MP Board Class 7th Hindi Bhasha Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 1
Class 7 Hindi Vividh Prashnavali 1 प्रश्न 1.
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ एवं प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
(क) “यह तो होता ही है कि जब बड़े काम किए जाते हैं,
उनमें कामयाबी भी होती है, नाकामयाबी भी होती है,
मगर हम सब शरीक रहें, कामयाबी की
खुशी में भी और नाकामयाबी के दुःख में भी।”
(ख) “मैं दुनिया को बता देना चाहता हूँ कि हिन्दुओं
के रस्मों-रिवाज मुसलमान के लिए भी उतने ही
प्यारे और पाक हैं जितने उनके लिए। तुम भूलते
हो कि हम सब एक परवरदिगार की औलाद
(ग) “सांस्कृतिक ऐतिहासिक दृष्टि से सम्पन्न यह
हमारा मध्य प्रदेश, लघुभारत कहा जाता है। मध्य
प्रदेश के वैभव की मिठास यहाँ के निवासियों के
हृदय में रची बसी है।”
उत्तर-
(क) नेहरू जी अपने सहयोगियों के संग के दिनों को स्मरण करते हुए लिखते हैं कि जब बड़े उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु प्रयास किये जाते हैं तो उनमें सफलता तो प्राप्त होती ही है, कभी-कभी असफलता भी हाथ लगती है। मगर निराशा के इस क्षण में तथा सफलता की स्थिति में खुशी के पलों में हमें सदैव संग रहना चाहिए।
(ख) हुमायूँ अपने सेनापति को सम्बोधित करते हुए कहता है कि हिन्दुओं और मुसलमानों में कोई अन्तर नहीं है। सब के सब उस एक मालिक की सन्तान हैं जिसने उन्हें बनाया है। आज मैं इस पूरे संसार के सामने यह सिद्ध करना चाहता हूँ कि हिन्दुओं के सभी रीति-रिवाज और परम्पराएँ एक मुसलमान के लिए भी समान रूप से प्रिय और पवित्र हैं।
(ग) मध्यप्रदेश में विभिन्न धर्मों, रीति-रिवाजों व मान्यताओं के लोग परस्पर भाईचारे और सद्भाव से निवास करते हैं। यहाँ भारत के अन्य सभी प्रदेशों में मनाये जाने वाले पारम्परिक तीज-त्यौहार मनाये जाते हैं। अतः सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से समृद्ध मध्य प्रदेश को लघु भारत कहना ठीक ही है। मध्यप्रदेश के गौरवशाली अतीत की मिठास इस प्रदेश | के निवासियों के मन में आज भी विद्यमान है तथा जिसे उनके व्यवहार से महसूस किया जा सकता है।
Class 7th Hindi Vividh Prashnavali 1 प्रश्न 2.
निम्नलिखित दोहों का भावार्थ लिखिए-
(क) “निंदक नियरे राखिए, आँगन कुटी छवाय
बिन पानी साबुन बिना, निर्मल करै सुभाय।”
(ख) “विद्या धन उद्यम बिना, कहौ जु पावै कौन,
बिना डुलाए न मिले, ज्यों पंखा को पौन।”
उत्तर-
कबीर कहते हैं कि मनुष्य को सदैव अपनी निन्दा करने वाले का स्वागत करना चाहिए और उसे अपने पास रखना चाहिए। वास्तव में, निन्दा करने वाला व्यक्ति बिना पानी और साबुन के तुम्हारे व्यवहार में से तुम्हारे दोषों को दूर कर तुम्हारे स्वभाव को स्वच्छ और कोमल बना सकता है।
वृन्द कहते हैं कि जिस प्रकार गर्मी के समय में बिना पंखे को घुमाये (परिश्रम किए) उसकी हवा का आनन्द नहीं लिया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार विद्या रूपी धन को बिना परिश्रम किये प्राप्त नहीं किया जा सकता है। अर्थात् प्रत्येक मनुष्य को अभीष्ट की प्राप्ति हेतु अथक् मेहनत करनी चाहिए।
MP Board Class 7th Hindi Vividh Prashnavali 1 प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) दीपू का घर में रौब क्यों नहीं था?
उत्तर-
दीपू घर में सबसे छोटा था। अतः उसका घर में रौब नहीं था।
(ख) नेहरू जी ने किन जंजीरों को तोड़ने के लिए कहा
उत्तर-
नेहरूजी ने पुरानी रीति और रस्मों की उन जंजीरों को तोड़ने का आह्वान किया है जो हिन्दुस्तान को आगे बढ़ने से रोकती हैं, देशवासियों में फूट डालती हैं, बेशुमार लोगों को दबाये रखती हैं और जो शरीर और आत्मा के विकास के मार्ग को अवरुद्ध करती हैं।
(ग) विक्रमादित्य के नवरत्नों में से किन्हीं तीन के नाम – लिखिए।
उत्तर-
कालिदास, वराहमिहिर, वाणभट्ट।
(घ) विक्रमादित्य के चरित्र के कोई चार गुण लिखिए।
उत्तर-
विक्रमादित्य अपनी न्यायप्रियता, बुद्धिमत्ता, विवेकपूर्ण निर्णय और प्रजापालन आदि के लिए इतिहास में अमर हैं।
(ङ) भोपाल के दर्शनीय स्थल कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
भोपाल के दर्शनीय स्थलों में भारत-भवन, मानव संग्रहालय, बिड़ला मन्दिर, ताज-उल-मस्जिद, वन-विहार आदि = प्रमुख हैं।
(य) “राखी वह शीतल प्रलेप है, जो सारे घाव भर देता है।” यह कथन किसने व किससे कहा?
उत्तर-
यह कथन रानी कर्मवती ने जवाहर बाई से कहा।
Class 7th Vividh Prashnavali 1 Hindi प्रश्न 4.
कोष्ठक में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) दीपू को …………………………… पर विश्वास था। (नानी/चाची/दादी)
(ख) …………………………… भारत का हृदय स्थल है। (उत्तर प्रदेश/बिहार/मध्यप्रदेश)
(ग) शिवपुरी में …………………………… राष्ट्रीय उद्यान है। (जवाजी/माधव)
(घ) …………………………… नदी मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मानी जाती है। (गंगा/जमुना/नर्मदा)
(ङ) हीरों की खानों के लिए …………………………… विश्व में प्रसिद्ध (सतना/पन्ना/छतरपुर)
उत्तर-
(क) दादी,
(ख) मध्यप्रदेश
(ग) माधव,
(घ) नर्मदा,
(ङ) पन्ना।
MP Board Class 7 Hindi Vividh Prashnavali 1 प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर, सही विकल्प चुनकर लिखिए
(अ) नेहरूजी ने अपनी भस्म कहाँ बिखेरने की इच्छा व्यक्त की थी?
(क) नदियों में
(ख) खेतों में
(ग) पर्वतों पर
(घ) समुद्र में।
उत्तर-
(ख) खेतों में,
(ब) दीपू कौन-सी कक्षा में पड़ता था?
(क) तीसरी
(ख) चौथी
(ग) पाँचवीं
(घ) पहली।
उत्तर-
(ख) चौथी,
(स) तानसेन और बैजूबावरा की संगीत स्पर्धा कहाँ हुई थी?
(क) ओरछा
(ख) ग्वालियर
(ग) आगरा
(घ) दिल्ली।
उत्तर-
(ख) ग्वालियर,
(द) कर्मवती कहाँ की महारानी थी?
(क) झाँसी
(ख) मेवाड़
(ग) गढ़ मण्डला
(घ) इन्दौर।
उत्तर-
(ख) मेवाड़।
Class 7th Hindi Vividh Prashnawali 1 प्रश्न 6.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) हमारे मन में किनके प्रति दया की भावना होनी चाहिए?
उत्तर-
हमारे मन में दीन-दुखी जीवों के प्रति दया की भावना होनी चाहिए।
(ख) भरहुत और साँची क्यों प्रसिद्ध हैं?
उत्तर-
भरहुत अपनी प्राचीनतम स्थापत्य कला के लिए तथा साँची बौद्ध स्तूपों के लिए प्रसिद्ध है।
(ग) मध्यप्रदेश की किन्हीं तीन बोलियों के नाम लिखिए।
उत्तर-
मध्यप्रदेश की तीन बोलियाँ-बुन्देली, मालवी और निमाड़ी हैं।
(घ) कर्मवती ने राखी को वरदान क्यों कहा है?
उत्तर-
राखी सारे बैर-भावों को दूर कर देती है। साथ ही इसे पहनकर प्रत्येक भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। अतः कर्मवती ने इसे वरदान की संज्ञा दी है।
Class 7th Hindi Bhasha Bharti प्रश्न 7.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
उत्तर-
(क) → (3), (ख) → (1), (ग) → (4), (घ) → (2).
Nehru Ji Ne Kin Janjeeron Ko Todne Ke Liye Kaha Hai प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों को वाक्य में प्रयोग कीजिए-
वैमनस्य, तोपखाना, पश्चाताप, वरदान, आज्ञापालन, पिटारा।
उत्तर-
(क) वैमनस्य-हमें वैमनस्य की भावना से बचना चाहिए।
(ख) तोपखाना-अंग्रेजों की सेना में कई समृद्ध तोपखाना थे।
(ग) पश्चाताप-उसे अपनी गलती पर बाद में काफी पश्चाताप हुआ।
(घ) वरदान-अच्छी शिक्षा देना वरदान के समान है।
(ङ) आज्ञापालन-राम अपने पिता दशरथ के आज्ञापालन में सहर्ष वनवास को चले गये।
(च) पिटारा-जादूगर के जादू के पिटारे में बहुत से खेल हैं।
Class 7th Hindi Bhasha Bharti Vividh Prashnavali 1 प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए-
सस्कृति, प्रतिविम्व, परयटक, वेभव, स्त्रजन, हसना, प्रान।
उत्तर-
अशुद्ध शब्द शुद्ध शब्द
सस्कृति – संस्कृति
प्रतिविम्व – प्रतिबिम्ब
परयटक – पर्यटक
वेभव – वैभव
स्त्रजन – सृजन
हसना – हँसना
प्रान – प्राण
Bhasha Bharti Class 7 प्रश्न 10.
निम्नलिखित वाक्यों को कोष्ठक में दिए निर्देशानुसार बदलिए
(क) मामाजी वाराणसी पहुँचे। (निषेधात्मक)
(ख) राम ने गंगा में डुबकी लगाई। (प्रश्नवाचक)
(ग) क्या लड़का कपड़े लेकर भाग गया? (साधारण वाक्य)
(घ) आपने यह क्या कर डाला? (विस्मयादिबोधक)
उत्तर-
(क) मामाजी वाराणसी नहीं पहुँचे।
(ख) क्या राम ने गंगा में डुबकी लगाई?
(ग) लड़का कपड़े लेकर भाग गया।
(घ) अरे ! आपने यह क्या कर डाला।
Class 7 Hindi Bhasha Bharti प्रश्न 11.
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-
राखी, धागा, भाई, पताका, सपूत, शत्रु, लड़की।
उत्तर-
एकवचन – बहुवचन
राखी – राखियाँ
धागा – धागे
भाई – भाइयों
पताका – पताकाओं
सपूत – सपूतों
शत्रु – शत्रुओं
लड़की – लड़कियाँ
Class 7 Sanskrit Vividh Prashnavali 1 प्रश्न 12.
निम्नलिखित सामासिक पदों में तत्पुरुष समास छाँटिए
सेनापति, माता-पिता, चौराहा, यथाशक्ति,वीरव्रत, महारानी, रसोईघर।
उत्तर-
सेनापति, वीरव्रत, रसोईघर।
MP Board Class 7 Hindi प्रश्न 13.
निम्नलिखित शब्दों में से हिन्दी, अंग्रेजी तथा उर्दू के शब्द छाँटकर तालिका में लिखिए-
दोस्त, टॉफी, कक्षा, बस्ता, ट्रिप, बेवकूफ, बारह, कार्तिक, मजबूर, तरकीब, कीर्तन, रेडियो, पक्ष।
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Bhasha Bharti प्रश्न 14.
निम्नलिखित गद्यांश में विराम चिह्नों का उचित प्रयोग कीजिए-
मैं मुन्ना आपने पहचाना नहीं मुझे हाँ मुन्ना भूल गये आप मामाजी खैर कोई बात नहीं इतने साल भी तो हो गये तुम यहाँ कैसे
उत्तर-
मैं मुन्ना, आपने पहचाना नहीं मुझे? हाँ मुन्ना। भूल गये आप मामाजी? खैर, कोई बात नहीं। इतने साल भी तो हो गये। तुम यहाँ कैसे?
Class 5 Hindi Vividh Prashnavali 1 प्रश्न 15.
नीचे दिए गए उपसर्ग’योग’ शब्द में लगाकर नए शब्द बनाइए-
प्र, वि, अभि, उप, सह, सु।
उत्तर-
- प्र + योग = प्रयोग,
- वि + योग = वियोग,
- अभि + योग = अभियोग,
- उप + योग = उपयोग,
- सह + योग = सहयोग,
- सु + योग = सुयोग।
विविध प्रश्नावली 1 कक्षा 5 प्रश्न 16.
निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी शब्द लिखिए-
खिदमत, सौगात, पैगाम, मुताबिक, हिफाजत, कुर्बानी, खौफ।
उत्तर-
- उर्दू शब्द – हिन्दी शब्द
- खिदमत – आवभगत
- सौगात – उपहार
- पैगाम – सन्देश
- मुताबिक – अनुसार
- हिफाजत – सुरक्षा
- कुर्बानी – बलिदान
- खौफ – डर
दादी की घड़ी प्रश्न 17.
“दादी की घड़ी” पाठ का सारांश लिखिए।
उत्तर-
दादी ने दीपू को अपने और करीब लाते हुए प्यार से समझाया कि भला तकिया भी कहीं बोलता है जो दूसरों को जगा देगा ? वास्तव में असली अलार्म तो मनुष्य का दिल होता है। जब कभी हमें अवश्य एवं निश्चित समय पर सुबह उठना होता है, तो वह हमारा दिल ही है, जो हमें अभीष्ट समय पर अपने आप उठा देता है। अलार्म घड़ी की आवाज को तो हम चाहें तो बन्द भी कर सकते हैं, किन्तु दिल की आवाज को बन्द नहीं किया जा सकता है। यह तो हमें उठाकर ही शान्त होती है। दिलरूपी घड़ी का रहस्य जानकर दीपू प्रसन्न हुआ।