MP Board Class 12th General English Applied Grammar
स्पष्ट तथा भाव में पूर्ण अर्थ प्रकट करने वाला शब्द – समूह sentence कहलाता है।
(A group of words which makes a complete sense is called a sentence.)
जैसे –
- He is my brother. – (वह मेरा भाई है।)
- Sita sings a good song. – (सीता एक अच्छा गाना गाती है।)
Kinds of Sentences
वाक्य पाँच प्रकार के होते हैं :
- Assertive – (साधारण)
- Interrogative – (प्रश्नवाचक)
- Imperative – (आज्ञा सूचक)
- Exclamatory – (विस्मय सूचक)
- Optative – (इच्छा वाचक)
1. Assertive Sentence (साधारण वाक्य) – जो वाक्य किसी कार्य या घटना के होने अथवा न होने की सूचना देता है, Assertive Sentence कहलाता है।
जैसे –
- Hari reads a book.
- Mohan does not sing.
- Kamla is ill.
4. Ram is not present. Assertive Sentence दो प्रकार के होते हैं :
(i) Affirmative Sentence (स्वीकारात्मक वाक्य)—जो वाक्य किसी कार्य या घटना के होने की सूचना देते हैं।
जैसे –
- Hari reads a book.
- Kamla is ill.
(ii) Negative Sentence (निषेधात्मक वाक्य) – – जो वाक्य किसी कार्य या घटना के न होने की सूचना देते हैं।
जैसे –
- Mohan does not sing.
- Ram is not present.
2. Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) – जिस वाक्य में कोई प्रश्न पूछा जाता है, वह Interrogative Sentence कहलाता है। इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) आता है।
जैसे –
(a)
- Is Bimla ill?
- Do you go to school?
- May I come in?
- Can you run?
नोट – ऐसे वाक्यों के प्रारम्भ में सहायक क्रिया (is, am, are, was, were, do, does, can, may आदि) आती हैं।
(b)
- What is your name?
- Where do you live?
- Who is your father?
- When do you go to school?
नोट – ऐसे वाक्यों के प्रारम्भ में प्रश्न सूचक शब्द
जैसे – What, Where, When, Who, Why, Which आदि आते हैं। हिन्दी अर्थ करने पर प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में आता है।
3. Imperative Sentence (आज्ञा सूचक वाक्य) – जिस वाक्य से आज्ञा, प्रार्थना या उपदेश का भाव प्रकट होता है, तब Imperative Sentence कहलाता है।
आज्ञा –
- Go there.
- Bring water.
प्रार्थना – Please help me.
उपदेश – Obey your elders.
नोट – ऐसे वाक्यों में कर्ता ‘you’ छिपा रहता है।
4. Exclamatory Sentence (विस्मय सूचक वाक्य) – जिस वाक्य से आश्चर्य, भय, दुःख, विस्मय, दया, घृणा, करुणा, हर्ष आदि का भाव प्रकट होता है, वह Exclamatory Sentence कहलाता है।
जैसे –
- What a beautiful girl she is ! – (आश्चर्य)
- How foolish you are ! – (विस्मय)
- How dark the night is ! – (भय)
- How dirty he is ! – (घृणा)
नोट—ऐसे वाक्यों के अन्त में विस्मय सूचक चिन्ह (!) लगा होता है।
5. Optative Sentence (इच्छा वाचक वाक्य) – जो वाक्य कोई इच्छा, कामना, आशीर्वाद अथवा अभिशाप आदि प्रकट करता है, वह Optative Sentence कहलाता है।
जैसे –
1. May you live long ! – (आशीर्वाद)
2. May you go to hell ! – (अभिशाप)
नोट – ऐसे वाक्यों के अन्त में भी विस्मय सूचक चिन्ह (!) लगा होता है।
Examples:
- Mr. Sharma teaches us English. (Assertive – Affirmative)
- She does not play cricket. – (Assertive – Negative)
- Who are you? – (Interrogative)
- Come here. – (Imperative)
- How fast he is walking! – (Exclamatory)
- May God help you! – (Optative)
Exercise Study the above examples and tell the kinds of the following sentences :
- The sun rises in the East.
- Sita is not a good girl.
- Why have you come late again?
- Do you not wash your clothes daily?
- Study regularly.
- Please wait till I come.
- How grand the Taj is!
- May God grant you a long life!
- Do not make noise here.
- Smoking is not good for health.