MP Board Class 6th General English Practice Test Paper 3

MP Board Class 6th General English Solutions Practice Test Paper 3

Question 1.
Recite any poem from your text book.
(अपनी पाठ्‌य-पुस्तक से किसी कविता का पाठ करें।)
Answer:
Student may recite any poem themselves.

Question 2.
Read a paragraph from your book.
(अपनी पुस्तक से एक अनुच्छेद पढ़ें।)
Answer:
Students may read a paragraph from any lesson themselves.

MP Board Solutions

Question 3.
Fill in the blanks and complete the passage:
(रिक्त स्थान भरे और अनुच्छेद पूरा करें।)
Answer:
The boy went to the kitchen and brought his breakfast. He was about to start eating when a beggar came to the window and said, “Please give me something to eat.”

Question 4.
(1) Match the people with the work they do for you.
(लोगों को उनके काम के अनुसार मिलान करें।)
MP Board Class 6th General English Practice Test Paper 3 img-1
Answer:
1. → (iii)
2. → (iv)
3. → (v)
4. → (ii)
5. → (i)

(2) Write opposites of the following words:
(निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द लिखें:)
Answer:
(i) rich – poor
(ii) bright – dull
(iii) happy – sad
(iv) ugly – beautiful
(v) day – night

(3) Find words rhyming with the following words:
(निम्न शब्दों के समान ध्वनि वाले शब्द ढूँढ़े।)
Answer:

  1. along – song
  2. night – light
  3. sky – sly
  4. dark – spark
  5. twinkle – sprinkle
  6. wide – side
  7. sleep – deep
  8. gold – bold
  9. brown – drown
  10. swing – bring

Question 5.
(1) Fill in the blanks using – is, are, was, were.
(Is, are, was, were का प्रयोग कर रिक्त स्थान भरें।)
Answer:

  1. What month is this?
  2. What day was it yesterday?
  3. Where are you now?
  4. Where were they last month?

(2) Make plurals of the following words.
(निम्न शब्दों के बहुवचन बनाएँ।)
Answer:

  1. knife – knives
  2. calf – calves
  3. leaf – leaves
  4. wolf – wolves

(3) Fill in the blanks using correct adverbs given below.
(नीचे दिये सही क्रिया-विशेषण का प्रयोग कर रिक्त स्थान भरें।)
(quickly, loudly, really, sadly.)
Answer:

  1. The lion roared loudly.
  2. “Are you really going away to America Rohan?” said mother.
  3. Once he got his money he went home quickly.
  4. Ramesh went home sadly after losing the match.

MP Board Solutions

Question 6.
(1) Mark true (T) or false (F) against the statement:
(सही कथन के लिए (T) व गलत कथन के लिये (F) चिह्नित कारों।)

  1. Birbal was a king.
  2. The elephant has wide ears.
  3. Gandhiji misspelt ‘kettle’.
  4. Denu was a minister.
  5. The fairies made the shoes.

Answer:

  1. F
  2. T
  3. T
  4. F
  5. T.

(2) Answer these questions:
(निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दें:)
(i) When does the moonbeam come over your bed?
Answer:
The moonbeam comes in deep night.

(ii) What did Dhania make for the fairies?
Answer:
Dhania made five bright colorful pair of clothes for the fairies.

(iii) Did Denu succeed?
Answer:
Yes, Denu succeeded because he got the reward in the end.

(iv) What did the beggar say?
Answer:
The beggar said that he was very hungry and he had eaten nothing for two days.

(v) What can the elephant do with its trunk?
Answer:
The elephant can pull down a house and pick up a pin with its trunk.

MP Board Solutions

Question 7.
Write a letter to your uncle to thank him for sending you a lovely gift on your birthday.
(अपने चाचा को अपने जन्मदिन पर एक प्यारा-सा उपहार भेजने के लिए धन्यवाद देने हेतु एक पत्र लिखें।)
Answer:

Gali No. 4
Bazar Mohalla
Nai Basti
Ujjain.

Dear Uncle

I am quite well and hope the same for you. Thank you for such a lovely gift. I really like it very much. My exams are near. I am working hard. Rest in fine.
Convey my regards to aunt and love to Chhotu.

Yours lovingly
Monu

MP Board Class 6 English Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

MP Board Class 6th Science Chapter 12 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, ………….. कहलाती है।
  2. एक विद्युत सेल में ………….. टर्मिनल होते हैं।

उत्तर:

  1. स्विच।
  2. दो।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों पर ‘सही’ या ‘गलत’ का चिह्न लगाइए

  1. विद्युत् धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती है।
  2. विद्युत् परिपथ बनाने के लिए धातु के तारों के स्थान पर जूट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है।
  3. विद्युत् धारा थर्मोकोल की शीट से होकर प्रवाहित हो सकती है।

उत्तर:

  1. सही।
  2. गलत।
  3. गलत।

प्रश्न 3.
व्याख्या कीजिए कि संलग्न चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब क्यों नहीं दीप्तिमान होता है?
उत्तर:
परिपथ में एक टर्मिनल प्लास्टिक से जुड़ा हुआ है। प्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है। परिपथ में कुचालक लगे होने कारण धारा नही बह रही है। अत: बल्ब दीप्तिमान नहीं हो रहा है।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 1

प्रश्न 4.
संलग्न चित्र में दर्शाए गए आरेख को पूरा कीजिए ओर बताइए कि बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तारों के स्वतन्त्र सिरों को किस प्रकार जोड़ना चाहिए?
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 2
उत्तर:
संलग्न चित्र में विद्युत परिपथ पूर्ण नहीं है। अतः बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तार के एक स्वतन्त्र सिरे को बल्ब से तथा दूसरे स्वतन्त्र सिरे को सेल के धनात्मक सिरे से जोड़ना चाहिए।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 3

प्रश्न 5.
विद्युत् स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन है? कुछ विद्युत्-साधित्रों के नाम बताइए जिनमे स्विच उनके अन्दर ही निर्मित होते हैं।
उत्तर:
विद्युत्-स्विच एक ऐसी सरल युक्ति है, जिसे परिपथ में विद्युत् धारा को रोकने या प्रारम्भ करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। यह परिपथ को पूरा करता है अथवा तोड़ता है। विद्युत् साधित्र जिनमें स्विच अन्दर होते हैं – टेबल फेन, विद्युत् लैम्प, वाशिंग मशीन, जूसर, टी.वी., रेडियो इत्यादि।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
चित्र 12.2 में सुरक्षा पिन की जगह यदि रबड़ लगा दें तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा?
उत्तर:
सुरक्षा पिन की जगह रबड़ लगाने से बल्ब दीप्तिमान नहीं होगा। रबड़ विद्युत् रोधक है इसके लगाने से विद्युत् परिपथ पूर्ण नहीं होगा।

प्रश्न 7.
क्या संलग्न चित्र में दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्तिमान होगा?
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 4
उत्तर:
चित्र में दिखाए गए परिपथ में विद्युत् बल्ब दीप्तिमान होगा, क्योंकि विद्युत् परिपथ पूर्ण है।

प्रश्न 8.
किसी वस्तु के साथ ‘चालक-परीक्षित्र’ का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तिमान होता है। क्या इस वस्तु का पदार्थ विद्युत् चालक है या विद्युत् रोधक? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
हाँ, इस वस्तु का पदार्थ विद्युत् चालक है। चालक परीक्षित्र का बल्ब तभी दीप्तिमान होगा जबकि वस्तु विद्युत् चालक होगी। वस्तु चालक होने से विद्युत् परिपथ पूरा हो जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
आपके घर में स्विच की मरम्मत करते समय विद्युत् मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
विद्युत् स्विच एक वैद्युत उपकरण है। इसके आन्तरिक भाग में विद्युत् धारा प्रवाहित होती है। जब हम इसके आन्तरिक भाग को छूते हैं तो हमें विद्युत् आघात लगता है। इसलिए इसे हाथ में रबड़ के दस्ताने पहनकर छूना चाहिए। रबड़ के दस्तानों में विद्युत् प्रवाहित नहीं होती है। अतः विद्युत् मिस्तरी, स्विच अथवा विद्युत् के अन्य उपकरणों को छूने से पहले रबड़ के दस्ताने पहनते हैं।

प्रश्न 10.
विद्युत् मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजार, जैसे-पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्रायः प्लास्टिक या रबड़ के आवरण चढ़े होते हैं, क्या आप इसका कारण समझा सकते हैं?
उत्तर:
रबड़ और प्लास्टिक विद्युत्-रोधक हैं, ये विद्यत को अपने अन्दर से प्रवाहित नहीं होने देते हैं। अतः विद्युत मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजार, जैसे-पेचकस ओर प्लायर्स के हत्थों पर प्लास्टिक अथवा रबड़ के आवरण चढ़ा देते हैं। इससे ये उन्हें विद्युत् आघात से बचाते हैं।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश: छायाएँ एवं परावर्तन

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश: छायाएँ एवं परावर्तन

MP Board Class 6th Science Chapter 11 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए बॉक्सों के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके एक ऐसा वाक्य बनाइए जिससे हमें अपारदर्शी वस्तुओं के बारे में जानकारी मिलने में सहायता हो सके।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश छायाएँ एवं परावर्तन 1
उत्तर:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश छायाएँ एवं परावर्तन 2

प्रश्न 2.
नीचे दी गई वस्तुओं अथवा पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी तथा दीप्त अथवा अदीप्त में वर्गीकृत कीजिए –
वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुआँ, समतल काँच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफोन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चन्द्रमा।
उत्तर:
पारदर्शी वस्तुएँ: वायु, जल, समतल काँच की शीट।

अपारदर्शी वस्तुएँ:
चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चन्द्रमा।

पारभासी वस्तुएँ: पॉलीथीन शीट, CD, धुंआ, कुहरा, गैस बर्नर की ज्वाला, सेलोफेन शीट, तार की जाली।

दीप्त वस्तुएँ:
प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, प्रकाशमान, टॉर्च, सूर्य, जुगनू, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, गैस बर्नर की ज्वाला, मिट्टी के तेल का स्टोव।

अदीप्त वस्तुएँ:
वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुंआ, समतल काँच की शीट, कुहरा, छाता, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, सेलोफेन शीट, तार की जाली, चन्द्रमा।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर पर वृत्ताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए?
उत्तर:
बेलन (Cylinder) के द्वारा वृत्ताकार और आयताकार छाया बनाई जा सकती है। जब बेलन का ऊपरी सिरा सूर्य की ओर रखेंगे तो ऊपरी सिरे से बनी छाया वृत्ताकार होगी लेकिन जब बेलन को सीधा खड़ा करके सूर्य की ओर रखेंगे तो बेलन से बनने वाली छाया आयताकार होगी।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश छायाएँ एवं परावर्तन 3

प्रश्न 4.
किसी अँधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देखेंगे?
उत्तर:
किसी अँधेरे कमरे में यदि हम अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो हम दर्पण में अपना परावर्तन नहीं देख सकेंगे। दर्पण में अपना परावर्तन देखने के लिए प्रकाश की आवश्यकता होगी। प्रकाश के अभाव के कारण दर्पण से परावर्तन नहीं होगा अतः हम दर्पण में अपना परावर्तन नहीं देख सकेंगे।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

MP Board Class 6th Science Chapter 10 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
वायु, जल तथा थल पर उपयोग किये जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

  1. वायु में परिवहन के साधन: हवाई जहाज तथा हेलीकॉप्टर।
  2. जल में परिवहन के साधन: नाव और पानी का जहाज (शिप)।
  3. थल पर परिवहन के साधन: बस और बैलगाड़ी।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. एक मीटर में …….. सेंटीमीटर होते हैं।
  2. पाँच किलोमीटर में ……. मीटर होते हैं।
  3. झूले पर किसी बच्चे की गति ……. होती है।
  4. किसी सिलाई मशीन की सुई की गति ……….. होती है।
  5. किसी साइकिल के पहिए की गति ……….. होती है।

उत्तर:

  1. 100
  2. 5000
  3. आवर्ती गति।
  4. आवर्ती गति।
  5. वर्तुल गति।

प्रश्न 3.
पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता?
उत्तर:
प्रत्येक व्यक्ति के पग अथवा कदम की माप अलग-अलग होती है। व्यक्तियों के कदमों की लम्बाई घटती बढ़ती रहती है, यदि दो व्यक्तियों द्वारा किसी लम्बाई को नापा जाता है, तो हो सकता है कि दोनों लम्बाईयाँ समान न हों। अतः कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं किया जाता।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित के लम्बाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए –
1 मीटर।
1 सेंटीमीटर।
1 किलोमीटर।
1 मिलीमीटर।
उत्तर:
1 मिलीमीटर < 1 सेंटीमीटर < 1 मीटर < 1 किलोमीटर।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65 मीटर है। इसे सेन्टीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।
हल:
व्यक्ति की लम्बाई = 1.65 मीटर
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
∴ 1.65 मीटर = 100 × 1.65 सेंटीमीटर = 165 सेंटीमीटर
अतः मनुष्य की लम्बाई = 165 सेंटीमीटर
पुनः 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर = 1000 मिलीमीटर
∴ 1.65 मीटर = 165 सेंटीमीटर = 165 × 10 मिलीमीटर = 1650 मिलीमीटर
अतः मनुष्य की लम्बाई = 1650 मिलीमीटर

प्रश्न 6.
राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।
हल:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन 1

प्रश्न 7.
किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है, तो सलाई की लम्बाई कितनी है?
हल:
स्केल पर एक सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेंटीमीटर दूसरे सिरे का पाठ्यांक = 33.1 सेंटीमीटर
∴ स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई = 33.1 – 3.0 सेंटीमीटर = 30.1 सेंटीमीटर

प्रश्न 8.
किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।
उत्तर:
चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में –

समानताएँ:

  1. साइकिल का पहिया तथा पंखे की पंखुड़ियाँ एक बिन्दु पर स्थित होती हैं।
  2. दोनों में एक स्थिर बिन्दु के सापेक्ष वर्तुल गति (Circular Motion) होती है।

असमानताएँ:

साइकिल के पहिए की गति छत के पंखे की गति
इसमें रेखीय गति होती है। इसमें रेखीय गति नहीं होती है।
इसमें संरेखीय गति होती है। इसमें आवर्ती गति होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
आप दूरी मापने में लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।
उत्तर:
दूरी मापने में लचीले फीते का उपयोग इसलिए नहीं करते क्योंकि लचीलेपन के कारण दूरी की लम्बाई बदल जाएगी।

समस्याएँ”

  1. लम्बाई का मान सही नहीं आएगा।
  2. समान लम्बाई की मान भिन्न-भिन्न आएगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
आवर्ती गति के उदाहरण:

  1. किसी लोलक की गति।
  2. झूले पर झूलते हुए बालक की गति।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास

MP Board Class 6th Science Chapter 9 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
आवास किसे कहते हैं?
उत्तर:
आवास:
किसी भी प्राणी के रहने के उस विशेष स्थान को जहाँ पर उसे पर्याप्त मात्रा में भोजन मिले तथा वह स्थान जहाँ उसे तथा उसके बच्चों को सुरक्षा प्राप्त हो, आवास कहलाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?
उत्तर:
कैक्टस में मरुस्थलीय वास स्थान के लिए निम्नलिखित अनुकूलन पाए जाते हैं –

  1. वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल की बहुत कम मात्रा निष्कासित होती है।
  2. पत्तियाँ काँटों (शूल) में परिवर्तित हो जाती हैं जिससे वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल की हानि रुक जाती है।
  3. इसका तना पत्ती के समान हरा, चपटा तथा मोमी परत से ढका होता है, जिससे पौधों को जल-संरक्षण में सहायता मिलती है।
  4. इन पौधों की जड़ें जल अवशोषण के लिए मिट्टी में बहुत गहराई तक चली जाती हैं।

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 9 सजीव विशेषताएँ एवं आवास 1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. पौधे एवं जन्तुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं, …….. कहलाते हैं।
  2. स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जन्तुओं के आवास को …….. आवास कहते हैं।
  3. वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जन्तु रहते हैं, …….. आवास कहलाते हैं।
  4. मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के ……… घटक हैं।
  5. हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, ……. कहलाते हैं।

उत्तर:

  1. अनुकूलन।
  2. स्थलीय।
  3. जलीय।
  4. अजैव।
  5. उद्दीपन।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित सूची में कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ हैं?
हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुम्भी, केंचुआ।
उत्तर:
निर्जीव वस्तुएँ: हल, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव।

प्रश्न 5.
किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं।
उत्तर:
निर्जीव वस्तु का उदाहरण-चन्द्रमा। इसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं –

  1. आकाश में चन्द्रमा गति करता है।
  2. इसके आकार में वृद्धि होती है।

प्रश्न 6.
निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थीं? मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य तेल, नमक, सेब, रबड़।
उत्तर:
निर्जीव वस्तुएँ जो किसी समय सजीव का अंश थीं मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेब, रबड़।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
सजीवों के विशिष्ट लक्षण:

  1. सजीवों में निम्नलिखित लक्षण पाए जाते हैं –
  2. सजीवों में वृद्धि होती है।
  3. सभी सजीव कोशिकाओं के बने होते हैं।
  4. सजीव श्वसन करते हैं।
  5. सजीवों में पोषण होता है।
  6. सजीवों में उद्दीपन होता है।
  7. सजीव गति करते हैं।
  8. सजीवों में अपशिष्ट पदार्थों का उत्सर्जन होता है।
  9. सजीवों में प्रजनन होता है।
  10. सजीवों का एक निश्चित जीवन काल होता है अर्थात्

इनकी मृत्यु तय है।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जन्तुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
घास के मैदानी क्षेत्रों में शक्तिशाली शेर जैसे जन्तु तथा हिरण आदि जैसे कमजोर जन्तु रहते हैं। घास स्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या कम होती है। इसलिए शक्तिशाली जन्तु कमजोर जन्तुओं को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। हिरण जैसे जन्तुओं को अपने शिकारी से बचने के लिए तेज गति उसे शिकारी से दूर भागने में सहायक होती है। वृक्षों की संख्या कम होने से उन्हें भागने में आसानी रहती है।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 8 शरीर में गति

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 8 शरीर में गति

MP Board Class 6th Science Chapter 8 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. अस्थियों की सन्धियाँ शरीर को …….. में सहायता करती हैं।
  2. अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का …………. बनाते हैं।
  3. कोहनी की अस्थियाँ ………….. सन्धि द्वारा जुड़ी होती हैं।
  4. गति करते समय ……….. के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।

उत्तर:

  1. गति।
  2. कंकाल।
  3. हिंज।
  4. पेशी।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अग्रलिखित कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए –

  1. सभी जन्तुओं की गति एवं चलन बिलकुल एक समान होता है।
  2. उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती है।
  3. अंगुलियों की अस्थियों में सन्धि नहीं होती।
  4. अग्र भुजा में दो अस्थियाँ होती हैं।
  5. तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है।

उत्तर:

  1. असत्य (F)
  2. असत्य (F)
  3. असत्य (F)
  4. सत्य (T)
  5. सत्य (T)

प्रश्न 3.
कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का सम्बन्ध कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोडिए –
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 8 शरीर में गति 1
उत्तर:
(क) → (iv)
(ख) → (vii)
(ग) → (v)
(घ) → (ii), (vi)
(ङ) → (i), (ii), (iii)

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
1. कंदुक-खल्लिका सन्धि क्या है?
उत्तर:
कन्दुक-खल्लिका सन्धि:
इस सन्धि में एक लम्बी अस्थि का गेंद की भाँति गोल सिरा एक दूसरी खल्लिका (गड्डा) आकार की खोखली अस्थि में टिका रहता है। इस प्रकार की सन्धि स्वतन्त्रतापूर्वक घूम सकती है। यह सन्धि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।

2. कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर:
कपाल का केवल निचला जबड़ा गति करता है।

3. हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर:
हमारी कोहनी में हिंज (कब्जा) सन्धि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है। अतः हमारी कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती।।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

MP Board Class 6th Science Chapter 7 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए –

  1. तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
  2. पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
  3. जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
  4. पुष्प में बाह्यदल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।
  5. यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।
  6. यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

उत्तर:

  1. जड़ें मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करती हैं।
  2. तना पौधों को सीधा खड़ा रखता है।
  3. तना जल को पत्तियों तक पहुँचाता है।
  4. विभिन्न पुष्पों में बाह्य दल और पंखुड़ियों की संख्या में अन्तर होता है।
  5. यदि किसी पुष्पं के बाह्य दल परस्पर जुड़ें हों तो उसकी पंखुड़ियाँ आपस में जुड़ी भी हो सकती हैं और जुड़ी नहीं भी हो सकती।
  6. यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा हो सकता है और जुड़ा नहीं भी हो सकता।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्न के चित्र बनाइए –

  1. पत्ती
  2. मूसला जड़
  3. एक पुष्प जिसका आपने सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो।

उत्तर:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 1

प्रश्न 3.
क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लम्बा परन्तु दुर्बल हो। इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगे?
उत्तर:
हाँ, अंगूर की बेल का तना लम्बा और दुर्बल होता है। इसे आरोही वर्ग में रखेंगे।

प्रश्न 4.
पौधे में तने का क्या कार्य है?
उत्तर:
पौधे में तने का कार्य जल का संवहन करना, भोजन संग्रह करना, स्थिरता प्रदान करना, मजबूती प्रदान करना तथा पत्तियों से भोजन पौधे के अन्य भागों तक पहुँचाना है।

प्रश्न 5.
निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा विन्यास पाया जाता है?
गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनियाँ, गुड़हल।
उत्तर:
तुलसी, धनियाँ और गुड़हल की पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?
उत्तर:
यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो, तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास समान्तर शिरा-विन्यास होगा।

प्रश्न 7.
यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किसी प्रकार की होंगी?
उत्तर:
यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें मूसला जड़ें होंगी।

प्रश्न 8.
क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़? कैसे?
उत्तर:
हाँ, किसी पौधे को पत्ती की छाप देखकर यह पहचान की जा सकती है कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा रेशेदार। यदि पत्ती में समान्तर शिरा-विन्यास है, तो जड़ रेशेदार जड़ होगी और यदि पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास है, तो जड़ मूसला जड़ होगी।

प्रश्न 9.
किसी पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पुष्प के विभिन्न भाग हैं – बाह्य दल, पंखुड़ी, पुंकेसर एवं स्त्रीकेसर।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
निम्न में से किन पौधों के फूल आपने देखे हैं?
घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नींबू, गन्ना, आलू, मूंगफली।
उत्तर:
फूल वाले पौधों ये सभी पौधे फूल वाले पौधे हैं। लेकिन तुलसी, पीपल तथा गन्ना के पौधों के फूल इतने छोटे होते हैं जिन्हें हम अपनी नग्न आँखों से नहीं देख सकते।

प्रश्न 11.
पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं।
उत्तर:
पौधों का वह भाग जो भोजन बनाता है पत्तियाँ हैं। पत्तियाँ प्रकाश ओर क्लारोफिल की उपस्थिति में अपना भोजन बनाती हैं। इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 12.
पुष्य के किस भाग में अण्डाशय होता है।
उत्तर:
पुष्प के स्त्रीकेसर में अण्डाशय होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 13.
ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग पंखुड़ियाँ हों।
उत्तर:

  1. संयुक्त पंखुड़ियाँ: धतूरा, सदाबहार।
  2. पृथक पंखाड़ियाँ: गुलाब, सरसों।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

MP Board Class 6th Science Chapter 6 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लम्बाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर:
हाँ, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर:
नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
आगे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?
उत्तर:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन 1
प्रश्न 4.
चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर:
नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अन्तर:

उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तन उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तन
ऐसे परिवर्तन जिसमें वस्तु, परिवर्तन का कारण हटाने पर पूर्व अवस्था में आ जाती है। उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तन कहलाते हैं। ऐसे परिवर्तन जिनके विपरीत परिवर्तन सम्भव नहीं होते हैं, उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तन कहलाते हैं।
इन परिवर्तनों का विपरीत परिवर्तन सम्भव है।
उदाहरण: रबड़ के छल्ले को खींचना, बर्फ को गर्म करने पर पानी में परिवर्तित होना।
इन परिवर्तनों का उलटना सम्भव नहीं है।
उदाहरण: दूध से दही बनना, पेड़ का बढ़ना।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
टूटी हुई हड्डी पर बँधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है। जिससे टूटी हुई हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर:
प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 7.
रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर:
नहीं, बरसात के कारण सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है उसे उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th General English Practice Test Paper 2

MP Board Class 6th General English Solutions Practice Test Paper 2

Question 1.
Recite any poem from your textbook.
(अपनी पाठ्य-पुस्तक से कोई कविता का पाठ करें।)
Answer:
Students may recite any poem given in the text book.

Question 2.
Read a paragraph from your textbook.
(अपनी पाठ्थ पुस्तक से एक परिच्छेद पढ़ें)
Answer:
Students may read a paragraph from any lesson from the textbook.

MP Board Solutions

Question 3.
Fill in the blanks and complete the poem.
(खाली स्थानों को भरकर कविता पूरी कीजिए।)
Answer:
(1) When the blazing sun is gone.
When there nothing shines upon.
Then you show your little light.
Twinkle twinkle all the night.
(2) Here comes the elephant. Swaying along with his cargo of children. All singing a song.

Question 4.
(1) Match the animals with their young ones.
(जानवरों को उनके शिशुओं से मिलान करें।)
MP Board Class 6th General English Practice Test Paper 2 img-1
Answer:
1. → (d)
2. → (c)
3. → (e)
4. → (b)
5. → (a)

(2) Rearrange the letters and spell the names of the games.
(वर्गों को पुनः व्यवस्थित कर खेलों के सही नाम लिखें।)
Answer:
dabinmont – badminton
toolfalb – football
oldu – ludo
keycho – hockey
iddabka – kabaddi

Question 5.
(1) Fill in the blanks with ‘and’ or ‘but’.
(‘and’ और ‘but’ से रिक्त स्थान भरिए।)
Answer:
Seema and Meena are friends. Meena is beautiful but Seema is not so beautiful. Seema and Meena both like to sing. Seema sings well but Meena does not sing so well. Meena and Seema both like to go to school daily.

(2) Rewrite with proper punctuation marks and capitals.
(उचित विराम चिह्न और बड़े अक्षर लगाकर लिखें।)
once mr giles came for inspection he gave five words to write as a spelling exercise one of the words was kettle I misspelt it.
Answer:
Once Mr. Giles came for inspection. He gave five words to write as a spelling exercise. One of the words was ‘kettle’. I misspelt it.

(3) Make sentences using the past tense of the verbs:
(क्रियाओं (verbs) के Past tense का प्रयोग कर वाक्य बनाइए!:)
(think, run, read, make, cry.)
Answer:

  1. Ram thought about a plan.
  2. Meena ran too fast.
  3. He read loudly.
  4. She made a mess.
  5. The child cried loudly.

MP Board Solutions

Question 6.
1. Rewrite the following sentences removing the inverted commas |“……”| and change the speech.
(इन्वटैड कोमा |“……”| हटाकर निम्न वाक्यों को पुनः लिखें और कथन बदलें।)

Question 1.
Raman says, “I want to be a teacher.”
Answer:
Raman says that he wants to be a teacher.

Question 2.
Mona says, “I want to be a pilot.”
Answer:
Mona says that she wants to be a pilot.

Question 3.
I says, “I want to be a lawyer.”
Answer:
I say that I want to be lawyer.

Question 4.
Radha says, “I want to be a doctor”.
Answer:
Radha says that she wants to be a doctor.

Question 5.
Mohan says, “I want to be a judge.”
Answer:
Mohan says that he wants to be a judge.

Question 7.
(1) Say whether the statements are ‘true’ or ‘false’:
(सही या गलत कथन बताइए।)

  1. Meena is tall, strong and well built.
  2. Yudhisthir is a Kaurav prince.
  3. The elephant has wide ears.
  4. The traveller does not like the stars.
  5. The twinkle of the starts is wonderful.

Answer:

  1. False
  2. False
  3. True
  4. False
  5. True.

(2) Answer the following questions:
(निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।)

Question 1.
What happens when the sun goes away?
Answer:
When the sun goes away and nothing shines upon. Then the little star shows its light and twinkles whole night.

MP Board Solutions

Question 2.
What is the cargo of the elephant?
Answer:
The cargo of the elephant is the children on it.

Question 3.
Who gives the signal to start the race?
Answer:
The games teacher gives the signal to start the race.

Question 4.
What was the test?
Answer:
The test was to shoot the right eye of the bird sitting on the tree.

Question 8.
Write a message to your friend that you cannot come to his birthday party as you are going to your grandma’s home.
(अपने मित्र को एक सन्देश लिखें कि आप अपनी दादी माँ के घर जा रहे हैं इसलिए उसके जन्मदिन की पार्टी पर नहीं आ सकते हैं।)
Answer:
Dear Anshul,

Wishing you a very happy birthday. I wanted to inform you that I would be unable to attend your birthday party today as I have to go urgently to my grandma’s home because she is ill.

Yours
Rajan.

MP Board Class 6 English Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

MP Board Class 6th Science Chapter 5 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
हमें किसी मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक करने की आवश्यकता क्यों होती है? दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
शुद्धता अच्छाई के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए भी आवश्यक है। आजकल खाद्य पदार्थों में मिलावट व्यवसाय का एक हिस्सा बन गया है। खाद्य पदार्थों में गन्दगी, सस्ती व अनुपयोगी वस्तुओं की मिलावट की जाती है। यही मिलावट हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक है कभी-कभी यह मिलावट अनायास या आवश्यकता पड़ने पर हो जाती है। जैसेस्टोर करने के लिए। अतः मिश्रण को शुद्ध रूप में उपयोग करने के लिए उनमें उपस्थित हानिकारक अवयवों को अलग-अलग करने की आवश्यकता होती है।

उदाहरण:

  1. किसी खाद्यान्न में से छोटे-छोटे कंकड़ों धूल, मिट्टी, भूसा आदि को अलग करना।
  2. नदी अथवा तालाब के पंकिल जल को साफ करना।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निष्पावन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
किसी मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों का वायु अथवा पवन के झोंकों द्वारा पृथक करने की क्रिया निष्पावन कहलाती है।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण 1
इस विधि का उपयोग हल्के भूसे को भारी अन्न कणों से पृथक करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 3.
पकाने से पहले दालों के किसी नमूने से आप भूसे एवं धूल के कण कैसे पृथक करेंगे?
उत्तर:
पकाने से पहले दालों के नमूने से भूसे तथा धूल के कण निस्पावन विधि द्वारा पृथक करते हैं।

प्रश्न 4.
छालन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग होता है?
उत्तर:
भिन्न-भिन्न आकार के अवयवों को मिश्रण से अलग करने की विधि छालन कहलाती है। इसका उपयोग आटा से भूसी, बालू से कंकड़ अलग करने में होता है। इसके लिए भिन्न-भिन्न आकार के छेदों वाली छलनियाँ उपयोग में लाई जाती हैं।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण 2

प्रश्न 5.
रेत और जल के मिश्रण से आप रेत और जल को कैसे पृथक करेंगे?
उत्तर:
रेत और जल के मिश्रण से रेत को निस्तारण की विधि द्वारा जल को पृथक करते हैं। रेत के भारी कण नीचे बैठ जाते हैं। जल को बिना हिलाए दूसरे बर्तन में इकट्ठा कर लेते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
आटे और चीनी के मिश्रण से क्या चीनी को पृथक करना सम्भव है? अगर हाँ, तो आप इसे कैसे करेंगे?
उत्तर:
हाँ, आटे और चीनी के मिश्रण से चीनी को पृथक करना सम्भव है, इसके लिए छलनी का उपयोग करेंगे, मिश्रण को छलनी में डालकर छानेंगे जिससे आटा नीचे चला जाएगा और चीनी छलनी में रह जाएगी। दोनों को अलग-अलग बर्तनों में एकत्र कर लेंगे।

प्रश्न 7.
पंकिल जल के किसी नमूने से आप स्वच्छ जल कैसे प्राप्त करेंगे?
उत्तर:
पंकिल जल के नमूने को गिलास में लेकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देते हैं, कुछ समय बाद अविलेय गन्दगी बीकर की तली में बैठ जाती है, अब जल को बिना हिलाए इसके ऊपर के जल को दूसरे गिलास में उड़ेल लेते हैं, अब इस जल की अशुद्धियों को फिल्टर पत्र द्वारा निस्यान्दित करते हैं। फिल्टर पत्र को शंकु के रूप में मोड़कर एक कीप में लगा देते हैं तथा मिश्रण को फिल्टर पत्र में उड़ेलते हैं। मिश्रण के ठोस कण फिल्टर पत्र पर ही रह जाते हैं तथा स्वच्छ पानी को दूसरे गिलास में एकत्र कर लेते हैं।

प्रश्न 8.
रिक्त स्थानों को भरिए –

  1. धान के दानों को डंडियों से पृथक करने की विधि को ………… कहते हैं।
  2. किसी एक कपड़े पर दूध को उड़ेलते हैं तो मलाई उस पर रह जाती है। पृथक्करण की यह प्रक्रिया कहलाती है।
  3. समुद्र के जल से नमक …………. प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है।
  4. जब पंकिल जल को पूरी रात एक बाल्टी में रखा जाता है तो अशुद्धियाँ तली में बैठ जाती हैं। इसके पश्चात् स्वच्छ जल को ऊपर से पृथक कर लेते हैं। इसमें उपयोग होने वाली पृथक्करण की प्रक्रिया को …………. कहते हैं।

उत्तर:

  1. थ्रेशिंग।
  2. निस्यन्दन।
  3. वाष्पन।
  4. निस्तारण।

प्रश्न 9.
सत्य अथवा असत्य?

  1. दूध और जल के मिश्रण को निस्यन्दन द्वारा पृथक किया जा सकता है।
  2. नमक और चीनी के मिश्रण को निस्पावन द्वारा पृथक कर सकते हैं।
  3. चाय की पत्तियों को चाय से पृथक्करण निस्यन्दन द्वारा किया जा सकता है।
  4. अनाज और भूसे का पृथक्करण निस्तारण प्रक्रम द्वारा किया जा सकता है।

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. असत्य।
  3. सत्य।
  4. असत्य।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
जल में चीनी तथा नींबू का रस मिलाकर शिकंजी बनाई जाती है। आप बर्फ डालकर इसे ठण्डा करना चाहते हैं, इसके लिए शिकंजी में बर्फ चीनी घोलने से पहले डालेंगे या बाद में? किस प्रकरण में अधिक चीनी घोलना सम्भव होगा?
उत्तर:
शिकंजी में बर्फ चीनी घोलने के बाद डालेंगे। बर्फ में डालने से पहले जल में अधिक चीनी घोलना सम्भव होगा।

MP Board Class 6th Science Solutions