MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

MP Board Class 6th Science Chapter 16 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए –
1. लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?
उत्तर:
लाल केंचुए अजैविक अपशिष्ट जैसे – प्लास्टिक, पॉलीथीन, लोहे की छड़ को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते।

2. क्या आपने अपने कम्पोस्ट गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए। उनके चित्र भी बनाइए।
उत्तर:
हाँ, मक्खी, मक्खी का लार्वा, चींटी।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 16 कचरा संग्रहण एवं निपटान 1

प्रश्न 2.
चर्चा कीजिए –
1. क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है?
उत्तर:
नहीं, कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व नहीं है। कचरा निपटान की जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक तथा सरकार दोनों की ही है। देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता बनाए रखे यह उसकी जिम्मेदारी है। व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों जैसे-बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, पार्कों आदि स्थानों पर कूड़ा-कूड़ेदान में ही डालना चाहिए तथा विद्यालयों, घरों तथा अस्पतालों आदि से उत्पन्न कूड़े-कचरे का निपटान करने में सहयोग करना चाहिए।

2. क्या कचरे के निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को कम करना सम्भव है?
उत्तर:
हाँ, कचरे निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को निम्नलिखित प्रकार से कम किया जा सकता है –

  • लोगों को ऐसे पदार्थों की जानकारी देनी चाहिए, जो कम अपशिष्ट उत्पन्न करते हों और उन्हें अपशिष्टों के निपटान के प्रति प्रेरित भी किया जाए।
  • प्रत्येक वस्तु को अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उपयोग में लाया जाए।
  • जैवीय तथा अजैवीय अपघटित अपशिष्टों को अलग-अलग डिब्बों में एकत्रित किया जाए।
  • अपशिष्ट पदार्थों तथा कचरे का पुनः चक्रण करना चाहिए ओर उनके लिए पुनः चक्रण केन्द्र स्थापित करने चाहिए।
  • प्लास्टिक और पॉलीथीन थैलियों का कम-से-कम उपयोग करना चाहिए तथा ऐसे पदार्थों का उपयोग करना चाहिए जिनका पुनः चक्रण सम्भव हो।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
1. घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं?
उत्तर:
घर में बचे हुए भोजन को जानवरों को खिला देते हैं अथवा कूड़ेदान में डाल देते हैं और कभी-कभी कम्पोस्ट बनाने में उपयोग करते हैं।

2. यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?
उत्तर:
हम केले के पत्ते में खाने का विकल्प चुनेंगे। क्योंकि यह जैवीय अपघटित पदार्थ है। इससे प्रदूषण नहीं होगा यह असानी से अपघटित हो जाएगा।

प्रश्न 4.
1. विभिन्न प्रकार के कागज के टुकड़े एकत्र कीजिए। पता कीजिए कि इनमें से किसका पुनः चक्रण किया जा सकता है?
उत्तर:
ऐसे कागजों का पुनः चक्रण किया जा सकता है जिन पर प्लास्टिक न चढ़ा हो।

2. लेंस की सहायता से कागजों के उन सभी टुकड़ों का प्रेक्षण कीजिए, जिन्हें आपने उपरोक्त प्रश्न के लिए एकत्र किया था। क्या आप कागज की नई शीट एवं पुनः चक्रित कागज की सामग्री में कोई अन्तर देखते हैं?
उत्तर:
हाँ, कागज की नई शीट तथा पुनः चक्रित कागज की सामग्री में निम्नलिखित अन्तर है –

  • पुनः चक्रित कागज की सामग्री नई शीट की अपेक्षाकृत कुछ पीलेपन पर है।
  • नई शीट की अपेक्षा पुनः चक्रित कागज की सामग्री रफ एवं निम्न स्तर की है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
(क) पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एकत्र कीजिए। इनमें से प्रत्येक का किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है? समूहों में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग वस्तुएँ और उनके उपयोग:

  1. कागज पैकेजिंग वाली वस्तुएँ:
    इसका उपयोग अधिकांश हल्की एवं कठोर वस्तुओं के पैकिंग के लिए किया जाता है। जैसे-साबुन, बिस्किट, चाय आदि।
  2. प्लास्टिक पैकेजिंग वाली वस्तुएँ:
    इस प्रकार की वस्तुओं का उपयोग ऐसी वस्तुओं के लिए किया जाता है जो द्रव रूप में हों तथा मध्यम वजन की हों; जैसे- पानी की बोतल, शैम्पू, विभिन्न प्रकार के तेल इत्यादि।
  3. पॉली बैग पैकेजिंग वस्तुएँ: इनका प्रयोग साग-सब्जियों आदि रखने में किया जाता है।
  4. कपडा एवं जट पैकजिंग वस्तएँ:
    इनका उपयोग भारी एवं मध्यम वजन की वस्तुओं के रखने में किया जाता है, जैसे-फल, अनाज, तरकारियाँ, घरेलू सामान आदि।

(ख) एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती है।
उत्तर:
यदि मनुष्य अपने घरेलू सामान, तरकारी फल आदि खरीदने जाएँ तो उन्हें अपना सामान रखने के लिए अपने साथ थैले (बैग्स) लेकर जाना चाहिए। ऐसा करने से प्लास्टिक बनने वाली वस्तुओं की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और पैकेजिंग की मात्रा भी कम हो जाएगी।

(ग) पैकेजिंग से कचरे की मात्रा किस प्रकार बढ़ जाती है, इस विषय पर एक कहानी लिखिए।
उत्तर:
पैकेजिंग से कचरे की मात्रा बढ़ जाती है, क्योंकि पैकेजिंग को एक बार उपयोग करने के बाद यह बेकार हो जाता है। ये बेकार पैकेजिंग वस्तुएँ कचरे की मात्रा में बढ़ोत्तरी कर देती हैं, कभी भी हम एक बार प्रयुक्त की गई पैकेजिंग वस्तु को दुबारा उपयोग में नहीं लाते हैं। उनमें से कुछ वस्तुएँ तो प्लास्टिक अथवा पॉलीथीन की बनी होती हैं जो वातावरण को प्रदूषित करती हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
क्या आपके विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कम्पोस्ट का उपयोग उत्तम होता है?
उत्तर:
हाँ, रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कम्पोस्ट का उपयोग उत्तम है –

  • यह रासायनिक उर्वरक से सस्ता है।
  • कम्पोस्ट के उपयोग से मुदा की उपजाऊपन का स नहीं होता।
  • कम्पोस्टयुक्त मृदा में उगने वाले पौधों से प्राप्त भोज्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं तथा इनमें कोई रसायन नहीं होता है।
  • यह प्रदूषण भी उत्पन्न नहीं करते हैं।
  • यह मृदा को प्राकृतिक रूप में उपजाऊपन प्रदान करते हैं।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

MP Board Class 6th Science Chapter 15 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
वायु के संघटक क्या हैं?
उत्तर:
वायु के संघटक नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प तथा धूल के कण हैं।

प्रश्न 2.
वायुमण्डल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?
उत्तर:
वायुमण्डल की ऑक्सीजन गैस श्वसन के लिए आवश्यक है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक है?
उत्तर:
काँच का एक उथला बर्तन (ट्रफ) लेकर इसके बीचों-बीच एक मोमबत्ती लगा देते हैं। ट्रफ में थोड़ा पानी भरकर मोमबत्ती को जला देते हैं। मोमबत्ती को काँच के गिलास या गैस जार से ढक देते हैं। हम देखते हैं कि थोड़ी देर जलने के बाद मोमबत्ती बुझ जाती है और पानी गैस जार में ऊपर चढ़ जाता है। इसका कारण यह है कि गिलास में वायु का ऑक्सीजन अवयव जो सीमित मात्रा में है वह मोमबत्ती द्वारा प्रयोग कर ली जाती है। जैसे ही मोमबत्ती बुझ जाती है, गैसजार के खाली स्थान को भरने के लिए जल ऊपर चढ़ जाता है।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु 1
अतः सिद्ध होता है कि ऑक्सीजन जलने में सहायक है।

प्रश्न 4.
आप यह कैसे दिखाएँगे कि वायु जल में घुली होती है?
उत्तर:
एक बीकर में थोड़ा पानी लेकर इसको त्रिपाद स्टैण्ड के ऊपर रखकर धीरे-धीरे गर्म करते हैं। पानी के उबलने से पूर्व हम देखते हैं कि बीकर की अन्दर की सतह पर छोटे-छाटे बुलबुले चिपक जाते हैं। ये बुलबुले पानी में घुली हुई वायु के कारण बनते हैं। जब हम पानी गर्म करते है। तो घुली हुई वायु बुलबुले के रूप में बाहर आती है। इससे सिद्ध होता है कि वायु जल में घुली होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
रुई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है?
उत्तर:
रुई में रिक्त स्थान होते हैं इनमें वायु उपस्थित रहती है। जब रुई को जल में डाला जाता है, तो इन रिक्त स्थानों (Air gaps) में जल भर जाता है। इन रिक्त स्थानों में जल भरने से रुई का आयतन कम हो जाता है। अतः रुई सिकुड़ जाती है।

प्रश्न 6.
पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत …….. कहलाती है।
उत्तर:
वायुमण्डल।

प्रश्न 7.
हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ………. की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
कार्बन डाईऑक्साइड।

प्रश्न 8.
पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण सम्भव है।
उत्तर:
वायु की उपस्थिति में कार्य करने वाले क्रियाकलाप:

  1. ग्लाइडर, पैराशूट तथा हवाई जहाज के चलाने में।
  2. पवन चक्की को घुमाने में।
  3. श्वसन क्रिया में।
  4. प्रकाश संश्लेषण में।
  5. ज्वलन की क्रिया में।

उपर्युक्त क्रियाकलाप वायु की उपस्थिति में ही सम्भव हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
वायुमण्डल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जन्तु एक दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर:
जन्तु पौधे के बिना जीवित नहीं रह सकते। पौधों एवं जन्तुओं के द्वारा श्वसन तथा पौधों के द्वारा प्रकाश संश्लेषण से एक-दूसरे की सहायता करते हैं। हरे पौधे भोजन बनाने में कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन बाहर निकालते हैं जिसका उपयोग जन्तु करते हैं। यदि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड न लें और ऑक्सीजन बाहर न निकालें तो प्रकृति में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का सन्तुलन बिगड़ जाएगा जिससे जीव जन्तुओं का जीवित रहना असम्भव हो जाएगा। इस प्रकार पौधे और जन्तु गैसों के आदान-प्रदान में एक-दूसरे की सहायता करते हैं।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 14 जल

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 14 जल

MP Board Class 6th Science Chapter 14 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
आगे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को …………… कहते हैं।
  2. जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ………….. कहते हैं।
  3. एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ………….. लाता है।
  4. अत्यधिक वर्षा से ………….. आती है।

उत्तर:

  1. वाष्पऩ।
  2. संघनऩ।
  3. सूखा़।
  4. बाढ़।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में से प्रत्येक में बताइए कि क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है –

  1. ठण्डे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना।
  2. गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना।
  3. सर्दियों में प्रात:काल कोहरे का दिखना।
  4. गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।
  5. गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।

उत्तर:

  1. संघनऩ।
  2. वाष्पऩ।
  3. संघनऩ।
  4. वाष्पऩ।
  5. वाष्पन।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  1. वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं। ( )
  2. जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु मे मिलता है, परन्तु भूमि से वाष्पित नहीं होता। ( )
  3. जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है। ( )
  4. जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है। ( )
  5. वायु की ऊपरी परतों में जहाँ यह और अधिक ठण्डी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जल कणिकाएँ बनाती हैं। ( )

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. असत्य।
  3. सत्य।
  4. असत्य।
  5. सत्य।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनीफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर:
हाँ, यूनीफार्म को अँगीठी या हीटर के पास फैलाकर सुखाने में सहायता मिलेगी। अँगीठी या हीटर से निकलने वाली ऊष्मा से उसके आस-पास की वायु गर्म हो जाती है। गर्म वायु यूनीफार्म के जल को वाष्पित करने के लिए ऊष्मा प्रदान करती है। इससे वाष्पन की क्रिया होती है। इसके फलस्वरूप जल वाष्प में परिवर्तित होकर यूनीफार्म को सुखाने मे सहायता करता है।

प्रश्न 5.
एक जल की ठण्डी बोतल रेफ्रिजरेटर से निका. लिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूंदें देखेंगे। कारण बताओ।
उत्तर:
ठण्डी बोतल को मेज पर रखने से बोतल की बाहरी सतह, बोतल के आस-पास की बाहरी हवा को ठण्डा कर देती है। इसके फलस्वरूप जलवाष्प बोतल की सतह पर चारों ओर संघनित होकर जल बूंदों के रूप परिवर्तित हो जाती है।

प्रश्न 6.
चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फँक मारते हैं तो लेंस भींग जाते हैं। लेंस क्यों भीग जाते हैं? समझाइए।
उत्तर:
जब हम लेंस पर फूंक मारते हैं तो हमारे मुँह से कार्बन डाइऑक्साइड के साथ जल वाष्प भी निकलती है। वायु की उपस्थिति में ये जल वाष्प संघनित होकर लेंस को गीला कर देती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
बादल कैसे बनते हैं?
उत्तर:
सूर्य की गर्मी के कारण समुद्र तालाबों, नदियों, झीलों एवं झरनों का पानी गर्म होता रहता है जिससे इन स्रोतों के पानी का लगातार वाष्पीकरण होता रहता है। इसके अतिरिक्त सभी पौधों से भी वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा पानी वाष्पित होता रहता है। पृथ्वी की सतह की वायु भी सूर्य की गर्मी से गर्म होती रहती है। जलवाष्प युक्त गर्म वायु हल्की होने के कारण ऊपर उठती रहती है। वायुमण्डल में ऊँचाई के साथ-साथ तापमान भी कम हो जाता है। ऊँचाई पर जलवाष्प ठण्डी होकर छोटी-छोटी बूंदों में द्रवित हो जाती है। ये बूंदें बादल बनाती हैं।

प्रश्न 8.
सूखा कब पड़ता है?
उत्तर:
काफी समय तक वर्षा न हो, तो सूखा पड़ता है। वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन द्वारा मृदा से जल की क्षति होती रहती है। वर्षा न होने पर मृदा सूख जाती है। उस क्षेत्र के तालाबों और कुओं में जल का स्तर गिर जाता है और वे सूख भी जाते हैं। भौमजल की कमी हो जाती है। इससे सूखा पड़ जाता है।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव

MP Board Class 7th Science Chapter 14 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
विद्युत् परिपथ में निम्नलिखित अवयवों को निरूपित करने वाले प्रतीक अपनी नोटबुक पर खींचिए: संयोजक तार, स्विच ‘ऑफ’ की स्थिति में, विद्युत् बल्ब, विद्युत् सेल, स्विच ‘ऑन’ की स्थिति में तथा बैटरी।
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 1

प्रश्न 2.
संलग्न चित्र में दर्शाए गए विद्युत् परिपथ को निरूपित करने के लिए परिपथ आरेख खींचिए।
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 2
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 3

प्रश्न 3.
संलग्न चित्र में चार सेल दिखाए गए हैं। रेखाएँ खींचकर यह निर्दिष्ट कीजिए कि चार सेलों के टर्मिनलों को तारों द्वारा संयोजित करके आप बैटरी कैसे बनाएँगे?
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 4
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 5

प्रश्न 4.
संलग्न चित्र में दर्शाए गए परिपथ में बल्ब दीप्त नहीं हो पा रहा है। क्या आप इसका कारण पता लगा सकते हैं? परिपथ में आवश्यक परिवर्तन करके बल्ब को प्रदीप्त कीजिए।
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 6
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 7

प्रश्न 5.
विद्युत् धारा के किन्हीं दो प्रभावों के नाम लिखिए।
उत्तर:
विद्युत् धारा के प्रभाव:

  1. विद्युत् धारा का चुम्बकीय प्रभाव।
  2. विद्युत् धारा का तापीय प्रभाव।।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
जब किसी तार से धारा प्रवाहित करने के लिए स्विच को ‘ऑन’ करते हैं, तो तार के निकट रखी चुम्बकीय सुई अपनी उत्तर-दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जैसे ही तार में धारा प्रवाहित करने के लिए स्विच को ऑन’ करते हैं, तो तार के आसपास चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है, जिससे तार के निकट रखी चुम्बकीय सुई उत्तर-दक्षिण दिशा में विक्षेपित हो जाती है, क्योंकि स्वतन्त्रतापूर्वक लटका हुआ चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है।

प्रश्न 7.
यदि संलग्न चित्र में दर्शाए गए विद्युत् परिपथ में स्विच को ‘ऑफ’ किया जाए, तो क्या चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाएगी?
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 8
उत्तर:
दिये गये विद्युत् परिपथ में स्विच को ‘ऑफ’ करने पर चुम्बकीय सुई विक्षेप नहीं दर्शाएगी।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. विद्युत् सेल के प्रतीक में लम्बी रेखा, उसके ……… टर्मिनल को निरूपित करती है।
  2. दो या अधिक विद्युत् सेलों के संयोजन को ……. कहते हैं।
  3. जब किसी विद्युत् हीटर के स्विच को ‘ऑन’ करते है, तो इसका ……. रक्त तप्त (लाल) हो जाता है।
  4. विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित सुरक्षा युक्ति का …… कहते हैं।

उत्तर:

  1. धन।
  2. बैटरी।
  3. ऐलीमेंट।
  4. विद्युत् फ्यूज।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित कथनों पर सत्य अथवा असत्य अंकित कीजिए –

  1. दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित कहते हैं। (सत्य/असत्य)
  2. जब किसी फ्यूज में से किसी निश्चित सीमा से अधिक विद्युत् धारा प्रवहित होती है, तो वह पिघलकर टूट जाता है। (सत्य/असत्य)
  3. विद्युत् चुम्बक, चुम्बकीय पदार्थों को आकर्षित नहीं करता। (सत्य/असत्य)
  4. विद्युत् घंटी में विद्युत चुम्बक होता है। (सत्य/असत्य)

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. सत्य।
  3. असत्य।
  4. सत्य।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
क्या विद्युत् चुम्बक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने के लिए किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
विद्युत् चुम्बक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने में नहीं किया जा सकता है क्योंकि प्लास्टिक चुम्बकीय पदार्थ नहीं है।

प्रश्न 11.
मान लीजिए कि कोई विद्युत् मिस्त्री आपके घर के विद्युत् परिपथ में कोई मरम्मत कर रहा है। वह ताँबे के एक तार को फ्यूज के रूप में उपयोग करना चाहता है। क्या आप उससे सहमत होंगे? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
उत्तर:
फ्यूज एक सुरक्षा युक्ति है। ये ऐसे पदार्थों के बनाये जाते हैं जो अधिक धारा प्रवाहित होने पर शीघ्र पिघल जाएँ। ताँबे का तार विद्युत् का अच्छा सुचालक है वह अधिक विद्युत् धारा को अपने अन्दर से प्रवाहित होने देता है। अतः यह शीघ्र नहीं पिघल पायेगा। अतः ताँबे के तार के फ्यूज के लिए हमें सहमत नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 12.
जुबैदा ने चित्र 14.9 में दर्शाए अनुसार एक सेल होल्डर बनाया तथा इसे एक स्विच और एक बल्ब से जोड़कर कोई विद्युत् परिपथ बनाया। जब उसने स्विच को ‘ऑन’ की स्थिति में किया, तो बल्ब दीप्त नहीं हुआ। परिपथ में संभावित दोष को पहचानने में जुबैदा की सहायता कीजिए।
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 9
उत्तर:
जुबैदा ने दोनों सेलों के ऋण (समान) टर्मिनलों को जोड़ दिया है। उसे दूसरे सेल का धन टर्मिनल पहले सेल के ऋण टर्मिनल से जोड़ना चाहिए।

प्रश्न 13.
संलग्न चित्र में दर्शाए गये विद्युत् परिपथ में:

  1. जब स्विच ऑफ’ की स्थिति में है, तो क्या कोई भी बल्ब दीप्त होगा?
  2. जब स्विच को ‘ऑन’ की स्थिति में लाते हैं, तो बल्बों A, B तथा C के दीप्त होने का क्रम क्या होगा?

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 10
उत्तर:

  1. स्विच ‘ऑफ’ की स्थिति में कोई भी बल्ब दीप्त नहीं होगा।
  2. जब स्विच को ऑन की स्थिति में लाते हैं, तो बल्बों के दीप्त होने का क्रम क्रमश: C, B, A होगा।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

MP Board Class 7th Science Chapter 13 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए –
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति।
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति।
(ग) ‘मैरी गो राउण्ड’ झूले में बच्चे की गति।
(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति।
(च) विद्युत घण्टी के हथोड़े की गति।
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति।
उत्तर:
सरल रेखा के अनुदिश गति।
(ख)सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति।
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति।

वर्तुल गति:
(ग) ‘मैरी गो राउण्ड’ झूले में बच्चे की गति।

दोलन गति:
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति।
(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति।
(च) विद्युत घण्टी के हथोड़े की गति।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. समय का मूल मात्रक सेकण्ड है।
  2. प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
  3. दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।
  4. किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
  5. रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।

उत्तर:

  1. सत्य।
  2. असत्य।
  3. सत्य।
  4. सत्य।
  5. असत्य।

प्रश्न 3.
कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32 sec लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
हल:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 1
प्रश्न 4.
दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घण्टे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 2

प्रश्न 5.
किसी कार के पथगामी का 08:30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08.50 AM पर पथगामी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गई दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 3

प्रश्न 6.
सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 5

प्रश्न 7.
निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए:

  1. नियत चाल से गति करती कार।
  2. सड़क के किनारे खड़ी कोई कार।

उत्तर:
1. नियत चाल से गति करती कार:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 6

2. सड़क के किनारे खड़ी कोई कार:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 7

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में कौन-सा सम्बन्ध सही है?
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 8
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 9

प्रश्न 9.
चाल का मूल मात्रक है –

  1. km/min
  2. m/min
  3. km/h
  4. m/s

उत्तर:
m/s

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी –

  1. 100 km
  2. 25 km
  3. 15 km
  4. 10 km

उत्तर:
25 km

प्रश्न 11.
मान लीजिए संलग्न चित्र में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकण्ड के अंतराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफ में 100 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 10

प्रश्न 12.
संलग्न चित्र में दो वाहनों, A तथा B की गति के दूरी-समय ग्राफ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन-सा वाहन अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 11
उत्तर:
चित्र में दूरी – समय ग्राफ का ढाल वाहन A के लिए, वाहन B की अपेक्षा अधिक है। अत: वाहन A, वाहन B की अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित दूरी-ग्राफों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय 12
उत्तर:
(iii) में ट्रक की चाल नियत नहीं है।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

MP Board Class 7th Science Chapter 10 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कोई धावक दौड़ समाप्त होने पर सामान्य से अधिक तेजी से गहरी साँसे क्यों लेता है?
उत्तर:
धावक को दौड़ने के लिए अधिक अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। दौड़ने के बाद उसकी श्वसन दर बढ़ जाती है और वह तेजी से गहरी श्वसन करने लगता है। इसके परिणामस्वरूप अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जाती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
वायवीय और अवायवीय श्वसन के बीच समानताएँ और अन्तर बताइए।
उत्तर:
समानताएँ:

  1. वायवीय तथा अवायवीय दोनों श्वसन में भोजन का विखण्डन होता है।
  2. दोनों प्रकार के श्वसन के द्वारा ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

वायवीय और अवायवीय श्वसन में अन्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 1

प्रश्न 3.
जब हम अत्यधिक धूल भरी वायु में साँस लेते हैं, तो हमें छींक क्यों आ जाती है?
उत्तर:
धूल भरी वायु में अनेक प्रकार के अवांछित कण जैसे धूम्र, धूल, परागकण आदि रहते हैं। जब हम अन्त:श्वसन करते हैं, तो ये कण हमारी नासा-गुहा के रोमों द्वारा अन्दर जाने से रोक दिये जाते हैं। यद्यपि कभी-कभी ऐसे कण नासा गुहा के अन्दर जाकर नासा गुहा की कोमल परत को उत्तेजित कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हमें छींक आती है। छींकने से अवांछित कण वायु के साथ बाहर निकल आते हैं।

प्रश्न 4.
तीन परखनलियाँ लीजिए। प्रत्येक को 3/4 भाग तक जल से भर लीजिए। इन्हें A, B तथा C द्वारा चिह्नित कीजिए। परखनली A में एक घोंघा रखिए। परखनली B में कोई जलीय पादप रखिए और C में एक घोंघा और पादप दोनों को रखिए। किस परखनली में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता सबसे अधिक होगी?
उत्तर:
नली A में कार्बन डाइऑक्साइड की सान्द्रता सबसे अधिक होगी।

प्रश्न 5.
सही उत्तर पर (✓) का निशान लगाइए:
(क) तिलचट्टों के शरीर में वायु प्रवेश करती है उनके –

  1. फेफड़ों द्वारा।
  2. क्लोमों द्वारा।
  3. श्वास रन्ध्रों द्वारा।
  4. त्वचा द्वारा।

(ख) अत्यधिक व्यायाम करते समय हमारी टाँगों में जिस पदार्थ के संचयन के कारण ऐंठन होती है, वह है –

  1. कार्बन डाइऑक्साइड।
  2. लैक्टिक अम्ल।
  3. ऐल्कोहॉल।
  4. जल।

(ग) किसी सामान्य वयस्क व्यक्ति की विश्राम की अवस्था में औसत श्वसन दर होती है –

  1. 9-12 प्रति मिनट।
  2. 15-18 प्रति मिनट।
  3. 21-24 प्रति मिनट।
  4. 30-33 प्रति मिनट।

(घ) उच्छवसन के समय पसलियाँ –

  1. बाहर की ओर गति करती हैं।
  2. नीचे की ओर गति करती हैं।
  3. ऊपर की ओर गति करती हैं।
  4. बिल्कुल गति नहीं करती हैं।

उत्तर:
(क) श्वास रन्ध्रों द्वारा।

(ख) लैक्टिक अम्ल।

(ग) 15-18 प्रति मिनट।

(घ) नीचे की ओर गति करती हैं।

प्रश्न 6.
कॉलम A में दिए गए शब्दों का कॉलम B के साथ मिलान कीजिए:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 2
उत्तर:
(क) → (iii)
(ख) → (iv)
(ग) → (i)
(घ) → (v)
(च) → (ii)
(छ) → (vi)

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
बताइए कि निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ है अथवा ‘असत्य’ –

  1. अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है।
  2. पादपों में प्रकाश संश्लेषण केवल दिन में, जबकि श्वसन केवल रात्रि में होता है।
  3. मेंढक अपनी त्वचा के अतिरिक्त अपने फेफड़ों से भी श्वसन करते हैं।
  4. मछलियों में श्वसन के लिए फेफड़े होते हैं।
  5. अन्तःश्वसन के समय वक्ष-गुहा का आयतन बढ़ जाता है।

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. सत्य।
  3. सत्य।
  4. असत्य।
  5. सत्य।

प्रश्न 8.
दी गई पहेली के प्रत्येक वर्ग में जीवों के श्वसन से संबधित हिंदी वर्णाक्षर अथवा संयुक्ताक्षर दिए गए हैं। इनको मिलाकर जीवों तथा उनके श्वसन अंगों से संबंधित शब्द बनाए जा सकते हैं। शब्द वर्गों के जाल में किसी भी दिशा में, ऊपर, नीचे अथवा विकर्ण में पाए जा सकते हैं। श्वसन तंत्र तथा जीवों के नाम खोजिए।
इन शब्दों के लिए संकेत नीचे दिए गए हैं –
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 3

  1. कीटों की वायु नलियाँ।
  2. वक्ष-गुहा के घेरे हुए हड्डियों की संरचना।
  3. वक्ष-गुहा का पेशीय जल।
  4. पत्ती की सतह पर सूक्ष्म छिद्र।
  5. कीट के शरीर के पार्श्व भागों के छोटे छिद्र।
  6. मनुष्यों के श्वसन अंग।
  7. वे छिद्र जिनसे हम साँस भीतर लेते (अंतःश्वसन करते) हैं।
  8. एक अवायवीय जीव।
  9. श्वासप्रणाल तंत्र वाला एक जीव।

उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 4

प्रश्न 9.
पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन सिलिण्डर ले जाते हैं, क्योंकि –

  1. 5 km से अधिक ऊँचाई पर वायु नहीं होती है।
  2. वहाँ उपलब्ध वायु की मात्रा भू-तल पर उपलब्ध मात्रा से कम होती है।
  3. वहाँ वायु का ताप भू-तल के ताप से अधिक होता है।
  4. पर्वत पर वायुदाब भू-तल की अपेक्षा अधिक होता है।

उत्तर:
वहाँ उपलब्ध वायु की मात्रा भू-तल पर उपलब्ध मात्रा से कम होती है।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा

MP Board Class 7th Science Chapter 9 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1 और 2 में सबसे उपयुक्त उत्तर को चिह्नित करें।

प्रश्न 1.
शैल कणों के अतिरिक्त मृदा में होते हैं –

  1. वायु और जल
  2. जल और पादप
  3. खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
  4. जल, वायु और पादप।

उत्तर:
खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल।

प्रश्न 2.
जल धारण क्षमता सबसे अधिक होती है –

  1. बलुई मृदा में।
  2. मृण्मय मृदा में।
  3. दुमटी मृदा में।
  4. बालू और दुमट के मिश्रण में।

उत्तर:
दुमटी मृदा में।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
कॉलम A में दी गई वस्तुओं का कॉलम B में दिये गुणों से मिलान कीजिए –
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा 2
उत्तर:
(क) → (ii)
(ख) → (iii)
(ग) → (i)
(घ) → (v)
(च) → (iv)

प्रश्न 4.
समझाइए कि मृदा कैसे बनती है?
उत्तर:
मृदा का निर्माण लाखों वर्षों की प्रक्रिया है। पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों (चट्टानों) के टूटने से मृदा का निर्माण होता है। यह क्रिया अपक्षय कहलाती है। चट्टानों की दरारों में पानी भर रहता है। तापक्रम कम होने के कारण पानी बर्फ से रूप में बदल जाता है। बर्फ के रूप में आने पर उसका आयतन बढ़ जाता है। जब यह बर्फ चट्टानों में फैलती है तो वायुदाब और ताप की प्रक्रिया द्वारा चट्टानें चटखकर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती हैं जिसके मृदा का निर्माण होता है।

प्रश्न 5.
मृण्मय मृदा किस प्रकार फसलों के लिए उपयोगी है?
उत्तर:
पवन, वर्षा, तापं प्रकाश आर्द्रता कुछ जलवायवी कारक हैं जो मृदा को प्रभावित करते हैं। मृण्मय मृदा में बारीक कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है। इस मृदा की जल धारण क्षमता अच्छी है। यह मृदा ह्यूमस से समृद्ध और अत्यधिक उर्वर होती है। अतः यह फसलों के लिए उपयोगी है।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
मृण्मय मृदा और बलुई मृदा के बीच अन्तर बताइए।
उत्तर:
मृण्मय मृदा और बलुई मृदा में अन्तर:

मृण्मय मृदा बलुई मृदा
मृण्मय मृदा में बारीक कणों का अनुपात अधिक होता है। बलुई मृदा में बड़े कणों का अनुपात अधिक होता है।
इस मृदा में जल की अन्तः स्रवण दर सबसे कम होती है। इस मृदा में यह अन्तः स्रवण दर सबसे अधिक होती है।
इसमें ह्यूमस की मात्रा अधिक होती है अत: यह अधिक उपजाऊ है। इसमें ह्यूमस की मात्रा कम होती है अतः यह अपेक्षाकृत कम उपजाऊ है।

प्रश्न 7.
मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाइए और विभिन्न परतों को नामांकित कीजिए।
उत्तर:
मृदा की विभिन्न परतें:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा 1

प्रश्न 8.
रजिया ने खेत में अन्तःस्रवण की दर से सम्बन्धित एक प्रयोग किया, उसने देखा कि उसके द्वारा लिए गए मृदा के नमूने में से 200 ml जल को अन्तःस्रवण करने में 40 मिनट लगे। अन्तःस्रवण दर परिकलित कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा 3

प्रश्न 9.
समझाइए मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है?
उत्तर:
मृदा प्रदूषण को निम्नलिखित प्रकार से रोका जा सकता है –

  1. पॉलीथीन की थैलियों और प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग पर रोक लगानी चाहिए।
  2. विभिन्न उद्योगों एवं कारखानों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों एवं रसायनों को मृदा में निर्मुक्त करने से पहले उन्हें उपचारित किया जाना चाहिए।
  3. पीड़कनाशियों का उपयोग कम से कम किया जाना चाहिए।
  4. जंगलों की कटाई को रोका जाना चाहिए।
  5. खेतों की अधिक बार जुताई नहीं करनी चाहिए।

मृदा अपरदन को रोकना:

  1. वनों की कटाई और वनोन्मूलन को रोका जाना चाहिए।
  2. हरित क्षेत्रों को बढ़ाने के प्रयास किये जाने चाहिए।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
निम्नलिखित वर्ग पहेली को दिए गए संकेतों की सहायता से हल कीजिए:
सीधे:
1. इसके बने थैलों के अपशिष्ट से मृदा का प्रदूषण होता है।
2. इस प्रकार की मृदा में सूक्ष्म कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है।
4. इस प्रकार की मृदा से सूक्ष्म तथा बड़े कणों की मात्रा लगभग समान होती है।
5. मृदा परिच्छेदिका की परत।
8. वनस्पति न होने पर यह मृदा को उड़ा ले जाती है।
9. इस प्रकार की मृदा सुवातित एवं शुष्क होती है।
10. किसी मृदा द्वारा पानी को रोकने की क्षमता।

ऊपर से नीचे:
2. भूमि की ऊपरी परत, जो पौधों को आधार प्रदान करती है।
3. पवन तथा प्रवाही जल के कारण मृदा पर प्रभाव।
6. मृदा में जल के अवशोषण की प्रक्रिया।
7. किसी स्थान की मृदा की परिच्छेदिका।
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा 4

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

MP Board Class 7th Science Chapter 8 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वक्तव्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. पवन ….. वायु है।
  2. पवन पृथ्वी के ………. तापन के कारण उत्पन्न होती है।
  3. पृथ्वी की सतह के निकट ……….. वायु ऊपर उठती है, जबकि ……… वायु नीचे आती है।
  4. वायु …….. दाब के क्षेत्र से ………. दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।

उत्तर:

  1. गतिशील।
  2. असमान।
  3. गर्म, ठण्डी।
  4. अधिक वायु, कम वायु।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
किसी दिए गये स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ बताइए।
उत्तर:
(1) वायु दिशा मापक यन्त्र:
किसी स्थान पर पवन की गति की दिशा ज्ञात करने के लिए वायु दिशा मापक यन्त्र उपयोग में लाते हैं। इसमें एक 75 सेमी लम्बे तीर को जिसके पीछे चौड़ी पत्तियाँ लगी होती हैं, एक सीधी धुरी पर इस, प्रकार लगाते हैं कि वह क्षैतिज दिशा में स्वतन्त्रता पूर्वक घूमकर वायु की दिशा को बता सके। लोहे की चार क्रॉस भुजाएँ इस तीर के कुछ नीचे लगा दी जाती हैं जो क्रमश: पूर्व, दक्षिण, पश्चिम व उत्तर की दिशा में रहती हैं।

इस यन्त्र को एक खड़े स्तम्भ में किसी ऊँचे स्थान पर लगा देते हैं जहाँ वायु के लिए कोई रुकावट न हो। वायु के चलने पर यन्त्र के ऊपरी भाग में लगे तीर की नोंक वायु की दिशा की ओर संकेत करती है। तीर के नीचे लगी लोहे की क्रॉस भुजाओं की सीध से तीर की नोंक की स्थिति को देखकर वायु की दिशा ज्ञात कर लेते हैं।
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात 1
वायु गति मापी यन्त्र-रोबिन्सन का कप वायु वेग मापी इस यन्त्र की सहायता से वायु की दिशा व वायु गति ज्ञात की जाती है। इस यन्त्र में चार हल्की ऐलुमीनियम या ताँबे की कटोरियाँ होती हैं जिनको एक स्तम्भ पर लगे लोहे के क्रॉस की भुजाओं में कस दिया जाता है। स्तम्भ एक डिब्बे के अन्दर धुरी के रूप में होता है। धुरी के निचले भाग में एक डायल लगा होता है जिससे किसी भी समय वायु की गति ज्ञात की जा सकती है तथा ऊपर लगे तीर की सहायता से वायु की गति की दिशा ज्ञात कर ली जाती है।
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात 2

प्रश्न 3.
ऐसे कोई दो अनुभव बताइए, जिनसे आपको ऐसा अनुभव हो कि वायु दाब डालती है।
उत्तर:
उदाहरण 1. जब हम बहुमंजिली ऊँची इमारतों में जैसे-जैसे ऊपर की ओर जाते हैं, श्वास लेने में कुछ परेशानी का अनुभव होता है। ऊँचाई के साथ-साथ वायुमण्डलीय दाब कम होता जाता है। हमारे शरीर के अन्दर का दाब वायुमण्डलीय दाब से अधिक हो जाता है जिससे परेशानी महसूस होती हैं।

उदाहरण 2. चोट लगने पर रक्त का बाहर निकलना:
मनुष्य के शरीर पर लगभग 15 मीट्रिक टन वायु का दाब पड़ता है। इतना ही दाब हमारा शरीर वायु पर डालता है। हमारे शरीर की नाड़ियों में रक्त का दाब भी वायुमण्डलीय दाब के बराबर होता है। जैसे ही हमारे शरीर में चोट लगती है तो अधिक दाब के कारण रक्त हमारे शरीर से बाहर निकलने लगता है।

प्रश्न 4.
आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन खरीदना चाहेंगे, जिसमें खिड़कियाँ हों लेकिन रोशनदान न हों? अपने उत्तर का कारण समझाइए।
उत्तर:
हम ऐसा भवन खरीदना पसन्द नहीं करेंगे जिसमें कि खिड़कियाँ हों और रोशनदान न हों। खिड़कियों के साथ-साथ कमरों में रोशनदानों का होना आवश्यक है। कमरे के अन्दर की वायु मनुष्य की श्वास द्वारा निष्कासित होने पर दूषित व गर्म होती है। यह गर्म वायु हल्की होने के कारण ऊपर उठती है। इसे निकालने के लिए रोशनदानों का होना आवश्यक है। गर्म वायु का स्थान लेने के लिए शुद्ध वायु खिड़कियों से पहुँचती रहती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
समझाइए कि कपड़े के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन पट्टों में छिद्र क्यों किए जाते हैं?
उत्तर:
वायु सदैव अधिक दाब वाले क्षेत्र से कम दाब वाले क्षेत्र की ओर प्रवाहित होती है। जब वायु बैनरों से टकराएगी तो वह कपड़े के बैनर को फाड़ सकती है और बैनरों को अपने साथ उड़ाकर भी ले जा सकती है। अतः इसे रोकने के लिए बैनरों में छेद कर देते हैं जिससे वायु इनके छेदों में होकर आर-पार निकल जाती है और बैनरों को कोई नुकसान नहीं होने पाता।

प्रश्न 6.
यदि आपके गाँव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे?
उत्तर:
पड़ोसियों की सुरक्षा के उपाय:

  1. उन्हें शीघ्रातिशीघ्र चेतावनी देंगे।
  2. अनिवार्य घरेलू साज-सामान, पालतू पशुओं, वाहनों आदि को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का प्रबन्ध करेंगे।
  3. जलमग्न सड़कों पर वाहन न चलाने देंगे।
  4. उन्हें संदूषित जल का प्रयोग न करने देंगे तथा आपात स्थिति के लिए पेय जल की व्यवस्था करेंगे।
  5. गीले स्विच, खम्भों से टूटकर गिरे बिजली के तारों को नहीं छूने देंगे।
  6. चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में जाने से रोकेंगे।

प्रश्न 7.
चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएँ करना आवश्यक हैं –

  1. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दूरदर्शन, रेडियो, समाचार पत्रों आदि द्वारा प्रसारित चेतावनियों को नजर अन्दाज नहीं करना चाहिए।
  2. समुद्र तटों, मछुआरों, जलपोतों, सरकारी संस्थाओं तथा आम जनता को शीघ्रातिशीघ्र चेतावनी देने के लिए तीव्रगामी संचार व्यवस्था करनी चाहिए।
  3. चक्रवात सम्भावित क्षेत्रों में चक्रवात आश्रयों का निर्माण और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की सम्भावना नहीं होती?

  1. चेन्नई।
  2. मंगलुरू (मंगलोर)।
  3. अमृतसर।
  4. पुरी।

उत्तर:
अमृतसर।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
नीचे दिये गए वक्तव्यों में से कौन-सा सही है?

  1. शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती हैं।
  2. ग्रीष्मकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती हैं।
  3. चक्रवात का निर्माण अति उच्च दाब तन्त्र और उसके इर्द-गिर्द अति उच्च वेग की पवन के घूमने से होती है।
  4. भारत की तटरेखा पर चक्रवातों के आने की सम्भावना नहीं रहती है।

उत्तर:
शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती हैं।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

MP Board Class 7th Science Chapter 7 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
उन घटकों के नाम बताइए, जो किसी स्थान से मौसम को निर्धारित करते हैं।
उत्तर:
मौसम को निर्धारित करन वाले घटक हैं-तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
दिन में किस समय ताप के अधिकतम और न्यूनतम होने की सम्भावना होती है?
उत्तर:
दिन में अधिकतम तापमान सामान्यतः अपराह्न (दोपहर बाद) और न्यूनतम तापमान प्रातः (भोर) में होने की सम्भावना रहती है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. दीर्घ अवधि के मौसम का औसत ……….. कहलाता है।
  2. किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा होती है और उस स्थान का तापमान वर्षभर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु ……… और ………… होगी।
  3. चरम जलवायवीय परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र ……. और ………. हैं।

उत्तर:

  1. जलवायु।
  2. गर्म, शुष्क।
  3. उष्ण कटिबन्धीय, ध्रुवीय।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित क्षेत्रों की जलवायु का प्रकार बताइए:

  1. जम्मू एवं कश्मीर।
  2. केरल।
  3. राजस्थान।
  4. उत्तर-पूर्व भारत।

उत्तर:

  1. शीत और आर्द्।
  2. मध्यम गर्म और मध्यम आर्द्र।
  3. गर्म और शुष्क।
  4. आर्द्र।

प्रश्न 5.
मौसम और जलवायु में से किसमें तेजी से परिवर्तन होता है?
उत्तर:
मौसम में।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
जन्तुओं की कुछ विशेषताओं की सूची नीचे दी गई है –

  1. आहार मुख्यत: फल हैं।
  2. सफेद बाल/फर।
  3. प्रवास की आवश्यकता।
  4. तीव्र स्वर-ध्वनि (तेज आवाज)।
  5. पैरों के चिपचिपे तलवे।
  6. त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत।
  7. चौड़े और बड़े नखर।
  8. चटख रंग।
  9. मजबूत पूँछ।
  10. लम्बी और बड़ी चोंच।

उपरोक्त प्रत्येक विशेषता के लिए यह बताइए कि वह उष्ण कटिबन्धीय वर्षावन अथवा ध्रुवीय क्षेत्र में से किसके लिए अनुकूलित हैं? क्या आप समझते हैं कि इनमें से कुछ विशेषताएँ दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकती हैं?
उत्तर:
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन क्षेत्र के लिए अनुकूलित जन्तु –

  1. आहार मुख्यतः फल हैं।
  2. तीव्र स्वर-ध्वनि (तेज आवाज)।
  3. पैरों के चिपचिपे तलवे।
  4. चटख रंग।
  5. मजबूत पूँछ।
  6. लम्बी और बड़ी चोंच।

ध्रुवीय क्षेत्रों के लिए अनुकूलित जन्तु –

  1. सफेद बाल/फर।
  2. प्रवास की आवश्यकता।
  3. त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत।
  4. चौड़े और बड़े नखर।

इनमें से कुछ अधिक बाल, वसा की परत तथा मोटी त्वचा आदि विशेषता वाले जन्तु दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन जन्तुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझाइए कि ऐसा क्यों है?
उत्तर:
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन में जलवायवी परिस्थितियाँ अनेक किस्मों के जन्तुओं की विशाल जनसंख्या के जीवनयापन के लिए अत्यधिक उपयुक्त हैं। अतः ये वर्षावन जन्तुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं।

प्रश्न 8.
उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जन्तु ही जीवनयापन करते क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर:
किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ जन्तु ही अपने शरीर के अंगों की बनावट एवं आकार के कारण भोजन को प्राप्त करने के लिए अनुकूलित होते हैं। उन्हें यहाँ अन्य प्रकार के जन्तुओं से भिन्न भोजन और आश्रय मिल जाता है और उनमें परस्पर स्पर्धा कम से कम होती है।

उदाहरण के लिए, टूकन नामक पक्षी की लम्बी एवं बड़ी चोंच होती है, जिसकी सहायता से वह उन बहुत कमजोर शाखाओं से भी फलों को तोड़ सकता है जो उसके भार को सहन नहीं कर सकती हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
उष्णकटिबन्धीय वर्षावनों में रहने वाला हाथी किस प्रकार अनुकूलित है?
उत्तर:
उष्णकटिबन्धीय वर्षावनों में रहने वाला विशाल शरीर वाला हाथी अपने शरीर के अंगों की बनाबट के कारण अनुकूलित: है। उसकी लम्बी लँड सूंघने एवं भोजन उठाने का कार्य आसानी से कर सकती है। अपने बाह्य रूपान्तरित दाँतों की सहायता से, जिन्हें रद कहते हैं, अपनी पसन्द के वृक्षों की छाल को आसानी से छील सकता है। इसके लम्बे बड़े कान बहुत हल्की ध्वनि को सुनने में सक्षम हैं। वर्षावनों की गर्म और आर्द्र जलवायु हाथी को ठण्डा रखने में सहायक है। इस प्रकार उष्णकटिबन्धीय वर्षावनों में रहने वाले हाथी वहाँ की परिस्थितियों के लिए अनुकूलित हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए:

प्रश्न 10.
कोई माँसाहारी जन्तु, जिनके शरीर पर धारियाँ होती है, अपने शिकार को पकड़ते समय बहुत तेजी से भागता है। इसके पाये जाने की सम्भावना है किसी –

  1. ध्रुवीय क्षेत्र में।
  2. मरुस्थल में।
  3. महासागर में।
  4. उष्णकटिबन्धीय वर्षावन में।

उत्तर:
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन में।

प्रश्न 11.
ध्रुवीय भालू को अत्यधिक ठण्डी जलवायु में रहने के लिए कौन-सी विशेषताएँ अनुकूलित करती हैं –

  1. श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूंघने की क्षमता।
  2. पतली त्वचा, बड़े नेत्र, श्वेत फर/बाल।
  3. लम्बी पूँछ, मजबूत नखर, सफेद बड़े पंजे।
  4. श्वेत (सफेद) शरीर, तैरने के लिए पंजे, श्वसन के लिए क्लोम (गिल)।

उत्तर:
श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूंघने की क्षमता।

प्रश्न 12.
निम्न में से कौन-सा विकल्प उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ (सबसे अच्छा) वर्णन करता है –

  1. गर्म और आर्द्र।
  2. मध्यम तापमान-अत्यधिक वर्षा।
  3. सर्द और आर्द्र।
  4. गर्म और शुष्क।

उत्तर:
गर्म और आई।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

MP Board Class 7th Science Chapter 18 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. जल को स्वच्छ करना ……. को दूर करने का प्रक्रम है।
  2. घरों द्वारा निर्मुक्त किए जाने वाला अपशिष्ट जल ……. कहलाता है।
  3. शुष्क ……. का उपयोग खाद के रूप में किया जाता
  4. नालियाँ ….. और ……. के द्वारा अवरुद्ध हो जाती हैं।

उत्तर:

  1. प्रदूषकों।
  2. वाहित मल।
  3. आपंक।
  4. चाय की पत्ती, ठोस खाद्य पदार्थ।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
वाहित मल क्या है? अनुपचारित वाहित मल को नदियों अथवा समुद्र में विसर्जित करना हानिकारक क्यों है, समझाइए।
उत्तर:
घरों, उद्योगों, कृषि कार्य, खेतों और अन्य मानव क्रिया कलापों में उपयोग किया हुआ अपशिष्ट जल वाहित मल कहलाता है। अनुपचारित वाहित मल को नदियों अथवा समुद्र में विसर्जित करने से जल प्रदूषित हो जाता है जिससे नहाने से त्वचा सम्बन्धी रोग तथा पीने से पेट से सम्बन्धित बीमरियाँ उत्पन्न होती हैं। कभी-कभी जल सम्बन्धित रोगों से पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है।

प्रश्न 3.
तेल और वसाओं को नाली में क्यों नहीं बहाना चाहिए? समझाइए।
उत्तर:
तेल और वसा पाइपों में कठोर पदार्थों की परत जमाकर उन्हें अवरुद्ध कर सकते हैं। खली नालियों में वसा, मदा के रन्ध्रों को बन्द कर देती है जिससे उसकी जल को फिल्टर करने की प्रभाविता कम हो जाती है। अतः तेल और वसाओं को नाली में नहीं बहाना चाहिए।

प्रश्न 4.
अपशिष्ट जल से स्वच्छ जल प्राप्त करने के प्रक्रम में सम्मिलित चरणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्रथम चरण:
सर्वप्रथम अपशिष्ट जल को ऊर्ध्वाधर छड़ों से बने शलाका से गुजारा जाता है। यहाँ अपशिष्ट जल में उपस्थित बड़े साइज के संदूषक, जैसे- कपड़ों के टुकड़े, प्लास्टिक के पैकेट, नैपकिन, इंडियाँ आदि अलग हो जाते हैं।

द्वितीय चरण:
अब वाहित जल को ग्रिट और बालू को अलग करने की टंकी में ले जाया जाता है। इस टंकी में अपशिष्ट जल को कम प्रवाह से छोड़ा जाता है जिससे उसमें उपस्थित बालू, ग्रिट और कंकड़-पत्थर उसकी पेंदी में बैठ जाते हैं।

तृतीय चरण:
द्वितीय चरण से प्राप्त जल को एक ऐसी टंकी में ले जाया जाता है जिसका पेंदा मध्य भाग की ओर ढलानदार होता है। जल को इस टंकी में कई घण्टों तक रखा जाता है जिससे मल जैसे ठोस मध्य भाग की तली में बैठ जाते हैं। इन अशुद्धियों को खुरचकर बाहर निकाल दिया जाता है। यह आपंक (स्लज) होता है।

जल में तैरने वाले तेल और ग्रीज जैसी अशद्धियों को अपमथित्र (स्किमर) द्वारा अलग कर लिया जाता है। इस प्रकार प्राप्त जल निर्मलीकृत जल कहलाता है। आपंक को पृथक टंकी में स्थानान्तरित कर दिया जाता है, जहाँ यह अवायवीय जीवाणुओं द्वारा अपघटित हो जाता है तथा इस प्रक्रम में उत्पन्न बायोगैस को ईंधन अथवा विद्युत् उत्पादन के लिए किया जाता है।

चतुर्थ चरण:
निर्मलीकृत जल में पम्प द्वारा वायु प्रवाहित की जाती है जिससे वायवीय जीवाणुओं की वृद्धि होती है। ये जीवाणु निर्मलीकृत जल में बचे हुए मानव एवं खाद्य अपशिष्ट पदार्थों, साबुन व अन्य अवांछित पदार्थों का उपयोग कर लेते हैं। अब शीर्ष भाग से जल को निकाल कर उसे रोगाणुमुक्त करने के लिए क्लोरीन अथवा ओजोन से गुजार कर शुद्ध कर लिया जाता है।

प्रश्न 5.
आपंक क्या है? समझाइए इसे कैसे उपचारित किया जाता है?
उत्तर:
आपंक अपशिष्ट जल का सह-उत्पाद है। यह मल जैसा ठोस अपशिष्ट है। टंकी की पेंदी में एकत्रित सक्रियित आपंक में लगभग 97% जल होता है। जल को बालू द्वारा बनाए गए शुष्कन तलों द्वारा अथवा मशीनों द्वारा हटा दिया जाता है। इससे आपंक शुष्क हो जाता है। इसका उपयोग खाद से रूप में करते हैं जिससे कार्बनिक पदार्थ और पोषक तत्त्व पुनः मृदा में चले जाते है।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
अनुपचारित मानव मल एक स्वास्थ्य संकट है। समझाइए।
उत्तर:
अनुपचारित मानव मल के वातावरण में बने रहने से विषैले पदार्थ उत्पन्न हो जाते हैं। इससे दुर्गन्ध आने लगती है जिससे श्वास सम्बन्धी एवं अन्य रोग होने की सम्भावना रहती है। मल के ढेर पर मक्खियाँ, मच्छर एवं विभिन्न रोगाणु पनपने लगते हैं जो हैजा, तपेदिक, हेपैटाइटिस, पोलियो, पेचिश, मेनिन्जाइटिस आदि बीमारियाँ फैलाते हैं। इससे जल और मृदा भी प्रदूषित होते हैं। अतः अनुपचारित मानव मल स्वास्थ्य संकट का एक कारक है।

प्रश्न 7.
जल को रोगाणुनाशित (रोगाणुमुक्त) करने के लिए उपयोग किए जाने वाले दो रसायनों के नाम बताइए।
उत्तर:
रोगाणुनाशित रसायन-ओजोन और क्लोरीन।

प्रश्न 8.
अपशिष्ट जल उपचार संयन्त्र में शलाका छन्नों के कार्यों को समझाइए।
उत्तर:
शलाका छन्नों (बार स्क्रीन) द्वारा अपशिष्ट जल में उपस्थित कपड़ों के टुकड़े, डंडियाँ, डिब्बे, प्लास्टिक पैकेट, नैपकिन आदि बड़े साइज के सन्दूषक अलग कर दिए जाते हैं।

प्रश्न 9.
स्वच्छता और रोग के बीच सम्बन्ध को समझाइए।
उत्तर:
स्वच्छता की कमी और सन्दूषित पेयजल अनेक रोगों को जन्म देते हैं। हमारी जनसंख्या का बहुत बड़ा भाग खुले स्थानों, नदी के किनारों, रेल की पटरियों, खेतों, जल स्रोतों आदि में ही मल त्याग करते हैं। इससे जल और मृदा दोनों ही प्रदूषित हो जाते हैं। इससे दुर्गन्ध फैलती है तथा अनुपचारित मल पर विभिन्न रोगाणु पनपते हैं जिससे अनेक रोग उत्पन्न होते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
स्वच्छता के सन्दर्भ में एक सक्रिय नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को समझाइए।
उत्तर:
स्वच्छता के सन्दर्भ में सक्रिय नागरिक की भूमिका:

  1. अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा और उनकी विविधता को कम करने का प्रयास करना चाहिए।
  2. अपने पास-पड़ोस, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर फैले हुए कूड़े-कचरे के ढेरों की जानकारी नगरपालिका अथवा ग्राम पंचायत को देनी चाहिए तथा उनसे यथोचित कदम उठाने के लिए आग्रह करना चाहिए।
  3. यदि किसी के घर से निकलने वाला वाहित जल पास-पड़ोस में गन्दगी फैला रहा हो, तो उन्हें अन्य नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति समझाना चाहिए।

प्रश्न 11.
प्रस्तुत वर्ग पहेली को दिए गए संकेतों की सहायता से हल कीजिए।
संकेत:
बाएं से दाएँ:
2. वाहित मल उपचार संयन्त्र से प्राप्त गैसीय उत्पाद।
4. इस प्रक्रम में प्रदूषित जल से वायु को गुजारा जाता है।
7. वाहित मल ले जाने वाले पादपों की व्यवस्था।
8. उपयोग के बाद नालियों में बहता जल।

ऊपर से नीचे:
1. जल उपचार में रोगाणुनाशन के लिए प्रयुक्त एक रसायन।
3. वह सूक्ष्मजीव, जो ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में जैव पदार्थों का विघटन करते हैं।
5. सन्दूषित जल।
6. वह स्थान, जहाँ वाहित मल से प्रदूषण पृथक् किये जाते हैं।
9. अनेक व्यक्ति इसका विसर्जन खुले स्थानों में करते हैं।
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी 1

प्रश्न 12.
ओजोन के बारे में निम्नलिखित वक्तव्यों को ध्यानपूर्वक पढ़िए:
(क) यह सजीव जीवों के श्वसन के लिए अनिवार्य है।
(ख) इसका उपयोग जल के रोगाणुरहित करने के लिए किया जाता है।
(ग) यह पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है।
(घ) वायु में इसका अनुपात 3% है।

इनमें से कौन-से वक्तव्य सही हैं?

  1. (क), (ख) और (ग)।
  2. (ख) और (ग)।
  3. (क) और (ग)।
  4. सभी चार।

उत्तर:
(ख) और (ग)।

MP Board Class 7th Science Solutions