MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र

MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र

निर्देश 1 – निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए -(प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं)
(1) ब्रिटिश संसद ने रेग्यूलेटिंग एक्ट कब पारित किया था ?
(क) 1750 ई. में
(ख) 1773 ई. में
(ग). 1857 ई. में
(घ) 1940 ई. में।
उत्तर:
(ख) 1773 ई. में

(2) सन् 1828 ई. में ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?
(क) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(ख) राजा राममोहन राय
(ग) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
(घ) केशवचन्द्र सेन।
उत्तर:
(ख) राजा राममोहन राय

(3) संविधान में कितनी भारतीय भाषाओं को अधिसूचित किया गया है ?
(क) 14
(ख) 18
(ग) 22
(घ) 26
उत्तर:
(क) 14

(4) मृदा को उपजाऊ बनाने में कौन-सा तत्व महत्वपूर्ण है?
(क) मूल चट्टानी पदार्थ
(ख) ह्यूमस
(ग) जलवायु
(घ) मनुष्य।
उत्तर:
(ख) ह्यूमस

(5) विघटनीय ठोस अवशिष्ट नहीं है –
(क) सब्जी
(ख) फल
(ग) कागज
(घ) पॉलीथिन बैग।
उत्तर:
(घ) पॉलीथिन बैग।

निर्देश 2 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-(प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।)
(1) लॉर्ड डलहौजी ने साम्राज्य विस्तार हेतु …………. नीति का अनुसरण किया।
(2) 1876 ई. में सिविल सेवा में भाग लेने की न्यूनतम आयु ………….. कर दी गई थी।
(3) ऐंठे हुए तन्तु को …………… कहते हैं।
(4) सियाल में सिलिका तथा ………….. धातुओं की प्रधानता होती है।
(5) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अच्छे किस्म की ऊन …………. जाति की भेंड़ों से प्राप्त होती है।
उत्तर:

  1. विलय नीति (हड़प नीति)
  2. 19 वर्ष
  3. सूत
  4. एलुमिनियम
  5. ‘मेरीनो’

निर्देश 3 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए-(प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।)
(1) भारत में अंग्रेजों की सफलता के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर:
उस समय भारत में राजनीतिक अराजकता, राजनीतिक बिखराव व केन्द्र का कमजोर होना।
अंग्रेजों पर हल्के और छोटे हथियार तथा प्रशिक्षित सेना का होना।

(2) आत्मनिर्वाह कृषि क्या है ?
उत्तर:
देश के बहुसंख्यक किसान छोटी और बिखरी जोतों व परम्परागत औजारों का प्रयोग करते हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उन्नत बीजों, उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग नहीं कर पाते, अतः इससे उत्पादन भी कम होता है। इनका उत्पादन खाद्यान्न के रूप में उनके परिवार के उपभोग में प्रयुक्त हो जाता है। इस प्रकार की कृषि को आत्मनिर्वाह कृषि कहते हैं।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई दो उद्देश्य लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्य इस प्रकार हैं –

  • अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना एवं इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक कार्यवाही द्वारा शान्ति अवरोधों को रोकना या हटाना।
  • विभिन्न राष्ट्रों में समान मानव अधिकारों तथा आत्मनिर्णय के सिद्धान्तों पर आधारित मैत्रीपूर्ण समन्वय स्थापित करना।

(4) हिम शैल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
समुद्र में तैरते हुए बर्फ के बड़े-बड़े खण्ड जिनकी ऊँचाई समुद्र तल से कम से कम 5 मीटर होती है वे हिम शैल कहलाते हैं।

(5) समोच्च रेखा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
धरातल की बनावट और ढाल सम्बन्धी छोटी-छोटी बातों को भी पूरी शुद्धता से मानचित्र पर प्रदर्शित करने वाले माध्यम या विधि को समोच्च रेखाएँ कहा जाता है। ये वे रेखाएँ हैं, जो समुद्र तल से एकसमान ऊँचाई वाले स्थानों को मिलाती हुई मानचित्र में खींची जाती हैं।

निर्देश 4 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए-(प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।)
(6) आर्य समाज द्वारा समाज एवं संस्कृति के लिए किए गए किन्हीं तीन मुख्य कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
आर्य समाज द्वारा समाज एवं संस्कृति के लिए किए गए प्रमुख तीन कार्य इस प्रकार हैं –

  • आर्य समाज ने ही सबसे पहले हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं स्वराज्य की बात कही।
  • आर्य समाज ने बाल विवाह का विरोध किया एवं
  • आर्य समाज ने ‘विधवा पुनर्विवाह’ का समर्थन किया।

(7) मुस्लिम लीग के गठन के क्या उद्देश्य थे ?
उत्तर:
मुस्लिम लीग के गठन के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित थे –

  • मुसलमानों में ब्रिटिश सरकार के प्रति वफादारी की भावना जगाना।
  • मुसलमानों के मन में यदि कोई गलतफहमी हो तो उसे दूर करना तथा उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को आदर के साथ सरकार के सामने रखना।
  • भारतीय मुसलमानों के राजनीतिक अधिकारों और हितों की रक्षा की घोषणा करना तथा दूसरे समुदायों के प्रति किसी भी प्रकार के विरोध की भावना को रोकना।

(8) वयस्क मताधिकार का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
जहाँ पर वयस्क व्यक्ति को मत देने का अधिकार प्राप्त हो उसे वयस्क मताधिकार कहते हैं। हमारे देश में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले हर नागरिक को मत देने का अधिकार प्राप्त है। यह मताधिकार का सबसे अधिक प्रचलित सिद्धान्त है।

(9) वलन तथा भ्रंशन में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
पृथ्वी के अन्दर क्षैतिज भू-संचलन द्वारा जब शैलों में लहरनुमा मोड़ पड़ जाते हैं तो इन्हें ‘वलन’ कहते हैं जबकि क्षैतिज भू-संचलन से उत्पन्न दबाव तथा तनाव के कारण शैलों के टूटकर अलग होने की प्रक्रिया को ‘भ्रंशन’ कहते हैं।

(10) मनुष्य में सामाजिकता का गुण किस कारण से
उत्तर:
मनुष्य में सामाजिकता का गुण पारस्परिक निर्भरता के कारण है।

अथवा

ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना क्या है ?
उत्तर:
केन्द्र सरकार द्वारा ‘ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना-2005’ विधेयक पारित किया गया है। इस विधेयक में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार के एक वयस्क व्यक्ति को 100 दिवसों का रोजगार उसके निवास के निकट (पाँच किलोमीटर के दायरे में) दिये जाने हेतु प्रावधान किया गया है।

(11) उत्तर अमेरिका की वनस्पति में विविधता के कारण लिखिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ विश्व में पाई जाने वाली लगभग सभी प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। जलवायु की विविधता तथा वर्षा के असमान वितरण के कारण वनस्पति में भी विविधता दृष्टिगोचर होती है।

अथवा

पैटेगोनिया मरुस्थल बनने के कारण लिखिए।
उत्तर:
एण्डीज पर्वत के पश्चिमी भाग में पछआ पवनों द्वारा पर्याप्त वर्षा होती है। परन्तु जब ये पवनें पर्वत पार कर पूर्वी भाग में उतरती हैं तो शुष्क हो जाती हैं, जिससे वर्षा नहीं हो पाती। सम्पूर्ण क्षेत्र अर्थात् पैटेगोनिया का पठार वृष्टि छाया प्रदेश में आ जाता है और इस प्रकार पैटेगोनिया के मरुस्थल का निर्माण होता है।

(12) ऑस्ट्रेलिया की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित महाद्वीप है। इसलिए यहाँ उत्तरी गोलार्द्ध के विपरीत ऋतुएँ होती हैं। जब भारत में ग्रीष्म ऋतु होती है, उस समय ऑस्ट्रेलिया में शीत ऋतु होती है। ऑस्ट्रेलिया में वर्षा मुख्यतः दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक हवाओं से होती है। पूर्वी श्रेणियों के अलावा पश्चिम और मध्य भाग में कोई ऊँचा पर्वतीय क्षेत्र नहीं है जो भाप भरी हवाओं को रोक सके जिससे यहाँ वर्षा हो सके। उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मानसूनी हवाओं द्वारा तथा दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में विशेषकर तस्मानियाँ द्वीप में पछुआ हवाओं द्वारा वर्षा होती है।

अथवा

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अंगूर की खेती कहाँ व क्यों होती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में फलों की खेती बहुतायत से होती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में भूमध्य सागरीय जलवायु काले प्रदेश में अन्य रसदार फलों के साथ अंगूर की बहुतायत में खेती.शराब बनाने के लिए की जाती है।

निर्देश 5 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए। (प्रत्येक प्रश्न के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।)

(13) होमरूल आन्दोलन का भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
अप्रैल, 1916 ई. में बाल गंगाधर तिलक ने इण्डियन होमरूल लीग तथा एनी बेसेण्ट ने सितम्बर, 1916 ई. में होमरूल लीग की स्थापना की, जिसका लक्ष्य ब्रिटिश साम्राज्य के अन्तर्गत भारतीयों के लिए स्वशासन प्राप्ति था। इस आन्दोलन के महत्व का उल्लेख करते हुए विपिन चन्द्र पाल ने लिखा है-‘होमरूल आन्दोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसने भावी राष्ट्रीय आन्दोलन के लिए जुझारू योद्धा तैयार किए।’ होमरूल आन्दोलन सोसायटी के पं. मोतीलाल नेहरू, चितरंजन दास, तेज बहादुर सपू, रामास्वामी अय्यर, मोहम्मद अली, मूलाभाई देसाई आदि सदस्य थे।

अथवा

भारत छोड़ो आन्दोलन पर लेख लिखिए।
उत्तर:
8 अगस्त, 1942 ई. को बम्बई में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव में घोषणा की कि भारत में ब्रिटिश सरकार को जल्दी समाप्त करना अति आवश्यक हो गया है। गाँधीजी ने ‘करो या मरो’ (Do or Die) का नारा दिया। 9 अगस्त, 1942 ई. की सुबह कांग्रेस के अधिकांश नेता गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें देश की विभिन्न जेलों में बन्द कर दिया गया। परिणामस्वरूप आन्दोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया। गोलियाँ चली, लाठीचार्ज हुए और सारे देश में गिरफ्तारियाँ हुईं। लगभग ‘हजारों लोग घायल हुए। अन्ततः आक्रोशित जनता भी हिंसा पर उतर आयी।

बलिया और सतारा जैसे कुछ स्थान अंग्रेजी दासता से मुक्त हो गए। मगर सरकारी दमन चक्र की उग्रता अपनी सभी सीमाएँ तोड़ गईं। हवाई जहाजों से बम बरसाए गए। गोलियाँ चलाई गईं। बड़ी संख्या में लोग मारे गए। सभी बड़े नेता बन्दीगृह में थे जो बाहर थे वे भूमिगत हो गए। सरकारी दमन चक्र के कारण भारत छोड़ो आन्दोलन अधिक समय नहीं चल सका।

(14) शान्तिकाल में रक्षा सेनाओं की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
रक्षा सेना शान्तिकाल में समाज सेवा के अनेक प्रकार के कार्य करती है, जैसे-बाढ़, भूकम्प, अन्य प्राकृतिक प्रकोपों व बड़ी दुर्घटनाओं के समय पर राहत कार्य करना। संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के विभिन्न देशों में शान्ति स्थापित करने के कार्यों में भी भारतीय सेना ने सहायता की है। हमारी सेनाओं द्वारा कोरिया, गाजा पट्टी, लेबनान, कांगो, यमन आदि स्थानों में किये गये कार्यों की सराहना की गई है। इसके अलावा देश में हो रही विघटनकारी एवं आतंकवादी गतिविधियों का सामना करने में भी सेना का विशेष योगदान रहा है।

अथवा

भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद के कारण बताइए।
उत्तर:
भारत और पाकिस्तान में विभाजन के परिणामस्वरूप प्रारम्भिक समय में तो सम्पत्ति, सीमा, नदी, जल वितरण आदि समस्याओं को लेकर विवाद चलते रहे, किन्तु शीघ्र ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक विवाद प्रारम्भ हो गए। कश्मीर को लेकर दोनों देशों के मध्य विवाद पाकिस्तान की स्थापना के कुछ ही दिनों बाद प्रारम्भ हो गया।

इस विवाद के चलते पाकिस्तान ने चार बार भारत पर सैनिक आक्रमण भी किया। पहली बार अक्टूबर, 1947 में सीमावर्ती कबीलाइयों को भड़काकर तथा उन्हें सैनिक सहायता देकर कश्मीर पर आक्रमण करवाया। दूसरी बार सितम्बर, 1965 में कश्मीर पर पाकिस्तान ने व्यापक आक्रमण किया। तीसरी बार 1971 में बांग्लादेश के युद्ध के समय कश्मीर पर आक्रमण किया। चौथी बार 1999 में पुन: पाकिस्तान ने कश्मीर पर आक्रमण किया जो ‘कारगिल युद्ध’ के नाम से मशहूर है।

(15) उत्तर अमेरिका के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए
(क) अप्लेशियन एवं रॉकी पर्वत
(ख) मिसीसिपी और सेंट लॉरेन्स नदी
(ग) मैक्सिको और हडसन की खाड़ी
(घ) मीठे पानी की झीलें (महान झील क्षेत्र)
(ङ) न्यूयार्क और वाशिंगटन।
उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र img 1

MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र img 1
अथवा

दक्षिण अमेरिका के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए
(क) एण्डीज पर्वतमाला,
(ख) अमेजन और ओरीनोको नदी,
(ग) ब्राजील तथा बोलीविया के पठार,
(घ) पनामा नहर और पनामा की खाड़ी,
(ङ) अटाकामा व पैटेगोनिया मरुस्थल।
उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र img 3

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 3

MP Board Class 8th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 3

MP Board Class 8th Social Science विविध प्रश्नावली 3 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
(क) डब्ल्यू. सी. बनर्जी
(ख) मोती लाल नेहरू
(ग) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
(घ) गोपाल कृष्ण गोखले।
उत्तर:
(क) डब्ल्यू. सी. बनर्जी

(2) किस महिला क्रान्तिकारी द्वारा अंग्रेजों के क्लब पर गोलियां चलाई गईं ?
(क) क्रोमिल्ला
(ख) प्रीतिलता
(ग) शान्ति घोष
(घ) सुनीता चौधरी।
उत्तर:
(ख) प्रीतिलता

(3) ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया ?
(क) महात्मा गाँधी
(ख) सुभाषचन्द्र बोस
(ग) पं. जवाहरलाल नेहरू
(घ) भीमराव आम्बेडकर।
उत्तर:
(क) महात्मा गाँधी

(4) नाथुला दर्रा वर्तमान में किस राज्य में है ?
(क) जम्मू और कश्मीर
(ख) सिक्किम
(ग) महाराष्ट्र
(घ) हिमाचल प्रदेश।
उत्तर:
(ख) सिक्किम

(5) प्रथम विश्व युद्ध के बाद किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन का निर्माण किया गया था ?
(क) संयुक्त राष्ट्र संघ
(ख) लीग ऑफ नेशन्स
(ग) दक्षेस
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) लीग ऑफ नेशन्स

(6) ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट के साथ-साथ मूंगे की चट्टान कितने किलोमीटर लम्बाई तक फैली
(क) 920 किलोमीटर
(ख) 209 किलोमीटर
(ग) 1920 किलोमीटर
(घ) 9120 किलोमीटर।
उत्तर:
(ग) 1920 किलोमीटर

(7) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी शिकार करने हेतु किस औजार का प्रयोग करते हैं ?
(क) धनुष-बाण
(ख) बूमरँग
(ग) भाला
(घ) पिंजरा।
उत्तर:
(ख) बूमरैंग

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) मौलाना अबुल कलाम आजाद ने …………. नामक अखबार प्रारम्भ किया था।
(2) फॉरवर्ड ब्लॉक के संस्थापक ……….. थे।
(3) यूनेस्को का मुख्यालय ………….. में है।
(4) तीन ओर से भू-भाग. द्वारा घिरा समुद्री भाग …………. कहलाता है।
(5) भेड़पालन केन्द्र पर काम करने वाले मजदूरों को ………….. कहते हैं।
उत्तर:

  1. अल हिलाल
  2. सुभाषचन्द्र बोस
  3. पेरिस
  4. खाड़ी
  5. जेकारू

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science विविध प्रश्नावली 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) विभाजन के समय बंगाल में कौन-कौनसे प्रान्त सम्मिलित थे ?
उत्तर:
विभाजन के समय बंगाल में बंगाल, बिहार, असम, उड़ीसा (ओडिशा) प्रान्त सम्मिलित थे।

(2) द्वितीय चरण के क्रान्तिकारियों का प्रमुख नारा क्या था ?
उत्तर:
हम दया की भीख नहीं माँगते। हमारी लड़ाई आखिरी फैसला होने तक ही है। यह फैसला है जीत या मौत।”

(3) अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्य उद्देश्य बताइए।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय के लिए प्रयास करना और श्रमिकों की दशा में सुधार लाना है।

(4) जल प्रदूषण के प्रमुख स्रोत क्या-क्या हैं ?
उत्तर:
वर्तमान समय में नगरीकरण, कृषि, औद्योगिक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियाँ जल प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं।

(5) द्वीप किसे कहते हैं ?
उत्तर:
चारों ओर से जल से घिरे भू-भाग को द्वीप कहते हैं।

(6) ओपल धातु का उपयोग किस कार्य में किया जाता
उत्तर:
ओपल धातु का उपयोग चूड़ियाँ तथा अंगूठियाँ बनाने में होता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science विविध प्रश्नावली 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) कांग्रेस के सूरत अधिवेशन का महत्व बताइए।
उत्तर:
नरम दल और गरम दल के नेताओं के मतभेद बढ़ते जा रहे थे। 1906 ई. में दादाभाई नौरोजी की कुशलता के कारण दोनों दलों में संघर्ष होने से रुक गया था, लेकिन 1907 ई. में सूरत अधिवेशन के अवसर पर दोनों में गम्भीर मतभेद हो गये। इस वर्ष सभापति के लिए रास बिहारी बोस चुने गए; जबकि गरम दल वाले बाल गंगाधर तिलक को सभापति बनाना चाहते थे। इसी कारण दोनों में विवाद हो गया और तिलक तथा उनके साथी कांग्रेस से अलग कर दिए गए और 1907 में कांग्रेस का विभाजन हो गया।

(2) श्रीमती भीकाजी कामा द्वारा क्या उद्घोष किया गया ?
उत्तर:
श्रीमती भीकाजी कामा के द्वारा यह उद्घोष किया गया -“यह भारत की स्वाधीनता का झण्डा है। देखिए इसने जन्म ले लिया है। शहीद भारतीयों के रक्त से इसे पवित्र किया जा चुका है। मैं भद्रजनों का आह्वान करती हूँ कि आप खड़े होकर भारतीय स्वाधीनता की इस पताका को सलामी दें। इस झण्डे के नाम पर मैं विश्व भर के स्वतन्त्रता प्रेमियों से अपील करती हूँ कि सम्पूर्ण मानव जाति के पाँचवें हिस्से को स्वतन्त्र करने में सहयोग दें।”

(3) ‘साम्प्रदायिक पंचाट’ क्या था ? समझाइए।
उत्तर:
ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री मेक्डोनल्ड ने 1932 में साम्प्रदायिक पंचाट (पंच निर्णय) की घोषण कर दी जिसमें भारत के हरिजनों के लिए भी अलग निर्वाचक मण्डलों की घोषणा कर दी गई। भारत को तोड़ने और जातियों में बाँटने के लिए ब्रिटिश सरकार की यह एक कूटनीतिक चाल थी।

(4) वायु प्रदूषण के प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वायु प्रदूषण के प्रमुख कारकों को दो भागों में बाँट सकते हैं –

  • प्राकृतिक कारक – ज्वालामुखी के फूटने पर उसमें से निकलने वाली, गैसें, धुआँ, चट्टान के टुकड़े, राख आदि हवा में मिलकर प्रदूषण फैलाते हैं।
  • मानव जनित कारक – वाहनों द्वारा, उद्योगों द्वारा और घरेलू कार्य; जैसे-कोयला, लकड़ी, मिट्टी का तेल आदि जलाने | से वायु प्रदूषण फैलता है।

(5) ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख नदियाँ कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर:
मर्रे एवं डार्लिंग ऑस्ट्रेलिया की दो प्रमुख नदियाँ हैं। ये दोनों नदियाँ समुद्र में गिरती हैं।

(6) ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख नगर एवं बन्दरगाह कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
सिडनी, मेलबोर्न, एडिलेड, वेलिंगटन, पर्थ, फीमैंटल, कैनबरा, ब्रिस्बेन, रॉक हम्पटन आदि प्रमुख नगर एवं बन्दरगाह हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science विविध प्रश्नावली 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) गाँधीजी द्वारा समाज सुधार हेतु किए गए कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
सामाजिक सुधार को गाँधीजी ने राष्ट्रवादी आन्दोलन का एक अभिन्न अंग बनाया। समाज सुधार के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा। उन्होंने छुआछूत की उस अमानवीय प्रथा के विरोध में अभियान चलाया था जिसने लाखों भारतीयों को अत्यन्त निम्न स्थिति में पहुंचा दिया था। उनका दूसरा योगदान कुटीर उद्योगों के क्षेत्र में था।

चरखे को उन्होंने ग्रामीण जनता की मुक्ति का साधन बताया। लोगों में राष्ट्रवाद की भावना भरने के अलावा चरखे से लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। गाँधीजी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे साम्प्रदायिकता को राष्ट्रविरोधी और अमानवीय समझते थे। महात्मा गाँधी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की स्वतन्त्रता के लिए प्रयास करते रहे।

(2) टिप्पणी लिखिए

  1. वासुदेव फड़के
  2. खुदीराम बोस
  3. साइमन कमीशन।

उत्तर:
1. वासुदेव फड़के-क्रान्तिकारी वासुदेव फड़के क्रान्तिकारी आन्दोलन के अग्रदूत थे। उन्होंने कुछ लोगों को लेकर 1879 में धामरी, बल्टे, पलस्पे आदि ग्रामों पर कब्जा कर लिया। 1879 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें काले पानी की सजा सुनाई गई।

2. खुदीराम बोस-खुदीराम बोस बंगाल के प्रमुख क्रान्तिकारी थे। 1908 ई. में खुदीराम बोस ने प्रफुल्ल चाकी के साथ मिलकर एक बग्घी पर यह समझकर बम फेंका था कि मुजफ्फरपुर का बदनाम जज किंग्सफोर्ड सवार है, किन्तु अन्दाजा गलत निकला। उसमें दो अंग्रेज महिलाएँ मारी गईं। इस घटना के बाद खुदीराम बोस को फाँसी की सजा दी गई।

3. साइमन कमीशन-वर्ष 1919 के एक्ट को पारित करते समय ब्रिटिश सरकार ने यह घोषणा की थी कि वह 10 वर्ष बाद पुनः इन सुधारों की समीक्षा करेगी, लेकिन नवम्बर, 1927 में एक आयोग की नियुक्ति कर दी। सर जॉन साइमन इसके अध्यक्ष बनाए गए। इसके सभी सात सदस्य अंग्रेज थे। इसे ‘साइमन कमीशन’ के नाम से जाना जाता है।

(3) भारत और श्रीलंका के बीच सम्बन्धों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत से श्रीलंका के घनिष्ठ सम्बन्धों का इतिहास बहुत पुराना है। भगवान राम और उनके बाद सम्राट अशोक के काल में भारत-श्रीलंका सम्बन्ध प्राचीन इतिहास की महत्वपूर्ण कड़ी है। बहुत से भारतीय नागरिक विशेषतः तमिलनाडु के लोग श्रीलंका जाकर बस गए हैं तथा वहाँ चाय और रबड़ के बागानों में कार्य करते हैं। श्रीलंका के साथ भारत के अच्छे व्यापारिक सम्बन्ध हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी भारत श्रीलंका के साथ पारस्परिक सहयोग और सहायता की नीति का अनुसरण करता रहा है।

यद्यपि भारत-श्रीलंका सम्बन्ध घनिष्ठ और सुदृढ़ हैं, तथापि दोनों देशों के बीच कुछ समस्याएँ भी हैं। भारतीय मूल के निवासी ब्रिटिश शासनकाल से ही रबर और चाय बागानों में काम करने के लिए श्रीलंका जाते रहे हैं और वहाँ बसते रहे हैं। प्रारम्भिक काल में तो कोई समस्या नहीं थी पर श्रीलंका के स्वाधीन होने के बाद श्रीलंका नागरिकता नियम 1948 तथा श्रीलंका संसदीय नियम 1949 के द्वारा अधिकांशतः प्रवासी भारतवासियों को नागरिकता और मताधिकार से वंचित कर दिया गया। तमिल समस्या के कारण भारत और श्रीलंका में तनाव की स्थिति बनी है।

MP Board Solutions

(4) संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक कार्यों का संयोजन करती है। यह बाल कल्याण और नारी अधिकारों से सम्बन्धित कार्य करती है। यह उच्च जीवन स्तर तथा आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रोत्साहन देती है। इसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का समाधान करना है।

इसका यह भी उद्देश्य है कि ये जाति, भाषा या धर्म पर आधारित किसी प्रकार के भेदभाव के बिना मानव अधिकारों के प्रति व्यापक सम्मान और उसके अनुपालन की दिशा में कार्य करे। इसमें 54 सदस्य होते हैं। प्रत्येक वर्ष 18 सदस्य 3 वर्ष की अवधि के लिए महासभा द्वारा निर्वाचित होते हैं।

(5) संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका की समीक्षा कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र द्वारा शान्ति के लिए की गई सैन्य कार्यवाही में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयुक्त राष्ट्र की अपनी कोई निजी सेना नहीं है। कोरिया के युद्ध में घायलों की प्राथमिक चिकित्सा हेतु भारत ने एक चिकित्सकीय दल भेजा था। कोरिया युद्धबन्दियों के आदान-प्रदान की देखरेख का उत्तरदायित्व भारत को दिया गया था।

गाजा में संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन सैन्य दल में शामिल करने हेतु सबसे बड़ी टुकड़ी भारत ने भेजी थी। साइप्रस राष्ट्र की सेना के प्रथम दो सेनापति भारतीय थे। कांगो में की गई सैन्य कार्यवाही में भारत ने सबसे बड़ा सैन्य दल भेजने का भार अपने ऊपर लिया, जो इस संकट को समाप्त करने में सहायक हुआ था।

(6) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के जनजीवन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया भी कृषि प्रधान देश है। गेहूँ यहाँ की प्रमुख फसल है। यहाँ बहुत बड़े-बड़े कृषि फार्म हैं। खेती का सारा काम मशीनों से होता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के मूल निवासी फलों की पैदावार बहुतायत में करते हैं। महाद्वीप के उत्तर के उष्ण कटिबन्धीय भाग में अन्नानास, केला, पपीता खूब होते हैं।

दक्षिण में भूमध्य सागरीय जलवायु वाले प्रदेश में सेब, नाशपाती, नींबू, नारंगी, आड़ और अंगूर की खेती की जाती है। अंगूर से शराब बनाकर निर्यात की जाती है। ऑस्ट्रेलिया के शीतोष्ण जलवायु वाले पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्रों में नागरिक पशुपालन करते हैं। यह महाद्वीप पशुपालन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। पशुओं को आधुनिक तरीकों से पाला जाता है। कुछ पशु दूध, मक्खन और पनीर के लिए तो कुछ पशुओं को माँस व ऊन के लिए पाला जाता है।

यहाँ के लोग भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पालते हैं और कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों (फार्म हाउस) में रखा जाता है, यहाँ काम करने वाले मजदूरों को ‘जेकारू’ कहा जाता है जो भेड़ों को चराने तथा उनकी देखभाल करने का काम करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की कड़ी मेहनत एवं लगन के परिणामस्वरूप आज ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप संसार का सबसे बड़ा ऊन उत्पादक एवं निर्यातक देश है।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 27 हमारा जीवन और पर्यावरण

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 27 हमारा जीवन और पर्यावरण

MP Board Class 8th Social Science Chapter 27 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(1) विघटनीय ठोस अपशिष्ट नहीं है –

(क) सब्जी
(ख) फल
(ग) कागज
(घ) पॉलीथिन बैग।

उत्तर:
(घ) पॉलीथिन बैग।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 27 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) औद्योगिक अपशिष्ट क्या हैं ? इसके उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
औद्योगिक इकाई में किसी वस्तु विशेष के निर्माण होने पर जो शेष कचरा रह जाता है वह औद्योगिक अपशिष्ट कहलाता है। यह अपशिष्ट ठोस, तरल या गैसीय हो सकते हैं। जैसे-कपड़ा रंगने में अधिक मात्रा में पानी चाहिए। जब यह पानी अपशिष्ट में छोड़ा जाता है, तो इसमें कई रसायन मिले होते हैं।

(2) वस्तु निर्माण की कौन-कौनसी प्रक्रियाएँ हैं ?
उत्तर:
वस्तुओं का निर्माण तीन प्रक्रियाओं से होता है –

  • संयोजन-विभिन्न भागों को जोड़कर अन्तिम उत्पाद तैयार करना संयोजन है। जैसे-साइकिल के पहियों, हैंडल, सीट, चेन एवं अन्य भागों को जोड़कर तैयार करते हैं।
  • परिवर्तन-परिवर्तन में कच्चे माल को नए माल या अन्तिम उत्पाद के रूप में परिवर्तित करते हैं। जैसे-वृक्षों को चीरकर लकड़ी बनाना।
  • निष्कर्षण-निष्कर्षण में कच्चे माल में से एक या दो अवयव निकाल लिए जाते हैं। जैसे-पेट्रोल से तेल अलग किया जाता है।

(3) उद्योगों के प्रमुख अवयव कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
अधिकतर उद्योगों के निम्नलिखित चार अवयव होते हैं –

  • पूँजी-प्रत्येक उद्योग को दो प्रकार की पूँजी की आवश्यकता होती है। भौतिक पूँजी (संसाधन) तथा आर्थिक पूँजी।
  • कच्चा माल-अधिकतर उद्योग प्राकृतिक संसाधनों द्वारा प्रदत्त कच्चे माल पर निर्भर हैं।
  • प्रौद्योगिकी-वर्तमान में प्रौद्योगिकी के विकास से अत्यधिक औद्योगिक निर्माण हुआ है।
  • श्रम-श्रम का सम्बन्ध कार्मिक शक्ति से है। श्रमिकों के समूह बनाए जाते हैं, जो अपने-अपने कार्य को मालिकों के साथ निर्धारित करते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 27 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) कृषि एवं पशुपालन पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करते हैं ?
उत्तर:
आज कृषि में उत्पादन वृद्धि के लिए उर्वरकों का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। रासायनिक उर्वरक यद्यपि खाद्यान्नों का उत्पादन बढ़ाने में लाभदायक हैं, लेकिन पर्यावरण पर ये हानिकारक प्रभाव डाल रहे हैं। सामान्यतः खेत में डाले गए कुल रासायनिक उर्वरक का 60 प्रतिशत अंश ही पौधों द्वारा उपयोग में लाया जाता है। अवशेष उर्वरक जो मिट्टी में रह जाते हैं, वे वर्षा के जल में मिलकर खेतों के निकट स्थित तालाबों, नदियों या झीलों में पहुँच जाते हैं।

वहाँ ये उन जल स्रोतों को प्रदूषित करते हैं तथा मिट्टी में रिसकर भू-जल को भी प्रदूषित करते हैं। – बढ़ती जनसंख्या का दबाव पशुधन पर भी पड़ रहा है। पशु उत्पादों की माँग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिक इन उत्पादों की वृद्धि पर कठोर परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने पशुओं पर गहन शोध किया है जैसे अधिक ऊन के लिए उन्नत किस्म की भेड़ों का पालन, क्लोन निर्माण कर पशुओं का कृत्रिम प्रजनन। इससे जैविक विविधता प्रभावित हो रही है।

(2) ठोस अपशिष्टों के निपटारे की विधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ठोस अपशिष्ट के निपटारे की कई विधियाँ हैं –
1. पुनःउपयोग-यह प्राचीन विधि है, जिसमें अपशिष्ट वस्तुओं को पुनःउपयोग के योग्य बनाते हैं। सभी धात्विक वस्तुओं को पिघलाकर नई वस्तुएँ बन सकती हैं। शीशा और कागज 100 प्रतिशत पुनः उपयोग योग्य हैं।

2. भूमि में दबाना-यह भूमि पर अपशिष्ट के निपटारे की अत्यन्त प्रचलित विधि है, क्योंकि इसमें मुख्य खर्च केवल परिवहन का है। आधुनिक भूमि भराव में ठोस अपशिष्ट को पतली परतों में बिछाया जाता है। बीच-बीच में मिट्टी की परत बिछाई जाती है और उसे भी बुलडोजर से ठोस बनाया जाता है।

3. कूड़ा खाद बनाना-इस प्रक्रिया में अपशिष्ट की छंटाई की जाती है ताकि वही पदार्थ चुने जाएँ, जिन्हें अपघटित किया जा सकता है; जैसे-कागज, लकड़ी, पत्ते आदि। अपशिष्ट को इस प्रकार की परतों में रखते हैं कि सुगमता से वायु संचार हो सके। थोड़ा पानी डाला जाता है ताकि अपघटन सुगम हो सके। कुछ दिन तक सामग्री या ढेर को ढंक दिया जाता है। लगभग तीन सप्ताह के बाद इसे खाद के रूप में प्रयुक्त कर सकते हैं।

4. भस्मक-भस्मक में अपशिष्ट को जलाया जाता है, ताकि इसका भार तथा आयतन कम हो जाए। इससे लगभग 90 प्रतिशत अपशिष्ट नहीं हो जाते हैं।

(3) पर्यावरण सहयोगी प्रौद्योगिकी से आप क्या समझते हैं ? समझाइए।
उत्तर:
पर्यावरण सहयोगी प्रौद्योगिकी से आशय उस प्रौद्योगिकी से है जो पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुँचाती है, जिसे आधुनिक प्रौद्योगिकी भी कहा जाता है। आधुनिक प्रौद्योगिकी, उद्योगों को सुरक्षित व मितव्ययी बना सकती है, जैसे –

  • ऑटोमोबाइल उद्योग का कबाड़ अन्य धातुओं से मिश्रित कर नई धातु बनाने में उपयोगी हो सकता है। इन्हें आधुनिक प्रौद्योगिकी द्वारा प्रभावी रूप से पुनः उपोग के योग्य बनाया जा सकता है।
  • उद्योगों की चिमनियों द्वारा हानिकारक उत्सर्जक वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। धूम्रमार्जक औद्योगिक संयन्त्रों द्वारा हानिकारक गैसों तथा प्रदूषक तत्वों को दूर किया जा सकता
  • कुछ उद्योगों द्वारा रासायनिक अपशिष्ट नदियों तथा तालाबों में प्रवाहित कर दिए जाते हैं। आधुनिक प्रौद्योगिकी में कई ऐसी तकनीकें विकसित हो गई हैं, जिनसे इन अपशिष्टों के हानिकारक तत्वों को कम करके उनका पुनः उपयोग किया जा सकता है।
  • परिवहन क्षेत्र में सी.एन.जी. का प्रयोग बढ़ रहा है, क्योंकि यह अन्य ऊर्जा स्रोतों की अपेक्षा न्यूनतम प्रदूषण फैलाती
  • आधुनिक कम्प्यूटर पर आधारित मशीनें सटीक तथा मितव्ययी सिद्ध हुई हैं। ये ऊर्जा बचाती हैं तथा न्यूनतम अपशिष्ट छोड़ती हैं।
  • आधुनिक ऊर्जा संरक्षण के स्रोतों में कुछ पौधों की पत्तियों का उपयोग बायो डीजल बनाने में किया जा रहा है तथा इस पर शोध भी जारी है।

MP Board Solutions

(4) राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पर्यावरणीय मुद्दों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में औद्योगीकरण 70 तथा 80 के दशक में त्वरित हुआ। इसी के साथ कई संगठन, समितियाँ तथा विभाग स्थापित हुए, इनमें सरकारी तथा गैर-सरकारी संगठन दोनों ही शामिल हैं। शीघ्र तथा प्रभावकारी परिणामों के लिए भारत सरकार ने कई कानून बनाए हैं, जैसे-पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, फैक्ट्री संशोधन अधिनियम, केन्द्रीय मोटरवाहन सम्बन्धी नियम आदि। जैसे – यदि कोई फैक्ट्री अपशिष्ट का समुचित निपटारा न करके प्रदूषण का कारण बन रही है तो ये बोर्ड उसे बन्द करने का आदेश दे सकते हैं।

स्थानीय स्तर पर नगर पालिका तथा नगर निगम अपशिष्ट के निपटारे में सीधी भूमिका निभाते हैं। औद्योगिक ठोस अपशिष्ट के लिए विभिन्न स्थानों पर बड़े कूड़ेदान स्थापित किए जाते हैं। प्रतिदिन इनको उठाने की व्यवस्था की जाती है। नगर का मल – जल नगर के दूरस्थ भागों में ले जाकर छोड़ा जाता है। अपशिष्टों के निपटारे में सामुदायिक भूमिका भी महत्वपूर्ण है। लोगों को सड़कों या पार्कों में कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए और पानी का जमाव नहीं होने देना चाहिए। यह हम सभी की अनिवार्य जिम्मेदारी भी है।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन

MP Board Class 8th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न

MP Board Class 8th Social Science Chapter 26 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
(1) धरातल की तीन प्रमुख स्थलाकृतियाँ कौन-सी हैं ?
उत्तर:
ऊँचाई के आधार पर धरातल की तीन प्रमुख स्थलाकृतियों को मैदान, पठार और पहाड़ नाम दिये हैं।’

(2) मानचित्र पर स्थलाकृतियों को दर्शाने के कौन-से दो माध्यम हैं ?
उत्तर:
चूँकि मानचित्र समतल पटल पर बनाया जाता है इसलिए ऊँचाई-नीचाई को दिखाना कठिन होता है। इस कठिनाई को दूर करने के लिए मानचित्र में स्थलाकृतियों को दिखाने के लिए ‘समोच्च रेखाओं’ और विभिन्न रंगों का प्रयोग किया जाता

(3) समोच्च रेखा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
धरातल की बनावट और ढाल सम्बन्धी छोटी-छोटी बातों को भी पूरी शुद्धता से मानचित्र पर प्रदर्शित करने वाले माध्यम या विधि को समोच्च रेखाएँ कहा जाता है। ये वे रेखाएँ हैं, जो समुद्र तल से एकसमान ऊँचाई वाले स्थानों को मिलाती हुई मानचित्र में खींची जाती हैं।

MP Board Solutions

(4) मानचित्र में मैदान, पठार और पर्वत किन-किन रंगों से दर्शाए जाते हैं ?
उत्तर:
इन बड़ी स्थल आकृतियों को पहली नजर में ही समझ लेने के लिए मानचित्र में हरा रंग मैदान के लिए, पीला रंग अथवा भूरा रंग पठारों के लिए व कत्थई रंग पर्वतों या ऊँची . चोटियों के लिए प्रयोग किया जाता है।

(5) हल्का नीला और गहरा नीला रंग क्या दर्शाता है ?
उत्तर:
मानचित्र में समुद्र नीले रंग से प्रदर्शित किया जाता है। कम गहरे समुद्र को हल्के नीले रंग से दिखाया जाता है व समुद्र की गहराई जैसे-जैसे बढ़ती जाती है रंग का नीलापन वैसे-वैसे गहरा होता जाता है।

(6) शंक्वाकार पहाड़ी और पठार को समोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
उत्तर:
MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन
MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन img 2

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions

MP Board Class 8th Maths Chapter 6 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 95-96

प्रश्न 1.
निम्न संख्याओं और उनके वर्गों के बारे में विचार कीजिए –
क्या आप इसे पूरा कर सकते हैं?
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-1
उपर्युक्त सारणी से क्या आप 1 से 100 के बीच की वर्ग संख्याओं को लिख सकते हैं? क्या 100 तक कोई प्राकृत वर्ग संख्या छूट गई है?
हल:
सारणी को पूरा करना –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-2
1 से 100 के बीच वर्ग संख्याएँ 4, 9, 16, 25, 36, 49, 64 और 81 हैं।
हाँ, 100 तक दो प्राकृत वर्ग संख्याएँ छूट गई हैं। ये प्राकृत वर्ग संख्याएँ 1 और 100 हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 96

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.1)

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
दी गई संख्याओं के बीच की पूर्ण वर्ग संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

  1. 30 और 40
  2. 50 और 60

हल:
1. ∴ 5 x 5 = 25; 6 x 6 = 36; 7×7 = 49.
∴ 30 और 40 के बीच अभीष्ट पूर्ण वर्ग संख्या 36 है।

2. ∴ 7 x 7 = 49; 8 x 8 = 64
∴ 50 और 60 के बीच कोई भी पूर्ण वर्ग संख्या नहीं

वर्ग संख्याओं के गुणधर्म

प्रश्न 1.
निम्नलिखित सारणी में 1 से 20 तक की वर्ग संख्याओं को दिखाया गया है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-3
उपर्युक्त सारणी में वर्ग संख्याओं का अध्ययन कीजिए। वर्ग संख्याओं का अन्तिम अंक (यानी वर्ग संख्याओं के इकाई स्थान का अंक) क्या है?
क्या हम कह सकते हैं कि यदि एक संख्या 0, 1, 4, 5, 6 या 9 पर समाप्त होती है, तो वह एक वर्ग संख्या होगी? इस बारे में सोचिए।
हल:
वर्ग संख्याओं का अन्तिम अंक या तो 0, 1, 4, 5, 6 है या 9 है। और इनमें से किसी भी संख्या के वर्ग का अन्तिम अंक 2, 3, 7 या 8 नहीं है।

हम यह नहीं कह सकते हैं कि यदि एक संख्या 0, 1, 4, 5, 6 या 9 पर समाप्त होती है, तो वह एक वर्ग संख्या ही होगी। वास्तव में जिन संख्याओं के अन्तिम अंक 0, 1, 4, 5, 6 या 9 हैं वे संख्याएँ वर्ग हो भी सकती है और वर्ग नहीं भी हो सकती हैं। जैसे-10, 11, 14, 15, 19, 21, 24, 29 इत्यादि वर्ग संख्याएँ नहीं हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 97

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.2)

प्रश्न 1.
क्या हम कह सकते हैं कि निम्न संख्याएँ पूर्ण वर्ग संख्याएँ हैं? हम कैसे जानते हैं?

  1. 1057
  2. 23453
  3. 7928
  4. 222222
  5. 1069
  6. 2061.

पाँच ऐसी संख्याएँ लिखिए जिनके इकाई स्थान को देखकर आप बता सकें कि ये संख्याएँ वर्ग संख्याएँ नहीं हैं।
हल:
संख्याओं –

  1. 1057
  2. 23453
  3. 7928
  4. 222222 अन्तिम अंक अर्थात् इकाई स्थान के अंक 0, 1, 4, 5, 6 या 9 नहीं हैं। अतः ये पूर्ण संख्याएँ नहीं हैं।
  5. चूँकि संख्या 1069 का अन्तिम अंक 9 है। अतः यह संख्या पूर्ण वर्ग हो भी सकती है और पूर्ण वर्ग नहीं भी हो सकती है।
    ∴ 322 = 32 x 32 = 1024 और 332 = 33 x 33 = 1089
    ∴ 1069 पूर्ण वर्ग नहीं है।
  6. चूँकि संख्या 2061 का अन्तिम अंक 1 है, अतः यह संख्या पूर्ण वर्ग हो भी सकती है। और नहीं भी हो सकती है।
    ∴ 452 = 45 x 45 = 2025 और 462 = 46 x 46 = 2116
    ∴ 2061 पूर्ण वर्ग नहीं है।

22, 33, 57, 268 और 193 ऐसी संख्याएँ हैं जिनके इकाई स्थान को देखकर हम बता सकते हैं कि ये पूर्ण वर्ग नहीं हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
पाँच ऐसी संख्याएँ लिखिए जिनके इकाई स्थान को देखकर आप नहीं बता सकते कि वे वर्ग संख्याएँ हैं या नहीं।
हल:
संख्याएँ 1331, 2744, 3375, 17576 एवं 24389 ऐसी संख्याएँ हैं जिनके इकाई स्थान को देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि ये वर्ग संख्याएँ हैं या नहीं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वर्ग संख्याएँ अंक 1 पर समाप्त होती है –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-4
इनके अलावा अगली दो वर्ग संख्याएँ लिखिए जो 1 पर उनकी संगत संख्याओं पर समाप्त होती हैं।
हल:
अगली दो वर्ग संख्याएँ 841 और 961 हैं जो 1 पर समाप्त होती हैं। इनकी संगत संख्याएँ क्रमशः 29 और 31 हैं।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.3)

प्रश्न 1.
1232, 772, 822, 1612, 1092 में से कौन-सी संख्या अंक 1 पर समाप्त होगी?
हल:
∴ जिन संख्याओं के इकाई स्थान पर 1 या 9 अंक होते हैं, उन संख्याओं के वर्ग 1 पर समाप्त होते हैं।
अतः 1612 और 1092 अंक 1 पर समाप्त होंगे।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 98

प्रश्न 1.
क्या आप इस प्रकार के कुछ और नियम, सारणी में लिखी गई संख्याओं एवं उनके वर्गों के अवलोकन से ज्ञात कर सकते हैं?
हल:
हाँ, जो संख्याएँ 0 और 5 पर समाप्त होती हैं, उन संख्याओं के वर्ग क्रमशः 0 और 5 पर ही समाप्त होंगे।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.3)

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्याओं के इकाई स्थान पर 6 अंक होगा –

  1. 192
  2. 242
  3. 262
  4. 362
  5. 342.

हल:
वे संख्याएँ जिनके इकाई स्थान पर 4 या 6 अंक होता है, उन संख्याओं के वर्गों के इकाई स्थान पर 6 अंक होगा।

  1. (i) चूँकि संख्या 19 के इकाई स्थान पर 4 या 6 नहीं है, अतः 192 के इकाई स्थान पर 6 अंक नहीं होगा।
  2. अब चूँकि संख्याएँ (ii) 24 और (v) 34, अंक 4 पर समाप्त होती हैं, अतः इनके वर्गों के इकाई स्थान पर 6 अंक होगा।
  3. इसी प्रकार संख्याएँ (iii) 26 और (iv) 36, अंक 6 पर समाप्त होती हैं, अतः इनके वर्गों के इकाई स्थान पर, अंक 6 होगा।
  4. इस प्रकार, (ii) 242, (ii) 262, (iv) 362, (v) 342 के इकाई स्थान पर अंक 6 होगा।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.4)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं के वर्ग करने पर उनके इकाई स्थान पर क्या होगा?

  1. 1234
  2. 26387
  3. 52698
  4. 99880
  5. 21222
  6. 9106

हल:

  1. संख्या 1234 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 6 होगा।
  2. संख्या 26387 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 9 होगा।
  3. संख्या 52698 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 4 होगा।
  4. संख्या 99880 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 0 होगा।
  5. संख्या 21222 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 4 होगा।
  6. संख्या 9106 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 6 होगा।

प्रश्न 1.
यदि एक संख्या के अन्त में तीन शून्य हों, तो उसके वर्ग में कितने शून्य होंगे? क्या आपने, संख्या के अन्त में शून्यों की संख्या और उसके वर्ग के अन्त में शून्यों की संख्या पर ध्यान दिया?
हल:
उस संख्या के वर्ग में छह शून्य होंगे। हाँ, हमने वर्ग के अन्त में शून्यों की संख्या पर ध्यान दिया है। जिस संख्या के अन्त में जितने शून्य होते हैं, उस संख्या के वर्ग के अन्त में उससे दुगुने शून्य होते हैं।

प्रश्न 2.
क्या आप कह सकते हैं कि वर्ग संख्याओं के अन्त में शून्यों की संख्या केवल सम संख्या होती है।
हल:
हाँ, हम यह कह सकते हैं कि वर्ग संख्याओं के अन्त में शून्यों की संख्या केवल सम संख्या होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
संख्या और उनके वर्गों के लिए सारणी 1(वर्ग संख्याओं के गुणधर्म) देखिए। सम संख्याओं के वर्गों एवं विषम संख्याओं के वर्गों के बारे में आप क्या कह सकते हैं?
हल:
सारणी 1 से हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि –

  1. सम संख्याओं के वर्ग सदैव सम होते हैं।
  2. विषम संख्याओं के वर्ग सदैव विषम होते हैं।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.5)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किन संख्याओं के वर्ग विषम संख्या/सम संख्या होंगे? क्यों?

  1. 727
  2. 158
  3. 269
  4. 1980

हल:

  1. ∴ संख्या 727 एक विषम संख्या है, अतः इस संख्या का वर्ग विषम संख्या होगी।
  2. ∴ संख्या 158 एक सम संख्या है, अतः इस संख्या का वर्ग सम संख्या होगी।
  3. ∴ संख्या 269 एक विषम संख्या है, अतः इस संख्या का वर्ग विषम संख्या होगी।
  4. ∴ संख्या 1980 एक सम संख्या है, अतः इस संख्या का वर्ग सम संख्या होगी।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्याओं के वर्ग में शून्यों की संख्या क्या होगी?

  1. 60
  2. 400

हल:

  1. संख्या 602 में दो शून्य होंगे।
  2. संख्या 4002 में चार शून्य होंगे।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 100

प्रश्न 1.
क्या तुम कह सकते हो कि 62 और 72 के बीच कितनी संख्याएँ हैं?
हल:
हाँ, 62 और 72 के बीच में 2 x 6 = 12 संख्याएँ हैं, जो वर्ग संख्याएँ नहीं हैं।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.6)

प्रश्न 1.
92 और 102 के बीच कितनी प्राकृत संख्याएँ हैं? 112 और 122 के बीच भी प्राकृत संख्याओं की संख्या बताइए।
हल:
92 और 102 के बीच प्राकृत संख्या = 2 x 9 = 18
अतः 92 और 102 के बीच 18 प्राकृत संख्याएँ हैं।
112 और 122 के बीच 2 x 11 = 22 प्राकृत संख्याएँ हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्याओं के युग्मों के बीच की संख्या बताइए जो वर्ग संख्याएँ नहीं हैं –

  1. 1002 और 1012
  2. 902 और 912
  3. 1000 2 और 10012.

हल:

  1. 1002 और 1012 के बीच में 2 x 100 = 200 संख्याएँ हैं, जो पूर्ण वर्ग नहीं हैं।
  2. 902 और 912 के बीच में 2 x 90 = 180 संख्याएँ हैं, जो पूर्ण वर्ग नहीं हैं।
  3. 10002 और 10012 के बीच में 2 x 1000 = 2000 संख्याएँ हैं, जो पूर्ण वर्ग नहीं हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 101

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.7)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं में प्रत्येक पूर्ण वर्ग । संख्याएँ हैं या नहीं?

  1. 121
  2. 55
  3. 81
  4. 49
  5. 69.

हल:
1. दी हुई संख्या 121 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व 21 घटाने पर,

  • 121 – 1 = 120
  • 120 – 3 = 117
  • 117 – 5 = 112
  • 112 – 7 = 105
  • 105 – 9 = 96
  • 96 – 11 = 85
  • 85 – 13 = 72
  • 72 – 15 = 57
  • 57 – 17 = 40
  • 40 – 19 = 21
  • 21 – 21 = 0.

अर्थात् यहाँ 121 = 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17 + 19 + 21; 121 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में लिख सकते हैं।
∴ 121 पूर्ण वर्ग संख्या है।

2. दी हुई संख्या 55 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7, 9, __11, 13 व 15 घटाने पर,

  • 55 – 1 = 54
  • 54 – 3 = 51
  • 51 – 5 = 46
  • 46 – 7 = 39
  • 39 – 9 = 30
  • 30 – 11 = 19
  • 19 – 13 = 6
  • 6 – 15 = – 9.

यह दर्शाता है कि हम 55 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में नहीं लिख सकते हैं।
∴ 55 पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है।

2. दी हुई संख्या 81 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17 घटाने पर,

  • 81 – 1 = 80
  • 80 – 3 = 77
  • 77 – 5 = 72
  • 72 – 7 = 65
  • 65 – 9 = 56
  • 56 – 11 = 45
  • 45 – 13 = 32
  • 32 – 15 = 17
  • 17 – 17 = 0

अर्थात् यहाँ 81 = 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17
∴ 81 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में लिख सकते हैं। अतः 81 पूर्ण वर्ग संख्या है।

4. यहाँ दी हुई संख्या 49 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7,9, 11, 13 घटाने पर,

  • 49 – 1 = 48
  • 48 – 3 = 45
  • 45 – 5 = 40
  • 40 – 7 = 33
  • 33 – 9 = 24
  • 24 – 11 = 13
  • 13 – 13 = 0

अर्थात् 49 = 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13
49 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में लिख सकते हैं।
∴ 49 पूर्ण वर्ग संख्या है।

5. यहाँ, दी हुई संख्या = 69 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17 घटाने पर,

  • 69 – 1 = 68
  • 68 – 3 = 65
  • 65 – 5 = 60
  • 60 – 7 = 53
  • 53 – 9 = 44
  • 44 – 11 = 33
  • 33 – 13 = 20
  • 20 – 15 = 5
  • 5 – 17 = -12

यह दर्शाता है कि हम 69 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में नहीं लिख सकते हैं।
∴ 69 पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.8)

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं को दो क्रमागत पूर्णांकों के योग के रूप में लिखिए –

  1. 212
  2. 132
  3. 112
  4. 192.

हल:
हम किसी भी विषम संख्या के वर्ग को दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।

1. 212 = 441 = 220 + 221
अत: 21 के वर्ग को हम दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों 220 और 221 के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।
(∴ \(\frac { 21^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 220 तथा 2\(\frac { 21^{ 2 }-1 }{ 2 } \)= 221)

2. 132 = 169 = 84 + 85
अतः 13 के वर्ग को हम दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों 84 और 85 के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।
(∴ \(\frac { 13^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 84 तथा \(\frac { 13^{ 2 }-1 }{ 2 } \)= 85)

3. 112 = 121 = 60 + 61
अतः 11 के वर्ग को हम दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों 60 और 61 के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।
(∴ \(\frac { 11^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 60 तथा 1\(\frac { 11^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 61)

4. 192 = 361 = 180 + 181
अतः 19 के वर्ग को हम दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों 180 और 181 के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।
(∴ \(\frac { 19^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 180 तथा 1\(\frac { 19^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 181)

प्रश्न 2.
क्या आप सोचते हैं कि इसका विलोम सत्य है अर्थात् क्या दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों का योग एक पूर्ण वर्ग होता है? अपने उत्तर के पक्ष में अपने एक उदाहरण दीजिए।
हल:
इसका विलोम सत्य नहीं हैं। दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों का योग सदैव एक पूर्ण वर्ग नहीं होता है।
उदाहरणार्थ – 11 + 12 = 23.

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 102

MP Board Solutions

वर्ग संख्याओं के कुछ और प्रतिरूप प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.9)

प्रश्न 1.
उपरोक्त प्रतिरूप का उपयोग करते हुए वर्ग संख्याएँ लिखिए –

  1. 1111112
  2. 11111112.

हल:
दिए हुए प्रतिरूप का उपयोग करते हुए –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-5

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.10)

प्रश्न 1.
उपर्युक्त प्रतिरूप का उपयोग करते हुए क्या आप निम्नलिखित संख्याओं के वर्ग ज्ञात कर सकते हैं?

  1. 66666672
  2. 666666672

हल:
प्रतिरूप
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-6

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 25 अन्टार्कटिका

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 25 अन्टार्कटिका

MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 अभ्यास प्रश्न

MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
(1) अन्टार्कटिका किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
उत्तर:
अन्टार्कटिका दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।

(2) क्षेत्रफल की दृष्टि से अन्टार्कटिका का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर:
क्षेत्रफल की दृष्टि से अन्टार्कटिका का विश्व में पाँचौं स्थान है।

(3) हिम शैल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
समुद्र में तैरते हुए बर्फ के बड़े-बड़े खण्ड जिनकी ऊँचाई समुद्र तल से कम से कम 5 मीटर होती है वे हिम शैल कहलाते हैं।

(4) हिम छत्रक क्या है ?
उत्तर:
कुछ वर्ग किलोमीटर का वह क्षेत्र जो हमेशा हिम और बर्फ से ढका रहता है वह हिम छत्रक कहलाता है।

(5) क्रिल क्या है ?
उत्तर:
क्रिल एक प्रकार की मछली है जो अन्टार्कटिका समुद्री जीव जगत् के विकास में एक महत्वपूर्ण साधन है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) अन्टार्कटिका महाद्वीप की खोज का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
इस महाद्वीप की खोज 1820 में हुई थी, परन्तु वास्तविक खोज का कार्य बीसवीं शताब्दी में शुरू हुआ। सफल प्रयासों में ब्रिटिश नौसेना के कप्तान रॉबर्ट फैल्कन स्कॉट का प्रयास रहा। 1910 में स्कॉट ने अन्टार्कटिका की ओर दक्षिण ध्रुव की खोज में प्रस्थान किया और 1912 में वे अपने दल के साथ दक्षिणी ध्रुव पहुँच गए, लेकिन वहाँ उन्हें नार्वे का झण्डा लगा मिला जिसे 20 अक्टूबर, सन् 1911 को दक्षिण ध्रुव पर पहुँचने वाले पहले यात्री रोआल्द आमन्सेन नामक नार्वेजियन ने लगाया था। इस प्रकार अन्टार्कटिका महाद्वीप की खोज हुई।

(2) अन्टार्कटिका महाद्वीप की भौतिक संरचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अन्टार्कटिका का लगभग 98 प्रतिशत भाग हमेशा बर्फ से ढका रहता है। यहाँ बर्फ की औसत मोटाई अनुमानतः – 2 से 5 किलोमीटर तक है। इस कारण यह सबसे ठण्डा और वीरान महाद्वीप है। अन्टार्कटिका का अधिकतम भाग ऊबड़-खाबड़ तथा पर्वतीय है। क्वीनमॉड पर्वत श्रेणी इस महाद्वीप को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। पश्चिमी भाग वेडेला एवं पूर्वी भाग रॉस आलैण्ड कहलाता है। विनसन मासिफ की एल्सवर्थ पर्वत (4,897 मीटर) यहाँ की सबसे ऊँची चोटी है। यहाँ कई ज्वालामुखी पर्वत हैं और 70 से भी अधिक झीलें हैं जो बर्फ की चादर के नीचे फैली हैं।

(3) अन्टार्कटिका को श्वेत महाद्वीप क्यों कहते हैं ?
उत्तर:
विश्व में अन्टार्कटिका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है, जो लगभग पूरी तरह से बर्फ से वर्ष भर ढका रहता है। पूरे महाद्वीप पर श्वेत रंग की बर्फ की चादर बिछी होने के कारण इस महाद्वीप को ‘श्वेत महाद्वीप’ कहते हैं।

(4) अन्टार्कटिका महाद्वीप के संसाधनों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
ऐसा माना जा रहा है कि अन्टार्कटिका में बर्फ की चादर के नीचे मूल्यवान खनिज भण्डार छिपे हैं, इनकी खोज लगातार जारी है। अब तक कोयले, लौह अयस्क तथा ताँबे के थोड़े भण्डारों का पता चला है, लेकिन अनेक कठिनाइयों के कारण व्यापारिक स्तर पर इन खनिजों का उपयोग अभी नहीं हो सका है। संसार के मीठे पानी के 90 प्रतिशत भण्डार बर्फ के रूप में अन्टार्कटिका में संचित हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) अन्टार्कटिका के वनस्पति व जीव – जन्तुओं का वर्णन करते हुए समझाइए कि अन्टार्कटिका में लोग स्थायी रूप से क्यों नहीं रहते हैं ?
उत्तर:
अन्टार्कटिका की अत्यन्त ठण्डी जलवायु व न्यूनतम वर्षा, बंजर भू – भाग, सूर्य प्रकाश की कमी पेड़ – पौधों के विकास में बाधक है, इसलिए यहाँ वनस्पति लगभग नहीं के बराबर है और जिन क्षेत्रों में उगती भी है वह गर्मी के कुछ सप्ताहों में ही पनप पाती है। लिचेन, शैवाल एवं कवक (फफूंद) यहाँ की वनस्पति है। अन्टार्कटिका में लिचेन की 200 से भी अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

भू – भाग के जीव अत्यन्त सूक्ष्म अकशेरुकी (Invertebrate) हैं, लेकिन समुद्री जीव – जन्तुओं में पेंग्विन, नीली ह्वेल, फर सील, एल्बेस्ट्रॉस एवं क्रिल मछली प्रमुख हैं। अन्टार्कटिका अत्यन्त ठण्डा व वीरान महाद्वीप है जहाँ तेज तूफानी हवाएं चलती हैं, चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। इस कठोर जलवायु में जीवन बहुत ही कठिन है। इसलिए मनुष्य यहाँ स्थायी रूप से नहीं रह सकते।

(2) अन्टार्कटिका को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप क्यों कहते हैं ? अन्टार्कटिका में भारत द्वारा स्थापित केन्द्रों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
अन्टार्कटिका महाद्वीप आकार में बड़ा है लेकिन अभी भी भौतिक दृष्टि से यह मानव जाति को लाभ नहीं दे सका है। यह वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बारे में अधिक जानकारी देने के अनोखे अवसर प्रदान करता है, इसलिए इसे विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहते हैं। वैज्ञानिकों ने अन्टार्कटिका के निरीक्षण केन्द्रों में रहने के लिए अच्छा वातावरण बना लिया है तथा भारत द्वारा स्थापित केन्द्र इस प्रकार हैं –

  • भारत ने अन्टार्कटिका में पहला मानवरहित केन्द्र दक्षिण गंगोत्री नाम से सन् 1982 में स्थापित किया।
  •  सन् 1988-89 में आठवें भारतीय दल ने दक्षिण गंगोत्री से 70 किलोमीटर की दूरी पर मानवयुक्त मैत्री केन्द्र की स्थापना की।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 11 आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 11 आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Chapter 11 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) भारत में कार्यशील जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत कृषि कार्य में संलग्न है ?
(क) 50 प्रतिशत
(ख) 60 प्रतिशत
(ग) 70 प्रतिशत
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) 60 प्रतिशत

(2) भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान –
(क) 26 प्रतिशत
(ख) 36 प्रतिशत
(ग) 42 प्रतिशत
(घ) 100 प्रतिशत
उत्तर:
(क) 26 प्रतिशत

(3) औद्योगिक विकास से –
(क) कृषि पर निर्भरता कम होती है
(ख) जीवन स्तर में सुधार आता है
(ग) उपर्युक्त दोनों
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) उपर्युक्त दोनों।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) भारत, नेपाल, चीन, पाकिस्तान ……….. देश हैं तथा जापान, सिंगापुर, ब्रिटेन, अमेरिका …………. देश हैं।
(2) औद्योगिक विकास देश व नागरिकों के लिए …………. लाता है।
(3) लोहा-इस्पात का आधुनिक कारखाना …………. में लगाया गया।
(4) अर्थव्यवस्था के मंद विकास से …………. बढ़ती है।
उत्तर:

  1. विकासशील, विकसित
  2. समृद्धि
  3. जमशेदपुर (झारखण्ड)
  4. बेरोजगारी

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 11 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) निर्धनता किसे कहते हैं ?
उत्तर:
निर्धनता वह दशा है, जिसमें किसी व्यक्ति को अपने जीवन-यापन के लिए भोजन, वस्त्र और मकान जैसी न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कठिनाई होती है।

(2) बेरोजगारी किस स्थिति को कहते हैं ?
उत्तर:
बेरोजगारी वह स्थिति है जिसमें कोई व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कार्य करने का इच्छुक होने पर भी कार्य पाने में असमर्थ रहता है। .

(3) खनिज आधारित उद्योग कौन-कौनसे हैं ?
उत्तर:
लोहा और इस्पात, सीमेण्ट तथा रसायन उद्योग खनिज आधारित उद्योग हैं।

(4) कुटीर उद्योगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रमुख रूप से खिलौने बनाना, लिफाफे बनाना, पापड़ बनाना, बड़ी बनाना, चटाई बनाना, झाड़ बनाना, मसाले तैयार करना, बीड़ी बनाना और कपड़े बुनना आदि कार्य कुटीर उद्योगों में शामिल हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 11 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) प्राचीन काल में हमारे देश की अर्थव्यवस्था कैसी थी?
उत्तर:
प्राचीनकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था समृद्ध एवं विकसित थी। भारत आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर था। ईस्ट इण्डिया कम्पनी शुरू के वर्षों में बहुमूल्य धातुओं के बदले भारत में बने कपड़े, मसाले व कुटीर उत्पाद खरीदती थी।

(2) लघु उद्योग का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
लघु उद्योग में कम पूँजी लगती है। कम मजदूरों द्वारा ही कार्य करा लिया जाता है। इनसे उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है तथा बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त हो जाता है।

(3) आत्मनिर्वाह कृषि क्या है ?
उत्तर:
देश के बहुसंख्यक किसान छोटी और बिखरी जोतों व परम्परागत औजारों का प्रयोग करते हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उन्नत बीजों, उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग नहीं कर पाते, अतः इससे उत्पादन भी कम होता है। इनका उत्पादन खाद्यान्न के रूप में उनके परिवार के उपभोग में प्रयुक्त हो जाता है। इस प्रकार की कृषि को आत्मनिर्वाह कृषि कहते हैं।

(4) ग्रामीण रोजगार गारन्टी’ योजना क्या है ?
उत्तर:
केन्द्र सरकार द्वारा ‘ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना-2005’ विधेयक पारित किया गया है। इस विधेयक में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार के एक वयस्क व्यक्ति को 100 दिवसों का रोजगार उसके निवास के निकट (पाँच किलोमीटर के दायरे में) दिये जाने हेतु प्रावधान किया गया है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 11 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) आर्थिक विकास में कृषि किस प्रकार सहायक है ?
उत्तर:
कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है –
तथा इसका भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 26 प्रतिशत का योगदान है। भारतीय कृषि खाद्यान्न उत्पादन के साथ-साथ उद्योगों के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराती है। कृषि के अन्तर्गत खेती-बाड़ी, पशुपालन, वानिकी, मत्स्य पालन आदि भी शामिल हैं। मानसून पर कृषि की निर्भरता अभी भी बनी हुई है। प्राकृतिक विशेषताओं; जैसे-भूमि की प्रकृति, जलवायु तथा सिंचाई की सुविधाओं के कारण भारतीय किसान विभिन्न प्रकार की कृषि करते हैं।

भारत के प्रत्येक क्षेत्र में कृषि की उत्पादकता भी समान नहीं रही है। हमारे देश की बड़ी जनसंख्या कृषि कार्य करती है। इससे उन्हें रोजगार, खाद्यान्न और आय प्राप्त होती है। उद्योगों को कच्चा माल कृषि से प्राप्त होता है। फसलों में किसानों की आय बढ़ने से उनका जीवन स्तर ऊँचा होता है। खाद्यान्नों में आत्मनिर्भरता के साथ-साथ कृषि उत्पादों का निर्यात करके विदेशी मुद्रा प्राप्त करके राष्ट्रीय आय में वृद्धि की जा सकती है।

(2) खनिज आधारित उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
खनिज अधारित उद्योगों का वर्णन अग्र प्रकार है –
ऐसे उद्योग जो कच्चे माल के लिए खनिजों पर निर्भर हैं, जैसे-लोहा और इस्पात, सीमेण्ट तथा रसायन उद्योग खनिज आधारित उद्योग हैं। भारत में लोहा व इस्पात का पहला कारखाना सन् 1830 में पोटॉनोवा (तमिलनाडु) में लगाया गया। लोहा व इस्पात बनाने का आधुनिक कारखाना 1907 में जमशेदपुर (झारखण्ड) में लगाया गया। इसमें लौह-अयस्क, कोकिंग कोयला, चूना पत्थर और मैंगनीज अयस्क का उपयोग किया जाता है।

एल्युमीनियम एवं ताँबा प्रगलन भी भारत के बड़े उद्योग हैं। इसके अतिरिक्त रासायनिक उद्योग जिसके अन्तर्गत उर्वरक, कृत्रिम रेशे, कृत्रिम रबड़, प्लास्टिक की वस्तुएँ, रंग-रोगन तथा औषधियाँ तैयार की जाती हैं। परिवहन उपकरण; जैसे – रेल के इंजन, डिब्बे, मोटर वाहन (बस, ट्रक, कार, मोटर साइकिल आदि) वायुयान एवं पोत बनाने सम्बन्धी बड़े एवं भारी उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक उद्योग स्थापित किये गये हैं।

(3) मुख्य आर्थिक समस्याओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
आज हमारे सामने जो मुख्य आर्थिक समस्याएँ खड़ी हैं उनका वर्णन इस प्रकार है –
1. जनसंख्या वृद्धि – भारत के आर्थिक विकास में तेजी से बढ़ती जनसंख्या एक बड़ी समस्या है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद केवल इसी समस्या के कारण गरीबी, बेरोजगारी जैसी समस्याएँ आज तक सुलझ नहीं सकी। वर्ष 1951 में हमारे देश की कुल जनसंख्या 36 करोड़ थी, वहीं 2001 में जनसंख्या 102 करोड़ पहुँच गई।

2. निर्धनता – निर्धनता एक ऐसी अवस्था है, जिसमें किसी व्यक्ति को अपने जीवन-यापन के लिए भोजन, वस्त्र, मकान जैसी न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कठिनाई होती है। निर्धनता का दुष्परिणाम व्यक्तिगत और परिवार के स्वास्थ्य पर भी होता है। जिससे व्यक्ति की उत्पादन क्षमता घट • जाती है, अतः निर्धनता निरन्तर बनी रहती है। .

3. बेरोजगारी – हमारे देश में बेरोजगारी का प्रथम कारण है अर्थव्यवस्था का मंद विकास। बेरोजगारी का दूसरा कारण है जनसंख्या में अत्यधिक वृद्धि। इसके परिणामस्वरूप 15 से 59 आयु वर्ग के सर्वाधिक व्यक्ति रोजगार की प्रतीक्षा में हैं। विगत दशकों में जनसंख्या जिस गति से बढ़ी है उस गति से रोजगार के अवसर नहीं बढ़े।

4. मूल्य वृद्धि – निरन्तर और अनियन्त्रित मूल्यवृद्धि सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को संकट में डालती है, निर्धन और अधिक निर्धन हो जाते हैं। मूल्यवृद्धि आर्थिक असमानता एवं निर्धनता को बढ़ाती है।

5. भ्रष्टाचार – भ्रष्टाचार से आर्थिक असमानता बढ़ती है और गरीब अधिक हो जाते हैं। यह उन्नति की जड़ों को कुतरकर खोखला कर देता है। सरकार ने अनेक नियम और कानून बनाकर भ्रष्टाचार रोकने के प्रयास किये हैं।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.3

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.3

प्रश्न 1.
निम्नलिखित चतुर्भुजों की रचना कीजिए –
(i) चतुर्भुज MORE जिसमें –

  • MO = 6 cm
  • OR = 4.5 cm
  • ∠M = 60°
  • ∠0 = 105°
  • ∠R = 105° है।

(ii) चतुर्भुज PLAN जिसमें –

  • PL = 4 cm
  • ∠A = 6.5 cm
  • ∠P = 90°
  • ∠A = 110°
  • ∠N = 180° है।

(iii) समान्तर चतुर्भुज HEAR जिसमें –

  • OK = 7 cm
  • HE = 5 cm
  • KA = 5 cm है।

(iv) आयत OKAY जिसमें –

  • EA = 6 cm
  • ∠A = 85° है।

हल:
(i) रचना के चरण –

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड MO = 6 cm बनाया।
  2. बिन्दु M पर ∠ZMO = 60° बनाती हुई रेखा OZ खींची।
  3. बिन्दु O पर 105° का कोण बनाती हुई रेखा OX खींची।
  4. बिन्दु को केन्द्र मानकर तथा 4.5 cm की त्रिज्या लेकर OR = 4.5 cm OX में से काट ली।
  5. बिन्दु R पर ∠ORY बनाती हुई रेखा RY खींची जो MZ को E पर प्रतिच्छेद करती है।
  6. इस प्रकार बनी हुई आकृति MORE अभीष्ट चतुर्भुज है।

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.3 img-1

(ii) रचना के चरण –

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड PL = 4 cm बनाया।
  2. ∠PLA = 360° – (90° + 110° + 85°) = 360° – 285° = 75° प्राप्त किया।
  3. बिन्दु P पर 90° का कोण बनाती हुई रेखा PX खींची।
  4. बिन्दु L पर 75° का कोण बनाते हुए LY खींची।
  5. बिन्दु L को केन्द्र मानकर तथा 6.5 cm त्रिज्या लेकर LA = 6.5 cm, LY में से काट लिया।
  6. A बिन्दु पर ∠LAZ = 110° का कोण बनाते हुए रेखा AZ खींची; जो PX को N पर काटती है।

इस प्रकार बनी हुई आकृति PLAN अभीष्ट चतुर्भुज है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.3 img-2
(iii) रचना के चरण –

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड HE = 5 cm बनाया।
  2. E बिन्दु पर ∠HEX = 85° का कोण बनाती हुई रेखा PX खींची।
  3. E बिन्दु को केन्द्र मानकर तथा 6 cm त्रिज्या लेकर ox में से EA = 6 cm काट लिया।
  4. अब H व R को केन्द्र मानकर क्रमशः HR = 6 cm तथा AR = 5 cm त्रिज्याएँ चाप लगाए जो परस्पर बिन्दु R पर काटते हैं।
  5. HR तथा AR को मिलाया।

इस प्रकार बनी हुई आकृति HEAR अभीष्ट समान्तर चतुर्भुज है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.3 img-3

(iv) रचना के चरण –

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड OK = 7 cm बनाया।
  2. K बिन्दु पर ∠OKX = 90° बनाती हुई रेखा OX खींची।
  3. K बिन्दु को केन्द्र मानकर तथा 5 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया जो KX को A पर काटता है। AK को मिलाया।
  4. O व A बिन्दु को केन्द्र मानकर क्रमशः OY = 5 cm तथा AY = 7 cm त्रिज्याएँ लेकर चाप लगाए जो परस्पर Y बिन्दु पर काटते हैं।
  5. OY तथा AY को मिलाया।
  6. इस प्रकार बनी आकृति OKAY अभीष्ट आयत है।
    MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.3 img-4

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 71

सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए (क्रमांक 4.5)

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
उपर्युक्त उदाहरण 4 में, हमने सर्वप्रथम BC खींची। इसके स्थान पर दूसरे अन्य प्रारम्भ बिन्दु और कौन-से हो सकते हैं?
उत्तर:
BC के स्थान पर दूसरे अन्य प्रारम्भ बिन्दु AB अथवा CD रेखाखण्ड हो सकते हैं।

प्रश्न 2.
हमने अभी तक चतुर्भुजों की रचना के लिए कोई पाँच मापों का प्रयोग किया। क्या एक चतुर्भुज की रचना के लिए पाँच मापों के अलग-अलग समुच्चय (अभी तक देखे गए मापों के अतिरिक्त) हो सकते हैं?
निम्नलिखित समस्याएँ प्रश्नों के उत्तर देने में आपकी सहायता कर सकती हैं –

  1. चतुर्भुज ABCD जिसमें AB = 5 cm, BC = 5.5 cm, CD = 4 cm, AD = 6 cm और ∠B = 80° है।
  2. चतुर्भुज PQRS जिसमें PQ = 4.5 cm, ∠P= 70°, ∠Q = 100°, ZR = 80° और ∠S = 110° है।

आप स्वयं कुछ और उदाहरणों की रचना कीजिए और एक चतुर्भुज की रचना के लिए आँकड़ों की पर्याप्तता/ अपर्याप्तता ज्ञात कीजिए।

उत्तर:

  1. इन आँकड़ों में चार भुजाएँ और एक कोण चतुर्भुज ABCD की रचना के लिए दिए गए हैं।
  2. इन आँकड़ों से चतुर्भुज PQRS की रचना नहीं की जा सकती है।
  3. निम्न आँकड़ों से चतुर्भुज की रचना नहीं कर सकते चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए जिसमें AB = 8 cm,
    BC = 4.5 cm, CD = 4 cm, ZB = 60° और AB || CD.

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 8 1858 ई. के बाद ब्रिटिश प्रशासन और नीतियाँ

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 8 1858 ई. के बाद ब्रिटिश प्रशासन और नीतियाँ

MP Board Class 8th Social Science Chapter 8 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर. लिखिये –
(1) महारानी विक्टोरिया की घोषणा हुई थी
(क) 1757 ई. में
(ख) 1858 ई. में
(ग) 1957 ई. में
(घ) 1965 ई. में।
उत्तर:
(ख) 1858 ई. में

(2) भारत का प्रशासन इंग्लैण्ड की महारानी को सौंपा गया –
(क) 1858 के अधिनियम द्वारा
(ख) 1861 के अधिनियम के द्वारा
(ग) 1865 के अधिनियम द्वारा
(घ) 1876 के अधिनियम द्वारा।
उत्तर:
(क) 1858 ई. के अधिनियम द्वारा

(3) प्रथम नगर पालिका स्थापित की गई
(क) 1865 ई. में मद्रास में
(ख) 1867 ई. में बंगाल में
(ग) 1868 ई. में उत्तर प्रदेश में
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) 1865 में ई. में मद्रास में

(4) भारत सचिवालय का प्रमुख कहलाता था
(क) भारत सचिव
(ख) वायसराय
(ग) गवर्नर जनरल
(घ) सचिव
उत्तर:
(क) भारत सचिव

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) वायसराय की सहायता के लिए …………. सदस्यों की परिषद् का गठन किया गया था।
(2) ब्रिटिश सरकार की आर्थिक नीतियाँ ………….. के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई थीं।
(3) 1876 ई. में सिविल सेवा में भाग लेने की न्यूनतम आयु कर दी गई थी।
(4) लॉर्ड रिपन के द्वारा वुड के प्रस्तावों को क्रियान्वित करने के लिए ……….. आयोग का गठन किया गया।
उत्तर:
(1) चार
(2) केवल इंग्लैण्ड
(3) 19 वर्ष
(4) हण्टर

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 8 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) किस अधिनियम द्वारा इंग्लैण्ड की महारानी को भारत की साम्राज्ञी घोषित किया गया ?
उत्तर:
1858 ई. के अधिनियम द्वारा इंग्लैण्ड की महारानी को भारत की साम्राज्ञी घोषित किया गया।

(2) 1858 के बाद गवर्नर जनरल को किस नाम से जाना जाने लगा ?
उत्तर:
1858 के बाद गवर्नर जनरल को वायसराय के नाम से जाना जाने लगा।

(3) स्थानीय स्वशासन का जनक किसे कहा जाता था ?
उत्तर:
लॉर्ड रिपन को स्थानीय स्वशासन का जनक कहा जाता था।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 8 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4
(1) महारानी की घोषणा का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अपनी घोषणा में महारानी ने कहा था कि –

  • अंग्रेजी राज्य में भारत का अब कोई नवीन क्षेत्र नहीं मिलाया जायेगा।
  • न्याय में समानता, उदारता एवं धार्मिक सहिष्णुता का पालन किया जायेगा।
  • भारत के राजाओं के सम्मान एवं अधिकारों का हनन । नहीं किया जायेगा।
  • भारत के लोगों के लिए नैतिक एवं भौतिक उन्नति के उपाय किये जायेंगे।
  • भारतीय प्रजा को ब्रिटिश प्रजा के समान माना जायेगा।

(2) 1861 ई. के अधिनियम में क्या परिवर्तन किये गये?
उत्तर:
1861 ई. में भारत परिषद् अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद् में न्यूनतम 6 सदस्य तथा अधिकतम 12 अतिरिक्त सदस्यों को नियुक्त करने की व्यवस्था की गई। प्रान्तों में विधान परिषदें स्थापित की गईं। विधान परिषदें प्रान्तीय प्रशासन के लिए उत्तरदायी थीं, किन्तु कोई भी कानून बनाने से पूर्व उन्हें गवर्नर जनरल की अनुमति लेना अनिवार्य था। प्रान्तों में गवर्नर सर्वोच्च अधिकारी था।

(3) 1858 ई. के पश्चात् प्रशासनिक विभाजन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
1858 ई. के पश्चात् प्रशासनिक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ। 1861 ई. के अधिनियम से प्रशासनिक व्यवस्था के विभाजन की एक नई प्रक्रिया आरम्भ हुई। प्रान्तों में विधान परिषदें गठित हुईं। 1919 ई. के अधिनियम के साथ दोहरी शासन व्यवस्था लागू की गई। 1935 ई. के अधिनियम के द्वारा प्रान्तीय स्वायत्तता लागू की गई। प्रान्तीय सरकारों को भूमिकर, आबकारी कर, राजकीय स्टाम्प, विधि व न्याय पर नियन्त्रण का अधिकार प्रदान कर दिया गया।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) 1858 ई. के अधिनियम में लिए गये निर्णय बताइए।
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार ने अपनी प्रशासनिक नीतियों में परिवर्तन की सोच को लागू करते हुए सर्वप्रथम 1858 ई. में एक अधिनियम पारित किया, जिसे ‘1858 ई. का अधिनियम कहा जाता है।
इसमें निम्नलिखित निर्णय लिये गये –

  • भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के प्रशासन को समाप्त कर दिया गया।
  • भारत का प्रशासन सीधे इंग्लैण्ड की महारानी के अधीन कर दिया गया।
  • वायसराय को भारत में इंग्लैण्ड की महारानी का प्रतिनिधि बनाया गया।
  • भारतीय प्रशासन पर नियन्त्रण स्थापित करने के लिए इंग्लैण्ड में भारत सचिव एवं उसकी परिषद् का निर्माण किया गया।
  • भारत सचिव को भारत की प्रशासनिक व्यवस्था का उत्तरदायित्व सौंपा गया।

(2) सेना के पुनर्गठन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
भारत में पुनः सैनिक अंग्रेजों के विरुद्ध शस्त्र न उठा सकें। इसलिए भारतीय सेना को संगठित एवं सुदृढ़ किया गया, ताकि वह अंग्रेजी साम्राज्य के प्रसार एवं रक्षा में अपना योगदान दे सकें।
इसी उद्देश्य से सेना में इस प्रकार परिवर्तन किये गये –

  • ईस्ट इण्डिया कम्पनी की यूरोपीय सेना को अंग्रेजी सेना में मिला लिया गया।
  • सेना में भारतीय सैनिकों की संख्या घटा दी गई तथा यूरोपीय सैनिकों की संख्या में वृद्धि की गई।
  • सेना में जातिवाद के आधार पर नियुक्तियाँ आरम्भ कर दी गईं।
  • सेना में प्रान्तीय निष्ठा की भावना भड़काकर पंजाब, गढ़वाल, कुमायूँ, सिख, राजपूत एवं मराठा जैसी रेजीमेंटों का गठन किया गया,
  • ताकि सैनिकों में राष्ट्रीय भावना जाग्रत न हो सके।
  • भारतीयों को लड़ाकू एवं गैर-लड़ाकू जैसे दो वर्गों में बाँट दिया गया।
  • इंग्लैण्ड की सेना के पदाधिकारियों एवं सैनिकों को नियमित रूप से भारत भेजने की व्यवस्था की गई।

(3) स्थानीय प्रशासन के विकास की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
उत्तर:
1861 ई. के पश्चात् जिला परिषद् एवं नगर पालिका जैसी संस्थाओं की आवश्यकता महसूस की गई, फलस्वरूप 1865 ई. से मद्रास में, 1867 ई. से पंजाब में तथा 1868 ई. से उत्तर प्रदेश में नगर पालिकाएँ स्थापित की गईं। आगे चलकर नगरपालिका अधिनियम पारित कर नगर पालिकाओं को कर लगाकर वित्तीय रूप से स्वावलम्बी बनने का अवसर प्रदान किया गया। इससे एक ओर जहाँ नगरपालिकाओं की आमदनी में वृद्धि।

हुई, वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया को बल मिला। 1881- 82 ई. में एक अधिनियम पारित करके स्थानीय स्वशासन के नियमों में वृद्धि की गई। आगामी दो वर्षों में नगर पालिकाओं के संविधान शक्तियों एवं कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया। इसमें साधारण व्यक्ति को भी नगरपालिका प्रमुख बनने की अनुमति प्रदान की गई। 1882 ई. के बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों में जिला बोर्ड स्थापित किये गये और 1908 में पुनर्गठन आयोग द्वारा पंचायतों एवं जिला बोर्ड के विकास पर बल दिया गया।

MP Board Solutions

(4) ब्रिटिश आर्थिक नीतियों का संक्षेप में मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर:
1858 ई. के बाद भारतीय संसाधनों के पूर्ण दोहन एवं शोषण की नई प्रवृत्ति को अपनाया गया। भारत में स्वतन्त्र व्यापार की अनुमति प्रदान कर दी गई। फलस्वरूप अनेक विदेशी कम्पनियाँ भारत में स्थापित हो गयीं तथा भारत के उद्योग-धन्धे समाप्त होने लगे। भारतीय उद्योगों का शोषण होने लगा। ब्रिटिश सरकार की आर्थिक नीतियाँ केवल इंग्लैण्ड के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई थीं।

इन नई आर्थिक नीतियों के अन्तर्गत केन्द्रीय एवं प्रान्तीय सरकारों के मध्य आय का बँटवारा किया गया। भारतीय किसानों को भूमिकर तथा पट्टेदारी की नीति अपनाकर जमींदार और पट्टेदार जैसे दो वर्गों में बाँट दिया गया। जिससे ग्रामीणों तथा मजदूरों की स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय होती चली गई। इसी समय बाल मजदूरी को भी प्रोत्साहित किया गया था जो भारतीयों के हित में नहीं था। इस प्रकार ब्रिटिश सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आर्थिक क्षेत्र में भारत का विकास पूर्णरूप से रुक गया था।

(5) ब्रिटिश शिक्षा नीति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
18वीं शताब्दी के आरम्भ में ही अंग्रेजी शिक्षा की पहल की जा चुकी थी। 1854 ई. में वुड प्रस्ताव में अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय भाषाओं के अध्ययन का भी सुझाव दिया गया था। इसी प्रस्ताव में अध्यापकों के प्रशिक्षण का सुझाव भी था। 1882 ई. में लॉर्ड रिपन ने वुड प्रस्ताव को क्रियान्वित करने के लिए हण्टर आयोग का गठन किया। इसमें
प्राइमरी शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया था तथा विद्यार्थियों की मानसिक एवं शारीरिक शिक्षा पर जोर दिया गया था।

1904 ई. में विश्वविद्यालय अधिनियम पारित कर विश्वविद्यालय की सम्बद्धता एवं विद्यार्थियों की शिक्षा के अनुसार प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था की गई। 1919 ई. के अधिनियम में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी प्रान्तीय विधान मण्डलों को सौंप दी गई। शिक्षा के लिए सार्जेन्ट योजना (1944) के अन्तर्गत स्कूलों में 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की गई थी, आरम्भ में ब्रिटिश शिक्षा नीति का प्रत्यक्ष लाभ भारतीयों को भले ही न मिला हो किन्तु इसने भारतीयों को राष्ट्र के प्रति संगठित एवं समर्पित करने में महती भूमिका निभाई थी।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) एलुमिनियम किस धातु से बनाया जाता है ?
(क) ताँबा
(ख) बॉक्साइट
(ग) अभ्रक
(घ) टिन।
उत्तर:
(ख) बॉक्साइट

(2) न्यूजीलैण्ड के मूल निवासी हैं –
(क) माओरी
(ख) अबोरिजिनल
(ग) एस्किमो
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) मावरी

(3) ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है –
(क) सिडनी
(ख) केनबरा
(ग) पर्थ
(घ) वेलिंगटन।
उत्तर:
(क) सिडनी।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य फसल ………….. है।
(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अच्छे किस्म की ऊन …………. जाति की भेड़ों से प्राप्त होती है।
(3) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के पूजा स्थल को ………….. कहते हैं।
(4) ऑस्ट्रेलिया के ……………. प्रतिशत भू-भाग पर खेती होती है।
उत्तर:

  1. गेहूँ
  2. मेरीनो
  3. युलूरू
  4. चार

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे बड़े रेलमार्ग का नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े रेलमार्ग का नाम ‘ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग’ है।

(2) ऑस्ट्रेलिया में सोने की प्रसिद्ध खदानों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में सोने की प्रसिद्ध खदानें कालगुर्ली व कुलगार्डी हैं।

(3) ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में कौन-सा द्वीप है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में न्यूजीलैण्ड द्वीप है।

(4) ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्र पर कार्य करने वाले मजदूरों को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्र पर कार्य करने वाले मजदूरों को ‘जेकारू’ कहते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अंगूर की खेती कहाँ व क्यों होती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में फलों की खेती बहुतायत से होती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में भूमध्य सागरीय जलवायु काले प्रदेश में अन्य रसदार फलों के साथ अंगूर की बहुतायत में खेती.शराब बनाने के लिए की जाती है।

(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में गेहूं की फसल के लिए कौन-कौन सी अनुकूल भौगोलिक दशाएँ हैं ?
उत्तर:
यहाँ बहुत बड़े – बड़े कृषि फार्म हैं। खेती का सारा काम मशीनों द्वारा होता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में गेहूँ शीतकाल में होता है। यहाँ गेहूं की फसल के अनुकूल उपजाऊ मिट्टी, शीतोष्ण जलवायु और साधारण वर्षा होती है।

(3) ऑस्ट्रेलिया में कौन – कौन से प्रमुख खनिज पदार्थ पाये जाते हैं ? उनके उत्पादन क्षेत्र भी लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में लौह अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीज और सोने के भण्डार हैं। इनके अतिरिक्त चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन की बड़ी खदानें क्वीन्सलैण्ड में हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कालगूी एवं कुलगार्डी सोने की संसार प्रसिद्ध खदानें हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्साइट अधिक होता है। बॉक्साइट से एलुमिनियम बनाया जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग क्यों उन्नत
उत्तर:
यहाँ भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पाला जाता है तथा कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों में रखा जाता है। ये केन्द्र कई किलोमीटर क्षेत्र 1 में फैले रहते हैं। यहाँ के मरे-डार्लिंग नदियों के बीच फैला क्षेत्र भेड़पालन के लिए सबसे उपयुक्त है। न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड तथा न्यूजीलैण्ड में भेड़ें पाली जाती हैं। यहाँ ऊन के लिए सामान्यतः ‘मेरीनो’ जाति की भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे बहुत अच्छे किस्म की ऊन प्राप्त होती है।

भेड़ों को चराने के लिए यहाँ चरागाह बहुतायत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में भेड़ों से ऊन उतारने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। भेड़ों से ऊन उतारने के लिए अधिक मात्रा में कुशल श्रमिकों की जरूरत होती है जो यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग इतना उन्नत है।

(2) ऑस्ट्रेलिया में सघन जनसंख्या कहाँ पाई जाती है और क्यों ?
उत्तर:
सामान्यतः ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप संसार का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है, परन्तु ऑस्ट्रेलिया में सघन जनसंख्या दक्षिणी-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय प्रदेशों में है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के ये क्षेत्र संसार के प्रमुख देशों से वायु परिवहन द्वारा जुड़े हुए हैं। ये क्षेत्र इसके अलावा तटीय क्षेत्र होने से संसार के बड़े और प्रसिद्ध बन्दरगाह भी हैं जहाँ से व्यापार बड़े स्तर पर होता है तथा यह क्षेत्र यातायात के प्रचुर साधनों से आपस में जुड़ा हुआ है।

(3) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के कोई दो प्रमुख उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग एवं खनिज उत्खनन उद्योग प्रमुख हैं –

(i) भेड़पालन उद्योग:
यहाँ भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पाला जाता है तथा कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों में रखा जाता है। ये केन्द्र कई किलोमीटर क्षेत्र 1 में फैले रहते हैं। यहाँ के मरे-डार्लिंग नदियों के बीच फैला क्षेत्र भेड़पालन के लिए सबसे उपयुक्त है। न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड तथा न्यूजीलैण्ड में भेड़ें पाली जाती हैं। यहाँ ऊन के लिए सामान्यतः ‘मेरीनो’ जाति की भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे बहुत अच्छे किस्म की ऊन प्राप्त होती है।

भेड़ों को चराने के लिए यहाँ चरागाह बहुतायत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में भेड़ों से ऊन उतारने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। भेड़ों से ऊन उतारने के लिए अधिक मात्रा में कुशल श्रमिकों की जरूरत होती है जो यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग इतना उन्नत है।

(ii) खनिज उत्खनन उद्योग:
आस्ट्रेलिया में लौह, अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीज़ और सोने के भण्डार हैं। इनके अतिरिक्त चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन की भी खदानें हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कालगूर्ली एवं कुलगार्डी सोने की संसार प्रसिद्ध खदानें हैं। क्वीन्सलैण्ड में भी बड़ी खदानें हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्साइट अधिक होता है। इसकी बड़ी मात्रा में खपत देश के कारखानों में होती है यहाँ बॉक्साइट से एलुमिनियम बनाया जाता

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में अग्रांकित को दर्शाइए –

  1. कोई एक गेहूँ उत्पादक क्षेत्र।
  2. कालगी, कुलगार्डी सोने की खदानें।
  3. न्यूजीलैण्ड, तस्मानिया द्वीप।
  4. भेड़पालन का एक राज्य।
  5. सिडनी, मेलबोर्न, ब्रिस्बेन नगर।
  6. ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग प्रथम एवं अन्तिम स्टेशन सहित।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions