MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 26 बाल अधिकार एवं मानव अधिकार

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 26 बाल अधिकार एवं मानव अधिकार

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(निधि, समानता, अधिकार, व्यवसाय, सर्वांगीण, जन्मसिद्ध, संस्कृति, स्वास्थ्यवर्धक)
(1) जीवन जीने का अधिकार हमारा ………… अधिकार
(2) विश्व के समस्त बच्चों को ……….. भोजन मिलना चाहिए।
(3) सभी मानवों को अपनी भाषा, लिपि और ……….. के संरक्षण का अधिकार है।
(4) मानव, समाज की ………. है।
(5) अपनी योग्यता के अनुसार कानूनी दायरे में हमें कोई भी ………….. चुनने का अधिकार है।
(6) बच्चों को अपने …………… विकास के लिए उचित सुविधा और साधन प्राप्त करने का अधिकार है।
(7) सभी नागरिकों को अवसरों की ……………. अधिकार है। का
उत्तर:
(1) जन्मसिद्ध
(2) स्वास्थ्यवर्धक
(3) संस्कृति
(4) निधि
(5) व्यवसाय
(6) सर्वांगीण
(7) समानता।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) समाचार-पत्र में क्या छपा था ?
उत्तर:
समाचार – पत्र में छपा था “संयुक्त परिवारों में पुत्रियों को अचल सम्पत्ति में बराबर का अधिकार दिलाने वाले हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधित) विधेयक 2005 को सोमवार, दिनांक 29 अगस्त, 2005 को संसद की मंजूरी मिल गई।”

(2) लता ने वह समाचार किसे पढ़कर सुनाया ?
उत्तर:
लता ने वह समाचार अपनी सहेलियों को पढ़कर सुनाया।

(3) छात्राएँ कक्षा में दीदी से क्या-क्या जानना चाहती थीं?
उत्तर:
छात्राएँ कक्षा में दीदी से समाचार में छपी खबर एवं बाल अधिकारों के बारे में जानना चाहती थीं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) प्रमुख बाल अधिकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्रमुख बाल अधिकार अग्रलिखित हैं –
(1) जीवन जीने का अधिकार:

  • जीवित रहना बच्चों का बुनियादी अधिकार।
  • बच्चे को विकास के पूरे अवसर देना राज्य का कर्त्तव्य।
  • बच्चे को अपने परिवार के साथ रहने का अधिकार, परिवारविहीन बच्चों को संरक्षण।
  • बच्चों का सही पालन-पोषण करना परिवार का दायित्व तथा माता-पिता को सहायता देना राज्य का दायित्व।
  • पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएँ पाने का अधिकार।
  • स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छ जल, सुरक्षित आश्रय पाने का अधिकार।
  • जीवन के खतरों से सुरक्षा पाने का अधिकार।
  • शिशु मृत्यु दर कम करने हेतु राज्य का दायित्व।

(2) शिक्षा का अधिकार:

  • शिक्षा एवं व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु उचित सुविधाएँ एवं साधन पाने का अधिकार।
  • सभी बच्चों को प्राथमिक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा का अधिकार।
  • शिक्षा एवं विकास में आने वाली बाधाओं से संरक्षण।
  • बच्चों को अपनी भाषा, धर्म और संस्कृति से दूर न करना।

(3) अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता, सूचना और संगठन बनाने का अधिकार:

  • अपनी आत्मा की आवाज को व्यक्त करने – और धर्म की स्वतन्त्रता।
  • समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का अधिकार।
  • बच्चों को अपनी क्षमताओं एवं अभिरुचियों को विकसित करने का अधिकार।
  • आयु के अनुसार कानूनी सीमा में अपना संगठन बनाने का अधिकार।

(4) शोषण के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार:

  • बच्चों को सामाजिक एवं उनके साथ दुर्व्यवहार से सुरक्षा।
  • शोषण और क्रूरता से बच्चों को परिवार से अलग कर देने के विरुद्ध सुरक्षा।
  • गैर-कानूनी धन्धों में बच्चों को लगाने के विरुद्ध रोक।
  • बच्चों द्वारा मादक द्रव्यों के उपयोग एवं उनको उनके विक्रय करने से बचाना राज्य का दायित्व।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न – 2

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किस वर्ष हुआ है ?
(अ) 1993
(ब) 1992
(स) 1990
(द) 1997
उत्तर:
(अ) 1993

(2) मध्य प्रदेश में मानव अधिकार आयोग का गठन कब किया गया ?
(अ) 17 सितम्बर, 1993 को
(ब) 13 सितम्बर, 1995 को
(स) 13 अक्टूबर, 1996 को
(द) 13 नवम्बर, 1993 को।
उत्तर:
(ब) 13 सितम्बर, 1995 को।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 लघु उत्तरीय प्रश्न – 2

प्रश्न 2.
(1) मानव अधिकारों के विषय में संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्वव्यापी घोषणा क्या है ?
उत्तर:
मानव अधिकारों के विषय में संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्वव्यापी घोषणा -“मानव अधिकारों की विश्वव्यापी घोषणा में राजनैतिक और नागरिक स्वतन्त्रता का उल्लेख किया गया है। इसमें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लेख है।” यह घोषणा सिद्धान्तों का एक विवरण है। वे कानूनी रूप से बन्धनकारी नहीं है। ये दायित्वों का विवरण है। फिर भी ये अधिकार विश्व का सर्वाधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना गया है।

(2) मानव अधिकार समाज के लिए कितने उपयोगी हैं ?
उत्तर:
मानव अधिकार समाज के स्वरूप का एक बुनियादी अंग है। विश्व बन्धुत्व की भावना को दृढ़ व स्थायी बनाने के लिए इन अधिकारों का सहारा लिया जाने लगा है। मानव अधिकारों की घोषणा से स्वाधीनता और सम्मान को बल मिला है। राष्ट्रों के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ी है तथा विश्व शान्ति की सम्भावना बढ़ी है।

(3) मानव अधिकारों का अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार वर्ष किस वर्ष में मनाया गया?
उत्तर:
मानव अधिकारों का अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1968 में मनाया।

(4) यदि सरकार मानव अधिकारों की रक्षा नहीं करे, तो उस पर निगरानी कौन करता है?
उत्तर:
यदि सरकार मानव अधिकारों की रक्षा नहीं करे, तो मानव अधिकार आयोग उस पर निगरानी करता है। वह सरकार को अपने दायित्वों का पालन करने हेतु निर्देशित करता है।

(5) आतंकवाद द्वारा मानव अधिकारों का उल्लंघन कैसे होता है?
उत्तर:
आतंकवादी अपनी शर्तों, नीतियों व अपने विचारों से विश्व को चलाना चाहते हैं और वे इसके लिए हिंसा का मार्ग चुनते हैं। हिंसा का मार्ग चुनना मानव अधिकारों का उल्लंघन है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 2

प्रश्न 3.
(1) मानव अधिकारों की सूची बनाइए। इन अधिकारों की भावना को प्रोत्साहन देने के लिए कौन-सी परिषद् कार्य करती है?
उत्तर:
मनुष्यों को निम्नलिखित मानव अधिकार प्राप्त हैं –

  • जीवन की स्वतन्त्रता का अधिकार।
  • समानता का अधिकार।
  • सम्पत्ति का अधिकार।
  • देश के शासन में भाग लेने तथा सरकारी सेवाओं में चयन हेतु समानता का अधिकार।
  • अपराध प्रमाणित न होने तक निर्दोष समझे जाने का अधिकार।
  • बिना किसी जाँच के बन्दी बनाए जाने, नजरबन्द करने, देश से निकालने से स्वतन्त्रता का अधिकार।
  • स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका द्वारा सुनवाई का अधिकार।
  • मत व अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का अधिकार।
  • शान्तिपूर्वक सभा आयोजित करने का अधिकार।
  • दासता, विवेक और धर्म की स्वतन्त्रता का अधिकार।
  • उत्पीड़न अथवा क्रूर अमानुषिक या अपमानजनक व्यवहार या दण्ड से स्वतन्त्रता का अधिकार।।
  • उचित व अनुकूल व्यवस्थाओं के अन्तर्गत काम करने का अधिकार।
  • समान कार्य के लिए समान वेतन का अधिकार।
  • अवकाश व विश्राम का अधिकार।
  • शिक्षा का अधिकार व समाज के सांस्कृतिक जीवन में भाग लेने का अधिकार।

इन अधिकारों की भावनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक व सामाजिक परिषद् कार्य करती है।

(2) मानव अधिकार आयोग पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
मानव अधिकारों की रक्षा के लिए फरवरी 1946 में संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक व सामाजिक परिषद् ने मानव अधिकार आयोग की स्थापना की। मानव अधिकारों का क्रियान्वयन तथा उनकी रक्षा समस्त राष्ट्रों का दायित्व है। संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी देशों ने अपने – अपने देश में मानव अधिकार आयोग का गठन किया है। अक्टूबर 1993 में भारत ने भी राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग गठित किया है। यदि कहीं कोई मानव अधिकारों का उल्लंघन होता है तो मानव अधिकार आयोग सरकार को अपने दायित्वों का पालन करने हेतु निर्देशित करता है। शासकीय दबावों और ज्यादतियों के खिलाफ मानव अधिकार आयोग हस्तक्षेप कर सकता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 25 हमारी न्यायपालिका

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 25 हमारी न्यायपालिका

MP Board Class 7th Social Science Chapter 25 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नांकित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की पद मुक्ति आयु सीमा है –
(अ) 65 वर्ष
(ब) 62 वर्ष
(स) 67 वर्ष
(द) 60 वर्ष
उत्तर:
(अ) 65 वर्ष

(2) राष्ट्रपति द्वारा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के समय सलाह ली जाती है –
(अ) मुख्यमन्त्री से
(ब) राज्यपाल से
(स) शिक्षा मन्त्री से
(द) किसी से नहीं।
उत्तर:
(ब) राज्यपाल से।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) उच्चतम न्यायालय ………… में स्थित है।
(2) न्यायाधीश पद के लिए ………….. का नागरिक होना चाहिए।
(3) भारत के ………… मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं।
(4) मध्यप्रदेश का उच्च न्यायालय …………’ में स्थित है।
उत्तर:
(1) दिल्ली
(2) भारत
(3) राष्ट्रपति
(4) जबलपुर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 25 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) उच्चतम न्यायालय में कुल कितने न्यायाधीश होते हैं?
उत्तर:
उच्चतम न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश तथा 30 अन्य न्यायाधीश, कुल मिलाकर 31 न्यायाधीश होते हैं।

(2) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए क्या-क्या योग्यताएँ होनी चाहिए ?
उत्तर:
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए निम्नलिखित योग्यलाएँ होनी चाहिए –

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • वह राज्य के किसी भी न्यायालय में कम-से-कम 10 वर्ष तक न्यायिक पद पर कार्य कर चुका हो अथवा 10 वर्ष तक । अधिवक्ता रहा हो।
  • राष्ट्रपति की दृष्टि से वह कानून का अच्छा जानकार । होना चाहिए।

(3) उच्च न्यायालय के दो प्रमुख कार्य बताइए।
उत्तर:
उच्च न्यायालय के दो प्रमुख कार्य –

  • दीवानी व फौजदारी दोनों ही मामलों में राज्य की सीमा । में अपील सुनना।
  • राज्य में स्थित जिलों के जिला न्यायालय द्वारा दिए गए मृत्युदण्ड की सजा का अनुमोदन करना।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 25 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) उच्चतम न्यायालय के अधिकार व शक्तियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उच्चतम न्यायालय के अधिकार व शक्तियाँ –

(i) प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार – इसके अन्तर्गत निम्नलिखित मामले सीधे उच्चतम न्यायालय में सुने जा सकते हैं –

  • जिसमें एक ओर केन्द्र सरकार हो और दूसरी ओर एक  या एक से अधिक राज्य हों।
  • मौलिक अधिकारों के हनन सम्बन्धी मामले।

(ii) अपीलें सुनने का अधिकार – इसके अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों के निर्णयों के विरुद्ध संवैधानिक, दीवानी, फौजदारी आदि सभी प्रकार के मामलों की सुनवाई करना है। –

(iii) मूल अधिकारों की रक्षा – उच्चतम न्यायालय मूल अधिकारों की रक्षा करता है। किसी नागरिक के मौलिक । अधिकारों का हनन होने पर वह सीधे उच्चतम न्यायालय की शरण ले सकता है।

(iv) संविधान की रक्षा – उच्चतम न्यायालय संविधान की व्याख्या करता है। वह संविधान के विरुद्ध सरकार द्वारा बनाए गए किसी भी कानून को समाप्त कर सकता है।

(v) अभिलेख न्यायालय – उच्चतम न्यायालय के निर्णय । अभिलेख के रूप में प्रकाशित किए जाते हैं। आगे आने वाले मुकदमों में इनका प्रयोग कानून के रूप में किया जाता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.4

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.4

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 1
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 1a

प्रश्न 2.
निम्नलिखित भिन्नों में से प्रत्येक का व्युत्क्रम ज्ञात कीजिए। व्युत्क्रमों को उचित भिन्न, विषम भिन्न एवं पूर्ण संख्या के रूप में वर्गीकृत कीजिए :
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 2
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 2a
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 2b

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
ज्ञात कीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 3
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 3a

प्रश्न 4.
ज्ञात कीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 4
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 4a

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 47

दशमलव संख्याएँ

निम्नलिखित सारणी को देखिए और रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 5

संख्याओं की तुलना

प्रश्न 1.
अब 35.63 और 35.67; 20.1 और 20.01; 19 : 36 और 29 : 36 की तुलना कीजिए।
हल:
(i) 35.63 और 35.67
इन संख्याओं में पूर्णांश वाले भाग समान हैं।
इनके दशांश भाग भी समान हैं।
इन संख्याओं में दूसरी का शतांश भाग पहली के शतांश भाग से बड़ा है। 3 < 7
∴ 35.63 < 35.67 (ii) 20.1 और 20.01 इन संख्याओं में पूर्णाश समान हैं। इनके दशांश भागों में पहली संख्या का दशांश भाग दूसरी संख्या के दशांश भाग से बड़ा है। 1 > 0
∴ संख्या 20-1> 20.01.

(ii) 19.36 और 29.36
इन संख्याओं में पहली संख्या का पूर्णांश दूसरी संख्या के पूर्णांश से छोटा है। 1 < 2
∴ 19 : 36 < 29 : 36

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
75 पैसे = ₹ ………….. , 250 g = …. kg, 85 cm = …. m लिखिए।
उत्तर:
75 पैसे = ₹0.75, 250g = 0.250 kg, 85 cm = 0.85 m.

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 48

प्रश्न 1.
0.19 + 2.3 का मान क्या है ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 6
अतः 0.19 + 2.3 = 2.49

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
39.87 – 21:98 का मान क्या है ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 6a
अत: 39.87 – 21.98 = 17.89

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 14 वैभव एवं विलासिता का युग

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 14 वैभव एवं विलासिता का युग

MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) अपने शासन काल के आरम्भ में जहाँगीर को किसके विद्रोह का सामना करना पड़ा?
(अ) खुसरो
(ब) खुर्रम
(स) सलीम
(द) शुजा।
उत्तर:
(अ) खुसरो

(2) ताजमहल का निर्माण कराया था –
(अ) अकबर ने
(ब) जहाँगीर ने
(स) शाहजहाँ ने
(द) औरंगजेब ने।
उत्तर:
(2) (स) शाहजहाँ ने।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) सर टॉमस रो और कैप्टन हाकिन्स ………. के शासनकाल में भारत आए थे।
(2) मयूर सिंहासन में ………….. जड़ा हुआ था।
(3) ………….. व्यापारी समुद्री डकैती किया करते थे।
(4) ………….. अहमदनगर राज्य का प्रसिद्ध योद्धा और कुशल प्रशासक था।
उत्तर:
(1) जहाँगीर
(2) कोहिनूर हीरा
(3) पुर्तगाली
(4) मलिक अम्बर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) जहाँगीर ने गुरु अर्जुन देव का वध क्यों करवाया था ?
उत्तर:
गुरु अर्जुन देव से जहाँगीर क्रोधित था क्योंकि उन्होंने विद्रोह के समय खुसरो की आर्थिक सहायता की थी। जहाँगीर ने उन पर आर्थिक दण्ड लगाया जिसे देने से इंकार करने पर जहाँगीर ने उनका वध करा दिया।

(2) सामान्य जनता को सही न्याय मिल सके, इस उद्देश्य से जहाँगीर ने क्या व्यवस्था की थी ?
उत्तर:
सामान्य जनता को सही न्याय मिल सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहाँगीर ने अपने राजमहल की दीवार पर सोने की जंजीर वाली घण्टी लगवा दी थी।

(3) नूरजहाँ का शासन पर क्या प्रभाव था ?
उत्तर:
नूरजहाँ सुन्दर और बुद्धिमान स्त्री थी। नूरजहाँ में राज्य का शासन चलाने की अपूर्व क्षमता थी। जहाँगीर उससे इतना अधिक प्रभावित था कि शासन सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्यों में उसकी सलाह लेने लगा। धीरे-धीरे शासन पर नूरजहाँ का प्रभाव बढ़ता ही चला गया। वह शासन में हस्तक्षेप करने लगी। उसने दरबार के नियम निर्धारित कर दिए। सिक्कों पर जहाँगीर के साथ उसका नाम भी लिखा जाने लगा।

(4) शाहजहाँ द्वारा निर्मित प्रमुख इमारतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
शाहजहाँ द्वारा निर्मित प्रमुख इमारतें निम्न हैं –

  • दिल्ली का लाल किला तथा दीवान-ए-आम। दीवान-ए-खास।
  • दिल्ली की जामा मस्जिद।
  • आगरा का ताजमहल।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जहाँगीर और शाहजहाँ के काल को वैभव एवं विलासिता का युग क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
जहाँगीर और शाहजहाँ के दरबार का जीवन अत्यन्त वैभवशाली एवं विलासितापूर्ण था। इस काल में जहाँगीर तथा शाहजहाँ ने साहित्य तथा कला के विकास को प्रोत्साहित किया। अनेक सुन्दर तथा वैभवशाली इमारतों का निर्माण हुआ। राजपरिवार तथा सामन्त वर्ग में विलासिता बढ़ी। इसलिए भारतीय इतिहास में। उनका शासनकाल वैभव एवं विलासिता का युग कहा जाता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 2 दक्षिण भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक)

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 2 दक्षिण भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक)

MP Board Class 7th Social Science Chapter 2 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) पल्लव वंश के किस शासक ने राजा पुलकेशिन द्वितीय को हराकर वातापीकोंड’ की उपाधि धारण की थी?
(अ) महेन्द्र वर्मन
(ब) नरसिंह वर्मन प्रथम
(स) अपराजित वर्मन
(द) यशोवर्मन।
उत्तर:
(ब) नरसिंह वर्मन प्रथम

(2) राष्ट्रकूट वंश के किस शासक ने एलोरा की गुफा में कैलाश मंदिर का निर्माण करवाया ?
(अ) कृष्ण प्रथम
(ब) राजा ध्रुव
(स) कृष्ण द्वितीय
(द) राजेन्द्र प्रथम।
उत्तर:
(अ) कृष्ण प्रथम

(3) तमिल भाषा में रामायण के रचयिता कौन थे ?
(अ) वाल्मीकि
(ब) तुलसीदास
(स) कंबन
(द) आदि शंकराचार्य।
उत्तर:
(स) कंबन।

प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) पल्लव राज्य की राजधानी ……………… थी। (तिरुअनंतपुरम, तंजौर, कांचीपुरम्)
(2) चोल शासकों द्वारा बनवाया गया राजराजेश्वर (वृहदेश्वर) मन्दिर …………….. में स्थित है। (तिरुअनंतपुरम, तंजौर, कांचीपुरम्)
(3) चोल प्रशासन में प्रांत को ……….. कहा जाता है। (उर, मंडलम्, नगरम्)
उत्तर:
(1) कांचीपुरम्
(2) तंजौर
(3) मंडलम्।

MP Board Solutions 

MP Board Class 7th Social Science Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) उत्तर भारत व दक्षिण भारत के बीच निकटता बढ़ने का एक प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर:
उत्तर भारत व दक्षिण भारत के बीच निकटता बढ़ने का एक प्रमुख कारण दक्षिण भारत के विभिन्न शासकों द्वारा धार्मिक कर्मकाण्डों और अध्ययन – अध्यापन के लिए उत्तर भारत के ब्राह्मण वर्ग को दक्षिण भारत में बसने के लिए आमंत्रित करना था।

(2) ‘मुम्मादी चोल मंडलम’ चोल साम्राज्य के किस प्रांत का नाम था ?
उत्तर:
चोल साम्राज्य के केरल, मदुरै तथा श्रीलंका के उत्तरी भाग का नाम ‘मुम्मादी चोल मंडलम’ था।

(3) चोलकालीन स्थापत्य कला के दो प्रमुख उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
चोलकालीन स्थापत्य कला के उदाहरण

  • राजराजेश्वर मन्दिर के अहाते में ‘गोपुरम’ नामक विशाल प्रवेश द्वार का निर्माण कराना।
  • तंजौर में राजराजेश्वर मन्दिर तथा गंगेकोंड चोलपुरम में अनेक भव्य मन्दिरों का निर्माण कराना।

(4) राष्ट्रकूट वंश के किन्हीं तीन शासकों के नाम बताइए।
उत्तर:
राष्ट्रकूट वंश के तीन शासक कृष्ण प्रथम, राजा ध्रुव व अमोघवर्ष थे।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) चोल प्रशासन की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
चोल प्रशासन की विशेषताएँ –

  1. चोल प्रशासन की प्रशासनिक व्यवस्था में राजा ही राज्य की सर्वोच्च शक्ति होता था। वह मन्त्रिपरिषद् की सहायता से शासन चलाता था।
  2. सम्पूर्ण साम्राज्य प्रान्तों (मंडलम) में विभक्त था तथा प्रान्त जिलों (वलनाडुओं) में विभक्त थे।
  3. प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम होते थे। प्रत्येक ग्राम की ग्राम सभा होती थी। ये ग्राम सभाएँ तीन भागों में विभक्त थीं।
    • उर – ये ग्राम के आम लोगों की सभा होती थी।
    • सभा या महासभा – इस सभा में विद्वान ब्राह्मण होते थे।
    • नगरम् – इसमें व्यापारी, दुकानदार और शिल्पी प्रमुख रूप से होते थे।
  4. गाँव की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अनेक समितियों का गठन किया जाता था, जो न्याय, शिक्षा, संचार साधन, जलाशय, धार्मिक समारोहों, मन्दिर तथा दान आदि की देखभाल का कार्य करती थीं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 13 मुगल साम्राज्य की स्थापना एवं उत्कर्ष

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 13 मुगल साम्राज्य की स्थापना एवं उत्कर्ष

MP Board Class 7th Social Science Chapter 13 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) पानीपत का प्रथम युद्ध किसके बीच हुआ था ?
(अ) अकबर और शेरशाह के बीच
(ब) बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच
(स) हुमायूँ और शेरशाह के बीच
(द) बैरम खाँ और हेम् के बीच।
उत्तर:
(ब) बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच

(2) मुगल साम्राज्य का संस्थापक किसे माना जाता
(अ) हुमायूँ
(ब) अकबर
(स) शेरशाह
(द) बाबर।
उत्तर:
(द) बाबर

(3) खानवा का युद्ध हुआ था
(अ) 1526 ई. में
(ब) 1556 ई. में
(स) 1527 ई. में
(द) 1529 ई. में।
उत्तर:
(स) 1527 ई. में।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1) बाबर द्वारा लिखी आत्मकथा का नाम ……………. है।
(2) पानीपत का द्वितीय युद्ध सन् ………. में हुआ था।
(3) अकबर का संरक्षक ………. को बनाया गया था।
(4) शेरशाह के बचपन का नाम ………था।
(5) घाघरा का युद्ध बाबर व ………. के बीच हुआ था।
उत्तर:
(1) तुजुक-ए-बाबरी (बाबरनामा)
(2) 1556 ई.
(3) बैरमखौं
(4) फरीद
(5) अफगानों।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 13 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) शेरशाह द्वारा जीर्णोद्धार की गई सड़क का नाम लिखिए।
उत्तर:
शेरशाह ने कलकत्ता से पेशावर को जोड़ने वाले राजमार्ग ग्रॉन्ड ट्रंक रोड का जीर्णोद्धार कराया।

(2) हुमायूँ को पुत्ररत्न की प्राप्ति कब और कहाँ हुई ?
उत्तर:
हुमायूँ को पुत्ररत्न की प्राप्ति सन् 1542 ई. में अमरकोट (सिंध) के हिन्दू राजा वीरसाल के महल में हुई।

(3) हल्दीघाटी का युद्ध कब और किसके मध्य हुआ ?
उत्तर:
हल्दीघाटी का युद्ध सन् 1576 ई. में मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप और मुगल सेना के बीच हुआ।

(4) अकबर के राज्य में आय के प्रमुख साधन क्या थे?
उत्तर:
अकबर के राज्य में आय के दो प्रमुख साधन थे –

  • भूमि का लगान, और
  • व्यापार पर कर।

(5) अकबर के नौ रत्नों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अकबर के नौ रत्न –

  • अबुल फजल (विद्वान व सलाहकार)
  • राजा मानसिंह (अनुभवी सेनापति)
  • राजा टोडरमल (प्रसिद्ध भूमि सुधारक)
  • तानसेन (संगीतकार)
  • बीरबल (चतुर विद्वान)
  • हकीम हुक्काम (राजवैद्य)
  • अब्दुल रहीम खानखाना (कवि)
  • फैजी (कवि और दार्शनिक), और
  • मुल्ला दो प्याजा (मनोरंजनकर्ता) थे।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 13 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) शेरशाह की शासन व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
शेरशाह की शासन व्यवस्था –
1. केन्द्रीय शासन-केन्द्रीय शासन का सबसे बड़ा अधिकारी स्वयं सम्राट था। उसकी सहायता के लिए अनेक अधिकारी व कर्मचारी होते थे। वह एक उदार शासक था। उसकी दण्ड व्यवस्था कठोर थी। हिन्दुओं के साथ उसका व्यवहार अच्छा था।

2. जिले का शासन – शासन की सुविधा के लिए शेरशाह ने अपने समस्त साम्राज्य को अनेक सरकारों (जिलों) में विभाजित किया, जिन्हें पुनः परगनों में विभाजित किया गया। सरकारों और परगनों के अधिकारियों को समय-समय पर स्थानान्तरित किया जाता था।

3. सैनिक प्रशासन – शेरशाह ने एक विशाल एवं शक्तिशाली सेना का संगठन किया जिसमें पैदल सिपाही, घुड़सवार, तोपखाना व हाथी चार विभाग थे। सैनिकों को नकद वेतन दिया जाता था तथा उनका हुलिया एक रजिस्टर में दर्ज किया जाता था। घोड़ों को दागने की प्रथा प्रचलित थी।

4. भूमि प्रबन्ध – शेरशाह ने भूमि की नाप कराकर उसे उपज के अनुसार बाँट दिया गया था। किसानों से उपज का चौथाई भाग लगान के रूप में वसूल किया जाता था।

5. न्यायव्यवस्था – सम्राट न्याय विभाग का सर्वोच्च अधिकारी था। वह न्याय में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करता था। साम्राज्य के विभिन्न भागों में काजियों की नियुक्ति की गई।

6. जनता की भलाई के कार्य-शिक्षा के क्षेत्र में उसने मदरसों का निर्माण कराया। उसने यात्रियों की सुविधा के लिए कुँओं और सरायों की व्यवस्था की। अनेक सड़कें बनवाईं तथा उनके किनारे छायादार वृक्ष लगवाए। आज की ग्राण्ड ट्रंक रोड (शेरशाह सूरी मार्ग) उसी की देन है।

(2) अकबर द्वारा निर्मित इमारतों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अकबर के काल में फारसी और ईरानी शैलियों के समन्वय से भवन बनाए गए। अकबर ने इलाहाबाद, आगरा तथा लाहौर में किले बनवाए तथा आगरा के निकट फतेहपुर सीकरी नामक शहर बसाया तथा वहाँ सुन्दर इमारतें बनवाई गईं जिनमें दीवान-ए-आम, दीवान – ए – खास, जोधाबाई का महल, बीरबल का महल, जामा मस्जिद, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह व बुलन्द दरवाजा उल्लेखनीय हैं।

(3) अकबर की राजपूत नीति को विस्तार से समझाइए।
उत्तर:
अकबर ने साम्राज्य का विस्तार करने के प्रयत्नों से यह समझ लिया कि हिन्दुओं के सहयोग से ही साम्राज्य को स्थिरता प्राप्त होगी। अतः उसने राजपूतों की ओर मित्रता का हाथ बढ़ाया, उनसे वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किया। अपने अधीन राजपूत राजाओं से उसने उदारतापूर्ण व्यवहार किया और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई। राज्य के उच्च पदों पर राजपूतों की नियुक्ति की। अकबर की इस नीति से कुछ राजा आश्वस्त होकर मुगलों की सेवा में आ गए। परिणामस्वरूप मुगल शासन को अनेक वीर राजपूत मिल गए।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 1 भारत और विश्व

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 1 भारत और विश्व

MP Board Class 7th Social Science Chapter 1 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1) भारत में मध्यकाल का आरम्भ …………..से माना जाता है।
(2) चोल राज्य के व्यापारिक सम्बन्ध …………. देशों से थे।
(3) कुतुबनुमा (कम्पास) का आविष्कार …………… में हुआ था।
उत्तर:
(1) आठवीं शताब्दी
(2) चीन तथा दक्षिण एशिया के अन्य
(3) चीन।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 1 भारत और विश्व-1
उत्तर:
(1) (d) तेरहवीं से अठारहवीं
(2) (c) राजेंद्र प्रथम
(3) (b) चीन
(4) (a) वंशानुगत दास

MP Board Solutions 

MP Board Class 7th Social Science Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) भारतीय इतिहास के मध्यकाल को कितने भागों में विभाजित गया है ? उनके नाम और काल लिखिए।
उत्तर:
भारतीय इतिहास के मध्यकाल को दो भागों में विभाजित किया गया है –

  • पूर्व मध्यकाल – आठवीं से बारहवीं शताब्दी तक।
  • उत्तर मध्यकाल – तेरहवीं से अठारहवीं शताब्दी तक।

(2)  मध्यकाल के साहित्यिक स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मध्यकाल के साहित्यिक स्रोत ताड़पत्रों और भोज पत्रों पर लिखा विवरण था।

(3) यूरोप के मध्यकाल में सामन्तों की जीवन शैली कैसी थी?
उत्तर:
यूरोप के मध्यकाल में सामन्त विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करते थे और किसानों पर अत्याचार करते थे। गरीब किसान वंशानुगत दास (सर्फ) बने रहते थे।

(4)  संगठित होकर अरबों ने अपने राज्य का विस्तार कहाँ तक किया ?
उत्तर:
संगठित होकर अरबों ने अपने राज्य का विस्तार भारत की उत्तर – पश्चिमी सीमा तक किया।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.

(1) मध्यकालीन सभ्यता के विकास में अरब व्यापारियों के योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अरब लोग कुशल व्यापारी थे। राजनैतिक सत्ता स्थापित करने के साथ – साथ उन्होंने भारत, चीन, यूरोप तथा पूर्व से पश्चिम अफ्रीका तक व्यापार किया। उन्होंने व्यापार से धन कमा कर उसका उपयोग कला, साहित्य और विज्ञान को प्रोत्साहन देने में किया। अरबों ने विभिन्न देशों के साथ अपने व्यापारिक संपर्क बढ़ाकर वहाँ के ज्ञान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया।

उन्होंने प्राचीन ग्रीक तथा भारतीय वैज्ञानिक ग्रन्थों का अरबी में अनुवाद कराया। खगोलशास्त्र तथा गणित का उच्चकोटि का ज्ञान पश्चिमी देशों तक पहुँचाया। अरबों ने ही चीन के बारूद, कागज, कुतुबनुमा आदि आविष्कारों का ज्ञान यूरोप के देशों में पहँचाया। यहाँ की सम्पन्नता और उच्च संस्कृति उत्तर – पश्चिम के शासकों के लिए आकर्षण का केन्द्र थी।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 12 सल्तनतकालीन प्रशासन एवं जनजीवन

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 12 सल्तनतकालीन प्रशासन एवं जनजीवन

MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) सल्तनतकाल की प्रशासनिक व्यवस्था में प्रमुख विभाग कितने थे?
(अ) दो
(ब) पाँच
(स) चार
(द) सात।
उत्तर:
(स) चार

(2) व्यापार का प्रमुख केन्द्र कौन-सा था, जहाँ देश के विभिन्न भागों से सामान आता था ?
(अ) दिल्ली
(ब) बंगाल
(स) गुजरात
(द) मुल्तान।
उत्तर:
(2) (अ) दिल्ली

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए(कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर भरें) –
(1) हिन्दी और फारसी के सम्मिश्रिण से इस काल में एक नई भाषा …………. का जन्म हुआ। (तमिल, उर्दू, कन्नड़)
(2) इस काल के प्रसिद्ध दार्शनिक व साहित्यकार ………. ने अपनी रचनाओं में उर्दू, फारसी व हिन्दी भाषा का प्रयोग किया। (अमीर खुसरो, कबीरदास,नानक, मुइनुद्दीन चिश्ती)
(3) शल्य चिकित्सा के लिए वैद्य ………… व ……………. का नाम प्रसिद्ध था। (सदुद्दीन व अजीमुद्दीन, मच्छेन्द्र व जोग, बद्रुद्दीन व बर्नी)
उत्तर:
(1) उर्दू,
(2) अमीर खुसरो
(3) मच्छेन्द्र व जोग।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 12 सल्तनतकालीन प्रशासन एवं जनजीवन`
उत्तर:
1. (b) दिल्ली
2. (a) बीजापुर
3. (d) हिन्दू, मुसलमानों के भेद भावों
4. (c) सिख सम्प्रदाय की स्थापना की थी

MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) सल्तनत काल की सामाजिक व्यवस्था के कोई दो मुख्य बिन्दु लिखिए।
उत्तर:
सल्तनत काल की सामाजिक व्यवस्था के दो मुख्य बिन्दु निम्न हैं –

  • समाज में मुख्यतः हिन्दू और मुस्लिम जनसंख्या निवास करती थी। समाज में उच्च वर्ग के लोग विलासिता का जीवन व्यतीत करते थे।
  • समाज में बाल विवाह, बहु-विवाह, सती प्रथा का प्रचलन था।

(2) सल्तनत काल में राज्य की आय के प्रमुख साधन क्याथे ?
उत्तर:
सल्तनत काल में भूमिकर, चुंगीकर, खनिज सम्पत्ति कर, सिंचाई कर, मकान कर, तीर्थयात्रा कर आदि राज्य की आय के प्रमुख साधन थे।

(3) सल्तनतकालीन वास्तुकला की दो विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
सल्तनतकालीन वास्तुकला की दो विशेषताएँ निम्न –

  • नुकीले महराब और गुम्बद तथा ऊँची सँकरी मीनारें इस काल की वास्तुकला की महत्वपूर्ण विशेषता थी, जैसे-तुगलकाबाद का किला, अलाई दरवाजा।
  • खपरैलों का प्रयोग, जैसे-लोदी सल्तानों के रंग-बिरंगे खपरैलों की डिजाइनों से सजे मकबरे।

(4) भक्ति आन्दोलन के सन्तों द्वारा दी गई प्रमुख शिक्षाएँ क्या थीं?
उत्तर:
भक्ति आन्दोलन के सन्तों द्वारा दी गई प्रमुख शिक्षाएँ निम्न हैं –

    • ईश्वर के प्रति भक्ति व प्रेम, ईश्वर के निकट पहुँचने का मार्ग है।
    • सभी धर्म समान हैं।
    • कर्मकाण्ड, आडम्बर व धार्मिक कट्टरता का विरोध करना।
    •  समाज की सेवा करना।
    • अन्य धर्मों के प्रति उदार दृष्टिकोण रखना।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) सल्तनतकालीन भाषा एवं साहित्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भाषा एवं साहित्य –

  • प्राथमिक शिक्षा केन्द्र मन्दिर व मस्जिद होते थे। कुछ स्थानों पर प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गई।
  • उच्च शिक्षा के लिए टोल (महाविद्यालय) व मदरसों की व्यवस्था थी।
  • केन्द्रीय स्तर पर फारसी भाषा का प्रयोग होता था।
  • हिन्दी और फारसी के सम्मिश्रण से ‘उर्दू भाषा का जन्म हुआ।
  • उर्दू भाषा के शब्दकोष में फारसी व हिन्दी भाषाओं के शब्दों का प्रयोग किया।
  • इस काल में क्षेत्रीय भाषाओं का विकास हुआ, जिनमें उत्तम साहित्य की रचना हुई।
  • कुछ हिन्दू राज्यों (विजयनगर आदि) के राज दरबार में संस्कृत भाषा का प्रयोग किया जाता था। संस्कृत ग्रन्थों के अनुवाद भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अरबी व फारसी में भी किए गए।
  •  कागज के प्रचलन से अनेक प्राचीन ग्रन्थों का पुनः लेखन हुआ।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2

प्रश्न 1.
(a) से (d) तक के रेखाचित्रों में निम्नलिखित को कौन दर्शाता है :
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 1
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 1a
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 1b
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 1c
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 1d
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 1e
उत्तर:
(i) → (d),
(ii) → (b),
(iii) →(a),
(iv) → (c).

प्रश्न 2.
(a) से (c) तक कुछ चित्र दिए हुए हैं। बताइए उनमें से कौन निम्नलिखित को दर्शाता है ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 2
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 2a
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 2b
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 2c
हल:
(i) ∵ \(\frac{1}{5}=\frac{1}{5}+\frac{1}{5}+\frac{1}{5}=\frac{3}{5}\)
(ii) ∵ \( \frac{1}{3}=\frac{1}{3}+\frac{1}{3}=\frac{2}{3}\)
(iii) ∵ \(\frac{3}{4}=\frac{3}{4}+\frac{3}{4}+\frac{3}{4}=\frac{9}{4}\)
उत्तर:
(i) → (c),
(ii) → (a),
(iii) → (b).

प्रश्न 3.
गुणा करके न्यूनतम रूप में लिखिए और मिश्रित भिन्न में व्यक्त कीजिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 3
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 3a
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 3b

प्रश्न 4.
छायांकित कीजिए-
(i) बक्सा (a) के वृत्तों का \(\frac { 1 }{ 2 }\) भाग
(ii) बक्सा (b) के त्रिभुजों का \(\frac { 2 }{ 3 }\) भाग
(iii) बक्सा (c) के वर्गों का \(\frac { 3 }{ 5 }\) भाग
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 4
हल:
(i) वृत्तों का \(\frac { 1 }{ 2 }\) भाग
∵ वृत्तों की संख्या = 12
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 4a
∴ वृत्तों का \(\frac { 1 }{ 2 }\) भाग = \(\frac { 1 }{ 2 }\) x 12 = 6
अतः हमें 6 वृत्तों को छायांकित करना है।

(ii) त्रिभुजों का \(\frac { 2 }{ 3 }\) भाग
∵ त्रिभुजों की संख्या = 9
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 4b
∴ त्रिभुजों का \(\frac { 2 }{ 3 }\) भाग = \(\frac { 2 }{ 3 }\) x 9 = 6
अतः हमें 6 त्रिभुजों को छायांकित करना है।

(iii) वर्गों का में भाग \(\frac { 3 }{ 5 }\) वर्गों की संख्या = 15
∵ वर्गों का 1 भाग = 1 x 15 = 9
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 4c
∴ त्रिभुजों का \(\frac { 3 }{ 5 }\) भाग = \(\frac { 3 }{ 5 }\) x 15 = 6
अतः हमें 9 वर्गों को छायांकित करना है।

प्रश्न 5.
ज्ञात कीजिए-
(a)
(i) 24 का 1/2
(ii) 46 का 1/2

(b)
(i) 18 का 2/3
(ii) 27 का 2/3

(c)
(i) 16 का 3/4
(ii) 36 का 3/4

(d)
(i) 20 का 4/5
(ii) 35 का 4/5
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 5
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 5a

प्रश्न 6.
गुणा कीजिए और मिश्रित भिन्न के रूप में व्यक्त कीजिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 6
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 6a

प्रश्न 7.
ज्ञात कीजिए-
(a)
(i) 2\(\frac { 3 }{ 4 }\) का \(\frac { 1 }{ 2 }\)
(ii) 4\(\frac { 2 }{ 9 }\) का \(\frac { 1 }{ 2 }\)

(b) (i) 3\(\frac { 5 }{ 6 }\) का \(\frac { 5 }{ 8 }\)
(ii) 9\(\frac { 2 }{ 3 }\) का \(\frac { 5 }{ 8 }\)
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 7
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 7a

प्रश्न 8.
विद्या और प्रताप पिकनिक पर गए। उनकी माँ ने उन्हें 5 लीटर पानी वाली एक बोतल दी। विद्या ने कुल पानी का उपयोग किया। शेष पानी प्रताप ने पिया। . (i) विद्या ने कुल कितना पानी पिया ?
(ii) पानी की कुल मात्रा का कितना भिन्न (fraction) प्रताप ने पिया ?
हल:
(i) पानी की कुल मात्रा = 5 लीटर
विद्या द्वारा पानी की उपयोग की गई मात्रा = 5 लीटर का \(\frac { 2 }{ 5 }\) = \(\frac { 2 }{ 5 }\) x 5 लीटर = 2 लीटर
(ii) शेष पानी की मात्रा = प्रताप द्वारा उपयोग की गई पानी की मात्रा
प्रताप द्वारा उपयोग की गई पानी की मात्रा = 5 लीटर – 2 लीटर = 3 लीटर
अतः प्रताप द्वारा उपयोग की गई पानी की मात्रा
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 8

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 39

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित बक्सों को भरिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 9
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 9a
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 9b

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 40
प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए – \(\frac{2}{3} \times \frac{4}{5} ; \frac{2}{3} \times \frac{1}{5}\)
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 10

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए – \(\frac{8}{3} \times \frac{4}{7} ; \frac{3}{4} \times \frac{2}{3}\)
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 10a

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 41

हम पाते हैं
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 11
अतः दो उचित भिन्नों का गुणनफल दोनों भिन्नों में से प्रत्येक से छोटा होता है।

पाँच और उदाहरण बनाकर इसकी जाँच कीजिए।
उदाहरण:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 11a
आइए अब हम दो विषम भिन्नों का गुणा करते हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 12
अतः दो विषम भिन्नों का गुणनफल उनमें से प्रत्येक भिन्न से बड़ा होता है।

ऐसे पाँच और उदाहरण बनाइए और उपर्युक्त कथन को सत्यापित कीजिए।
उदाहरण:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.2 13

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 11 दिल्ली सल्तनत

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 11 दिल्ली सल्तनत

MP Board Class 7th Social Science Chapter 11 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) आगरा को राजधानी बनाया था
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक ने
(ब) सिकन्दर लोदी ने
(स) बलबन ने
(द) फिरोज शाह ने।
उत्तर:
(ब) सिकन्दर लोदी ने

(2) इब्नबतूता किसके शासनकाल में आया था ?
(अ) मोहम्मद बिन तुगलक
(ब) रजिया
(स) अलाउद्दीन खिलजी
(द) इब्राहिम लोदी।
उत्तर:
(अ) मोहम्मद बिन तुगलक

(3) मोहम्मद तुगलक ने सिक्के चलवाये
(अ) चाँदी के
(ब) सोने के
(स) जस्ते के
(द) ताँबे के।
उत्तर:
(द) ताँबे के

(4) बलबन ने वजीर के रूप में शासन किया
(अ) 10 वर्ष
(ब) 20 वर्ष
(स) 30 वर्ष
(द) 40 वर्ष।
उत्तर:
(द) 40 वर्ष।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) गुलाम वंश का संस्थापक……….था।
(2) जौनपुर नगर ………..’ने बसाया था।
(3) तैमूर लंग ने सन् ………… में दिल्ली पर आक्रमण किया।
(4) अलाउद्दीन ने दक्षिण भारत की विजय का कार्य …………. सेनापति को सौंपा।
उत्तर:
(1) कुतुबुद्दीन ऐबक
(2) फिरोजशाह तुगलक
(3) 1398 ई
(4) मलिक काफूर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 11 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) तुर्की सरदारों ने रजिया सुल्तान का क्यों विरोध किया ?
उत्तर:
रजिया पुरुषों के समान वस्त्र पहनकर दरबार में बैठती थी तथा युद्धों का नेतृत्व करती थी। तुर्की सरदारों को ये बर्दाश्त नहीं था। अतः उन्होंने रजिया सुल्तान का विरोध किया।

(2) बलबन की “लौह और रक्त” की नीति को समझाइए।
उत्तर:
बलबन ने अनेक विद्रोहों का दमन, भीषण नरसंहार बड़ी क्रूरता से किया। विद्रोहियों के प्रति अमानुषिक कठोर नीति के कारण उसे ‘लौह और रक्त’ नीति का सुल्तान कहा जाता है।

(3) फिरोज तुगलक के किन्हीं दो सुधारों को लिखिए।
उत्तर:
फिरोज तुगलक के दो सुधार –

  • उसने इस्लाम के नियमों के अनुसार शासन चलाया।
  • उसने जजिया को एक अलग कर बनाया तथा उसे ब्राह्मणों पर भी लागू किया।

(4) विजयनगर राज्य के प्रमुख शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
विजयनगर राज्य के प्रमुख शासक देवराय प्रथम, देवराय द्वितीय तथा कृष्णदेव राय थे।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 11 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) अलाउद्दीन खिलजी के सुधारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अलाउद्दीन खिलजी ने अपने शासनकाल में निम्नलिखित सुधार किए –
(i) सैनिक सुधार – सैनिकों की नियुक्ति उनकी योग्यता के आधार पर की जाती थी, उनके रंग-रूप, कद-काठी का विवरण रखा जाता था, सैनिकों को नकद वेतन देने की प्रथा को अपनाया, घोड़ों को दागने की व्यवस्था की तथा पुराने किलों की मरम्मत तथा नए किलों का निर्माण करवाया।

(ii) बाजार नियन्त्रण – धन की पूर्ति हेतु उसने बाजार नियन्त्रण लागू किया। वस्तुओं की कीमत निश्चित कर दी गई। कुशल तथा ईमानदार कर्मचारियों की नियुक्ति की। बाजार भाव पर निगरानी के लिए गुप्तचरों की व्यवस्था की। सरकारी गोदाम स्थापित किये तथा नियमों का उल्लंघन करने पर दंड दिया जाता था।

(iii) राजस्व नीति – उसने लगान का निर्धारण भूमि के माप के आधार पर किया। उपज का आधा हिस्सा भूमि राजस्व के रूप में तय किया तथा चारागाह कर, आयात निर्यात, जजिया, खम्स, जकात आदि करों में वृद्धि की।

(2) मोहम्मद बिन तुगलक की महत्वाकांक्षी योजनाएँ क्या थीं ? उसमें वह क्यों असफल रहा ?
उत्तर:
मोहम्मद बिन तुगलक की मुख्य योजनाएँ इस प्रकार थीं –
(i) राजधानी परिवर्तन – उसने दिल्ली के स्थान पर, दक्षिण में देवगिरि को अपनी राजधानी बनाया जिसका नाम दौलताबाद रखा। दिल्ली निवासियों को दौलताबाद जाने के कठोर आदेश दिए। रास्ते के कष्ट और वहाँ की जलवायु दिल्लीवासियों को रास नहीं आई अतः राजधानी को पुनः दिल्ली स्थानान्तरित करना पड़ा।

(ii) ताँबे की मुद्रा का प्रचलन – सुल्तान ने चाँदी की कमी के कारण चाँदी के सिक्कों के स्थान पर ताँबे के सिक्कों को चलाने का आदेश दिया। परिणामस्वरूप बाजार में भारी मात्रा में जाली सिक्के आ गये जिससे व्यापार और वाणिज्य में अव्यवस्था फैल गई और उसे पुनः चाँदी के सिक्के चलवाने पड़े।

(iii) दोआब में कर वृद्धि – राज्य की आय बढ़ाने के लिए सुल्तान ने गंगा और यमुना के बीच समृद्ध और उर्वर भूमि ‘दोआब’ में कर बढ़ा दिया। जिस समय कर लगाया गया वहाँ अकाल पड़ा हुआ था, जिससे लोगों में भारी असन्तोष फैल गया। सुल्तान की सभी योजनाएँ उचित क्रियान्वयन के अभाव में असफल रहीं।

(3) दिल्ली सल्तनत के पतन के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत के पतन के कारण निम्न हैं –

  • शासन व्यवस्था की दुर्बलता – दिल्ली सल्तनत में योग्य शासकों का अभाव था। उनका शासन सैनिक शक्ति तथा लूटमार पर टिका हुआ था तथा प्रान्तीय शासकों पर केन्द्रीय सरकार का नियंत्रण मजबूत नहीं था।
  • उत्तराधिकारी के निश्चित नियम का अभाव। उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए कोई नियम नहीं था। एक सुल्तान की मृत्यु के पश्चात गद्दी के लिए झगड़ा शुरू हो जाता था। जो व्यक्ति शक्तिशाली होता था वह सल्तान बन जाता था।
  • आपसी फूट – मुसलमानों में धार्मिक एकता तो थी किन्तु वे विभिन्न नस्लों, धर्मों, जातियों और कबीलों के थे, इसलिए उनमें आपस में प्रतिस्पर्धा रहती थी।
  • हिन्दुओं के साथ अत्याचार व स्थानीय शासकों का विरोध – अधिकांश शासकों ने धार्मिक असहिष्णुता की नीति का अनुसरण किया। स्थानीय शासक इनको सहन न कर सके और वे सुल्तानों के विरुद्ध लगातार विद्रोह करते रहे।
  • मोहम्मद बिन तुगलक की भूलें – मोहम्मद बिन तुगलक की योजनाओं की असफलता ने साम्राज्य को कमजोर कर दिया। जनता में असन्तोष फैल गया।
  • तैमूर का आक्रमण – तैमूर के आक्रमण से दिल्ली को धक्का लगा। उसने चारों ओर लूटपाट तथा कत्लेआम मचा दिया। सल्तनत की सैनिक व आर्थिक व्यवस्था बिगड़ गई।

MP Board Class 7th Social Science Solutions