का महत्त्व न समझने के दुष्परिणाम ये होते हैं कि हीरे के समान अमूल्य जीवन व्यर्थ में ही बीत जाता है। फलस्वरूप अच्छे कर्म न करने से अंत में बहुत पछताना पड़ता है। लेकिन इस प्रकार पश्चाताप करने से कुछ भी हाथ में नहीं आता है।

प्रश्न 2.
कुम्हार और मिट्टी के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
उत्तर
कुम्हार और मिट्टी के माध्यम से कवि यह कहना चाहता है कि जीवन नश्वर है। उसकी नश्वरता अनिश्चित होने के साथ ही अवश्यसंभावी है। इसलिए हमें अपनी शक्ति-बल का घमंड नहीं करके ईश्वर की शक्ति को याद करके उसके प्रति ध्यान लगाना चाहिए।

प्रश्न 3.
मनुष्य को कब पछताना पड़ता है?
उत्तर
मनुष्य को समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय के अनुसार कार्य करने से किसी प्रकार का न तो दुख उठाना पड़ता है और पश्चाताप ही करना पड़ता है। इसके विपरीत समय का दुरुपयोग करने से बहुत बड़ी हानि उठानी पड़ती है। उस समय बहुत पछताना पड़ता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
‘हीरा जनम अमोल वा कौड़ी बदले जाय’ इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
‘हीरा जनम अमोल था, कौड़ी बदले जाय।
उपर्युक्त पंक्ति का आशय यह है कि मनुष्य का जन्म हीरा की तरह अनमोल होता है। उसको सार्थक न बनाकर उसे यों ही रात-दिन सोकर और खा-पीकर बीता देने से उसकी सार्थकता समाप्त हो जाती है। फलस्वरूप वह कौड़ी के समान मूल्यहीन रह जाता है।

प्रश्न 5.
नीचे दी गई पंक्तियों की संदर्भ सहित व्याख्या लिखिएक.
(क) वृक्ष कबहूँ नहिं फल भखें, नदी न संचै नीर।
परमारथ के कारने, साधुन धरा शरीर ॥
(ख) यह तन काँचा कुम्भ है, लिये फिरै था साथ।
टपका लागा फूटिया, कछु नहिं आया हाथ।।
उत्तर
(क) कबीरदास का कहना है कि जिस प्रकार वृक्ष अपने फल को स्वयं न खाकर दूसरों को ही खाने के लिए प्रदान करता है। नदी अपने जल का संग्रह करके अपने पास नहीं रखती है, अपितु उसे दूसरों को पीने के लिए प्रदान करती है। ठीक इसी प्रकार से सज्जन अपने लिए ही जीवित नहीं रहते हैं, अपित ये दूसरों की भलाई के लिए ही जीवित रहते हैं।

(ख) कबीरदास का कहना है कि यह शरीर कच्चे घड़े के समान है, जिसे अपनी अज्ञानता के कारण मनुष्य उस पर इतराते हुए इधर-उधर घूमता-फिरता है। उस पर जब मृत्यु (काल) का ठोकर लगता है, तब वह फूट (समाप्त हो जाता है। फलस्वरूप कुछ भी हाथ नहीं आता है, अर्थात् सारा जीवन व्यर्थ हो जाता है।

साखियाँ भाषा अध्ययन/काव्य सौंदर्य

प्रश्न 1.
साघु ऐसा चाहिए जैसा………….उड़ाय। कबीर की इन पंक्तियों में अनुप्रास अलंकार का प्रयोग कहाँ हुआ है? छाँटकर लिखिए।
उत्तर
‘सूप सुभाय’ और ‘सार सार’ में अनुप्रास अलंकार है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पाठ में सुभाय, परमारव, मानुष, परभात जैसे अनेक तद्भव शब्दों का प्रयोग हुआ है पाठ में से पाँच तद्भव शब्द छॉटिए?
उत्तर
पाँच तद्भव शब्द-भूखा, साधुन, दिविस, जनम और औसर।

प्रश्न 3.
पाठ में सुख-दुख, रात-दिन, आज-कल जैसे विलोम शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसी तरह के अन्य विलोम शब्दों को लिखिए?
उत्तर
विलोम शब्द-सार-थोथा, हीरा-कौड़ी, मिट्टी-कुम्हार।

साखियाँ योग्यता-विस्तार

प्रश्न 1. कबीर की भक्ति एवं नीति से संबंधित दोहों को संकलित कीजिए तथा अपनी कक्षा में अंत्याक्षरी का आयोजन करें।
प्रश्न 2. भक्तिकाल के कवियों की सूची संकलित करें।
प्रश्न 3. कबीर की वेशभूषा के अनुरूप कबीर का चित्र बनाएँ।
प्रश्न 4. कबीर के चित्र भी हूँढ़े जा सकते हैं।
उत्तर
उपर्युक्त प्रश्नों को छात्र/छात्रा अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से हल करें।

साखियाँ परीक्षापयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

लघुउत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
साधू किसका भूखा नहीं होता है और क्यों?
उत्तर
साधू धन का भूखा नहीं होता है। वह तो भाव का भूखा होता है। यह इसलिए कि उसे सांसारिक सुख-सुविधा से विराग होता है।

प्रश्न 2.
परमार्थी किसे कहा गया है?
उत्तर
परमार्थी वृक्ष, नदी और साधु को कहा गया है।

प्रश्न 3.
मनुष्य क्या समझकर (मानकर) फूले नहीं समाता है?
उत्तर
मनुष्य झूठे सुख को सच्चा सुख समझकर (मानकर) फूले नहीं समाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
मनुष्य के क्षणभंगुर जीवन को किसके समान बतलाया गया है?
उत्तर
मनुष्य के क्षणभंगुर जीवन को पानी के बुलबुले और भोर के तारे के समान बतलाया गया है।

प्रश्न 5.
पश्चाताप करने से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर
पश्चाताप करने से बचने के लिए समय का सदुपयोग करना चाहिए।

साखियाँ दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
साधु के स्वभाव की तुलना सूप के साथ क्यों की गई है?
उत्तर
सूप थोथी (बेकार की) वस्तुओं को उड़ा देता है और सार (तत्त्व) की वस्तुओं को अपने पास रख लेता है। ठीक इसी प्रकार सच्चे साधु का भी स्वभाव होता है। वह भी व्यर्थ की बातों को छोड़ देता और अच्छी बातों को ग्रहण कर लेता है। इस प्रकार साधु का स्वभाव सूप से बिल्कुल मिलता-जुलता है। इसलिए साधु के स्वभाव की तुलना सूप के साथ की गई है।

प्रश्न 2.
‘आज-काल के करत ही, औसर जासी चाल’ का क्या आशय है?
उत्तर
‘आज-काल के करत ही, औसर जासी चाल’ का आशय है-समय का टालमटोल करना। दूसरे शब्दों में यह, मनुष्य जब आज का काम कल पर और कल का काम अगले कल पर छोड़ने लगता है, तो समय उसका इंतजार नहीं करता है। वह तो अपनी ही रफ्तार से आगे बढ़ता जाता है। इस प्रकार समय का सदुपयोग न करने के कारण मनुष्य को बार-बार पछताना पड़ता है। इसलिए आज का काम कल पर और कल का काम अगले कल पर नहीं छोड़ना चाहिए।

प्रश्न 3.
‘इक दिन अइसा होइगा, मैं सैंदूंगी तोहि’ कहकर माटी ने कुम्हार को क्या चेतावनी दी है?
उत्तर
‘इक दिन अइसा होइगा, मैं रूँदूँगी तोहि’ कहकर माटी ने कुम्हार को यह चेतावनी दी है कि समय हमेशा एक समान नहीं रहता है। इसलिए किसी को अपनी ताकत पर नहीं इतराना चाहिए। अपनी ताकत के सामने किसी को कमजोर नहीं समझना चाहिए। समय के बदलते हुए कमजोर-से-कमजोर भी शक्तिशाली को शक्तिविहीन कर देते हैं।

प्रश्न 4.
शरीर को कच्चा घड़ा क्यों कहा गया है?
उत्तर
शरीर को कच्चा घड़ा कहा गया है। यह इसलिए कि दोनों ही लगभग एक समान होते हैं। कच्चा घड़ा कब फूट जाए, कोई ठीक नहीं। इसी प्रकार यह शरीर कब समाप्त हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस प्रकार दोनों ही नश्वर हैं। उनकी नश्वरता अनिश्चित है।

प्रश्न 5.
कबीरदास विरचित साखियों का प्रतिपाय अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
महात्मा कबीरदास द्वारा विरचित ‘साखियाँ न केवल शिक्षाप्रद हैं, अपितु यथार्थपूर्ण भी हैं। कबीर ने इन साखियों में साधु-संतों अर्थात् सज्जनों के स्वभाव, उनके द्वारा किए जाने वाले परोपकार के साथ-साथ मनुष्य के क्षणभंगुर जीवन का चित्रण किया है। मनुष्य को अपने क्षणिक जीवन से सावधान होकर सद्कर्म करने की प्रेरणा इन साखियों में दी गई है। इस प्रकार इन साखियों में यह भी सीख दी गई है कि मनुष्य को सत्कर्म करना चाहिए, दुष्कर्म नहीं। समय का सदुपयोग करते हुए उसे किसी प्रकार काट नहीं करना चादिशा।

साखियाँ कवि-परिचय

प्रश्न
कबीरदास का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनका साहित्य में स्थान बतलाइए।
उत्तर
निरक्षर संत कवियों में कबीरदास का नाम सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। ज्ञान के द्वारा ईश्वर-प्राप्ति का मार्ग बतलाने में कबीरदास अत्यधिक लोकप्रिय हैं। जीवन-परिचय-महात्मा कबीरदास का जन्म संवत् 1455 ई. में वाराणसी की एक विधवा ब्राह्मणी के गर्भ से हुआ था जिसने नवजात शिशु को लोक-लाज के कारण लहरतारा नामक तालाब के किनारे रख दिया। नीरु नामक जुलाहा इस बालक को उठाकर अपने घर लाया। इस बालक का लालन-पालन नीरु-नीमा दम्पत्ति ने किया। कबीरदास का विवाह लोई से हुआ था जिससे कमल और कमाली नामक पुत्र और पुत्री उत्पन्न हुए। कबीरदास को कहीं से कोई शिक्षा नहीं मिली थी। इन्होंने स्वयं कहा था’मसि कागद छूयो नहि, कलम गह्यो नहीं हाथ।’

कबीरदास उस समय के महान् धर्मोपदेशक स्वामी रामानन्द के विचारों से अधिक प्रभावित होकर उन्हें अपना गुरु मानकर उपदेश देने लगे। कुछ लोग इनके गुरु ‘शेख तकी’ को एक मुसलमान संत मानते हैं। जीवन के अंतिम दिनों में ये काशी छोड़कर मगहर चले गए और वहीं इनकी मृत्यु संवत् 1575 में हो गई।

कृतियाँ – कबीरदास ने स्वयं ग्रंथ नहीं लिखा बल्कि उन्होंने मौखिक रूप से जो कुछ भी व्यक्त किया, वे ही उनके शिष्यों के द्वारा ग्रंथ के रूप में तैयार किया गया। कबीर की वाणी का संग्रह बीजक के रूप में प्रकाशित हो चुका है। इसे अलग-अलग रूपों में ‘साखी’, ‘शबद’ और ‘रमैनी’ के रूप में जाना जाता है।

भाषा-शैली – कबीरदास की भाषा में खड़ी बोली, हिन्दी भाषा के साथ, अवधी, पूर्वी (बिहारी), पंजाबी, उर्दू आदि भाषाओं के साथ-साथ देशज शब्दों का भी प्रयोग कुशलतापूर्वक हुआ है। इनकी भाषा को इसी कारण खिचड़ी-मिश्रित भाषा कहा जाता है। कुछ लोगों का यह मानना ठीक भी है कि कबीरदास की भाषा सधुक्कड़ी भाषा है।

साहित्य में स्थान – कबीरदास का हिन्दी भक्ति काव्यधारा के ज्ञानमार्गी काव्यधारा में निश्चयपूर्वक सर्वोपरि स्थान है। हिन्दू-मुस्लिम एकता की विचारधारा के मूल प्रवर्तक कबीरदास ही थे। इन्होंने अपनी विचारधारा के अनुसार ही अपना पंथ चलाया। आपकी रचनाओं का प्रभाव आज भी समाज पर अत्यधिक है, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रेरणा और उत्साह जगाकर आत्म-चिंतन को बढ़ाता है।

MP Board Solutions

साखियाँ कविता का सारांश

महात्मा कबीरदास विरचित साखियाँ उपदेश और यथार्थ हैं। कबीर ने इन साखियों में यह कहना चाहा है कि साधु-संतों का स्वभाव सूप की तरह अच्छी बातों को ग्रहण करने वाला और बेकार बातों को छोड़ देने वाला होना चाहिए। साधु अर्थात् सज्जन भाव के भूखे होते हैं, धन के नहीं। वे तो पेड़ की तरह ही परमार्थ होते हैं। कबीर ने यह चेतावनी दी है कि मनुष्य का जीवन पानी के बुलबुले के समान है, जो भोर के तारों के समान देखते-देखते ही समाप्त हो जाता है। मनुष्य अपने हीरे की तरह बहुमूल्य जीवन को अपनी अज्ञानता के कारण रात-दिन सो-सोकर और खाकर व्यर्थ में बीता देता है। वह आज और कल पर ईश्वर भजन-याद को टाल देता है। अच्छे दिनों में तो उसने अपने गुरु से प्रेम नहीं किया। अब पछताने से क्या लाभ। कुम्हार की मिट्टी उसे चेतावनी देती हुई कहती है कि उसे अपने बल-ताकत पर घमंड नहीं करना चाहिए कि वह हमेशा वैसा ही ताकतवर बना रहेगा। एक दिन ऐसा आएगा कि उसकी ताकत बिल्कुल ही काम नहीं आएगी। उसे समझना चाहिए कि उसका शरीर कच्चे घड़े के समान है। उस पर वह इतराता फिरता है। एक दिन जब उस पर मौत का टपका लगेगा तो वह फूटकर समाप्त हो जाएगा। फिर तो उसे कुछ भी हाथ नहीं लगेगा।

साखियाँ संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या

पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या, काव्य-सौंदर्य एवं विषय-वस्तु पर आधारित प्रश्नोत्तर

1. साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय।
सार सार को गहि रहे, चोथा देइ उड़ाय॥

शब्दार्थ-सुभाव-स्वभाव । सार-तत्त्व, सार्थक। थोथा-व्यर्थ, बेकार।

प्रसंग-प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘वासंती’ हिंदी सामान्य में संकलित तथा महात्मा कबीरदास विरचित ‘साखियाँ’ शीर्षक से है। इसमें कबीरदास ने सज्जनों के स्वभाव को बतलाने का प्रयास किया है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि सज्जनों का स्वभाव सूप की तरह होना चाहिए। दूसरे शब्दों में सज्जन का स्वभाव अच्छी-अच्छी बातों को ग्रहण करने वाला और व्यर्थ की बातों को छोड़ देने वाला होना चाहिए। इस प्रकार उनका स्वभाव सूप की तरह होना चाहिए, जो तत्त्व की वस्तुओं को ग्रहण करके व्यर्थ की वस्तुओं को छोड़ देता है।

विशेष-

  1. सज्जनों के स्वभाव का महत्त्वांकन किया गया है।
  2. दोहा छंद है।
  3. भाषा सधुक्कड़ी है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) प्रस्तुत पद का काव्य-सौंदर्य लिखिए।
(ii) प्रस्तुत पद के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
(i) प्रस्तुत पद में कवि ने सज्जनों के स्वभाव को बतलाने के लिए सरल शब्दों का प्रयोग किया है। उपदेशात्मक शैली के द्वारा कवि ने अपने कथन को सुस्पष्ट करने के लिए उपमालंकार (सूप की उपमा) का प्रयोग किया है। दोहा छंद में प्रस्तुत यह कथन अधिक सार्थक बन गया है।
(ii) प्रस्तुत पद का भाष-सौंदर्य सज्जनों के स्वभाव को बतलाने में अधिक उपयुक्त दिखाई दे रहा है। सज्जनों की सज्जनता अर्थात् सरलता (सीधापन) कितना गुणग्राही होती है। इसे समझाने के लिए सूप का उदाहरण देना एकदम सटीक और उपयुक्त लग रहा है। इस प्रकार से प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य निश्चय ही आकर्षण और प्रभावशाली है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) सज्जनों और सूप में क्या समानता होती है?
(ii) सज्जनों के स्वभाव को सूप की तरह कहने से कवि का क्या आशय है?
उत्तर-
(i) सज्जनों और सूप में यह समानता होती है कि दोनों ही अच्छाई को ग्रहण करते हैं और बुराई को छोड़ देते हैं।
(ii) सज्जनों के स्वभाव को सूप की तरह कहने से कवि का आशय है कि हमें अपने स्वभाव को सरल और गुणग्राही ही बनाने का प्रयास करना चाहिए।

2. साधू भुखा भाव का, धन का भूखा नाहिं।
धन का भूखा जो फिरे, सो तो साघू नाहिं।

शब्दार्थ-नाहि-नहीं।। सो-वह।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कबीरदास ने सज्जनों की चाह को बतलाने का प्रयास किया है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि सज्जन बड़े ही सरल और सीधे होते हैं। यही नहीं, वे किसी प्रकार से लोभी और धन-सुख की तनिक भी इच्छा नहीं रखते हैं। वे केवल सच्चे और अच्छे भावों को ही चाहते हैं। बुरे भावों से नफरत करते हैं। इस प्रकार वे किसी प्रकार के धन और सुख की तनिक भी इच्छा न करके अच्छे भावों को ही महत्त्व देते हैं। यही कारण है कि धन-सुख की इच्छा न रखने वाले सज्जन होते हैं और जो धन-सुख की इच्छा रखते हैं, वे सज्जन नहीं, बल्कि दुर्जन होते हैं।

विशेष-

  1. भाषा सधुक्कड़ी है।
  2. दोहा छंद है।
  3. सज्जनों के सरल और निर्लोभी स्वभाव का उल्लेख है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) प्रस्तुत पद का काव्य-सौंदर्य लिखिए।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य लिखिए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद में सज्जनों के भावों की सादगी सरल और स्पष्ट शब्दों के द्वारा रखने के लिए कवि ने दोहा छंद का उपयोग किया है। सधुक्कड़ी भाषा के द्वारा स्वभावोक्ति अलंकार का प्रयोग आकर्षक रूप में है।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य सज्जनों की भावनाओं को सरसता के साथ प्रस्तुत करने में अधिक उपयुक्त सिद्ध हो रहा है। कवि की भाव-योजना अधिक यथार्थपूर्ण होने के कारण विश्वसनीय है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) सज्जन भाव के भूखे होते हैं। क्यों?
(ii) धन के भूखे कौन होते हैं और क्यों?
उत्तर
(i) सज्जन भाव के भूखे होते हैं। यह इसलिए कि उनका मन सांसारिक वस्तुओं धन, साधन आदि के प्रति न लगकर सरल और सादा जीवन की ओर ही लगा रहता है।
(ii) धन के भूखे दुर्जन होते हैं। यह इसलिए कि उनका सांसारिक सुख को छोड़कर सरल और सादा जीवन के प्रति बिल्कुल लगाव नहीं होता है।

MP Board Solutions

3. वृक्ष कबहें नहि फल भखें, नदी न संचै नीर।
परमारथ के कारने साधुन धरा शरीर॥

शब्दार्व-कबह-कभी। भखें-खाना। संचै-संग्रह। परमारव-परोपकार, दूसरों की भलाई। कारने-कारण के लिए। साधुन-सज्जन। धरा-धारण करते हैं।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कबीरदास ने सज्जनों के जीवन के उद्देश्य को बतलाने का प्रयास किया है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि जिस प्रकार वृक्ष अपने फल को स्वयं न खाकर दूसरों को ही खाने के लिए प्रदान करता है। नदी अपने जल का संग्रह करके अपने पास नहीं रखती है, अपितु उसे दूसरों को पीने के लिए प्रदान करती है। ठीक इसी प्रकार से सज्जन अपने लिए ही जीवित नहीं रहते हैं, अपित ये दूसरों की भलाई के लिए ही जीवित रहते हैं।

विशेष-

  1. सधुक्कड़ी भाषा है।
  2. दोहा छंद है।
  3. सज्जनों को परोपकारी सिद्ध किया गया है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) उपर्युक्त पद के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) उपर्युक्त पद के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद में वृक्ष और नदी की तरह सज्जनों को परोपकारी सिद्ध करने के लिए कवि ने दोहा छंद का प्रयोग किया है। ‘धरा-शरीर’ में अनुप्रास अलंकार रोचक रूप में है। अपने कथन को सधुक्कड़ी भाषा की शब्दावली से कवि ने सचमुच प्रेरक बना दिया है।
(ii) सज्जन परोपकारी होते हैं। उनकी इस अच्छाई को कवि ने वृक्ष और नदी की तरह बतलाने का प्रयास किया है। कवि ने सज्जनों के परोपकारी होने की विशेषता को स्वयं के लिए कुछ भी संग्रह न करने वाले वृक्ष और नदी की ही तरह बतलाया है। कवि का यह दृष्टिकोण अधिक आकर्षक और रोचक ही नहीं अपितु प्रेरक भी है। भाव-योजना का प्रवाहमयता और उपयुक्तता सराहनीय है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) वृक्ष और नदी की क्या विशेषता होती है?
(ii) वृक्ष और नदी की उपमा देकर कवि ने क्या सिद्ध करना चाहा है?
उत्तर
(i) वृक्ष और नदी की एक समानता होती है कि यह दोनों ही परोपकारी होते हैं। वृक्ष अपने फल को स्वयं न खाकर दूसरों को प्रदान करता है। नदी अपने जल
को स्वयं न पीकर दूसरों को ही प्रदान कर देती है।
(ii) वृक्ष और नदी की उपमा देकर कवि ने यह सिद्ध करना चाहा है कि वृक्ष और नदी की ही तरह सज्जन स्वयं के लिए नहीं, अपितु दूसरों के लिए ही जीवित रहते हैं।

4. झूठे सुख को सुख कहै, मानत है मन मोद।
जगत चबेना काल का, कुछ मुख में कुछ गोद।।

शब्दार्थ-मोद-प्रसन्नता! जगत-संसार।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कबीरदास ने सांसारिक सुख को झूठा और क्षणिक सुख बतलाने का प्रयास किया है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि मनुष्य अपनी अज्ञानता के कारण सांसारिक सुख को सच्चा सुख मानकर फूले नहीं समाता है। उसे यह बिल्कुल ही ज्ञान नहीं होता है कि यह सांसारिक सुख झूठा और क्षणिक है। इस प्रकार वह अपनी अज्ञानता के कारण यह नहीं समझ पाता है कि यह सारा संसार काल (मृत्यु) का चबैना है, जिसे वह कुछ अपने मुँह में ले लिया और कुछ गोद में (बाद में चबाने अर्थात् खाने के लिए) ले रखा है।

विशेष-

  1. सांसारिक सुख को झठा और क्षणिक कहा गया है।
  2. ‘मन-मोद’ में अनुप्रास अलंकार है।
  3. उपदेशात्मक शैली है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य लिखिए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद में सांसारिक सुख को क्षणिक और झूठा बतलाने के लिए कवि ने काव्य-सौंदर्य के अपेक्षित स्वरूपों को रखने का प्रयास किया है। इसके लिए सधुक्कड़ी भाषा की शब्दावली का प्रयोग किया है। उपदेशात्मक शैली, अनुप्रास अलंकार और दोहा छंद को समुचित स्थान देकर कवि ने काव्यात्मक सौंदर्य ला दिया है।
(ii) प्रस्तुत पद में सांसारिक क्षण-भंगुर सुख को झूठा बतलाने के लिए सरल और प्रचलित शब्दावली की योजना भावानुकूल है। मनुष्य की अज्ञानता का बोध कराने के लिए संसार को काल का चबैना कहना कथ्य के तथ्य के अनुसार ही है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) संसार की नश्वरता को क्या कहकर दर्शाया गया है?
(ii) झूठे सुख को मनुष्य सच्चा सुख क्यों मानता है?
उत्तर
(i) संसार की नश्वरता को काल का चबैना कहकर दर्शाया गया है।
(ii) झूठे सुख को मनुष्य अपनी अज्ञानता के कारण सच्चा सुख मानता है।

5. पानी केरा बुदबुदा, अस मानुष की जात।
देखत ही छिपि जावगी, ज्यों तारा परभात।।

शब्दार्थ-केरा-के। बुदबुदा-बुलबुला। अस-समान। जात-जाति। छिपि-समाप्त। ज्यों-जैसे, जिस प्रकार । परभात-प्रभात, भोर।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कबीरदास ने मनुष्य के जीवन को पानी के बुलबुले के समान ही क्षणभंगुर बतलाने का प्रयास किया है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि मनुष्य का जीवन पानी के बुलबुले के समान ही क्षणभंगुर और अनिश्चित है। वह कब तक है और कब तक नहीं, यह कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए कि वह देखते-देखते वैसे ही समाप्त हो जाता है-जैसे भोर का तारा देखते-देखते छिप जाता है। इसलिए मनुष्य को अपने इस क्षणभंगुर जीवन की सच्चाई को समझकर इतराना-इठलाना नहीं चाहिए।

विशेष-

  1. उपमालंकार (पानी के बुलबुले और भोर के तारे से मनुष्य के जीवन की क्षणभंगुरता की उपमा दी गई है) है।
  2. दोहा छंद है।
  3. शान्त रस है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य लिखिए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद में मानव-जीवन की क्षण-भंगुरता को बतलाने के लिए पानी के बुलबुले और भोर के तारे की उपमा सटीक रूप में दी गई है। इसके लिए कवि द्वारा प्रस्तुत उपमालंकार का चमत्कार स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। सधुक्कड़ी भाषा और शान्त रस के संचार से सम्पूर्ण कथन उपदेशात्मक शैली में होकर हदयस्पर्शी बन गया है।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य प्रचलित सधुक्कड़ी शब्दावली से रोचक रूप में है। मानव-जीवन की असारता और उसकी क्षणभंगुरता को पानी के बुलबुले और भोर के तारे के समान बतलाया गया है। ये दोनों ही उपमान भावों को न केवल स्पष्ट करते हैं। अपितु प्रभावशाली और सरस भी बना रहे हैं।

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) मनुष्य की जाति कैसी है?
(ii) पानी के बुलबुले और भोर के तारे की उपमा देने का कवि का क्या आशय है?
उत्तर
(i) मनुष्य की जाति पानी के बुलबले और देखते-देखते छिप जाने वाले भोर के तारे के समान क्षणभंगुर है।
(ii) पानी के बुलबुले और भोर के तारे की उपमा देने का कवि का आशय है कि मनुष्य को अपने जीवन की क्षणभंगुरता को नहीं भूलना चाहिए। इसे याद करके उसे अच्छे कामों को ही करके अपने जीवन को बिताना चाहिए।

MP Board Solutions

6. रात गँवाई सोय करि, दिविस गँवायो खाय।
हीरा जनम अमोल था, कौड़ी बदले जाय॥

शब्दार्व-गवाई-बिताई। सोय-सोकर । करि-करके। दिविस-दिन । खाय-खाकर। जनम-जन्म। अमोल-अनमोल, अमूल्य। जाय-बिता दिया। – प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कबीरदास ने मनुष्य को व्यर्थ में ही जीवन बिताने के प्रति फटकार लगाई है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि मनुष्य अपनी अज्ञानता के कारण रात को सो-सोकर और दिन को खा-पीकर बिता देता है। इस प्रकार वह हीरे जैसे बहुमूल्य जीवन को कौड़ी के समान व्यर्थ में ही बिता देता है।

विशेष-

  1. भाषा सधुक्कड़ी शब्दों की है।
  2. शैली उपदेशात्मक है।
  3. दोहा छंद है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) प्रस्तुत पद का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
(ii) प्रस्तुत पद के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
(i) प्रस्तुत पद का काव्य-सौंदर्य मनुष्य के अज्ञानमय जीवन को प्रभावशाली रूप में रखने में सफल दिखाई देता है। इसकी यह विशेषता सधुक्कड़ी भाषा और. व्यंग्यमय शब्द-शक्ति के फलस्वरूप है। दोहा छंद से कवि ने इसे दर्शाने का सार्थक प्रयास किया है।
(ii) प्रस्तुत पद की भाव-योजना कथ्य के तथ्य के अनुसार है। मनुष्य जीवन को हीरे के समान बहुमूल्य बताकर उसे कौड़ी की तरह निरर्थक बतलाने का कवि का प्रयास बड़ा ही रोचक और भाववर्द्धक है। इस प्रकार इस पद का भाव-सौंदर्य बढ़कर है, ऐसा कहा जा सकता है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) मनुष्य अपने जीवन को किस तरह बिताता है?
(ii) मनुष्य का जन्म किस तरह का होता है?
उत्तर
(i) मनुष्य अपने जीवन को रात को सोकर और दिन को खा-पीकर बिता देता है।
(ii) मनुष्य का जन्म हीरे की तरह बहुमूल्य होता है।

7. आज कहै कल भजूंगा, काल कहै फिर काल।
आज-कल के करत ‘ही, औसर जासी चाल॥

शबार्थ-भजूंगा-भजन करूँगा। काल-कल । ओसर-अवसर, मौका।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कबीरदास ने भगवान के प्रति ध्यान लगाने में टालमटोल करने वाले मनुष्य को सावधान करते हुए कहा है कि

व्याख्या-मनुष्य अपना जीवन सार्थक बनाने की भूल करता ही रहता है। खासतौर से वह ईश्वर के प्रति ध्यान और चिन्तन करने में टालमटोल करता रहता है। वह ईश्वर-भजन करने के विषय में इस प्रकार टालमटोल करता है कि आज कहता है-कल अवश्य ईश्वर का ध्यान करूँगा। कल को वह फिर कल पर टाल देता है। इस प्रकार वह आज-कल का टालमटोल करके अपने सुनहले अवसर को खो देता है।

विशेष-

  1. भाषा सरल और सुबोध है।
  2. शैली उपदेशात्मक है।
  3. ‘कहै कल’ व ‘काल कहै’ में अनुप्रास अलंकार है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य लिखिए।
उत्तर
(i) आज को कल पर और कल को फिर कल पर टालकर ईश्वर-भजन के प्रति टालमटोल करने में मनुष्य की अज्ञानता को दर्शाया गया है। इसके लिए कवि ने दोहा छंद का चुनाव किया है। फिर उसे अनुप्रास अलंकार से मंडित करने के लिए प्रचलित सरल शब्दों को प्रयुक्त भाषा में अधिक आकर्षक बनाने का सार्थक प्रयास किया है।
(ii) मनुष्य का टालमटोल ईश्वर-भजन के प्रति करने के तथ्य को बड़े ही स्वाभाविक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। आज को कल पर और कल को परसों पर टालने के क्रम में नयापन है तो रोचकता भी है। इस तरह धीरे-धीरे सुनहले अवसर को खोते जाने का ढंग सचमुच में निराला है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) आज को कल पर और कल को फिर कल पर मनुष्य क्यों छोड़ता है?
(ii) मनुष्य जीवन की निरर्थकता क्या है?
उत्तर
(i) मनुष्य आज को कल पर और कल को फिर कल पर इसलिए छोड़ता है कि वह बहुमूल्य और अमूल्य समय का अपनी अज्ञानता के कारण सदुपयोग नहीं करना चाहता है।
(ii) मनुष्य जीवन की निरर्थकता यह है कि वह आज-कल करके ईश्वर-भजन में अपने बहुमूल्य और अमूल्य समय को नहीं लगाता है।

8. अच्छे दिन पाछे गये गुरु से कियो न हेत।
अब पछतावा क्या करे, चिड़िया चुग गई खेत।

शब्दार्थ-पाछे-पीछे। हेत-मेल, प्रेम। चुग गई-खा गई।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कबीरदास ने मनुष्य द्वारा अपने सुनहले समय का सदुपयोग न करके पश्चाताप करने के प्रति फटकारा है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि हे मनुष्य! गुरु के प्रति श्रद्धा और भक्ति-भाव करने का जो अच्छा समय था, उसे तुमने यों ही खो दिया। अब तो तुम्हारे चारो ओर से बुरे दिन आ गए हैं। इससे अब गुरु के प्रति श्रद्धा और भक्तिभाव नहीं कर पाने से तुम बार-बार पश्चाताप कर रहे हो। इससे तुम्हें कोई लाभ नहीं होगा। तुम्हारा बार-बार पश्चाताप करना उसी प्रकार व्यर्थ है, जिस प्रकार चिड़ियों के द्वारा खेत चुग जाने पर किसान बार-बार पश्चाताप करता है।

विशेष-

  1. भाषा सरल है।
  2. शैली उपदेशात्मक है।
  3. ‘चिड़िया चुग’ में अनुप्रास अलंकार है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) उपर्युक्त पद के काव्य-सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए।
(ii) उपर्युक्त पद के भाव-सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद में कवि ने समय के चूक जाने पर पश्चाताप करने वालों के लिए अपना विचार व्यक्त किया है कि इससे कोई लाभ नहीं। इसे कवि ने काव्य के विविध स्वरूपों, जैसे-भाषा, छंद, अलंकार, रस, प्रतीक आदि का प्रयोग किया है। यहाँ पर सधुक्कड़ी भाषा, दोहा, छंद अनुप्रास अलंकार, करुण रस और चिड़िया की प्रतीकात्मकता बड़ी ही सुन्दर और अनूठी है।
(ii) उपर्युक्त पद की भाव-योजना बड़ी सटीक और सुव्यवस्थित है। गुरु से लगाव रखने के सनहले मौके को गँवाकर मनष्य की वही दशा होती है जो चिडियों के द्वारा खेत के चुग जाने पर किसान की होती है। दोनों ही हाथ मलमल कर पछताते हैं। दोनों को कोई लाभ नहीं होता है। इस प्रकार दोनों के भावों और स्थिति में कवि ने जो समानता और एकरूपता लाने का प्रयास किया है, उसमें वह सफल हुआ दिखाई देता है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) ‘अच्छे दिन’ से कवि का क्या तात्पर्य है?
(ii) ‘अब पछताए क्या करे, चिड़िया चुग गई खेत’ के स्थान पर कोई दूसरी लोकोक्ति लिखिए।
उत्तर-
(i) अच्छे दिन’ से कवि का तात्पर्य समय का सदुपयोग करने से है।
(ii) ‘अब पछताये क्या करै, जब चिड़िया चुग गई खेत’ के स्थान पर दूसरी लोकोक्ति है-‘का बरखा जब कृषि सुखानी, समय चूकि पुनि का पछतानी॥’

9. माटी कहै कुम्हार को, तू क्या रूँदै मोहि।
इक दिन अइसा होइगा, मैं दूंगी तोहि।

शब्दार्थ-माटी-मिट्टी। रूँदै-मिताना। मोहि-मुझे। अइसा-इस प्रकार, ऐसा ही। होइगा-होगा। तोहि-तुम्हें, तुमकी।

प्रसंग-पूवर्वत् । इसमें कबीरदास ने मनुष्य के क्षणभंगुर और अनिश्चित जीवन को मिट्टी के माध्यम से बतलाने का प्रयास किया है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि कुम्हार रोज-रोज मिट्टी को मिट्टी में मिलाकर बरतन बनाने का अपना नित्यकर्म करता है। उसे इस तरह देखकर मिट्टी ने उस पर अपना क्रोध प्रकट करते हुए कहा कि वह उसे क्यों इस तरह बार-बार मिलाकर उसके अस्तित्व (कुछ होने के भाव) को समाप्त कर रहा है। इस तरह करके वह अपनी होने वाली इस प्रकार की दशा को क्यों भूल रहा है। उसे तो यह कान खोलकर सुन लेना चाहिए कि एक समय ऐसा भी आएगा, जब वह भी उसे इसी प्रकार मिट्टी में मिलाकर उसके अस्तित्व (कुछ होने के अहंकार) को मिट्टी में मिलाकर रख देगी।

विशेष-

  1. सधुक्कड़ी भाषा है।
  2. ‘कहे कुम्हार’ में अनुप्रास अलंकार है।
  3. माटी (मिट्टी) को मनुष्य के रूप में चित्रित किया गया है। इसलिए इसमें मानवीयकरण अलंकार है।
  4. शान्त रस का प्रवाह है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) प्रस्तुत पद के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
(i) प्रस्तुत पद का काव्य-सौंदर्य, भाव, भाषा, रस, छंद, अलंकार और प्रतीक-दृष्टान्त की दृष्टि से प्रभावशाली बन गया है। मिट्टी का कुम्हार के प्रति फटकार को कवि ने दोहा छंद, अनुप्रास अलंकार और सधुक्कड़ी शब्द के द्वारा व्यक्त करके अपने कथन को यथार्थ बना दिया है।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य सरल और प्रचलित सधुक्कड़ी शब्दावली के फलस्वरूप हृदयस्पर्शी बन गया है। मिट्टी की मनुष्य की शक्ति से कहीं अधिक बढ़कर बतलाने का प्रयास. वास्तव में बड़ा ही अद्भुत और सराहनीय है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) मिट्टी ने मनुष्य को क्या चेतावनी देकर फटकार लगाई है?
(ii) मिट्टी और मनुष्य में क्या अंतर बतलाया गया है?
उत्तर
(i) मिट्टी ने मनुष्य को यह चेतावनी दी है कि उसे अपनी शक्ति-बल का घमंड नहीं करना चाहिए। उसे यह भूलना नहीं चाहिए कि वह भी एक दिन मिट्टी में मिलकर समाप्त हो जाएगा।
(ii) मिट्टी और मनुष्य में यह अंतर बतलाया गया है कि मिट्टी को जीवन की नश्वरता का ज्ञान है, जबकि मनुष्य को नहीं।

MP Board Solutions

10. यह तन काँचा कुम्भ है, लिये फिरै था साथ।
टपका लागा फूटिया, कछु नहिं आया हाय।।

शब्दार्थ-तन-शरीर। काँचा-कच्चा। कुम्भ-घड़ा। टपका-ठोकर। लागा-लग गया। फुटिया-फूट गया। कछु-कुछ।।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कबीरदास ने शरीर की अनिश्चय क्षणभंगुरता को बतलाने का प्रयास किया है।

व्याख्या-कबीरदास का कहना है कि यह शरीर कच्चे घड़े के समान है, जिसे अपनी अज्ञानता के कारण मनुष्य उस पर इतराते हुए इधर-उधर घूमता-फिरता है। उस पर जब मृत्यु (काल) का ठोकर लगता है, तब वह फूट (समाप्त हो जाता है। फलस्वरूप कुछ भी हाथ नहीं आता है, अर्थात् सारा जीवन व्यर्थ हो जाता है।

विशेष-

  1. सधुक्कड़ी भाषा है।
  2. शरीर को कच्चे घड़े के रूप में व्यक्त करने से रूपक अलंकार है। ‘काँचा कम्भ’ और ‘फिरैथा साथ’ में अनुप्रास अलंकार है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) प्रस्तुत पद के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) प्रस्तुत पद के भाव-सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद, भाव, भाषा, शैली-विधान, रस, छंद, अलंकार, प्रतीक और बिम्ब-योजना से अलंकृत-चमत्कृत है। शरीर को कच्चे घड़े के रूप में रूपायित करके कवि ने उसकी स्वाभाविक विशेषताओं को काव्यात्मक ढंग से आकर्षक रूप दिया है।
(ii) प्रस्तुत पद का भाव-सौंदर्य सरल शब्दों से पुष्ट है। भावों की प्रवाहमयता और क्रमबद्धता से कथ्य का तथ्य सुस्पष्ट होने से यह अंश अधिक रोचक हो गया है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोतर

प्रश्न-
(i) तन और काँचा कुम्भ में क्या समानता है?
(ii) ‘कुछ न हाव आना’ एक मुहावरा है, इसका मुख्य भाव क्या है?
उत्तर
(i) तन और काँचा कुंभ में कई समानताएँ हैं

  1. दोनों कच्चे अर्थात् कम अनुभवी होते हैं।
  2. दोनों कोमल और सुन्दर होते हैं।
  3. दोनों ही अस्थाई और नश्वर होते हैं।
  4. दोनों चलते-फिरते अचानक समाप्त हो जाते हैं।

(ii) ‘कुछ न हाथ आना’ मुहावरे का मुख्य भाव है-सब कुछ खो देना।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.1

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 Number Systems Ex 1.1

Question 1.
Is zero a rational number? Can vou write it in the form \(\frac{p}{q}\), where p and q are integers and
q ≠ 0?
Solution:
Yes. 0 can be written as \(\frac{0}{1}\), \(\frac{0}{2}\).

Question 2.
Find six rational numbers between 3 and 4.
Solution:
\(\frac{3}{1}\) and \(\frac{4}{1}\)
Multiplying N and D by 7, we get
MP Board Class 9th Maths Chapter 1 Number Systems Ex 1.1 1
Six rational numbers between 3 and 4
= \(\frac{22}{7}\), \(\frac{23}{7}\), \(\frac{24}{7}\), \(\frac{25}{7}\), \(\frac{26}{7}\), \(\frac{27}{7}\)

Question 3.
Find five rational numbers between \(\frac{3}{5}\) and \(\frac{4}{5}\).
Solution:
\(\frac{3}{5}\) and \(\frac{4}{5}\)
Multiply N and D by 6, we get,
MP Board Class 9th Maths Chapter 1 Number Systems Ex 1.1 3
Five rational numbers between \(\frac{3}{4}\) and \(\frac{4}{5}\)
= \(\frac{19}{30}\), \(\frac{20}{30}\), \(\frac{21}{30}\), \(\frac{22}{30}\), \(\frac{23}{30}\)

MP Board Solutions

Question 4.
State whether the following statements are true or false. Give reasons for your answers.

  1. Every natural number is a whole number.
  2. Every integer is a whole number.
  3. Every rational number is a whole number.

Solution:

  1. True, every natural number is a whole number.
  2. False, because integers also include the negative numbers like – 2, -5 etc., which are not whole numbers.
  3. False, because rational numbers are of the form \(\frac{2}{3}\), \(\frac{0}{1}\), \(\frac{-3}{2}\) ….are not whole numbers.

Irrational Number:
Anumber which cannot be expressed in the form \(\frac{p}{q}\) wherep and q are integers such that q ≠ 0 are called an irrational numbers.
For example: √5, √3, √5 etc.
Also,
A number is an irrational number if it has a non – terminating and non – repeating decimal representation –
√2 = 1.41421…
√3 = 1.73205…

MP Board Class 9th Maths Solutions