MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास

MP Board Class 10th Science Chapter 9 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न श्रृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 157

प्रश्न 1.
यदि एक ‘लक्षण – A’ अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10 प्रतिशत सदस्यों में पाया जाता है तथा ‘लक्षण – B’ उसी समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है, तो कौन-सा लक्षण पहले उत्पन्न हुआ होगा?
उत्तर:
लक्षण – B’।

प्रश्न 2.
विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से किसी स्पीशीज का अस्तित्व किस प्रकार बढ़ जाता है?
उत्तर:
प्रतिकूल परिस्थितियों में कोई भी स्पीशीज का अस्तित्व समाप्त हो सकता है लेकिन यदि उस स्पीशीज में विभिन्नताएँ होंगी तो कुछ विभिन्नताएँ तो उन परिस्थितियों के अनुकूल होंगी। इससे उस स्पीशीज के अस्तित्व की सम्भावनाएँ बढ़ जायेंगी।

प्रश्न श्रृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 161

प्रश्न 1.
मेण्डल के प्रयोगों द्वारा कैसे पता चला कि लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं?
उत्तर:
मेण्डल ने अपने प्रयोगों में दो भिन्न गुणों वाले मटर के पौधों में संकरण कराया। जैसे-लम्बे पौधे और बौने पौधे। प्रेक्षण करने पर पता चला कि प्रथम पीढ़ी में केवल लम्बे पौधे प्राप्त हुए लेकिन दूसरी पीढ़ी में सभी पौधे लम्बे नहीं थे, कुछ पौधे बौने भी थे। यहाँ पौधों का लम्बा होना प्रभावी लक्षण तथा बौना होना अप्रभावी लक्षण है। इस प्रकार मेण्डल के प्रयोगों द्वारा पता चलता है कि लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं।

प्रश्न 2.
मेण्डल के प्रयोग से कैसे पता चला कि विभिन्न लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
उत्तर:
मेण्डल के द्विसंकर संकरण के प्रयोग में F2 पीढ़ी के अन्तर्गत चार प्रकार की सन्ताने उत्पन्न होती हैं जिनमें दो जनकों के समान तथा दो जनकों के असमान होती हैं। इससे पता चलता है कि लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं।

प्रश्न 3.
एक ‘A-रुधिर वर्ग’ वाला पुरुष एक स्त्री जिसका रुधिर वर्ग ‘O’ है, से विवाह करता है। उसकी पुत्री का रुधिर वर्ग ‘O’ है। क्या यह सूचना पर्याप्त है। यदि यह कहा जाय कि कौन-सा विकल्प लक्षण-रुधिर वर्ग-‘A’ अथवा ‘O’ प्रभावी लक्षण हैं? अपने उत्तर का स्पष्टीकरण दीजिए।
उत्तर:
यह सूचना पर्याप्त नहीं है जिससे यह ज्ञात किया जा सके कि कौन-सा लक्षण-रक्त-समूह ‘A’ अथवा ‘रक्त समूह ‘O’ प्रभावी है क्योंकि हमें सभी सन्तानों के रक्त समूह ज्ञात नहीं हैं।

प्रश्न 4.
मानव में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है?
उत्तर:
मनुष्य में लिंग निर्धारण प्रक्रिया:
उच्च श्रेणी के जन्तुओं में नर एवं मादा जननांग विकसित होते हैं और इनमें ही नर एवं मादा युग्मकों का निर्माण क्रमशः शुक्रजनन एवं अण्डजनन द्वारा होता है। मनुष्य की एक कोशिका में 23 जोड़े गुणसूत्र पाये जाते हैं। 22 जोड़ी गुणसूत्र तो नर एवं मादा में समान होते हैं लेकिन 23वाँ जोड़ा नर एवं मादा में अलग-अलग होता है जिसे लिंग गुणसूत्र कहते हैं। नर में यह ‘XY’ से तथा मादा में यह ‘XX’ से प्रदर्शित होता है।

शुक्रजनन में दो प्रकार के बराबर:
बराबर X गुणसूत्र वाले एवं Y गुणसूत्र वाले शुक्राणु बनते हैं जबकि अण्डाणु समान गुणसूत्र वाले होते हैं। निषेचन की क्रिया के फलस्वरूप जब X गुणसूत्र वाला शुक्राणु X गुणसूत्र वाले अण्डाणु से संयुग्मित होकर XX गुणसूत्र वाला युग्मनज बनाता है, तो सन्तान पुत्री होगी और जब Y गुणसूत्र वाला शुक्राणु X गुणसूत्र वाले अण्डाणु से संयुग्मित होकर XY गुणसूत्र वाला युग्मनज बनाता है, तो सन्तान पुत्र होगा। इस प्रकार पुरुष का गुणसूत्र ‘XY’ लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 1
निषेचन की क्रिया के फलस्वरूप जब X-गुणसूत्र वाला शुक्राणु X-गुणसूत्र वाले अण्डाणु से संयुग्मित होकर ‘XX’ गुणसूत्र वाला युग्मनज बनाता है, तो बच्चा लड़की (पुत्री) होती है और जब Y-गुणसूत्र वाला शुक्राणु X-गुणसूत्र वाले अण्डाणु में से युग्मित होकर ‘XY’ गुणसूत्र वाला युग्मनज बनाता है तो बच्चा लड़का (पुत्र) होगा।

प्रश्न श्रृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 165

प्रश्न 1.
वे कौन से विभिन्न तरीके हैं जिनके द्वारा एक विशेष लक्षण वाले व्यष्टि जीवों की संख्या समष्टि में बढ़ सकती है?
उत्तर:
एक विशेष लक्षण वाले व्यष्टि जीवों की संख्या समष्टि की वृद्धि में सहायक उपाय –

  1. प्राकृतिक वरण एवं सर्वश्रेष्ठ का जीवित रहना।
  2. आनुवंशिक लक्षण जो उस समष्टि में स्थानान्तरित होते हैं तथा उस समष्टि में सामान्य हो जाते हैं।
  3. जब लक्षण एक जीव में जीवन-पर्यन्त अर्जित होते रहते हैं।

प्रश्न 2.
एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण सामान्यत: अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते, क्यों?
उत्तर:
एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण जनन कोशिकाओं में उपस्थित डी. एन. ए. को प्रभावित नहीं करते, इसलिए वे वंशानुगत नहीं होते।

प्रश्न 3.
बाघों की संख्या में कमी आनुवंशिकता के दृष्टिकोण से चिन्ता का विषय क्यों है?
उत्तर:
आनुवंशिकी के दृष्टिकोण से बाघों की कमी होना उसकी समष्टि के विलुप्त होने का संकेत है, इसलिए चिन्ता का विषय है।

प्रश्न शृंखला-4 # पृष्ठ संख्या 166

प्रश्न 1.
वे कौन से कारक हैं, जो नयी स्पीशीज के उद्भव में सहायक हैं?
उत्तर:
नयी स्पीशीज के उद्भव में सहायक कारक:

  1. आनुवंशिक विचलन (जेनेटिक ड्रिफ्ट)।
  2. प्राकृतिक वरण।
  3. डी. एन. ए. में परिवर्तन।

प्रश्न 2.
क्या भौगोलिक पृथक्करण स्वपरागित स्पीशीज के पौधों के जाति उद्भव का प्रमुख कारण हो सकते हैं? क्यों और क्यों नहीं?
उत्तर:
भौगोलिक पृथक्करण जाति उद्भव का प्रमुख कारण हो सकता है क्योंकि भौगोलिक पृथक्करण परागण को संरक्षित करता है। जबकि पौधों पर-परागित हो लेकिन स्वपरागित पौधों के सन्दर्भ में भौगोलिक पृथक्करण जाति उद्भव का प्रमुख कारण नहीं हो सकता।

प्रश्न 3.
क्या भौगोलिक पृथक्करण अलैंगिक जनन वाले जीवों के जाति उद्भव का प्रमुख कारण हो सकता है? क्यों अथवा क्यों नहीं ?
उत्तर:
भौगोलिक पृथक्करण अलैंगिक जनन वाले जीवों के जाति उद्भव का प्रमुख कारक नहीं हो सकता क्योंकि अलैंगिक जनन में जनक अपने DNA को अपनी संतति में बिना किसी परिवर्तन के स्थानान्तरित करता है।

प्रश्न शृंखला-5 # पृष्ठ संख्या 171

प्रश्न 1.
उन अभिलक्षणों का एक उदाहरण दीजिए जिनका उपयोग हम दो स्पीशीजों के विकासीय सम्बन्ध निर्धारण के लिए करते हैं।
उत्तर:
प्रमुख अभिलक्षण:

  1. समजात अंग।
  2. समरूप (समवृत्ति) अंग।

प्रश्न 2.
क्या एक तितली और चमगादड़ के पंखों को समजात अंग कहा जा सकता है? क्यों और क्यों नहीं?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि चमगादड़ के पंख मुख्यतः उसकी दीर्घित अंगुली के मध्य की त्वचा के फैलाव से बनते हैं जबकि तितली के पंख त्वचा के झिल्लीनुमा विस्तारों के रूप में बने रहते हैं तथा खोखली नलिका रूपी शिराओं द्वारा तने रहते हैं। वास्तव में ये समरूप (समवृत्ति) अंग हैं।

प्रश्न 3.
जीवाश्म क्या हैं? वे जैव विकास प्रक्रम के विषय में क्या दर्शाते हैं ?
उत्तर:
जीवाश्म:
“प्राचीनकालीन अनेक प्रकार के जीव, पौधे एवं जन्तुओं के मृत अवशेष जो चट्टानों में परिरक्षित होते हैं, जीवाश्म कहलाते हैं।”
जीवाश्मों का संग्रह एवं आयु के अनुसार उनका अनुक्रम जैव विकास प्रक्रम के क्रम को दर्शाता है कि किस प्रकार जीवों का विकास शनैः – शनैः हुआ।

प्रश्न श्रृंखला-6 # पृष्ठ संख्या 173

प्रश्न 1.
क्या कारण है कि आकृति, आकार, रंग-रूप में इतने भिन्न दिखाई पड़ने वाले मानव एक ही स्पीशीज के सदस्य हैं?
उत्तर:
आकृति, आकार, रंग-रूप का भेद वाली प्रजातियों का कोई जैविक आधार नहीं है। ये आभासी प्रजातियाँ हैं। DNA अनुक्रम के अध्ययन से पता चलता है कि ये सभी मानव एक ही स्पीशीज के सदस्य हैं जो कालान्तर में भौगोलिक पृथक्करण और अन्य कारकों से आभासी प्रजातियों में बँट गए। यह जैव विकास की घटना है।

प्रश्न 2.
विकास के आधार पर क्या आप बता सकते हैं कि जीवाणु, मकड़ी, मछली तथा चिम्पैंजी में किसका शारीरिक अभिकल्प उत्तम है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
विकास साधारण रूप से केवल शारीरिक संरचना को जटिल बनाता है। इसका तात्पर्य यह कदापि नहीं कि सरल शारीरिक रचना अक्रियाशील है। वास्तव में बैक्टीरिया की शारीरिक संरचना सरल है फिर भी वह सर्वव्यापी होते हैं अर्थात् वे जल में, थल पर एवं वायु में जीवित रहते हैं। इसलिए बैक्टीरिया (जीवाणु), मकड़ी, मछली एवं चिम्पैंजी विकास की पृथक्-पृथक् शाखाएँ हैं।

MP Board Class 10th Science Chapter 9 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
मेण्डल के एक प्रयोग में लम्बे मटर के पौधे जिनके बैंगनी पुष्प थे, का संकरण बौने पौधों जिनके सफेद पुष्प थे, से कराया गया। इनकी संतति के सभी पौधों में पुष्य बैंगनी रंग के थे परन्तु उनमें से लगभग आधे बौने थे इससे कहा जा सकता है कि लम्बे जनक पौधों की आनुवंशिक रचना भिन्न थी –
(a) TTWW
(b) TTww
(c) TUWW
(d) TtWw
उत्तर:
(c) TtWW

प्रश्न 2.
समजात अंगों का उदाहरण है –
(a) हमारा हाथ, कुत्ते के अग्रपाद।
(b) हमारे दाँत, हाथी के दाँत।
(c) आलू एवं घास के उपरिभूस्तारी।
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 3.
विकासीय दृष्टिकोण से हमारी किससे अधिक समानता है?
(a) चीन के विद्यार्थी।
(b) चिम्पैंजी।
(c) मकड़ी।
(d) जीवाणु।
उत्तर:
(a) चीन के विद्यार्थी।

प्रश्न 4.
एक अध्ययन से पता चला कि हल्के रंग की आँखों वाले बच्चों के जनक (माता-पिता) की आँखें भी हल्के रंग की होती हैं। इसके आधार पर क्या हम कह सकते हैं कि आँखों के हल्के रंग का लक्षण प्रभावी है अथवा अप्रभावी है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
आँखों के हल्के रंग का लक्षण प्रभावी होता है या नहीं, यह हम नहीं बता सकते क्योंकि दिए हुए आँकड़े अपर्याप्त हैं कम से कम तीन पीढ़ियों के सन्दर्भ में आँकड़े होने चाहिए जबकि यहाँ केवल दो पीढ़ियों के आँकड़े ही हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
जैव विकास तथा वर्गीकरण का अध्ययन क्षेत्र किस प्रकार परस्पर सम्बन्धित है?
उत्तर:
वर्गीकरण में जीवों को आन्तरिक एवं बाह्य संरचना में समानताओं एवं विकास के इतिहास के आधार पर सामान्य रूप से समूहों में वर्गीकृत किया जाता है।

दो जातियाँ एक-दूसरे से निकट सम्बन्ध रखती हैं यदि उनमें अधिकतर अभिलक्षण समान हों और यदि दो जातियाँ काफी निकट सम्बन्ध रखती हैं तो उनके पूर्वज नवीन ही होंगे।

हम जीवों को उनकी समानताओं के आधार पर जोकि विकास वृक्ष बनाने पर समानता रखता है, वर्गीकृत करते हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि जैव विकास एवं वर्गीकरण के अध्ययन क्षेत्र परस्पर सम्बन्धित होते हैं।

प्रश्न 6.
समजात एवं समरूप अंगों को उदाहरण देकर समझाइए। (2019)
उत्तर:
समजात अंग:
“प्राणियों के शरीर के ऐसे अंग जो उत्पत्ति एवं संरचना में समान होते हैं, लेकिन कार्यों में भिन्न होते हैं, समजात अंग कहलाते हैं।”
उदाहरण:
मनुष्य के हाथ, चमगादड़ एवं पक्षियों के पंख, मगर, छिपकली एवं घोड़े के अग्रपाद आदि समजात अंग हैं।

समवृत्ति अंग:
“प्राणियों के शरीर के ऐसे अंग जो उत्पत्ति एवं संरचना में भिन्न-भिन्न होते हैं लेकिन कार्य में समान होते हैं, समवृत्ति अंग कहलाते हैं।”
उदाहरण:
चमगादड़, पक्षी एवं कीटों के पंख आदि।

प्रश्न 7.
कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग ज्ञात करने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट बनाइए।
उत्तर:
कुत्ते की खाल के रंग को नियन्त्रित करने के लिए कम से कम 11 (ग्यारह) समरूप जीन्स की श्रेणी होती है जो कुत्ते की त्वचा के रंग को प्रभावित करती है। कुत्ते में प्रत्येक जनन से एक जीन वंशागत होता है। प्रभावी जीन फीनोटाइप में प्रदर्शित होता है।

उदाहरणार्थ:
एक कुत्ता आनुवंशिक रूप से B श्रेणी में काला या भूरा (ब्राउन) हो सकता है। मान लीजिए एक जनक समयुग्मजी काला (BB) है तथा दूसरा जनक समप्रभाजी भूरा (ब्राउन) है तो इस स्थिति में प्रथम पीढ़ी की सभी सन्ताने विषमयुग्मजी (Bb) होंगी और चूँकि काला जीन (B) प्रभावी है। इसलिये सभी सन्तानें काली होंगी यद्यपि वे दोनों (B) एवं (b) एलील रखते हैं।

यदि ये विषमयुग्मजी पुनः संकरण करते हैं तो 25% समयुग्मजी काली (BB), 50% विषमयुग्मजी काली (Bb) तथा 25% समयुग्मजी भूरी (ब्राउन) (bb) सन्तानें होंगी।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 2

प्रश्न 8.
विकासीय सम्बन्ध स्थापित करने में जीवाश्म का क्या महत्व है?
उत्तर:
जैव विकास में जीवाश्म का महत्व-जैव विकास में जीवाश्म का प्रमाण बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें विभिन्न जीवाश्मों को एकत्रित करके उनकी आयु का निर्धारण कर लिया जाता है। फिर उन्हें आयु के क्रम में व्यवस्थित करके अध्ययन करने से विकास की प्रक्रिया ज्ञात की जा सकती है।

उदाहरणार्थ:
घोड़ों के प्राप्त जीवाश्मों के अध्ययन से ज्ञात हुआ कि घोड़े का विकास इयोसिन काल के 30 सेमी ऊँचे लोमड़ी के आकार के जीव इयोहिप्पस से हुआ। इसके विकास का क्रम जो प्राप्त जीवाश्मों के आधार पर ज्ञात किया, निम्न प्रकार है –
इयोहिप्पस से मीसोहिप्पस, मीसोहिप्पस से मेरीहिप्पस, मेरीहिप्पस से प्लायोहिप्पस तथा प्लायोहिप्पस से इक्वस, जो आधुनिक घोड़े तथा उसके सम्बन्धियों को निरूपित करता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 3

प्रश्न 9.
किन प्रमाणों के आधार पर हम कह सकते हैं कि जीवन की उत्पत्ति अजैविक पदार्थों से हुई है?
उत्तर:
स्टेनले एल. मिलर एवं हैरल्ड सी. मूरे ने सन् 1953 में एक प्रयोग किया जिसमें उन्होंने एक ऐसा वातावरण तैयार किया जिसमें अमोनिया गैस, मीथेन गैस एवं हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के अणु थे लेकिन ऑक्सीजन नहीं थी तथा इस वातावरण को जल के ऊपर एकत्रित किया यह सोचते हुए कि प्राचीनकाल में पृथ्वी पर ऐसा ही वातावरण रहा होगा।

इस वातावरण को 100°C के नीचे तापमान पर स्थापित रखा तथा इसमें विद्युत् स्पार्क पैदा किया जाय ठीक तड़ित की तरह। एक सप्ताह बाद मीथेन का 15% कार्बन, सरल कार्बनिक यौगिक अमीनो अम्लों के साथ तैयार हुआ जो प्रोटीन का निर्माण करता है तथा जीवन को साधारण स्तर पर सहयोग करता है। इससे सिद्ध होता है कि पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति अजैविक पदार्थों से हुई।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न विभिन्नताएँ अधिक स्थायी होती हैं। व्याख्या कीजिए। यह लैंगिक प्रजनन करने वाले जीवों के विकास को किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर:
लैंगिक जनन में अधिक स्थायी विभिन्नताएँ पैदा होती हैं। इसके अनेक कारण हैं –

  1. DNA प्रतिकृति में त्रुटियाँ।
  2. युग्मक बनते समय मातृ एवं पितृ गुणसूत्रों का अचानक पृथक्करण।
  3. युग्मनज बनते समय जीन विनिमय।
  4. पीढ़ी-दर-पीढ़ी विभिन्नताओं का लैंगिक जनन द्वारा अन्तर्ग्रहण।

अलैंगिक जनन की स्थिति में DNA की प्रतिकृति में बहुत कम परिवर्तन सन्तान में जाते हैं। इसलिए अलैंगिक जनन से उत्पन्न सन्तानों (नवजातों) में अधिकतर समानताएँ पाई जाती हैं।

इससे निष्कर्ष निकलता है कि अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न विभिन्नताएँ अधिक स्थायी होती हैं। लैंगिक जनन से उत्पन्न संतति में अधिक विभिन्नताओं से जैव विकास की सम्भावनाएँ भी अधिक होती हैं और इस प्रकार यह उनके विकास को प्रभावित करता है।

प्रश्न 11.
संतति में नर एवं मादा जनकों द्वारा आनुवंशिक योगदान में बराबर की भागीदारी किस प्रकार सुनिश्चित की जाती है?
उत्तर:
मानव में नर एवं मादा जनकों की समान आनुवंशिक सहभागिता उनकी सन्तानों में दोनों जनकों के समान संख्या में गुणसूत्रों के वंशागत (आहरित) होने से निश्चित की जाती है। मानव में 23 जोड़े गुणसूत्रों होते हैं। सभी मानव गुणसूत्र 23 जोड़ों में से एक जोड़ा गुणसूत्र लिंग-गुणसूत्रों का होता है जो X एवं Y से प्रदर्शित होता है। मादा में यह जोड़ा सम (X, X) एवं नर में विषम (X, Y) होता है।

जनन के लिए मैथुन के समय बने युग्मनज में दोनों जनकों से समान मात्रा में आनुवंशिक पदार्थ गुणसूत्र की सम सहभागिता रहती है। 23 जोड़े गुणसूत्रों में पितृ जनक द्वारा अपनी सन्तान को 22 समान गुणसूत्र तथा एक X तथा एक X या Y गुणसूत्र उपलब्ध कराता है जबकि मातृ जनक 22 समान गुणसूत्र तथा एक X गुणसूत्र उपलब्ध कराता है।

प्रश्न 12.
“केवल वे विभिन्नताएँ जो किसी एकल जीव(व्यष्टि) के लिए उपयोगी होती हैं,समष्टि में अपना अस्तित्व बनाए रखती हैं।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? क्यों और क्यों नहीं?
उत्तर:
हम इस कथन से सहमत हैं कि केवल वे विभिन्नताएँ जो किसी एकल जीव (व्यष्टि) के लिए उपयोगी होती हैं समष्टि में अपना अस्तित्व बनाए रखती हैं। सभी विभिन्नताओं को पर्यावरण में अपना अस्तित्व बनाये रखने का समान अवसर नहीं मिलता है जिसमें वे अपने आपको पाते हैं अथवा जिस पर्यावरण में वे रहते हैं।

किसी विभिन्नता को अपना अस्तित्व बनाए रखने का अवसर उस विभिन्नता की प्रकृति पर निर्भर करता है। विभिन्न जीव विभिन्न प्रकार के लाभ रखते हैं। जो बैक्टीरिया ऊष्मा को सहन कर सकता है वह गर्मी (ऊष्मा) में जीवित रह सकता है। विभिन्नताओं का पर्यावरण द्वारा चयन ही विकास प्रक्रिया के आधार का निर्माण करता है।

MP Board Class 10th Science Chapter 9 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 10th Science Chapter 9 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे बाजार में उपलब्ध कछ सब्जियों की सची दी गई है। इनमें से उन दो सब्जियों को चनिए जिनकी संरचनाएँ समजात हैं: आलू, शकरकंद, अदरक, मूली, टमाटर, गाजर, भिण्डी।
(a) आलू और शकरकंद।
(b) मूली और गाजर।
(c) भिण्डी और शकरकंद।
(d) आलू और टमाटर।
उत्तर:
(b) मूली और गाजर।

प्रश्न 2.
यदि आपसे नीचे दी गयी सब्जियों में से उन दो सब्जियों के समूह को चुनने के लिए कहा जाए जिसकी संरचनाएँ समजात हैं, तो आप इनमें से किसे चुनेंगे?
(a) गाजर और मूली।
(b) आलू और शकरकंद।
(c) आलू और टमाटर।
(d) भिण्डी और आलू।
उत्तर:
(a) गाजर और मूली।

प्रश्न 3.
एक टोकरी में निम्नलिखित सब्जियाँ रखी हैं – आलू, टमाटर, मूली, बैंगन, गाजर, लौकी। इनमें से कौन-सी दो सब्जियाँ समजात संरचनाओं का सही निरूपण करती हैं?
(a) गाजर और टमाटर।
(b) आलू और बैंगन।
(c) मूली और गाजर।
(d) मूली और लौकी।
उत्तर:
(c) मूली और गाजर।

प्रश्न 4.
किसमें जेनेटिक पदार्थों का परस्पर विनिमय होता है?
(a) वर्धी प्रजनन।
(b) अलैंगिक प्रजनन।
(c) लैंगिक प्रजनन।
(d) मुकुलन।
उत्तर:
(c) लैंगिक प्रजनन।

प्रश्न 5.
दो पिंक रंग के पुष्पों में संकरण कराने पर परिणामस्वरूप 1 लाल, 2 पिंक एवं 1 सफेद पुष्प प्राप्त होते हैं तो संकरण की प्रकृति होगी –
(a) द्विनिषेचन।
(b) स्वपरागण।
(c) क्रॉस निषेचन।
(d) निषेचन नहीं।
उत्तर:
(b) स्वपरागण।

प्रश्न 6.
एक लम्बे पौधे (TT) एवं एक बौने पौधे (tt) के बीच क्रॉस कराने पर सन्तान में परिणामस्वरूप सभी लम्बे पौधे प्राप्त हुए, क्योंकि –
(a) लम्बापन प्रभावी लक्षण है।
(b) बौनापन प्रभावी लक्षण है।
(c) लम्बापन अप्रभावी लक्षण है।
(d) T एवं t जीन पौधे की लम्बाई को प्रभावित नहीं करते।
उत्तर:
(a) लम्बापन प्रभावी लक्षण है।

प्रश्न 7.
निम्न में कौन-सा कथन असत्य है?
(a) प्रत्येक हॉर्मोन के लिए एक जीन होता है।
(b) प्रत्येक प्रोटीन के लिए एक जीन होता है।
(c) प्रत्येक एन्जाइम के निर्माण के लिए एक जीन होता है।
(d) वसा के प्रत्येक अणु के लिए एक जीन होता है।
उत्तर:
(d) वसा के प्रत्येक अणु के लिए एक जीन होता है।

प्रश्न 8.
यदि एक गोल हरे बीज वाले मटर के पौधे की एक झुरींदार पीले बीज वाले मटर के पौधे से क्रॉस (संकरण) कराया जाता है तो F2 संतति (सन्तान) में बीज होंगे –
(a) गोल, पीले।
(b) गोल, हरे।
(c) झुरींदार, हरे।
(d) झुरींदार, पीले।
उत्तर:
(a) गोल, पीले।

प्रश्न 9.
मानव में गुणसूत्र में एक को छोड़कर सभी समान युग्मित होते हैं/यह/ये अयुग्मित गुणसूत्र है।
(i) बड़े गुणसूत्र।
(ii) छोटे गुणसूत्र।
(iii) Y-गुणसूत्र।
(iv) X-गुणसूत्र।
(a) (i) एवं (ii)
(b) केवल (iii)
(c) (iii) एवं (iv)
(d) (ii) एवं (iv)
उत्तर:
(c) (iii) एवं (iv)

प्रश्न 10.
किसी शिशु का नर होना निर्धारित होता है –
(a) युग्मनज में X गुणसूत्र द्वारा।
(b) युग्मनज में Y गुणसूत्र द्वारा।
(c) जनन कोशिका का कोशिकाद्रव्य जो लिंग निर्धारण करता है।
(d) लिंग निर्धारण एकाएक होता है।
उत्तर:
(b) युग्मनज में Y गुणसूत्र द्वारा।

प्रश्न 11.
एक युग्मजन जिसमें पिता से प्राप्त X-गुणसूत्र है, विकसित होगा –
(a) लड़के में।
(b) लड़की में।
(c) X गुणसूत्र लिंग निर्धारण नहीं करता है।
(d) या तो लड़के में अथवा लड़की में।
उत्तर:
(b) लड़की में।

प्रश्न 12.
असत्य कथन छाँटिए –
(a) किसी जीन की आवृत्ति अनेक पीढ़ियों के जनसंख्या परिवर्तन में विकास को जन्म देती है।
(b) अकाल के कारण जीवों के भार में कमी को आनुवंशिक रूप से नियन्त्रित किया जाता है।
(c) कम भार वाले जनक अधिक भार वाले नवजातों को जन्म दे सकते हैं।
(d) जो अभिलक्षण पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानान्तरित नहीं होते वे विकास का कारण नहीं बन सकते।
उत्तर:
(b) अकाल के कारण जीवों के भार में कमी को आनुवंशिक रूप से नियन्त्रित किया जाता है।

MP Board Solutions
प्रश्न 13.
नयी समष्टि (स्पीशीज) का निर्माण हो सकता है, यदि –
(i) जनन कोशिकाओं के DNA में पर्याप्त परिवर्तन हो।
(ii) युग्मकों में गुणसूत्रों की संख्या में परिवर्तन हो।
(iii) आनुवंशिक पदार्थों में कोई परिवर्तन न हो।
(iv) मैथुन की घटना घटित न हो।
(a) (i) एवं (ii)
(b) (i) एवं (iii)
(c) (ii), (iii) एवं (iv)
(d) (i), (ii) एवं (iii)
उत्तर:
(a) (i) एवं (ii)

प्रश्न 14.
दो मटर के पौधे जिनमें एक गोल हरे बीजों वाला (RR, YY) दूसरा झुरींदार पीले बीजों वाला (rr, yy) F2 पीढ़ी में नवजातों को जन्म देते हैं जिनके बीज गोल पीले (RrYy) हैं। जब F2 पौधे में स्वपरागण होता है तो F2 पीढ़ी में संतति नये लक्षणों के युग्म से युक्त होगी। निम्न में से नवीन युग्म का चयन कीजिए –
(i) गोले, पीले।
(ii) गोल, हरे।
(iii) झुरींदार, पीले।
(iv) झुरींदार, हरे।
(a) (i) एवं (ii)
(b) (i) एवं (iv)
(c) (ii) एवं (iii)
(d) (i) एवं (iii)
उत्तर:
(b) (i) एवं (iv)

प्रश्न 15.
सही कथन चुनिए –
(a) मटर के पौधे के तन्तु (टैण्ड्रिल) एवं नागफनी के पर्णकाय स्तम्भ (फिल्लोक्लेड) समजात अंग हैं।
(b) मटर के पौधे के तन्तु (टैण्ड्रिल) एवं नागफनी के पर्णकाय स्तम्भ समवृत्ति अंग हैं।
(c) पक्षियों के पंख एवं छिपकली के पैर समवृत्ति अंग हैं।
(d) पक्षियों के पंख एवं चमगादड़ के पंख समजात अंग हैं।
उत्तर:
(a) मटर के पौधे के तन्तु (टैण्ड्रिल) एवं नागफनी के पर्णकाय स्तम्भ (फिल्लोक्लेड) समजात अंग हैं।

प्रश्न 16.
यदि किसी जीव के जीवाश्म पृथ्वी के अन्दर बहुत गहराई में मिलते हैं तो हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि –
(a) जीव अभी हाल ही में विलुप्त हुए हैं।
(b) जीव हजारों वर्ष पूर्व विलुप्त हुए।
(c) जीवाश्म पृथ्वी की परतों में स्थित जीव के विलुप्त होने के समय से कोई सम्बन्ध नहीं रखती है।
(d) जीव के विलुप्त होने का समय हम ज्ञात नहीं कर सकते।
उत्तर:
(b) जीव हजारों वर्ष पूर्व विलुप्त हुए।

प्रश्न 17.
विभिन्नताओं के सन्दर्भ में निम्न में कौन कथन असत्य है?
(a) सभी विभिन्नताएँ जीव के जीवित रहने की समान सम्भावनाएँ रखती हैं।
(b) आनुवंशिक संरचना में परिवर्तन विभिन्नताओं को जन्म देता है।
(c) पर्यावरणीय कारकों द्वारा जीव का वरण विकास प्रक्रिया का आधार होता है।
(d) अलैंगिक जनन में विभिन्नताएँ न्यूनतम होती है।
उत्तर:
(a) सभी विभिन्नताएँ जीव के जीवित रहने की समान सम्भावनाएँ रखती हैं।

प्रश्न 18.
किसी जीव में कोई अभिलक्षण प्रभावित होता है –
(a) केवल पितृ DNA द्वारा।
(b) केवल मातृ DNA द्वारा।
(c) मातृ एवं पितृ दोनों DNA द्वारा।
(d) न मातृ DNA न पितृ DNA द्वारा।
उत्तर:
(c) मातृ एवं पितृ दोनों DNA द्वारा।

प्रश्न 19.
उस समूह का चयन कीजिए जिसमें अधिकतम समानता है –
(a) एक ही जाति (स्पीशीज) के दो जन्तु।
(b) एक ही जीन्स के दो जीव।
(c) एक ही फैमिली के दो जेनेरा।
(d) दो फैमिली के दो जेनेरा।
उत्तर:
(a) एक ही जाति (स्पीशीज) के दो जन्तु।

प्रश्न 20.
विकासवाद (विकास सिद्धान्त) के अनुसार नयी स्पीशीज का निर्माण प्रायः निम्न के द्वारा होता है –
(a) प्रकृति के द्वारा अचानक सृजन।
(b) अनेक पीढ़ियों में होते हुए विभिन्नताओं को अर्जित करके।
(c) अलैंगिक जनन के समय क्लोन का निर्माण।
(d) किसी जीव का एक आवास से दूसरे आवास को जाना।
उत्तर:
(b) अनेक पीढ़ियों में होते हुए विभिन्नताओं को अर्जित करके।

प्रश्न 21.
नीचे दी गई सूची में से उस लक्षण का चयन कीजिए जो अर्जित तो होता है लेकिन आनुवंशिक नहीं –
(a) नेत्र का रंग।
(b) त्वचा का रंग।
(c) शरीर का आकार।
(d) बालों की प्रकृति।
उत्तर:
(c) शरीर का आकार।

प्रश्न 22.
एक अभिलक्षण के दो रूप जोकि नर एवं मादा युग्मकों द्वारा लाये जाते हैं, वे निम्न में होते हैं –
(a) किसी एक गुणसूत्र की प्रतिकृतियों में।
(b) दो भिन्न गुणसूत्रों में।
(c) लिंग गुणसूत्रों में।
(d) किसी भी गुणसूत्र में।
उत्तर:
(a) किसी एक गुणसूत्र की प्रतिकृतियों में।

प्रश्न 23.
उन कथनों का चयन कीजिए जो जीन के लक्षणों की व्याख्या करते हैं –
(i) DNA अणु में जीन विशिष्ट क्रमिक आधार होते हैं।
(ii) एक जीन किसी प्रोटीन को प्रदर्शित नहीं करता।
(iii) एक दी हुई स्पीशीज के जीवों में किसी विभेध गुणसूत्र पर विशिष्ट जीन स्थित होता है।
(iv) प्रत्येक गुणसूत्र पर केवल एक जीन होता है।
(a) (i) एवं (ii)
(b) (i) एवं (iii)
(c) (i) एवं (iv)
(d) (ii) एवं (iv)
उत्तर:
(b) (i) एवं (iii)

प्रश्न 24.
मटर के शुद्ध लम्बे (TT) पौधे को बौने (tt) पौधे के साथ क्रॉस कराया गया है। F2 पीढ़ी में शुद्ध लम्बे पौधों और बौने पौधों का अनुपात होगा –
(a) 1 : 3
(b) 3 : 1
(c) 1 : 1
(d) 2 : 1
उत्तर:
(c) 1 : 1

प्रश्न 25.
मानव युग्मनज में लिंग गुणसूत्रों के जोड़ों की संख्या होगी –
(a) एक।
(b) दो।
(c) तीन।
(d) चार।
उत्तर:
(a) एक।

प्रश्न 26.
प्राकृतिक वरण द्वारा स्पीशीज के विकास का सिद्धान्त निम्न के द्वारा दिया गया था –
(a) मेण्डल।
(b) डार्विन।
(c) मॉर्गन।
(d) लैमार्क।
(b) डार्विन।

प्रश्न 27.
कुछ डायनासोरों में पंख होते थे हालांकि वे उड़ नहीं पाते थे लेकिन पक्षियों में पंख होते हैं जो ‘उनको उड़ने में सहायक होते हैं। विकास के सन्दर्भ में इसका अर्थ है कि –
(a) सरीसृपों का विकास पक्षियों से हुआ था।
(b) सरीसृपों एवं पक्षियों में विकास के सन्दर्भ में कोई सम्बन्ध नहीं है।
(c) दोनों जीवों में पंख समजात अंग हैं।
(d) पक्षियों का विकास सरीसृपों से हुआ।
उत्तर:
(d) पक्षियों का विकास सरीसृपों से हुआ।

प्रश्न 28.
मनुष्य की एक कोशिका में गुणसूत्र पाये जाते हैं –
(a) 23 जोड़े।
(b) 24 जोड़े।
(c) 20 जोड़े।
(d) 22 जोड़े।
उत्तर:
(a) 23 जोड़े।

प्रश्न 29.
आर्कियोप्टेरिक्स उदाहरण है –
(a) समजात अंग का।
(b) समवृत्ति अंग का।
(c) अवशेषी अंग का।
(d) संयोजी कड़ी का।
उत्तर:
(d) संयोजी कड़ी का।

रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. पीढ़ी दर पीढ़ी विभिन्न लक्षणों का संचरण ………… कहलाता है।
  2. पीढ़ी दर पीढ़ी संचारित होने वाले लक्षण ……….. कहलाते हैं।
  3. आनुवंशिकता का अध्ययन ………… कहलाता है।
  4. कर्णपल्लव को पेशियाँ, अक्लदाढ़ मानव के ………… अंग कहलाते हैं।
  5. प्राणी अपने भ्रूणीय परिवर्धन में अपने पूर्वजों की ………… अवस्थाओं को दोहराते हैं।
  6. मेण्डल ने ……….. के नियमों का प्रतिपादन किया। (2019)

उत्तर:

  1. आनुवंशिकता।
  2. आनुवंशिक लक्षण।
  3. आनुवंशिकी।
  4. अवशेषी।
  5. भ्रूणीय।
  6. वंशागाते।

जोड़ी बनाइए
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 4
उत्तर:

  1. → (c)
  2. → (d)
  3. → (e)
  4. → (a)
  5. → (b)

सत्य/असत्य कथन

  1. पुष्प के लाल एवं सफेद रंग में सफेद प्रभावी एवं लाल अप्रभावी होता है।
  2. बीजों के गोल एवं झुरींदार गुणों में गोल प्रभावी तथा झुरींदार अप्रभावी होता है।
  3. जिन अंगों का हम निरन्तर उपयोग करते हैं वे क्षीण होते जाते हैं।
  4. प्रकृति योग्यतम का चयन करती है।
  5. जो गुण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में संचरित नहीं होते, वे आनुवंशिक गुण कहलाते हैं।

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. सत्य।
  3. असत्य।
  4. सत्य।
  5. असत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

  1. योग्यतम की उत्तरजीविता के प्रवर्तक कौन थे?
  2. आनुवंशिकी के जनन का क्या नाम है?
  3. सरीसृप एवं पक्षी वर्ग की संयोजी कड़ी का नाम लिखिए।
  4. पक्षी वर्ग एवं स्तनधारियों के बीच की कड़ी कौन है?
  5. लिग निर्धारण करने वाले गुणसूत्र को क्या कहते हैं?

उत्तर:

  1. डार्विन।
  2. ग्रेगर जॉन मेण्डल।
  3. आर्कियोप्टेरिक्स।
  4. ऐकेडिना।
  5. लिंग गुणसूत्र।

MP Board Class 10th Science Chapter 9 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आनुवंशिकता क्या है? आनुवंशिक लक्षण किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
आनुवंशिकता:
“जीवधारियों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी विभिन्न लक्षणों का संचरण आनुवंशिकता कहलाता है तथा ये लक्षण आनुवंशिक लक्षण कहलाते हैं।”

प्रश्न 2.
आनुवंशिकी से क्या समझते हो?
उत्तर:
आनुवंशिकी:
“विज्ञान की वह शाखा जिसमें आनुवंशिक लक्षणों, उनके संचरण एवं कारणों का अध्ययन किया जाता है, आनुवंशिकी कहलाती है।”

प्रश्न 3.
विभिन्नताएँ (जैव विविधताएँ) क्या होती हैं?
उत्तर:
विभिन्नताएँ:
एक ही जनक की सन्तानों में समानता होते हुए भी वे एक-दूसरे से भिन्न होती हैं, यही विभिन्नता अथवा जैव विविधता कहलाती है।

प्रश्न 4.
आनुवंशिक विभिन्नताएँ किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
आनुवंशिक विभिन्नताएँ-“जो विभिन्नताएँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानान्तरित होती हैं, आनुवंशिक विभिन्नताएँ कहलाती हैं।”

प्रश्न 5.
मेण्डल को प्रयोगों द्वारा कैसे ज्ञात हुआ कि लक्षण प्रभावी या अप्रभावी होते हैं?
उत्तर:
मेण्डल ने अपने प्रयोगों में देखा कि संकरण करने पर कुछ गुण प्रदर्शित होते हैं तथा कुछ गुण छिप जाते हैं। जो गुण प्रदर्शित होते हैं, वे प्रभावी तथा जो गुण छिप जाते हैं, वे अप्रभावी होते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
प्रभावी लक्षण किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
प्रभावी लक्षण:
“जब विपरीत लक्षणों के जोड़े में क्रॉस कराया जाता है तो पहली पीढ़ी में जो लक्षण प्रदर्शित होते हैं, वे प्रभावी लक्षण कहलाते हैं।”

प्रश्न 7.
अप्रभावी लक्षण किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
अप्रभावी लक्षण:
“जब विपरीत लक्षणों के जोड़े में क्रॉस कराया जाता है तब पहली पीढ़ी में जो लक्षण छिपा रहता है, वह अप्रभावी लक्षण कहलाता है।”

प्रश्न 8.
एकसंकर क्रॉस क्या होता है?
उत्तर:
एकसंकर क्रॉस:
“एक विपरीत लक्षण को साथ लेकर कराये गए संकरण को एकसंकर क्रॉस कहते हैं।”

प्रश्न 9.
द्विसंकर क्रॉस क्या होता है?
उत्तर:
द्विसंकर क्रॉस:
“दो विपरीत लक्षणों को साथ लेकर कराये गए संकरण को द्विसंकर क्रॉस कहते हैं।”

प्रश्न 10.
मेण्डल के प्रभाविता के नियम को समझाइए।
उत्तर:
मेण्डल के प्रभाविता के नियम:
इस नियम के अनुसार – “जब विपरीत लक्षणों के एक जोड़े को ध्यान में रखकर क्रॉस कराया जाता है, तो पहली पीढ़ी में केवल प्रभावी गुण (लक्षण) दिखाई देते हैं।” गुणों की यह प्रवृत्ति प्रभाविता तथा यह नियम प्रभाविता का नियम कहलाता है।

प्रश्न 11.
मेण्डल का पृथक्करण का नियम समझाइए।
उत्तर:
मेण्डल का पृथक्करण का नियम:
इस नियम के अनुसार – “जब युग्मकों के निर्माण के समय दो ऐलीलीय जोड़े पृथक्-पृथक् हो जाते हैं और एक युग्मक में एक ही जोड़ा जाता है।” जीन की यह प्रवृत्ति पृथक्करण तथा यह नियम पृथक्करण का नियम कहलाता है।

प्रश्न 12.
मेण्डल के स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम समझाइए।
उत्तर:
मेण्डल का स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम:
इस नियम के अनुसार-जीवों के लक्षण एक-दूसरे से प्रभावित किए बिना स्वतन्त्र रूप से युग्मकों या सन्तान में जाते हैं। अतः उन लक्षणों का पृथक्करण स्वतन्त्र रूप से है अर्थात् एक लक्षण की वंशागति दूसरे लक्षण को प्रभावित नहीं करती, इस प्रवृत्ति को स्वतन्त्र अपव्यूहन एवं इस नियम को स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम कहते हैं।”

प्रश्न 13.
गुणसूत्र क्या है अथवा गुणसूत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
गुणसूत्र:
“सभी यूकैरियोटिक कोशिकाओं के केन्द्रक में स्थित लम्बी धागेनुमा पतली संरचनाएँ जिनका आनुवंशिक पदार्थ कोशिकाद्रव्य में स्वतन्त्र रूप से न रहकर केन्द्रक में कुछ विशिष्ट संरचनाओं के रूप में व्यवस्थित होते हैं, गुणसूत्र कहलाते हैं।”
अथवा
“जीन्स को वहन करने वाली वे वैयक्तिक जीवद्रव्य इकाइयाँ सम्मिलित रूप से उत्तरोत्तर कोशिका विभाजन द्वारा द्विगुणित करती है तथा अपने व्यक्तित्व एवं आकारिकी एवं कार्यिकी को बनाए रखती है, गुणसूत्र कहलाती है।”

प्रश्न 14.
गुणसूत्र का कार्य एवं महत्व समझाइए।
उत्तर:
गुणसूत्र का कार्य एवं महत्व:

  1. आनुवंशिकी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना।
  2. शरीर की संरचना एवं क्रियाशीलता में महत्वपूर्ण भाग लेना।
  3. गुणसूत्र के प्रतिकृतिकरण में संतति बनती है जोकि कोशिकाओं में पहुँचकर नए जीवों का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 15.
लिंग निर्धारण में गुणसूत्र की भूमिका को समझाइए।
उत्तर:
मनुष्य में सन्तान के लिंग का निर्धारण जनक (माता-पिता) के 23वें जोड़े के लिंग गुणसूत्र द्वारा ही होता है। इस प्रकार लिंग निर्धारण में गुणसूत्र की अहम् भूमिका है।

प्रश्न 16.
जैव विकास से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जैव विकास अथवा विकास-“अधिक धीमी गति एवं क्रमबद्ध परिवर्तनों की वह प्रक्रिया जिसके द्वारा आधुनिक जीवों (पौधे एवं प्राणियों) की विभिन्न जातियाँ आदिकाल में उपस्थित जातियों से विकसित हुई, जैव विकास या विकास कहलाता है।”
अथवा
“आदिकाल में धीमी गति से होने वाला वह क्रमिक परिवर्तन जिसके कारण आदि-सूक्ष्म सरल जीवों से वर्तमान समय के विकसित एवं जटिल जीवों का निर्माण हुआ, विकास या जैव विकास कहलाता है।”

प्रश्न 17.
अवशेषी अंग क्या हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
अवशेषी अंग:
“प्राणियों के शरीर में पाये जाने वाले ऐसे अंग जोकि कार्य के लिए अनावश्यक होते हैं तथा पूर्ण विकसित नहीं होते हैं, लेकिन किन्हीं अन्य सम्बन्धित प्राणियों में पूर्ण विकसित होते हैं, अवशेषी अंग कहलाते हैं।”
अथवा
“वे अंग जो किसी प्राणी के पूर्वजों में पूर्ण विकसित तथा क्रियाशील अवस्था में पाये जाते रहे हों, परन्तु विकास क्रम में धीरे-धीरे अपकर्षित होकर अपशिष्ट हो गए हों, अवशेषी अंग कहलाते हैं।”
उदाहरण: कर्णपल्लव की पेशियाँ एवं कृमिरूप परिशेषिका।

प्रश्न 18.
संयोजन कड़ियों से क्या आशय है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
संयोजन कड़ियाँ:
“प्राणियों में कुछ ऐसे जन्तु मिलते हैं, जिनमें कुछ कम विकसित लक्षणों के साथ-साथ विकसित लक्षण भी पाये जाते हैं अर्थात् उनमें प्राचीन पूर्वज और आधुनिक रूप से विकसित प्राणी वर्गों के लक्षण पाये जाते हैं, संयोजन कड़ियाँ कहलाते हैं।”
उदाहरण: सरीसृप एवं पक्षी वर्ग की संयोजन कड़ी आर्कियोप्टेरिक्स।

प्रश्न 19.
जीवाश्म किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। (2019)
उत्तर:
जीवाश्म:
“प्राचीनकालीन अनेक प्रकार के पौधे एवं प्राणियों के मृत अवशेष जो चट्टानों में परिरक्षित रहते हैं, जीवाश्म कहलाते हैं।”
उदाहरण: डायनोसोर्स एवं आर्कियोप्टेरिक्स के जीवाश्म।

प्रश्न 20.
जीवन संघर्ष से क्या समझते हो?
उत्तर:
जीवन संघर्ष:
“जीवों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने से उनके जीवित रहने के लिए समस्या बढ़ जाती है। प्रकृति का सन्तुलन बनाए रखने के लिए तथा भोजन, जल, प्रकाश, वायु एवं सुरक्षित निवास के लिए जीवों में संघर्ष होने लगता है, जिसे जीवन संघर्ष कहते हैं।”

प्रश्न 21.
योग्यतम की उत्तरजीविता से क्या समझते हो?
उत्तर:
योग्यतम की उत्तरजीविता:
“ऐसे जीव जिनमें लाभदायक विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं, वे ही जीवन संघर्ष में विजयी होकर जीवित रहते हैं तथा हानिकारक विभिन्नताओं वाले जीव उस जीवन संघर्ष में नष्ट हो जाते हैं। इस घटना को योग्यतम की उत्तरजीविता कहते हैं।”

प्रश्न 22.
प्राकृतिक चयन (वरण) किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक चयन (वरण):
“प्रकृति जीवन संघर्ष के द्वारा योग्यतम का चयन करती रहती है, जिसे प्राकृतिक चयन (वरण) कहते हैं।”

प्रश्न 23.
जातिउद्भवन से क्या समझते हो?
उत्तर:
जातिउद्भवन:
“जब कोई एक जाति (स्पीशीज) के जीव दो वर्गों में बँट जाएँ और उनके DNA में एवं गुणसूत्रों की संख्या में इस प्रकार परिवर्तन हो जाय कि वे परस्पर जनन करने में असमर्थ हों तो नयी जाति (स्पीशीज) का उद्भव होता है। यह घटना जातिउद्भवन कहलाती है।”

MP Board Solutions

प्रश्न 24.
मानव के नवजात शिशु का लिंग निर्धारण कैसे होता है?
उत्तर:
मनुष्य में पिता से प्राप्त लिंग गुणसूत्र द्वारा बच्चे के लिंग का निर्धारण होता है। यदि बच्चा पिता के ‘X’ गुणसूत्र को ग्रहण करता है तो वह लड़की होगी और यदि वह Y-गुणसूत्र को ग्रहण करता है तो वह लड़का होगा।

प्रश्न 25.
क्या नवजात के लिंग निर्धारण में माँ का लिंग गुणसूत्र युग्म अहम् भूमिका निभाता है?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि माँ के लिंग गुणसूत्र जोड़े में केवल X-गुणसूत्र होते हैं और नवजात चाहे लड़का हो अथवा लड़की वह माँ से केवल X-गुणसूत्र ही ग्रहण करता है।

प्रश्न 26.
मादा मानव में सभी युग्मक केवल X-गुणसूत्र ही रखते हैं, क्यों?
उत्तर:
मादा मानव में लिंग गुणसूत्र युग्म में केवल (XX) गुणसूत्र होते हैं। इसलिए युग्मक बनते समय अर्द्धसूत्र विभाजन के फलस्वरूप केवल X गुणसूत्र ही युग्मक में प्रवेश करता है। अतः प्रत्येक युग्मक में केवल X-गुणसूत्र ही होते हैं।

प्रश्न 27.
मनुष्य में नर बालक या मादा बालिका प्राप्त करने की सांख्यिकीय प्रायिकता 50 : 50 है। उचित व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
मनुष्य में बालक का लिंग निर्धारण पिता से प्राप्त लिंग गुणसूत्र द्वारा होता है चूँकि नर मनुष्य में X-गुणसूत्र एवं Y-गुणसूत्र की संख्या का अनुपात 50 : 50 है इसलिए नर बालक या मादा बालिका बनने की सांख्यिकीय प्रायिकता भी 50 : 50 होगी।

प्रश्न 28.
किसी समष्टि की छोटी जनसंख्या के विलुप्त होने की अधिक सम्भावनाएँ रहती हैं जबकि बड़ी जनसंख्या वाली स्पीशीज की विलुप्त होने की कम सम्भावनाएँ होती हैं? उचित व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
छोटी जनसंख्या वाले जीवों में जनन कम होगा फलस्वरूप उनके अन्दर विभिन्नताएँ (विविधताएँ) भी कम होंगी जबकि किसी जीव की जितनी अधिक जनसंख्या होगी उतनी ही अधिक जनन की सम्भावनाएँ होंगी और फलस्वरूप उतनी ही अधिक विभिन्नताएँ होंगी। प्रतिकूल परिस्थितियों में अधिक विभिन्नताओं वाले जीवों के जीवित रहने की सम्भावनाएँ अधिक होती हैं। इसलिए अधिक जनसंख्या वाले जीवों की अपेक्षा बहुत कम जनसंख्या वाले जीवों के विलुप्त होने की अधिक सम्भावनाएँ होती हैं।

प्रश्न 29.
समजात संरचना क्या होती है? एक उदाहरण दीजिए। क्या यह आवश्यक है कि समजात संरचना वाले जीवों के पूर्वज एक ही होंगे?
उत्तर:
समजात संरचना एवं उसके उदाहरणनिर्देश-पाठान्त प्रश्नोत्तर के प्रश्न 6 का प्रथम भाग देखिए। हाँ, उनके पूर्वज एक ही होंगे लेकिन विभिन्न क्रियाकलापों के लिए विभिन्न रूप से विकसित होंगे।

प्रश्न 30.
क्या पृथ्वी पर जन्तुओं में उत्पन्न विविधता उनके पूर्वजों की विविधता की ओर इशारा करती है? विकास के प्रकाश में इसकी व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
यद्यपि पृथ्वी पर जन्तुओं की संरचना में बड़े पैमाने पर विविधता देखने को मिलती है पर शायद उनके पूर्वज समान नहीं होंगे क्योंकि समान पूर्वजों में विविधता को कुछ सीमा तक सीमित किया होता। विविधता युक्त बहुत से जीव आज भी समान आवासों में रहते हैं। उनका भौगोलिक पृथक्करण भी उनका समान नहीं होगा। अतः सभी जीवों के समान पूर्वजों में भी समानता का सिद्धान्त नहीं है।

प्रश्न 31.
निम्न मटर के पौधों के लक्षणों के विपरीत लक्षण लिखिए तथा बताइए उनमें कौन प्रभावी है और कौन अप्रभावी?

  1. पीला बीज।
  2. गोल बीज।

उत्तर:

  1. पीला बीज का विपरीत लक्षण हरा बीज है। यहाँ पीला प्रभावी लक्षण है तथा हरा अप्रभावी।
  2. गोल बीज का विपरीत लक्षण झुरींदार बीज है यहाँ गोल प्रभावी लक्षण है और झुरींदार अप्रभावी।

प्रश्न 32.
एक औरत के केवल लड़कियाँ हैं। इस स्थिति का आनुवंशिक रूप से विश्लेषण कीजिए एवं एक उचित व्याख्या दीजिए।
उत्तर:
औरत (महिला) लिंग गुणसूत्र युग्म में केवल X-गुणसूत्र उत्पन्न करती है जबकि पुरुष के लिंग गुणसूत्र युग्म में X-गुणसूत्र एवं Y-गुणसूत्र दोनों होते हैं जो वास्तव में बच्चे का लिंग निर्धारण करते हैं। हर बार महिला के युग्मकों को पुरुष का X-गुणसूत्र वाला ही युग्मक जनन के लिए प्राप्त हो सका, इसलिए उसके केवल लड़कियाँ ही हैं।

प्रश्न 33.
कारण बताइए कि क्यों उपार्जित गुणों की वंशागति नहीं होती?
उत्तर:
उपार्जित गुणों (लक्षणों) की वंशागति नहीं होती क्योंकि ये लक्षण जनन कोशिकाओं के DNA में कोई परिवर्तन नहीं करते, केवल वे ही लक्षण वंशागत होते हैं जिनका कोई जीन होता है।

प्रश्न 34.
F2 संतति में लक्षणों के नए संयोग बनने का कारण बताइए।
उत्तर:
पौधों का लम्बा या बौना होना, बीजों का गोल या झुरींदार होना आदि लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत हुए हैं।

प्रश्न 35.
निम्न परपरागण एवं F2 में स्वपरागण का अध्ययन कीजिए तथा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 5
उत्तर:
RrYy गोल, पीले।

प्रश्न 36.
उपर्युक्त प्रश्न-34 में F2 पीढ़ी की सन्तानों में लक्षणों के कौन से संयोग बनेंगे? उनका अनुपात क्या होगा?
उत्तर:

  1. गोल, पीले।
  2. गोल, हरे।
  3. झुर्शीदार, पीले।
  4. झुर्रादार हरे।

अनुपात: 9 : 3 : 3 : 1

प्रश्न 37.
मानव की तुलना में बैक्टीरिया की शारीरिक संरचना काफी सरल है। इसका मतलब यह तो नहीं कि मानव बैक्टीरिया की अपेक्षा अधिक विकसित है? उचित व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
यह एक वाद-विवाद का विषय है। यदि शारीरिक जटिलता विकास का परिणाम है तब तो मानव बैक्टीरिया की अपेक्षा अधिक विकसित है। लेकिन जब हम पूरे जीवन की विशेषताओं को ध्यान में रखें तो यह कहना कठिन होगा कि कौन-सा जीव विकसित है।

प्रश्न 38.
विकास आण्विक संरचना को अधिक स्थायी रूप से प्रदर्शित करता है जब इसकी तुलना शारीरिक संरचना से की जाती है। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
जैव जगत में जीवों में आकार, आकृति, संरचना आकारिकी विशेषताओं (लक्षणों) में गहरी विभिन्नताएँ देखने को मिलती हैं लेकिन आण्विक स्तर पर ये विविधता युक्त जीव परस्पर अविश्वसनीय समानताएँ रखते हैं। उदाहरणस्वरूप प्राथमिक तौर-पर जैवीय अणु, जैसे-DNA. RNA, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स आदि सभी जीवों में अत्यन्त समानता रखते हैं।

प्रश्न 39.
जैव-विविधता किसे कहते हैं? यदि किसी क्षेत्र की जैव-विविधता सुरक्षित नहीं रखी जाए, तो क्या होगा? इसके एक प्रभाव का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
विभिन्नताएँ:
एक ही जनक की सन्तानों में समानता होते हुए भी वे एक-दूसरे से भिन्न होती हैं, यही विभिन्नता अथवा जैव विविधता कहलाती है। यदि किसी क्षेत्र की जैव-विविधता सुरक्षित नहीं रखी जाए, तो प्रतिकूल परिस्थितियों में उस क्षेत्र से उस स्पीशीज की उत्तरजीविता के अभाव में विलुप्त होने की सम्भावना बढ़ जाती है। विभिन्नताओं के प्रभाव के कारण नयी स्पीशीज के उत्पन्न होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

प्रश्न 40.
वंशागति एवं उपार्जित लक्षणों में उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
वंशागत लक्षण:
“जो लक्षण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को अर्थात् जनकों से सन्तान को स्थानान्तरित होते हैं, वंशागत लक्षण कहलाते हैं।”
उदाहरण: आँख का रंग, बीज़ों का रंग।

उपार्जित लक्षण:
“जो लक्षण जीवन-पर्यन्त अर्जित किए जाते हैं तथा जनक से सन्तान को स्थानान्तरित नहीं होते, उपार्जित लक्षण कहलाते हैं।”
उदाहरण: मोटापा, किसी दुर्घटना में कटी हुई अंगुलियाँ।

MP Board Class 10th Science Chapter 9 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आनुवंशिक विभिन्नताओं के कारणों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
आनुवंशिक विभिन्नताओं के कारण:

  1. गुणसूत्रों की संख्या में परिवर्तन – गुणसूत्रों की संख्या में परिवर्तन से आनुवंशिक पदार्थ में भी परिवर्तन आ जाता है, जिस कारण जीव अपने जनक से भिन्न हो जाता है।
  2. जीन उत्परिवर्तन – जीन संरचना में परिवर्तन होने से भी विभिन्नता उत्पन्न होती है।
  3. गुणसूत्रों की संरचना में परिवर्तन – इसमें जीन की संख्या एवं विन्यास में परिवर्तन होने से एक ही जाति के जीवों में विभिन्नता आ जाती है।
  4. लैंगिक जनन – लैंगिक जनन के समय जीन विनिमय के कारण विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 2.
मेण्डल ने अपने प्रयोग के लिए मटर का पौधा ही क्यों चुना? कारणों को समझाइए।
उत्तर:
मेण्डल के द्वारा अपने प्रयोगों के लिए मटर के पौधे का चयन करने के कारण:
मेण्डल ने अपने प्रयोग के लिए मटर के पौधे का निम्न कारणों से चयन किया –

  1. मटर का पौधा आसानी से सर्वत्र उगाया जा सकता है।
  2. मटर का पौधा वार्षिक तथा अल्पकालिक जीवन चक्र वाला होता है।
  3. मटर के पुष्प द्विलिंगी होते हैं तथा पौधे मुख्यतः स्व-परागित होते हैं।
  4. मटर के पौधे में अनेक विरोधी गुण पाये जाते हैं।
  5. मटर में कृत्रिम रूप से परपरागण द्वारा आसानी से संकरण कराया जा सकता है।
  6. स्व:निषेचन के कारण मटर के पौधे समयुग्मजी होते हैं अत: पीढ़ी-दर-पीढ़ी ये शुद्ध लक्षण वाले होते हैं।

प्रश्न 3.
मेण्डल के प्रभाविता के नियम को उदाहरण सहित समझाइए तथा इस नियम की पुष्टि के लिए रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर:
मेण्डल के प्रभाविता के नियम:
इस नियम के अनुसार – “जब विपरीत लक्षणों के एक जोड़े को ध्यान में रखकर क्रॉस कराया जाता है, तो पहली पीढ़ी में केवल प्रभावी गुण (लक्षण) दिखाई देते हैं।” गुणों की यह प्रवृत्ति प्रभाविता तथा यह नियम प्रभाविता का नियम कहलाता है।
रेखाचित्र –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 6

प्रश्न 4.
मेण्डल के पृथक्करण के नियम को उदाहरण सहित समझाइए तथा इस नियम की पुष्टि के लिए रेखाचित्र खींचिए।
उत्तर:
मेण्डल के पृथक्करण का नियम:
इस नियम के अनुसार – “जब युग्मकों के निर्माण के समय दो ऐलीलीय जोड़े पृथक्-पृथक् हो जाते हैं और एक युग्मक में एक ही जोड़ा जाता है।” जीन की यह प्रवृत्ति पृथक्करण तथा यह नियम पृथक्करण का नियम कहलाता है।
रेखाचित्र –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 7

प्रश्न 5.
मेण्डल के स्वतन्त्र अपव्यूहन के नियम का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। इस नियम की पुष्टि के लिए द्विगुणित क्रॉस का रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर:
मेण्डल का स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम:
मेण्डल का पृथक्करण का नियम:
इस नियम के अनुसार – “जब युग्मकों के निर्माण के समय दो ऐलीलीय जोड़े पृथक्-पृथक् हो जाते हैं और एक युग्मक में एक ही जोड़ा जाता है।” जीन की यह प्रवृत्ति पृथक्करण तथा यह नियम पृथक्करण का नियम कहलाता है।
रेखाचित्र –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 8

प्रश्न 6.
मेण्डल के नियमों का महत्व समझाइए।
उत्तर:
मेण्डल के नियमों का महत्व:

  1. मेण्डलवाद (मेण्डल के नियमों) के आधार पर उच्च लक्षणों वाली सन्तानों को प्राप्त किया जा सकता है।
  2. रोग प्रतिरोधी पौधों की किस्मों का विकास किया जा सकता है।
  3. उन्नत किस्में बनाकर उनके उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है।
  4. आनुवंशिक रोगों की खोज एवं उनके निदान में इसका प्रयोग हो सकता है।
  5. आनुवंशिकता के आधुनिक सिद्धान्त बनाने में बहुत मदद मिली है।
  6. जन्तुओं की अच्छी नस्ल पैदा करने में सहायता मिली है।

प्रश्न 7.
जीवों में पाई जाने वाली मूलभूत समानताओं को लिखिए।
उत्तर:
जीवों के संगठन एवं संरचना में समानताएँ:

  1. सभी जीव कोशिकाओं से निर्मित होते हैं।
  2. सभी जीवों का निर्माण जीवद्रव्य से हुआ है, जो उनकी कोशिकाओं में पाया जाता है।
  3. सभी जीवों में प्रजनन की प्रवृत्ति पाई जाती है।
  4. सभी जीवों की अपनी-अपनी जातियाँ होती हैं।

प्रश्न 8.
जैव विकास की परिकल्पना किन तथ्यों पर आधारित होती है?
उत्तर:
जैव विकास की परिकल्पना निम्न तथ्यों पर आधारित होती है –

  1. प्रकृति का वातावरण एवं उसकी दशाएँ कभी भी स्थिर या स्थायी नहीं होती हैं, इनमें निरन्तर परिवर्तन होता रहता है।
  2. आधुनिक समय में पृथ्वी पर जितनी अधिक जीव-जातियाँ पाई जाती हैं, उतनी अधिक संख्या में आदिकाल में नहीं पाई जाती होंगी।
  3. विकास के कारण एक ही जाति से अनेक जीव-जातियों की उत्पत्ति एवं विकास हुआ होगा।
  4. आदिकाल में पायी जाने वाली जीव-जातियों की संरचना, वर्तमान में पाई जाने वाली जीव-जातियों की संरचना से सरल रही होगी।
  5. जीव-जातियों के वंशज एक ही रहे होंगे।

प्रश्न 9.
समजात एवं समवृत्ति अंगों में अन्तर बताइए।
उत्तर:
समजात एवं समवृत्ति अंगों में अन्तर –

समजात अंग समवृत्ति अंग
समजात अंगों की उत्पत्ति समान होती है। समवृत्ति अंगों की उत्पत्ति भिन्न-भिन्न होती है। अर्थात् ये अलग-अलग स्थान से उत्पन्न होते हैं।
समजात अंगों की संरचना समान होती है। समवृत्ति अंगों की संरचना भिन्न-भिन्न होती है।
समजात अंगों के कार्य भिन्न-भिन्न होते हैं अर्थात् प्रत्येक समजात अंग अलग-अलग प्रकार के कार्य करता है। समवृत्ति अंग एक जैसा कार्य करते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
आर्कियोप्टेरिक्स के लक्षणों के आधार पर इस तथ्य की पुष्टि कीजिए कि पक्षी वर्ग का विकास सरीसृप वर्ग से हुआ।
उत्तर:
इस पुरातन पक्षी को सरीसृपों एवं पक्षियों के बीच की संयोजी कड़ी माना गया है। यह जुरैसिक कल्प में पाया जाने वाला कौवे के आकार का पक्षी था। इसमें सरीस्प एवं पक्षी वर्ग दोनों के मिश्रित लक्षण थे। इसका सिर छोटा परन्तु मजबूत था। इसके जबड़े में दाँत पाये जाते थे। अपेक्षाकृत कमजोर एवं लम्बी पूँछ पर जोड़ों में पंख व्यवस्थित थे। शरीर पर शल्क पाये जाते थे। पसलियों पर अन्सिनेट प्रवर्ध अनुपस्थित थे। V के आकार की अर्कुला पायी जाती थी। इसके लक्षणों के अध्ययन से इस तथ्य की पुष्टि होती है कि पक्षियों का विकास परीसृप से हुआ।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 9

प्रश्न 11.
प्रत्येक के लिए एक-एक उदाहरण देकर व्याख्या कीजिए कि निम्नलिखित किस प्रकार जीवों के विकास के पक्ष में प्रमाण प्रस्तुत करते हैं?

  1. समजात अंग।
  2. समरूप अंग।
  3. जीवाश्य।

उत्तर:
1. समजात अंग:
सील एवं ह्वेल के अगपाद पक्षों में (तैरने के लिए), चमगादड़ों के पंखों में (उड़ने के लिए), घोड़ों के खुरों वाली टाँगों में (दौड़ने के लिए), मानव के हाथों में (पकड़ने के लिए) अनुकूलित होते हैं। इन सभी समजात अंगों में समान अस्थियों का बना कंकाल समान पेशियाँ आदि पायी जाती हैं। इनकी समजातता प्रमाणित करती है कि इनकी उत्पत्ति सहपूर्वजों से हुई है जो कालान्तर में वातावरण एवं आवश्यकतानुसार विभिन्न रूपों में परिवर्तित हो गए।

2. समरूप अंग (समवृत्ति अंग):
शकरकंद एवं आलूकंद दोनों ही भूमि के अन्दर पायी जाने वाले माँसल कंद होते हैं तथा दोनों ही भोजन का संचय एवं जनन का कार्य करते हैं अत: दोनों ही समरूप (समवृत्ति) अंग हैं क्योंकि दोनों के कार्य समान हैं, रूप समान हैं लेकिन शकरकंद अपस्थानिक जड़ का रूपान्तरण है तथा आलू भुमिगत तने का रूपान्तरण है। अतः इनकी उत्पत्ति सहपूर्वजों से नहीं हुई है।

3. जीवाश्म:
जैव विकास में जीवाश्म का महत्व-जैव विकास में जीवाश्म का प्रमाण बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें विभिन्न जीवाश्मों को एकत्रित करके उनकी आयु का निर्धारण कर लिया जाता है। फिर उन्हें आयु के क्रम में व्यवस्थित करके अध्ययन करने से विकास की प्रक्रिया ज्ञात की जा सकती है।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए –

  1. जातिउद्भत।
  2. प्राकृतिक वरण (चयन)।

उत्तर:
1. जातिउद्भवन:
“जब कोई एक जाति (स्पीशीज) के जीव दो वर्गों में बँट जाएँ और उनके DNA में एवं गुणसूत्रों की संख्या में इस प्रकार परिवर्तन हो जाय कि वे परस्पर जनन करने में असमर्थ हों तो नयी जाति (स्पीशीज) का उद्भव होता है। यह घटना जातिउद्भवन कहलाती है।”

2. प्राकृतिक वरण (चयन):
प्राकृतिक चयन (वरण):
“प्रकृति जीवन संघर्ष के द्वारा योग्यतम का चयन करती रहती है, जिसे प्राकृतिक चयन (वरण) कहते हैं।”

प्रश्न 13.
मेण्डल के प्रयोगों द्वारा किस प्रकार दर्शाया कि लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
उत्तर:
मेण्डल के अपने प्रयोगों द्वारा दर्शाया कि लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं। इस सन्दर्भ में उन्होंने स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम भी प्रतिपादित किया।
मेण्डल का स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम:
इस नियम के अनुसार – “जब युग्मकों के निर्माण के समय दो ऐलीलीय जोड़े पृथक्-पृथक् हो जाते हैं और एक युग्मक में एक ही जोड़ा जाता है।” जीन की यह प्रवृत्ति पृथक्करण तथा यह नियम पृथक्करण का नियम कहलाता है।
रेखाचित्र –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 8

प्रश्न 14.
“अध्ययन के दो क्षेत्र-‘विकास’ और ‘वर्गीकरण’ परस्पर जुड़े हुए हैं।” इस कथन की पुष्टि कीजिए।
अथवा
“जैव विकास तथा जीवों का वर्गीकरण परस्पर सम्बन्धित है।” इस कथन की कारण सहित पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
जैव विकास एवं जैव वर्गीकरण में सम्बन्ध-स्वीडन वैज्ञानिक कैरोलस लीनियस ने वर्गीकरण की द्विनाम पद्धति को प्रस्तुत किया। इसके अनुसार इसमें द्वितीय नाम जाति तथा पहला नाम उस श्रेणी का है जिसमें इस जाति से मिलती-जुलती सभी जातियों को सम्मिलित किया गया है।

जाति पौधों एवं जन्तुओं का ऐसा समूह है जिसके सभी सदस्य परस्पर संकरण द्वारा जननक्षम संतति उत्पन्न करते हैं तथा उनमें संरचनात्मक कार्यिकीय तथा भ्रूणीय समानताएँ पायी जाती हैं। समान जातियों को श्रेण” में समान श्रेणियाँ को कुल में, समान कुलों को गण में, समान गणों को वर्गों में, वर्गों को संघों में तथा संघों का जगत में रखा गया है। दरसे इस कथन की पुष्टि होती है कि जैव विकास तथा जीवों का वर्गीकरण परस्पर सम्बन्धित है।

प्रश्न 15.
मेण्डल ने यह किस प्रकार स्पष्ट किया कि “यह सम्भव है कि कोई लक्षण वंशानुगत हो जाय परन्तु किसी जीव में व्यक्त न हो पाए।”
उत्तर:
मेण्डल ने जब मटर के दो भिन्न लक्षणों वाले पौधों में संकरण कराया तो प्रथम पीढ़ी (संतति) में दोनों के लक्षण वंशागत होते हैं। लेकिन केवल एक लक्षण ही व्यक्त होता है तथा दूसरा लक्षण व्यक्त नहीं होता अर्थात् छिपा रहता है जो अगली पीढ़ी में पुनः व्यक्त होता है। अर्थात् प्रभावी लक्षण प्रकट होता है तथा अप्रभावी लक्षण छिपा रहता है। इससे स्पष्ट होता है कि कोई लक्षण वंशानुगत तो होता है लेकिन व्यक्त नहीं होता।

उदाहरणार्थ:
मटर के लाल पुष्प एवं सफेद पुष्पों वाले पौधों में संकरण कराने पर पहली पीढ़ी में सभी पौधे लाल पुष्प वाले होते हैं जबकि अगली पीढ़ी में लाल एवं सफेद दोनों प्रकार के पुष्पों के पौधे उत्पन्न होते हैं। अर्थात् सफेद रंग वंशानुगत तो हुआ लेकिन पहली पीढ़ी में प्रकट नहीं हुआ।

प्रश्न 16.
जीवाश्म की तीन महत्वपूर्ण विशेषताएँ लिखिए जो हमको विकास के अध्ययन में सहायक हों।
उत्तर:
जीवाश्म की महत्वपूर्ण विशेषताएँ जो विकास के अध्ययन में सहायक होंगी –

  1. जीवाश्म पूर्वज स्पीशीज के संरक्षण के मोड़ को व्यक्त करते हैं अर्थात् उससे जीवाश्मीकरण की प्रक्रिया का पता चलता है।
  2. जीवाश्म जीवों और उनके पूर्वजों के बीच क्रमिक विकसित लक्षणों में सम्बन्ध स्थापित करने में सहायक होते हैं।
  3. जीवाश्म आयु निर्धारण में सहायक होते हैं। कार्बन डेटिंग की प्रक्रिया द्वारा जीवाश्मों के जीवनकाल की गणना की जा सकती है। इससे उन्हें काल
  4. खण्ड के क्रम में व्यवस्थित करके उनके क्रमिक विकास का अध्ययन किया जा सकता है।

प्रश्न 17.
क्या किसी स्पीशीज के जीवों का भौगोलिक पृथक्करण नयी स्पीशीज को जन्म देगा? एक उचित व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
हाँ, भौगोलिक पृथक्करण धीरे-धीरे समष्टि को विलुप्त होने के कगार पर ले जाता है। यह घटना पृथक्कृत जीवों में लैंगिक जनन के लिए कुछ सीमाएँ बाँध सकते हैं। धीरे-धीरे पृथक्कृत जीव परस्पर जनन करने लगते हैं और नयी विभिन्नताएँ उत्पन्न कर सकते हैं। लगातार उन विभिन्नताओं का संचयन नयी पीढ़ियों द्वारा करते-करते अन्त में नयी स्पीशीज के जनन की ओर बढ़ती है। इस प्रकार नयी स्पीशीज का जन्म होगा।

प्रश्न 18.
सभी मानव प्रजातियाँ जैसे अफ्रीकन, एशियन, यूरोपियन, अमेरिकन एवं अन्य का विकास सह-पूर्वजों से विकसित हुई हो ऐसा हो सकता है। इस विचार की पुष्टि के लिए प्रमाण दीजिए।
उत्तर:
सभी मानव प्रजातियाँ जैसे अफ्रीकन, एशियन, यूरोपियन, अमेरिकन एवं अन्य सभी का विकास एक सह-पूर्वजों से ही हुआ है। इसके प्रमाणस्वरूप निम्न तथ्य महत्वपूर्ण हैं –

  1. समान शारीरिक संरचना।
  2. समान जैव प्रक्रम एवं चयापचय क्रियाएँ।
  3. सभी में समान गुणसूत्रों की संख्या।
  4. समान आनुवंशिक ब्लूप्रिंट इत्यादि।

प्रश्न 19.
निम्न संकरणों में संतति के लक्षण लिखिए –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 10
उत्तर:
(a) (गोल, पीले)
(b)

  1. (गोल, पीले)
  2. (गोल, हरे)
  3. (झुरींदार, पीले)
  4. (झुरींदार, हरे)

(c) (झुरींदार, हरे)
(d) (गोल, पीले)

MP Board Class 10th Science Chapter 9 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जीन संकल्पना की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
जीन संकल्पना की विशेषताएँ:

  1. जीन गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं।
  2. जीन एक भौतिक इकाई है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी जनक (माता-पिता) से सन्तान में वंशागत होते हैं।
  3. जीन गुणसूत्रों पर माला के दाने की तरह विन्यासित होते हैं।
  4. प्रत्येक जीन एक विशिष्ट गुणसूत्र में विशिष्ट स्थान पर स्थित होता है।
  5. कोई भी जीन एक से अधिक अवस्थाओं में मिल सकता है।
  6. जीन जीवों के भौतिक एवं शरीर के क्रियात्मक लक्षणों को निर्धारित करते हैं अर्थात् जीन एक भौतिक क्रियात्मक इकाई है।
  7. जीन पुनरावृत्ति करते हैं।
  8. प्रत्येक जीन एक विशेष प्रोटीन का संश्लेषण करता है।
  9. जीन जटिल कार्बनिक यौगिक होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट्स एवं न्यूक्लिक अम्लों के रूप में संयुक्त होते हैं।

प्रश्न 2.
मेण्डल के प्रयोग ने यह कैसे दर्शाया कि –

  1. लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं?
  2. विभिन्न लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं?

उत्तर:
1. लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं।
मेण्डल ने अपने प्रयोगों द्वारा दर्शाया कि लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशागत होते हैं। इस सन्दर्भ में उन्होंने प्रभाविता का नियम भी प्रतिपादित किया।
मेण्डल के प्रभाविता के नियम:
इस नियम के अनुसार – “जब विपरीत लक्षणों के एक जोड़े को ध्यान में रखकर क्रॉस कराया जाता है, तो पहली पीढ़ी में केवल प्रभावी गुण (लक्षण) दिखाई देते हैं।” गुणों की यह प्रवृत्ति प्रभाविता तथा यह नियम प्रभाविता का नियम कहलाता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 9

2. विभिन्न लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं।
मेण्डल के अपने प्रयोगों द्वारा दर्शाया कि लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं। इस सन्दर्भ में उन्होंने स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम भी प्रतिपादित किया।
मेण्डल का स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम:
इस नियम के अनुसार – “जब युग्मकों के निर्माण के समय दो ऐलीलीय जोड़े पृथक्-पृथक् हो जाते हैं और एक युग्मक में एक ही जोड़ा जाता है।” जीन की यह प्रवृत्ति पृथक्करण तथा यह नियम पृथक्करण का नियम कहलाता है।
रेखाचित्र –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास 8

प्रश्न 3.
विकास की परिभाषा लिखिए। यह किस प्रकार होता है? वर्णन कीजिए कि जीवाश्म किस प्रकार विकास के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करते हैं?
उत्तर:
विकास या जैव विकास:
जैव विकास अथवा विकास-“अधिक धीमी गति एवं क्रमबद्ध परिवर्तनों की वह प्रक्रिया जिसके द्वारा आधुनिक जीवों (पौधे एवं प्राणियों) की विभिन्न जातियाँ आदिकाल में उपस्थित जातियों से विकसित हुई, जैव विकास या विकास कहलाता है।”
अथवा
“आदिकाल में धीमी गति से होने वाला वह क्रमिक परिवर्तन जिसके कारण आदि-सूक्ष्म सरल जीवों से वर्तमान समय के विकसित एवं जटिल जीवों का निर्माण हुआ, विकास या जैव विकास कहलाता है।”

विकास की प्रक्रिया:
वर्तमान जटिल जीवों का विकास पूर्व के सरल जीवों के क्रमिक परिवर्तन, विभिन्नताओं एवं अनुकूलन के द्वारा हजारों-लाखों वर्षों में धीरे-धीरे हुआ। पर्यावरण एवं जीव की आवश्यकताओं के अनुसार धीरे-धीरे जीव का विकास हुआ।

विकास के समर्थन में जीवाश्मों के प्रमाण:
जैव विकास में जीवाश्म का प्रमाण बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें विभिन्न जीवाश्मों को एकत्रित करके उनकी आयु का निर्धारण कर लिया जाता है। फिर उन्हें आयु के क्रम में व्यवस्थित करके अध्ययन करने से विकास की प्रक्रिया ज्ञात की जा सकती है।

प्रश्न 4.
प्रत्येक का एक-एक उदाहरण देकर उपार्जित लक्षणों और आनुवंशिक लक्षणों के बीच विभेदन कीजिए। किसी व्यष्टि द्वारा अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में उपार्जित लक्षण/अनुभव अगली पीढ़ी में वंशानुगत क्यों नहीं होते? इस तथ्य का कारण उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
उपार्जित लक्षण एवं वंशानुगत (आनुवंशिक) लक्षणों के बीच उदाहरण सहित विभेदन:
“जो लक्षण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को अर्थात् जनकों से सन्तान को स्थानान्तरित होते हैं, वंशागत लक्षण कहलाते हैं।”
उदाहरण: आँख का रंग, बीज़ों का रंग।

उपार्जित लक्षण: “जो लक्षण जीवन-पर्यन्त अर्जित किए जाते हैं तथा जनक से सन्तान को स्थानान्तरित नहीं होते, उपार्जित लक्षण कहलाते हैं।”
उदाहरण: मोटापा, किसी दुर्घटना में कटी हुई अंगुलियाँ।

किसी व्यष्टि द्वारा अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में उपार्जित लक्षण/अनुभव अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते। उपार्जित गुणों (लक्षणों) की वंशागति नहीं होती क्योंकि ये लक्षण जनन कोशिकाओं के DNA में कोई परिवर्तन नहीं करते, केवल वे ही लक्षण वंशागत होते हैं जिनका कोई जीन होता है।

प्रश्न 5.
आनुवंशिकता की तकनीक की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
आनुवंशिकता (वंशानुगत) की प्रमुख विशेषताएँ:

  1. लक्षणों का नियन्त्रण जीन्स के द्वारा होता है।
  2. प्रत्येक जीन एक-एक लक्षण को नियन्त्रित करता है।
  3. जीन दो या अधिक प्रकार रूपों के हो सकते हैं।
  4. एक प्रकार (रूप) दूसरे पर प्रभावी हो सकता है।
  5. जीन गुणसूत्रों (क्रोमोसोम्स) पर उपस्थित होते हैं।
  6. एक जीव के दो प्रकार के जीन्स हो सकते हैं समान या असमान।
  7. युग्मक बनते समय वे दोनों जीन्स के रूप अलग-अलग हो जाते हैं।
  8. वे दोनों रूप युग्मनज बनने के समय साथ-साथ आ जाते हैं।

MP Board Class 10th Science Solutions

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

MP Board Class 10th Science Chapter 5 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न शृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 91

प्रश्न 1.
क्या डोबेराइनर के त्रिक, न्यूलैण्ड के अष्टक के स्तम्भ में भी पाए जाते हैं? तुलना करके पता कीजिए।
उत्तर:
हाँ, पाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
डोबेराइनर के वर्गीकरण की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर:
डोबेराइनर के वर्गीकरण की सीमाएँ-डोबेराइनर केवल तीन ही त्रिक बना सके, अन्य तत्वों का वर्गीकरण त्रिकों में नहीं हुआ।

प्रश्न 3.
न्यूलैण्ड के अष्टक सिद्धान्त की क्या सीमाएँ हैं? (2019)
उत्तर:
न्यूलैण्ड के अष्टक सिद्धान्त की सीमाएँ:

  1. यह सिद्धान्त भारी तत्वों पर लागू नहीं था।
  2. अक्रियशील उत्कृष्ट गैसों को सम्मिलित करने पर अष्टक सिद्धान्त मेल नहीं खाता।
  3. कुछ असमान तत्वों को एक साथ रख दिया गया है।
  4. यह सिद्धान्त केवल कैल्सियम तक लागू होता है।

प्रश्न श्रृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 94

प्रश्न 1.
मैण्डलीफ की आवर्त सारणी का उपयोग कर निम्नलिखित तत्वों के ऑक्साइड के सूत्र का अनुमान कीजिए –
K, C, Al, Si, Ba
उत्तर:
ऑक्साइड O की संयोजकता 6 – 8 = – 2 है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 1

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
गैलियम के अतिरिक्त अब तक कौन-कौन से तत्वों का पता चला है जिसके लिए मैण्डलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में खाली स्थान छोड़ दिया था? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. स्कैण्डियम।
  2. जर्मेनियम।

प्रश्न 3.
मैण्डलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन-सा मापदण्ड अपनाया?
उत्तर:
मैण्डलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए तत्वों के परमाणु द्रव्यमान एवं उनके भौतिक तथा रासायनिक गुणों की आवर्तता का मापदण्ड अपनाया।

प्रश्न 4.
आपके अनुसार उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया?
उत्तर:
चूँकि उत्कृष्ट गैसें अक्रियाशील हैं तथा प्रकृति में ये केवल वायुमण्डल में बहुत कम मात्रा में पाई जाती हैं। इनका पता आवर्त सारणी के बनने के बाद चला तथा ये अन्य तत्वों से सर्वदा भिन्न थीं इसलिए आवर्त सारणी को छेड़े बिना इन्हें अलग समूह में रखा गया।

प्रश्न शृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 100

प्रश्न 1.
आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा किस प्रकार से मैण्डलीफ की आवर्त सारणी की विविध विसंगतियों को दूर किया गया?
उत्तर:
आधुनिक सारणी में आधार परमाणु द्रव्यमान के स्थान पर परमाणु क्रमांक को माना गया तथा इसका दीर्घ रूप होने से मैण्डलीफ की आवर्त सारणी की विसंगतियाँ प्रायः दूर हो गईं।

प्रश्न 2.
मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए। आपके चयन का क्या आधार है?
उत्तर:

  1. कैल्सियम।
  2. स्ट्रॉन्शियम।

ये दोनों तत्व मैग्नीशियम के साथ समूह दो के तत्व हैं तथा इनकी बाहरी कोश में दो संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं। ये धनात्मक संयोजी हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के नाम बताइए –

  1. तीन तत्वों जिनके सबसे बाहरी कोश में एक इलेक्ट्रॉन हो।
  2. दो तत्वों जिनके के सबसे बाहरी कोश में दो इलेक्ट्रॉन हों।
  3. तीन तत्वों जिनका बाहरी कोश पूर्ण हों।

उत्तर:
1.

  • लीथियम (Li)।
  • सोडियम (Na)।
  • पोटैशियम (K)।

2.

  • मैग्नीशियम (Mg)।
  • कैल्सियम (Ca)।

3.

  • हीलियम (He)।
  • निऑन (Ne)।
  • आर्गन (Ar)।

प्रश्न 4.
लीथियम, सोडियम, पोटैशियम ये सभी धातुएँ जल से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस मुक्त करती हैं। क्या इन तत्वों के परमाणुओं में कोई समानता है?
हीलियम एक अक्रियाशील गैस है, जबकि निऑन की अभिक्रियाशीलता अत्यन्त कम है। इनके परमाणुओं में कोई समानता है?
उत्तर:

  • इनके परमाणुओं के बाह्यतम कोश में एक-एक इलेक्ट्रॉन हैं।
  • इनके परमाणुओं के बाह्यतम कोश संतृप्त हैं।

प्रश्न 5.
आधुनिक आवर्त सारणी में पहले दस तत्वों में कौन-सी धातुएँ हैं?
उत्तर:
पहले दस तत्वों में लीथियम (Li) एवं बेरीलियम (Be) दो धातुएँ हैं।

प्रश्न 6.
आवर्त सारणी में इनके स्थान के आधार पर इनमें से किस तत्व में सबसे अधिक धात्विक अभिलक्षण की विशेषता है?
Ga, Ge, As, Se, Be.
उत्तर:
Be.

MP Board Class 10th Science Chapter 5 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
आवर्त सारणी में बाईं से दाईं ओर जाने पर, प्रवृत्तियों के बारे में कौन-सा कथन असत्य
(a) तत्वों की धात्विक प्रकृति घटती है।
(b) संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाती है।
(c) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।
(d) इनके ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं।
उत्तर:
(c) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।

प्रश्न 2.
तत्व X, XCl2 सूत्र वाला एक क्लोराइड बनाता है जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है। आवर्त सारणी में यह तत्व सम्भवतः किस समूह के अन्तर्गत होगा?
(a) Na
(b) Mg
(c) Al
(d) Si
उत्तर:
(b) Mg

प्रश्न 3.
किस तत्व में –

  1. किस दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित हैं?
  2. इलेक्ट्रॉन विन्यास 2, 8, 2 है?
  3. कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं।
  4. कुल दो कोश हैं तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन हैं।
  5. दूसरे कोश में पहले कोश से दो गुने इलेक्ट्रॉन हैं।

उत्तर:

  1. निऑन (Ne)।
  2. मैग्नीशियम (Mg)।
  3. सिलिकॉन (Si)।
  4. बोरॉन (B)।
  5. कार्बन (C)।

प्रश्न 4.
(a) आवर्त सारणी में बोरॉन के स्तम्भ के सभी तत्वों के कौन-से गुणधर्म समान हैं?
(b) आवर्त सारणी में फ्लुओरीन के स्तम्भ के सभी तत्वों के कौन-से गुणधर्म समान हैं?
उत्तर:
(a)

  1. इन सभी तत्वों के बाह्यतम कोश में तीन संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं।
  2. ये सभी तीन इलेक्ट्रॉन त्यागकर तीन धनावेशों युक्त धनायन बनाते हैं।
  3. ये सभी त्रिसंयोजक हैं।

(b)

  1. सभी तत्वों के बाह्यतम कोश में सात इलेक्ट्रॉन हैं।
  2. सभी तत्व एक इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके एक इकाई आवेशयुक्त ऋणायन बनाते हैं।
  3. सभी हैलोजेन कहलाते हैं तथा धातुओं के हैलाइड बनाते हैं।
  4. सभी हाइड्रोजन से संयुक्त होकर हैलोजेनिक अम्ल बनाते हैं।

प्रश्न 5.
एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है –

  1. इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है?
  2. निम्नलिखित में किस तत्व के साथ इसकी रासायनिक समानता होती है? (परमाणु संख्या कोष्ठक में दी गई है।): N (7), F (9), P(15), Ar (18)।

उत्तर:

  1. परमाणु संख्या = 17 है।
  2. F(9) जहाँ 9 = 2, 7

प्रश्न 6.
आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार है –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 2
अब बताइए कि –
(a) A धातु है या अधातु।
(b) A की अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम।
(c) C का साइज B से बड़ा होगा या छोटा।
(d) तत्व A किस प्रकार के आयन धनायन या ऋणायन बनाएगा?
उत्तर:
(a) A अधातु है।
(b) A की अपेक्षा C कम क्रियाशील है।
(c) C का साइज B से छोटा होगा।
(d) A ऋणायन बनाएगा।

प्रश्न 7.
नाइट्रोजन (परमाणु संख्या 7) तथा फॉस्फोरस (परमाणु संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के सदस्य हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन-सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा? और क्यों?
उत्तर:
N 7 = 2, 5; P 15 = 2, 8, 5
नाइट्रोजन तत्व फॉस्फोरस तत्व से अधिक ऋण विद्युती होगा, क्योंकि इस समूह में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों की इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति कम होती जाती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या सम्बन्ध है?
उत्तर:
तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों की स्थिति से गहरा सम्बन्ध है। कोशों की कुल संख्या से तत्व का आवर्त निर्धारित होता है और संयोजी इलेक्ट्रॉनों से तत्व का समूह निर्धारित होता है।

प्रश्न 9.
आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्सियम (परमाणु संख्या 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्सियम के समान हैं?
उत्तर:
परमाणु संख्या 12 एवं 38 वाले तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्सियम के समान

प्रश्न 10.
आधुनिक आवर्त सारणी और मैण्डलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।
उत्तर:
आधुनिक दीर्घाकार आवर्त सारणी में उपसमूह A और B को अलग-अलग कर दिया गया जिससे मैण्डलीफ की आवर्त सारणी में भिन्न गुणों वाली क्षार धातुएँ तथा क्षारीय मुद्रा धातुएँ अलग-अलग हो गईं। इस प्रकार यह विसंगति दूर हो गई। इस सारणी में कुल 18 समूह बनाए गए जिसमें उत्कृष्ट तत्वों (अक्रियशील गैसों) को पृथक् 18वाँ समूह मिल गया। आधुनिक आवर्त सारणी का आधार परमाणु द्रव्यमान के स्थान पर परमाणु क्रमांक को दिया गया जिससे समस्थानिकों एवं समभारिकों की विसंगतियाँ दूर हो गईं तथा भारी तत्वों के पहले आने की विसंगति भी स्वयं दूर हो गई है। शेष हाइड्रोजन, एक्टिनाइड श्रेणी एवं लैन्थेनाइड श्रेणी की यथास्थिति है। सभी बाद में खोजे गए तत्वों को इस सारणी में उपयुक्त स्थान मिल चुका है। इससे 6 के स्थान पर 7 आवर्त हैं।

MP Board Class 10th Science Chapter 5 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 10th Science Chapter 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किस तत्व तक अष्टक नियम उपयोगी है?
(a) ऑक्सीजन।
(b) कैल्सियम।
(c) कोबाल्ट।
(d) पोटैशियम।
उत्तर:
(b) कैल्सियम।

प्रश्न 2.
मैण्डलीफ के आवर्त नियम के अनुसार तत्वों को आवर्त तालिका में व्यवस्थित किया गया क्रय
(a) बढ़ते परमाणु क्रमांक।
(b) घटते परमाणु क्रमांक।
(c) बढ़ते परमाणु द्रव्यमान।
(d) घटते परमाणु द्रव्यमान।
उत्तर:
(c) बढ़ते परमाणु द्रव्यमान।

प्रश्न 3.
मैण्डलीफ की आवर्त तालिका में कुछ रिक्त स्थान भविष्य में खोजे जाने वाले तत्वों के लिए छोड़े गए। निम्न में से किस तत्व को आवर्त तालिका में स्थान मिला?
(a) जर्मेनियम।
(b) क्लोरीन।
(c) ऑक्सीजन।
(d) सिलिकॉन।
उत्तर:
(a) जर्मेनियम।

प्रश्न 4.
निम्न में से कौन से कथन आधुनिक आवर्त तालिका के सन्दर्भ में असत्य हैं –
(i) आधुनिक आवर्त तालिका में तत्वों को उनके घटते परमाणु क्रमांक के क्रम में व्यवस्थित किया गया है।
(ii) आधुनिक आवर्त तालिका में तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया गया है।
(iii) आवर्त तालिका में समस्थानिकों को आसन्न समूहों में रखा गया है।
(iv) आधुनिक आवर्त तालिका में तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु क्रमांक के क्रम में रखा गया है।
(a) केवल (i)
(b) (i), (ii) एवं (iii)
(c) (i), (ii) एवं (iv)
(d) केवल (iv)।
उत्तर:
(b) (i), (ii) एवं (iii)

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में कौन-सा कथन आधुनिक आवर्त तालिका के सन्दर्भ में सत्य है?
(a) इसमें 18 क्षैतिज पंक्तियाँ हैं जो आवर्त कहलाते हैं।
(b) इसमें 7 ऊर्ध्वाधर स्तम्भ हैं जो आवर्त कहलाते हैं।
(c) इसमें 18 ऊर्ध्वाधर स्तम्भ हैं जो समूह कहलाते हैं।
(d) इसमें 7 क्षैतिज पंक्तियाँ हैं जो समूह कहलाती हैं।
उत्तर:
(c) इसमें 18 ऊर्ध्वाधर स्तम्भ हैं जो समूह कहलाते हैं।

प्रश्न 6.
दिए हुए तत्वों A, B, C, D एवं E जिनके परमाणु क्रमांक क्रमश: 2, 3, 7, 10 एवं 30 समान समूह के तत्व हैं?
(a) A, B, C
(b) B, C, D
(c) A, D, E
(d) B, D, E
उत्तर:
(b) B, C, D

प्रश्न 7.
दिए हुए तत्व A, B, C, D एवं E के परमाणु क्रमांक क्रमश: 9, 11, 17, 12 एवं 13 हैं। निम्न में से कौन-सा युग्म समान समूह का है?
(a) A एवं B
(b) B एवं D
(c) A एवं C
(d) D एवं E
उत्तर:
(c) A एवं C

प्रश्न 8.
आधुनिक आवर्त तालिका में इलेक्ट्रॉन विन्यास 2, 8 वाले तत्व की क्या स्थिति होगी?
(a) समूह 8
(b) समूह 2
(c) समूह 18
(d) समूह 10
उत्तर:
(c) समूह 18

प्रश्न 9.
सभी कार्बनिक यौगिकों का सबसे अधिक महत्वपूर्ण तत्व सम्बन्धित है –
(a) समूह 1 से।
(b) समूह 14 से।
(c) समूह 15 से।
(d) समूह 16 से।
उत्तर:
(b) समूह 14 से।

प्रश्न 10.
आवर्त 2 के तत्वों की बाह्यतम कक्षा कौन-सी है?
(a) K कोश।
(b) L कोश।
(c) M कोश।
(d) N कोश।
उत्तर:
(b) L कोश।

प्रश्न 11.
निम्न में से कौन-सा तत्व सर्वाधिक संयोजी इलेक्ट्रॉन रखता है?
(a) Na
(b) Al
(c) Si
(d) P
उत्तर:
(d) P

प्रश्न 12.
निम्न में से कौन-सा क्रम तत्वों O, F एवं N की परमाणु त्रिज्याओं के सही बढ़ते क्रम को प्रदर्शित करता है?
(a) O, F, N
(b) N, F, O
(c) O, N, F
(d) F, O, N
उत्तर:
(d) F, O, N

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सर्वाधिक परमाणु त्रिज्या रखता है?
(a) Na
(b) Mg
(c) K
(d) Ca
उत्तर:
(c) K

प्रश्न 14.
निम्न में से कौन-सा तत्व आसानी से एक इलेक्ट्रॉन त्यागेगा?
(a) Mg
(b) Na
(c) K
(d) Ca
उत्तर:
(c) K

प्रश्न 15.
निम्न में से कौन-सा तत्व आसानी से इलेक्ट्रॉन त्यागता है?
(a) Na
(b) F
(c) Mg
(d) Al
उत्तर:
(b) F

प्रश्न 16.
निम्न में से कौन-सी विशेषताएँ किसी तत्व के समस्थानिकों से सम्बन्धित हैं?
(i) एक तत्व के सभी समस्थानिकों के परमाणु द्रव्यमान समान होते हैं।
(ii) एक तत्व के सभी समस्थानिकों के परमाणु क्रमांक समान होते हैं।
(iii) एक तत्व के सभी समस्थानिक समान भौतिक गुणों का प्रदर्शन करते हैं।
(iv) एक तत्व के सभी समस्थानिक समान रासायनिक गुणों का प्रदर्शन करते हैं।
(a) (i), (ii) एवं (iii)
(b) (ii), (iii) एवं (iv)
(c) (ii) एवं (iii)
(d) (i) एवं (iv)
उत्तर:
(d) (i) एवं (iv)

प्रश्न 17.
निम्न तत्वों को उनके घटते धात्विक गुणों के क्रम में व्यवस्थित कीजिए Na, Si, Cl, Mg, Al.
(a) Cl > Si >Al > Mg > Na
(b) Na > Mg >Al > Si > Cl
(c) Na > Al > Mg > Cl > Si
(d) Al > Na > Si > Ca > Mg
उत्तर:
(b) Na > Mg >Al > Si > Cl

प्रश्न 18.
निम्न तत्वों को उनके बढ़ते अधात्विक गुणों के क्रम में व्यवस्थित कीजिए Li, O, C, Be, F.
(a) F < O < C < Be < Li
(b) Li < Be < C < O < F
(c) F < O < C < Be < Li
(d) F < O < Be < C < Li
उत्तर:
(b) Li < Be < C < O < F

प्रश्न 19.
ऐकाऐलुमिनियम किस प्रकार का ऑक्साइड बनाता है?
(a) EO3
(b) E3O2
(c) E2O3
(d) EO
उत्तर:
(c) E2O3

प्रश्न 20.
तीन तत्व B, Si एवं Ge हैं –
(a) धातु।
(b) अधातु।
(c) उपधातु।
(d) क्रमश: धातु. अधातु एवं उपधातु।
उत्तर:
(c) उपधातु

प्रश्न 21.
निम्न में से कौन-सा तत्व अम्लीय ऑक्साइड बनाता है?
(a) परमाणु क्रमांक 7 वाला तत्व।
(b) परमाणु क्रमांक 3 वाला तत्व।
(c) परमाणु क्रमांक 12 वाला तत्व।
(d) परमाणु क्रमांक 19 वाला तत्व।
उत्तर:
(a) परमाणु क्रमांक 7 वाला तत्व।

प्रश्न 22.
परमाणु क्रमांक 14 वाला तत्व कठोर है तथा अम्लीय ऑक्साइड एवं सहसंयोजी हैलाइड बनाता है। वह तत्व निम्नलिखित में से किस वर्ग का तत्व है?
(a) धातु।
(b) उपधातु।
(c) अधातु।
(d) वामहस्त तत्व।
उत्तर:
(b) उपधातु।

प्रश्न 23.
निम्न में से कौन एक तत्व की सही परमाणु त्रिज्या को प्रदर्शित करता है?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 3
(a) (i) एवं (ii)
(b) (ii) एवं (iii)
(c) (iii) एवं (iv)
(d) (i) एवं (iv)
उत्तर:
(b) (ii) एवं (iii)

प्रश्न 24.
आवर्त तालिका के किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने पर निम्न में से कौन एक नहीं बढ़ेगा?
(a) परमाणु त्रिज्या।
(b) धात्विक प्रवृत्ति।
(c) संयोजकता।
(d) कोशों की संख्या।
उत्तर:
(c) संयोजकता।

प्रश्न 25.
आवर्त तालिका में एक आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु का आकार –
(a) बढ़ता है।
(b) घटता है।
(c) परिवर्तित नहीं होता।
(d) पहले बढ़ता है फिर घटता है।
उत्तर:
(b) घटता है।

प्रश्न 26.
निम्न में से कौन-सा तत्वों का समुच्चय उनकी बढ़ती हुई धात्विकता को दर्शाता है?
(a) Be, Mg, Ca
(b) Na, Li, K
(c) Mg, Al, Si
(d) C, O, N
उत्तर:
(a) Be, Mg, Ca

प्रश्न 27.
आवर्त तालिका में आवर्तों की संख्या होती है –
(a) 4
(b) 6
(c) 7
(d) 8
उत्तर:
(c) 7

प्रश्न 28.
कौन-सा हैलोजेन सर्वाधिक क्रियाशील है?
(a) ब्रोमीन।
(b) क्लोरीन।
(c) फ्लुओरीन।
(d) आयोडीन।
उत्तर:
(c) फ्लुओरीन।

रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. “मैण्डलीफ के आवर्त नियम के अनुसार तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके ….. के आवर्ती फलन होते हैं।”
  2. आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार, तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके ………… के आवर्ती फलन होते हैं।
  3. दीर्घ रूप आवर्त सारणी को ………. आवर्त सारणी कहते हैं।
  4. आवर्त सारणी में ऊर्ध्वाधर स्तम्भ …………. कहलाते हैं।
  5. आवर्त सारणी में क्षैतिज पंक्तियाँ ……….. कहलाती हैं।
  6. आधुनिक आवर्त सारणी में ………… समूह हैं। (2019)

उत्तर:

  1. परमाणु द्रव्यमान।
  2. परमाणु क्रमांक।
  3. आधुनिक।
  4. समूह (ग्रुप)।
  5. आवर्त।
  6. अट्ठारह (18)।

जोड़ी बनाइए
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 4
उत्तर:

  1. → (c)
  2. → (d)
  3. → (e)
  4. → (a)
  5. → (b)

 

सत्य/असत्य कथन

  1. क्षैतिज पंक्तियाँ समूह कहलाती हैं।
  2. समूह एक के तत्व क्षार धातुएँ कहलाती हैं।
  3. ऊर्ध्वाधर स्तम्भ आवर्त कहलाते हैं।
  4. समूह 17 के तत्व हेलोजेन कहलाते हैं।
  5. समूह 2 के तत्व मुद्रा धातुएँ कहलाती हैं।

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. सत्य।
  3. असत्य।
  4. सत्य।
  5. असत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

  1. आवर्त तालिका का निर्माण किसने किया?
  2. आधुनिक आवर्त तालिका का निर्माण किसने किया?
  3. समूह 2 के तत्वों को क्या कहा जाता है?
  4. प्रथम आवर्त में कितने तत्व हैं?
  5. द्वितीय आवर्त में कितने तत्व हैं?

उत्तर:

  1. मैण्डलीफ।
  2. बोर एवं बरी ने।
  3. क्षारीय मृदा धातुएँ।
  4. दो।
  5. आठ।

MP Board Class 10th Science Chapter 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
डोबेराइनर का त्रिक नियम क्या है?
उत्तर:
डोबेराइनर का त्रिक नियम:
डोबेराइनर ने समान गुण रखने वाले तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में तीन-तीन के समूह बनाए जिन्हें ‘डोबेराइनर के त्रिक’ कहते हैं। उसने एक नियम दिया जिसके अनुसार “यदि समान गुणों वाले तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में तीन-तीन के समूह में व्यवस्थित किया जाए तो बीच वाले तत्व का परमाणु द्रव्यमान शेष दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान का लगभग औसत होता है।”

प्रश्न 2.
न्यूलैण्ड का अष्टक नियम क्या है?
उत्तर:
न्यूलैण्ड का अष्टक नियम:
“यदि तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो हर आठवाँ तत्व समान गुण रखता है।”

प्रश्न 3.
मैण्डलीफ का आवर्त नियम क्या है?
उत्तर:
मैण्डलीफ का आवर्त नियम-“तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमान के आवर्ती फलन होते हैं।”

प्रश्न 4.
मैण्डलीफ की आवर्त सारणी से क्या समझते हो?
उत्तर:
मैण्डलीफ की आवर्त सारणी-“मैण्डलीफ ने तत्वों को एक सारणी में उनके गुणों एवं परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जिसमें 7 क्षैतिज पंक्तियाँ हैं जिन्हें आवर्त कहते हैं तथा 9 ऊर्ध्व स्तम्भ हैं जिन्हें समूह (वर्ग) कहते हैं (यद्यपि प्रारम्भ में 8 वर्ग थे, लेकिन बाद में अक्रिय गैसों का शून्य समूह और जोड़ दिया गया) यह सारणी मैण्डलीफ की आवर्त सारणी कहलाती है।”

प्रश्न 5.
आधुनिक आवर्त नियम क्या है? इसको किसने प्रतिपादित किया? अथवा मोजले का आधुनिक आवर्त नियम क्या है?
उत्तर:
आधुनिक आवर्त नियम:
मोजले ने एक नियम का प्रतिपादन किया जिसके अनुसार, “तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांक के आवर्ती फलन होते हैं।” यह नियम आधुनिक आवर्त नियम कहलाता है।

प्रश्न 6.
नई आधुनिक आवर्त सारणी में समस्थानिकों के स्थान निर्धारण की समस्या कैसे हल होगी?
उत्तर:
चूँकि आधुनिक आवर्त सारणी तत्वों के परमाणु क्रमांकों पर आधारित है और समस्थानिकों के परमाणु क्रमांक समान हैं। इसलिए उनको एक ही समूह में रखना औचित्यपूर्ण है।

प्रश्न 7.
प्रथम एवं द्वितीय समूह के तत्व किस नाम से जाने जाते हैं?
उत्तर:
प्रथम समूह के तत्व क्षार धातुएँ तथा द्वितीय समूह के तत्व क्षारीय मृदा धातुओं के नाम से जाने जाते हैं।

प्रश्न 8.
बाएँ से दाएँ जाने पर किसी आवर्त में आयनन ऊर्जा किस प्रकार परिवर्तित होती है?
उत्तर:
किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर आयनन ऊर्जा में वृद्धि होती है।

प्रश्न 9.
समान गुणों वाले तीन तत्व A, B और C के परमाणु द्रव्यमान क्रमशः X, Y एवं Z हैं। Yका द्रव्यमान लगभग X एवं Z के द्रव्यमानों का औसत मान है। तत्वों की इस प्रकार की व्यवस्था क्या कहलाती है? ऐसे तत्वों के एक समूह का उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
तत्वों की उपर्युक्त व्यवस्था डोबेराइनर के त्रिक नाम से जानी जाती है। उदाहरण-लीथियम, सोडियम एवं पोटैशियम।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में निम्न प्रकार व्यवस्थित किया गया है – F, Na, Mg, Al, Si, P, S, Cl, Ar, K.
(a) तत्वों के समान गुणों वाले दो समूहों का चयन कीजिए।
(b) तत्वों की व्यवस्था का क्रम तत्वों के वर्गीकरण के किस नियम को प्रदर्शित करता है?
उत्तर:
(a)

  1. F एवं Cl
  2.  Na एवं K

(b) न्यूलैण्ड का अष्टक नियम।

प्रश्न 11.
मैण्डलीफ की आवर्त तालिका में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया गया फिर कोबाल्ट जिसका परमाणु दव्यमान 58.93 amu है, क्या निकैल जिसका परमाणु द्रव्यमान 58.71 है, से पहले रखा गया? कारण दीजिए।
उत्तर:
यद्यपि आवर्त तालिका का सृजन परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम के आधार पर किया गया, लेकिन गुणों की समानता और उनकी क्रमबद्धता को भी ध्यान में रखा गया इसलिए कोबाल्ट को निकैल से पहले रखा गया।

प्रश्न 12.
“आधुनिक आवर्त तालिका में हाइड्रोजन का एक विशिष्ट स्थान है।” इस कथन का औचित्य कीजिए।
उत्तर:
हाइड्रोजन प्रथम समूह के तत्व क्षार धातुओं एवं 17वें समूह के तत्व हैलोजेनों से गुणों में समानता रखता है। इसलिए इसका आधुनिक आवर्त तालिका में विशिष्ट स्थान है।

प्रश्न 13.
मैण्डलीफ के द्वारा भविष्यवाणी किए गए तत्वों एका सिलिकॉन एवं एका ऐलुमिनियम के क्लोराइडों के सूत्र लिखिए।
उत्तर:
मैण्डलीफ के द्वारा भविष्यवाणी किए गए तत्व क्रमशः एका-सिलिकॉन जरमेनियम Ge है जिसकी संयोजकता 4 है तथा एका-ऐलुमिनियम गैलियम Ga है जिसकी संयोजकता 3 है। अत: इनके क्लोराइड के सूत्र क्रमश: GeCl4 एवं GaCl3 होंगे।

प्रश्न 14.
अगर एक तत्व X समूह 14 में रखा गया है। इसके क्लोराइड का सूत्र एवं बन्ध की प्रकृति क्या होगी?
उत्तर:
चूँकि तत्व X समूह 14 में रखा गया है। अतः इसकी संयोजकता 14 – 10 = 4 होगी। इसलिए इसके क्लोराइड का सूत्र XCl4 होगा तथा इसके बन्धों की प्रकृति सहसंयोजी होगी।

प्रश्न 15.
दो नमूनों X एवं Y की परमाणु त्रिज्याओं की तुलना कीजिए तथा अपने उत्तर का कारण भी दीजिए।

  1. X में 12 प्रोटॉन एवं 12 इलेक्ट्रॉन हैं।
  2. Y में 12 प्रोटॉन एवं 10 इलेक्ट्रॉन हैं।

उत्तर:
नमूना X एक तत्व है, जबकि Y उसका धनायन। इसलिए X की परमाणु त्रिज्या Y की परमाणु त्रिज्या से अधिक होगी।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित धातुओं को उनके धात्विक गुणों के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए Mg, Ca, K, Ge, Ga.
उत्तर:
Ge < Ga < Mg < Ca < K.

प्रश्न 17.
संयोजकता को परिभाषित कीजिए। (2019)
उत्तर:
संयोजकता:
“किसी तत्व की दूसरे किसी तत्व से संयुक्त होने की प्रवृत्ति उस तत्व की संयोजकता कहलाती है।” दूसरे शब्दों में, “इलेक्ट्रॉनों की वह संख्या जो किसी तत्व के परमाणु द्वारा स्थायी संरचना प्राप्त करने हेतु दी या ली जाती है अथवा साझा की जाती है, उस तत्व की संयोजकता कहलाती है।”

MP Board Class 10th Science Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
दो तत्व ‘P’ और ‘Q’ आधुनिक आवर्त सारणी के एक ही आवर्त के क्रमशः समूह-1 और समूह-2 के सदस्य हैं। इनके निम्नलिखित लक्षणों/गुणधर्मों की तालिका के रूप में तुलना कीजिए –
(a) इनके परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की संख्या।
(b) इनके परमाणुओं का साइज।
(c) इनकी धात्विक प्रकृति।
(d) इनकी इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृत्ति।
(e) इनके ऑक्साइडों के सूत्र।
(f) इनके क्लोराइडों के सूत्र।
उत्तर:
तत्व ‘P’ एवं ” के दिए हुए लक्षणों/गुणधर्मों के आधार पर तुलना –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 5

प्रश्न 2.
परमाणु क्रमांक 16 के तत्व का उदाहरण लेकर स्पष्ट कीजिए कि आधुनिक आवर्त सारणी में किसी तत्व का स्थान उस तत्व के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास से किस प्रकार सम्बन्धित होता है तथा किसी तत्व के परमाणु क्रमांक के आधार पर उसकी संयोजकता किस प्रकार परिकलित की जाती है।
उत्तर:
परमाणु क्रमांक 16 वाले तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 6 है –
(1) तत्व के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में उपस्थित कोशों (कक्षाओं) की संख्या उस तत्व का आधुनिक आवर्त तालिका में आवर्त की संख्या को निर्धारित करती है। जैसे उक्त तत्व का आवर्त 3 है।

(2) प्रथम आवर्त होने पर अर्थात् केवल एक कोश होने पर यदि संयोजी इलेक्ट्रॉन एक है तो प्रथम समूह और यदि दो संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं तो समूह 18 होगा।
द्वितीय अथवा तृतीय आवर्त अर्थात् दो अथवा तीन कोश होने पर संयोजी इलेक्ट्रॉन 1 से 8 तक क्रमशः प्रथम, द्वितीय, 13वाँ, 14वाँ, 15वाँ, 16वाँ, 17वाँ एवं 18वाँ, समूह होगा।
यहाँ परमाणु संख्या 16 का विन्यास 2, 8, 6 है जो तृतीय आवर्त का तत्व है तथा संयोजी इलेक्ट्रॉन 6 है इसलिए यह 16वें समूह का तत्व है।

(3) परमाणु क्रमांक से उसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ज्ञात करने पर यदि संयोजी इलेक्ट्रॉन (बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या) यदि 4 या इससे कम है तो वही संख्या उसकी संयोजकता होगी। यदि 5 या 5 से अधिक है तो उस संख्या में से 8 घटाने पर प्राप्त संख्या ही उसकी संयोजकता होगी।

प्रश्न 3.
कोई तत्व ‘X’ आधुनिक आवर्त सारणी के तीसरे आवर्त और 16वें समह में स्थित है।
(a) ‘X’ में संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या तथा इसकी संयोजकता निर्धारित कीजिए।
(b) ‘X’ की हाइड्रोजन के साथ अभिक्रिया द्वारा बने यौगिक का अणुसूत्र लिखिए तथा इसकी इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना खींचिए।
(c) तत्व ‘X’ का नाम लिखिए तथा उल्लेख कीजिए कि यह तत्व धातु है अथवा अधातु है।
उत्तर:
चूँकि तत्व ‘X’ आधुनिक आवर्त सारणी के तृतीय आवर्त एवं 16वें समूह का तत्व है। इसलिए इसकी परमाणु संख्या एवं इलेक्ट्रॉन संख्या 16 है जिसका इलेक्ट्रॉन विन्यास 16 = 2, 8, 6 है।
(a) ‘X’ में संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 6
एवं संयोजकता = 6 – 8 = – 2
(b) ‘X’ की हाइड्रोजन के साथ बने यौगिक का अणुसूत्र = H2X
(c) तत्व X का नाम = सल्फर (S)
यह एक अधातु तत्व है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 6

प्रश्न 4.
किसी तत्व ‘X’ की द्रव्यमान संख्या 35 तथा इसके न्यूट्रॉनों की संख्या 18 है। ‘X’ की परमाणु संख्या और उसका इलेक्ट्रॉन विन्यास लिखिए। ‘X’ की समूह संख्या, आवर्त संख्या और संयोजकता का उल्लेख भी कीजिए।
उत्तर:
चूँकि ‘X’ की द्रव्यमान संख्या A = 35 एवं न्यूट्रॉनों की संख्या n = 18 अत: उसकी परमाणु संख्या Z = A – n
⇒ Z = 35 – 18 = 17
इलेक्ट्रॉनों की संख्या = द्रव्यमान संख्या = 17
इलेक्ट्रॉन विन्यास 17 = 2, 8, 7
X की समूह संख्या = 17
X की आवर्त संख्या = 3
X की संयोजकता = 7 – 8 = – 1

प्रश्न 5.
आधुनिक आवर्त सारणी में आवों और समूहों की संख्या लिखिए।

  1. किसी आवर्त में बायीं ओर से दायी ओर जाने पर तथा
  2. किसी समूह में ऊपर से नीचे आने पर तत्वों के धात्विक अभिलक्षणों में किस प्रकार का परिवर्तन होता है? अपने उत्तर की कारण सहित पुष्टि कीजिए।

उत्तर:
आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्तों की संख्या = 7 एवं समूहों की संख्या = 18 है।

  1. किसी आवर्त में बाईं ओर से दाईं ओर जाने पर धात्विक अभिलक्षणों का ह्रास होता है अर्थात् कमी आती है।
  2. किसी समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर धात्विक अभिलक्षणों में वृद्धि होती है।

प्रश्न 6.
Na, Mg एवं Al आधुनिक आवर्त सारणी के तीसरे आवर्त के तत्व हैं जिनकी समूह संख्या क्रमशः 1, 2 और 13 है। इनमें से किस तत्व की –
(a) संयोजकता अधिकतम
(b) परमाणु त्रिज्या अधिकतम
(c) रासायनिक अभिक्रियाशील अधिकतम है?
प्रत्येक के लिए कारण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
चूँकि Na, Mg एवं Al तृतीय आवर्त के क्रमशः समूह 1, 2 एवं 13 के तत्व हैं। इसलिए इनका परमाणु क्रमांक क्रमश: 11, 12 एवं 13 है, जिनका इलेक्ट्रॉन विन्यास निम्नलिखित है
Na = 11 = 2, 8, 1 में संयोजी इलेक्ट्रॉन = 1 अर्थात् संयोजकता = 1
Mg = 12 = 2, 8, 2 में संयोजी इलेक्ट्रॉन = 2 अर्थात् संयोजकता = 2
Al= 13 = 2, 8, 3 में संयोजी इलेक्ट्रॉन = 3 अर्थात् संयोजकता = 3
अतः
(a) अधिकतम 3 संयोजकता वाला तत्व Al है, क्योंकि इसके संयोजकता कोश में सर्वाधिक संयोजी इलेक्ट्रॉन है।
(b) अधिकतम परमाणु त्रिज्या वाला तत्व Na है, क्योंकि किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर उसका साइज अर्थात् परमाणु त्रिज्या कम होती जाती है।
(c) अधिकतम अभिक्रियाशीलता वाला तत्व Na है, क्योंकि किसी आवर्त में 14वें समूह तक अभिक्रियाशीलता घटती है।

प्रश्न 7.
क्या तत्वों के निम्नलिखित समूह डोबेराइनर के त्रिक की तरह वर्गीकृत किए जा सकते है?
(a) Na, Si, Cl
(b) Be, Mg, Ca.
परमाणु द्रव्यमान क्रमशः Be = 9, Na = 23, Mg = 24, Si = 28, Cl= 35 एवं Ca = 40 हैं। सहित व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
(a) नहीं, क्योंकि ये तत्व समान गुणों वाले नहीं हैं, जबकि डोबेराइनर के त्रिक के लिए समान गुणों वाले तत्व होने चाहिए। यद्यपि सिलिकॉन (Si) का परमाणु द्रव्यमान सोडियम (Na) एवं क्लोरीन (Cl) के परमाणु द्रव्यमानों के औसत के लगभग बराबर है।
(b) हाँ, ये डोबेराइनर के त्रिक के रूप में वर्गीकृत किए जा सकते हैं, क्योंकि ये समान गुणों वाले तत्व हैं तथा Be एवं Ca के परमाणु द्रव्यमानों क्रमशः 9 एवं 40 का औसत द्रव्यमान
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 7
जो Mg के परमाणु द्रव्यमान 24 के लगभग बराबर है।

प्रश्न 8.
तीन तत्व A, B एवं C की बाह्यतम कोश में क्रमशः 3, 4 एवं 2 इलेक्ट्रॉन हैं। इनकी समूह संख्या आधुनिक आवर्त तालिका में क्या होगी जिसमें ये स्थित हैं। इनकी संयोजकताएँ भी बताइए।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 8

प्रश्न 9.
निम्न तत्वों को उनके परमाणु त्रिज्याओं के आरोही क्रम (बढ़ते क्रम) में व्यवस्थित कीजिए –
(a) Li, Be, F, N
(b) Cl, At, Br, I.
उत्तर:
(a) चूँकि तत्व Li, Be, F एवं N एक ही आवर्त द्वितीय के तत्व हैं जिनका बाएँ से दाएँ क्रम है Li, Be, N एवं F और चूँकि किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु त्रिज्या (परमाणु साइज) घटती जाती है।
अतः परमाणु त्रिज्या का बढ़ता क्रम F < N < Be < Li है।

(b) चूँकि तत्व Cl, At, Br एवं I एक ही समूह 17 के तत्व हैं जिनका ऊपर से नीचे क्रम है Cl, Br, I एवं At और चूँकि किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु त्रिज्या (परमाणु साइज) बढ़ती जाती है।
अतः परमाणु त्रिज्या का बढ़ता क्रम Cl < Br < I < At है।

प्रश्न 10.
निम्न तत्वों में से जिनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास नीचे दिए गए हैं धातु तत्वों की पहचान करके उनके नाम लिखिए –
(a) 2, 8, 2
(b) 2, 8, 1
(c) 2, 8, 7
(d) 2, 1
उत्तर:
उपर्युक्त में धातु तत्व हैं –
(a) 2, 8, 2
(b) 2, 8, 1
(d) 2, 1
इनके नाम हैं –
(a) मैग्नीशियम।
(b) सोडियम।
(d) लीथियम।

प्रश्न 11.
तत्व A (परमाणु संख्या 19) जब तत्व B (परमाणु संख्या 17) से संयुक्त होकर जो यौगिक बनाता है उसका सूत्र लिखिए। उस यौगिक का इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख खींचिए। बनने वाले आबन्ध की प्रकृति बताइए।
उत्तर:
A तत्व का इलेक्ट्रॉन विन्यास 19 = 2, 8, 8, 1
एवं B तत्व का इलेक्ट्रॉन विन्यास 17 = 2, 8, 7
बनने वाले यौगिक का सूत्र = AB
बनने वाले आबन्ध की प्रकृति सहसंयोजी है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 9

प्रश्न 12.
निम्न प्रगुणों वाले तत्वों की पहचान कीजिए। एवं उन्हें अभिक्रियाशीलता के आरोही (बढ़ते हुए) क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(a) एक तत्व जो मुलायम एवं अधिक अभिक्रियाशील है।
(b) चूना पत्थर की महत्वपूर्ण घटक धातु।
(c) कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहने वाली धातु।
उत्तर:
(a) सोडियम (Na) अथवा पोटैशियम (K)।
(b) कैल्सियम (Ca) एवं
(c) मरकरी (Hg)।
अभिक्रियाशीलता के आरोही (बढ़ते हुए) क्रम में Hg < Ca < Na < K

प्रश्न 13.
कुछ तत्वों की प्रगुण नीचे दिए गए हैं। आप आधुनिक आवर्त तालिका में इनको कहाँ खोजेंगे?
(a) एक धातु जो मुलायम है तथा मिट्टी के तेल में रखी जाती है।
(b) एक परिवर्तनीय (एक से अधिक) संयोजकता वाला तत्व जो जल के अन्दर रखा जाता है।
(c) एक चतुसंयोजी तत्व जो कार्बनिक रसायन को आधार प्रदान करता है।
(d) परमाणु संख्या 2 वाला अक्रिय गैस तत्व।
(e) एक तत्व जिसके ऑक्साइड की पतली सतह दूसरे तत्व को एनोडाइजिंग प्रक्रिया के द्वारा संक्षारण रहित बनाती है।
उत्तर:
(a) सोडियम (Na) आवर्त तालिका के तृतीय आवर्त एवं प्रथम समूह का तत्व। अथवा पोटैशियम (K) आवर्त तालिका के चतुर्थ आवर्त एवं समूह एक का तत्व।
(b) फॉस्फोरस (P) तृतीय आवर्त एवं 15वें समूह का तत्व।
(c) कार्बन (C) द्वितीय आवर्त एवं 14वें समूह का तत्व।
(d) हीलियम (He) प्रथम आवर्त एवं समूह 18 का तत्व।
(e) ऐलुमिनियम (Al) तृतीय आवर्त एवं 13वें समूह का तत्व।

प्रश्न 14.
तत्वों का कौन-सा समूह आवर्त तालिका में पूर्व में व्यवस्थित तत्वों की स्थिति में व्यवधान डाले बिना मैण्डलीफ की आवर्त तालिका में रखा जा सकता है? कारण दीजिए।
उत्तर:
उत्कृष्ट या अक्रिय गैसें।
मैण्डलीफ के आवर्त वर्गीकरण में परमाणु द्रव्यमान को तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का आवर्ती फलन का आधार लेते हुए उनके भौतिक एवं रासायनिक गुणों को ध्यान में रखते हुए आवर्त तालिका में व्यवस्थित किया। उत्कृष्ट गैसें अक्रिय होने के कारण एक पृथक् समूह में रखी जाती है और जिससे वास्तविक व्यवस्था में कोई व्यवधान नहीं होता।

MP Board Solutions

प्रश्न 15.
मैण्डलीफ द्वारा तत्वों के वर्गीकरण में अपनाई गई प्रक्रिया की एक संक्षिप्त रूपरेखा दीजिए। उसने “आवर्त नियम” की व्यवस्था कैसे की?
उत्तर:
मैण्डलीफ द्वारा तत्वों के वर्गीकरण के समय मात्र 63 तत्व ज्ञात थे इन्हीं तत्वों के गुणों के आधार पर निम्न प्रकार उसने तत्वों का वर्गीकरण किया –

  1. इन तत्वों के ऑक्सीजन एवं हैलोजेनों के साथ बने यौगिकों, ऑक्साइड एवं हैलाइड का अध्ययन किया।
  2. समान गुणों वाले तत्वों को एक साथ एक वर्ग में रखा।
  3. मैण्डलीफ ने प्रेक्षण किया कि तत्व स्वत: ही बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित हो गए। इस प्रकार मैण्डलीफ ने आवर्त नियम की व्यवस्था की।

MP Board Class 10th Science Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
एक तत्व आवर्त तालिका के तृतीय आवर्त के समूह द्वितीय का तत्व है, ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलकर क्षारकीय ऑक्साइड बनाता है।
(a) उस तत्व की पहचान कीजिए।
(b) उस तत्व का इलेक्ट्रॉन विन्यास लिखिए।
(c) जब यह तत्व वायु की उपस्थिति में जलता है तो उस समय होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक सूत्र लिखिए।
(d) जब यह ऑक्साइड जल में घुलता है तो होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक सूत्र लिखिए।
(e) इस ऑक्साइड के बनने का इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख बनाइए।
उत्तर:
(a) उक्त तत्व मैग्नीशियम (Mg) है।
(b) मैग्नीशियम (Mg) का इलेक्ट्रॉन विन्यास
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 10

प्रश्न 2.
एक तत्व X (परमाणु क्रमांक 17) दूसरे तत्व Y (परमाणु क्रमांक 20) से अभिक्रिया करके द्वि-संयोजी हैलाइड बनाता है।
(a) X और Y तत्वों को आवर्त तालिका में कहाँ रखा गया है?
(b) तत्व X एवं Y को धातु, अधातु एवं उपधातु में वर्गीकृत कीजिए।
(c) तत्व Y के ऑक्साइड की प्रकृति कैसे होगी? बनने वाले यौगिक में आबन्ध की प्रकृति बताइए।
(d) द्वि-संयोजी हैलाइड का इलेक्ट्रॉन बिन्दु-आरेख खींचिए।
उत्तर:
(a) X आवर्त तालिका के समूह 17 एवं आवर्त तृतीय का तत्व है, जबकि Y समूह 2 के चतुर्थ आवर्त का तत्व है।
(b) X एक अधातु तत्व है एवं Y एक धातु तत्व है।
(c) ऑक्साइड क्षारकीय प्रकृति का है तथा इसमें बनने वाले आबन्ध की प्रकृति विद्युत् संयोजी (आयनिक) बन्ध है।
(d) द्वि-संयोजी हैलाइड का इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 11

प्रश्न 3.
नीचे कुछ तत्वों की परमाणु संख्या दी है – 10, 20, 7, 14
(a) इन तत्वों की पहचान कीजिए।
(b) इन तत्वों के आवर्त सारणी में समूहों की पहचान कीजिए।
(c) इन तत्वों के आवर्त सारणी में आवों की पहचान कीजिए।
(d) इन तत्वों में प्रत्येक का इलेक्ट्रॉन विन्यास क्या होना चाहिए?
(e) इन तत्वों की संयोजकता ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 12

प्रश्न 4.
मैण्डलीफ ने कुछ ऐसे तत्वों की भविष्यवाणी की जो उस समय उपलब्ध ही नहीं थे एवं उनमें से दो के नाम एका-सिलिकॉन एवं एका-ऐलुमिनियम रखा।
(a) उन तत्वों के नाम लिखिए जिन्होंने इन तत्वों का स्थान ग्रहण किया।
(b) आधुनिक आवर्त तालिका में इन तत्वों की समूह संख्या एवं आवर्त संख्या लिखिए।
(c) इन तत्वों को धातु/अधातु/उपधातु में वर्गीकृत कीजिए।
(d) इनमें से प्रत्येक में कितने संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 13

प्रश्न 5.
(a) तत्वों की विद्युत् धनात्मकता समूह में नीचे जाने पर बढ़ती है तथा आवर्त में दाएँ जाने पर घटती है।
(b) तत्वों की विद्युत् ऋणात्मकता समूह में नीचे जाने पर घटती है तथा आवर्त में दाएँ जाने पर बढ़ती है।
(c) परमाणु साइज समूह में नीचे जाने पर बढ़ती है तथा आवर्त में दाएँ जाने पर घटती है।
(d) धात्विक प्रकृति (धात्विकता) समूह में नीचे जाने पर बढ़ती है तथा आवर्त में दाएँ जाने पर घटती है।
आवर्त तालिका के उपर्युक्त लक्षणों को ध्यान में रखकर परमाणु संख्या 3 से 9 के तत्वों के सन्दर्भ में निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) उनमें अधिकतम इलेक्ट्रो-धनात्मक तत्व का नाम बताइए।
(ii) उनमें अधिकतम इलेक्ट्रो-ऋणात्मक तत्व का नाम बताइए।
(iii) उनमें न्यूनतम परमाणु साइज वाले तत्व का नाम बताइए।
(iv) उस तत्व का नाम बताइए जो उपधातु है।
(v) उस तत्व का नाम बताइए जिसकी संयोजकता सर्वाधिक है।
उत्तर:
(i) लीथियम (Li) परमाणु संख्या: 3
(ii) फ्लु ओरीन (F) परमाणु संख्या: 9
(iii) फ्लु ओरीन (F) परमाणु संख्या: 9
(iv) बोरॉन (B) परमाणु संख्या: 5
(v) कार्बन (C) परमाणु संख्या: 6, क्षमता संयोजकता (4)

प्रश्न 6.
एक पीला एवं कमरे के ताप पर ठोस तत्व श्रृंखलन क्षमता एवं बहरूपता के गुण प्रदर्शित करता है। X तत्व दो प्रकार के ऑक्साइड बनाता है जो फेरस सल्फेट के क्रिस्टलों के ऊष्मीय अपघटन के समय भी बनते हैं एवं बहुत बड़े वायु प्रदूषक भी हैं।
(a) तत्व X की पहचान कीजिए।
(b) तत्व X का इलेक्ट्रॉन विन्यास लिखिए।
(c) फेरस सल्फेट के क्रिस्टलों के ऊष्मीय अपघटन में होने वाली अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए।
(d) बनने वाले ऑक्साइड की प्रकृति (अम्लीय/क्षारकीय) क्या है?
(e) आधुनिक आवर्त तालिका में उस तत्व की स्थिति बताइए।
उत्तर:
(a) अभीष्ट तत्व X सल्फर (S) है जिसकी परमाणु संख्या 16 है।
(b) X का इलेक्ट्रॉन विन्यास 16 = 2K, 8L, 6M
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 16
(d) X के दोनों ऑक्साइड (SO2 एवं SO3) की प्रकृति अम्लीय है।
(e) आधुनिक आवर्त तालिका में तत्व X की स्थिति तृतीय आवर्त के समूह 16 में है।

प्रश्न 7.
आवर्त तालिका के समूह 15 का एक तत्व X द्वि-परमाण्विक अणु के रूप में रहता है एवं हाइड्रोजन से 773 K तापमान पर उत्प्रेरक की उपस्थिति में संयोग करके एक यौगिक अमोनिया का निर्माण करता है जिसकी विशिष्ट तीव्र गंध होती है।
(a) उस तत्व X की पहचान कीजिए। इसमें कितने संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं।
(b) तत्व X के द्वि-परमाण्विक अणु की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना बनाइए। इसमें किस प्रकार का आबन्ध बनता है ?
(c) अमोनियम के अणु की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना का आरेख बनाइए। अमोनिया में किस प्रकार के आबन्ध हैं।
उत्तर:
(a) तत्व X नाइट्रोजन (N) तत्व है, जिसका इलेक्ट्रॉन विन्यास 2, 5 है अतः इसके संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या 5 है।
(b) नाइट्रोजन अणु (N) की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना का आरेख –
आबंधों की प्रकृति – त्रिसहसंयोजी आबन्ध।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 14
(c) अमोनिया (NH3) की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना का आरेख –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण 15
आबन्धों की प्रकृति – तीन एकल सहसंयोजी आबन्ध।

MP Board Class 10th Science Solutions

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु

MP Board Class 10th Science Chapter 3 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न श्रृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 45

प्रश्न 1.
ऐसी धातु का उदाहरण दीजिए जो –
(i) कमरे के ताप पर द्रव होती है।
(ii) चाकू से आसानी से काटी जा सकती है।
(iii) ऊष्मा की सबसे अच्छी चालक होती है।
(iv) ऊष्मा की कुचालक होती है।
उत्तर:
(i) पारद (मर्करी)
(ii) सोडियम
(ii) सिल्वर एवं कॉपर
(iv) लेड एवं मर्करी

प्रश्न 2.
‘आघातवर्थ्य’ तथा ‘तन्य’ का अर्थ बताइए।
उत्तर:
आघातवर्ध्य: “वे धातुएँ जो पीटने पर पतली चादर की तरह फैल जाती हैं, आघातवर्ध्य कहलाती हैं।
तन्य: वे धातुएँ जिनके तार खींचे जा सकते हैं, तन्य कहलाती हैं।

प्रश्न श्रृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 51

प्रश्न 1.
सोडियम को कैरोसीन में डुबोकर क्यों रखा जाता है?
उत्तर:
सोडियम धातु वायुमण्डल की नमी (आर्द्रता) के प्रति अतिक्रियाशील होती है। इसलिए इसे कैरोसीन में डुबोकर रखा जाता है, ताकि यह नमी के सम्पर्क में न आए।

प्रश्न 2.
निम्न अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए –

  1. भाप के साथ आयरन।
  2. जल के साथ कैल्सियम तथा पोटैशियम।

उत्तर:
1. 3Fe + 4H2O → Fe3O4 + 4H2
2. Ca + 2H2O → Ca(OH)2 + H2
2K + 2H2O → 2KOH + H2

प्रश्न 3.
A, B, C एवं D चार धातुओं के नमूनों को लेकर एक – एक करके निम्न विलयन में डाला गया। इसमें प्राप्त परिणाम को निम्न प्रकार से सारणीबद्ध किया गया है –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 1
इस सारणी का उपयोग करके धातु A, B, C एवं D के सम्बन्ध में निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन – सी है?
  2. धातु B को कॉपर (II) सल्फेट के विलयन में डाला जाए तो क्या होगा?
  3. धातु A, B, C एवं D को क्रियाशीलता के घटते हुए क्रम में लिखिए।

उत्तर:

  1. सबसे अधिक क्रियाशील धातु: ‘B’ है।
  2. जब धातु B को कॉपर (II) सल्फेट के नीले विलयन में डाला जाता है तो विलयन का रंग उड़ जाता है तथा धातु ‘B’ पर एक भूरे रंग की कॉपर की परत चढ़ जाती है तथा BSO4 का रंगहीन विलयन प्राप्त होता है।
  3. क्रियाशीलता के घटते क्रम में: B > A > C > D

प्रश्न 4.
अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है, तो कौन – सी गैस निकलती है? आयरन के साथ तनु H2SO4 की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर:
जब अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो हाइड्रोजन गैस निकलती है।

आयरन के साथ तनु H2SO4 की अभिक्रिया:
जब आयरन के साथ तनु H2SO4 की अभिक्रिया करायी जाती है तो आयरन सल्फेट (फेरस सल्फेट) का हरा विलयन प्राप्त होता है और हाइड्रोजन गैस निकलती है।
Fe + dil. H2SO4 → FeSO4 + H2

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
जिंक को आयरन (II) सल्फेट के विलयन में डालने से क्या होता है? इसकी रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर:
आयरन (II) सल्फेट विलयन का रंग उड़ जाता है तथा रंगहीन जिंक सल्फेट का विलयन बनता है तथा जिंक पर आयरन की परत चढ़ जाती है।
Zn + FeSO4 → ZnSO4 + Fe

प्रश्न शृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 54

प्रश्न 1.

  1. सोडियम, ऑक्सीजन एवं मैग्नीशियम के लिए इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना लिखिए।
  2. इलेक्ट्रॉन के स्थानान्तरण के द्वारा Na2O एवं MgO का निर्माण दर्शाइए।
  3. इन यौगिकों में कौन – से आयन उपस्थित हैं?

उत्तर:
1. सोडियम, ऑक्सीजन एवं मैग्नीशियम की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 2
2.
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 3
3. Na2O में 2Na+ आयन एवं एक O2- आयन है।
MgO में एक Mg2+ आयन एवं एक O2- आयन है।

प्रश्न 2.
आयनिक यौगिकों के उच्च गलनांक क्यों होते हैं? (2019)
उत्तर:
चूँकि प्रबल अन्तर:
आयनिक आकर्षण को तोड़ने के लिए ऊर्जा की पर्याप्त मात्रा की आवश्यकता होती है। इसलिए आयनिक यौगिकों के उच्च गलनांक होते हैं।

प्रश्न शृंखला-4 # पृष्ठ संख्या 59

प्रश्न 1.
निम्न पदों की परिभाषा दीजिए –

  1. खनिज।
  2. अयस्क (2019)।
  3. गेंग (2019)।

उत्तर:

  1. खनिज: “पृथ्वी से प्राप्त वे प्राकृतिक पदार्थ, जिनमें धातुएँ या उनके यौगिक किसी न किसी रूप में समाहित होते हैं, खनिज कहलाते हैं।”
  2. अयस्क: “ऐसे खनिज जिनसे धातुओं का आसानी से तथा लाभदायक तरीके से निष्कर्षण किया जा सकता है, अयस्क कहलाते हैं।”
  3. गेंग: “अयस्क में उपस्थित व्यर्थ पदार्थ (रेत, मिट्टी आदि) गेंग कहलाते हैं”।

प्रश्न 2.
दो धातुओं के नाम बताइए जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं।
उत्तर:

  1. सोना।
  2. चाँदी।

प्रश्न 3.
धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए किस रासायनिक प्रक्रम का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
अपचयन का।

प्रश्न शृंखला-5 # पृष्ठ संख्या 61

प्रश्न 1.
जिंक, मैग्नीशियम एवं कॉपर के धात्विक ऑक्साइडों को अग्र धातुओं के साथ गर्म किया गया –

धातु धातु जिंक मैग्नीशियम कॉपर
जिंक ऑक्साइड
मैग्नीशियम ऑक्साइड
कॉपर ऑक्साइड

किस स्थिति में विस्थापन अभिक्रिया घटित होगी?
उत्तर:
जब कॉपर ऑक्साइड मैग्नीशियम के साथ गर्म किया जाता है तो विस्थापन होगा।

प्रश्न 2.
कौन – सी धातु आसानी से संक्षारित नहीं होती है?
उत्तर:
गोल्ड (सोना)।

प्रश्न 3.
मिश्रातु क्या होते हैं?
उत्तर:
मिश्रातु:
“दो या दो से अधिक धातुओं के समांगी मिश्रण को मिश्रातु कहते हैं।”

MP Board Class 10th Science Chapter 3 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन – सा युगल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है?
(a) NaCl विलयन एवं कॉपर धातु।
(b) MgCl2 विलयन एवं ऐलुमिनियम धातु।
(c) FeSO4 विलयन एवं सिल्वर धातु।
(d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु।
उत्तर:
(d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु।

प्रश्न 2.
लोहे के फ्राइंग पैन (Frying pan) को जंग से बचाने के लिए निम्नलिखित में से कौन – सी विधि उपयुक्त है?
(a) ग्रीस लगाकर।
(b) पेंट लगाकर।
(c) जिंक की परत चढ़ाकर।
(d) ये सभी।
उत्तर:
(c) जिंक की परत चढ़ाकर।

प्रश्न 3.
कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्मित करती है। यह यौगिक जल में विलेय है। यह तत्व क्या हो सकता है?
(a) कैल्सियम।
(b) कार्बन।
(c) सिलिकन।
(d) लोहा।
उत्तर:
(a) कैल्सियम।

प्रश्न 4.
खाद्य पदार्थों के डिब्बों पर जिंक के बजाय टिन का लेप होता है, क्योंकि?
(a) टिन की अपेक्षा जिंक महँगा है।
(b) टिन की अपेक्षा जिंक का गलनांक अधिक है।
(c) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है।
(d) टिन की अपेक्षा जिंक कम अभिक्रियाशील है।
उत्तर:
(c) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है।

प्रश्न 5.
आपको एक हथौड़ा, बैटरी, बल्ब, तार एवं स्विच दिया गया है –
(a) इनका उपयोग कर धातुओं एवं अधातुओं के नमूनों के बीच आप विभेद कैसे कर सकते हैं?
(b) धातुओं और अधातुओं में विभेदन के लिए इन परीक्षणों की उपयोगिताओं का आकलन कीजिए।
उत्तर:
(a) (i) हम दिए गए हथौड़े से दिए हुए नमूनों पर प्रहार करेंगे अगर वे टुकड़े – टुकड़े होकर बिखर गए तो अधातु तथा यदि चादर की तरह फैल गए तो धातु है।
(ii) बैटरी, बल्ब, स्विच को तार के माध्यम से श्रेणीक्रम में जोड़कर दोनों नमूनों में होकर विद्युत् धारा प्रवाहित करेंगे। विद्युत् धारा जिस नमूने में होकर प्रवाहित हो जाती है अर्थात् बल्ब जल जाता है वह धातु है अन्यथा अधातु।
(b) उपर्युक्त परीक्षण एकदम विश्वस्त नहीं है, क्योंकि कुछ धातुएँ भंगुर होती हैं तथा ग्रेफाइट अधातु होते हुए भी विद्युत् धारा की सुचालक होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं? दो उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
उभयधर्मी ऑक्साइड:
“जो ऑक्साइड अम्लीय एवं क्षारकीय दोनों गुणों को प्रदर्शित करते हैं, वे उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते हैं।”
अथवा
“जो ऑक्साइड अम्लों एवं क्षारों, दोनों से अभिक्रिया करके लवण एवं जल बनाते हैं, वे उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते हैं।”
उदाहरण:

  1. ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3)।
  2. जिंक ऑक्साइड (ZnO)।

प्रश्न 7.
दो धातुओं के नाम बताइए जो तनु अम्ल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देंगी तथा दो धातुएँ जो ऐसा नहीं कर सकतीं।
उत्तर:
तनु अम्लों से हाइड्रोजन विस्थापित करने वाली धातुएँ –

  1. मैग्नीशियम (Mg)।
  2. जिंक (Zn)।

तनु अम्लों से हाइड्रोजन विस्थापित नहीं कर सकने वाली धातुएँ –

  1. कॉपर (Cu)।
  2. सिल्वर (Ag)।

प्रश्न 8.
किसी धातु M के विद्युत् अपघटनी परिष्करण में आप ऐनोड, कैथोड एवं विद्युत् अपघटन किसे बनाएँगे?
उत्तर:
कैथोड – शुद्ध M धातु, ऐनोड – अशुद्ध M धातु एवं विद्युत् अपघट्य – धातु M के किसी विलेय यौगिक का जलीय विलयन।

प्रश्न 9.
प्रत्यूष ने सल्फर चूर्ण को स्पैचुला में लेकर गर्म किया। संलग्न आकृति के अनुसार एक परखनली को उल्टा करके उसने उत्सर्जित गैस को एकत्रित किया
(a) गैस की क्रिया क्या होगी?
(i) सूखे लिटमस पत्र पर? सल्फर पाउडर
(ii) आदें लिटमस पत्र पर?
(b) ऊपर की अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 4
(a)
(i) सूखे लिटमस पत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
(ii) आर्द्र नीले लिटमस को लाल कर देती है, क्योंकि एकत्रित गैस सल्फर डाइऑक्साइड है जो पानी से क्रिया करके सल्फ्यूरिक अम्ल बनाती है।
(b)
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 5

प्रश्न 10.
लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताइए। (2019)
उत्तर:
लोहे को जंग से बचाने के दो तरीके:

  1. यशदलेपन – लोहे पर जस्ते की परत चढ़ा देते हैं।
  2. क्रोमियम लेपन – लोहे पर क्रोमियम की परत चढ़ा देते हैं।

प्रश्न 11.
ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुएँ कैसा ऑक्साइड बनाती हैं? (2019)
उत्तर:
ऑक्सीजन अधातुओं से संयुक्त होकर प्रायः अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं, लेकिन कुछ ऑक्साइड उदासीन भी होते हैं।

प्रश्न 12.
कारण बताइए –

  1. प्लेटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है। (2019)
  2. सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम को तेल के अन्दर संग्रहीत किया जाता है।
  3. ऐलुमिनियम अत्यन्त अभिक्रियाशील धातु है, फिर भी इसका उपयोगखाना बनाने में किया जाता है।
  4. निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट एवं सल्फाइड अयस्क को ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है।

उत्तर:

  1. प्लेटिनम, सोना एवं चाँदी अत्यन्त ही क्षीण क्रियाशील होती हैं तथा इनका संक्षारण नहीं होता इसलिए इनका उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है।
  2. सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम अतिक्रियाशील धातुएँ हैं और वायुमण्डल की आर्द्रता (नमी) से भी क्रिया कर सकती हैं। इसलिए इन्हें बचाने के लिए इनको तेल के अन्दर संग्रहीत किया जाता है ताकि ये नमी के सम्पर्क में न आएँ।
  3. ऐलुमिनियम ऊष्मा की अच्छी चालक है तथा इसका गलनांक उच्च होता है। यह खौलते जल से भी अभिक्रिया नहीं करती तथा हल्के अम्लों से भी नहीं। इनकी क्रियाशीलता क्षारों के प्रति अधिक होती है जो खाना बनाने में प्रयुक्त नहीं होते। इसलिए अत्यन्त अभिक्रियाशील होते हुए भी इनका उपयोग खाना बनाने वाले बर्तनों को बनाने में किया जाता है।
  4. कार्बोनेट एवं सल्फाइड अयस्कों को निष्कर्षण प्रक्रम में ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है क्योंकि ऑक्साइडों का अपचयन करके धातु आसानी से निष्कर्षित की जा सकती है।

प्रश्न 13.
आपने ताँबे के मलीन बर्तनों को नींबू या इमली के रस से साफ करते अवश्य देखा होगा। यह खट्टे पदार्थ बर्तन को साफ करने में क्यों प्रभावी हैं?
उत्तर:
ताँबे के बर्तनों के ऊपर क्षारकीय ऑक्साइडों की परत जम जाने के कारण वे मलीन हो जाते हैं। नींबू, इमली या अन्य खट्टे पदार्थों में हल्का अम्ल होता है जो क्षारकीय परत से अभिक्रिया करके उसे उदासीन कर देता है और हटा देता है जिससे ताँबे के बर्तन चमकने लगते हैं। इसलिए खट्टे पदार्थ बर्तन को साफ करने में प्रभावी हैं।

प्रश्न 14.
रासायनिक गुणधर्म के आधार पर धातुओं एवं अधातुओं में विभेद कीजिए। (2019)
उत्तर:
रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधातुओं में विभेद –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 6

प्रश्न 15.
एक व्यक्ति प्रत्येक घर में सुनार बनकर जाता है। उसने पुराने एवं मलीन सोने के आभूषणों में पहले जैसी चमक पैदा करने का ढोंग रचाया। कोई संदेह किए बिना ही एक महिला अपने सोने के कंगन उसे देती है, जिसे वह एक विशेष विलयन में डाल देता है। कंगन नए की तरह चमकने लगते हैं, लेकिन उनका वजन अत्यन्त कम हो जाता है। वह महिला बहुत दुखी होती है तथा तर्क-वितर्क के पश्चात् उस व्यक्ति को झुकना पड़ता है। एक जासूस की तरह क्या आप उस विलयन की प्रकृति के बारे में बता सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, बता सकते हैं। वह विलयन एक तीव्र विलायक है जो सोने को अपने अन्दर घोल लेता है। इसका नाम अम्लराज (ऐक्वा रेजिया) कहलाता है।

प्रश्न 16.
गर्म जल का टैंक बनाने में ताँबे का उपयोग होता है, परन्तु इस्पात (लोहे की मिश्रातु) का नहीं। इसका कारण बताइए।
उत्तर:
ताँबा इस्पात (लोहे की एक मिश्रातु) से कहीं अधिक ऊष्मा का चालक होता है। इसलिए गर्म पानी का टैंक बनाने में ताँबे का उपयोग होता है, परन्तु इस्पात (लोहे का एक मिश्रातु) का नहीं।

MP Board Class 10th Science Chapter 3 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 10th Science Chapter 3 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में कौन – सा गुण प्रायः धातुओं द्वारा प्रदर्शित नहीं किया जाता?
(a) विद्युत् संचालन।
(b) ध्वानिक प्रकृति।
(c) चमकहीनता।
(d) तन्यता।
उत्तर:
(c) चमकहीनता।
प्रश्न 2.
पतले तारों में धातुओं के खींचे जा सकने की क्षमता कहलाती है –
(a) तन्यता।
(b) आघातवर्ध्यता।
(c) ध्वानिकता।
(d) चालकता।
उत्तर:
(a) तन्यता।

प्रश्न 3.
ऐलुमिनियम का प्रयोग खाना बनाने के बर्तन बनाने में होता है। ऐलुमिनियम का निम्न में से कौन – सा गुण इसके उपयुक्त है?
(i) ऊष्मा की प्रचालकता।
(ii) विद्युत् की सुचालकता।
(iii) तन्यता।
(iv) उच्च गलनांक।
(a) (i) एवं (ii)।
(b) (i) एवं (iii)।
(c) (ii) एवं (iii)।
(d) (i) एवं (iv)।
उत्तर:
(d) (i) एवं (iv)।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन – सी धातु ठंडे एवं गर्म जल में अभिक्रिया नहीं करती है?
(a) Na
(b) Ca
(c) Mg
(d) Fe
उत्तर:
(d) Fe

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से आयरन के कौन से ऑक्साइड आयरन का स्टीम के साथ लम्बी अभिक्रिया के फलस्वरूप प्राप्त होंगे?
(a) FeO
(b) Fe2O3
(c) Fe3O4
(d) Fe2O3 ta Fe3O4
उत्तर:
(c) Fe3O4

प्रश्न 6.
जब कैल्सियम की अभिक्रिया जल में होती है तो क्या होता है?
(i) यह जल से अभिक्रिया नहीं करती।
(ii) यह जल से तीव्रता से अभिक्रिया करती है।
(iii) यह जल से कम तीव्रता से अभिक्रिया करती है।
(iv) हाइड्रोजन के बनने वाले बुलबुले कैल्सियम की सतह पर चिपक जाते हैं।
(a) (i) एवं (iv)।
(b) (ii) एवं (iii)।
(c) (i) एवं (ii)।
(d) (iii) एवं (iv)।
उत्तर:
(d) (iii) एवं (iv)।

प्रश्न 7.
सामान्यतः धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया करके लवण एवं हाइड्रोजन गैस देती हैं। निम्नलिखित में से कौन – सा अम्ल धातुओं से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस नहीं देता (Mn एवं Mg को छोड़कर) –
(a) H2SO4
(b) HCl
(c) HNO3
(d) ये सभी।
उत्तर:
(c) HNO3

प्रश्न 8.
अम्लराज (ऐक्वा रेजिया) का संघटन है?
(a) तनु HCl: सान्द्र HNO3 = 3 : 1
(b) सान्द्र HCl: तनु HNO3 = 3 : 1
(c) सान्द्र HCl: सान्द्र HNO3 = 3 : 1
(d) तनु HCl: तनु HNO3 = 3 : 1
उत्तर:
(c) सान्द्र HCl: सान्द्र HNO3 = 3 : 1

प्रश्न 9.
निम्न में कौन आयनिक यौगिक नहीं है?
(i) KCl
(ii) HCl
(iii) CCl4
(iv) NaCl
(a) (i) एवं (ii)।
(b) (ii) एवं (iii)।
(c) (iii) एवं (iv)।
(d) (i) एवं (iii)।
उत्तर:
(b) (ii) एवं (iii)

प्रश्न 10.
निम्न में से किस गुण का प्रदर्शन सामान्यतः आयनिक यौगिकों द्वारा नहीं किया जाता है?
(a) जल में विलेयता।
(b) ठोस अवस्था में विद्युत् चालकता।
(c) उच्च गलनांक एवं क्वथनांक।
(d) पिघली अवस्था में विद्युत् चालकता।
उत्तर:
(b) ठोस अवस्था में विद्युत् चालकता

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में कौन-सी धातु प्रकृति में स्वतन्त्र अवस्था में मिलती है?
(i) Cu
(ii) Au
(iii) Zn
(iv) Ag
(a) (i) एवं (ii)।
(b) (ii) एवं (iii)।
(c) (ii) एवं (iv)।
(d) (iii) एवं (iv)।
उत्तर:
(c) (ii) एवं (iv)।

प्रश्न 12.
धातुओं का निष्कर्षण अनेक विधियों से होता है। निम्न में से किन धातुओं का निष्कर्षण विद्युत् निष्कर्षण से होता है?
(i) Au
(ii) Cu
(iii) Na
(iv) K
(a) (i) एवं (ii)
(b) (i) एवं (iii)
(c) (ii) एवं (iii)
(d) (iii) एवं (iv)
उत्तर:
(a) (i) एवं (ii)

प्रश्न 13.
वायु में अधिक समय तक खुला छोड़ देने पर चाँदी की वस्तुएँ काली पड़ जाती हैं। यह निम्न बनने के कारण होता है –
(a) Ag3N
(b) Ag2O
(c) Ag2S
(d) Ag3N
उत्तर:
(c) Ag2S

प्रश्न 14.
यशदलेपन, लोहे को जंग लगने से बचाने के लिए उस पर निम्न की परत चढ़ाने की प्रक्रिया है।
(a) गेलियम।
(b) ऐलुमिनियम।
(c) जिंक।
(d) चाँदी।
उत्तर:
(c) जिंक।

प्रश्न 15.
स्टेनलेस स्टील हमारे जीवन के लिए अत्यन्त उपयोगी है। स्टेनलेस स्टील में आयरन के साथ मिला होता है –
(a) Ni एवं Cr
(b) Cu एवं Cr
(c) Ni एवं Cu
(d) Cu एवं Au
उत्तर:
(a) Ni एवं Cr

प्रश्न 16.
यदि कॉपर को वायु में खुला छोड़ दिया जाता है तो धीरे – धीरे यह अपनी ब्राउन चमकीली सतह को खोता जाता है और उस पर एक हरी परत जमती जाती है जो निम्न के बनने के कारण होती है –
(a) CuSO4
(b) CuCO3
(c) Cu(NO3)2
(d) CuO
उत्तर:
(b) CuCO3

प्रश्न 17.
प्रायः धातुएँ ठोस होती हैं। निम्न में कौन धातु कमरे के ताप पर दव अवस्था में पायी जाती है?
(a) Na
(b) Fe
(c) Cr
(d) Hg
उत्तर:
(d) Hg

प्रश्न 18.
निम्न में कौन – सी धातुएँ उनके क्लोराइडों के पिघली अवस्था में विद्युत् अपघटन से प्राप्त होती है?
(i) Na
(ii) Ca
(iii) Fe
(iv) Cu
(a) (i) एवं (iv)।
(b) (iii) एवं (iv)।
(c) (i) एवं (iii)।
(d) (i) एवं (ii)।
उत्तर:
(d) (i) एवं (ii)।

प्रश्न 19.
सामान्यतः अधातुएँ चमकहीन होती हैं, लेकिन निम्नलिखित में से कौन – सी अधातु में चमक
होती है?
(a) सल्फर।
(b) ऑक्सीजन।
(c) नाइट्रोजन।
(d) आयोडीन।
उत्तर:
(d) आयोडीन।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित चार धातुओं में से कौन – सी धातु अपने विलयन में से अन्य तीन धातुओं से विस्थापित होगी?
(a) Mg
(b) Ag
(c) Zn
(d) Cu
उत्तर:
(b) Ag

प्रश्न 21.
सान्द्र HCl, सान्द्र HNO3 एवं सान्द्र HCl तथा सान्द्र HNO3 के 3:1 के अनुपात वाले मिश्रण में से प्रत्येक से 2 ml लेकर तीन अलग – अलग परखनलियों क्रमश: A, B एवं C में डाला फिर एक धातु का टुकड़ा प्रत्येक परखनली में डाला तो हम देखते हैं कि परखनली A एवं परखनली B में कोई परिवर्तन नहीं हुआ लेकिन धातु परखनली C में घुल गई तो वह धातु हो सकती है –
(a) Al
(b) Au
(c) Cu
(d) Pt
उत्तर:
(b) Au

प्रश्न 22.
एक मिश्रातु है –
(a) एक तत्व।
(b) एक यौगिक।
(c) एक समांग मिश्रण।
(d) एक विषमांग मिश्रण।
उत्तर:
(c) एक समांग मिश्रण

प्रश्न 23.
एक इलेक्ट्रोलाइटिक सेल में होता है –
(a) धनावेशित कैथोड।
(b) ऋणावेशित एनोड।
(c) धनावेशित ऐनोड।
(d) ऋणावेशित कैथोड।
उत्तर:
(b) ऋणावेशित एनोड

प्रश्न 24.
जिंक के इलेक्ट्रोलाइटिक शोधन में यह होता है –
(a) कैथोड पर एकत्रित
(b) ऐनोड पर एकत्रित
(c) कैथोड एवं ऐनोड दोनों पर एकत्रित
(d) विलयन में रहता है।
उत्तर:
(a) कैथोड पर एकत्रित

प्रश्न 25.
एक तत्व A मुलायम है और चाकू से काटा जा सकता है। यह वायु के प्रति अतिक्रियाशील है और यह हवा में खुला नहीं रखा जा सकता। यह जल से बहुत तीव्र अभिक्रिया करता है। निम्नलिखित में से उस तत्व A की पहचान कीजिए –
(a) Mg
(b) Na
(c) P
(d) Ca
उत्तर:
(b) Na

प्रश्न 26.
मिश्रातु एक धातु एवं दूसरी धातु अथवा अधातु के समांगी मिश्रण होते हैं। निम्न में कौन मिश्रातु में एक अधातु अवयव होता है?
(a) पीतल।
(b) कॉपर।
(c) अमलगम।
(d) स्टील।
उत्तर:
(d) स्टील।

प्रश्न 27.
मैग्नीशियम धातु के लिए निम्न में कौन – सा कथन असत्य है?
(a) यह ऑक्सीजन में चमकदार सफेद ज्वाला के साथ जलता है।
(b) यह ठंडे जल के साथ क्रिया करके मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है और हाइड्रोजन गैस निकालता है।
(c) यह गर्म जल के साथ अभिक्रिया करके मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है और हाइड्रोजन गैस देता है।
(d) यह जलवाष्प से अभिक्रिया करके मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है और हाइड्रोजन गैस देता है।
उत्तर:
(b) यह ठंडे जल के साथ क्रिया करके मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है और हाइड्रोजन गैस निकालता है।

प्रश्न 28.
निम्न मिश्रातुओं में से किसमें मरकरी (पारा) एक अवयव की तरह होता है?
(a) स्टेनलेस स्टील।
(b) एल्नीको।
(c) सोल्डर।
(d) जिंक अमलगम।
उत्तर:
(d) जिंक अमलगम।

प्रश्न 29.
X एवं Y के मध्य अभिक्रिया के फलस्वरूप एक यौगिक Z बनता है। X इलेक्ट्रॉन खोता है तथा Y इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है। निम्नलिखित में कौन – सा गुण Z प्रदर्शित नहीं करता है?
(a) उच्च गलनांक।
(b) निम्न गलनांक।
(c) गलित अवस्था में विद्युत् चालन।
(d) ठोस अवस्था में प्राप्ति।
उत्तर:
(b) निम्न गलनांक।

प्रश्न 30.
तीन तत्वों X, Y एवं 2 के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न हैं – X → 2, 8, Y → 2, 8, 7 एवं Z → 2, 8, 2. निम्न में कौन – सा कथन सत्य है?
(a) X एक धातु है।
(b) Y एक धातु है।
(c) Z एक अधातु है।
(d) Y अधातु तथा Z धातु है।
उत्तर:
(d) Y अधातु तथा Z धातु है।

प्रश्न 31.
यद्यपि धातुएँ क्षारकीय ऑक्साइड बनाती हैं, लेकिन निम्नलिखित में कौन-सी धातु उभयधर्मी ऑक्साइड बनाती है?
(a) Na
(b) Ca
(c) Al
(d) Cu
उत्तर:
(c) Al

प्रश्न 32.
सामान्यतः अधातुएँ विद्युत् की अचालक होती हैं, लेकिन निम्नलिखित में कौन विद्युत् की सुचालक है?
(a) हीरा।
(b) ग्रेफाइट।
(c) सल्फर।
(d) फुलैरिन।
उत्तर:
(b) ग्रेफाइट।

प्रश्न 33.
विद्युत् तारों पर एक अचालक पदार्थ की परत चढ़ी होती है। सामान्यतः इसके लिए प्रयुक्त पदार्थ होता है –
(a) सल्फर।
(b) ग्रेफाइट।
(c) PVC।
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(c) PVC।

प्रश्न 34.
निम्न में से कौन अधातु द्रव होती है?
(a) कार्बन।
(b) ब्रोमीन।
(c) फॉस्फोरस।
(d) सल्फर।
उत्तर:
(b) ब्रोमीन।

प्रश्न 35.
निम्न में से कौन रासायनिक अभिक्रिया करेगा?
(a) MgSO4 + Fe
(b) ZnSO4 + Fe
(c) MgSO4 + Pb
(d) CuSO4 + Fe
उत्तर:
(d) CuSO4 + Fe

रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. धातुएँ प्रायः ऊष्मा एवं विद्युत की …………. होती हैं।
  2. आघातवर्ध्यनीयता एवं तन्यता ………….. का प्रमुख गुण है।
  3. भंगुरता प्रायः …….. का प्रमुख गुण है।
  4. अधातुएँ प्रायः विद्युत् की ………….. होती हैं।
  5. …… का उपयोग थर्मामीटर एवं बैरोमीटर में किया जाता है।

उत्तर:

  1. सुचालक।
  2. धातुओं।
  3. अधातुओं।
  4. अचालक।
  5. पारा (मर्करी)।

जोड़ी बनाइए
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 7
उत्तर:

  1. → (c)
  2. → (d)
  3. → (e)
  4. → (a)
  5. → (b)

सत्य/असत्य कथन

  1. सोडियम अतिक्रियाशील धातु है।
  2. दो अधातुओं के समांग मिश्रण को मिश्रातु कहते हैं।
  3. धातुओं के ऑक्साइड प्रायः क्षारकीय प्रकृति के होते हैं।
  4. स्टैनलैस स्टील में ताँबा मिला होता है।
  5. अधातुओं के ऑक्साइड प्रायः अम्लीय प्रकृति के होते हैं।

उत्तर:

  1. सत्य।
  2. असत्य।
  3. सत्य।
  4. असत्य।
  5. सत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

  1. जो धातुएँ कठोर सतह से टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
  2. धातुओं की सतह चमकदार होती है, यह गुण क्या कहलाता है?
  3. पारे की मिश्रातु क्या कहलाती है?
  4. अयस्कों में उपस्थित मिट्टी एवं रेत की अशुद्धियाँ क्या कहलाती हैं?
  5. जब कोई तत्व प्रकृति में विभिन्न रूपों में पाया जाता है तो इस गुण को क्या कहते हैं?

उत्तर:

  1. ध्वानिक (सोनोरस)।
  2. धात्विक चमक।
  3. अमलगम।
  4. गेंग।
  5. अपररूपता।

MP Board Class 10th Science Chapter 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ध्वानिक (सोनोरस) किन्हें कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ध्वानिक (सोनोरस):”वे धातुएँ किसी कठोर सतह से टकराती हैं, तो वे ध्वनि करती हैं। उन धातुओं को ध्वानिक (सोनोरस) कहते हैं।
उदाहरण: मंदिर के घंटों एवं स्कूल की घंटी का धातु।

प्रश्न 2.
‘भर्जन’ से क्या समझते हो?
उत्तर:
भर्जन:
“सल्फाइड अयस्क को वायु की उपस्थिति में अधिक ताप पर गर्म करने से वह सम्बन्धित धातु के ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाती है। इस प्रक्रिया को भर्जन कहते हैं”।

प्रश्न 3.
‘निस्तापन’ में क्या समझते हो?
उत्तर:
निस्तापन:
“कार्बोनेट अयस्कों को वायु की सीमित मात्रा में उच्च ताप पर गर्म करने पर वह सम्बन्धित धातु के ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। इस प्रक्रिया को निस्तापन कहते हैं”।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
‘ऐनोड पंक’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐनोड पंक:
“जब धातुओं का विद्युत् अपघटनी परिष्करण (शोधन) किया जाता है तो अशुद्ध ऐनोड विद्युत् अपघटय में घुल जाता है तथा उसमें उपस्थित अविलेय अशुद्धियाँ ऐनोड की तली में एकत्रित हो जाती हैं, जिसे ऐनोड पंक कहते हैं।”

प्रश्न 5.
‘सक्रियता श्रेणी’ से क्या समझते हो?
उत्तर:
सक्रियता श्रेणी:
“वह सूची जिसमें धातुओं को उनकी क्रियाशीलता के अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, सक्रियता श्रेणी कहलाती है।”

प्रश्न 6.
अपररूपता से क्या समझते हो? कार्बन के दो प्रमुख अपररूपों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अपररूपता:
“जब कोई तत्व प्रकृति में विभिन्न रूपों में मिलता है जिनके भौतिक गुणों में भिन्नता होती है, लेकिन रासायनिक गुण समान होते हैं, तो उनको उस तत्व के अपररूप एवं उनके इस गुण को अपररूपता कहते हैं”।

कार्बन के प्रमुख अपररूप:

  1. ग्रेफाइट।
  2. डायमण्ड (हीरा)।

प्रश्न 7.
यशदलेपन से क्या समझते हो?
उत्तर:
यशदलेपन:
“लोहा एवं इस्पात को जंग लगने (संक्षारण) से बचाने के लिए उस पर जिंक (जस्ते) की परत चढ़ा दी जाती है। इस प्रक्रिया को यशदलेपन कहते हैं”।

प्रश्न 8.
अमंलगम क्या होता है?
उत्तर:
अमलगम:
“जब किसी धातु जैसे जस्ता आदि पर पारे का लेप कर दिया जाता है तो वह धातु पारे से मिलकर पारे की मिश्रातु बनाती है, जिसे अमलगम कहते हैं।”

प्रश्न 9.
थर्मिट अभिक्रिया किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
थर्मिट अभिक्रियाएँ:
“वे धातु विस्थापन अभिक्रियाएँ जिनमें अत्यधिक ऊष्मा उत्पन्न होती है जिससे विस्थापित धातु गलित अवस्था में प्राप्त होती है, थर्मिट अभिक्रियाएँ कहलाती हैं”।

प्रश्न 10.
अयस्कों से धातुओं के निष्कर्षण की प्रक्रिया में उनके सल्फाइड एवं कार्बोनेट अयस्कों को धातुओं के ऑक्साइड में क्यों परिवर्तित करना चाहिए?
उत्तर:
धातुओं के सल्फाइड एवं कार्बोनेटों की अपेक्षा उनके ऑक्साइड से धातुएँ अपचयन द्वारा प्राप्त करना अधिक आसान है।

प्रश्न 11.
सामान्यतः जब धातुएँ खनिज अम्लों से अभिक्रिया करती हैं तो हाइड्रोजन गैस निकलती है, लेकिन Mn एवं Mg को छोड़कर अन्य धातुएँ जब NHO3 से अभिक्रिया करती हैं तो हाइड्रोजन गैस उत्पन्न क्यों नहीं होती है?
उत्तर:
चूँकि HNO3 एक प्रबल ऑक्सीकारक है। इसलिए यह हाइड्रोजन गैस को जल में उपचयित कर देता है और इस कारण वह Mn एवं Mg को छोड़कर अन्य किसी धातु से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस नहीं देता।

MP Board Solutions

प्रश्न 12.
एक अधातु तत्व X दो रूपों Y एवं Z में प्राप्त होती है। इनमें Y कठोरतम तत्व है और Z एक विद्युत् का सुचालक है। X, Y एवं Z की पहचान कीजिए।
उत्तर:
X → कार्बन, Y = हीरा (डायमण्ड) एवं Z → ग्रेफाइट है।

प्रश्न 13.
सोल्डर मिश्रातु के अवयव (घटक) कौन – कौन से हैं? सोल्डर का कौन – सा गुण इसे बिजली के तारों की वेल्डिंग करने के योग्य बनाता है?
उत्तर:
सोल्डर मिश्रातु के घटक लेड एवं टिन हैं। सोल्डर मिश्रातु का निम्न गलनांक इसे इलेक्ट्रिक तार की वेल्डिंग के योग्य बनाता है।

प्रश्न 14.
एक तत्व A, A2O3 ऑक्साइड बनाता है जोकि स्वभाव (प्रकृति) से अम्लीय है। A की पहचान धातु एवं अधातु के रूप में कीजिए।
उत्तर:
चूँकि तत्व A का ऑक्साइड प्रकृति से अम्लीय है। इसलिए तत्व A एक अधातु तत्व होगा।

प्रश्न 15.
जब ऐलुमिनियम पाउडर MnO2 के साथ गर्म किया जाता है तो निम्न अभिक्रिया होती है –
3MnO2(s) + 3Al(s) → 3Mn(l) + 2Al2O3(l) + ऊष्मा

  1. क्या ऐलुमिनियम का अपचयन हो रहा है?
  2. क्या MnO2 का उपचयन हो रहा है?

उत्तर:

  1. नहीं, ऐलुमिनियम का उपचयन हो रहा है, क्योंकि ऑक्सीजन संयुक्त हो रही है।
  2. नहीं, MnO2 का अपचयन हो रहा है, क्योंकि ऑक्सीजन की हानि हो रही है।

प्रश्न 16.
ऊष्मा की सुचालक एवं कुचालक प्रत्येक प्रकार की धातुओं के दो – दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ऊष्मा की सुचालक धातुएँ: Ag एवं Cu.
ऊष्मा की कुचालक धातुएँ: Pb एवं Hg.

MP Board Class 10th Science Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
इकबाल ने एक चमकीले द्विसंयोजी तत्व M की सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया करायी, उसने अभिकारक मिश्रण में अभिक्रिया के समय बुलबुले उठते प्रेक्षित किए। उसने जब इस तत्व की अभिक्रिया हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से करायी, तब भी वह प्रेक्षित किया जो पहले किया। उत्पन्न गैस की वह पहचान कैसे करें ? बताइए। दोनों अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
उत्तर:
वह गैस हाइड्रोजन हो सकती है जिसकी पहचान के लिए जब जलती तीली उसके पास लाते हैं तो वह फक-फक की ध्वनि के साथ जलती है।
M + 2NaOH → Na2MO2 + H2(g)
M + 2HCl → MCl + H2(g) वह तत्व M एक धातु तत्व है।

प्रश्न 2.
धातु निष्कर्षण की प्रक्रिया के समय शुद्ध धातु प्राप्त करने के लिए इलेक्ट्रोलाइटिक शोधन की प्रक्रिया को अपनाया जाता है –

  1. सिल्वर धातु के शोधन में ऐनोड एवं कैथोड किस पदार्थ के बने होते हैं?
  2. एक उपयुक्त इलेक्ट्रोलाइट (विद्युत् अपघट्य) बताइए।
  3. इस इलेक्ट्रोलाइटिक सेल में विद्युत् धारा प्रवाहित करने पर हमको शुद्ध सिल्वर कहाँ प्राप्त होगी?

उत्तर:

  1. ऐनोड – अशुद्ध सिल्वर, कैथोड – शुद्ध सिल्वर।
  2. विद्युत् अपघट्य – किसी सिल्वर लवण का विलयन; जैसे – AgNO3 एवं AgCl2 इत्यादि।
  3. हम कैथोड पर शुद्ध सिल्वर धातु प्राप्त करेंगे।

प्रश्न 3.
एक यौगिक X एवं ऐलुमिनियम का प्रयोग रेल लाइनों को जोड़ने के काम में लाया जाता है।

  1. यौगिक X की पहचान कीजिए।
  2. इस अभिक्रिया का नाम लिखिए।
  3. इस अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।

उत्तर:

  1. यौगिक X है – आयरन (III) ऑक्साइड, Fe2O3
  2. अभिक्रिया का नाम हैं – थर्मिट अभिक्रिया
  3. Fe2O3 + 2Al → 2Fe + Al2O3

प्रश्न 4.
जब कोई धातु X ठण्डे जल से अभिक्रिया करती है तो यह एक क्षारकीय लवण Y देता है जिसका अणुसूत्र XOH (अणु द्रव्यमान = 40) एवं एक गैस Z निकालता है जो आसानी से आग को पकड़ लेती है। X, Yएवं Z की पहचान कीजिए तथा होने वाली अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
उत्तर:
X → Na, Y → NaOH एवं Z → H2
2Na + 2H2O → 2NaOH + H2 + ऊष्मा

प्रश्न 5.
एक धातु A जो थर्मिट प्रक्रिया में प्रयुक्त होती है, जब ऑक्सीजन के साथ गर्म की जाती है तो एक ऑक्साइड B बनाती है जो उभयधर्मी प्रकृति का है। A एवं B की पहचान कीजिए। ऑक्साइड B की HCl एवं NaOH के साथ अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
उत्तर:
A → ऐलुमिनियम (Al)
B → ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) है।
Al2O3 + 6HCl → 2AlCl3 + 2H2O
Al2O3 + 2NaOH → 2NaAlO2 + H2O

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
एक धातु जो कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहती है, इसके सल्फाइड को ऑक्सीजन की उपस्थिति में गर्म करके प्राप्त की जाती है। इस धातु एवं इसके अयस्क की पहचान कीजिए तथा होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
सक्रियता श्रेणी में निम्न सक्रियता वाली धातुओं को उनके ऑक्साइड एवं सल्फाइड अयस्कों को गर्म करके प्राप्त की जा सकती है और केवल एक ही धातु मरकरी (Hg) कमरे ताप पर द्रव अवस्था में होती है। अतः अभीष्ट धातु मरकरी (Hg) है। यह अयस्क सिनेबार (HgS) को ऑक्सीजन की उपस्थिति में गर्म करके प्राप्त की जा सकती है।
रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 8

प्रश्न 7.
निम्नलिखित जोड़ों के संयोजन से बनने वाले यौगिकों के अणु सूत्र लिखिए –

  1. Mg एवं N2
  2. Li एवं O2
  3. AI एवं Cl2
  4. K एवं O2

उत्तर:

  1. Mg3N2
  2. Li2O
  3. AlCl3
  4. K2O

प्रश्न 8.
क्या होता है, जबकि –
(a) ZnCO3 को ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में गर्म किया जाता है।
(b) Cu2O एवं Cu2S के एक मिश्रण को गर्म किया जाता है। रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
उत्तर:
(a) जब ZnCO3 को ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में गर्म किया जाता है तो निस्तापन की प्रक्रिया द्वारा ZnO बनता है और CO2 गैस निकल जाती है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 9
(b) जब Cu2O एवं Cu2S के मिश्रण को गर्म किया जाता है तो SO2 गैस निकल जाती है तथा कॉपर धातु (Cu) प्राप्त होती है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 10

प्रश्न 9.
एक अधातु तत्व A हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण अवयव (घटक) है। यह दो ऑक्साइड B एवं C बनाता है। ऑक्साइड B विषाक्त है तथा C वैश्विक ऊष्मता का कारक है –
(a) A, B एवं C की पहचान कीजिए।
(b) अधातु A आवर्त तालिका के किस समूह का तत्व है?
उत्तर-हमारे भोजन का महत्वपूर्ण घटक अधातु तत्व कार्बन (C) होता है तथा कार्बन दो ऑक्साइड CO एवं CO2 बनाता है जिनमें CO विषाक्त एवं CO2 वैश्विक ऊष्मता का कारक होता है। अतः
(a) A → कार्बन (C)
B → कार्बन मोनोक्साइड (CO)
C → कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) है।

(b) कार्बन अधातु तत्व आवर्त तालिका (सारणी) के समूह 14 का तत्व है।

प्रश्न 10.
कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहने वाली एक धातु एवं एक अधातु का नाम लिखिए तथा ऐसी दो धातुओं के भी नाम लिखिए जिनका गलनांक 310 K (37°C) से कम है।
उत्तर:
द्रव धातु – मरकरी (Hg)।
द्रव अधातु – ब्रोमीन (Br)।
310 K (37°C) से कम गलनांक वाली दो धातुएँ हैं –

  1. सीजियम (Cs)।
  2. गैलियम (Ga)।

प्रश्न 11.
एक तत्व A जल से अभिक्रिया करके एक यौगिक B बनाता है जोकि सफेदी करने के काम आता है। यौगिक B गर्म करने पर एक ऑक्साइड C बनाता है जो पानी से अभिक्रिया करके पुनः B बनाता है। A, B एवं C की पहचान कीजिए एवं अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
चूँकि B सफेदी करने के काम आता है और सफेदी करने में बुझा चूना [Ca(OH2)] प्रयुक्त होता है अत: B बुझा चूना [Ca(OH)2] है चूँकि तत्व कैल्सियम की जल से अभिक्रिया के फलस्वरूप हमको बुझा चूना मिलता है अतः तत्व A कैल्सियम धातु (Ca) है।
चूँकि B बुझा चूना [Ca(OH)2] गर्म करने पर कैल्सियम ऑक्साइड [CaO] देता है अत: C कैल्सियम ऑक्साइड [CaO] है, जो पानी से अभिक्रिया करके पुनः B बुझा चूना [Ca(OH)2] बनाता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 11

प्रश्न 12.
एक क्षारीय धातु A जल में अभिक्रिया करके एक यौगिक B (अणु – द्रव्यमान = 40) देती है जब यौगिक B की अभिक्रिया ऐलुमिनियम ऑक्साइड के साथ होती है तो विलेय यौगिक C बनता है। A, B एवं C की पहचान कीजिए एवं अभिक्रियाओं के समीकरण दीजिए।
उत्तर:
क्षारीय धातु A सोडियम (Na) हो सकता है जो जल में अभिक्रिया करके सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) यौगिक B बनाता है जिसका अणु – द्रव्यमान 40 है जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) से अभिक्रिया करता है तो विलेय लवण C सोडियम ऐलुमिनेट (NaAlO2) बनाता है। इस प्रकार –
A → सोडियम (Na), B → सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) एवं C → सोडियम ऐलुमिनेट (NaAlO2) है।
2Na + 2H2O → 2NaOH + H2(g)
Al2O3 + 2NaOH → 2NaAlO2 + H2O

प्रश्न 13.
जिंक को उसके अयस्क से निष्कर्षण में होने वाली अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए –
(a) जब जिंक अयस्क का भर्जन किया जाता है।
(b) जब जिंक अयस्क का निस्तापन किया जाता है।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 12

प्रश्न 14.
एक धातु M अम्लों से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस नहीं देती है, लेकिन ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके काला पदार्थ बनाती है। उस धातु M की एवं उस काले उत्पाद की पहचान कीजिए एवं ऑक्सीजन के साथ उस धातु की अभिक्रिया को समझाइए।
उत्तर:
चूँकि कॉपर अम्लों से अभिक्रिया करके कभी भी हाइड्रोजन गैस नहीं देती तथा ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके काला पदार्थ कॉपर ऑक्साइड (CuO) बनाती है अतः
M= कॉपर धातु (Cu) है तथा काला पदार्थ कॉपर ऑक्साइड (CuO) है।
अभिक्रिया का समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 13

प्रश्न 15.
कॉपर सल्फेट (CuSO4) का एक विलयन लोहे के बर्तन में रखा गया। कुछ दिन बाद लोहे के बर्तन में अनेक छेद पाए गए। सक्रियता के आधार पर इसके कारण की व्याख्या कीजिए तथा अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
चूँकि सक्रियता श्रेणी में लोहे (आयरन), ताँबे के ऊपर आता है अर्थात् लोहे की सक्रियता ताँबे से अधिक है। इसलिए लोहा (आयरन Fe) कॉपर सल्फेट के विलयन से कॉपर को विस्थापित करके आयरन सल्फेट बनाता है जो विलेय है। इसलिए विलयन में घुल जाता है और बर्तन में छेद हो जाते हैं। अभिक्रिया का समीकरण
Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s)

प्रश्न 16.
तीन धातुओं X, Y एवं Z में से X ठण्डे पानी से अभिक्रिया करती है। Y गर्म पानी के साथ तथा Z केवल जलवाष्प के साथ अभिक्रिया करती है। X, Y एवंz की पहचान कीजिए एवं उनको बढ़ती हुई सक्रियता के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
उत्तर:
चूँकि X ठण्डे पानी से अभिक्रिया करती है। इसलिए X कोई क्षार धातु Na या K है। चूंकि Y गर्म पानी के साथ अभिक्रिया करती है। इसलिए Y कोई क्षारीय मृदा धातु Mg या Ca है।
चूँकि Z जलवाष्प से अभिक्रिया करती है अत: Z = आयरन (Fe) है।
सक्रियता के आरोही क्रम में –
Z < Y < X अर्थात् Fe < Mg या Ca < Na या K

MP Board Class 10th Science Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
एक अधातु A जो वायुमण्डल का सबसे बड़ा घटक है, जब यह हाइड्रोजन (H2) के साथ 1 : 3 के अनुपात में Fe उत्प्रेरक की उपस्थिति में गर्म किया जाता है तो गैस B बनाता है। जब इसे ऑक्सीजन के साथ गर्म करने पर यह एक ऑक्साइड C देता है। यदि यह ऑक्साइड जल में हवा की उपस्थिति में प्रवाहित किया जाता है तो यह एक अम्ल D बनाता है जो एक प्रबल ऑक्सीकारक की तरह कार्य करता है।
(a) A, B, C एवं D की पहचान कीजिए।
(b) यह अधातु आवर्त तालिका के किस समूह का तत्व है?
उत्तर:
चूँकि वायुमण्डल का सबसे बड़ा घटक नाइट्रोजन (N) है जो एक अधातु A है और यह आयरन (Fe) उत्प्रेरक की उपस्थिति में हाइड्रोजन के साथ 1 : 3 के अनुपात में गर्म करने पर एक गैस (B) देता है, जो अमोनिया (NH3) है। नाइट्रोजन गैस ऑक्सीजन के साथ गर्म करने पर एक ऑक्साइड (C) देती है जो नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) है। यह ऑक्साइड हवा की उपस्थिति में जल में प्रवाहित किया जाता है तो यह एक प्रबल ऑक्सीकारक (उपचायक) अम्ल (D) देती है जो नाइट्रिक अम्ल (HNO3) है, अतः
(a) A → (N2), B → (NH3), C → (NO), D → (HNO3)
(b) अधातु तत्व A अर्थात् नाइट्रोजन (N) आवर्त सारणी के समूह-15 का तत्व है।

प्रश्न 2.
निम्न एवं मध्यम सक्रियता वाली धातुओं को उनके सम्बन्धित सल्फाइड अयस्कों से निष्कर्षण की प्रक्रिया के चरण लिखिए।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 14

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए –

  1. ऐलुमिनियम (Al) की सक्रियता घटती जाती है यदि इसको HNO3 में डुबाया जाता है।
  2. कार्बन, सोडियम या मैग्नीशियम के ऑक्साइड को अपचयित नहीं कर सकता।
  3. सोडियम क्लोराइड NaCl ठोस अवस्था में विद्युत् का सुचालक नहीं होता, जबकि गलित अवस्था में अथवा जलीय विलयन में यह विद्युत् प्रवाहित करता है।
  4. आयरन की वस्तुएँ यशदीकृत की जाती हैं।
  5. धातुएँ जैसे Na, K, Ca एवं Mg कभी भी प्रकृति में स्वतन्त्र अवस्था में प्राप्त नहीं होती हैं।

उत्तर:

  1. HNO3 एक उपचायक (ऑक्सीकारक) है जब इसमें ऐलुमिनियम को डुबाया जाता है तो ऐलुमिनियम ऑक्साइड बनता है जिसकी परत ऐलुमिनियम पर चढ़ जाती है और इसके कारण ऐलुमिनियम की सक्रियता घटती जाती है।
  2. सोडियम (Na) या मैग्नीशियम (Mg) कार्बन (C) की अपेक्षा अधिक क्रियाशील है। इसलिए कार्बन सोडियम या मैग्नीशियम के ऑक्साइड को अपचयित नहीं कर पाता।
  3. ठोस अवस्था में सोडियम क्लोराइड आयनित नहीं होता, जबकि गलित अवस्था में अथवा जलीय विलयन में Na+ एवं Cl आयनों में आयनित हो जाता है। इन आयनों की उपस्थिति के कारण यह विद्युत् धारा को प्रवाहित कर देता है, जबकि ठोस अवस्था में नहीं कर पाता।
  4. आयरन अपने सम्पर्क में आने वाली वायु, नमी (आर्द्रता) एवं अम्लों से संक्षारित हो जाता है। इस कारण इसकी बनी वस्तुओं पर यशदीकरण द्वारा जिंक की परत चढ़ा दी जाती है जो इसे संक्षारित होने से रोकता है।
  5. चूँकि धातुएँ जैसे Na, K, Ca एवं Mg अत्यधिक क्रियाशील होती हैं। इसलिए ये प्रकृति में स्वतन्त्र अवस्था में प्राप्त नहीं होती हैं।

प्रश्न 4.
(1) कॉपर को उसके अयस्क से निष्कर्षण के निम्न चरण दिए गए हैं इनकी अभिक्रियाएँ लिखिए –
(a) कॉपर (I) सल्फाइड का भर्जन।
(b) कॉपर (I) ऑक्साइड का कॉपर (I) सल्फाइड के साथ अपचयन।
(c) विद्युत् अपघटनी शोधन।
(2) एक स्वच्छ नामांकित चित्र कॉपर के विद्युत् अपघटनी शोधन का बनाइए।
उत्तर:
(1) विभिन्न चरणों की रासायनिक अभिक्रियाएँ:
(a) कॉपर के सल्फाइड (Cu2S) अयस्क के भर्जन से SO2 गैस निकल जाती है तथा Cu2O प्राप्त होता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 15
(b) Cu2O का Cu2S के साथ गर्म करके अपचयन द्वारा कॉपर (Cu) प्राप्त होता है तथा SO2 गैस निकलती है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 16
(c) विद्युत् अपघटनी शोधन में हमको कैथोड पर शुद्ध कॉपर धातु (Cu) प्राप्त होता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 17
(2) विद्युत् अपघटनी शोधन का चित्र:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 19

प्रश्न 5.
एक तत्व (A) सुनहरी पीली ज्वाला के साथ वायु में जलता है। यह दूसरे तत्व (B) से जिसका परमाणु क्रमांक 17 है, अभिक्रिया करता है और उत्पाद C बनाता है। उत्पाद C का जलीय विलयन विद्युत् अपघटन की अभिक्रिया में यौगिक D देता है तथा हाइड्रोजन गैस निकालता है। A, B, C, एवं D की पहचान कीजिए। अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
उत्तर:
धातु सोडियम सुनहरी पीली ज्वाला के साथ जलता है अतः (A) सोडियम (Na) है। परमाणु क्रमांक 17 वाला तत्व (B) क्लोरीन (Cl) है। सोडियम (Na) एवं क्लोरीन (Cl) परस्पर अभिक्रिया करके उत्पाद सोडियम क्लोराइड (NaCl) बनाता है। अतः (C) सोडियम क्लोराइड (NaCl) है। NaCl का जलीय विलयन विद्युत् अपघटन के फलस्वरूप यौगिक सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) बनाता है। अतः (D) सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) है।
अतः (A) → (Na), (B) → (Cl), (C) → (NaCl) एवं (D) → (NaOH)
रासायनिक समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 19

प्रश्न 6.
दो अयस्क (A) एवं (B) लिए गए। गर्म करने पर अयस्क (A) कार्बन डाइऑक्साइड (CO) देता है, जबकि अयस्क (B) सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) देता है। आप उनको धातुओं में बदलने के लिए क्या चरण अपनाएंगे?
उत्तर:
चूँकि अयस्क (A) गर्म करने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस (CO2) देता है अत: यह धातु का कार्बोनेट अयस्क (MCO3) है। अयस्क MCO3 जिसका निस्तापन करने पर ऑक्साइड MO देता है तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस (CO2) निकलती है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 20
धातु ऑक्साइड (MO) कार्बन के साथ अपचयित होकर धातु (M) देता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 21
इस प्रकार अयस्क (A) से धातु (M) प्राप्त हो जाती है।
चूँकि अयस्क (B) गर्म करने पर सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) गैस देता है अतः यह धातु का सल्फाइड अयस्क (MS) है जो ऑक्सीजन की उपस्थिति में भर्जन करने पर ऑक्साइड (MO) देता है तथा सल्फर डाइऑक्साइड गैस (SO2) निकलती है –
2MS + 3O2 → 2MO + 2SO2
धातु ऑक्साइड (MO) कार्बन (C) के साथ गर्म करने पर अपचयित होकर धातु (M) देता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 3 धातु एवं अधातु 22
इस प्रकार अयस्क (B) से धातु (M) प्राप्त होती है।

MP Board Class 10th Science Solutions

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक

MP Board Class 10th Science Chapter 4 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न शृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 68

प्रश्न 1.
CO2 सूत्र वाले कार्बन डाइऑक्साइड की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना क्या होगी? (2019)
उत्तर:
CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 1

प्रश्न 2.
सल्फर के आठ परमाणुओं से बने सल्फर के अणु की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना क्या होगी? (संकेत: सल्फर के आठ परमाणु एक अंगूठी के रूप में आपस में जुड़े होते हैं।)
उत्तर:
आठ परमाणु वाले सल्फर अणु Sg की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 2

प्रश्न श्रृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 76

प्रश्न 1.
पेण्टेन के लिए आप कितने संरचनात्मक समावयवों का चित्रण कर सकते हैं?
उत्तर:
तीन का।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
कार्बन के दो गुणधर्म कौन-से हैं जिनके कारण हमारे चारों ओर कार्बन यौगिकों की विशाल संख्या दिखाई देती है?
उत्तर:
कार्बन के गुण जिनके कारण कार्बनिक यौगिकों की विशाल संख्या दिखाई देती है –

  • चतुःसंयोजकता।
  • श्रृंखलन क्षमता।

प्रश्न 3.
साइक्लोपेन्टेन का सूत्र एवं इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना क्या होंगे?
उत्तर:
साइक्लोपेन्टेन का सूत्र: C5H10
साइक्लोपेन्टेन की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 3

प्रश्न 4.
निम्न यौगिकों की संरचनाएँ चित्रित कीजिए –

  1. एथेनॉइक अम्ल। (2019)
  2. ब्रोमोपेन्टेन।
  3. ब्यूटेनोन।
  4. हेक्सेनेल।

क्या ब्रोमोपेन्टेन के संरचनात्मक समावयव सम्भव हैं?
उत्तर:
1. एथेनॉइक अम्ल (CH3COOH) की संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 4

2. ब्रोमोपेन्टेन (C5H11Br) की संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 5
हाँ, ब्रोमोपेन्टेन के संरचनात्मक समावयव सम्भव हैं।

3. ब्यूटेनोन (C3H8CO अथवा C2H5COCH3) की संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 6

4. हेक्सेनल (C5H11CHO) की संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 7

प्रश्न 5.
निम्न यौगिकों का नामकरण कैसे करेंगे?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 8
उत्तर:
(i) ब्रोमोएथेन।
(ii) मेथेनल।
(iii) हेक्साइन।

प्रश्न शृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 79

प्रश्न 1.
एथेनॉल से एथेनॉइक अम्ल में परिवर्तन को ऑक्सीकरण अभिक्रिया क्यों कहते हैं?
उत्तर:
क्योंकि एथेनॉल ऑक्सीजन से जुड़कर एथेनॉइक अम्ल बनाता है। इसलिए इसे ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहते हैं।

प्रश्न 2.
ऑक्सीजन तथा एथाइन के मिश्रण का दहन वैल्डिंग के लिए किया जाता है। क्या आप बता सकते हैं कि एथाइन तथा वायु के मिश्रण का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है?
उत्तर:
वायु में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है तथा वायु में उपस्थित नाइट्रोजन ऑक्सीजन की क्रियाशीलता को नियन्त्रित करती है। वायु एवं एथाइन के मिश्रण की ज्वाला में बहुत उच्च ताप प्राप्त नहीं होता जो वैल्डिंग के लिए आवश्यक है। इसलिए एथाइन एवं वायु की मिश्रण का उपयोग नहीं करते हैं।

प्रश्न श्रृंखला-4 # पृष्ठ संख्या 83

प्रश्न 1.
प्रयोग द्वारा आप ऐल्कोहॉल एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल में कैसे अन्तर कर सकते हैं?
उत्तर:
प्रयोग द्वारा ऐल्कोहॉल एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल में अन्तर (पहचान) करना –

  1. हम दो परखनली लेते हैं। दिए हुए नमूनों में से प्रत्येक की कुछ मात्रा एक-एक परखनली में डालते हैं फिर इनमें नीला लिटमस पेपर डुबोते हैं। जिस परखनली में डाला गया नीला लिटमस लाल हो जाता है, वह कार्बोक्सिलिक अम्ल है तथा दूसरा ऐल्कोहॉल।
  2. प्रत्येक परखनली में हम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट की कुछ मात्रा डालते हैं।
    जिस परखनली में से बुदबुदाहट के साथ झाग देती हुई रंगहीन एवं गन्धहीन गैस निकलती है उस परखनली में कार्बोक्सिलिक अम्ल है तथा दूसरी में ऐल्कोहॉल है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
ऑक्सीकारक क्या है?
उत्तर:
ऑक्सीकारक:
“जो पदार्थ अन्य पदार्थों को ऑक्सीजन देने की क्षमता रखते हैं, वे ऑक्सीकारक कहलाते हैं।”

प्रश्न शृंखला-5 # पृष्ठ संख्या 85

प्रश्न 1.
क्या आप डिटरजेन्ट का उपयोग कर बता सकते हैं कि कोई जल कठोर है या नहीं?
उत्तर:
नहीं बता सकते, क्योंकि डिटर्जेन्ट कठोर एवं मृदु दोनों प्रकार के जल के साथ समान रूप से झाग देता है।

प्रश्न 2.
लोग विभिन्न प्रकार से कपड़े धोते हैं। सामान्यतः साबुन लगाने के बाद लोग कपड़े को पत्थर पर पटकते हैं, डंडे से पीटते हैं, ब्रुश से रगड़ते हैं या वाशिंग मशीन में कपड़े रगड़े जाते हैं। कपड़ा साफ करने के लिए उसे रगड़ने की क्यों आवश्यकता होती है?
उत्तर:
कपड़ा रगड़ने से साबुन के झाग अधिक बनते हैं तथा कपड़ों का मैल साबुन के अधिक सम्पर्क में आ जाता है तथा अघुलनशील पदार्थ (स्कम) जो कपड़ों में जमा हो जाता है वह कपड़ा रगड़ने से बाहर आ जाता है और कपड़े ठीक प्रकार से साफ हो जाते हैं।

MP Board Class 10th Science Chapter 4 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
एथेन का आण्विक सूत्र C2H6 है। इसमें –
(a) 6 सहसंयोजक आबन्ध हैं।
(b) 7 सहसंयोजक आबन्ध हैं।
(c) 8 सहसंयोजक आबन्ध हैं।
(d) 9 सहसंयोजक आबन्ध हैं।
उत्तर:
(b) 7 सहसंयोजक आबन्ध हैं।

प्रश्न 2.
ब्यूटेनॉन चतुर्कार्बन यौगिक है जिसका प्रकार्यात्मक समूह है –
(a) कार्बोक्सिलिक अम्ल।
(b) ऐल्डिहाइड।
(c) कीटोन।
(d) ऐल्कोहॉल।
उत्तर:
(b) कीटोन।

प्रश्न 3.
खाना बनाते समय यदि बर्तन की तली बाहर से काली हो रही है, तो इसका मतलब है –
(a) भोजन पूरी तरह से नहीं पका है।
(b) ईंधन पूरी तरह से नहीं जल रहा है।
(c) ईंधन आर्द्र है।
(d) ईंधन पूरी तरह से जल रहा है।
उत्तर:
(b) ईंधन पूरी तरह से नहीं जल रहा है।

प्रश्न 4.
CH3Cl में आबन्ध निर्माण का उपयोग कर सहसंयोजक आबन्ध की प्रकृति समझाइए।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 9
सहसंयोजक आबन्ध की प्रकृति एकल है।

प्रश्न 5.
इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना बनाइए –
(a) एथेनॉइक अम्ल।
(b) H2S
(c) प्रोपेनोन।
(d) F2
उत्तर:
(a) एथेनॉइक अम्ल की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 10

(b) H2S की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 11

(c) प्रोपेनोन की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 12

(d) F2 की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 13

प्रश्न 6.
समजातीय श्रेणी क्या है? उदाहरण के साथ समझाइए। (2019)
उत्तर:
समजातीय श्रेणी:
“यौगिकों की ऐसी श्रृंखला जिसमें कार्बन श्रृंखला में स्थित हाइड्रोजन को एक ही प्रकार का प्रकार्यात्मक समूह प्रतिस्थापित करता है, समजातीय श्रेणी कहलाती है।”
उदाहरण:
CH3OH, C2H5OH, C3H7OH, आदि।

प्रश्न 7.
भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर एथेनॉल एंव एथेनॉइक अम्ल में आप कैसे अन्तर करेंगे?
उत्तर:
भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर एथेनॉल एवं एथेनॉइक अम्ल में अन्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 14

प्रश्न 8.
जब साबुन को जल में डाला जाता है तो मिसेल का निर्माण क्यों होता है? क्या एथेनॉल जैसे दूसरे विलायकों में भी मिसेल का निर्माण होगा?
उत्तर:
साबुन के अणुओं के दोनों सिरों की विपरीत जलरागी एवं जलविरागी प्रकृति के कारण मिसेल का निर्माण होता है। ऐथेनॉल जैसे दूसरे विलायकों में इसका निर्माण नहीं होगा।

प्रश्न 9.
कार्बन एवं उसके यौगिकों का उपयोग अधिकतर अनुप्रयोगों में ईंधन के रूप में क्यों किया जाता है?
उत्तर:
कार्बन एवं उसके यौगिक हमारे ईंधन के प्रमुख स्रोत हैं। ये दहन के फलस्वरूप ऊष्मीय ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। इसलिए इनका अनुप्रयोग अधिकतर ईंधन के रूप में होता है।

प्रश्न 10.
कठोर जल में साबुन से उपचारित करने पर झाग के निर्माण को समझाइए।
उत्तर:
साबुन कठोर जल में उपस्थित कैल्सियम एवं मैग्नीशियम लवणों से अभिक्रिया करता है। ऐसे में झाग उत्पन्न करने के लिए अधिक मात्रा में साबुन का प्रयोग करना पड़ता है।

प्रश्न 11.
यदि आप लिटमस पत्र (लाल एवं नीला) से साबुन की जाँच करें तो आपका प्रेक्षण क्या होगा?
उत्तर:
लाल लिटमस पत्र नीला हो जाएगा क्योंकि साबुन का विलयन क्षारीय होता है।

प्रश्न 12.
हाइड्रोजनीकरण क्या है? इसका औद्योगिक अनुप्रयोग क्या है?
उत्तर:
उपयुक्त उत्प्रेरक की उपस्थिति में हाइड्रोजन असंतृप्त कार्बनिक यौगिकों से संयुक्त होकर उन्हें संतृप्त करने की प्रक्रिया हाइड्रोजनीकरण कहलाती है। हाइड्रोजनीकरण अभिक्रिया का औद्योगिक अनुप्रयोग निकैल (Ni) उत्प्रेरक की उपस्थिति में वनस्पति तेलों की हाइड्रोजन से अभिक्रिया कराके वनस्पति घी बनाने में होता है।

प्रश्न 13.
दिए गए हाइड्रोकार्बन C2H6 C3H8, C3H6, C2H2 एवं CH4 में किसमें संकलन अभिक्रिया होती है?
उत्तर:
C3H6 एवं C2H2 में संकलन अभिक्रिया होती है।

प्रश्न 14.
मक्खन एवं खाना बनाने वाले तेल के बीच रासायनिक अन्तर समझाने के लिए एक परीक्षण बताइए।
उत्तर:
इसके लिए हम ज्वाला परीक्षण करते हैं। एक स्पैचुला पर बारी-बारी से मक्खन एवं खाना पकाने वाले तेल को लेकर जलाते हैं यदि ज्वाला धुआँदार है तो पदार्थ खाना पकाने वाला तेल (असंतृप्त वसा) है और यदि ज्वाला धुआँ रहित स्वच्छ है तो पदार्थ मक्खन (संतृप्त वसा) है।

MP Board Solutions

प्रश्न 15.
साबुन की सफाई प्रक्रिया की क्रियाविधि समझाइए।
उत्तर:
साबुन की सफाई प्रक्रिया-साबुन का अणु दो भागों से बना होता है – पहला लम्बा हाइड्रोकार्बन वाला भाग (R) तथा दूसरा Na+ युक्त छोटा अम्लीय भाग (-COONa+)। इसमें R जलविरागी तथा एक आयनिक अम्लीय सिरा जलरागी होता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 15
जब गंदे कपड़ों को पानी में साबुन के साथ मिलाया जाता है तो साबुन के अणु का आयनिक भाग जलरागी होने के कारण जल में विलेय हो जाता है, जबकि साबुन के अणु का दूसरा भाग जलविरागी होने के कारण तेल या ग्रीस वाले भाग से संलग्न हो जाता है। गंदे कपड़ों को साबुन विलयन में खगालने पर साबुन के अणुओं से संलग्न गंदगी के कण जल में घुलकर बाहर निकल जाते हैं। इस प्रकार कपड़े साफ हो जाते हैं।

MP Board Class 10th Science Chapter 4 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 10th Science Chapter 4 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वायुमण्डल में कार्बन निम्न रूप में उपस्थित है –
(a) केवल कार्बन मोनोक्साइड।
(b) अल्प मात्रा में कार्बन मोनोक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड।
(c) केवल कार्बन डाइऑक्साइड।
(d) कोल।
उत्तर:
(b) अल्प मात्रा में कार्बन मोनोक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में कौन-से कथन प्रायः कार्बन यौगिकों के सन्दर्भ में सत्य हैं?
(i) वे विद्युत् के सुचालक हैं।
(ii) वे विद्युत् के कुचालक हैं।
(iii) वे अपने अणुओं के मध्य प्रबल आकर्षण बल रखते हैं।
(iv) वे अपने अणुओं के मध्य प्रबल आकर्षण बल नहीं रखते हैं।
(a) (i) एवं (iii)
(b) (ii) एवं (iii)
(c) (i) एवं (iv)
(d) (ii) एवं (iv)
उत्तर:
(i) वे विद्युत् के सुचालक हैं।

प्रश्न 3.
अमोनिया के एक अणु (NH3) में है –
(a) केवल एकल बन्ध।
(b) केवल द्विबन्ध।
(c) केवल त्रिबन्ध।
(d) दो द्विबन्ध एवं एक एकल बन्ध।
उत्तर:
(a) केवल एकल बन्ध।

प्रश्न 4.
बकमिंस्टर फुलेरीन एक अपररूप है –
(a) फॉस्फोरस का।
(b) सल्फर का।
(c) कार्बन का।
(d) टिन का।
उत्तर:
(c) कार्बन का

प्रश्न 5.
निम्न में कौन ब्यूटेन का सही संरचनात्मक समावयव है?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 16
(a) (i) एवं (ii)
(b) (ii) एवं (iv)
(c) (i) एवं (iii)
(d) (iii) एवं (iv)
उत्तर:
(c) (i) एवं (iii)

प्रश्न 6.
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 17
अभिक्रिया में क्षारीय KMnO4 है –
(a) अपचायक।
(b) उपचायक।
(c) उत्प्रेरक।
(d) निर्जलीकारक।
उत्तर:
(b) उपचायक

प्रश्न 7.
उत्प्रेरक पेलेडियम या निकैल (Ni) की उपस्थिति में तेल हाइड्रोजन से अभिक्रिया करके वसा बनाते हैं। यह उदाहरण है –
(a) संयोजन अभिक्रिया।
(b) प्रतिस्थापन अभिक्रिया।
(c) विस्थापन अभिक्रिया।
(d) उपचयन अभिक्रिया।
उत्तर:
(a) संयोजन अभिक्रिया

प्रश्न 8.
निम्न में से किस यौगिक में -OH एक क्रियात्मक समूह है?
(a) ब्यूटेनॉन।
(b) ब्यूटेनॉल।
(c) ब्यूटेनोइक अम्ल।
(d) ब्यूटेनल।
उत्तर:
(b) ब्यूटेनॉल।

प्रश्न 9.
साबुन के अणुओं में होता है –
(a) जलरागी सिर एवं जलविरागी पूँछ।
(b) जलविरागी सिर एवं जलरागी पूँछ।
(c) जलविरागी सिर एवं जलविरागी पूँछ।
(d) जलरागी सिर एवं जलरागी पूँछ।
उत्तर:
(a) जलरागी सिर एवं जलविरागी पूँछ

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में कौन नाइट्रोजन बिन्दु आरेख का सही निरूपण है?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 18
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 19

प्रश्न 11.
इथाइन का संरचना सूत्र है –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 20
उत्तर:
(a) H – C ≡ C – H

प्रश्न 12.
निम्न में से असंतृप्त यौगिकों को पहचानिए –
(i) प्रोपेन
(ii) प्रोपीन
(iii) प्रोपाइन
(iv) क्लोरोप्रोपेन
(a) (i) एवं (ii)
(b) (ii) एवं (iv)
(c) (iii) एवं (iv)
(d) (ii) एवं (iii)
उत्तर:
(d) (ii) एवं (iii)

प्रश्न 13.
क्लोरीन कमरे के ताप पर संतृप्त हाइड्रोकार्बन से क्रिया करती है –
(a) सौर प्रकाश की अनुपस्थिति में।
(b) सौर प्रकाश की उपस्थिति में।
(c) जल की उपस्थिति में।
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की उपस्थिति में।
उत्तर:
(b) सौर प्रकाश की उपस्थिति में

प्रश्न 14.
सोप मिसेल में होता है –
(a) आयनिक सिरा तल पर तथा कार्बन श्रृंखला अन्दर की ओर।
(b) आयनिक सिरा अन्दर की ओर तथा कार्बन श्रृंखला तल पर।
(c) आयनिक सिरा तथा कार्बन श्रृंखला दोनों अन्दर की ओर।
(d) आयनिक सिरा तथा कार्बन शृंखला दोनों तल पर।
उत्तर:
(a) आयनिक सिरा तल पर तथा कार्बन श्रृंखला अन्दर की ओर।

प्रश्न 15.
पेन्टेन का आण्विक सूत्र C5H12 है। इसमें हैं –
(a) 5 सहसंयोजी बन्ध।
(b) 12 सहसंयोजी बन्ध।
(c) 16 सहसंयोजी बन्ध।
(d) 17 सहसंयोजी बन्ध।
उत्तर:
(c) 16 सहसंयोजी बन्ध।

प्रश्न 16.
एथेनॉल सोडियम से अभिक्रिया करके निम्न दो उत्पाद बनाता है –
(a) सोडियम एथेनॉइट एवं हाइड्रोजन।
(b) सोडियम एथेनॉइट एवं ऑक्सीजन।
(c) सोडियम एथॉक्साइड एवं हाइड्रोजन।
(d) सोडियम एथॉक्साइड एवं ऑक्सीजन।
उत्तर:
(c) सोडियम एथॉक्साइड एवं हाइड्रोजन।

प्रश्न 17.
ब्यूटेनोइक अम्ल का सही संरचना सूत्र है –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 21
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 22

प्रश्न 18.
सिरका (विनेगर) एक विलयन है –
(a) 50% – 60% ऐसीटिक अम्ल का ऐल्कोहॉल में
(b) 5% – 8% ऐसीटिक अम्ल का ऐल्कोहॉल में
(c) 5% – 8% ऐसीटिक अम्ल का जल में।
(d) 50% – 60% ऐसीटिक अम्ल का जल में।
उत्तर:
(c) 5% – 8% ऐसीटिक अम्ल का जल में।

प्रश्न 19.
खनिज अम्ल कार्बोक्सिलिक अम्लों की अपेक्षा प्रबल होते हैं, क्योंकि –
(i) खनिज अम्ल पूर्ण रूप से आयनित हो जाते हैं।
(ii) कार्बोक्सिलिक अम्ल पूर्ण रूप से आयनित हो जाते हैं।
(iii) खनिज लवण आंशिक रूप से आयनित हो जाते हैं।
(iv) कार्बोक्सिलिक अम्ल आंशिक रूप से आयनित हो जाते हैं।
(a) (i) एवं (iv)
(b) (ii) एवं (iii)
(c) (i) एवं (ii)
(d) (iii) एवं (iv)
उत्तर:
(a) (i) एवं (iv)

प्रश्न 20.
कार्बन अपने चार संयोजी इलेक्ट्रॉनों का चार एकल संयोजी परमाणुओं से साझ करके चार सहसंयोजी बन्ध बनाता है। चार सहसंयोजी बन्ध बनाने के बाद यह निम्न की इलेक्ट्रॉनिक संरचना प्राप्त करता है –
(a) हीलियम।
(b) निऑन।
(c) आर्गन।
(d) क्रिप्टन।
उत्तर:
(b) निऑन।

प्रश्न 21.
जल के अणु का सही इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख है –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 23
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 24

प्रश्न 22.
निम्न में से कौन सरल रेखीय श्रृंखला का हाइड्रोकार्बन नहीं है?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 25
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 26

प्रश्न 23.
निम्न में से कौन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 27
(a) (i) एवं (iii)
(b) (ii) एवं (iii)
(c) (ii) एवं (iv)
(d) (iii) एवं (iv)
उत्तर:
(c) (ii) एवं (iv)

प्रश्न 24.
निम्न में से कौन समान सजातीय श्रेणी का सदस्य नहीं है?
(a) CH4
(b) C2H6
(c) C3H8
(d) C4H8
उत्तर:
(d) C4H8

प्रश्न 25.
यौगिक CH3 – CH2 – CHO का नाम है –
(a) प्रोपेनल।
(b) प्रोपेनॉन।
(c) प्रोपेनॉल।
(d) एथेनल।
उत्तर:
(a) प्रोपेनल।

प्रश्न 26.
CH3 – CH2 – O – CH2 – CH2Cl में विषम परमाणु है –
(i) ऑक्सीजन।
(ii) कार्बन।
(iii) हाइड्रोजन।
(iv) क्लोरीन।
(a) (i) एवं (ii)
(b) (ii) एवं (iii)
(c) (iii) एवं (iv)
(d) (i) एवं (iv)
उत्तर:
(d) (i) एवं (iv)

प्रश्न 27.
निम्नलिखित से कौन-सा साबुनीकरण अभिक्रिया को प्रदर्शित करता है?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 28
उत्तर:
(d) CH3COOC2H5 + NaOH → CH3COONa + C2H5OH

प्रश्न 28.
ऐल्काइन सजातीय श्रेणी का सदस्य है –
(a) एथाइन।
(b) एथीन।
(c) प्रोपेन।
(d) मेथेन।
उत्तर:
(a) एथाइन।

प्रश्न 29.
साबुन बनाते समय प्रायः वनस्पति तेल और सोडियम हाइड्रॉक्साइड अभिक्रिया मिश्रण में थोड़ी मात्रा में साधारण नमक मिलाया जाता है। साधारण नमक मिलाने का निम्नलिखित में से क्या उद्देश्य है?
(a) साबुन की क्षारीय प्रकृति को घटाना।
(b) साबुन को उदासीन बनाना।
(c) साबुन की सफाई की क्षमता को बढ़ाना।
(d) साबुन के अवक्षेपण में सहायता करना।
उत्तर:
(d) साबुन के अवक्षेपण में सहायता करना।

प्रश्न 30.
प्रयोगशाला में साबुन बनाने के लिए हमें कोई तेल और कोई क्षार चाहिए। साबुन बनाने के लिए तेल और क्षार का नीचे दिया गया कौन-सा संयोजन सबसे उपयुक्त रहेगा?
(a) एरण्ड का तेल और कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड।
(b) तारपीन का तेल और सोडियम हाइड्रॉक्साइड।
(c) एरण्ड का तेल और सोडियम हाइड्रॉक्साइड।
(d) सरसों का तेल और कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड।
उत्तर:
(c) एरण्ड का तेल और सोडियम हाइड्रॉक्साइड।

प्रश्न 31.
साबुनीकरण अभिक्रिया का अध्ययन करते समय आप बीकर में जब समान मात्रा में किसी रंगहीन वनस्पति तेल में NaOH का 20% जलीय विलयन मिलाते हैं, तो क्या प्रेक्षण करते हैं?
(a) मिश्रण का रंग मध्य गहरा भूरा हो जाता है।
(b) बीकर में तीव्र बुदबुदाहट होती है।
(c) बीकर का बाहरी पृष्ठ गर्म हो जाता है।
(d) बीकर का बाहरी पृष्ठ ठंडा हो जाता है।
उत्तर:
(c) बीकर का बाहरी पृष्ठ गर्म हो जाता है।

प्रश्न 32.
बेन्जीन का संरचना सूत्र है –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 29
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 30

रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. कार्बन की संयोजकता …………… है।
  2. …………… में श्रृंखलन क्षमता अधिक होती है।
  3. सिरका में …………… होता है।
  4. शराब (वाइन) में …………. होता है।
  5. ………….. यौगिकों में समावयवता का गुण पाया जाता है।

उत्तर:

  1. चार।
  2. कार्बन।
  3. ऐसीटिक अम्ल (एथेनॉइक अम्ल)।
  4. एथिल ऐल्कोहॉल (एथेनॉल)।
  5. कार्बनिक।

जोड़ी बनाइए
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 31
उत्तर:

  1. → (c)
  2. → (d)
  3. → (e)
  4. → (a)
  5. → (b)

सत्य/असत्य कथन

  1. R – CHO ऐल्डिहाइड (ऐल्केनल) का सामान्य सूत्र है।
  2. कार्बन, विद्युत् संयोजी बन्ध बनाता है।
  3. R – CO – R’ कीटोन (ऐल्केनोन) का सामान्य सूत्र है।
  4. कार्बनिक यौगिक विद्युत् के कुचालक होते हैं।
  5. ऐल्केन संतृप्त हाइड्रोकार्बन होते हैं।

उत्तर:

  1. सत्य।
  2. असत्य।
  3. सत्य।
  4. असत्य।
  5. सत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

  1. ऐल्केन समजातीय श्रेणी के प्रथम सदस्य का नाम एवं सूत्र लिखिए।
  2. ऐल्कीन समजातीय श्रेणी के प्रथम सदस्य का नाम एवं सूत्र लिखिए।
  3. ऐल्काइन समजातीय श्रेणी के प्रथम सदस्य का नाम एवं सूत्र लिखिए।
  4. ऐल्केनॉल समजातीय श्रेणी के प्रथम सदस्य का नाम एवं सूत्र लिखिए।
  5. ऐल्केनॉइक अम्ल के प्रथम सदस्य का नाम एवं सूत्र लिखिए।

उत्तर:

  1. मेथेन (CH4)।
  2. एथीन (C2H4)।
  3. एथाइन (C2H2)।
  4. मेथेनॉल (CH3OH)।
  5. मेथेनोइक अम्ल (HCOOH)।

MP Board Class 10th Science Chapter 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सहसंयोजी आबन्ध किसे कहते हैं? कार्बनिक यौगिकों के मध्य किस प्रकार के आबन्ध होते हैं?
उत्तर:
सहसंयोजन आबन्ध:
“दो परमाणुओं के बीच बराबर इलेक्ट्रॉनों के युग्मों की साझेदारी द्वारा बनने वाले आबन्ध सहसंयोजी आबन्ध कहलाते हैं तथा इस प्रकार बनने वाले यौगिक सहसंयोजी यौगिक कहलाते हैं। कार्बन यौगिकों की मध्य सहसंयोजी आबन्ध होते हैं।”

प्रश्न 2.
हाइड्रोकार्बन क्या है? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
हाइड्रोकार्बन – ऐसे कार्बनिक यौगिक जो केवल कार्बन एवं हाइड्रोजन से मिलकर बने होते. हैं, हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं।

उदाहरण:
मेथेन (CH4), एथेन (C2H6), एथीन (C2H4), एथाइन C2H2 एवं बेन्जीन C6H6 आदि।

प्रश्न 3.
संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन क्या होते हैं?
उत्तर:
संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन-वे हाइड्रोकार्बन जिनमें केवल एकल सहसंयोजी आबन्ध होते हैं, संतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं तथा वे हाइड्रोकार्बन जिनमें एक या अधिक द्विबन्ध या त्रिबन्ध होते हैं, असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं।

प्रश्न 4.
‘ऐल्केन’, ‘ऐल्कीन’, एवं ‘ऐल्काइन’ से आप क्या समझते हो?
उत्तर:
‘ऐल्केन’, ‘ऐल्कीन’ एवं ‘ऐल्काइन’ – वे हाइड्रोकार्बन जिनमें सभी आबन्ध एकल होते हैं। ऐल्केन, जिनमें कम-से-कम एक आबन्ध द्विबन्ध हो ऐल्कीन एवं जिनमें कम से कम एक आबन्ध त्रिबन्ध हो, ऐल्काइन कहलाते हैं।

प्रश्न 5.
प्रकार्यात्मक (क्रियात्मक या क्रियाशील) समूह किसे कहते हैं? चार विभिन्न उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्रकार्यात्मक (क्रियात्मक या क्रियाशील) समूह:
“किसी कार्बनिक यौगिक में विशिष्ट प्रकार से जुड़ा परमाणु या परमाणुओं का वह समूह जो उस कार्बनिक यौगिक के अभिलाक्षणिक गुणों के लिए उत्तरदायी होता है, प्रकार्यात्मक (क्रियात्मक या क्रियाशील) समूह कहलाता है।”
उदाहरण:

  1. OH (ऐल्कोहॉलिक)
  2. COOH (कार्बोक्सिलिक) ऐसीटिक
  3. CHO (ऐल्डिहाइडिक)
  4. = C = 0 (कीटोनिक)।

प्रश्न 6.
विषम परमाणु क्या कहलाते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
विषम परमाणु:
“किसी कार्बनिक यौगिक से हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करने वाले तत्वों को विषम परमाणु कहते हैं।” ये प्रायः कार्बन एवं हाइड्रोजन के अतिरिक्त तत्व होते हैं।
उदाहरण:
हैलोजन, ऑक्सीजन, सल्फर, नाइट्रोजन आदि।

प्रश्न 7.
‘समावयवी’ एवं ‘समावयवता’ से आप क्या समझते हो?
उत्तर:
‘समावयवी’ एवं समावयवता’:
“जब एक ही अणुसूत्र द्वारा दो या दो से अधिक कार्बनिक यौगिक प्रदर्शित किए जाते हैं तो वे कार्बनिक यौगिक समावयवी यौगिक तथा उनका यह गुण समावयवता कहलाता है।”

प्रश्न 8.
संरचनात्मक समावयवता से आप क्या समझते हो ?
उत्तर
संरचनात्मक समावयवता:
“जब किसी कार्बनिक यौगिक का अणुसूत्र एक होते हुए उसकी संरचना विभिन्न रूपों में होती है तो इस प्रकार की समावयवता संरचनात्मक समावयवता कहलाती है तथा उसके वे समावयव संरचनात्मक समावयवी कहलाते हैं।”

प्रश्न 9.
प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ-जब किसी कार्बनिक यौगिक से एक हाइड्रोजन परमाणु को विस्थापित करके कोई विषम परमाणु या परमाणुओं का समूह उसके स्थान को ग्रहण कर लेता है तो ऐसी अभिक्रियाएँ प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।”

प्रश्न 10.
एस्टरीकरण अभिक्रियाएँ किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
एस्टरीकरण अभिक्रियाएँ-“कार्बनिक अम्ल एवं ऐल्कोहॉल भी अभिक्रिया के फलस्वरूप जल के अतिरिक्त बनने वाले पदार्थ एस्टर कहलाते हैं तथा उनके बनने की यह अभिक्रियाएँ एस्टरीकरण अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।”

प्रश्न 11.
किण्वन से क्या समझते हो?
उत्तर:
किण्वन:
“एन्जाइम की उपस्थिति में होने वाली जैवरासायनिक अभिक्रियाएँ किण्वन कहलाती हैं।” दूसरे शब्दों में “वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें जटिल कार्बनिक यौगिक एन्जाइम की उपस्थिति में धीरे-धीरे कार्बनिक यौगिकों में अपघटित होते हैं, किण्वन कहलाती है।”

प्रश्न 12.
‘साबुनीकरण’ से क्या समझते हो? इसका समीकरण लिखिए।
उत्तर:
साबुनीकरण:
“क्षारों की वसा अथवा तेलों के जल-अपघटन की अभिक्रिया स्वरूप साबुन बनने का प्रक्रम साबुनीकरण कहलाता है।” दूसरे शब्दों में अकार्बनिक क्षारों की वसीय कार्बोक्सिलिक अम्लों की अभिक्रिया स्वरूप सोडियम एवं पोटैशियम के कार्बनिक यौगिक साबुन कहलाते हैं तथा उनके बनने की यह प्रक्रिया साबुनीकरण कहलाती है।

प्रश्न 13.
एथेन के अणु में सहसंयोजी आबन्धों की संख्या लिखिए तथा उसकी संरचना दीजिए।
उत्तर:
एथेन के अणु में सहसंयोजी आबन्धों की संख्या = 7 एथेन का संरचना सूत्र
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 32

प्रश्न 14.
उस ऐल्कोहॉल का नाम एवं संरचना सूत्र लिखिए जिसके अणु में तीन कार्बन परमाणु है?
उत्तर:
तीन कार्बन परमाणु वाले ऐल्कोहॉल का नाम = प्रोपेनॉल प्रोपेनॉल का संरचना सूत्र
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 33

प्रश्न 15.
उस सजातीय श्रेणी के द्वितीय एवं तृतीय सदस्य का आण्विक सूत्र लिखिए जिसका प्रथम सदस्य मेथेन है।
उत्तर:
प्रथम सदस्य मेथेन वाली समजातीय श्रेणी ऐल्केन है।
ऐल्केन के द्वितीय सदस्य का सूत्र – CH6
ऐल्केन के तृतीय सदस्य का सूत्र – C3H8

प्रश्न 16.
जब आप एक परखनली में ऐसीटिक अम्ल लेकर उसमें सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट मिलाते हैं, तब तुरन्त ही तीव्र बुदबुदाहट के साथ कोई गैस निकलती है। इस गैस का नाम लिखिए। इस गैस के परीक्षण की विधि का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
गैस का नाम – कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)।
गैस CO2 की परीक्षण विधि – जब इस गैस को चूने के पानी Ca(OH)2 में प्रवाहित किया जाता है तो अविलेय CaCO3 बनने के कारण चूने का पानी दूधिया हो जाता है।
Ca(OH)2 + CO2 → CaCO3 + H2O

MP Board Solutions

प्रश्न 17.
कोई छात्र एक चम्मच सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट चूर्ण फ्लास्क में लिए गए एथेनॉइक अम्ल में मिलाता है। उन दो प्रेक्षणों की सूची बनाइए, जिन्हें फ्लास्क में होने वाली अभिक्रिया के विषय में अपनी नोटबुक में लिखना चाहिए। होने वाली रासायनिक अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
उत्तर:
नोटबुक में लिखने हेतु दो प्रेक्षण:

  1. तुरन्त अभिक्रिया होती है तथा फ्लास्क में बुदबुदाहट के साथ झाग निकालती हुई गैस बाहर आती है।
  2. गैस रंगहीन एवं गंधहीन है।
    NaHCO3 + CH3COOH → CH3COONa + H2O + CO2

प्रश्न 18.
प्रयोगशाला में साबुन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (रासायनिक पदार्थ) का उल्लेख कीजिए। साबुनीकरण के अभिक्रिया मिश्रण की प्रकृति (अम्लीय/क्षारीय) को निर्धारित करने वाला परीक्षण आप किस प्रकार करेंगे? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
साबुन बनाने के लिए आवश्यक रासायनिक पदार्थ:

  1. वसीय वानस्पतिक तेल।
  2. सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH)।
  3. जल।
  4. साधारण नमक (सोडियम क्लोराइड – NaCl)।

अभिक्रिया मिश्रण की प्रकृति की पहचान – बारी-बारी से मिश्रण में नीला एवं लाल लिटमस पत्र डुबोते हैं यदि –

  1. नीला लिटमस पत्र लाल हो जाता है तो मिश्रण अम्लीय प्रकृति का है।
  2. लाल लिटमस पत्र नीला हो जाता है तो मिश्रण क्षारीय प्रकृति का है।

प्रश्न 19.
डिटर्जेन्ट साबुन की अपेक्षा अच्छे सफाई कारक हैं, क्यों?
उत्तर:
साबुन कठोर जल में झाग नहीं नहीं दे पाते क्योंकि वे कैल्सियम एवं मैग्नीशियम लवणों से क्रिया करने में व्यय होते हैं, जबकि डिटर्जेन्ट कठोर जल में अच्छे झाग देते हैं। इसलिए साबुन की अपेक्षा कपड़ों की धुलाई अधिक दक्षता से कर पाते हैं तथा चिकनाई के धब्बे भी आसानी से हटा देते हैं।

प्रश्न 20.
एथेनॉल से एथीन कैसे प्राप्त की जाती है? होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
जब एथेनॉल को सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल की अधिकता में 443 K तापक्रम पर गर्म किया जाता है तो एथेनॉल के निर्जलीकरण के फलस्वरूप एथीन गैस प्राप्त होती है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 34

प्रश्न 21.
मेथेनॉल की थोड़ी-सी भी मात्रा लेना बेहोश करने वाला और हानिकारक या खतरनाक हो सकता है। समझाइए।
उत्तर:
मेथेनॉल यकृत के अन्दर मेथेनल में उपचयित (ऑक्सीकृत) हो जाता है जो तेजी से कोशिकीय अवयवों से अभिक्रिया करके प्रोटोप्लाज्म को कोएगूलेट कर देता है तथा ऑप्टिक तन्त्रिकाओं को प्रभावित करके मनुष्य को अन्धा बना देता है।

प्रश्न 22.
जब एथेनॉल सोडियम से अभिक्रिया करता है तो एक गैस निकलती है। निकलने वाली गैस का नाम लिखिए तथा अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
निकलने वाली गैस का नाम – हाइड्रोजन (H2)।
अभिक्रिया का समीकरण:
2CH3CH2OH + 2Na → 2CH3CH2ONa + H2O

प्रश्न 23.
जब एथेनॉल को सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल की अधिकता में 443 K तापक्रम पर गर्म किया जाता है तो एथीन गैस प्राप्त होती है। सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल की इस क्रिया में क्या भूमिका है? अभिक्रिया का संतुलित समीकरण भी दीजिए।
उत्तर:
सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल का इस अभिक्रिया में निर्जलीकरण का कार्य करता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 35

प्रश्न 24.
कार्बन आवर्त तालिका के समूह 14 का तत्व है जोकि बहुत से तत्वों के साथ यौगिक बनाने के लिए जाना जाता है। निम्न के साथ बनने वाले यौगिकों का उदाहरण दीजिए –

  1. क्लोरीन (आवर्त तालिका के समूह 17 का तत्व)।
  2. ऑक्सीजन (आवर्त तालिका के समूह 16 का तत्व)।

उत्तर:

  1. कार्बन टेट्राक्लोराइड (CCl4)।
  2. कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)।

प्रश्न 25.
इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना में संयोजी इलेक्ट्रॉनों को बिन्दुओं या क्रॉसों के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

  1. क्लोरीन की परमाणु संख्या 17 है। इसका इलेक्ट्रॉन विन्यास लिखिए।
  2. क्लोरीन अणु का इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख खींचिए।

उत्तर:

  1. Cl का इलेक्ट्रॉन विन्यास 17 = 2, 8, 7।
  2. Cl2 (क्लोरीन अणु) का इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख।
    MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 36

प्रश्न 26.
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में कार्बन परमाणुओं के बीच बहुसहसंयोजी बन्ध होते हैं। इसलिए ये संयोजी अभिक्रियाएँ प्रदर्शित करते हैं। एथेन को एथीन से अन्तर स्पष्ट करने के लिए परीक्षण दीजिए।
उत्तर:
जब एथेन को ज्वाला में जलाते हैं तो वह स्वच्छ नीली ज्वाला (लौ) के साथ जलती है, जबकि एथीन जलाने पर पीली धुंआदार ज्वाला (लौ) के साथ जलती है। अत: एथेन संतृप्त हाइड्रोकार्बन है और एथीन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन।

प्रश्न 27.
साबुन एवं अपमार्जक में कोई दो अन्तर लिखिए। (2019)
उत्तर:
साबुन एवं अपमार्जक में अन्तर:

साबुन अपमार्जक
साबुन सोडियम एवं पोटैशियम के फैटी अम्लों के लवण स्टीयरेट एवं पामीटेट आदि होते हैं। अपमार्जक लम्बी कार्बोक्सिलिक अम्ल श्रृंखला के अमोनियम एवं सल्फोनेट लवण होते हैं।
साबुन कठोर जल में अधिक प्रभावी नहीं होते। अपमार्जक कठोर जल में भी अत्यन्त प्रभावी होते हैं।

साबुन की सफाई प्रक्रिया:
साबुन का अणु दो भागों से बना होता है – पहला लम्बा हाइड्रोकार्बन वाला भाग (R) तथा दूसरा Na+ युक्त छोटा अम्लीय भाग (-COONa+)। इसमें R जलविरागी तथा एक आयनिक अम्लीय सिरा जलरागी होता है।

जब गंदे कपड़ों को पानी में साबुन के साथ मिलाया जाता है तो साबुन के अणु का आयनिक भाग जलरागी होने के कारण जल में विलेय हो जाता है, जबकि साबुन के अणु का दूसरा भाग जलविरागी होने के कारण तेल या ग्रीस वाले भाग से संलग्न हो जाता है। गंदे कपड़ों को साबुन विलयन में खगालने पर साबुन के अणुओं से संलग्न गंदगी के कण जल में घुलकर बाहर निकल जाते हैं। इस प्रकार कपड़े साफ हो जाते हैं।

साबुन कठोर जल में झाग नहीं दे पाते क्योंकि साबुन कठोर जल में घुले कैल्सियम एवं मैग्नीशियम अभिक्रिया करके अविलेय लवण बनाते हैं जो कपड़ों से चिपक कर साबुन की शोधन क्षमता को कम कर देते हैं। इस कारण साबुन कठोर जल में झाग का निर्माण नहीं करते हैं।

साबुनों की तुलना में अपमार्जकों का उपयोग करने में उत्पन्न समस्याएँ निम्न हैं –

  • अपमार्जकों से कपड़े धोने के लिए अत्यधिक जल की आवश्यकता होती है। इसलिए जलाभाव वाले क्षेत्रों में उनका उपयोग कठिन हो जाता है।
  • कपड़े धोने के बाद हाथों में कुछ चिपचिपाहट पैदा हो जाती है।

प्रश्न 28.
CH4 की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना बनाइए। (2019)
उत्तर:
CH4 की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 37

MP Board Class 10th Science Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी ऐल्कोहॉल और कार्बोक्सिलिक अम्ल में भेद करने के लिए दो प्रायोगिक परीक्षणों की सूची बनाइए और वर्णन कीजिए कि ये परीक्षण कैसे किए जाते हैं?
उत्तर:
ऐल्कोहॉल एवं कार्बोक्सिलिक अम्लों में भेद के लिए परीक्षण:

  1. लिटमस पत्र द्वारा।
  2. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट द्वारा।

प्रयोग द्वारा ऐल्कोहॉल एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल में अन्तर (पहचान) करना –
1. हम दो परखनली लेते हैं। दिए हुए नमूनों में से प्रत्येक की कुछ मात्रा एक-एक परखनली में डालते हैं फिर इनमें नीला लिटमस पेपर डुबोते हैं। जिस परखनली में डाला गया नीला लिटमस लाल हो जाता है, वह कार्बोक्सिलिक अम्ल है तथा दूसरा ऐल्कोहॉल।
2. प्रत्येक परखनली में हम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट की कुछ मात्रा डालते हैं।
जिस परखनली में से बुदबुदाहट के साथ झाग देती हुई रंगहीन एवं गन्धहीन गैस निकलती है उस परखनली में कार्बोक्सिलिक अम्ल है तथा दूसरी में ऐल्कोहॉल है।

प्रश्न 2.
एथाइन की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना का चित्रण कीजिए। एथाइन और ऑक्सीजन के मिश्रण का दहन वैल्डिंग के लिए किया जाता है। आपके विचार से इस कार्य के लिए एथाइन और वायु के मिश्रण का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है?
उत्तर:
एथाइन की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 38
वायु में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है तथा वायु में उपस्थित नाइट्रोजन ऑक्सीजन की क्रियाशीलता को नियन्त्रित करती है। वायु एवं एथाइन के मिश्रण की ज्वाला में बहुत उच्च ताप प्राप्त नहीं होता जो वैल्डिंग के लिए आवश्यक है। इसलिए एथाइन एवं वायु की मिश्रण का उपयोग नहीं करते हैं।

प्रश्न 3.
एथेनॉल का संरचना सूत्र लिखिए। क्या होता है जब इसे सान्द्र H2SO4 के आधिक्य में 443 K पर गर्म किया जाता है। अभिक्रिया का समीकरण लिखिए तथा इस अभिक्रिया में सान्द्र H2SO4 की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
एथेनॉल का संरचना सूत्र:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 39
जब एथेनॉल को सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल की अधिकता में 443 K ताप पर गर्म किया जाता है तो एथीन गैस बनती है।
अभिक्रिया का समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 40
इस अभिक्रिया में सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल की भूमिका निर्जलीकारक की है।

प्रश्न 4.
प्रत्येक के लिए रासायनिक समीकरण की सहायता से एस्टरीकरण और साबुनीकरण अभिक्रियाओं के बीच विभेदन कीजिए। एस्टरों और साबुनीकरण प्रक्रिया का एक-एक उपयोग लिखिए।
उत्तर:
कार्बोक्सिलिक अम्ल और ऐल्कोहॉलों की अभिक्रिया द्वारा सुगन्धित कार्बनिक यौगिक, एस्टर बनने की प्रक्रिया एस्टरीकरण होती है –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 41
जबकि एस्टर एवं सोडियम हाइड्रॉक्साइड (एक क्षार) की अभिक्रिया स्वरूप कार्बोक्सिलिक अम्ल का सोडियम लवण एवं ऐल्कोहॉल बनने की प्रक्रिया साबुनीकरण होती है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 42
एस्टर का उपयोग: इनका उपयोग इत्र (सुगंध) बनाने तथा स्वाद उत्पन्न करने में होता है।
साबुनीकरण का उपयोग: इस प्रक्रिया का उपयोग साबुन बनाने में होता है।

प्रश्न 5.
एथेनॉइक अम्ल की निम्नलिखित के साथ अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण दीजिए –

  1. सोडियम।
  2. सोडियम हाइड्रॉक्साइड।
  3. एथेनॉल।

उत्तर:
1. एथेनॉइक अम्ल की सोडियम के साथ अभिक्रिया:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 43

2. एथेनॉइक अम्ल की सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 44

3. एथेनॉल के साथ एथेनॉइक अम्ल की अभिक्रिया:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 45

प्रश्न 6.
किसी ऐल्डिहाइड एवं किसी कीटोन दोनों को समान अणुसूत्र C3H6O द्वारा निरूपित किया जा सकता है। इनकी संरचनाएँ एवं नाम लिखिए। विज्ञान की भाषा में इन दोनों के बीच सम्बन्ध का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 46
ऐल्डिहाइड ‘ईनोल रूप’ है तथा कीटोन कीटो रूप’।

प्रश्न 7.
एथाइन का इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख एवं संरचना सूत्र बनाइए।
उत्तर:
एथाइन का इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 47

प्रश्न 8.
निम्न यौगिकों के नाम लिखिए –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 48
उत्तर:
(a) पेन्टेनोइक एसिड।
(b) ब्यूटाइन।
(c) हेप्टानल।
(d) पेन्टेनॉल।

प्रश्न 9.
निम्न प्रकार्यात्मक समूह की पहचान कीजिए और उसका नाम लिखिए –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 49
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 50

प्रश्न 10.
कार्बोक्सिलिक एसिड एवं एक ऐल्कोहॉल की कुछ बूंद H2SO4 की उपस्थिति में अभिक्रिया के फलस्वरूप एक यौगिक X बनता है। ऐल्कोहॉल क्षारीय KMnO4 से उपचयित होकर अम्लीकरण से वही कार्बोक्सिलिक अम्ल प्राप्त होता है जो इस अभिक्रिया में प्रयुक्त हुआ।

  1. कार्बोक्सिलिक अम्ल
  2. ऐल्कोहॉल एवं
  3. यौगिक x के नाम एवं संरचना दीजिए तथा अभिक्रिया के रासायनिक समीकरण भी लिखिए।

उत्तर:
1. कार्बोक्सिलिक अम्ल एथेनोइक अम्ल है।
संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 51
2. ऐल्कोहॉल एथेनॉल है।
संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 52
3. यौगिक X एथिल एथेनोएट है।
संरचना:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 53
रासायनिक समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 54

प्रश्न 11.
निम्न यौगिकों में उपस्थित प्रक्रियात्मक समूहों के नाम लिखिए –

  1. CH3COCH2CH2CH2CH3
  2. CH2CH2CH2COOH
  3. CH3CH2CH2CH2CHO
  4. CH3CH2OH

उत्तर:

  1. कीटोन।
  2. कार्बोक्सिलिक एसिड।
  3. ऐल्डिहाइड।
  4. ऐल्कोहॉल।

प्रश्न 12.
श्रृंखलन एक परमाणु की उसी तत्व के दूसरे परमाणु के साथ बन्धन बनाने की क्षमता को कहते हैं। यह दोनों तत्वों कार्बन एवं सिलिकॉन द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इन दोनों तत्वों की श्रृंखलन क्षमता की तुलना कीजिए।
उत्तर:
कार्बन, सिलिकॉन अथवा अन्य ऐसे तत्वों की अपेक्षा श्रृंखलन (कैटीनेशन) की क्षमता अधिक रखता है, क्योंकि इसका आकार बहुत छोटा है जिसके कारण C – C बन्ध अधिक प्रबल होता है, जबकि Si – Si बन्ध अपने बड़े आकार के कारण तुलनात्मक रूप से कमजोर होता है।

प्रश्न 13.
स्तम्भ ‘A’ में दी हुई अग्र अभिक्रियाओं को स्तम्भ ‘B’ में दिए हुए नामों से मिलान कीजिए –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 55
उत्तर:

  1. → (d)।
  2. → (a)।
  3. → (b)।
  4. → (c)।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं में तीर के चिह्न पर लिखे धातु तत्व या अभिकारकों की क्या भूमिका है?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 56
उत्तर:
(a) Ni, एक उत्प्रेरक की भूमिका में है।
(b) सान्द्र H2SO4 एक उत्प्रेरक की भूमिका में है।
(c) क्षारीय KMnO4 एक उपचायक (ऑक्सीकारक) की भूमिका में है।

प्रश्न 15.
एक लवण X प्राप्त होता है तथा एक गैस निकलती है जब एथेनॉइक अम्ल की अभिक्रिया सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट के साथ होती है। बनने वाले लवण X का नाम तथा निकलने वाली गैस का नाम लिखिए। यह सिद्ध करने के लिए कि निकलने वाली गैस वही है जिसका आपने नाम लिया है एक क्रियाकलाप दीजिए। होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण भी दीजिए।
उत्तर:
चूँकि सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट किसी भी अम्ल में अभिक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड गैस देता है और उस अम्ल का सोडियम लवण बनाता है। इसलिए निकलने वाली गैस कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) एवं लवण X सोडियम एथेनॉइट (CH3COONa) होगा। गैस के परीक्षण के लिए हम गैस को चूने के पानी [Ca(OH)2] में प्रवाहित करते हैं तो हम देखते हैं कि यह अविलेय CaCO3 बनने के कारण दूधिया हो जाता है अतः गैस कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) ही है यह निश्चित हो जाता है।
अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 57
Ca(OH)2 + CO2 → CaCO3 + H2O

प्रश्न 16.
संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बनों में संरचनात्मक अन्तर दीजिए। प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
संतृप्त हाइड्रोकार्बनों की संरचना में कार्बन परमाणुओं के मध्य तथा सभी एकल बन्ध होते हैं।
उदाहरणार्थ:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 58
जबकि असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में कम-से-कम एक द्वि-बन्ध या त्रि-बन्ध अवश्य होता है।
उदाहरणार्थ:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 59

प्रश्न 17.
वानस्पतिक तेलों को वानस्पतिक वसा (घी) में परिवर्तित करने के लिए सामान्यतः प्रयुक्त अभिक्रिया का नाम लिखिए। इसमें प्रयुक्त (होने वाली) अभिक्रिया को विस्तार से समझाइए। अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण भी दीजिए।
उत्तर:
वानस्पतिक तेलों को वानस्पतिक वसा (घी) में बदलने के लिए जो अभिक्रिया प्रयोग की जाती है उसे हम हाइड्रोजनीकरण कहते हैं। वानस्पतिक तेलों में असंतृप्त कार्बनिक यौगिक होते हैं। जब इनको निकैल के बारीक चूर्ण की उपस्थिति में हाइड्रोजन के साथ गर्म किया जाता है तो संलयन अभिक्रिया के फलस्वरूप हाइड्रोजन से मिलकर वे संतृप्त कार्बनिक यौगिक बनाते हैं। यहाँ निकैल का चूर्ण उत्प्रेरक का कार्य करता है।
अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 60
[निर्देश: यहाँ दिए गए सूत्र सांकेतिक है।

प्रश्न 18.
कार्बन टेट्राक्लोराइड का सूत्र लिखिए तथा उसका इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख बनाइए।
उत्तर:
कार्बन टेट्राक्लोराइड –
सूत्र – CCl4 (अणुसूत्र)
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 61

प्रश्न 19.
निम्न परिवर्तन आप कैसे करेंगे? प्रयुक्त प्रक्रिया का नाम एवं सम्बन्धित अभिक्रिया एवं उसका रासायनिक समीकरण लिखिए

  1. एथेनॉल से एथीन।
  2. प्रोपेनॉल में प्रोपेनोइक अम्ल।

उत्तर:
1. प्रयुक्त प्रक्रिया का नाम:
निर्जलीकरण गर्म सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) की उपस्थिति में जब ऐथेनॉल (C2H5OH) को गर्म किया जाता है तो निर्जलीकरण के फलस्वरूप एथीन गैस (C2H4) बनती है।
समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 62

2. प्रयुक्त प्रक्रिया का नाम – उपचयन (ऑक्सीकरण)।
ऑक्सीकारक क्षारीय KMnO4 की उपस्थिति में प्रोपेनॉल को गर्म करने पर उपचयन (ऑक्सीकरण) की प्रक्रिया के फलस्वरूप प्रोपेनोइक अम्ल प्राप्त होता है।
रासायनिक समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 63

MP Board Class 10th Science Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हेक्सेन के सभी सम्भावित समावयवों के संरचना सूत्र लिखिए।
उत्तर:
हेक्सेन के सम्भावित समावयवों के संरचना सूत्र:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 64

प्रश्न 2.
अणुसूत्र C3H6 वाले यौगिक के सम्भावित सभी समावयवों के नाम एवं संरचना सूत्र बनाइए तथा उनके इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख बनाइए।
उत्तर:
अणुसूत्र C3H6 वाले यौगिक के सम्भावित समावयव हैं –
(1) प्रोपेनॉन (CH3COCH3):
संरचना सूत्र:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 65
इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 68

(2) प्रोपेनल (CH3 – CH2 – CHO):
संरचना सूत्र:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 67
इलेक्ट्रॉन बिन्दु आरेख:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 68

प्रश्न 3.
निम्नलिखित अभिक्रियाओं को उदाहरण सहित समझाइए –

  1. हाइड्रोजनीकरण अभिक्रिया।
  2. ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया।
  3. प्रतिस्थापन अभिक्रिया।
  4. साबुनीकरण अभिक्रिया।
  5. दहन अभिक्रिया।

उत्तर:
1. हाइड्रोजनीकरण अभिक्रिया:
“असंतृप्त हाइड्रोकार्बन निकैल उत्प्रेरक की उपस्थिति में हाइड्रोजन से संयुक्त होकर संतृप्त हाइड्रोकार्बन देते हैं। यह अभिक्रिया हाइड्रोजनीकरण अभिक्रिया कहलाती है।”
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 69

2. ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया:
“एथेनॉल क्षारीय KMnO4 की उपस्थिति में गर्म करने पर ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके एथेनॉइक अम्ल में ऑक्सीकृत (उपचयित) हो जाते हैं। यह अभिक्रिया ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया कहलाती है।”
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 70

3. प्रतिस्थापन अभिक्रिया:
“सौर प्रकाश की उपस्थिति में हाइड्रोकार्बन क्लोरीन से अभिक्रिया करते हैं तथा हाइड्रोजन के परमाणु को विस्थापित करके स्वयं उसके स्थान को ग्रहण कर लेते हैं। यह अभिक्रिया प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।”
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 71

4. साबुनीकरण अभिक्रिया:
एस्टर सोडियम हाइड्रॉक्साइड से अभिक्रिया करके सोडियम के कार्बनिक लवण बनाते हैं। यह अभिक्रिया साबुनीकरण कहलाती है।
CH3COOC2H5 + NaOH → CH3COONa + C2H5OH

5. दहन अभिक्रिया:
“अधिकतर कार्बनिक यौगिक वायु में जलने पर प्रकाश एवं ऊष्मा उत्पन्न करते हैं। यह अभिक्रिया दहन अभिक्रिया कहलाती है।”
CH4 + 2O2 → CO2 + 2H2O + ऊष्मा + प्रकाश

प्रश्न 4.
एक कार्बनिक यौगिक A सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) के साथ गर्म करने पर एक यौगिक B बनाता है जो एक अणु हाइड्रोजन से निकिल उत्प्रेरक की उपस्थिति में संयुक्त होकर यौगिक C बनाता है। C यौगिक का एक अणु जलने पर दो अणु CO2 एवं 3 अणु जल (H2O) देता है। यौगिक A, B, एवं C की पहचान कीजिए एवं सम्बन्धित रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
उत्तर:
चूँकि यौगिक C का एक अणु जलने पर 2 अणु CO2 एवं 3 अणु H2O देता है। इससे स्पष्ट होता है कि यौगिक C का अणुसूत्र C2H6 (एथेन) होगा। एथेन C का एक अणु हमको एक अणु H2 को यौगिक B से संयोग के द्वारा मिलता है। अतः यौगिक B का अणुसूत्र C2H4 (एथीन) होना चाहिए। चूँकि यौगिक B हमको सान्द्र H2SO4 के साथ यौगिक A को गर्म करने से प्राप्त होता है। इसलिए यौगिक A C2H5OH (एथेनॉल) होना चाहिए।
अभिक्रियाएँ:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 72

प्रश्न 5.
एक परखनली A में सोडियम कार्बोनेट लेकर इसमें एथेनॉइक अम्ल डालते हैं। इससे निकलने वाली गैस को एक निकास नली के द्वारा दूसरी परखनली B में रखे चूने का पानी [Ca(OH)2] कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (विलयन) में प्रवाहित किया जाता है। निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1.  परखनली B में रखे कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड के विलयन में आप क्या परिवर्तन होते प्रेक्षित करेंगे।
  2. परखनली A एवं परखनली B में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं को रासायनिक समीकरणों के साथ लिखिए।
  3. यदि एथेनॉइक अम्ल के स्थान पर एथेनॉल लिया जाए तो आप क्या परिवर्तन अपेक्षित करते हैं?
  4. चूने का पानी प्रयोगशाला में कैसे बनाया जाता है?

उत्तर:
1. परखनली B में रखे कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड का विलयन दूधिया हो जाता है तथा अधिकता में गैस प्रवाहित करने पर दूधिया रंग गायब हो जाता है।

2. परखनली A में अभिक्रिया के फलस्वरूप CO2 गैस निकलती है।
2CH3COOH + Na2CO3 → 2CH3COONa + H2O + CO2
परखनली B में अभिक्रियाएँ:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 73

3. C2H5OH एवं Na2CO3 आपस में अभिक्रिया नहीं करते। इसलिए पहले जैसा परिवर्तन अपेक्षित नहीं है।

4. चूना (कैल्सियम ऑक्साइड) को जल में घोला जाता है। घोल को कुछ समय तक रखा जाता है फिर ऊपर के द्रव को निथार लिया जाता है। इस प्रकार चूने का पानी प्रयोगशाला में प्राप्त हो जाता है।

प्रश्न 6.
कुछ कार्बनिक यौगिक हाइड्रोकार्बन क्यों कहलाते हैं? एल्केन, एल्कीन और एल्काइन की समजातीय श्रेणियाँ के सामान्य सूत्र लिखिए तथा प्रत्येक श्रेणी के प्रथम सदस्य की संरचना भी खींचिए। एल्कीन को एल्केन में परिवर्तित करने की अभिक्रिया का नाम लिखिए और रासायनिक समीकरण द्वारा इस अभिक्रिया के होने के लिए आवश्यक परिस्थितियों को भी दर्शाइए।
उत्तर:
कुछ कार्बनिक यौगिक हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं, क्योंकि उनमें केवल कार्बन एवं हाइड्रोजन दो ही तत्व होते हैं।

  • ऐल्केन की समजातीय श्रेणी का सामान्य सूत्र: CnH2n+2
  • ऐल्कीन की समजातीय श्रेणी का सामान्य सूत्र: CnH2n
  • ऐल्काइन की समजातीय श्रेणी का सामान्य सूत्र: CnH2n-2

ऐल्केन श्रेणी का प्रथम सदस्य मेथेन (CH4) है। अत: मेथेन का संरचना सूत्र:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 74
ऐल्कीन श्रेणी का प्रथम सदस्य एथीन (C2H4) है।
अत: एथीन का संरचना सूत्र:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 75
ऐल्काइन श्रेणी का प्रथम सदस्य एथाइन (C2H2) है।
अतः एथाइन का संरचना सूत्र:
H-C≡C-H
ऐल्कीन को ऐल्केन में परिवर्तित करने की अभिक्रिया हाइड्रोजनीकरण कहलाती है।
रासायनिक समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 76

प्रश्न 7.
साबुन तथा अपमार्जक दोनों ही एक प्रकार के लवण हैं। इनमें क्या अन्तर है? साबुन की सफाई प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए। साबुन कठोर जल में झाग का निर्माण क्यों नहीं करते? साबुनों की तुलना में अपमार्जकों का उपयोग करने से उत्पन्न दो समस्याओं की सूची बनाइए।
उत्तर:
साबुन एवं अपमार्जक में अन्तर:

साबुन अपमार्जक
साबुन सोडियम एवं पोटैशियम के फैटी अम्लों के लवण स्टीयरेट एवं पामीटेट आदि होते हैं। अपमार्जक लम्बी कार्बोक्सिलिक अम्ल श्रृंखला के अमोनियम एवं सल्फोनेट लवण होते हैं।
साबुन कठोर जल में अधिक प्रभावी नहीं होते। अपमार्जक कठोर जल में भी अत्यन्त प्रभावी होते हैं।

साबुन की सफाई प्रक्रिया:
साबुन का अणु दो भागों से बना होता है – पहला लम्बा हाइड्रोकार्बन वाला भाग (R) तथा दूसरा Na+ युक्त छोटा अम्लीय भाग (-COONa+)। इसमें R जलविरागी तथा एक आयनिक अम्लीय सिरा जलरागी होता है।

जब गंदे कपड़ों को पानी में साबुन के साथ मिलाया जाता है तो साबुन के अणु का आयनिक भाग जलरागी होने के कारण जल में विलेय हो जाता है, जबकि साबुन के अणु का दूसरा भाग जलविरागी होने के कारण तेल या ग्रीस वाले भाग से संलग्न हो जाता है। गंदे कपड़ों को साबुन विलयन में खगालने पर साबुन के अणुओं से संलग्न गंदगी के कण जल में घुलकर बाहर निकल जाते हैं। इस प्रकार कपड़े साफ हो जाते हैं।

साबुन कठोर जल में झाग नहीं दे पाते क्योंकि साबुन कठोर जल में घुले कैल्सियम एवं मैग्नीशियम अभिक्रिया करके अविलेय लवण बनाते हैं जो कपड़ों से चिपक कर साबुन की शोधन क्षमता को कम कर देते हैं। इस कारण साबुन कठोर जल में झाग का निर्माण नहीं करते हैं।

साबुनों की तुलना में अपमार्जकों का उपयोग करने में उत्पन्न समस्याएँ निम्न हैं –

  • अपमार्जकों से कपड़े धोने के लिए अत्यधिक जल की आवश्यकता होती है। इसलिए जलाभाव वाले क्षेत्रों में उनका उपयोग कठिन हो जाता है।
  • कपड़े धोने के बाद हाथों में कुछ चिपचिपाहट पैदा हो जाती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
कोई कार्बन यौगिक ‘P’ आधिक्य सान्द्र H2SO4 के साथ गर्म किए जाने पर कोई अन्य यौगिक ‘Q’ बनाता है जो निकैल उत्प्रेरक की उपस्थित में हाइड्रोजन से संकलन करके कोई संतप्त यौगिक ‘R’ बनाता है। ‘R’ का एक अणु, दहन होने पर, कार्बन डाइऑक्साइड के दो अणु तथा जल के तीन अणु बनाता है। PQ और R को पहचानिए और सम्मिलित अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
चूँकि यौगिक C का एक अणु जलने पर 2 अणु CO2 एवं 3 अणु H2O देता है। इससे स्पष्ट होता है कि यौगिक C का अणुसूत्र C2H6 (एथेन) होगा। एथेन C का एक अणु हमको एक अणु H2 को यौगिक B से संयोग के द्वारा मिलता है। अतः यौगिक B का अणुसूत्र C2H4 (एथीन) होना चाहिए। चूँकि यौगिक B हमको सान्द्र H2SO4 के साथ यौगिक A को गर्म करने से प्राप्त होता है। इसलिए यौगिक A C2H5OH (एथेनॉल) होना चाहिए।
अभिक्रियाएँ:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 4 कार्बन एवं इसके यौगिक 72

MP Board Class 10th Science Solutions

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 समान्तर श्रेढ़ियाँ Ex 5.2

In this article, we will share MP Board Class 10th Maths Book Solutions Chapter 5 समान्तर श्रेढ़ियाँ Ex 5.2 Pdf, 5.2 Class 10 Hindi Medium, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 समान्तर श्रेढ़ियाँ Ex 5.2

Class 10 Math Chapter 5.2 In Hindi प्रश्न 1.
निम्नलिखित सारणी में रिक्त स्थानों को भरिए, जहाँ A.P. का प्रथम पद a, सार्वान्तर d और n वाँ पद an है :
हल:
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 समान्तर श्रेढ़ियाँ Ex 5.2 1
हल:
(i) ∵ an = a + (n – 1) × d
⇒ an = 7 + (8 – 1) × 3
⇒ an = 7 + 7 × 3
⇒ an = 7 + 21 = 28

(ii) ∵ an = a + (n – 1) × d
⇒ 0 = – 18 + (10 – 1) × d
⇒ 0 = – 18 + 9d
⇒ 9d = 18
⇒ d = \(\frac { 18 }{ 9 } \) = 2.

(iii) ∵ an = a + (n – 1) × d
⇒ -5 = a + (18 – 1) (-3)
⇒ -5 = a+ 17(-3)
⇒ -5 = a – 51
⇒ a = 51 – 5 = 46.

(iv) ∵ an = a + (n – 1) × d
⇒ 3.6 = 18.9 + (n – 1) × 25
⇒ 3.6 = – 18.9 + 2.5n – 2.5
⇒ 2.5n = 18.9 + 3.6 + 2.5
⇒ 2.5 n = 25.0
⇒ n = \(\frac { 25 }{ 2.5 } \) = 10

(v) ∵ an = a + (n – 1) × d
⇒ an = 35 + (105 – 1) × 0
⇒ an = 35 + 104 × 0
⇒ an = 3.5
अतः अत: an = 3.5

MP Board Solutions

Exercise 5.2class 10 In Hindi प्रश्न 2.
निम्नलिखित में सही उत्तर चुनिए और उसका औचित्य दीजिए:
(i) AP: 19,7, 4 ….. 30 वाँ पद है :
(a) 97
(b) 77
(c) -77
(d) -87

(ii) AP -3, –\(\frac { 1 }{ 2 } \), 2, …….. का 11 वाँ पद है:
(a) 28
(b) 22
(c) -38
(d) -48 \(\frac { 1 }{ 2 } \)
हल:
(i) सही उत्तर (C) -77 है, क्योंकि a = 10, d = -3, n = 30
एवं an = a + (n – 1)d ⇒ a30 = 10 + (30 – 1) (-3)
⇒ a30 = 10 – 29 × 3 ⇒ 10 – 87 = -77

(ii) सही उत्तर (B) 22 है, क्योंकि a = -3, d = 2\(\frac { 1 }{ 2 } \), n = 11
एवं an = a + (n – 1)d ⇒ an = -3 + (11 – 1) (2.5)
⇒ a11 = -3 + 10 × 2.5 = -3 + 25 = 22

MP Board Solutions

Class 10 Math 5.2 In Hindi प्रश्न 3.
निम्नलिखित सामान्तर श्रेढ़ियों में रिक्त स्थानों (boxes) के पदों को ज्ञात कीजिए।
(i) 2, [], 26
(ii) [], 13, [], 3
(iii) 5, [], [], 9\(\frac { 1 }{ 2 } \)
(iv) -4, [], [], [], [], 6
(v) [], 38, [], [], [],-22
हल:
(i) प्रश्नानुसार, a = 2, a3 = 26 एवं n = 3.
चूंकि an = a + (n – 1) (d)
⇒ 26 = 2 + (3 – 1)d
⇒ 26 = 2 + 2d ⇒ 2d = 26 – 2 = 24 ⇒ d = \(\frac { 24 }{ 2 } \) = 12
अतः रिक्त स्थान a2 = a + d = 2 + 12 = 14
अत: अभीष्ट रिक्त स्थान (box) में पद 14 होगा।

(ii) प्रश्नानुसार, a2 = 13 एवं a4 = 3
⇒ 13 = a + (2 – 1)d ⇒ a + d = 13 ….(1)
एवं 3 = a+ (4 – 1)d ⇒ a + 3d = 3 …..(2)
⇒ 2d = 3 – 13 = – 10 ⇒ d = –\(\frac { 10 }{ 2 } \) = -5
[समी. (2) – समी. (1) से]
d = -5 का मान समीकरण (1) में रखने पर,
a – 5 = 13 ⇒ a = 13 + 5 = 18
एवं a3 = a + (3 – 1) (-5) = 18 + 2(-5) = 18 – 10 = 8
अतः अभीष्ट रिक्त स्थान में पद क्रमशः 18 एवं 8 होंगे।

(iii) प्रश्नानुसार, a = 5 एवं a4 = 9 \(\frac { 1 }{ 2 } \)
⇒ 9\(\frac { 1 }{ 2 } \) = 5 + (4 – 1) (d) ⇒ 9\(\frac { 1 }{ 2 } \) = 5 + 3d
⇒ 3d = 9 \(\frac { 1 }{ 2 } \) – 5 = 4 \(\frac { 1 }{ 2 } \) ⇒ d = \(\frac { 1 }{ 3 } \) × 4\(\frac { 1 }{ 2 } \) = 1\(\frac { 1 }{ 2 } \)
⇒ a2 = 5 + 1 \(\frac { 1 }{ 2 } \) = 6\(\frac { 1 }{ 2 } \)
एवं a3 = 5 + 2 × 1 \(\frac { 1 }{ 2 } \) = 5 + 3 = 8
अत: अभीष्ट रिक्त स्थानों के अभीष्ट पद क्रमशः 6\(\frac { 1 }{ 2 } \) एवं 8 हैं।

(iv) प्रश्नानुसार, a = – 4 एवं a6 = 6
⇒ 6 = -4 + (6 – 1)d = 6 = -4 + 5d
⇒ 5d = 6 + 4 = 10 ⇒ d = \(\frac { 10 }{ 5 } \) = 2
अब a2 = -4 + 2 = -2
a3 = -4 + 2 × 2 = -4 + 4 = 0
a4 = -4 + 3 × 2 = -4 + 6 = 2
a5 = -4 + 4 × 2 = -4 + 8 = 4
अतः अभीष्ट पद क्रमशः – 2,0,2 एवं 4 हैं।

(v) प्रश्नानुसार, a2 = 38 एवं a6 = -22
⇒ 38 = a + d ⇒ a + d = 38 ….(i)
एवं -22 = a + 5d ⇒ a + 5d = – 22 ….(ii)
⇒ 4d = -60 [समीकरण (2)- समीकरण (1) से]
⇒ d = – \(\frac { 60 }{ 4 } \) = -15
d =-15 का मान समीकरण (1) में रखने पर,
a + (-15) = 38 ⇒ a = 38 + 15 = 53
अब a3 = 53 + 2 × (-15) = 53 – 30 = 23
a4 = 53 + 3 × (-15) = 53 – 45 = 8
a5 = 53 + 4 × (-15) = 53 – 60 = -7
a6 = 53 + 5 × (- 15) = 53 – 75 = – 22
अत: अभीष्ट रिक्त स्थान में पद क्रमशः 53, 23, 8, -7 होंगे।

5.2 Class 10 In Hindi प्रश्न 4.
AP : 3, 8, 13, 18, ……….. का कौन-सा पद 78 है?
हल:
प्रश्नानुसार, a = 3,d = 8 – 3 = 5, an = 78
एवं an = a + (n – 1) × d
⇒ 78 = 3 + (n – 1) × 5 = 3 + 5n – 5
⇒ 5n = 78 + 5 – 3 = 80
⇒ n = \(\frac { 80 }{ 5 } \) = 16
अत: अभीष्ट 16वाँ पद 78 है।

MP Board Solutions

10 Class Math 5.2 In Hindi प्रश्न 5.
निम्नलिखित समान्तर श्रेढ़ियों में से प्रत्येक श्रेणी में कितने पद हैं?
(i) 7, 13, 19, ………. 205
(ii) 18, 15\(\frac { 1 }{ 2 } \),13, …..(-47)
हल:
(i) चूँकि A.P : 7, 13, 19, ……. 205 (दी गयी है।)
प्रश्नानुसार, a = 7,d = 13 – 7 = 6 एवं an = 205
चँकि an = a + (n – 1) (d)
⇒ 205 = 7 + (n – 1) (6)
⇒ 205 = 7 + 6n – 6
⇒ 6n = 205 + 6 – 7 = 204
⇒ n = \(\frac { 204 }{ 6 } \) = 34
अतः श्रेणी में अभीष्ट 34 पद हैं।

(ii) चूँकि AP : 18, 15\(\frac { 1 }{ 2 } \), 13, ….., (-47) (दी गयी है)
प्रश्नानुसार, a = 18, d = 15, – 18 = -2\(\frac { 1 }{ 2 } \), एवं an = -47
चूँकि an = a + (n – 1) (d)
⇒ -47 = 18 + (n – 1) (-2\(\frac { 1 }{ 2 } \))
⇒ – 47 = 18 – 2\(\frac { 1 }{ 2 } \)n + 2\(\frac { 1 }{ 2 } \)
⇒ \(\frac { 5 }{ 2 } \)n = 47 + 18 + 2\(\frac { 1 }{ 2 } \) = 67\(\frac { 1 }{ 2 } \) = \(\frac { 135 }{ 2 } \)
⇒ n = \(\frac { 135 }{ 2 } \) × \(\frac { 2 }{ 5 } \) = 27
अतः श्रेणी में अभीष्ट 27 पद हैं।

5.2 Maths Class 10 Hindi Medium प्रश्न 6.
क्या AP. 11,8, 5, 2 ……… का एक पद — 150 है? क्यों?
हल:
प्रश्नानुसार, a = 11, d = 8 – 11 = -3, an = – 150.
चूँकि an = a + (n – 1) (d)
⇒ – 150 = 11 + (n – 1) (- 3) = 11 – 3n + 3
⇒ 3n = 150 + 11 + 3 = 164
⇒ n = \(\frac { 164 }{ 3 } \) = 54 \(\frac { 2 }{ 3 } \) जो एक पूर्णांक नहीं है।
अत: दत्त AP का कोई भी पद -150 नहीं होगा।

Class 10 Maths Chapter 5 Exercise 5.2 Hindi Medium प्रश्न 7.
उस AP का 31वाँ पद ज्ञात कीजिए जिसका 11वाँ पद 38 है और 16वाँ पद 73 है। (2019)
हल:
प्रश्नानुसार, n11 = 38 एवं n16 = 73.
⇒ 38 = a + 10d ⇒ a + 10d = 38 …..(1)
एवं 73 = a + 15d ⇒ a + 15d = 73 …..(2)
⇒ 5d = 35 [समीकरण (2) – समीकरण (1) से]
⇒ d = \(\frac { 35 }{ 5 } \) = 7
अब d = 7 का मान समीकरण (1) में रखने पर,
a + 10 × 7 = 38 ⇒ a = 38 – 70 = – 32
अब a31 = a + 30d = – 32 + 30 × 7
⇒ a31 = -32 + 210 = 178
अंतः अभीष्ट 31वाँ पद = 178 है।

MP Board Solutions

Class 10 Maths 5.2 Solutions In Hindi प्रश्न 8.
एक AP में 50 पद है, जिसका तीसरा पद 12 है और अन्तिम पद 106 है। इसका 29वाँ पद ज्ञात कीजिए।
हल:
प्रश्नानुसार, n = 50, a3 = 12 एवं a50 = 106.
चूँकि an = a + (n – 1)d
⇒ 106 = a + 49d ⇒ a + 49d = 106 …..(1)
एवं 12 = a + 2d ⇒ a + 2d = 12 …..(2)
⇒ 47d = 94 [समीकरण (2) – समीकरण (1) से
⇒ d = \(\frac { 94 }{ 47 } \) = 2
d = 2 का मान समीकरण (2) में रखने पर,
a + 2 × 2 = 12 ⇒ a = 12 – 4 = 8
अब n29 = 8 + 28 × 2 = 8 + 56 = 64
अतः अभीष्ट 29वाँ पद = 64 है।

Prashnavali 5.2 Class 10 प्रश्न 9.
यदि किसी AP के तीसरे और नौवें पद क्रमशः 4 और – 8 हैं, तो इसका कौन-सा पद शून्य होगा?
हल:
प्रश्नानुसार, a3 = 4 एवं a9 = – 8 है।
⇒ a3 = a + 2d = 4 …..(1)
एवं a9 = a + 8d = – 8 …..(2)
⇒ 6d = -12 [समीकरण (2)- समीकरण (1) से]
⇒ d = –\(\frac { 12 }{ 6 } \) = -2
d = – 2 का मान समीकरण (1) में रखने पर
चूँकि a + 2(-2) = 4 ⇒ a = 4 + 4 = 8.
अब an = a + (n – 1)d
⇒ 0 = 8 + (n – 1)(-2) ⇒ 0 = 8 – 2n + 2
⇒ 2n = 8 + 2 = 10 ⇒ n = \(\frac { 10 }{ 2 } \) = 5
अतः अभीष्ट पाँचवाँ पद शून्य होगा।

10th Class Math 5.2 In Hindi प्रश्न 10.
किसी AP का 17वाँ पद उसके 10वें पद से 7 अधिक है। इसका सार्वान्तर ज्ञात कीजिए।
हल:
प्रश्नानुसार, (a + 16d) – (a + 9d) = 7
⇒ 16d – 9d = 7 ⇒ 7d = 7 ⇒ d = \(\frac { 7 }{ 7 } \) = 1
अतः d का अभीष्ट मान = 1 है।

MP Board Class 10 Maths Solutions प्रश्न 11.
AP3 , 15, 27, 39, …………. का कौन-सा पद उसके 54वें पद से 132 अधिक होगा?
हल:
प्रश्नानुसार, a = 3, d = 15 – 3 = 12 एवं an – a54 = 132
⇒ [3 + (n – 1) (12)] – [3 + (54 – 1) (12)] = 132
⇒ (3 + 12n – 12) – (3 + 53 × 12) = 132
⇒ 12n – 12 – 636 = 132
⇒ 12n = 132 + 12 + 636 = 780
⇒ n = \(\frac { 780 }{ 12 } \) = 65
अतः अभीष्ट 65वाँ पद होगा।

Class 10 Maths Ex 5.2 Solutions In Hindi प्रश्न 12.
दो समान्तर श्रेढ़ियों का सार्वान्तर समान है। यदि इनके 100वें पदों का अन्तर 100 है, तो इनके 1000 वें पदों का अन्तर क्या होगा?
हल:
प्रश्नानुसार, दो समान्तर श्रेढ़ियाँ क्रमशः a, a + d, a + 2d, …………., a + (n – 1)d
एवं b, b + d, b + 2d, …………, b + (n – 1)d
एवं [a+ (100 – 1)d] – [b + (100 – 1)d] = 100
⇒ (a + 99d) – (b + 99a) = 100
⇒ a – b = 100 ….(1)
अब [a + (1000 – 1)d] – [b+ (1000 – 1)d]
= (a + 999d) – (b + 999d)
= a – b = 100 [समीकरण (1) से]
अतः हजारवें पदों का अभीष्ट अन्तर = 100 होगा।

MP Board Solutions

Class 10 Maths Chapter 5.2 In Hindi प्रश्न 13.
तीन अंकों वाली कितनी संख्याएँ 7 से विभाज्य हैं।
हल:
7 से विभाज्य तीन अंकों वाली संख्याओं की सूची है।
105, 112, 119, ……………., 994
जहाँ, a = 105, d = 112 – 105 = 7 एवं an = 994
चूँकि an = a + (n – 1)d
⇒ 994 = 105+ (n – 1) × 7
⇒ 994 = 105 + 7n – 7
⇒ 7n = 994 + 7 – 105
⇒ 7n = 1001 – 105 = 896
⇒ n = \(\frac { 896 }{ 7 } \) = 128
अतः 7 से विभाज्य तीन अंकों वाली कुल अभीष्ट संख्याएँ 128 हैं।

Class 10 Maths Chapter 5.2 Hindi Medium प्रश्न 14.
10 और 250 के बीच में 4 के कितने गुणज हैं?
हल:
10 और 250 के बीच 4 के गुणजों की सूची है :
12, 16, 20, 24, …………, 248
जहाँ, a = 12,d = 16 – 12 = 4 एवं an = 248
चूँकि an = a + (n – 1)d
⇒ 248 = 12 + (n – 1) (4)
⇒ 248 = 12 + 4n – 4 = 4n + 8
⇒ 4n = 248 – 8 = 240
⇒ n = \(\frac { 240 }{ 4 } \) = 60
अत: 10 और 250 के बीच 4 के गुणजों की अभीष्ट संख्या 60 है।

Class 10 Math Chapter 5.2 Solutions In Hindi प्रश्न 15.
n के किस मान के लिए दोनों समान्तर श्रेढ़ियों 63, 65,67,………….. और 3, 10, 17,……… के nवें पद बराबर होंगे?
हल:
चूँकि प्रथम AP का a = 63 एवं d = 65 – 63 = 2, एवं द्वितीय A.P. का a’ = 3 एवं d’ = 10 – 3 = 7 है, तो प्रश्नानुसार,
63 + (n – 1) (2) = 3 + (n – 1) (7)
63 + 2n – 2 = 3 + 7n – 7
⇒ 61 + 2n = 7n -4
⇒ 7n – 2n = 61 + 4
⇒ 5n = 65 ⇒ n= \(\frac { 65 }{ 5 } \) = 13
अतः n के अभीष्ट मान 13 के लिए दोनों श्रेढ़ियों के nवें पद बराबर होंगे।

Class 10 Maths Chapter 5 Exercise 5.2 In Hindi Medium प्रश्न 16.
वह AP ज्ञात कीजिए जिसकी तीसरा पद 16 है और 7वाँ पद 5वें पद से 12 अधिक है।
हल:
मान लीजिए कि AP का प्रथम पद a तथा सार्वान्तर d है, तो
प्रश्नानुसार, a3 = 16 ⇒ a + 2d = 16 ….(i)
एवं a7 – a5 = 12 ⇒ (a + 6d) – (a + 4d) = 12
⇒ 2d = 12 ⇒ d = \(\frac { 12 }{ 2 } \) = 6 …..(2)
d का मान समीकरण (2) से समीकरण (1) में रखने पर,
a + 2 × 6 = 16 ⇒ a + 12 = 16 ⇒ a = 16 – 12 = 4
अतः अभीष्ट AP = 4, 10, 16, 22, ……… है।

MP Board Class 10th Maths Solutions प्रश्न 17.
AP 3,8, 13, ……………, 253 में अन्तिम पद से 20वाँ पद ज्ञात कीजिए।
हल:
AP को घटते क्रम में लिखने पर,
253, 248, 243, ………… 13, 8, 3.
जहाँ a = 253 एवं d = (248 – 253) = -5
⇒ a20 = 253 + (20 – 1) (-5)
= 253 + 19 (-5) = 253 – 95
= 158
अतः दत्त AP के अन्तिम पद से अभीष्ट 20वाँ पद = 158 है।

10 Class Ka Math 5.2 In Hindi प्रश्न 18.
किसी AP के चौथे और 8वें पदों का योग 24 है तथा 6वें और 10वें पदों का योग 44 है। इस AP के प्रथम तीन पद ज्ञात कीजिए।
हल:
मान लीजिए a, a + d, a + 2d, a + 3d, ……., समान्तर श्रेढ़ी में हैं, तब प्रश्नानुसार,
∵ a4 + a8 = 24
⇒ (a + 3d) + (a + 7a) = 24
⇒ 2a + 10d = 24 ⇒ a + 5d = 12 ……(1)
एवं a6 + a10 = 44
⇒ (a + 5a) + (a + 9d) = 44
⇒ 2a + 14d = 44 ⇒ a + 7d = 22 …..(2)
⇒ 2d = 10 [समीकरण (2) – (1) से]
⇒ d = \(\frac { 10 }{ 2 } \) = 5
d का मान समीकरण (1) में रखने पर,
a + 5 × 5 = 12 ⇒ a + 25 = 12 ⇒ a = 12 – 25 = – 13
⇒ a2 = a + d = -13 + 5 = -8
एवं a = a + 2d = – 13 + 5 × 2 = – 13 + 10 = -3
अतः दी हुई समान्तर श्रेढ़ी के अभीष्ट प्रथम तीन पद क्रमश: -13, -8 एवं -3 हैं।

MP Board Solutions

Math 5.2 Class 10 In Hindi प्रश्न 19.
सुब्बाराव ने 1995 में ₹ 5,000 के मासिक वेतन पर कार्य प्रारम्भ किया ओर प्रत्येक वर्ष ₹200 की वेतन वृद्धि प्राप्त की। किस वर्ष में उसका वेतन ₹ 7000 हो गया?
हल:
सुब्बाराव के प्रतिवर्ष के वेतन की सूची एक AP का निर्माण करेगी, जिसमें a = ₹ 5,000, d = ₹ 200 एवं an = ₹ 7,000 होगा।
इसलिए प्रश्नानुसार,
an = a + (n – 1)d
⇒ 7000 = 5000 + (n – 1) × 200
⇒ 7000 = 5000 + 200n – 200
⇒ 7000 = 4800 + 200n
⇒ 200n = 7000 – 4800 = 2200
⇒ n = \(\frac { 2200 }{ 200 } \) = 11
अत: सुब्बाराव का अभीष्ट वेतन 11वें वर्ष में होगा।

10th Math 5.2 In Hindi प्रश्न 20.
रामकली ने किसी वर्ष के प्रथम सप्ताह में ₹5 की बचत की और फिर अपनी साप्ताहिक बचत में ₹ 1.75 बढ़ाती गयी। यदि वें सप्ताह में उसकी बचत ₹ 20.75 हो जाती है, तो n ज्ञात
कीजिए।
हल:
रामकली के साप्ताहिक बचत की सूची एक AP का निर्माण करती है जिसमें a = ₹5 एवं d = ₹ 1.75 तथा an = ₹ 20.75, तो प्रश्नानुसार,
an = a + (n – 1)d
⇒ 20.75 = 5 + (n – 1) (1.75)
⇒ 20.75 = 5 + 1.75n – 1.75
⇒ 1.75n = 20.75 + 1.75 – 5
⇒ 1.75n = 22.50 – 5 = 17.50
⇒ n = \(\frac { 17.50 }{ 1.75 } \) = 10
अतः n का अभीष्ट मान = 10 है।

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2

In this article, we will share MP Board Class 10th Maths Book Solutions Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 Pdf, Class 10 Maths Chapter 3 Exercise 3.2 Solutions, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2

3.2 Maths Class 10 MP Board Question 1.
Form the pair of linear equations in the following problems, and find their solutions graphically.
(i) 10 students of class X took part in a Mathematics quiz. If the number of girls is 4 more than the number of boys, find the number of boys and girls who took part in the quiz.
(ii) 5 pencils and 7 pens together cost ₹ 50, whereas 7 pencils and 5 pens together cost ₹ 46. Find the cost of one pencil and that of one pen.
Solution:
(i) Let the number of boys = x and Number of girls = y
∴ x + y = 10 …. (1)
Also, Number of girls = [Number of boys] + 4
∴ y = x + 4 ⇒ x – y = – 4 … (2)
Now, from the equation (1), we have :
l1 : x + y = 10 ⇒ y = 10 – x
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 1
And from the equation (2), we have
l2 : x – y = -4 ⇒ y = x + 4
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 2
The lines l1 and l2 intersects at the point (3, 7)
∴ The solution of the pair of linear equations is : x = 3, y = 7
⇒ Number of boys = 3
and number of girls = 7
Let the cost of a pencil = ₹ x
and cost of a pen = ₹ y
Since, cost of 5 pencils + Cost of 7 pens = ₹ 50
5 x + 7y = 50 … (1)
Also, cost of 7 pencils + cost of 5 pens = ₹ 46
7x + 5y = 46 …. (2)
Now, from equation (1), we have
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 3
And from equation (2), we have
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 4
Plotting the points (10, 0), (3, 5) and (-4, 10), we get a straight line l1 and plotting the points (8, -2), (3, 5) and (0, 9.2) we get a straight line l2.
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 5
These two straight lines intersects at (3, 5).
∴ Cost of a pencil = ₹ 3 and cost of a pen = ₹ 5.

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2

Class 10 Math Chapter 3.2 Question 2.
On comparing the ratios \(\frac{a_{1}}{a_{2}}, \frac{b_{1}}{b_{2}}\) and \(\frac{c_{1}}{c_{2}}\) find out whether the lines representing the following pairs of linear equations intersect at a point, are parallel or coincident:
(i) 5x – 4y + 8 = 0; 7x + 6y – 9 = 0
(ii) 9x + 3y + 12 = 0; 18x + 6y + 24 = 0
(iii) 6x – 3y + 10 = 0; 2x – y + 9 = 0
Solution:
Comparing the given equations with
a1x + b1y + C1 = 0, a2x + b2y + c2 = 0, we have

(i) For, 5x – 4y + 8 = 0, 7x + 6y – 9 = 0,
a1 = 5, b1 = -4, C1 = 8; a2 = 7, b2 = 6, c2 = -9
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 6
So, the lines are intersecting, i.e., they intersect at a point.

(ii) For, 9x + 3y + 12 = 0,18x + 6y + 24 = 0,
a1 = 9, b1 = 3, C1 = 12; a2 = 18, b2 = 6, c2 = 24
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 7
So, the lines are coincident.

(iii) For, 6x – 3y +10 = 0, 2x – y + 9 = 0
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 8
So, the lines are parallel.

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2

Exercise 3.2 Class 10 Maths Question 3.
On comparing the ratios \(\frac{a_{1}}{a_{2}}, \frac{b_{1}}{b_{2}}\) and \(\frac{c_{1}}{c_{2}}\), find out whether the following pair of linear equations are consistent, or inconsistent.
(i) 3x + 2y = 5; 2x – 3y = 7
(ii) 2x – 3y = 8; 4x – 6y = 9
(iii) \(\frac{3}{2} x+\frac{5}{3} y\) = 7; 9x-10y = 14
(iv) 5x – 3y = 11; -10x + 6y = -22
Solution:
Comparing the given equations with
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 9
So, lines are intersecting i.e., they intersect at a point.
∴ It is consistent pair of equations.

(ii) For 2x – 3y = 8, 4x – 6y = 9, 2x – 3y – 8 = 0 and 4x – 6y – 9 = 0
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 10
So, lines are parallel i.e., the given pair of linear equations has no solution.
∴ It is inconsistent pair of equations.

(iii)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 11
⇒ The given pair of linear equations has exactly one solution.
∴ It is a consistent pair of equations.

(iv)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 12
So, lines are coincident.
⇒ The given pair of linear equations has infinitely many solutions.
Thus, it is consistent pair of equations

(v)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 13
So, the lines are coincident.
⇒ The given pair of linear equations have infinitely many solutions.
Thus it is consistent pair of equations.

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2

3.2 Maths Class 10 Question 4.
Which of the following pairs of linear equations are consistent / inconsistent? If consistent, obtain the solution graphically:
(i) x + y = 5; 2x + 2y = 10
(ii) x – y = 8; 3x – 3y = 16
(iii) 2x + y – 6 = 0; 4x – 2y – 4 = 0
(iv) 2x – 2y – 2 = 0; 4x – 4y – 5 = 0
Solution:
(i) For, x + y = 5, 2x + 2y = 10 ⇒ x + y – 5 = 0 and 2x + 2y – 10 = 0
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 14
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 15
So, lines l1 and l2 are coinciding. i.e., They have infinitely many solutions.

(ii) For, x – y = 8,
3x – 3y = 16
⇒ x – y – 8 = 0
and 3x – 3y = 16
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 16
so, line are parallel
∴ The pair of linear equations are inconsistent

(iii) For 2x + y – 6 = 0, 4x – 2y – 4 = 0
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 17
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 18
The pair of linear equations are inconsistent

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2

Consistent And Inconsistent Equations Class 10 Question 5.
Half the perimeter of a rectangular garden, whose length is 4 m more than its width, is 36 m. Find the dimensions of the garden.
Solution:
Let the width of the garden = x m
and the length of the garden = y m
According to question,
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 19
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 20
The lines l1 and l2 intersect at (16, 20).
∴ x = 16 and y = 20
So, Length = 20m, and Width = 16m

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2

Class 10 Maths Chapter 3 Exercise 3.2 Question 6.
Given the linear equation 2x + 3y – 8 = 0, write another linear equation in two variables such that the geometrical representation of the pair so formed is:
(i) intersecting lines
(ii) parallel lines
(iii) coincident lines
Solution:
Let the pair of linear equations be 2x + 3y – 8 = 0
⇒ a1 = 2, b1 = 3 and C1 = -8 and a2x + b2y + c2 = 0.

(i) For intersecting lines, we have:
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 21
∴ We can have a2 = 3, b2 = 2 and c2 = – 7
∴ The required equation can be 3x + 2y – 7 = 0

(ii) For parallel lines, \(\frac{a_{1}}{a_{2}}=\frac{b_{1}}{b_{2}} \neq \frac{c_{1}}{c_{2}}\)
∴ Any line parallel to 2x + 3y – 8 = 0, can be taken as 2x + 3y -12 = 0

(iii) For coincident lines, \(\frac{a_{1}}{a_{2}}=\frac{b_{1}}{b_{2}}=\frac{c_{1}}{c_{2}}\)
∴ Any line parallel to 2x + 3y – 8 = 0 can be 2(2x + 3y – 8 = 0)
⇒ 4x + 6y – 16 = 0

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2

Class 10 Maths Exercise 3.2 Solutions Question 7.
Draw the graphs of the equations x – y + 1 = 0 and 3x + 2y – 12 = 0. Determine the coordinates of the vertices of the triangle formed by these lines and the x-axis, and shade the triangular region.
Solution:
Since, we have
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 3 Pair of Linear Equations in Two Variables Ex 3.2 22
The lines l1 and l2 intersect at (2, 3). Thus, co-ordinates of the vertices of the shaded triangular region are (4, 0), (-1, 0) and (2, 3).

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

MP Board Class 10th Science Chapter 2 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न श्रृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 20

प्रश्न 1.
आपको तीन परखनलियाँ दी गई हैं। इनमें से एक में आसवित जल एवं शेष दो में से एक में अम्लीय विलयन तथा दूसरे में क्षारीय विलयन है। यदि आपको केवल लाल लिटमस पत्र दिया जाता है, तो आप प्रत्येक परखनली में रखे गए पदार्थों की पहचान कैसे करेंगे?
उत्तर:
हम दिए गए लाल लिटमस पत्र के तीन भाग कर देंगे और प्रत्येक परखनली में एक – एक भाग डुबोयेंगे जो लिटमस नीला हो जाएगा उसमें क्षारीय विलयन होगा, उसे पृथक् कर लेंगे। शेष दोनों परखनलियों में से एक में अम्लीय विलयन तथा दूसरी में आसवित जल होगा। क्षारीय विलयन वाली परखनली से नीले लिटमस को निकालकर दो भाग करके शेष दोनों परखनियों में एक – एक भाग डुबोयेंगे जिस परखनली का लिटमस पत्र पुनः लाल हो जाता है उसका विलयन अम्लीय होगा तथा दूसरी परखनली का आसुत जल। इस प्रकार तीनों विलयनों का परीक्षण कर लेंगे।

प्रश्न श्रृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 24

MP Board Class 10 Science Chapter 2 प्रश्न 1.
पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए?
उत्तर:
दही एवं खट्टे पदार्थों में अम्ल होते हैं। ये पीतल से अभिक्रिया करके जिंक एवं कॉपर के तथा कॉपर, ताँबे से क्रिया करके कॉपर के लवण बनाते हैं जो विषाक्त होते हैं। इसलिए पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ नहीं रखने चाहिए।

प्रश्न 2.
धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर सामान्यतः कौन – सी गैस निकलती है? एक उदाहरण के द्वारा समझाइए। इस गैस की उपस्थिति की जाँच आप कैसे करेंगे?
उत्तर:
धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर प्रायः हाइड्रोजन (H2) गैस निकलती है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 1
जब हम जलती हुई तीली इस गैस के पास लाते हैं तो यह फट – फट की ध्वनि के साथ जलती है।

प्रश्न 3.
कोई धातु यौगिक ‘A’ तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है तो बुदबुदाहट उत्पन्न होती है। इससे उत्पन्न गैस जलती मोमबत्ती को बुझा देती है। यदि उत्पन्न यौगिकों में से एक कैल्सियम क्लोराइड है, तो इस अभिक्रिया के लिए एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 2

प्रश्न श्रृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 27

MP Board Class 10th Science Chapter 2 प्रश्न 1.
HCl, HNO3 आदि जलीय विलयन में अम्लीय अभिलक्षण क्यों प्रदर्शित करते हैं, जबकि ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोज जैसे यौगिकों के विलयनों में अम्लीयता के अभिलक्षण प्रदर्शित नहीं होते हैं?
उत्तर:
HCl एवं HNO3 आदि जलीय विलयन में आयनित होकर हाइड्रोजन आयन (H+) अथवा हाइड्रोनियम आयन (H3O+) बनाते हैं जिसके कारण विलयन में अम्लीयता के अभिलक्षण प्रदर्शित होते हैं, जबकि ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोज जैसे यौगिक आयनित नहीं होते। इसलिए उनके विलयन में अम्लीयता के अभिलक्षण प्रदर्शित नहीं होते।

प्रश्न 2.
अम्ल का जलीय विलयन क्यों विद्युत् का चालन करता है?
उत्तर:
अम्ल के जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन (H+) उत्पन्न होते हैं जो विद्युत् के वाहक होते हैं। इस कारण वे विद्युत् का चालन करते हैं।

MP Board Solutions Class 10 Science प्रश्न 3.
शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस पत्र का रंग क्यों नहीं बदलती?
उत्तर:
शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस के साथ हाइड्रोजन आयन (H+) नहीं बनाती। इस कारण उसका रंग नहीं बदलती है।

प्रश्न 4.
अम्ल को तनुकृत करते समय यह क्यों अनुशंसित करते हैं कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए न कि जल को अम्ल में?
उत्तर:
अम्ल का तनुकरण एक अत्यन्त ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है तथा इसमें अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है। अम्ल को जल में मिलाने पर जो ऊष्मा उत्पन्न होती जाती है वह जल द्वारा शोषित कर ली जाती है। इसलिए अम्ल को तनुकृत करने के लिए इसे जल में मिलाते हैं।

MP Board Class 10th Science Solutions प्रश्न 5.
अम्ल के विलयन को तनुकृत करते समय हाइड्रोनियम आयन (H3O+) की सान्द्रता कैसे प्रभावित हो जाती है?
उत्तर:
अम्ल के विलयन को तनुकृत करते समय हाइड्रोनियम आयन (H3O+) की सान्द्रता प्रति इकाई आयतन कम हो जाती है।

प्रश्न 6.
जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन में आधिक्य क्षारक मिलाते हैं तो हाइड्रॉक्साइड आयन (OH) की सान्द्रता कैसे प्रभावित होती है?
उत्तर:
जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन में आधिक्य क्षारक मिलाते हैं तो विलयन में हाइड्रॉक्साइड आयन (OH) की सान्द्रता प्रति इकाई आयतन बढ़ जाती है।

प्रश्न शृंखला-4 # पृष्ठ संख्या 31

प्रश्न 1.
आपके पास दो विलयन ‘A’ और ‘B’ हैं। विलयन ‘A’ के pH का मान 6 है एवं विलयन ‘B’ के pH का मान 8 है। किस विलयन में हाइड्रोजन आयन की सान्द्रता अधिक है? इनमें से कौन अम्लीय है और कौन क्षारकीय?
उत्तर:
विलयन ‘A’ में हाइड्रोजन आयन (H+) की सान्द्रता अधिक होगी। विलयन ‘A’ अम्लीय विलयन है तथा विलयन ‘B’ क्षारकीय विलयन है।

Class 10 Science MP Board प्रश्न 2.
H+(aq) आयन की सान्द्रता का विलयन की प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
H+(aq) आयन की सान्द्रता बढ़ने पर विलयन को अम्लीय प्रकृति (अम्लीयता) बढ़ती जाती है। जबकि H+ आयन की सान्द्रता कम होने पर क्षारकीय प्रकृति बढ़ती है।

प्रश्न 3.
क्या क्षारकीय विलयन में H+(aq) आयन होते हैं? अगर हाँ तो ये क्षारकीय क्यों होते हैं?
उत्तर:
हाँ, क्षारकीय विलयनों में भी H+(aq) आयन होते हैं, लेकिन उनमें H+(aq) आयनों की अपेक्षा OH(aq) आयनों की सान्द्रता अधिक होती है। इसलिए वे क्षारकीय होते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
कोई किसान खेत की मृदा की किस परिस्थिति में बिना बुझा हुआ चूना (कैल्सियम ऑक्साइड), बुझा हुआ चूना (कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड) या चाक (कैल्सियम कार्बोनेट) का उपयोग करेगा?
उत्तर:
जब खेत की मृदा अधिक अम्लीय होगी तो उस स्थिति में किसान बुझा या बिना बुझा चूना या चाक का उपयोग करेगा।

प्रश्न शृंखला-5 # पृष्ठ संख्या 36

MP Board Class 10 Science Solutions प्रश्न 1.
CaOCl2 का प्रचलित नाम क्या है?
उत्तर:
विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर)।

प्रश्न 2.
उस पदार्थ का नाम बताइए जो क्लोरीन से अभिक्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता है।
उत्तर:
बुझा हुआ चूना (कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड)।

प्रश्न 3.
कठोर जल को मृदु करने के लिए किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
सोडियम कार्बोनेट (धोने का सोडा)।

प्रश्न 4.
सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट के विलयन को गर्म करने पर क्या होगा? इस अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट के विलयन को गर्म करने पर सोडियम कार्बोनेट का विलयन बनता है तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है।
अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 3

Science MP Board Class 10 प्रश्न 5.
प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।
उत्तर:
प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया का समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 4

MP Board Class 10th Science Chapter 2 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, इसका pH सम्भवतः क्या होगा? (2019)
(a) 1
(b) 4
(c) 5
(d) 10
उत्तर:
(d) 10

MP Board 10th Science प्रश्न 2.
कोई विलयन अण्डे के पिसे हुए कवच से अभिक्रिया करके एक गैस उत्पन्न करता है, जो चने के पानी को दूधिया कर देती है। इस विलयन में क्या होगा?
(a) NaCl
(b) HCl
(c) LiCl
(d) KCl
उत्तर:
(b) HCl

प्रश्न 3.
NaOH का 10 ml विलयन HCl के 8 ml विलयन से पूर्ण उदासीन हो जाता है। यदि हम NaOH के उसी विलयन का 20 ml लें तो उसे उदासीन करने के लिए HCl के उसी विलयन की कितनी मात्रा की आवश्यकता होगी?
(a) 4 ml
(b) 8 ml
(c) 12 ml
(d) 16 ml
उत्तर:
(d) 16 ml

प्रश्न 4.
अपच का उपचार करने के लिए निम्न में से किस औषधि का उपयोग होता है?
(a) ऐण्टीबायोटिक (प्रतिजैविकी)
(b) ऐनालजेसिक (पीड़ाहारी)
(c) ऐन्टैसिड
(d) ऐन्टीसेप्टिक (प्रतिरोधी)
उत्तर:
(c) ऐन्टैसिड।

Class 10 Vigyan Chapter 2 Question Answer प्रश्न 5.
निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए पहले शब्द समीकरण लिखिए तथा उसके बाद संतुलित समीकरण लिखिए –
(a) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल दानेदार जिंक के साथ अभिक्रिया करता है।
(b) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मैग्नीशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करता है।
(c) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल ऐलुमिनियम चूर्ण के साथ अभिक्रिया करता है।
(d) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लोह के चूर्ण के साथ अभिक्रिया करता है।
उत्तर:
शब्द समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 5
संतुलित समीकरण:
(a) Zn(s) + Dil. H2SO4(dil) → ZnSO4 (aq) + H2
(b) Mg(s) + 2HCl(dil) → MgCl2(aq) + H2
(c) 2Al(s) + 3H2SO4(dil) → Al2(SO4)3(aq) + 3H2
(d) Fe(s) + 2HCl (dil) → FeCl2(aq) + H2

प्रश्न 6.
ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोज जैसे यौगिकों में भी हाइड्रोजन होते हैं, लेकिन इनका वर्गीकरण अम्ल की तरह नहीं होता है। एक क्रियाकलाप द्वारा इसे सिद्ध कीजिए।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 6
एक कॉर्क पर दो कीलें लगाकर संलग्न आकृति के अनुसार 100 ml के बीकर में रखकर कीलों को 6 V की एक बैटरी के दोनों टर्मिनलों के साथ एक बल्ब एवं स्विच के माध्यम से जोड़ दीजिए।

  • अब बीकर में थोड़ा तनु HCl डालकर विद्युत् धारा बीकर प्रवाहित कीजिए आप देखेंगे कि बल्ब जल जाता है।
  • अब इस प्रयोग को तनु H2SO4 डालकर दोहराइए कील तनुकृत अम्लीय तो आप देखेंगे कि बल्ब पुनः जल जाता है।
  • आप बारी – बारी से इस प्रयोग को ग्लूकोज विलयन एवं ऐल्कोहॉल विलयन के साथ भी दोहराइए। आप देखेंगे कि इनमें से किसी भी अवस्था में बल्ब नहीं जलता।

निष्कर्ष:
इससे स्पष्ट होता है कि अम्लों के विलयन विद्युत् धारा के चालक होते हैं जबकि ग्लूकोज एवं ऐल्कोहॉल के विलयन विद्युत् धारा के चालक नहीं होते और इसलिए इन्हें अम्लों की श्रेणी में विभाजित नहीं करते।

ज्ञातव्य: अम्ल नीले लिटमस को लाल कर देते हैं, लेकिन ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोज के विलयन नहीं करते, इससे भी सिद्ध होता है कि ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोज में हाइड्रोजन होते हुए भी ये अम्ल की श्रेणी में नहीं आते।।

MP Board Solution Class 10 Science प्रश्न 7.
आसवित जल विद्युत् का चालक क्यों नहीं होता, जबकि वर्षा का जल होता है?
उत्तर:
आसवित जल में हाइड्रोजन आयन (H+) अथवा हाइड्रॉक्साइड आयन (OH) नहीं होते जो विद्युत् के वाहक होते हैं। इसलिए आसवित जल विद्युत का चालक नहीं होता। वहीं दूसरी ओर वर्षा जल में कुछ अम्ल की मात्रा मिली होती है जो हाइड्रोजन आयन (H+) देती है, इसलिए वर्षा जल विद्युत् का चालक होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता?
उत्तर:
जल की अनुपस्थिति में अम्ल हाइड्रोजन आयन (H+) नहीं देते जो अम्लीय व्यवहार के कारक है। इसलिए जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय नहीं होता है।

Amal Sharak Aur Lavan Class 10 प्रश्न 9.
पाँच विलयनों A, B, C, D एवं E की जब सार्वत्रिक सूचक से जाँच की जाती है, तो pH के मान क्रमशः 4, 1, 11, 7 एवं 9 प्राप्त होते हैं, कौन – सा विलयन?
(a) उदासीन है।
(b) प्रबल क्षारीय है।
(c) प्रबल अम्लीय है।
(d) दुर्बल अम्लीय है।
(e) दुर्बल क्षारीय है।
उत्तर:
(a) विलयन ‘D’ उदसीन है। (pH = 7)
(b) विलयन ‘C’ प्रबल क्षारीय है (pH = 11)
(c) विलयन ‘B’ प्रबल अम्लीय है। (pH = 1)
(d) विलयन ‘A’ दुर्बल अम्लीय है। (pH = 4) एवं
(e) विलयन ‘E’ दुर्बल क्षारीय है। (pH = 9)
इन pH मानों को हाइड्रोजन आयनों की सान्द्रता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

प्रश्न 10.
परखनली ‘A’ एवं ‘B’ में समान लम्बाई की मैग्नीशियम की पट्टी लीजिए। परखनली ‘A’ में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) तथा परखनली ‘B’ में ऐसीटिक अम्ल (CH3COOH) डालिए। दोनों अम्लों की मात्रा तथा सान्द्रता समान है। किस परखनली में अधिक तेजी से बुदबुदाहट होगी और क्यों?
उत्तर:
परखनली ‘A’ में अधिक तेजी से बुदबुदाहट होगी क्योंकि इसमें हाइड्रोक्लोरिक अम्ल है जो ऐसीटिक अम्ल से बहुत अधिक प्रबल है।

Amal Charak Avn Lavan प्रश्न 11.
ताजे दूध का pH मान 6 होता है। दही बन जाने पर इसके pH के मान में क्या परिवर्तन होगा? अपना उत्तर समझाइए।
उत्तर:
दही बन जाने पर दूध का pH मान घट जाएगा, क्योंकि दही में अम्ल होता है जिससे दूध में हाइड्रोजन आयनों (H+) का सान्द्रण बढ़ जाएगा।

प्रश्न 12.
एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है –

  1. ताजा दूध के pH के मान को 6 से बदलकर थोड़ा क्षारीय क्यों बना देता है?
  2. इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है?

उत्तर:

  1. बेकिंग सोडा क्षारीय (क्षारकीय) होता है जिसका pH मान 7 से अधिक होता है। इसको दूध (pH मान) में मिलाने से दूध का pH मान बढ़कर 7 से अधिक हो जाता है। इससे दूध क्षारीय हो जाता है।
  2. बेकिंग सोडा मिले दूध का pH मान साधारण दूध के pH मान से अधिक होता है। इसलिए दही बनने के लिए दूध को अधिक समय लगता है।

Class 10th Science Chapter 2 Hindi Medium प्रश्न 13.
प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्र – रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए? इसकी व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
प्लास्टर ऑफ पेरिस आर्द्रताग्राही होता है और आर्द्रता (नमी या जलवाष्प) से क्रिया करके कठोर ठोस पदार्थ का निर्माण करता है। इसलिए प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्र – रोधी बर्तन में रखा जाना चाहिए।

प्रश्न 14.
उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है? दो उदाहरण दीजिए। (2019)
उत्तर:
उदासीनीकरण:
“अम्ल और क्षारक परस्पर अभिक्रिया करके एक – दूसरे को उदासीन कर देते हैं और लवण एवं जल का निर्माण करते हैं। यह प्रक्रिया उदासीनीकरण कहलाती है।”
उदाहरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 7

प्रश्न 15.
धोने का सोडा एवं बेकिंग सोडा के दो – दो प्रमुख उपयोग बताइए। (2019)
उत्तर:
धोने के सोडा के उपयोग:

  1. इसका उपयोग काँच, साबुन एवं कागज उद्योगों में होता है।
  2. इसका उपयोग घरों में साफ – सफाई के लिए होता है।

बेकिंग सोडा के उपयोग:

  1. इसका प्रमुख उपयोग बेकरी में उपयोग आने वाले बेकिंग पाउडर बनाने में होता है।
  2. इसका उपयोग सोडा – अम्ल अग्निशामक में किया जाता है।

MP Board Class 10th Science Chapter 2 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 10th Science Chapter 2 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
जब एक परखनली में एक अम्ल का विलयन एवं एक क्षारक का विलयन मिलाया जाता है तो क्या होता है?
(i) विलयन का तापक्रम बढ़ता है।
(ii) विलयन का तापक्रम घटता है।
(iii) विलयन का ताप अपरिवर्तित रहता है।
(iv) लवण बनता है।
(a) केवल (i)
(b) (i) एवं (ii)
(c) (ii) एवं (iii)
(d) (i) एवं (iv)
उत्तर:
(d) (i) एवं (iv)

MP Board Class 10 Science प्रश्न 2.
एक जलीय घोल लाल लिटमस के विलयन को नीला कर देता है। निम्न में से किसे अधिकता में मिलाने पर वह रंग पुनः वापस आ जाएगा?
(a) बेकिंग पाउडर
(b) चूना
(c) अमोनियम हाइड्रॉक्साइड विलयन
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
उत्तर:
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

प्रश्न 3.
हाइड्रोजन क्लोराइड गैस बनाते समय आर्द्रता वाले दिन गैस को कैल्सियम क्लोराइड युक्त गार्ड ट्यूब में होकर प्रवाहित करते हैं। गार्ड ट्यूब में लिए गए कैल्सियम क्लोराइड का कार्य है –
(a) निकली गैस का अवशोषण करना
(b) गैस को आर्द्र बनाना
(c) गैस से आर्द्रता का अवशोषण करना
(d) प्राप्त गैस में C – आयन को अवशोषित करना।
उत्तर:
(c) गैस से आर्द्रता का अवशोषण करना

प्रश्न 4.
निम्न में कौन – सा लवण क्रिस्टलन जल युक्त नहीं है?
(a) नीला थोथा
(b) खाना सोडा
(c) धावन सोडा
(d) जिप्सम
उत्तर:
(b) खाना सोडा

MP Board Class 10th Science प्रश्न 5.
सोडियम कार्बोनेट एक क्षारकीय लवण है, क्योंकि यह निम्न का लवण है –
(a) प्रबल अम्ल एवं प्रबल क्षारक
(b) दुर्बल अम्ल एवं दुर्बल क्षारक
(c) प्रबल अम्ल एवं दुर्बल क्षारक
(d) दुर्बल अम्ल एवं प्रबल क्षारक
उत्तर:
(d) दुर्बल अम्ल एवं प्रबल क्षारक

प्रश्न 6.
कैल्सियम फॉस्फेट दाँत के ऐनेमल में उपस्थित है, इसकी प्रकृति है –
(a) क्षारकीय
(b) अम्लीय
(c) उदासीन
(d) उभयधर्मी
उत्तर:
(a) क्षारकीय

MP Board Class 10th Science Solutions प्रश्न 7.
एक मृदा के नमूने को जल में मिलाया गया फिर निथारने के लिए छोड़ दिया, निथरा हुआ स्वच्छ विलयन pH पत्र को पीलापन लिए नारंगी रंग में बदल देता है। निम्न में से कौन इस pH पत्र का रंग हरापन लिए नीला कर देगा?
(a) लैमन जूस
(b) सिरका
(c) नमक
(d) प्रति अम्ल
उत्तर:
(d) प्रति अम्ल

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से कौन अम्लीय सान्द्रता का सही बढ़ता क्रम देता है?
(a) जल < ऐसीटिक एसिड < हाइड्रोक्लोरिक एसिड
(b) जल < हाइड्रोक्लोरिक एसिड < ऐसीटिक एसिड
(c) ऐसीटिक एसिड < जल < हाइड्रोक्लोरिक एसिड
(d) हाइड्रोक्लोरिक एसिड < जल < ऐसीटिक एसिड।
उत्तर:
(a) जल < ऐसीटिक एसिड < हाइड्रोक्लोरिक एसिड

प्रश्न 9.
एक छात्र के हाथ पर एकाएक दुर्घटना तथा सान्द्र अम्ल की कुछ बूंदें गिर जाती हैं तो क्या करना चाहिए?
(a) नमक के घोल में हाथ को धोएँगे
(b) हाथ को तुरन्त पर्याप्त जल में धोएँगे और सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का पेस्ट लगा देंगे
(c) पर्याप्त जल से धोने के बाद हाथ पर सोडियम हाइड्रॉक्साइड का विलयन लगा देंगे
(d) किसी तीव्र क्षारक द्वारा अम्ल का उदासीनीकरण करेंगे
उत्तर:
(b) हाथ को तुरन्त पर्याप्त जल में धोएँगे और सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का पेस्ट लगा देंगे

MP Board Science Class 10 प्रश्न 10.
जब ऐसीटिक एसिड में सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट मिलाते हैं तो एक गैस निकलती है। उस निकलने वाली गैस के सन्दर्भ में कौन – से कथन सत्य है?
(i) यह चूने के पानी को दूधिया कर देती है।
(ii) यह जलती तीली को बुझा देती है।
(iii) यह सोडियम हाइड्रॉक्साइड के विलयन में घुल जाती है।
(iv) इसकी गंध बहुत तीखी है।
(a) (i) एवं (ii)
(b) (i), (ii) एवं (iii)
(c) (ii), (iii) एवं (iv)
(d) (i) एवं (iv)
उत्तर:
(b) (i), (ii) एवं (iii)

प्रश्न 11.
साधारण नमक का उपयोग रसोई के अतिरिक्त निम्न के निर्माण में कच्चे माल की तरह प्रयक्त होता है –
(i) धावन सोडा
(ii) विरजंन चूर्ण
(iii) खाना सोडा
(iv) बुझा चूना
(a) (i) एवं (ii)
(b) (i), (ii) एवं (iv)
(c) (i) एवं (iii)
(d) (i), (iii) एवं (iv)
उत्तर:
(c) (i) एवं (iii)

प्रश्न 12.
बेकिंग पाउडर बनाने में प्रयुक्त अवयवों में एक अवयव सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है तो दूसरा अवयव होगा –
(a) हाइड्रोक्लोरिक एसिड
(b) टार्टरिक एसिड
(c) ऐसीटिक एसिड
(d) सल्फ्यूरिक एसिड
उत्तर:
(b) टार्टरिक एसिड

MP Board Science प्रश्न 13.
दंतक्षय को रोकने के लिए हमको नियमित रूप से बुश करने की सलाह दी जाती है। सामान्य – तया प्रयुक्त टूथपेस्टों की प्रकृति होगी –
(a) अम्लीय
(b) उदासीन
(c) क्षारकीय
(d) संक्षारक
उत्तर:
(c) क्षारकीय

प्रश्न 14.
एक अम्लीय विलयन एवं एक क्षारीय विलयन के सन्दर्भ में कौन – सा कथन सत्य है?
(i) उच्च pH मान प्रबल अम्ल
(ii) उच्च pH मान दुर्बल अम्ल
(iii) निम्न pH मान प्रबल क्षारक
(iv) निम्न pH मान दुर्बल क्षारक
(a) (i) एवं (iii)
(b) (ii) एवं (iii)
(c) (i) एवं (iv)
(d) (ii) एवं (iv)
उत्तर:
(d) (ii) एवं (iv)

प्रश्न 15.
पाचन के समय आमाशयिक पाचक रसों का pH मान है –
(a) 7 से कम
(b) 7 से अधिक
(c) 7 के बराबर
(d) शून्य (0)
उत्तर:
(a) 7 से कम

प्रश्न 16.
जब अम्ल की थोड़ी-सी मात्रा जल में मिलायी जाती है तब कौन – सी अभिक्रियाएँ होंगी?
(i) आयनीकरण
(ii) उदासीनीकरण
(iii) तनुकरण
(iv) लवण निर्माण
(a) (i) एवं (ii)
(b) (i) एवं (iii)
(c) (ii) एवं (iii)
(d) (ii) एवं (iv)
उत्तर:
(b) (i) एवं (iii)

प्रश्न 17.
निम्नलिखित में से कौन – सा अम्ल – क्षार सूचक दृष्टिबाधित छात्र के लिए उपयुक्त होगा?
(a) लिटमस
(b) हल्दी
(c) वनीला ऐसेन्स
(d) पिटूनिया की पत्तियाँ
उत्तर:
(c) वनीला ऐसेन्स

प्रश्न 18.
निम्नलिखित में से कौन – सा यौगिक तनु अम्ल से अभिक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड गैस नहीं देगा?
(a) संगमरमर
(b) चूना पत्थर
(c) खाना सोडा
(d) चूना
उत्तर:
(d) चूना

प्रश्न 19.
निम्न में कौन प्रकृति से अम्लीय है?
(a) लाइम जूस
(b) मानव रक्त
(c) चूने का पानी
(d) प्रति अम्ल
उत्तर:
(a) लाइम जूस

प्रश्न 20.
निम्न में कौन सोने (गोल्ड) को विलेय करने के लिए प्रयुक्त होता है?
(a) हाइड्रोक्लोरिक एसिड
(b) सल्फ्यूरिक एसिड
(c) नाइट्रिक एसिड
(d) अम्लराज
उत्तर:
(d) अम्लराज

प्रश्न 21.
निम्न में कौन खनिज अम्ल नहीं है?
(a) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(b) साइट्रिक अम्ल
(c) सल्फ्यूरिक अम्ल
(d) नाइट्रिक अम्ल
उत्तर:
(b) साइट्रिक अम्ल

प्रश्न 22.
निम्नलिखित में कौन क्षारक नहीं है?
(a) NaOH
(b) KOH
(c) NH4OH
(d) C2H5OH
उत्तर:
(d) C2H5OH

प्रश्न 23.
निम्नलिखित में कौन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के तनु अम्लीय विलयन में उपस्थित है?
(a) H3O+ + Cl
(b) H3O+ + OH
(c) Cl + OH
(d) अनआयनित HCl
उत्तर:
(a) H3O+ + Cl

प्रश्न 24.
कोई छात्र साबुनीकरण अभिक्रिया के अभिक्रिया मिश्रण की एक बूंद पहले नीले लिटमस पत्र पर फिर लाल लिटमस पत्र पर डालता है। वह यह प्रेक्षण करता है कि –
(a) नीले लिटमस पत्र में कोई परिवर्तन नहीं होता और लाल लिटमस पत्र सफेद हो जाता है।
(b) लाल लिटमस पत्र में कोई परिवर्तन नहीं होता और नीला लिटमस पत्र लाल हो जाता है।
(c) नीले लिटमस पत्र में कोई परिवर्तन नहीं होता और लाल लिटमस पत्र नीला हो जाता है।
(d) दोनों ही लिटमस पत्रों के रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
उत्तर:
(c) नीले लिटमस पत्र में कोई परिवर्तन नहीं होता और लाल लिटमस पत्र नीला हो जाता है।

प्रश्न 25.
आपके विद्यालय के पास – पड़ोस में प्रयोग के लिए आवश्यक कोई कठोर जल उपलब्ध नहीं है। आपके विद्यालय में उपलब्ध लवणों के नीचे दिखाए समूहों में से वह एक समूह चुनिए जिसके प्रत्येक सदस्य को आसुत जल में घोलने पर वह उसे कठोर जल बना देता है।
(a) सोडियम क्लोराइड, कैल्सियम क्लोराइड।
(b) पोटैशियम क्लोराइड, सोडियम क्लोराइड।
(c) सोडियम क्लोराइड, मैग्नीशियम क्लोराइड।
(d) कैल्सियम क्लोराइड, मैग्नीशियम क्लोराइड।
उत्तर:
(d) कैल्सियम क्लोराइड, मैग्नीशियम क्लोराइड।

प्रश्न 26.
जब आप एक परखनली में सोडियम बाइकार्बोनेट का चूर्ण लेकर उसमें ऐसीटिक अम्ल की कुछ बूंदें डालते हैं तो निम्नलिखित में से कौन – सा प्रेक्षण करते हैं?
(a) कोई अभिक्रिया नहीं होती।
(b) तीखी गंध वाली रंगहीन गैस का तीव्र बुदबुदाहट के साथ विमोचन।
(c) तीव्र बुदबुदाहट के साथ भूरे रंग की गैस का विमोचन।
(d) रंगहीन, गंधहीन गैस के बुलबुलों का बनना।
उत्तर:
(d) रंगहीन, गंधहीन गैस के बुलबुलों का बनना।

प्रश्न 27.
किसी छात्र को उसकी प्रयोगशाला में प्रयोग करने के लिए कठोर जल चाहिए जो आस – पास के क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। प्रयोगशाला में कुछ लवण हैं, जो आसुत जल में घोलने पर उसे कठोर जल बना सकते हैं। लवण के निम्नलिखित समूहों में से वह समूह चुनिए जिसके प्रत्येक लवण को आसुत जल में घोले जाने पर उसे कठोर जल बना देगा।
(a) सोडियम क्लोराइड, पोटैशियम क्लोराइड।
(b) सोडियम सल्फेट, पोटैशियम सल्फेट।
(c) सोडियम सल्फेट, कैल्सियम सल्फेट।
(d) कैल्सियम सल्फेट, कैल्सियम क्लोराइड।
उत्तर:
(d) कैल्सियम सल्फेट, कैल्सियम क्लोराइड।

प्रश्न 28.
जब आप ऐसीटिक अम्ल को लाल और नीले लिटमस पत्रों पर डालते हैं, तब क्या प्रेक्षण करते हैं?
(a) लाल लिटमस लाल ही रहता है और नीला लिटमस लाल हो जाता है।
(b) लाल लिटमस नीला हो जाता है और नीला लिटमस नीला ही रहता है।
(c) लाल लिटमस नीला हो जाता है और नीला लिटमस लाल हो जाता है।
(d) लाल लिटमस रंगहीन हो जाता है और नीला लिटमस नीला ही रहता है।
उत्तर:
(a) लाल लिटमस लाल ही रहता है और नीला लिटमस लाल हो जाता है।

प्रश्न 29.
कोई छात्र चार परखनलियों P, Q, R और S में प्रत्येक में लगभग 4 ml आसुत जल लेकर परखनली P में सोडियम सल्फेट, Q में पोटैशियम सल्फेट, R में कैल्सियम सल्फेट और S में मैग्नीशियम सल्फेट की समान मात्रा को प्रत्येक में घोलता है। इसके पश्चात् वह प्रत्येक परखनली में साबुन के विलयन की समान मात्रा मिलाता है। इन सभी परखनलियों को भली-भाँति हिलाने पर, वह नीचे दी गई किन परखननियों में काफी मात्रा में झाग का प्रेक्षण करता है?
(a) P और Q
(b) Q और R
(c) P, Q और S
(d) P, R और S
उत्तर:
(a) P और Q

प्रश्न 30.
निम्नलिखित में कौन – सा कथन सत्य नहीं है?
(a) सभी धातु – कार्बोनेट अम्लों से अभिक्रिया करके लवण, जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड गैस देते हैं।
(b) सभी धातु – ऑक्साइड जल से अभिक्रिया करके लवण एवं अम्ल बनाते हैं।
(c) कुछ धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया करके लवण एवं हाइड्रोजन गैस देते हैं।
(d) कुछ अधातु – ऑक्साइड जल से अभिक्रिया करके अम्ल बनाते हैं।
उत्तर:
(b) सभी धातु – ऑक्साइड जल से अभिक्रिया करके लवण एवं अम्ल बनाते हैं।

प्रश्न 31.
अम्लों के लिए कौन – सा कथन सत्य है?
(a) कड़वा स्वाद, लाल लिटमस को नीला कर देता है।
(b) खट्टा स्वाद, लाल लिटमस को नीला कर देता है।
(c) खट्टा स्वाद, नीले लिटमस को लाल कर देता है।
(d) खट्टा स्वाद, लाल लिटमस को नीला कर देता है।
उत्तर:
(c) खट्टा स्वाद, नीले लिटमस को लाल कर देता है।

प्रश्न 32.
जब हाइड्रोक्लोरिक गैस को जल में प्रवाहित करते हैं तो निम्न में कौन – से कथन सत्य हैं?
(i) यह सहसंयोजी यौगिक है इसलिए जल में आयनीकृत नहीं होता है।
(ii) यह विलयन में आयनीकृत हो जाता है।
(iii) यह हाइड्रोजन एवं हाइड्रॉक्सिल दोनों प्रकार के आयन देता है।
(iv) यह विलयन में हाइड्रोजन आयन के जल संयोजन के कारण हाइड्रोनियम आयन देता है।
(a) केवल (i)
(b) केवल (iii)
(c) (ii) एवं (iv)
(d) (iii) एवं (iv)
उत्तर:
(c) (ii) एवं (iv)

रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. धात्विक ऑक्साइड प्रायः ………….. होते हैं।
  2. अधात्विक ऑक्साइड प्रायः …………. होते हैं।
  3. जंल एक ……….. ऑक्साइड है।
  4. अम्ल नीले लिटमस पत्र को ………. कर देते हैं।
  5. क्षारक लाल लिटमस पत्र को ……….. कर देते हैं।

उत्तर:

  1. क्षारकीय
  2. अम्लीय
  3. उदासीन
  4. लाल
  5. नीला

जोड़ी बनाइए
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 8
उत्तर:

  1. → (c)
  2. → (d)
  3. → (a)
  4. → (b)

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 9
उत्तर:

  1. → (d)
  2. → (c)
  3. → (b)
  4. → (a)

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 10
उत्तर:

  1. → (b)
  2. → (c)
  3. → (d)
  4. → (a)

सत्य/असत्य कथन

  1. CH3OH एक क्षार है, चूँकि इसमें OH उपलब्ध है।
  2. मेथिल ओरेन्ज एवं फीनॉल्पथैलिन संश्लेषित अम्ल – क्षार सूचक होते हैं।
  3. NH3 एक अम्ल है, क्योंकि इसमें H उपलब्ध है।
  4. लिटमस एक प्राकृतिक अम्ल – क्षार सूचक है।
  5. CO एक अम्लीय ऑक्साइड है।

उत्तर:

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. सत्य
  5. असत्य

एक शब्द/वाक्य में उत्तर (2019)

  1. शुद्ध जल का pH मान क्या है?
  2. अम्लों के pH मान की परिसर क्या है?
  3. क्षारों के pH मान की परिसर क्या है?
  4. प्रबल अम्ल एवं प्रबल क्षार से बने लवण की प्रकृति कैसी होगी?
  5. प्रबल अम्ल एवं दुर्बल क्षार से बने लवण की प्रकृति कैसी होगी?
  6. दुर्बल अम्ल एवं प्रबल क्षार से बने लवण की प्रकृति कैसी होगी?
  7. अम्ल एवं क्षार की अभिक्रिया से क्या बनता है?
  8. अम्ल धात्विक कार्बोनेटों से अभिक्रिया करके कौन – सी गैस निकालते हैं?
  9. प्रायः तनु अम्ल कुछ धातुओं से अभिक्रिया करके कौन – सी रंगहीन गैस निकालते हैं?
  10. अम्ल एवं क्षारों की अभिक्रिया को क्या कहते हैं?

उत्तर:

  1. 7
  2. 7 से कम
  3. 7 से अधिक
  4. उदासीन
  5. अम्लीय
  6. क्षारीय
  7. लवण एवं जल
  8. कार्बन डाइऑक्साइड गैस (CO2)
  9. हाइड्रोजन गैस (H2)
  10. उदासीनीकरण

MP Board Class 10th Science Chapter 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अम्ल किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
अम्ल: “वे पदार्थ जो स्वाद में खट्टे होते हैं तथा नीले लिटमस पत्र को लाल कर देते हैं, अम्ल कहलाते हैं।”

प्रश्न 2.
क्षारक किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
क्षारक: “वे पदार्थ जो स्वाद में तीखे या कड़वे या कसैले होते हैं तथा लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं, क्षारक कहलाते हैं।”

प्रश्न 3.
क्षार किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
क्षार: “जल में विलेय क्षारक क्षार कहलाते हैं।”

प्रश्न 4.
अम्ल – क्षार सूचक किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
अम्ल – क्षार सूचक:
“वे प्राकृतिक या संश्लेषित रसायन जो अम्ल एवं क्षार की उपस्थिति को सूचित करते हैं, अम्ल – क्षार सूचक कहलाते हैं।”

प्रश्न 5.
तनुकरण से क्या समझते हो?
उत्तर:
तनुकरण:
“जल में अम्ल या क्षारक मिलाने से विलयन में HO+ अथवा OH आयन की सान्द्रता कम हो जाती है। इस प्रक्रिया को तनुकरण कहते हैं।”

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
गंधीय सूचक किन्हें कहते हैं? इसकी क्या उपयोगिता है?
उत्तर:
गंधीय सूचक:
“कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं जिनकी गंध अम्लीय या क्षारकीय माध्यम में बदलने पर बदल जाती है, ऐसे पदार्थ गंधीय सूचक कहलाते हैं।” ये सूचक दृष्टिबाधित छात्रों को अम्ल-क्षारों की पहचान में सहायक होते हैं।

प्रश्न 7.
pH स्केल किसे कहते हैं?
उत्तर:
pH स्केल:
“किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन की सान्द्रता ज्ञात करने के लिए एक स्केल विकसित किया गया जिसे pH स्केल कहते हैं।”

प्रश्न 8.
अम्लीय वर्षा से क्या समझते हो?
उत्तर:
अम्लीय वर्षा:
“वर्षा के जल का pH मान जब 5 – 6 से कम हो जाता है, तो वह अम्लीय वर्षा कहलाती है।”

प्रश्न 9.
क्लोर – क्षार अभिक्रिया से क्या समझते हो?
उत्तर:
क्लोर – क्षार अभिक्रिया:
“जब सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में विद्युत् धारा प्रवाहित की जाती है तो यह वियोजित होकर क्लोरीन गैस एवं सोडियम हाइड्रॉक्साइड (क्षार) उत्पादित करते हैं। इस प्रक्रिया को क्लोर – क्षार प्रक्रिया या क्लोर-क्षार अभिक्रिया कहते हैं।”

प्रश्न 10.
क्रिस्टलीकरण से क्या समझते हो?
उत्तर:
क्रिस्टलीकरण:
“कुछ लवण शुद्ध अवस्था में विशिष्ट ज्यामितीय ठोस आकार के एक समान एवं चमकदार कण के रूप में होते हैं, जिन्हें क्रिस्टल कहते हैं तथा क्रिस्टल बनाने की प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है।”

प्रश्न 11.
क्रिस्टलन जल क्या होता है?
उत्तर:
क्रिस्टलन जल: “लवण के एक सूत्र इकाई में जल के निश्चित अणुओं की संख्या को क्रिस्टलन जल कहते हैं।”

प्रश्न 12.
एक चींटी के डंक में उपस्थित अम्ल का नाम एवं रासायनिक सूत्र लिखिए तथा इसके उपचार का उपाय बताइए।
उत्तर:
चींटी के डंक में मेथेनॉइक अम्ल (फॉर्मिक अम्ल) होता है। इसका रासायनिक सूत्र HCOOH होता है। इसके उपचार के लिए कोई उपलब्ध क्षारकीय लवण जैसे खाने वाला सोडा लगाना चाहिए।

प्रश्न 13.
जब अण्डे के ऊपर नाइट्रिक अम्ल डाला जाता है तो क्या होता है?
उत्तर:
अण्डे के खोल में कैल्सियम कार्बोनेट होता है। जब हम नाइट्रिक अम्ल डालते हैं तो यह कार्बन डाइऑक्साइड गैस देता है। रासायनिक समीकरण निम्नलिखित है –
CaCO3 + 2HNO3 → Ca(NO3)2 + H2O + CO2

प्रश्न 14.
एक छात्रा ने दो अलग – अलग परखनलियों में विलयन बनाए –

  1. में एक अम्ल
  2. में एक क्षार लेकिन वह लेबल लगाना भूल गई। दोनों ही विलयन रंगहीन एवं गंधहीन थे तथा लिटमस पत्र उपलब्ध नहीं था। ऐसी स्थिति में वह कैसे पहचान करेगी?

उत्तर:
वह संश्लेषित रासायनिक सूचक फीनॉल्पथेलिन या मेथिल ऑरेन्ज अथवा प्राकृतिक सूचक हल्दी या चाइनारोज (गुड़हल) का प्रयोग कर सकती है।

प्रश्न 15.
जब जिंक धातु की किसी तनु प्रबल अम्ल से अभिक्रिया कराई जाती है तो एक गैस उत्पन्न होती है, जो तेलों के हाइड्रोजनीकरण में प्रयुक्त होती है। इस गैस का नाम एवं सूत्र लिखिए तथा अभिक्रिया का समीकरण दीजिए। इसका परीक्षण कैसे करेंगे?
उत्तर:
हाइड्रोजन गैस (H2):
Zn + 2HCl → ZnCl2 + H2
जब इस गैस के पास जलती हुई तीली लाते हैं तो यह गैस फक की आवाज के साथ जलती है।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए –

  1. विरंजक चूर्ण।
  2. प्लास्टर ऑफ पेरिस।

उत्तर:

  1. विरंजक चूर्ण: CaOCl2
  2. प्लास्टर ऑफ पेरिस: CaSO4. \(\frac { 1 }{ 2 } \) H2O

MP Board Class 10th Science Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न पदार्थों की लिटमस पत्र पर क्या क्रिया होगी? शुष्क HCl गैस, आर्द्र NH3 गैस, लैमन जूस, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक, दही, साबुन का विलयन।
उत्तर:
दिए हुए पदार्थों का लिटमस पत्र पर प्रभाव –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 11

प्रश्न 2.
बेकिंग पाउडर एवं धावन सोडा को गर्म करके कैसे अन्तर करेंगे?
उत्तर:
बेकिंग पाउडर सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCO3) होता है, जबकि धावन सोडा सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3.10H2O) होता है। गर्म करने पर बेकिंग पाउडर (NaHCO3) कार्बन डाइऑक्साइड गैस देता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देता है। जबकि धावन सोडा (Na2CO3.10H2O) ऐसी कोई गैस नहीं देता बल्कि उसका क्रिस्टलन जल निकल जाता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 12

प्रश्न 3.
सॉल्ट ‘A’ का प्रयोग सामान्यतः बेकरी उत्पाद बनाने में होता है। यह गर्म करने पर दूसरे सॉल्ट ‘B’ में परिवर्तित हो जाता है जो स्वयं जल की कठोरता दूर करने में प्रयुक्त होता है और एक गैस ‘C’ निकलती है। जब यह गैस चूने के पानी में प्रवाहित की जाती है, तो उसे दूधिया कर देती है। A, B और C की पहचान कीजिए।
उत्तर:
साल्ट ‘A’ बेकिंग पाउडर (NaHCO3) है जो सामान्यतः बेकरी उत्पादों में प्रयुक्त होता है। गर्म करने पर यह सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3) साल्ट ‘B’ एवं कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस ‘C’ बनाता है। सोडियम कार्बोनेट कठोर जल की कठोरता दूर करने में प्रयुक्त होता है तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस चूने के पानी को दूधिया कर देती है।
अत: A – NaHCO3, B – Na2CO3 एवं C – CO2 गैस है।
समीकरण – 2NaHCO3 अमा, Na2CO3 + H2O + CO2

प्रश्न 4.
सोडियम हाइड्रॉक्साइड के निर्माण में प्रयुक्त एक औद्योगिक प्रक्रिया एक गैस ‘X’ उप – उत्पाद के रूप में उत्पन्न होती है गैस ‘X’ चूने के पानी से अभिक्रिया करके यौगिक ‘Y’ देती है जो कि विरंजक चूर्ण की तरह प्रयुक्त होता है। ‘X’ एवं ‘Y’ की पहचान कीजिए तथा होने वाली अभिक्रियाओं के समीकरण दीजिए।
उत्तर:
सोडियम हाइड्रॉक्साइड के उत्पादन में हाइड्रोजन गैस एवं क्लोरीन गैस (‘X’) उप – उत्पाद के रूप में उत्पन्न होती है जब क्लोरीन गैस (‘X’) चूने के पानी से अभिक्रिया करती है तो यह कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड (‘Y’) का निर्माण करती है जोकि विरंजक चूर्ण की तरह प्रयुक्त होता है।
रासायनिक समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 13

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 14
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 15

प्रश्न 6.
‘प्रबल अम्ल’ एवं ‘दुर्बल अम्लों’ से क्या समझते हो? निम्न में से प्रबल अम्ल एवं दुर्बल अम्ल छाँटिए हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, साइट्रिक अम्ल, ऐसीटिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, फॉर्मिक अम्ल एवं सल्फ्यूरिक अम्ल।
उत्तर:

  • प्रबल अम्ल: “विलयन में अधिक संख्या में H+ आयन या H3O+ आयन उत्पन्न करने वाले अम्ल प्रबल अम्ल कहलाते हैं।”
  • दुर्बल अम्ल: “विलयन में कम संख्या में H+ आयन या H3O+ आयन उत्पन्न करने वाले अम्ल दुर्बल अम्ल कहलाते हैं।
  • प्रबल अम्ल: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल एवं सल्फ्यूरिक अम्ल।
  • दुर्बल अम्ल: साइट्रिक अम्ल, ऐसीटिक अम्ल एवं फॉर्मिक अम्ल।

प्रश्न 7.
एक सामान्य क्षारक B की शुष्क गोलियाँ जब खुली हवा में रख दी जाती हैं तो चिपचिपी हो जाती हैं। यह क्षारक क्लोर-ऐल्कली प्रक्रिया का एक उप – उत्पाद है। B की पहचान कीजिए। जब B की क्रिया किसी अम्लीय ऑक्साइड से होती है तो किस प्रकार की अभिक्रिया होती है ? रासायनिक अभिक्रिया का एक संतुलित समीकरण लिखिए।
उत्तर:
क्षारक B सोडियम हाइड्रॉक्साइड है जो वायु में खुला रखने पर वायु की नमी को सोख लेता है चूँकि यह आर्द्रताग्राही है इसलिए यह चिपचिपा हो जाता है। यह क्लोर – ऐल्कली प्रक्रिया का उप – उत्पाद है। जब इसकी अम्लीय ऑक्साइड CO2 से अभिक्रिया होती है तो लवण Na2CO3 तथा जल बनाता है।
2NaOH + CO2 → Na2CO3 + H2O

MP Board Class 10th Science Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रयोगशाला में हाइड्रोजन गैस बनाते समय एक परखनली में दानेदार जिंक लेकर उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल डाला जाता है तो हाइड्रोजन गैस बुलबुलों के साथ निकलती है। निम्न परिवर्तन करने पर क्या होगा?

  1. दानेदार जिंक के स्थान पर जिंक पाउडर लिया जाए।
  2. तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की जगह तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लिया जाए।
  3. जिंक के स्थान पर ताँबे की छीलन ली जाए।
  4. तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के स्थान पर सोडियम हाइड्रॉक्साइड लेकर परखनली को गर्म किया जाए।

उत्तर:

  1. दानेदार जिंक के स्थान पर जिंक पाउडर लेने से पाउडर दानों की अपेक्षा अधिक तेजी से अभिक्रिया करेगा इससे अधिक तेजी से हाइड्रोजन गैस बनेगी।
  2. तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के स्थान पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लेने पर अभिक्रिया पूर्ववत् रहेगी तथा समान मात्रा में हाइड्रोजन गैस बनेगी।
  3. कॉपर की छीलन तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन विस्थापित नहीं करेगा। इस कारण इस अवस्था में हाइड्रोजन गैस नहीं बनेगी।
  4. जब तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के स्थान पर सोडियम हाइड्रॉक्साइड लेकर गर्म किया जाता है तो वह जिंक से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस देता है इसलिए हाइड्रोजन गैस निकलेगी।
    MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 16

प्रश्न 2.
केक बनाने के लिए बेकिंग पाउडर का प्रयोग किया जाता है। यदि घर पर आपकी माता जी केक बनाने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग करें, तो –

  1. यह केक के स्वाद को किस प्रकार प्रभावित करेगा और क्यों?
  2. बेकिंग सोडा को किस प्रकार बेकिंग पाउडर में परिवर्तित किया जा सकता है?
  3. टार्टरिक अम्ल का बेकिंग सोडा में मिलाने का क्या महत्व है?

उत्तर:

  1. गर्म करने पर बेकिंग सोडा धावन सोडा में परिवर्तित हो जाता है जिसका स्वाद कड़वा होता है। इसलिए केक में कड़वापन आ जाता है।
  2. बेकिंग सोडा में उपयुक्त मात्रा में टार्टरिक अम्ल मिलाने से बेकिंग सोडा बेकिंग पाउडर में परिवर्तित हो जाता है।
  3. टार्टरिक एसिड बेकिंग के समय बेकिंग सोडा के गर्म होने पर बने धावन सोडा से अभिक्रिया करके उसे उदासीन कर देता है। इस कारण केक का स्वाद कड़वा नहीं होता।

प्रश्न 3.
एक धातु का कार्बोनेट X एक अम्ल से अभिक्रिया करके एक गैस निकालता है जिसे एक विलयन Y में प्रवाहित करने पर पुनः धातु कार्बोनेट बनाता है। दूसरी तरफ एक गैस G जो नमक के विलयन के विद्युत् अपघटन के समय धनाग्र पर प्राप्त होती है, को यदि शुष्क Y पर प्रवाहित करते हैं तो एक यौगिक Z बनता है जिसका उपयोग पीने की पानी को कीटाणु रहित बनाने के काम आता है। X, Y,G एवं Z की पहचान कीजिए।
उत्तर:
नमक के विलयन के विद्युत् अपघटन के समय धनाग्र पर प्राप्त गैस क्लोरीन होती है अतः G क्लोरीन गैस (Cl2) है। जब क्लोरीन गैस को शुष्क Ca(OH)2 अर्थात् (Y) में प्रवाहित करने पर ब्लीचिंग पाउडर (CaOCl2) बनता है अत: Y बुझा चूना [Ca(OH)2] है तथा Z ब्लीचिंग पाउडर (CaOCl2) है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 17
चूँकि Y एवं Z कैल्सियम लवण हैं इसलिए X भी कैल्सियम लवण होगा। अतः X कैल्सियम कार्बोनेट [CaCO3] है, चूँकि
CaCO3 + 2HCl → CaCl2 + CO2 + H2O
Ca(OH)2 + CO2 → CaCO3 + H2O

प्रश्न 4.
आवर्त तालिका के समूह – दो के एक तत्व का सल्फेट लवण एक सफेद एवं मुलायम पदार्थ है। इसकी लोई (लुग्दी) बनाकर इसे किसी भी आकार में ढाला जा सकता है। यदि इस यौगिक को कुछ समय के लिए वायु में खुला छोड़ दिया जाता है तो यह एक ठोस पदार्थ बनाता है जिसे ढालने के उद्देश्य से प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। इस सल्फेट लवण की पहचान कीजिए और बताइए कि वह ऐसा व्यवहार क्यों करता है? सम्बन्धित अभिक्रियाओं के समीकरण भी दीजिए।
उत्तर:
वह पदार्थ जो विभिन्न आकार की वस्तुएँ बनाने के काम आता है, वह प्लास्टर ऑफ पेरिस है। इसका रासायनिक नाम कैल्सियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट [CaSO4. \(\frac { 1 }{ 2 } \) H2O] है अर्थात् CaSO4 के दो सूत्र मात्रक एक अणु जल से युक्त होते हैं। अर्थात् [2CaSO4.H2O]. इसलिए परिणामस्वरूप यह मुलायम होता है।
जब यह पदार्थ हवा में कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है तो यह वायुमण्डल से नमी (आर्द्रता) का अवशोषण करके जलयोजित होकर एक कठोर ठोस पदार्थ जिप्सम बनाता है जिसका उपयोग ढालने के उद्देश्य से नहीं किया जा सकता।
अभिक्रिया का समीकरण:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 18

प्रश्न 5.
निम्न अभिक्रियाओं के आधार पर यौगिक X की पहचान कीजिए। साथ ही A, B एवं C के नाम एवं रासायनिक सूत्र भी लिखिए –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण 19उत्तर:
X = सोडियम हाइड्रॉक्साइड [NaOH]
A = सोडियम जिंकेट [Na2ZnO2]
B = सोडियम क्लोराइड [NaCl]
C = सोडियम ऐसीटेट [CH3COONa]

MP Board Class 10th Science Solutions

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1

In this article, we will share MP Board Class 10th Maths Book Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1

Class 10 Maths 8.1 Question 1.
In ∆ABC, right-angled at B, AB = 24 cm, BC = 7 cm. Determine:
(i) sin A, cos A
(ii) sin C, cos C
Solution:
In right angle ∆ABC, we have
AB = 24 cm, BC = 7 cm
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 1
∴ Using Pythagoras theorem,
AC2 = AB2 + BC2
⇒ AC2 = 242 + 72 = 576 + 49 = 625 = 252
⇒ AC = 25 cm
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 2

Class 10 Math 8.1 Question 2.
In the figure, find tan P – cotR?
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 3
Solution:
In right angle ∆PQR
Using the Pythagoras theorem, we get
QR2 = PR2 – PQ2
⇒ QR2 = 132 – 122 = (13 – 12)(13 + 12) = 1 × 25 = 25
∴ QR = \(\sqrt{25}\) = 5 cm
Now, tanP = \(\frac{Q R}{P Q}=\frac{5}{12}\) , cotR = \(\frac{Q R}{P Q}=\frac{5}{12}\)
∴ tanP – cotR = \(\frac{5}{12}-\frac{5}{12}\) = 0.

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1

Ex 8.1 Class 10 Question 3.
If sinA = \(\frac{3}{4}\), calculate cosA and tanA.
Solution:
Let us consider, the right angle ∆ABC, we have
Perpendicular = BC and Hypotenuse = AC
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 4

Class 10 Maths Chapter 8 Exercise 8.1 Question 4.
Given 15 cot A = 8, find sin A and sec A.
Solution:
In the right angle triangle ABC, we have 15 cot A = 8
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 5

Introduction To Trigonometry Class 10 Exercise 8.1 Question 5.
Given sec θ = \(\frac { 13 }{ 12 } \), calculate all other trigonometric ratios.
Solution:
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 6

Class 10th Maths Chapter 8 Exercise 8.1 Question 6.
If ∠A and ∠B are acute angles such that cos A = cos B, then show that ∠A = ∠B.
Solution:
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 7
From equations (i) and (ii) we get:
\(\frac{\mathrm{CD}}{\mathrm{EF}}=\frac{\mathrm{AC}}{\mathrm{BE}}=\frac{\mathrm{AD}}{\mathrm{BF}}\)
⇒ ∆CDA ~ ∆EFB [By SSS similarity]
⇒ ∠A = ∠B Hence Proved

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1

Class 10th Exercise 8.1 Question 7.
If cot θ = \(\frac { 7 }{ 8 }\), evaluate:
(i) \(\frac { \left( 1+sin\theta \right) \left( 1-sin\theta \right) }{ \left( 1+cos\theta \right) \left( 1-cos\theta \right)}\)
(ii) cot²θ
Solution:
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 8
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 9

Class 10th Math Exercise 8.1 Question 8.
If 3 cot A = 4, check whether \(\frac { 1-tan^{ 2 }A }{ 1+tan^{ 2 }A }\) = cos² A – sin² A or not.
Solution:
In right angled ∆ABC, ∠B = 90°
For ∠A, we have:
Base = AB and perpendicular = BC. Also, Hypotenuse = AC
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 10
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 11

Maths Class 10 Chapter 8 Exercise 8.1 Question 9.
In triangle ABC, right angled at B, if tan A = \(\frac{1}{\sqrt{3}}\) find the value of:
(i) sin A cos C + cos A sin C
(ii) cos A cos C – sin A sin C
Solution:
In right ∆ABC, ∠B = 90°
For ∠A, we have
Base = AB, Perpendicular = BC,
Hypotenuse = AC
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 12
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 13

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1

Class 10 Chapter 8.1 Question 10.
In ∆PQR, right-angled at Q, PR + QR = 25 cm and PQ = 5 cm. Determine the values of sinP, cosP and tanP.
Solution:
In right ∆PQR, Q = 90°
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 14
PR + QR = 25 cm and PQ = 5 cm
Let QR = x cm ⇒ PR = (25 – x) cm
∴ By Pythagoras theorem, we have
PR2 = QR2 + PQ2
⇒ (25 – x)2 = x2 + 52
⇒ 625 – 50x + x2 = x2 + 25
⇒ – 50x = – 600
⇒ x = \(\frac{-600}{-50}\) = 12 i.e., QR = 12 cm
⇒ RP = 25 – 12 = 13 cm
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 8 Introduction to Trigonometry Ex 8.1 15

Class 10 Chapter 8.1 Maths Question 11.
State whether the following are true or false. Justify your answer.
(i) The value of tan A is always less than 1.
(ii) secA = \(\frac{12}{5}\) for some value of angle A.
(iii) cosA is the abbreviation used for the cosecant of angle A.
(iv) cot A is the product of cot and A.
(v) sinθ = \(\frac{4}{3}\) for some angle θ.
Solution:
(i) False
∵ A tangent of an angle is the ratio of sides other than hypotenuse, which may be equal or unequal to each other.
(ii) True
∵ cos A is always less than 1.
∴ \(\frac{1}{\cos A}\) i.e., sec A will always be greater than 1.
(iii) False
∵ ‘cosine A’ is abbreviated as ‘cosA’
(iv) False
∵ ‘cot A’ is a single and meaningful term whereas ‘cot’ alone has no meaning.
(v) False
∵ \(\frac{4}{3}\) is greater than 1 and sinθ cannot be greater than 1

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

MP Board Class 10th Science Chapter 7 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न श्रृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 132

प्रश्न 1.
प्रतिवर्ती क्रिया तथा टहलने के बीच क्या अन्तर है?
उत्तर:
प्रतिवर्ती क्रिया एक अनैच्छिक क्रिया है जो मेरुरज्जु द्वारा नियन्त्रित होती है, जबकि टहलना एक ऐच्छिक क्रिया है जो मस्तिष्क द्वारा नियन्त्रित होती है।

नियंत्रण एवं समन्वय के प्रश्न उत्तर कक्षा 10 प्रश्न 2.
दो तन्त्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन) के मध्य अन्तर्ग्रथन (सिनेप्स) में क्या होता है?
उत्तर:
एक तन्त्रिका के तन्त्रिकाक्ष (एक्सॉन) से होता हुआ विद्युत् आवेग कुछ रसायनों का विमोचन करता है जो न्यूरॉन के मध्य रिक्त स्थान अन्तर्ग्रथन (सिनेप्स) को पार करके अगली तन्त्रिका कोशिका की द्रुमिका में इसी तरह का विद्युत् आवेग पैदा करता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है?
उत्तर:
पश्च मस्तिष्क में स्थित भाग अनुमस्तिष्क शरीर की स्थिति तथा सन्तुलन का अनुरक्षण करता है।

प्रश्न 4.
हम एक अगरबत्ती की गंध का पता कैसे लगाते हैं?
उत्तर:
जब अगरबत्ती की गंध हमारी नासिका में पहुँचती है तो वहाँ उपस्थित न्यूरॉन की दुमिका में विद्युत् आवेग पैदा हो जाता है जो एक तन्त्रिका कोशिका से दूसरी तन्त्रिका कोशिका में होता हुआ अग्र मस्तिष्क के अनुभाग घ्राणपिण्ड में पहुँचता है। तब हमको अगरबत्ती की गंध का पता चलता है।

जलानुवर्तन क्या है प्रश्न 5.
प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है?
उत्तर:
प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की भूमिका-हृदय स्पंदन, श्वसन, पाचन आदि अनेक अनैच्छिक क्रियाएँ तथा पुतली का फैलना, सिकुड़ना, स्वादिष्ट भोजन को देखकर मुँह में पानी आना आदि अनैच्छिक प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण एवं नियमन मस्तिष्क द्वारा होता है।

प्रश्न शृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 136

प्रश्न 1.
पादप हॉर्मोन क्या है?
उत्तर:
पादप हॉर्मोन:
“विशेष प्रकार के रासायनिक पदार्थ जो पादपों के विशिष्ट भागों या कोशिकाओं द्वारा स्रावित होते हैं और विशेष प्रकार की कोशिकाओं की क्रियाशीलता या कार्यशीलता को प्रभावित करते हैं तथा विविध क्रियाओं का नियन्त्रण एवं समन्वय करते हैं, पादप हॉर्मोन्स कहलाते हैं।”

जलानुवर्तन से क्या समझते हैं प्रश्न 2.
छुई-मुई पादप की पत्तियों की गति, प्रकाश की ओर प्ररोह की गति से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर:
छुई-मुई पादप की पत्तियों की गति वृद्धि मुक्त होती है। इसका वृद्धि से कोई लेना-देना नहीं, जबकि प्रकाश की ओर प्ररोह की गति वृद्धिपरक होती है अर्थात् वृद्धि के कारण होती है।

प्रश्न 3.
एक पादप हॉर्मोन का उदाहरण दीजिए जो वृद्धि को बढ़ाता है।
उत्तर:
ऑक्सिन एक वृद्धि को बढ़ाने वाला पादप हॉर्मोन है।

प्रश्न 4.
किसी सहारे के चारों ओर एक प्रतान की वृद्धि में ऑक्सिन किस प्रकार सहायक है?
उत्तर:
जब कोई प्रतान किसी सहारे का सहारा लेता है उसका झुकाव जिस ओर होता है उसके विपरीत दिशा में ऑक्सिन चला जाता है और उस ओर की कोशिकाओं को लम्बाई में वृद्धि के लिए उद्दीपित करता है तो प्रतान का तना वहीं से मुड़कर जाता है। यही प्रक्रिया निरन्तर चलती रहती है और प्रतान उस सहारे के चारों ओर वृद्धि करता रहता है। इस प्रकार किसी सहारे के चारों ओर एक प्रतान की वृद्धि में ऑक्सिन सहायक होता है।

Class 10 Science MP Board प्रश्न 5.
जलानुवर्तन दर्शाने के लिए एक प्रयोग की अभिकल्पना कीजिए।
उत्तर:
जलानुवर्तन के प्रदर्शन हेतु प्रयोग-एक बड़ा आयताकार बर्तन लेकर उसमें कुछ मिट्टी तथा लकड़ी का बुरादा भरकर एक सिरे पर एक छोटा पौधा लगा दीजिए तथा दूसरे सिरे पर मिट्टी में थोड़ा पानी डालिए। इस उपकरण को कुछ दिन सूर्य के प्रकाश में रखा रहने दीजिए। कुछ दिन बाद पौधे को निकालिए तो आप देखेंगे कि जड़ें उस ओर को मुड़ी हुई हैं जिस ओर बर्तन में पानी था। यह प्रयोग जलानुवर्तन का प्रदर्शन करता है।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 1

प्रश्न श्रृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 138

प्रश्न 1.
जन्तुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?
उत्तर:
जन्तुओं में रासायनिक समन्वय विशिष्ट रासायनिक पदार्थ हॉर्मोन्स द्वारा होता है जो जन्तुओं की विशिष्ट एवं विविध ग्रंथियों या अंगों में स्रावित होते हैं।

प्रश्न 2.
आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है?
उत्तर:
अवटु ग्रंथि (थायरॉइड ग्रन्थि) को थायरॉक्सिन हॉर्मोन बनाने के लिए आयोडीन आवश्यक है। भोजन में आयोडीन की कमी से गॉयटर रोग से ग्रसित होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इस बीमारी से बचाव के लिए हमें आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह दी जाती है।

जलानुवर्तन से क्या समझते हो प्रश्न 3.
जब ऐड्रीनेलिन रुधिर में स्रावित होती है, तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है?
उत्तर:
ऐड्रीनेलिन हृदय सहित लक्ष्य अंगों या विशिष्ट ऊतकों को प्रभावित करता है। इससे हृदय की धड़कन बढ़ जाती है, श्वसन की दर बढ़ जाती है, पाचन तन्त्र एवं त्वचा में रुधिर की आपूर्ति कम हो जाती है, धमनियों के आस-पास की पेशियाँ सिकुड़ जाती हैं, रुधिर की दिशा कंकाल पेशियों की ओर हो जाती है। ये सभी अनुक्रियाएँ मिलकर शरीर को स्थिति में निपटने के लिए तैयार करती हैं।

प्रश्न 4.
मधुमेह के कुछ रोगियों की चिकित्सा इंसुलिन का इंजेक्शन देकर क्यों की जाती है?
उत्तर:
मधुमेह की बीमारी इन्सुलिन की कमी के कारण होती है। इसलिए मधुमेह के रोगियों की चिकित्सा इन्सुलिन का इन्जेक्शन देकर की जाती है ताकि इन्सुलिन की कमी को दूर किया जा सके।

MP Board Class 10th Science Chapter 7 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हॉर्मोन है?
(a) इंसुलिन।
(b) थायरॉक्सिन।
(c) एस्ट्रोजन।
(d) साइटोकाइनिन।
उत्तर:
(d) साइटोकाइनिन।

प्रश्न 2.
दो तन्त्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं –
(a) द्रुमिका।
(b) सिनेप्स।
(c) एक्सॉन।
(d) आवेग।
उत्तर:
(b) सिनेप्स।

जलानुवर्तन के बारे में लिखिए प्रश्न 3.
मस्तिष्क उत्तरदायी है –
(a) सोचने के लिए।
(b) हृदय स्पन्दन के लिए।
(c) शरीर का संतुलन बनाने के लिए।
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 4.
हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हों। क्या समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं?
उत्तर:
हमारे शरीर में ग्राही हमारे पर्यावरण से सभी सूचनाओं का संग्रह हमारी ज्ञानेन्द्रियों की सहायता से करते हैं। अगर ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हैं तो अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं; जैसे-हमको गंध का आभास नहीं होगा, स्वाद का पता नहीं चलेगा, हम आवाज नहीं सुन सकेंगे, हम कुछ देख नहीं सकेंगे या हमको स्पर्श में कठोरता या कोमलता, ठण्ड या गर्मी आदि का अनुभव नहीं होगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
एक तन्त्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की संरचना बनाइए तथा इसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
तन्त्रिका कोशिका की संरचना –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 2
तन्त्रिका कोशिका (न्यूरॉन) के कार्य –

  1. बाह्य वातावरण से प्राप्त प्रेरणाओं या संवेदनाओं को विद्युत् आवेगों में बदलना।
  2. इन विद्युत् आवेगों को तन्त्रिका तन्त्र के प्रमुख अंगों मस्तिष्क या मेरुरज्जु के विभिन्न भागों तक पहुँचाना।
  3. मस्तिष्क एवं मेरुरज्जु से प्राप्त आदेशों को सम्बन्धित अंगों तक पहुँचाना।
  4. सजीवों के शरीर के आन्तरिक वातावरण में विभिन्न अंगों के बीच समन्वय स्थापित करना।

अध्याय 7 नियंत्रण एवं समन्वय प्रश्न उत्तर प्रश्न 6.
पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?
उत्तर:
पादप के प्ररोह के अग्र भाग (टिप) में एक पादप हॉर्मोन ऑक्सिन संश्लेषित होता है जो कोशिकाओं की लम्बाई में वृद्धि में सहायक होता है। जब पादप पर एक ओर से प्रकाश आ रहा है तब ऑक्सिन विपरीत होकर प्ररोह के छाया वाले भाग में आ जाता है। प्ररोह की प्रकाश से दूर वाली साइड में ऑक्सिन का सान्द्रण कोशिकाओं को लम्बाई में वृद्धि के लिए उद्दीपित करता है। अतः पादप प्रकाश की ओर मुड़ता हुआ दिखाई देता है। इस प्रकार पादप में प्रकाशानुवर्तन होता है।

प्रश्न 7.
मेरुरज्जु आघात में किन संकेतों के आने में व्यवधान होगा?
उत्तर:
मेरुरज्जु आघात में बाहरी आघातों, दुर्घटनाओं, आक्रमणों एवं विभिन्न प्रकार के खतरों से सम्बन्धित संकेतों के आने में व्यवधान होगा।

प्रश्न 8.
पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है?
उत्तर:
पादप में रासायनिक समन्वय पादप हॉर्मोन्स के स्रावण के द्वारा होता है।

प्रश्न 9.
एक जीव में नियन्त्रण एवं समन्वय की क्या आवश्यकता है?
उत्तर:
जीव में नियन्त्रण एवं समन्वय की आवश्यकता:
एक जीव की विभिन्न क्रियाकलापों के सुचारु रूप से संचालन एवं जीव के अनुरक्षण के लिए नियन्त्रण एवं समन्वय अति आवश्यक है।

Aakasmik Paryavarniy Sanvedna Ke Turant Pratikriya Prativarti Kriya Kahlati Hai प्रश्न 10.
अनैच्छिक क्रियाएँ तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?
उत्तर:
सभी अनैच्छिक क्रियाएँ प्रतिवर्ती क्रियाएँ नहीं होतीं अपितु सभी प्रतिवर्ती क्रियाएँ अनैच्छिक क्रियाएँ होती हैं। उदाहरणार्थ हृदय की धड़कन, पाचन, श्वसन अदि अनैच्छिक क्रियाएँ हैं लेकिन प्रतिवर्ती क्रियाएँ नहीं हैं।

प्रश्न 11.
जन्तुओं में नियन्त्रण एवं समन्वय के लिए तन्त्रिका तथा हॉर्मोन क्रियाविधि की तुलना तथा व्यतिरेक (Contrast) कीजिए।
उत्तर:
जन्तुओं में नियन्त्रण एवं समन्वय का कार्य तन्त्रिका तन्त्र तथा हॉर्मोन दोनों द्वारा किया जाता है। तन्त्रिका तन्त्रं हमारी ज्ञानेन्द्रियों द्वारा सूचना प्राप्त करता है तथा हमारी पेशियों द्वारा क्रिया करता है, जबकि हॉर्मोन रसायनों के कम या अधिक स्रावण से क्रियाएँ नियमित होती हैं तथा हॉर्मोन्स जीव के एक भाग में उत्पन्न होते हैं तथा दूसरे भाग में इच्छित प्रभाव पाने के लिए गति करते हैं।

तन्त्रिका तन्त्र में मस्तिष्क, मेरुरज्जु एवं तन्त्रिका कोशिकाएँ क्रियाशील होती हैं, जबकि हॉर्मोन्स का उत्पादन विशेष ग्रंथियों में होता है। अन्य किसी अंग की आवश्यकता नहीं होती। हॉर्मोन की क्रिया को पुनर्भरण क्रियाविधि नियन्त्रित करती है।

तन्त्रिका तन्त्र में विद्युत् आवेगों का संवहन होता है, जबकि हॉर्मोन्स नियन्त्रण में विशिष्ट कार्बनिक यौगिक हॉर्मोन्स का स्रावण एवं संवहन होता है।

तन्त्रिका तन्त्र सभी ऐच्छिक, अनैच्छिक एवं प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियन्त्रण एवं समन्वय करता है, जबकि हॉर्मोन्स ऐसा नहीं करते।

अध्याय 7 नियंत्रण एवं समन्वय प्रश्न 12.
छुई-मुई पादप में गति तथा हमारी टाँग में होने वाली गति के तरीके में क्या अन्तर है?
उत्तर:
छुई-मुई पादप की गति में कोई तन्त्रिका या अन्य पेशी ऊतक भाग नहीं लेता, जबकि हमारी टाँग की गति में तन्त्रिका ऊतक तथा पेशी ऊतक भाग लेता है।

पादप कोशिकाओं में जन्तु पेशी कोशिकाओं की तरह विशिष्टीकृत प्रोटीन तो नहीं होती अपितु वे जल की मात्रा में परिवर्तन करके अपनी आकृति बदल लेती है।

MP Board Class 10th Science Chapter 7 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 10th Science Chapter 7 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न कथनों में कौन-सा कथन ज्ञानेन्द्रियों के सन्दर्भ में सत्य है –
(a) स्वादेन्द्रिय स्वाद का संसूचक है, घ्राणेन्द्रिय गंध का।
(b) स्वादेन्द्रिय एवं घ्राणेन्द्रिय दोनों गंध के संसूचक हैं।
(c) दृश्येन्द्रिय गंध का संसूचक है एवं घ्राणेन्द्रिय स्वाद का।
(d) घ्राणेन्द्रिय स्वाद का संसूचक है एवं स्वादेन्द्रिय गंध का।
उत्तर:
(a) स्वादेन्द्रिय स्वाद का संसूचक है, घ्राणेन्द्रिय गंध का।

प्रश्न 2.
इलेक्ट्रिकल आवेगों का गमन तन्त्रिका कोशिकाओं में होता है –
(a) डेण्ड्राइट → एक्सॉन → एक्सॉन सिरा → कोशिकाकाय।
(b) कोशिकाकाय → डेण्ड्राइट → एक्सॉन → एक्सॉन सिरा।
(c) डेण्ड्राइट → कोशिकाकाय → एक्सॉन → एक्सॉन सिरा।
(d) एक्सॉन सिरा → एक्सॉन → कोशिकाकाय → डेण्ड्राइट।
उत्तर:
(c) डेण्ड्राइट → कोशिकाकाय → एक्सॉन → एक्सॉन सिरा।

प्रश्न 3.
सिनेप्स में रासायनिक संकेत का संवहन होता है –
(a) एक न्यूरॉन के डेण्ड्राइट सिरे से दूसरे न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे तक।
(b) एक ही न्यूरॉन के एक्सॉन से कोशिकाकाय तक।
(c) एक ही न्यूरॉन के कोशिकाकाय से एक्सॉन सिरे तक।
(d) एक न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे से दूसरे न्यूरॉन के डेण्ड्राइट सिरे तक।
उत्तर:
(d) एक न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे से दूसरे न्यूरॉन के डेण्ड्राइट सिरे तक।

Aakasmik Paryavarniy Sanvedna Ki Turant Pratikriya Kya Kahlati Hai प्रश्न 4.
एक न्यूरॉन में इलेक्ट्रिकल संकेत का रासायनिक संकेत में परिवर्तन घटित होता है निम्न में –
(a) कोशिकाकाय।
(b) एक्सॉन सिरा।
(c) डेण्ड्राइट सिरा।
(d) एक्सॉन।
उत्तर:
(b) एक्सॉन सिरा।

प्रश्न 5.
प्रतिवर्ती चाप के अवयवों का सही क्रम है –
(a) ग्राही → पेशी → संवेदी न्यूरॉन → मोटर न्यूरॉन → मेरुरज्जु।
(b) ग्राही → मोटर न्यूरॉन → मेरुरज्जु → संवेदी न्यूरॉन → पेशी।
(c) ग्राही → मेरुरज्जु → संवेदी न्यूरॉन → मोटर न्यूरॉन → पेशी।
(d) ग्राही → संवेदी न्यूरॉन → मेरुरज्जु → मोटर न्यूरॉन → पेशी।
उत्तर:
(d) ग्राही → संवेदी न्यूरॉन → मेरुरज्जु → मोटर न्यूरॉन → पेशी।

नियंत्रण एवं समन्वय प्रश्न उत्तर प्रश्न 6.
शरीर का सन्तुलन निम्न द्वारा नियन्त्रित होता है –
(a) सेरीब्रम।
(b) सेरीबेलम।
(c) मेड्यूला।
(d) पोन्स।
उत्तर:
(b) सेरीबेलम।

प्रश्न 7.
मेरुरज्जु निकलती है निम्न से –
(a) सेरीब्रम।
(b) मेड्यूला।
(c) पोन्स।
(d) सेरीबेलम।
उत्तर:
(b) मेड्यूला।

प्रश्न 8.
प्रकाश की ओर प्ररोह की गति कहलाती है –
(a) गुरुत्वानुवर्तन।
(b) जलानुवर्तन।
(c) रसायनानुवर्तन।
(d) प्रकाशानुवर्तन।
उत्तर:
(d) प्रकाशानुवर्तन।

जलानुवर्तन किसे कहते हैं प्रश्न 9.
पौधों में ऐब्सिसिक अम्ल का मुख्य कार्य है –
(a) कोशिकाओं की लम्बाई में वृद्धि करना।
(b) कोशिका विभाजन को प्रोत्साहित करना।
(c) वृद्धि का अवरोधन करना।
(d) तने की वृद्धि को प्रोत्साहित करना।
उत्तर:
(d) तने की वृद्धि को प्रोत्साहित करना।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से कौन पादप की वृद्धि से सम्बन्धित नहीं है?
(a) ऑक्सिन।
(b) जिबरेलिन।
(c) साइटोकाइनिन।
(d) ऐब्सिसिक अम्ल।
उत्तर:
(d) ऐब्सिसिक अम्ल।

प्रश्न 11.
किस हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए आयोडीन आवश्यक है?
(a) एड्रीनेलिन।
(b) थायरॉक्सिन।
(c) ऑक्सिन।
(d) इन्सुलिन।
उत्तर:
(b) थायरॉक्सिन।

नियंत्रण एवं समन्वय के प्रश्न उत्तर प्रश्न 12.
इन्सुलिन के सन्दर्भ में असत्य कथन चुनिए –
(a) इसका स्रावण पेंक्रियाज से होता है।
(b) यह शरीर की वृद्धि एवं विकास का नियमन करती है।
(c) यह रक्त शर्करा के स्तर का नियमन करती है।
(d) इन्सुलिन का अपर्याप्त स्रावण डायबिटीज का कारण होता है।
उत्तर:
(b) यह शरीर की वृद्धि एवं विकास का नियमन करती है।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में असंगत जोड़े को छाँटिए –
(a) ऐड्रीनेलिन-पिट्यूटरी ग्रंथि।
(b) टेस्टोस्टेरॉन-टेस्टीज।
(c) एस्ट्रोजन-ओवरी।
(d) थायरॉक्सिन-थायरॉइड ग्रन्थि।
उत्तर:
(a) ऐड्रीनेलिन-पिट्यूटरी ग्रंथि।

प्रश्न 14.
गार्ड कोशा के आकार में परिवर्तन होता है निम्नलिखित के कारण –
(a) प्रोटीन का कोशा में संघटन।
(b) कोशा का तापमान।
(c) कोशा में जल की मात्रा।
(d) कोशा में केन्द्रक की स्थिति।
उत्तर:
(c) कोशा में जल की मात्रा।

प्रश्न 15.
मटर के पौधों में तन्तुओं (टैण्ड्रिल) की वृद्धि निम्नलिखित के कारण होती है –
(a) प्रकाश का प्रभाव।
(b) गुरुत्व का प्रभाव।
(c) तन्तुओं की उन कोशिकाओं में तीव्र कोशिका विभाजन जो सहारे से दूर है।
(d) तन्तुओं की उन कोशिकाओं में तीव्र कोशिका विभाजन जो सहारे की सम्पर्क में है।
उत्तर:
(c) तन्तुओं की उन कोशिकाओं में तीव्र कोशिका विभाजन जो सहारे से दूर है।

नियंत्रण एवं समन्वय के प्रश्न उत्तर कक्षा 10 प्रश्न 16.
पराग नलिका की अण्डाणु की ओर वृद्धि निम्न के कारण होती है –
(a) जलानुवर्तन।
(b) रसायनानुवर्तन।
(c) गुरुत्वानुवर्तन।
(d) प्रकाशानुवर्तन।
उत्तर:
(b) रसायनानुवर्तन।

प्रश्न 17.
सूरजमुखी पुष्प का सूर्य के मुखातिव होकर गति करना निम्न के कारण है –
(a) प्रकाशानुवर्तन।
(b) गुरुत्वानुवर्तन।
(c) रसायनानुवर्तन।
(d) जलानुवर्तन।
उत्तर:
(a) प्रकाशानुवर्तन।

MP Board Solutions

प्रश्न 18.
पकी हुई पत्तियों और फलों का वृक्षों से अलग होकर गिरना निम्न पदार्थ के कारण होता है –
(a) ऑक्सिन।
(b) जिबरेलिन।
(c) ऐब्सिसिक अम्ल।
(d) साइटोकाइनिन।
उत्तर:
(c) ऐब्सिसिक अम्ल।

Aakasmik Paryavaran Sanvedna Ki Turant Pratikriya Prativarti Kriya Kahlati Hai प्रश्न 19.
संवेदी आवेगों के स्थानान्तरण या गमन के सन्दर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?
(a) संवेदी आवेग गति करता है डेण्ड्राइड सिरे से एक्सॉन सिरे तक।
(b) डेण्ड्राइट सिरे पर संवेदी आवेग कुछ रसायन उत्पन्न करता है जो एक विद्युत् आवेग पैदा करता है दूसरे न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे पर।
(c) एक न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे पर उत्पन्न रसायन सिनेप्स को पार करके दूसरे न्यूरॉन के डेण्ड्राइट में वैसा ही विद्युत् आवेग पैदा करता है।
(d) एक न्यूरॉन विद्युत् आवेगों को केवल दूसरे न्यूरॉन को ही नहीं भेजता बल्कि पेशी एवं ग्रंथि कोशिकाओं को भी भेजता है।
उत्तर:
(b) डेण्ड्राइट सिरे पर संवेदी आवेग कुछ रसायन उत्पन्न करता है जो एक विद्युत् आवेग पैदा करता है दूसरे न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे पर।

प्रश्न 20.
अनैच्छिक क्रियाओं का शरीर में नियन्त्रण होता है निम्न में –
(a) अग्र मस्तिष्क में मेड्यूला
(b) मध्य मस्तिष्क में मेड्यूला।
(c) पश्च मस्तिष्क में मेड्यूला।
(d) मेरुरज्जु में मेड्यूला।
उत्तर:
(c) पश्च मस्तिष्क में मेड्यूला।

प्रश्न 21.
निम्न में कौन अनैच्छिक क्रिया नहीं है?
(a) उल्टी आना।
(b) लार आना।
(c) हृदय स्पन्दन।
(d) चबाना।
उत्तर:
(d) चबाना।

प्रश्न 22.
यदि एक व्यक्ति (महिला/पुरुष) तीव्र सर्दी जुकाम से पीड़ित है, तो वह –
(a) सेब एवं आइसक्रीम के स्वाद का नहीं अन्तर कर पाता।
(b) इत्र की गंध एवं अगरबत्ती की गंध में अन्तर नहीं कर पाता।
(c) हरे प्रकाश से लाल प्रकाश में अन्तर नहीं कर पाता।
(d) ठंडी वस्तु से गर्म वस्तु में अन्तर नहीं कर पाता।
उत्तर:
(b) इत्र की गंध एवं अगरबत्ती की गंध में अन्तर नहीं कर पाता।

प्रश्न 23.
थायरॉक्सिन के सन्दर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?
(a) थायरॉक्सिन के संश्लेषण के लिए आयरन आवश्यक है।
(b) यह कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन एवं वसा के चयापचय का नियमन करता है।
(c) थायरॉक्सिन के संश्लेषण के लिए थायरॉइड को आयोडीन चाहिए।
(d) थायरॉक्सिन को थायरॉइड हॉर्मोन भी कहते हैं।
उत्तर:
(a) थायरॉक्सिन के संश्लेषण के लिए आयरन आवश्यक है।

प्रश्न 24.
बौनापन परिणाम है –
(a) थायरॉक्सिन का अत्यधिक स्रावण।
(b) वृद्धि हॉर्मोन का कम स्रावण।
(c) ऐड्रीनेलिन का कम स्रावण।
(d) वृद्धि हॉर्मोन का अत्यधिक स्रावण।
उत्तर:
(b) वृद्धि हॉर्मोन का कम स्रावण।

Aakasmik Paryavarniy Sanvedna Ki Turant Pratikriya Prativarti Kriya Kahlati Hai Satya Asatya प्रश्न 25.
यौवनारम्भ के समय उससे सम्बन्धित शारीरिक परिवर्तनों का नाटकीय ढंग से अन्तर का कारण है निम्न का स्रावण –
(a) वृषण से एस्ट्रोजन एवं अण्डाशय से टेस्टोस्टेरॉन।
(b) ऐड्रीनल ग्रंथि में एस्ट्रोजन एवं पिट्यूटरी से टेस्टोस्टोरॉन।
(c) वृषण से टेस्टोस्टेरॉन एवं एस्ट्रोजन अण्डाशय से।
(d) थायरॉइड से टेस्टोस्टेरॉन एवं पिट्यूटरी ग्रंथि से एस्ट्रोजन।
उत्तर:
(c) वृषण से टेस्टोस्टेरॉन एवं एस्ट्रोजन अण्डाशय से।

प्रश्न 26.
एक डॉक्टर एक मरीज को इन्सुलिन इन्जेक्शन लेने की सलाह देता है, क्योंकि –
(a) उसका रक्तचाप कम है।
(b) उसका हृदय स्पन्दन धीमा है।
(c) वह घेघा (गॉयटर) से पीड़ित है।
(d) उसका रक्त शर्करा का स्तर ऊँचा है।
उत्तर:
(d) उसका रक्त शर्करा का स्तर ऊँचा है।

प्रश्न 27.
मनुष्य में पौरुष बढ़ाने वाला हॉर्मोन है –
(a) एस्ट्रोजन।
(b) टेस्टोस्टेरॉन।
(c) इन्सुलिन।
(d) वृद्धि-हॉर्मोन।
उत्तर:
(b) टेस्टोस्टेरॉन।

प्रश्न 28.
निम्न में कौन-सी अन्तःस्रावी ग्रंथि युग्म में नहीं है?
(a) ऐड्रीनल।
(b) वृषण।
(c) पिट्यूटरी।
(d) अण्डाशय।
उत्तर:
(c) पिट्यूटरी।

आकस्मिक पर्यावरणीय संवेदना की तुरंत प्रतिक्रिया प्रतिवर्ती क्रिया कहलाती है प्रश्न 29.
दो न्यूरॉन के बीच सन्धि कहलाती है –
(a) कोशिका संधि।
(b) तन्त्रिका पेशी संधि।
(c) उदासीन संधि।
(d) सिनेप्स।
उत्तर:
(d) सिनेप्स।

प्रश्न 30.
मानव में जीवन पद्धतियों का नियन्त्रण एवं नियमन निम्न के द्वारा होता है –
(a) जनन एवं अन्तःस्रावी तन्त्र।
(b) श्वसन एवं तन्त्रिका तन्त्र।
(c) अन्तःस्रावी एवं पाचन तन्त्र।
(d) तन्त्रिका एवं अन्तःस्रावी तन्त्र।
उत्तर:
(d) तन्त्रिका एवं अन्तःस्रावी तन्त्र।

रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. हमारे शरीर में नियन्त्रण एवं समन्वय का कार्य ………… तथा ………… द्वारा होता है।
  2. तन्त्रिका तन्त्र हमारी …………. द्वारा सूचना प्राप्त करता है तथा हमारी ………….. द्वारा क्रिया करता है।
  3. तन्त्रिका तन्त्र की प्रमुख इकाई ………… होता है।
  4. रासायनिक समन्वय ………….. द्वारा होता है।
  5. पौधों में केवल ………….. समन्वय होता है।

उत्तर:

  1. तन्त्रिका तन्त्र, हॉर्मोन।
  2. ज्ञानेन्द्रियों, पेशियों।
  3. न्यूरॉन।
  4. हॉर्मोन।
  5. रासायनिक।

जोड़ी बनाइए
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 3
उत्तर:

  1. → (c)
  2. → (d)
  3. → (e)
  4. → (f)
  5. → (b)
  6. → (a)

सत्य/असत्य कथन

  1. आकस्मिक पर्यावरणीय संवेदना की तुरन्त प्रतिक्रिया प्रतिवर्ती क्रिया कहलाती है।
  2. संवेदी न्यूरॉन मेरुरज्जु से आवेग को पेशियाँ तक पहुँचाती है।
  3. मोटर न्यूरॉन ग्राही अंगों से आवेग को मेरुरज्जु तक पहुँचाते हैं।
  4. संवेदी आवेगों के गमन का पथ ग्राही से मेरुरज्जु होते हुए पेशियों या ग्रंथियों तक का प्रतिवर्ती चाप कहलाता है।
  5. मस्तिष्क का सोचने-समझने वाला भाग पश्च मस्तिष्क है।
  6. सुनने, सूंघने, दृष्टि एवं याददास्त के केन्द्र अग्र मस्तिष्क में स्थित हैं।
  7. लार आना, उल्टी आना, रक्त चाप आदि अनैच्छिक क्रियाएँ पश्च मस्तिष्क के मैड्यूला द्वारा नियन्त्रित होती है।
  8. अनुमस्तिष्क हमारे शरीर के सन्तुलन को नियन्त्रित नहीं करता है।

उत्तर:

  1. सत्य।
  2. असत्य।
  3. असत्य।
  4. सत्य।
  5. असत्य।
  6. सत्य।
  7. सत्य।
  8. असत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

  1. पौधों में नियन्त्रण एवं समन्वय किस तन्त्र द्वारा होता है?
  2. कशेरुकी जन्तुओं में किन तन्त्रों द्वारा नियन्त्रण एवं समन्वय होता है?
  3. किस हॉर्मोन की कमी से मधुमेह का रोग होता है?
  4. मनुष्य में आयोडीन की कमी से कौन-सा रोग होता है? (2019)
  5. अग्न्याशय में किस हॉर्मोन का स्रावण होता है?

उत्तर:

  1. अन्तःस्रावी तन्त्र।
  2. तन्त्रिका तन्त्र एवं अन्तःस्रावी तन्त्र।
  3. इन्सुलिन।
  4. घेघा।
  5. इन्सुलिन।

MP Board Class 10th Science Chapter 7 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तन्त्रिका तन्त्र से क्या समझते हो?
उत्तर:
तन्त्रिका तन्त्र:
“प्राणियों में समझने, सोचने और किसी भी चीज को याद रखने के साथ-साथ शरीर के विभिन्न अंगों के कार्यों में समन्वय एवं सन्तुलन स्थापित करके, नियन्त्रण बनाए रखने वाला तन्त्र तन्त्रिका तन्त्र कहलाता है।”

प्रश्न 2.
तन्त्रिका तन्त्र को कितने भागों में विभाजित किया जाता है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
तन्त्रिका तन्त्र के मुख्य भाग-तन्त्रिका तंत्र के निम्न मुख्य तीन भाग हैं –

  1. केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र।
  2. परिधीय तन्त्रिका तन्त्र।
  3. स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र।

प्रश्न 3.
मस्तिष्क क्या होता है?
उत्तर:
मस्तिष्क: “केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र का वह भाग (अंग) जो कपालगुहा में सुरक्षित रहता है, मस्तिष्क कहलाता है।”

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
सुषुम्ना या मेरुरज्जु से क्या समझते हो?
उत्तर:
कशेरुक दण्ड की गुहिका में स्थित सुरक्षित केन्द्रीय तन्त्र का वह भाग (अंग) जो संयोजी ऊतकों से बनी तीन झिल्लियों से ढकी संरचना है, सुषुम्ना या मेरुरज्जु कहलाती है।”

प्रश्न 5.
हॉर्मोन्स से क्या समझते हो?
उत्तर:
हॉर्मोन्स:
“विशेष प्रकार के रासायनिक पदार्थ जो विशिष्ट भागों या कोशिकाओं द्वारा स्रावित होते हैं और विशेष प्रकार की कोशिकाओं की क्रियाशीलता या कार्यशीलता को प्रभावित करते हैं तथा विविध क्रियाओं का नियन्त्रण एवं समन्वय करते हैं, हॉर्मोन्स कहलाते हैं।”

प्रश्न 6.
अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ क्या होती हैं?
उत्तर:
अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ:
“शरीर में पायी जाने वाली विशेष प्रकार की ग्रंथियाँ जिनसे हॉर्मोन्स का स्रावण होता है, अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ कहलाती हैं।”

प्रश्न 7.
न्यूरॉन किसे कहते हैं?
उत्तर:
न्यूरॉन या तन्त्रिका कोशा:
“तन्त्रिका तन्त्र की सूक्ष्मतम इकाई कोशा अथवा ऊतक तन्त्रिका कोशा या तन्त्रिका ऊतक या न्यूरॉन कहलाती है।”

प्रश्न 8.
प्रत्यावर्ती (प्रतिवर्ती) क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रत्यावर्ती (प्रतिवर्ती) क्रिया:
“वे अनैच्छिक क्रियाएँ जो किसी प्रेरणा या उद्दीपन या फिर किसी प्रतिक्रिया के रूप में होती है। प्रत्यावर्ती (प्रतिवी) क्रियाएँ कहलाती है।”

प्रश्न 9.
प्रतिवर्ती (प्रत्यावर्ती) चाप से क्या समझते हैं?
उत्तर:
प्रतिवर्ती (प्रत्यावर्ती) चाप:
“तन्त्रिकीय तत्व जो प्रतिवर्ती क्रिया को संचालित करते हैं तथा एक चाप बनाते हैं जिसे प्रत्यावर्ती (प्रतिवर्ती) चाप कहते हैं।

प्रश्न 10.
सुषुम्ना (मेरुरज्जु) के दो प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
सुषुम्ना (मेरुरज्जु) के प्रमुख कार्य:

  1. मस्तिष्क से आने वाली प्रेरणाओं या संवेदनाओं का संवहन करना।
  2. प्रतिवर्ती क्रियाओं का समन्वय एवं नियन्त्रण करना।

प्रश्न 11.
अनुवर्तन गति किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
अनुवर्तन गति:
“पर्यावरणीय उद्दीपन के कारण पेड़-पौधे दिशिक गतियाँ करते हैं, जिन्हें अनुवर्तन गति कहते हैं।” ये गतियाँ उद्दीपन की दिशा में भी हो सकती हैं अथवा विपरीत ।

उदाहरण:
पौधों का प्ररोह तन्त्र प्रकाश की ओर एवं जड़ तन्त्र अन्धकार की ओर गति करता है।

प्रश्न 12.
प्रकाशानुवर्तन किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रकाशानुवर्तन:
“पौधों का प्ररोह तन्त्र प्रकाश की ओर तथा जड़ तन्त्र अन्धकार की ओर अर्थात् प्रकाश के विपरीत गति करता है। प्रकाश के कारण होने वाले इस अनुवर्तन गति को प्रकाशानुवर्तन कहते हैं।”

प्रश्न 13.
जलानुवर्तन से क्या समझते हो?
उत्तर:
जलानुवर्तन:
“पौधों का जड़ तन्त्र जल की ओर गति करता है। जल के उद्दीपन के कारण होने वाली यह अनुवर्तन गति जलानुवर्तन कहलाती है।”

प्रश्न 14.
गुरुत्वानुवर्तन से क्या समझते हो?
उत्तर:
गुरुत्वानुवर्तन:
“पौधे का प्ररोह तन्त्र गुरुत्व के विपरीत ऊपर की ओर गति करता है तथा जड़ तन्त्र गुरुत्व की ओर अर्थात् नीचे की ओर गति करता है। गुरुत्वीय उद्दीपन के कारण होने वाली यह अनुवर्तन गति गुरुत्वानुवर्तन कहलाती है।

प्रश्न 15.
क्या होगा जब हमारे खाने में आयोडीन की कमी हो जाएगी?
उत्तर:

  1. आयोडीन की भोजन में कमी के कारण थायरॉइड द्वारा थायरॉक्सिन हॉर्मोन्स का स्रावण कम होगा जिसके फलस्वरूप कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा की चयापचय अभिक्रिया बाधित होगी।
  2. इसके अतिरिक्त आयोडीन की कमी से व्यक्ति घेघा रोग से पीड़ित हो सकता है।

प्रश्न 16.
दो न्यूरॉन के मध्य सिनेप्स में क्या घटित होता है?
उत्तर:
जब एक इलेक्ट्रिक आवेग एक न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे पर पहुँचता है तो यह कुछ रासायनिक पदार्थों का विमोचन करता है जो सिनेप्स को पार करके दूसरे न्यूरॉन के डेण्ड्राइट सिरे की ओर बढ़ता है और अन्य इलेक्ट्रिक आवेग उत्पन्न करता है।

MP Board Class 10th Science Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित आकृति भाग (a), (b), (c) एवं (d) का नामांकन कीजिए तथा इलेक्ट्रिकल संकेत (आवेग) की दिशा प्रदर्शित कीजिए।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 4
उत्तर:
(a) संवेदी न्यूरॉन।
(b) मेरुरज्जु (CNS)।
(c) मोटर न्यूरॉन।
(d) भुजा की पेशियाँ।

इलेक्ट्रिकल संकेत (आवेग) की दिशा –
ग्राही – संवेदी न्यूरॉन – मेरुरज्जु – मोटर न्यूरॉन – शी।

प्रश्न 2.
निम्न के लिए जबावदेय हॉर्मोन्स के नाम लिखिए –

  1. कोशिकाओं की लम्बाई में वृद्धि करना।
  2. तने की वृद्धि करना।
  3. कोशिका विभाजन को प्रोत्साहन देना।
  4. परिपक्व पत्तियों का गिरना (पतझड़)।

उत्तर:

  1. ऑक्सिन।
  2. जिबरेलिन।
  3. साइटोकाइनिन।
  4. ऐब्सिसिक अम्ल।

प्रश्न 3.
अन्तःस्रावी ग्रंथियों को संलग्न चित्र में नामांकित कीजिए।
उत्तर:
(a) पिनियल ग्रंथि।
(b) पिट्यूटरी ग्रंथि।
(c) थायरॉइड ग्रंथि।
(d) थायमस ग्रंथि।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 5

प्रश्न 4.
संलग्न चित्र के (a), (b) एवं (c) में कौन अधिक सही है और क्यों?
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 6
उत्तर:
(a) अधिक सत्य है, क्योंकि गुरुत्वानुवर्तन के कारण पौधे का प्ररोह तन्त्र गुरुत्व के विपरीत ऊपर की ओर गति करता है, जबकि जड़ तन्त्र गुरुत्व की ओर नीचे की तरफ गति करता है।

प्रश्न 5.
संलग्न चित्र में भाग (a), (b), (c) एवं (d) को नामांकित कीजिए।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 7
उत्तर:
(a) डेण्ड्राइट
(b) कोशिकाकाय
(c) एक्सॉन,
(d) तन्त्रिका (न्यूरॉन) सिरा या एक्सॉन सिरा।

प्रश्न 6.
प्रतिवर्ती चाप का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
प्रतिवर्ती चाप का नामांकित चित्र –
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 8

प्रश्न 7.
प्रतिवर्ती क्रियाविधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्रतिवर्ती क्रियाविधि (Process of Reflex Action):
प्रतिवर्ती क्रिया में मेरुरज्जु (Spinal cord) भाग लेती है जबकि मस्तिष्क का इसमें कोई कार्य नहीं होता। मनुष्य की इच्छा के बिना ये क्रियाएँ बाहरी उद्दीपनों के फलस्वरूप होती हैं। जैसे कि जब हम किसी गर्म वस्तु को छूते हैं तो एकाएक अपना हाथ हटा लेते हैं। इस प्रकार संवेदनाओं को संवेदी अंगों (Sensory organs) से संवेदी तन्त्रिकाओं (Sensory neurons) के माध्यम से मेरुरज्जु तक पहुँचा दिया जाता है।

यह संवेदना या प्रेरणा सुषुम्ना में पाए जाने वाले संवेदी तन्तुओं में से होकर पृष्ठीय मूल के द्वारा सुषुम्ना तक पहुँचती हैं तथा सायटॉन के एक्सॉन सुषुम्ना के धूसर द्रव्य में इन्हें ले जाते हैं। धूसर द्रव्य में से प्रेरणा या संवेदना चालक तन्त्रिका में पहुँचती है। चालक तन्त्रिका सुषुम्ना तन्त्रिका के आधारीय मूल से निकल कर पेशियों में जाकर विभाजित हो जाती है। पेशी प्रेरणा या उद्दीपन के अनुसार कार्य करती है, अतः हाथ उठ जाता है।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए –

  1. यौवनारम्भ के समय महिलाओं में जो शारीरिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं उसके लिए कौन-सा हॉर्मोन उत्तरदायी है ?
  2. किस हॉर्मोन की कमी से शरीर बौना रह जाता है?
  3. किस हॉर्मोन की कमी के कारण रक्त का शर्करा का स्तर बढ़ जाता है?
  4. किस हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए आयोडीन आवश्यक है?

उत्तर:

  1. ऑस्टेरोजिन।
  2. वृद्धि हॉर्मोन।
  3. इन्सुलिन।
  4. थायरॉक्सिन।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए –

  1. मस्तिष्क से सम्बन्धित अन्तःस्रावी ग्रंथि का नाम लिखिए।
  2. कौन-सी ग्रंथि पाचक एन्जाइम एवं हॉर्मोन्स का स्रावण करते हैं?
  3. वृक्क से सम्बन्धित अन्तःस्रावी ग्रंथि का नाम लिखिए।
  4. कौन-सी अन्तःस्रावी ग्रंथि पुरुषों में मिलती है, लेकिन महिलाओं में नहीं।

उत्तर:

  1. पिट्यूटरी।
  2. पैंक्रियाज।
  3. ऐड्रीनल।
  4. वृषण।

प्रश्न 10.
कौन-से घटक केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र एवं परिधीय तन्त्रिका तन्त्र का निर्माण करते हैं? केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र के घटक अवयवों की सुरक्षा कैसे होती है?
उत्तर:
मस्तिष्क एवं सुषुम्ना (मेरुरज्जु) केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र का निर्माण करते हैं तथा परिधीय तन्त्रिका तन्त्र में तन्त्रिका कोशिकाओं का जाल बिछा रहता है।

मस्तिष्क की सुरक्षा कपाल गुहा से होती है जो खोपड़ी की हड्डियों से बना एक मजबूत खोल होता है जिसमें हृदय स्थित होता है तथा सुरक्षित रहता है।

सुषुम्ना (मेरुरज्जु) मजबूत हड्डियों से बनी कशेरुक दण्ड की गुहिका में सुरक्षित होता है। इसके अतिरिक्त इन दोनों अंगों की बाह्य आघातों से सुरक्षा इनमें उपस्थित मस्तिष्क-सुषुम्ना द्रव्य के द्वारा भी होती है।

प्रश्न 11.
जन्तुओं में रासायनिक नियन्त्रण एवं समन्वय कैसे होता है?
उत्तर:
जन्तुओं के शरीर में उपस्थित विभिन्न अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ विभिन्न प्रकार के हॉर्मोनों का स्रावण करती हैं। ये हॉर्मोन रक्त में मिल जाते हैं जहाँ से विशिष्ट ऊतकों अथवा अंगों में चले जाते हैं, जिन्हें लक्ष्य ऊतक या लक्ष्य अंग कहते हैं। उस लक्ष्य ऊतक या लक्ष्य अंग में ये हॉर्मोन विशिष्ट जैव-रासायनिक या शारीरिक क्रियाओं का सम्पादन करते हैं। इस प्रकार जन्तुओं में रासायनिक या हॉर्मोनल नियन्त्रण एवं समन्वय होता है।

प्रश्न 12.
किसी सिनेप्स में एक न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे से दूसरे न्यूरॉन के डेण्डाइट सिरे तक संकेतों या आवेग का प्रवाह होता है, लेकिन इसके उलट नहीं। क्यों?
उत्तर:
जब कोई विद्युत् आवेग किसी न्यूरॉन के एक्सॉन सिरे पर पहुँचता है, तो यह एक रासायनिक पदार्थ का विमोचन करता है। यह रसायन दूसरे न्यूरॉन के डेण्ड्राइट सिरे की सिरे की ओर प्रसरण करता है जहाँ यह विद्युत् आवेग (संकेत) उत्पन्न करता हैं। इस प्रकार विद्युत् आवेग एक रासायनिक संकेत में परिवर्तित हो जाता है। चूँकि यह रसायन डेण्ड्राइट सिरे पर अनुपस्थित होता है इसलिए इलैक्ट्रिकल संकेत रासायनिक संकेतों में परिवर्तित नहीं होता है।

MP Board Class 10th Science Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मस्तिष्क के मुख्य भाग क्या हैं? विभिन्न भागों के कार्य लिखिए।
उत्तर:
मस्तिष्क के मुख्य भाग एवं उनके कार्य:
(a) अग्र मस्तिष्क-इसके निम्नलिखित दो उपभाग हैं –
(1) प्रमस्तिष्क:
इसका प्रमुख कार्य तन्त्रिका तन्त्र के अन्य शेष भागों पर नियन्त्रण रखना है। इसके अतिरिक्त यह बुद्धि, विचार, स्मृति, अनुभव एवं मनोभाव का केन्द्र है तथा सभी ऐच्छिक क्रियाओं का नियन्त्रण करता है। इसके अविकसित होने से मंदबुद्धि होते हैं।

(2) हाइपोथैलेमस:
यह तन्त्रिका तन्त्र का संगठन केन्द्र होता है। यह जननांग, अन्तःस्रावी ग्रंथियों, हृदय आदि की क्रियाओं पर नियन्त्रण रखता है।

(b) मध्य मस्तिष्क: यह दृष्टि एवं श्रवण उद्दीपन को ग्रहण करता है।

(c) पश्च मस्तिष्क:
इसके निम्नलिखित तीन उपभाग हैं –

  1. अनुमस्तिष्क-यह अंग विन्यास एवं शारीरिक संतुलन को बनाए रखता है।
  2. पॉन्स वेरोलाई-यह अनुमस्तिष्क के एक भाग से दूसरे भाग को प्रेरणाओं के प्रेषण का कार्य करता है तथा पेशीय गतियों पर नियन्त्रण रखता है।
  3. मैड्यूला ऑब्लांगेटा-यह अनैच्छिक क्रियाओं पर नियन्त्रण करता है।
  4. प्रमस्तिष्क गोलार्डों के नीचे एक छोटा भाग डायनसेफेलॉन होता है जो शरीर की उपापचय क्रियाओं पर नियन्त्रण करता है। यह शारीरिक ताप एवं जनन क्रियाओं को नियन्त्रित करता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्न हॉर्मोन्स में से प्रत्येक का एक कार्य लिखिए –
(a) थायरॉक्सिन।
(b) इन्सुलिन।
(c) ऐडीनेलिन।
(d) वृद्धि हॉर्मोन्स।
(e) टेस्टोस्टेरॉन।
उत्तर:
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 9

प्रश्न 3.
विभिन्न पादप हॉर्मोनों के नाम लिखिए तथा उनके पौधों की वृद्धि एवं विकास पर शारीरिक (कायिक) प्रभावों को लिखिए।
अथवा
चार पादप हॉर्मोन के नाम एवं कार्य लिखिए। (2019)
उत्तर:
पादप हॉर्मोनों के प्रकार एवं कार्य-पादप हॉर्मोन प्रमुख्तः निम्नलिखित चार प्रकार के होते हैं –

  1. ऑक्सिन।
  2. जिबरेलिन।
  3. साइटोकाइनिन।
  4. ऐब्सिसिक अम्ल (ABA) वृद्धि रोधक।

1. ऑक्सिन:
कोशिकाओं की लम्बाई में वृद्धि, कोशिका विभाजन में सहयोग, पौधों की गतियों पर नियन्त्रण, पत्तियों को गिरने से रोकना, बीज रहित फलों के उत्पादन में सहायता करना।

2. जिबरेलिन:
बीजों के शीघ्र अंकुरण में सहायक, बौने पौधों की लम्बाई में वृद्धि, पौधों की पत्तियों को चौड़ी करने में सहायता करना।

3. साइटोकाइनिन:
प्रोटीन के संश्लेषण में सहायक, कोशिकाओं एवं तने की लम्बाई में वृद्धि, पार्श्व कलिकाओं में वृद्धि, जड़ों एवं पत्तियों की वृद्धि रोकने में सहायक एवं अंकुरण के समय उत्प्रेरक उत्पन्न करना।

4. ऐब्सिसिक अम्ल (ABA) वृद्धि रोधक:
पत्तियों के एवं फूलों के खुलने एवं बन्द करने की क्रियाओं का नियन्त्रण, पतझड़ की क्रिया को प्रोत्साहित करना तथा पौधों की वृद्धि दर को कम करना।

प्रश्न 4.
प्रतिवर्ती क्रिया क्या है? दो उदाहरण दीजिए। एक प्रतिवर्ती चाप की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
प्रतिवर्ती क्रिया:
“वे अनैच्छिक क्रियाएँ जो किसी प्रेरणा या उद्दीपन या फिर किसी प्रतिक्रिया के रूप में होती हैं, प्रतिवर्ती क्रिया कहलाती है।”

प्रतिवर्ती क्रिया के उदाहरण:

  1. गर्म वस्तु पर पैर पड़ते ही पैर का एकदम उठना।
  2. आँख के आगे अचानक तिनके के आने से आँख के पलक का झपकना।

प्रतिवर्ती चाप:
तन्त्रिकीय तन्त्र जो प्रतिवर्ती क्रिया को संचालित करते हैं तथा एक चाप बनाते हैं जिसे प्रतिवर्ती चाप कहते हैं।
MP Board Class 10th Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 10

प्रश्न 5.
“तन्त्रिकीय तन्त्र एवं अन्तःस्रावी (हॉर्मोनल) तन्त्र मिलकर मानव शरीर में नियन्त्रण एवं समन्वय के कार्य को पूर्ण करते हैं।” कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
अन्तःस्रावी तन्त्र एवं तन्त्रिका तन्त्र द्वारा मानव शरीर में नियन्त्रण एवं समन्वय मानव शरीर में हॉर्मोनल नियन्त्रण एवं समन्वय:
मानव के शरीर में विशेष प्रकार की ग्रन्थि पाई जाती है जिनसे विशेष प्रकार के कार्बनिक रासायनिक पदार्थ स्रावित होते हैं, जिन्हें जन्तु हॉर्मोन्स या हॉर्मोन्स कहते हैं। इन ग्रन्थियों को अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ कहते हैं। ये हॉर्मोन्स विभिन्न प्रकार की ग्रन्थियों में स्रावित होकर रक्त में मिल जाते हैं।

रक्त के द्वारा ये हॉर्मोन्स विभिन्न प्रकार के अंगों की विभिन्न कोशिकाओं में पहुँचते हैं तथा उन कोशिकाओं को उत्तेजित करके उनकी क्रियाशीलता को बढ़ा देते हैं तथा उसका नियन्त्रण करते हैं। ये हॉर्मोन्स वृद्धि उपापचय क्रियाओं एवं विभिन्न प्रकार की शारीरिक क्रियाओं का नियन्त्रण एवं समन्वय करते हैं। यह नियन्त्रण एवं समन्वय हॉर्मोनल नियन्त्रण एवं समन्वय कहलाता है।

तन्त्रिकीय समन्वय एवं नियन्त्रण (Coordination and Control by Nervous Systems):
मनुष्यों में शरीर की विभिन्न क्रियाएँ एक विशिष्ट एवं विकसित तन्त्र द्वारा समन्वित, नियन्त्रित एवं संचालित होती हैं, जिसकी तन्त्रिका तन्त्र कहते हैं। तन्त्रिका तन्त्र की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई न्यूरॉन होती है। तन्त्रिका तन्त्र में संकेत तन्त्रिका उद्दीपनों के रूप में उत्पन्न होते हैं, जो कि वातावरणीय उद्दीपनों के प्रति तीव्र व्यवहार प्रवाह करती हैं।

बाह्य वातावरण से प्राप्त प्रेरणाएँ या संवेदनाएँ न्यूरॉन को उत्प्रेरित करके शरीर के विभिन्न भागों में समन्वय एवं नियमन स्थापित करती हैं। सजीवों के शरीर के आन्तरिक वातावरण में विभिन्न अंगों के बीच समन्वय, न्यूरॉन के द्वारा स्थापित किया जाता है।
शरीर की सम्पूर्ण ऐच्छिक एवं अनैच्छिक तथा प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियन्त्रण, केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र (मस्तिष्क एवं सुषुम्ना) के द्वारा किया जाता है।

इस प्रकार मनुष्य एवं अन्य बहुकोशिकीय जन्तुओं के शरीर के बाह्य वातावरण, आन्तरिक वातावरण, संतुलन एवं संवेदी अंगों में नियन्त्रण एवं समन्वय, तन्त्रिका तन्त्र के द्वारा स्थापित होता है। इस प्रकार हम देखते हैं कि किस प्रकार अन्तःस्रावी (हॉर्मोनल) तन्त्र एवं तन्त्रिका तन्त्र मिलकर मानव शरीर में नियन्त्रण एवं समन्वय बनाए रखते हैं।

MP Board Class 10th Science Solutions

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1

In this article, we will share MP Board Class 10th Maths Book Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1

Class 10 Maths Chapter 5 Exercise 5.1 Question 1.
In which of the following situations, does the list of numbers involved make an arithmetic
progression, and why’
(i) The taxi fare after each km when the fare is ₹ 15 for the first km and 8 for each
additional km.
(ii) The amount of air present In a cylinder when a vacuum pump removes 1/4 of the
air remaining in the cylinder at a time.
(iii) The cost of digging a well after every metre of digging, when it costs 150 for
the first metre and rises by 50 for each subsequent metre.
(iv) The amount of money in the account every year, when 10000 is deposited at compound interest at 8% per annum.
Solution:
(i) Let us consider, the first term
(T1) Fare for the first 1 km = ₹ 15
Since, the taxi fare beyond the first 1 km is ₹ 8 for each additional km.
∴ Fare for 2 km = ₹ 15 + 1 × ₹ 8
T2 = a + 8 [where a = 15]
Fare for 3 km = ₹ 15 + 2 × ₹ 8
⇒ T3 = a + 16
Fare for 4 km= ₹ 15 + 3 × ₹ 8
⇒ T4 = a + 24
Fare for 5 km = ₹ 15 + 4 × ₹ 8
⇒ T5 = a + 32
Fare for n km = ₹ 15 + (n – 1)8
⇒ Tn = a + (n – 1)8
We see that above terms form an AP with common difference 8.

(ii) Let the amount of air present in the cylinder be x
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 1
The above terms are not in A.P.

(iii) Here, the cost of digging for first 1 metre = ₹ 150
The cost of digging for first 2 metres = ₹ 150 + ₹ 50 = ₹ 200
The cost of digging for first 3 metres = ₹ 150 + (₹ 50) × 2 = ₹ 250
The cost of digging for first 4 metres = ₹ 150 + (₹ 50) × 3 = ₹ 300
∴ The terms are: 150, 200, 250, 300,…..
Since, 200 – 150 = 50 and 250 – 200 = 50
(200 – 150) (250 – 200) = 50
∴ The above terms form an AP with common difference 50.

(iv)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 2
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 3

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1

Exercise 5.1 Class 10 Solutions Question 2.
Write first four terms of the AP, when the first term a and the common difference d are given
as follows:
(i) a = 10, d = 10
(ii) a = -2, d = 0
(iii) a = 4, d = -3
(iv) a = -1, d = 1/2
(y) a = -1.25, d = -0.25
Solution:
(i) ∵ Tn = a + (n – 1)d
∴ For a = 10 and d = 10, we have:
T1 =10 + (1 – 1) × 10 = 10 + 0 = 10
T2 = 10 + (2 – 1) × 10 = 10 + 10 – 20
T3 = 10 + ( 3 – 1) × 10 = 10 + 20 = 30
T4 = 10 + (4 – 1) × 10 = 10 + 30 = 40
Thus, the first four terms are:
10, 20, 30, 40

(ii) ∵ Tn = a + (n – 1)d
∴ For a = -2 and d = 0,we have:
T1 = -2 + (1 – 1) × 0 = -2 + 0 = -2
T2 = -2 + (2 – 1) × 0 = -2 + 0 = -2
T3 = -2 + (3 – 1) × 0= -2 + 0 = -2
T4 = -2 + (4 – 1) × 0 = -2 + 0 = -2
∴ Thus, the first four terms are: -2, -2, -2, -2

(iii) ∵ Tn = a + (n – 1)d
For a = 4 and d = -3, we have:
T1 = 4 + (1 – 1) × (-3) = 4 + 0 = 4
T2 = 4 + (2 – 1) × (-3) = 4 + (-3) = 1
T3 = 4 + (3 – 1) × (-3) = 4 + (-6) = -2
T4 = 4 + (4 – 1) × (-3) = 4 + (-9) = -5
Thus, the first four terms are:
4, 1, -2, -5

(iv)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 4

(v) ∵ Tn = a + (n – 1)d
∴ For a = -1.25 and d = -0.25, we have
T1 = -1.25 + (1 – 1) × (-0.25) = -1.25 + 0
= -1.25
T2 = -1.25 + (2 – 1) × (-0.25) = -1.25 + (-0.25) = -1.50
T3 = -1.25 + (3 – 1) × (-0.25) = -1.25 + (-0.50) = -1.75
T4 = -1.25 + (4 – 1) × (-0.25) = -1.25 + (-0.75) = -2.0

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1

Class 10th Maths Ex 5.1 Question 3.
For the following APs, write the first term and the common difference:
(i) 3, 1, -1, -3,…..
(ii) -5, -1, 3, 7,….
(iii) \(\frac{1}{3}, \frac{5}{3}, \frac{9}{3}, \frac{13}{3}, \ldots .\)
(iv) 0.6, 1.7, 2.8, 3.9, …..
Solution:
(i) We have : 3, 1, -1, -3, …
⇒ T1 ⇒ 3 = a = 3
T2 = 1, T3= -1, T4= -3
∴ T2 – T1 = 1 – 3 = -2
T4 = T3 = -3 – (-1) = -3 + 1 = -2 ⇒ d = -2

(ii) We have: -5, -1, 3, 7,….
⇒ T1 = -5 ⇒ a = -5, T2 = -1, T3 = 3, T4 = 7
∴ T2 – T1 = -1 – (-5) = -1 + 5 = 4
and T4 – T3 = 7 – 3 = 4 ⇒ d = 4
Thus a = -5, d = 4

(iii)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 5

MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1

Class 10 Maths Chapter 5 Question 4.
Which of the following are APs? If they form an AP, find the common difference d and write three more terms.
(i) 2, 4, 8, 16,
(ii) 2, \(\frac{5}{2}\), 3, \(\frac{7}{2}\), ….
(iii) -1.2, -3.2, -5.2, -7.2, ……
(iv) -10, -6, -2, 2, ….
(v) \(3,3+\sqrt{2}, 3+2 \sqrt{2}, 3+3 \sqrt{2}, \ldots\)
(vi) 0.2, 0.22, 0.222, 0.2222, ….
(vii) 0, -4, -8, -12,
(ix) 1, 3, 9, 27, …..
(x) o, 2a, 3a, 4a,…
(xi) a, a2, a3, a4,….
(xii) \(\sqrt{2}, \sqrt{8}, \sqrt{18}, \sqrt{32}, \dots\)
(xiii) \(\sqrt{3}, \sqrt{6}, \sqrt{9}, \sqrt{12}, \dots .\)
(xiv) 12, 32, 52, 72, ….
(xv) 12, 52, 72, 73, …..
Solution:
(i)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 6
∴ The given numbers do not form an AP

(ii)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 7

(iii) We have: -1.2, -3.2, -5.2, -7.2,
∴ T1 = -1.2, T2 = -3.2, T3 = -5.2, T4 = -7.2
T2 – T1 = -3.2 + 1.2 = -2
T3 – T2 = -5.2 + 3.2 = -2
T4 – T3 = -7.2 + 5.2 = -2
∵ T2 – T1 = T3 – T2 = T4 – T3 = -2 d = -2
∴ The given numbers form an AP such that d = -2.
Now, T5 = T4 + (-2) = -7.2 + (-2) = -9.2,
T6 = T5 + (-2) = -9.2 + (-2) = -11.2 and
T7 = T6 + (-2) = -11.2 + (-2) = -13.2
Thus, d = -2 and T5 = -9.2, T5 = -11.2 and T6 = -13.2

(iv) We have: -10, -6, -2, 2,
T1 = -10, T2 = -6, T3 = -2, T4 = 2
T2 – T1 = -6 + 10 = 4
T3 – T2 = -2 + 6 = 4
T4 – T3 = 2 + 2 = 4
∵ T2 – T1 = T3 – T2 = T4 – T3 = 4 ⇒ d = 4
∴ The given numbers form an AP Now, T5 = T4 + 4 = 2 + 4 = 6,
T6 = T5 + 4 = 6 + 4 = 10,
T7 = T6 + 4 = 10 + 4 = 14
Thus, d = 4 and T5 = 6, T6 = 10, T7 = 14

(v) We have :
3, 3 + \(\sqrt{2}\), 3 + 2\(\sqrt{2}\), 3 + 3\(\sqrt{2}\),….
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 8

(vi) We have 0.2, 0.22, 0.222, 0.2222,….
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 9
∴ The given numbers do not form an AP

(vii) We have : 0, – 4, – 8, – 12,
∴ T1 = 0, T2 = -4, T3 = -8, T4 = -12 T2 – T1 = -4 – 0 = -4
T3 – T2 = – 8 + 4 = – 4
T4 – T3 = -12 + 8 = -4
∴ T2 – T1 = T3 – T2 = T4 – T3 = -4 ⇒ d = -4
∴ The given numbers form an AP
Now, T5 = T4 + (- 4) = -12 + (- 4) = -16
T6 = T5 + (-4) = -16 + (-4)= -20
T7 = T6 + (- 4) = -20 + (- 4) = -24
Thus, d = – 4 and T5 = -16, T6 = -20,
T7 = -24.

(viii)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 10
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 11

(ix) We have, 1, 3, 9, 27,….
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 12

(x) We have : a, 2a, 3a, 4a,
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 13

(xi)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 14

(xii)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 15
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 16

(xiii)
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 17

(xiv)
We have 12, 32, 52, 72,….
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 18

(xv) We have 12 , 52, 72, 72,….
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 5 Arithmetic Progressions Ex 5.1 19