MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कोणों में से प्रत्येक का पूरक ज्ञात कीजिए :
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 1
हल:
चूँकि एक कोण और इसके पूरक कोण का योग एक समकोण अर्थात् 90° होता है। अतः

  1. 20° का पूरक = 90 – 20° = 70°
  2. 63° का पूरक = 90° – 63° = 27°
  3. 57° का पूरक = 90° – 57° = 33°

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कोणों में से प्रत्येक का सम्पूरक ज्ञात कीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 2
हल:
चूँकि एक कोण और उसके सम्पूरक कोण का योग दो समकोण अर्थात् 180° होता है। अतः

  1. 105° का सम्पूरक = 180° – 105° = 75°
  2. 87° का सम्पूरक = 180° – 87° = 93°
  3. 154° का सम्पूरक = 180° – 154° = 26°

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
कोणों के निम्नलिखित युग्मों में से पूरक एवं सम्पूरक युग्मों की पृथक-पृथक पहचान कीजिए :
(i) 65°, 115°
(ii) 63°, 27°
(iii) 112°,68°
(iv) 130°, 50°
(v) 45°, 45°
(vi) 80°, 10°
हल:
(i) ∵ 65° + 115° = 180°
∴ कोण 65° और 115° का युग्म सम्पूरक है।

(ii) ∵ 63° + 27° = 90°
∴ कोण 63° और 27° का युग्म पूरक है।

(iii) ∵ 112° + 68° = 180°
∴ कोण 112° और 68° का युग्म सम्पूरक है।

(iv) ∵ 130° + 50° = 180°
∴ कोण 130° और 50° का युग्म सम्पूरक है।

(v) ∵ 45° + 45° = 90°
∴ कोण 45° और 45° का युग्म पूरक है।

(vi) ∵ 80° + 10° = 90°
∴ कोण 80° और 10° का युग्म पूरक है।

प्रश्न 4.
ऐसा कोण ज्ञात कीजिए जो अपने पूरक के समान हो।
हल:
माना कि अभीष्ट कोण x° है।
प्रश्नानुसार, पूरक कोण = x°
∴ x° + x° = 90° (∵एक कोण और इसके पूरक कोण का योग 90° होता है)
या 2x = 90° या
x° = 90°/2 = 45°
अतः अभीष्ट समान कोण = 45°

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
ऐसा कोण ज्ञात कीजिए जो अपने सम्पूरक के समान हो।
हल:
माना कि अभीष्ट कोण x° है।
प्रश्नानुसार, सम्पूरक कोण = x°
∴ x° +x° = 180° (∵ एक कोण और इसके सम्पूरक कोण का योग 180° होता है)
या 2x° = 180°
या x° = 180°/2 = 90°
या अतः अभीष्ट समान कोण = 90°

प्रश्न 6.
दी हुई आकृति में ∠1 एवं ∠2 सम्पूरक कोण | हैं। यदि ∠1 में कमी की जाती है, तो ∠2 में क्या परिवर्तन होगा ताकि दोनों कोण फिर भी सम्पूरक ही रहें।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 3
उत्तर:
दोनों कोणों का सम्पूरक बने रहने के लिए ∠1 जिस माप से घटेगा, ∠2 उसी माप से बढ़ेगा।

प्रश्न 7.
क्या दो ऐसे कोण सम्पूरक हो सकते हैं यदि उनमें से दोनों
(i) न्यून कोण हैं ?
(ii) अधिक कोण हैं ?
(iii) समकोण हैं ?
हल:
(i) नहीं, क्योंकि दो न्यून कोणों का योग 180° से कम होता है।
(ii) नहीं, क्योंकि दो अधिक कोणों का योग 180° से अधिक होता है।
(iii) हाँ, क्योंकि दो समकोणों का योग 180° होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
एक कोण 450 से बड़ा है। क्या इसका पूरक कोण 45° से बड़ा है अथवा 45° के बराबर है अथवा 450 से छोटा है?
उत्तर:
क्योंकि एक कोण और उसके पूरक कोण का योग 90° होता है। प्रश्नानुसार, दिया हुआ एक कोण 45° से बड़ा है। अतः इसका पूरक कोण 45° से छोटा होगा।

प्रश्न 9.
संलग्न आकृति में :
(i) क्या ∠ 1, ∠2 का आसन्न है ?
(ii) क्या ∠AOC, ∠AOE का आसन्न है ?
(iii) क्या ∠COE एवं ∠EOD रैखिक युग्म बनाते हैं ?
(iv) क्या ∠ BOD एवं ∠ DOA सम्पूरक हैं ?
(v) क्या ∠1 का ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण ∠4 है ?
(vi) ∠5 का ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण क्या है ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 4
उत्तर:
(i) हाँ, ∠1 और ∠2 आसन्न कोण हैं।
(ii) ∠AOC, ∠AOE का आसन्न नहीं है, क्योंकि ∠AOC, ∠ AOE का एक हिस्सा है।
(iii) हाँ, ∠ COE और ∠EOD रैखिक युग्म बनाते हैं। क्योंकि \( \widehat{\mathrm{COD}}\) एक सरल रेखा है।
(iv) हाँ, ∠BOD एवं ∠DOA सम्पूरक हैं, क्योंकि ∠ BOD+ ∠ DOA = 180°.
(v) हाँ, क्योंकि AB और CD सीधी रेखाएँ हैं।
(vi) 5 का ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण ∠ BOC (या ∠COB) अर्थात् (∠ 2 + ∠3) है।

प्रश्न 10.
पहचानिए कि कोणों के कौन से युग्म :
(i) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं।
(ii) रैखिक युग्म हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 5
उत्तर:
(i) चित्र में, ∠1 और ∠4; ∠5 और (∠2 + ∠3) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं।
(ii) कोण ∠ 1, ∠5, ∠4, ∠5; ∠ 1, (∠2 + ∠3) व ∠4, (∠2 + ∠3) रैखिक युग्म बनाते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
निम्नलिखित आकृति में क्या ∠1, ∠2 का आसन्न है ? कारण लिखिए।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 6
उत्तर:
∠1, ∠2 का आसन्न कोण नहीं है क्योंकि इनका कोई उभयनिष्ठ शीर्ष नहीं है।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से प्रत्येक में कोण x, y एवं z के मान ज्ञात कीजिए।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 7
हल:
(i) ∵ x और 55° ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं
∴ x = 55°
पुनः 55° + y = 180° (रैखिक युग्म)
या y = 180° – 55°
या y = 125°
चूँकि y और z ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं
∴ z = 125°
अतः x = 55°, y = 125°, 2 = 125°

(ii) ∵z और 40° ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं
∴ z = 40°
पुनः y और 40° रैखिक युग्म बनाते हैं
∴ y + 40° = 180°
या y = 180° – 40° = 140°
∴ और (x + 25°) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण है
∴ x + 25° =y
अतः x + 25° = 140°
अतः x = 140° – 25° = 1150
अतः x = 115°, y= 140°, z = 40°

प्रश्न 13.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(i) यदि दो कोण पूरक हैं, तो उनके मापों का योग …….. है।
(ii) यदि दो कोण सम्पूरक हैं, तो उनके मापों का योग …….. है।
(iii) रैखिक युग्म बनाने वाले दो कोण …….. होते हैं।
(iv) यदि दो आसन्न कोण सम्पूरक हैं, तो वे ……. बनाते हैं।
(v) यदि दो रेखाएँ एक-दूसरे को एक बिन्दु पर प्रतिच्छेद करती हैं, तो ऊर्ध्वाधर सम्मुख हमेशा …….. होते हैं।
(vi) यदि दो रेखाएँ एक-दूसरे को एक बिन्दु पर प्रतिच्छेद करती हैं और यदि ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों का
एक युग्म न्यून कोण है, तो ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों का | दूसरा युग्म …….. है।
हल:
(i) 90°,
(ii) 180°,
(iii) सम्पूरक,
(iv) रैखिक युग्म,
(v) समान,
(vi) अधिक कोण।

प्रश्न 14.
संलग्न आकृति में निम्नलिखित कोण युग्मों को नाम दीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 8
(i) ऊर्ध्वाधर सम्मुख अधिक कोण
(ii) आसन्न पूरक कोण
(iii) समान सम्पूरक कोण
(iv) असमान सम्पूरक कोण
(v) आसन्न कोण जो रैखिक युग्म नहीं बनाते हैं।
उत्तर:
(i) ∠ BOC और ∠AOD ऊर्ध्वाधर सम्मुख अधिक कोण हैं।
(ii) ∠AOB और ∠AOE आसन्न पूरक कोण हैं।
(iii) ∠ BOE और ∠EOD समान सम्पूरक कोण हैं।
(iv) ∠AOE और ∠EOC असमान सम्पूरक कोण हैं।
(v) ∠ BOA और ∠AOE, ∠AOE और ∠EOD, ∠EOD और ∠COD.

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 116

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
आकृति में AC और BE, P पर प्रतिच्छेद करती हैं। AC और BC, C पर प्रतिच्छेद करती हैं। AC और EC, C पर प्रतिच्छेद करती है। प्रतिच्छेदी रेखाखण्डों के दस अन्य युग्म ज्ञात करने का प्रयास कीजिए।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 9
हल:
AB तथा AE को मिलाइए। प्रतिच्छेदी रेखाओं के अन्य युग्म
(i) B पर प्रतिच्छेद-
CB और EB, PB और CB
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 10
(ii) C पर प्रतिच्छेद
BC और EC, PC और BC, PC और EC
(iii) E पर प्रतिच्छेद
BE और CE, PE और CE
(iv) P पर प्रतिच्छेद
BP और CP, EP और CP
(v) A पर प्रतिच्छेद
PA और BA, PA और EA

प्रश्न 2.
क्या आप इस आकृति में दो रेखाखण्डों के युग्म ज्ञात कर सकते हैं, जो प्रतिच्छेदी नहीं हैं ?
हल:
हाँ, AB और EC तथा AE और BC न कटने वाले रेखाखण्डों के युग्म हैं।

प्रश्न 3.
क्या दो रेखाएँ एक से ज्यादा बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद कर सकती हैं। इसके बारे में विचार कीजिए।
उत्तर:
नहीं, दो रेखाएँ एक से ज्यादा बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद नहीं कर सकती हैं।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
अपने आस-पास के परिवेश में ऐसे उदाहरण ज्ञात कीजिए जहाँ रेखाएँ समकोण पर प्रतिच्छेद करती हैं।
उत्तर:
समकोण पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखाएँ

  1. श्यामपट के किनारे,
  2. पुस्तक/उत्तर-पुस्तिका के किनारे,
  3. आयताकार दरवाजे के किनारे,
  4. मेज की टाँगें तथा उसके ऊपरी तख्ता आदि।

प्रश्न 2.
एक समबाहु त्रिभुज के शीर्षों पर प्रतिच्छेदी रेखाओं द्वारा निर्मित कोणों के माप ज्ञात कीजिए।
हल:
माना ABC एक समबाहु त्रिभुज है जिसमें प्रतिच्छेदी बिन्दु A, B और C हैं।
∵ AB = BC = CA
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 11
∵ ∠A = ∠B = ∠C = x (∵ समबाहु त्रिभुज के सभी कोण समान होते हैं)
∴∠B + ∠C = 180°
∴ x + x + x = 180°
∴ 3x = 180°
या
x = 180°/3 = 60°
अतः ∠A = ∠B = ∠C = 60°

प्रश्न 3.
एक आयत खींचिए और प्रतिच्छेदी रेखाओं द्वारा निर्मित चार शीर्षों के कोणों के माप ज्ञात कीजिए।
हल:
माना ABCD एक आयत है। अतः परिभाषा से, आयत का प्रत्येक कोण समकोण होता है।
∴ ∠A की माप = 90°, ∠B की माप = 90°.
∴ ∠C की माप = 90°, ∠D की माप = 90°
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 12

प्रश्न 4.
यदि दो रेखाएँ एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं, तो क्या वे हमेशा एक-दूसरे को समकोण पर प्रतिच्छेद करती हैं ?
उत्तर:
नहीं, दो रेखाएँ हमेशा एक-दूसरे को समकोण पर प्रतिच्छेद नहीं करती हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 117

संलग्न आकृति में p एक तिर्यक छेदी रेखा नहीं है तथापि ये रेखाएँ l और m को काटती हैं। क्या आप बता सकते हैं, क्यों?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 13
उत्तर:
रेखा p, रेखा l और m की तिर्यक रेखा नहीं है क्योंकि यह रेखाओं को अलग-अलग बिन्दुओं पर नहीं काटती है। वास्तव में दो रेखाओं को यह एक ही बिन्दु पर काटती है।

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
मान लीजिए दो रेखाएँ दी हुई हैं। इन रेखाओं के लिए आप कितनी तिर्यक छेदी रेखाएँ खींच सकते हैं ?
उत्तर:
हम दो दी गई रेखाओं के लिए असंख्य तिर्यक छेदी रेखाएँ खींच सकते हैं।

प्रश्न 2.
यदि एक रेखा तीन रेखाओं की तिर्यक छेदी रेखा है, तो बताइए कितने प्रतिच्छेद बिन्दु हैं।
उत्तर:
अगर तीन रेखाओं की एक तिर्यक छेदी रेखा है, तो इसके केवल तीन भिन्न प्रतिच्छेद बिन्दु हैं।

प्रश्न 3.
अपने आस-पास कुछ तिर्यक छेदी रेखाएँ ढूँढ़ने का प्रयास कीजिए।
उत्तर:
तिर्यक छेदी रेखाओं के उदाहरण हैं-कपड़े सुखाने का स्टैण्ड, लोहे की सीढ़ी, खिड़की की ग्रिल आदि।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 118

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
प्रत्येक आकृति में कोण-युग्म को नाम दीजिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 14
उत्तर:
(i) ∠1 और ∠2 संगत कोण हैं।
(ii) ∠3 और ∠4 एकान्तर कोण हैं।
(iii) ∠5 और ∠6 तिर्यक छेदी रेखा के एक ही ओर के अन्तः कोण हैं।
(iv) ∠7 और ∠8 संगत कोण हैं।
(v) ∠9 और ∠10 एकान्तर कोण हैं।
(vi) ∠11 और ∠12 रैखिक युग्म हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 121

प्रयास कीजिए
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 15
(i) l || m
t एक तिर्यक छेदी रेखा है।
∠x = ?

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 16
(ii) a || b
c एक तिर्यक छेदी रेखा है।
∠y = ?

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 17
(iii) l1, l2 दो रेखाएँ हैं।
t एक तिर्यक छेदी रेखा है।
क्या ∠1 = ∠2 हैं ?

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 18
(iv) l || m
t एक तिर्यक छेदी रेखा है,
∠z = ?

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 19
(v) l || m
t एक तिर्यक छेदी रेखा है,
∠ x = ?

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 20
(iv) l || m, p || q
a, b, c, d ज्ञात कीजिए।
हल:
(i) x = 60° (∵ x और 60 एकान्तर कोण हैं)
(ii) y = 55°(∵ y और 55° एकान्तर कोण हैं)
(iii) नहीं, 2 1 और 2 2 बराबर नहीं हैं। (∵ 11 और 12 समान्तर नहीं हैं)
(iv) 60° + z = 180°
⇒ z = 180° – 60° = 120° (∵60° और 2 तिर्यक छेदी रेखा के एक ही ओर के कोण हैं)
(v) x = 120° (∵x और 120° संगत कोण हैं।)
(vi) a+ 60° = 180° (∵ a और 60° तिर्यक छेदी रेखा के एक ही ओर के कोण हैं)
∴ a = 180° – 60° = 120°
a + c = 180° (एकान्तर कोण)
c = 180 – a = 180° – 120° = 60°
c = b
⇒ b = 60° (ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं)
b + d = 180° (रैखिका युग्म है)
⇒ 60 + d = 180°
⇒ d = 180° – 60° = 120°.

प्रयास कीजिए

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 21
(i) क्या l || m है ? क्यों ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 21a
(ii) क्या l || m है ? क्यों ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 21b
(iii) l ||m और तिर्यक छेदी रेखा है।
हल:
(i) यदि एक तिर्यक छेदी रेखा दो दी हुई रेखाओं को इस प्रकार काटे कि एकान्तर कोण समान हों, तो रेखाएँ समान्तर होती हैं।
∵ 50° = 50°
∴ एकान्तर कोण समान हैं।
अतः l || m.

(ii) माना चित्र (ii) में, ∠1 चिन्हित किया।
∠1 + ∠130° = 180° (रैखिक युग्म के कोण हैं)
∴ ∠1 = 180° – 130° = 50°
∵ संगत कोण समान हैं, अतः l || m

(iii) ∵ l || m और तिर्यक छेदी रेखा है।
∴ तिर्यक छेदी रेखा के एक ओर के अन्तः कोणों का योग
= 180°
x + 70° = 180°
या x = 180° – 70° = 110°

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.3

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.3

Class 7 Maths Chapter 4 Exercise 4.3 Solutions In Hindi प्रश्न 1.
निम्नलिखित समीकरणों को हल कीजिए :
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.3 1
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.3 1a
∴ अतः अभीष्ट हल :y = 8

(b) 5t + 28 = 10
या 5t = 10 – 28
या 5t = – 18
या t = \(\frac { -18 }{ 5 }\)
∴ अतः अभीष्ट हल : t = \(\frac { -18 }{ 5 }\)

(c) \(\frac { a }{ 5 }\) + 3 = 2
या \(\frac { a }{ 5 }\) = 2 – 3
या \(\frac { a }{ 5 }\) = -1
या a = -5
∴ अतः अभीष्ट हल : a = -5

(d) \(\frac { q }{ 4 }\) + 7 = 5 या
या \(\frac { q }{ 4 }\) = 5 – 7 = – 2
q = – 2 x 4 = -8
∴ अतः अभीष्ट हल : q = -8

(e) \(\frac { 5x }{ 2 }\) = – 10
दोनों पक्षों में 2 का गुणा करने पर,
\(\frac { 5x }{ 2 }\)x x 2 = – 10 x 2
या 5x = – 20
या \(\frac { 5x }{ 5 }\) = –\(\frac { 20 }{ 5 }\)
या x = -4
∴ अभीष्ट हल : x = -4

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.3 1b

(h) 6z + 10 = – 2
या 6z = -2 – 10 = – 12
या \(\frac { 6z }{ 6 }\) = -12 x \(\frac { 1 }{ 6 }\)
या = -2
∴ अभीष्ट हल : z = -2

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.3 1c

MP Board Solutions

Class 7 Maths Chapter 4.3 In Hindi प्रश्न 2.
निम्नलिखित समीकरणों को हल कीजिए :
(a) 2 (x + 4) = 12
(b) 3 (n – 5) = 21
(c) 3 (n – 5) = -21
(d) -4(2 + x) = 8
(e) 4(2 – x) = 8
हल:
(a) 2 (x + 4) = 12
या x + 4 = \(\frac { 12 }{ 2 }\) = 6 (दोनों पक्षों को 2 से भाग देने पर)
या x = 6 – 4 = 2 (4 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
∴ अभीष्ट हल : x = 2

(b) 3 (n – 5) = 21
या n – 5 = \(\frac { 21 }{ 3 }\) = 7 (दोनों पक्षों को 3 से भाग देने पर)
n = 7 + 5 = 12 (-5 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
∴ अभीष्ट हल : n = 12

(c) 3 (n – 5) = – 21
या n – 5 = \(\frac { -21 }{ 3 }\) = -7 (दोनों पक्षों को 3 से भाग देने पर)
या n = -7 + 5 = -2 (-5 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
∴ अभीष्ट हल : n = -2

(d) -4 (2 + x) = 8
या 2 + x = \(\frac { 8 }{ -4 }\) = -2. (दोनों पक्षों को -4 से भाग देने पर)
x = – 2 – 2 = -4 (2 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
∴ अभीष्ट हल : x = -4

(e) 4(2 – x) = 8
या 2 – x = \(\frac { 8 }{ 4 }\) =2 (दोनों पक्षों को 4 से भाग देने पर)
या -x = 2 – 2 = 0 (2 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
∴ x = 0
∴ अभीष्ट हल : x = 0

MP Board Solutions

Class 7 Maths 4.3 Solutions In Hindi प्रश्न 3.
निम्नलिखित समीकरणों को हल कीजिए :
(a) 4 = 5 (p – 2)
(b) -4 = 5 (p – 2)
(c) 16 = 4 + 3 (t + 2)
(d) 4 + 5 (p – 1) = 34
(e) 0 = 16 + 4 (m – 6).
हल:
(a) 4 = 5 (p – 2)
या 5 (p – 2) = 4 (दोनों पक्षों को परस्पर बदलने पर)
या p – 2 = 4 (दोनों पक्षों को 5 से भाग देने पर)
या p = \(\frac { 4 }{ 5 }\) + 2 (-2 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
p = \(\frac { 4+10 }{ 5 }\) = \(\frac { 14 }{ 5 }\)
∴ अभीष्ट हल : p = \(\frac { 14 }{ 5 }\)

(b) – 4 = 5 (p – 2)
या 5 (p – 2) = -4 (दोनों पक्षों को परस्पर बदलने पर)
या p – 2 = \(\frac { -4 }{ 5 }\) (दोनों पक्षों को 5 से भाग देने पर)
या p = \(\frac { -4 }{ 5 }\) + 2 (-2 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
या p = \(\frac { -4+10 }{ 5 }\) = \(\frac { 6 }{ 5 }\)
∴ अभीष्ट हल : p = 6/5

(c) 16 = 4+ 3 (t + 2)
4 + 3 (t + 2) = 16 (दोनों पक्षों को परस्पर बदलने पर)
या 3 (t + 2) = 16 – 4 = 12 (4 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
या t + 2 = 12/3 = 4 (दोनों पक्षों को 3 से भाग देने पर)
या t = 4 – 2 = 2 (2 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
∴ अभीष्ट हल : t = 2

(d) 4 + 5 (p – 1) = 34
या 5 (p – 1) = 34 – 4 = 30 (4 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
या (p – 1) = 30/5 = 6 (दोनों पक्षों को 5 से भाग देने पर)
p = 6 + 1 = 7 (-1 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
∴ अभीष्ट हल : p = 7

(e) 0 = 16 + 4 (m – 6)
या 16 + 4 (m – 6)= 0 (दोनों पक्षों को परस्पर बदलने पर)
या 4 (m – 6) = 0 -16 (16 को R.H.S. में ले जाने पर)
या m – 6 = \(\frac { -16 }{ 4 }\) = – 4 (दोनों पक्षों को 4 से भाग देने पर)
या m = -4 + 6 = 2 (-6 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
∴ अभीष्ट हल : m = 2

MP Board Solutions

Class 7 Maths Chapter 4 Exercise 4.3 Solutions प्रश्न 4.
(a) x = 2 से प्रारम्भ करते हुए, 3 समीकरण बनाइए।
(b) x =-2 से प्रारम्भ करते हुए, 3 समीकरण बनाइए।
हल:
(a) (i) प्रथम समीकरण : x = 2 से शुरू दोनों पक्षों को 5 से गुणा करने पर,
5x = 10
दोनों ओर से 3 घटाने पर,
5x – 3 = 10 – 3
या 5x – 3 = 7

(ii) द्वितीय समीकरण : x = 2 से शुरू
दोनों पक्षों को 10 से गुणा करने पर,
10x = 2 x 10 = 20
दोनों पक्षों में 2 जोड़ने पर,
10 + 2 = 20 + 2
या 10x + 2 = 22

(iii) तृतीय समीकरण : x = 2 से शुरू
दोनों पक्षों को 5 से भाग करने पर,
\(\frac { x }{ 5}\) = \(\frac { 2 }{ 5 }\)
दोनों पक्षों में से 4 घटाने पर,
\(\frac { x }{ 5 }\) – 4 = \(\frac { 2 }{ 5 }\) – 4
या \(\frac { x }{ 5 }\) – 4 = \(\frac { -18 }{ 5 }\)

(b) (i) प्रथम समीकरण : x = – 2 से प्रारम्भ
दोनों पक्षों को 3 से गुणा करने पर,
या 3x = – 6
दोनों पक्षों में से 2 घटाने पर,
3x – 2 = – 6 – 2
या 3x – 2 = -8

(ii) द्वितीय समीकरण : x = – 2 से प्रारम्भ
दोनों पक्षों को 3 से गुणा करने पर,
3x = – 6
दोनों पक्षों में 7 जोड़ने पर,
3x + 7 = -6 + 7
या 3x + 7 = 1

(iii) तृतीय समीकरण : x = – 2 से प्रारम्भ
दोनों पक्षों को 8 से गुणा करने पर,
8x = – 16
दोनों पक्षों में 10 जोड़ने पर,
8x + 10 = – 16 + 10
⇒ 8x +10 = – 6

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 101
प्रयास कीजिए

Class 7 Maths Chapter 4 Exercise 4.3 प्रश्न (i)
जब आप एक संख्या को 6 से गुणा करते हैं और फिर गुणनफल में से 5 घटाते हैं, तो आपको 7 प्राप्त होता है। क्या आप बता सकते हैं कि वह संख्या क्या है ?
हल:
माना कि संख्या x है।
संख्या को 6 से गुणा करने पर, हम पाते हैं 6x
अब, प्रश्नानुसार,
6x – 5 = 7
5 को L.H.S. से R.H.S. में स्थानापन्न करने पर, हम प्राप्त करते हैं :
6x = 7 + 5 = 12
दोनों पक्षों को 6 से भाग देने पर,
x = \(\frac { 12 }{ 6 }\) = अथवा x = 2
अतः अभीष्ट संख्या : 2.

Saral Samikaran Class 7 प्रश्न (ii)
वह कौन-सी सख्या है, जिसके एक-तिहाई में 5 जोड़ने पर 8 प्राप्त होता है ?
हल:
माना कि संख्या x है।
∵ संख्या का एक-तिहाई = \(\frac { 1 }{ 3 }\)x.
अब, प्रश्नानुसार,
\(\frac { 1 }{ 3 }\)x + 5 = 8
5 को L.H.S. से R.H.S. में स्थानापन्न करने पर,
\(\frac { 1 }{ 3 }\)x = 8 – 5 = 3
दोनों पक्षों को 3 से गुणा करने पर,
3 x \(\frac { 1 }{ 3 }\) x = 3 x 3
या x = 9
अत: अभीष्ट संख्या : 9

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए

Simple Equations Class 7 Exercise 4.3 प्रश्न 1.
मापों के अनुसार, दो प्रकार की पेटियाँ हैं, जिनमें आम रखे हुए हैं। प्रत्येक बड़ी पेटी में रखे आमों की संख्या 8 छोटी पेटी में रखे आमों की सख्या से 4 अधिक है। प्रत्येक बड़ी पेटी में 100 आम हैं। प्रत्येक छोटी पेटी में कितने आम हैं ?
हल:
माना कि छोटी पेटी में आमों की संख्या = x है।
∴ 8 छोटी पेटियों में आमों की संख्या = 8x
अब, प्रश्नानुसार,
8x + 4 = 100
4 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर,
8x = 100 – 4
अथवा 8x = 96
दोनों पक्षों में 8 से भाग देने पर,
\(\frac { 8x }{ 8 }\) = \(\frac { 96 }{ 8 }\)
अथवा x = 12
अतः छोटी पेटी में आमों की संख्या = 12

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.3

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.3

प्रश्न 1.
निम्नांकित आकृतियों में अज्ञात x का मान ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.3 image 1
हल:
∵ त्रिभुज के तीनों अन्त:कोणों का योग 180° (दो समकोण) के बराबर होता है। अतः
(i) x+ 50° + 60° = 180°
या x + 110° = 180°
या x = 180° – 110° = 700
अतः x का अभीष्ट मान = 70°

(ii) x + 90° + 30° = 180°
या x + 120° = 180°
या x = 180° – 120° = 60°
अतः का अभीष्ट मान = 60°

(iii) x + 30° + 110° = 180°
या x + 140° = 180°
या x = 180° – 140° = 40°
अत: x का अभीष्ट मान = 40°

(iv) x + x + 50 = 180°
या 2x + 50° = 180°
या 2x = 180° – 50° = 130°
या x = \(\frac { 180 }{ 3 } \) = 60°
अतः x का अभीष्ट मान = 65°

(v) x + x + x = 180°
या 3x = 180°
या x = \(\frac { 180 }{ 3 } \) = 60°
अतः x का अभीष्ट मान = 60°

(vi) x + 2x + 90° = 180°
या 3x = 180° – 90° = 90°
या x = \(\frac { 90 }{ 3 } \) = 30°
अतः x का अभीष्ट मान = 30°

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नांकित आकृतियों में अज्ञात x और y का मान ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.3 image 2
हल:
(i) ∵ कोण y और 120° रैखिक युग्म बनाते हैं।
∴ y + 120° = 180°
या y = 180° – 120° = 60°
(∵ त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योग = 180°)
अब x + y + 50° = 180°
या x + 60° + 50° = 180°
या x + 110° = 180°
या x = 180° – 110° = 70°
अतः x = 70° और y = 60°

(ii) ∵ कोण y और 80° ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं,
∴ y = 80°
∵ त्रिभुज के तीनों अन्त:कोणों का योग 180° होता है।
∴ x + y + 50° = 180°
या x + 80° + 50° = 180°
या x + 130° = 180°
या x = 180° – 130° = 50°
अत: x = 50° और y = 80°

(iii) ∵ त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योग = 180°
∴ 50° + 60° + y = 180°
या 110° + y = 180°
या y = 180° – 110° = 70°
पुनः कोण x और y रैखिक युग्म बनाते हैं
∴ x + y = 180°
या x + 70° = 180°
या x = 180° – 70° = 110°
अतः x = 110° और y = 70°

(iv) ∵ कोण x और 60° ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं।
∴ x = 60°
अब, ∵ त्रिभुज के तीनों अन्त:कोणों का योग 180° होता है।
∴ x + 1 + 30° = 180°
या 60 + 1 + 30° = 180°
या y + 90° = 180°
या y = 180° – 90° = 90°
अतः x = 60° और y = 90°

(v) ∵ कोण । और 90° ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं,
∴ y = 90°
अब, ∵ त्रिभुज के तीनों अन्त:कोणों का योग = 180°
∴ x + x + y = 180°
या 2x + 90° = 180°
या 2x = 180° – 90°
= 90°
⇒ x = \(\frac { 90 }{ 2 } \) =45°
अतः x = 45° और y = 90°

(vi) त्रिभुज का एक अन्त:कोण y है। शेष दो कोण ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण x के बराबर हैं।
∴ x + x + y = 180°
या 2x + y = 180°
या 2x + x = 180° (∵ ∠x = ∠y)
या 3x = 180°
या x = \(\frac { 180 }{ 3 } \) = 60°
अतः x = 60° और y = 60°

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 184

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
एक त्रिभुज के दो कोण 30° तथा 80° हैं। इस त्रिभुज का तीसरा कोण ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि तीसरा कोण x है,
∵ त्रिभुज के तीनों अन्त:कोणों का योग = 180°
∴ 30° + 80° + x = 180°
या 110° + x = 180°
या x = 180° – 110° = 70°
अतः त्रिभुज का तीसरा कोण = 70°

प्रश्न 2.
किसी त्रिभुज का एक कोण 80° तथा शेष दोनों कोण बराबर हैं। बराबर कोणों में प्रत्येक कोण की माप ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि बराबर कोणों में प्रत्येक कोण x है।
∵ त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योग 180° होता है।
∴ x + x + 80° = 180°
या 2x + 80° = 180°
या 2x = 180° – 80° = 100°
या x = \(\frac { 100 }{ 2 } \) = 50°
अत: बराबर कोणों में प्रत्येक कोण = 50°

प्रश्न 3.
किन्हीं त्रिभुज के तीनों कोणों में 1 : 2 : 1 का अनुपात है। त्रिभुज के तीनों कोण ज्ञात कीजिए। त्रिभुज का दोनों प्रकार से वर्गीकरण भी कीजिए।
हल:
माना कि त्रिभुज के कोण x, 2x व x हैं।
∴ x + 2x + x = 180°
या 4x = 180°
या x = \(\frac { 180 }{ 4 } \) = 45°
त्रिभुज के कोण x = 45° तथा 2x = 2 × 45° = 90°
अत: त्रिभुज के कोण 45°, 90° और 45° हैं।
अतः त्रिभुज समकोण त्रिभुज है तथा यह समद्विबाहु त्रिभुज भी है।

MP Board Solutions

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
क्या कोई ऐसा त्रिभुज सम्भव है जिसके दो कोण समकोण हों ?
हल:
नहीं, ऐसा त्रिभुज सम्भव नहीं हैं जिसके दो कोण समकोण हों क्योंकि त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योग 180° होता है।

प्रश्न 2.
क्या कोई ऐसा त्रिभुज सम्भव नहीं है जिसमें दो | कोण अधिक कोण हों ?
हल:
नहीं, ऐसा त्रिभुज सम्भव नहीं है, जिसमें दो कोण अधिक कोण हों। यहाँ इस स्थिति में त्रिभुज के तीनों कोणों का योग दो समकोण से अधिक हो जाएगा।

प्रश्न 3.
क्या कोई ऐसा त्रिभुज सम्भव है जिसमें दो – कोण न्यून कोण हों ?
हल:
हाँ, ऐसा त्रिभुज सम्भव है जिसमें दो न्यून कोण हों।

प्रश्न 4.
क्या कोई ऐसा त्रिभुज सम्भव है जिसमें तीनों कोण 60° से अधिक हों ?
हल:
नहीं, ऐसा त्रिभुज सम्भव नहीं है जिसमें सभी तीनों कोण 60° से अधिक हों। इस स्थिति में त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° से अधिक हो जाएगा, लेकिन यह 180° के बराबर होना चाहिए।

प्रश्न 5.
क्या कोई ऐसा त्रिभुज सम्भव है जिसमें तीनों कोण 60° के हो ?
हल:
हाँ, ऐसा त्रिभुज सम्भव है जिसमें तीनों कोण 60° के हों।

प्रश्न 6.
क्या कोई ऐसा त्रिभुज सम्भव है। जिसमें तीनों कोण 60° से कम हों ?
हल:
नहीं, ऐसा त्रिभुज सम्भव नहीं है जिसमें तीनों कोण 60° से कम हों। ऐसी स्थिति में त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° से कम होगा जबकि यह 180° होना चाहिए।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 135-136

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
प्रत्येक आकृति में कोण x का मान ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.3 image 3
हल:
(i) आकृति समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें दो भुजाएँ समान हैं और समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं।
∴ अभीष्ट कोण x = 40°

(ii) आकृति समकोण समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसकी दो भुजाएँ समान हैं और समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं।
अतः दूसरी समान भुजा के सामने का कोण 45° है।
चूँकि हम जानते हैं कि त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता है। अतः
x + 45° + 45° = 180°
या x + 90° = 180°
या x = 180° – 90° = 90°
∴ अभीष्ट कोण x = 90°

(iii) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं और समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं,
∴ अभीष्ट कोण x = 50°

(iv) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं और समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं।
∴ आधार का दूसरा कोण = x.
अब, त्रिभुज के तीनों कोणों का योग = 180°
∴ x + x + 100° = 180°
या 2x + 100° = 180°
या 2x = 180° – 100°
= 80°
∴ अभीष्ट कोण x = \(\frac { 80 }{ 2 } \) = 40°

(v) आकृति में दो भुजाएँ समान हैं तथा एक कोण समकोण है और समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं।
∴ दूसरा कोण = x
∵ त्रिभुज के तीनों अन्त: कोणों का योग = 180°
∴ x + x + 90° = 180°
या 2x = 180° – 90° = 90°
∴ अभीष्ट कोण x = \(\frac { 90 }{ 2 } \) = 45°

(vi) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं और त्रिभुज में समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं।
∴ दूसरा कोण भी x होगा।
∵ त्रिभुज के तीनों कोणों का योग = 180°
∴ x + x + 40° = 180°
या 2x + 40° = 180°
या 2x = 180° – 40° = 140°
∴ अभीष्ट कोण x = \(\frac { 140 }{ 2 } \) = 70°

(vii) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं और त्रिभुज में समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं।
∴ दूसरा आधार का कोण = x
∵ दूसरा आधार कोण x और 120° रैखिक युग्म बनाते हैं।
∴ x + 120° = 180°
∴ अभीष्ट कोण x = 180° – 120°
= 60°

(viii) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं और त्रिभुज में समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं।
∴ दूसरा आधार का कोण = x
चूँकि सम्मुख अत: कोणों का योग = बाह्य कोण
∴ x + x = 110°
या 2x = 110°
∴ अभीष्ट कोण x = \(\frac { 110 }{ 2 } \) = 55°

(ix) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं और त्रिभुज में समान भुजाओं के सामने के कोण समान होते हैं।
∴ दूसरा आधार का कोण = x
साथ ही, ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण x और 30° बराबर हैं।
∴ अभीष्ट कोण x = 30°

प्रश्न 2.
प्रत्येक आकृति में x तथा y के मान ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.3 image 4
हल:
(i) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं।
∴ समान भुजाओं के सामने के कोण समान हैं।
चूँकि एक आधार का कोण = y
∴ दूसरा आधार का कोण = y
अब, दूसरा आधार कोण y और 120° रैखिक युग्म बनाते हैं।
∴ y + 120° = 180°
या y = 180° – 120° = 60°
अब, त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योग = 180°
∴ x + y + y = 180°
या x + 2y = 180°
या x + 2 × 60° = 180°
या x = 180° – 120° = 60
अतः, x = 60° और y = 60°

(ii) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं।
∴ समान भुजाओं के सामने के कोण समान हैं।
∵ समान कोणों में एक कोण x है, अतः दूसरा कोण = x साथ ही, त्रिभुज समकोण त्रिभुज है
∴ तीसरा कोण = 90°
अब, त्रिभुज के तीनों अन्त:कोणों का योग = 180°
∴ x + x + 90° = 180°
या 2x + 90° = 180°
या 2x = 180° – 90° = 90°
या x = \(\frac { 90 }{ 2 } \) = 45°
अब, दूसरा कोण x और रैखिक युग्म बनाते हैं।
∴ x + y = 180°
या 45° + y = 180°
∴ y = 180° – 45° = 135°
अतः x = 45° और y = 135°

(iii) आकृति में त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हैं।
∴ समान भुजाओं के सामने के कोण समान हैं।
समान कोण में एक कोण x है।
अतः दूसरा आधार कोण = x
त्रिभुज का तीसरा कोण = ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण
= 92°
अब, त्रिभुज के तीनों अन्त:कोणों का योग = 180°
∴ x + x + 92° = 180°
या 2x + 92° = 180°
या 2x = 180° – 92° = 88°
या x = \(\frac { 88 }{ 2 } \) = 44°
अब, दूसरा आधार कोण x और y रैखिक युग्म बनाते हैं।
∴ x + y = 180°
या 44° + y = 180°
या y = 180° – 44° = 136°
अतः x = 44° और y = 136°

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 137

प्रश्न 1.
अपनी अभ्यास-पुस्तिका में कोई तीन त्रिभुज, जैसे – ∆ABC, ∆PQR और ∆XYZ बनाइए। अपने पैमाने की सहायता से इन त्रिभुजों की भुजाओं को मापकर, एक तालिका के रूप में निम्न प्रकार से लिखिए
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.3 image 5
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.3 image 6
पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 138-139

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 10 बने और बिखरे

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 10 बने और बिखरे

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 10 प्रश्न-अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Class 7 Hindi Chapter 10 MP Board प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. सुख = (क) प्यास
2. रेशमी = (ख) संन्यासी
3. भूखा = (ग) सुविधा
4. बैरागी = (घ) पगड़ी
उत्तर
1. (ग), 2. (घ), 3. (क), 4. (ख)

MP Board Class 7th Hindi Chapter 10 प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. शिष्य सामान समेटकर ……………… बांध रहा है। (पोटली बिस्तर)
2. यह व्यक्ति तो बड़ा ……………. निकला। (सभ्य/असभ्य)
3. हम ……………. से ही पैदल चल रहे हैं। (सुबह/शाम)
4. तुम्हें इतना …………… नहीं होना चाहिए। (अधीर/विकल)
5. महिला …………. पर घड़ा रखे आ रही है। (सिर/कंधे)
6. शिष्य, गाँव चलकर थोड़ा ……………… कर लें। (भोजन/विश्राम)
उत्तर
1. पोटली
2. असभ्य
3. सुबह
4. अधीर
5. सिर
6. विश्राम।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 10 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

MP Board Class 7 Hindi Chapter 10 प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए

(क)
शिष्य किसे रोकने के लिए खड़ा रहा?
उत्तर
शिष्य प्यास से व्याकुल था, इसलिए वह किसी गाँववासी से पानी प्राप्त करने के लिए खड़ा रहा।

(ख)
शिष्य गुरु से बैठने के लिए क्यों कहता है?
उत्तर
शिष्य थककर चूर हो गया, वह आराम करने के लिए गुरु से बैठने के लिए कहता है।

(ग)
मार्ग में मिलने वाले व्यक्ति की वेश-भूषा कैसी थी?
उत्तर
मार्ग में मिलने वाला व्यक्ति रेशमी पगड़ी, मोतियों की माला, कीमती जूतियाँ और सुंदर रेशमी वस्त्र पहने था।

(घ)
संतों को किसकी उपेक्षा नहीं करना चाहिए?
उत्तर
संतों को असभ्यो और कुसंस्कृतियों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

(ङ)
गुरु और शिष्य किस बात की शिक्षा देने निकले थे?
उत्तर
गुरु और शिष्य लोगों को सन्मार्ग की शिक्षा देने निकल थे।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 10 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 7 Hindi Lesson 10 Question Answer प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखिए

(क)
साधना के मार्ग में आने वाली मुश्किलों को कैसे जीता जा सकता है?
उत्तर
गुरु कहते हैं हम, लोगों को सन्मार्ग की शिक्षा देने निकले हैं आराम करने के लिए नहीं साधना के मार्ग में ऐसी कठिनाइयाँ आती ही हैं। धैर्य और संयम से इनको जीतना होगा। संतों को सुख-सुविधाओं की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

(ख)
गुरुजी ने सभ्य व असभ्य गाँववासियों के लिए ईश्वर से क्या प्रार्थना की?
उत्तर-गुरु ने असभ्य गाँववासियों के लिए ईश्वर से माँगा कि इन लोगों पर कृपा करना। ये सदा इसी गाँव में बने रहे। जबकि सभ्य गाँव के लिए कहा-इस गाँव के लोग अत्यंत सभ्य और सुशील गाँव के लिए कहा-इस गाँव के लोग अत्यंत सभ्य औरा सुशील हैं। इन्हें सारे संसार में बिखरा दे।

(ग)
शिष्य के जल पिलाने की बात पर महिला ने क्या कहा?
उत्तर
शिष्य के जल पिलाने की बात पर महिला ने कहा-घड़ा मेरा, कुएँ से जल मैंने भरा, तुम्हें क्यों दे दूं? जाओ, खुद निकालो और पियो आलसी कहीं के…।

(घ)
एकांकी में आए पात्रों में से जिस पात्र से आप अधिक प्रभावित हुए हैं, उसके बारे में तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर
एकांकी में सबसे प्रभावी व्यक्तित्व गुरु जी हैं-उनकी तीन विशेषताएँ हैं :

  • वे कठिन स्थिति में भी मुस्कराते रहते थे।
  • उन्होंने सभ्य-असभ्य सभी प्रकार के लोगों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते थे।
  • वे सर्वदा सन्मार्ग पर चलते रहते हैं।

(ङ)
“हे, ईश्वर हमारी गलतियों को क्षमा करें” किसने, किससे, क्यों कहा?
उत्तर
‘हे ईश्वर, हमारी गलतियों को क्षमा करें…’ ये शब्द गुरु जी ने ईश्वर के समक्ष कहे और इसलिए | कहे ताकि उनके हृदय में करुणा, संतोष, प्रेम, सहिष्णुता
और विनय का वास हो।

भाषा की बात

Class 7th Hindi Chapter 10 MP Board प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए
हृदय, वस्त्र, संस्कृति, स्पर्श, विश्राम, भ्रष्ट
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

MP Board Solutions

Class 7 Hindi Chapter 10 Question Answer प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में शुद्ध वर्तनी पर गोला लगाइए
उत्तर
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 10 बने और बिखरे 1

Class 7 Chapter 10 Hindi प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों के वचन परिवर्तन कीजिए
गलती, संन्यासी, शिष्य, यात्रियों, व्यक्ति, पुत्र, गाड़ियाँ, टुकड़ा
उत्तर
शब्द – वचन परिवर्तन
गलती = गलतियाँ
संन्यासी = संन्यासियों
शिष्य = शिष्यों
यात्रियों = यात्री
व्यक्ति = व्यक्तियों
पुत्र = पुत्रों
गाड़ियाँ = गाड़ी
टुकड़ा = टुकड़े

विज्ञान भारती कक्षा 7 पाठ 10 प्रश्न 7.
उपर्युक्त उदाहरण के अनुसार ‘आ’ उपसर्ग का प्रयोग करते हुए पाँच नए शब्द बनाइए।
उत्तर
“आ’ उपसर्ग का प्रयोग करके पाँच नए शब्द :

  • आवृत्ति = आ-वृत्ति
  • आसक्त = आ+सक्त
  • आरोही = आ+रोही
  • आखेट = आ+खेट
  • आसमान = आ+समान

MP Board Solutions

Class 7 Hindi Chapter 10 प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
सभ्य, शांत, न्याय, अनुकूल, बल।
उत्तर

  • शब्द – विलोम
  • सभ्य = असभ्य
  • शांत = अशांत
  • न्याय = अन्याय
  • अनुकूल = प्रतिकूल
  • बल = निर्बल

बने और बिखरे पाठ का परिचय

प्रस्तुत एकांकी में लेखक ने अलग उदाहरणों से लोगों की प्रवृत्ति को उजागर किया है। गुरु और शिष्य अपने पथ पर चले जा रहे हैं। शिष्य का प्यास से बुरा हाल है। उन्हें एक व्यक्ति मिलता है। शिष्य उसे पूछता है कि कहीं कुँआ या सरोवर मिलेगा। व्यक्ति घूरकर चला जाता है। आगे उन्हें एक औरत मिलती है। जिसके सिर पर पानी का घड़ा है। शिष्य बड़े आग्रह से पानी के लिए कहता है। वह औरत भी उन्हें कामचोर कहकर चली जाती है। आगे एक संपन्न व्यक्ति मिलता है, वह भी गुरु और शिष्य को अनदेखा करके चला जाता है। वे दोनों अपने पथ पर बढ़ते रहते हैं। गुरु अपनी प्रार्थना में कहता है कि इस गाँव के लोग सदा बने रहें। शिष्य हैरान होता है। आगे जाकर वे अन्य गाँव में पहुँचते है, जहाँ उनका बड़ा मान किया जाता है तथा उनकी वंदना की जाती है। गुरु अपनी प्रार्थना में कहते हैं कि पहले गाँव के बरे लोगों के लिए आपने दिया जबकि इस भले गाँव के लिए बिखरने का। गुरु कहते हैं बरे लोगों का नहीं फैलना ही समाज के लिए उचित है।

MP Board Class 7th Hindi Solutions

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 7 सिक्के की आत्मकथा

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 7 सिक्के की आत्मकथा

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 7 प्रश्न-अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

MP Board Class 7th Hindi Chapter 7 प्रश्न 1.
(क) जोड़ी बनाइए
1. आर्थिक = (क) यात्रा
2. विश्राम = (ख) समय
3. प्राचीन = (ग) उन्नति
4. अनंत = (घ) भवन
उत्तर
1. (ग), 2. (घ), 3. (ख), 4. (क)

Class 7 Hindi Chapter 7 MP Board प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. टकसाल की चहल-पहल मुझे …… वातावरण का अनुभव हुआ। (नवीन/प्राचीन)
2. कई मशीनों की गड़गड़ाहट वातावरण में ………. लगी। (चुभने गूंजने)
3. उसरा अनक प्रकार का …………… मिली हुई थी। (धातुएँ/वस्तुएँ)
4. मनुष्य की ……………. उन्नति के बाद मेरी यात्र की गति बढ़ गई है। (मानसिक/आर्थिक)
उत्तर
1. नवीन
2. गूंजने
3. धातुएँ
4. आर्थिक

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 7 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 7th Hindi Chapter 7 MP Board प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए

(क)
सिक्के को पाकर मनुष्य कैसा महूसस करता है?
उत्तर-सिक्के को पाकर मनुष्य आनंद से खिल उठता है।

(ख)
धरती की सतह के अंदर सिक्के का रूप कैसा था?
उत्तर
धरती की सतह के अंदर सिक्का अयस्क के रुप था।

(ग)
टकसाल किसे कहते हैं? .
उत्तर
टकसाल में धातु को पिघलाकर सिक्कों के रुप में ढाला जाता है।

(घ)
सिक्के के विश्राम की जगह कौन-सी है?
उत्तर
प्राचीन समय में सिक्के सोने, चाँदी, ताँबे तथा अन्य धातुओं के मिश्रण से बनते थे।

MP Board Solutions

MP Board Class 7 Hindi Chapter 7 प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्य में दीजिए

(क)
धरती की सतह से टकसाल तक सिक्के की यात्रा कैसी थी?
उत्तर
जमीन की सतह के नीचे धातु अयस्के के रुप में पाई जाती है। खोजकर्ता अपनी रोशनीयुक्त टोपी पहने उन अयस्कों के टुकड़े-टुकड़े किए तथा अपनी प्रयोगशाला में मशीनों द्वारा पीटा। भट्ठियों में डालकर इस अशुद्ध धातु को शुद्ध किया जाता है। यह धातु टकसाल में जाकर फिर से गर्म की जाती है तथा सिक्कों के रुप में ढाली जाती है।

(ख)
स्वतंत्रता के पश्चात् सिक्के के रूप में क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर
आजादी के बाद के वातावरण में सिक्कों का मान बढ़ा। इसके एक ओर अशोक चिह तथा दूसरी ओर इसका मूल्य व जन्म वर्ष अंकित किया गया। वास्तव में सिक्का समाज के प्रत्येक वर्ग के पास रहकर समाज में सबको समान सेवाएं दे रहा है इसीलिए सब लोग मेरा आदर करते हैं।

(ग)
अल्पबचत की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर
भविष्य में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों का अंदाजा लगावा मुश्किल है, इसलिए हमें अपनी वर्तमान आय का एक हिस्सा गुल्लक में रखना चाहिए अर्थात अल्पबचत करनी चाहिए ताकि भावी आर्थिक संकट का मुकाबला कर सके।

(घ)
कागज के नोट की तुलना में सिक्का अधिक समय तक अपनी सेवाएँ क्यों देता है?
उत्तर
कागज के नोट की तुलना में सिक्का अधिक समय तक अपनी सेवाएँ इसलिए देता है क्योंकि सिक्का धातु का बनता और धातु कागज की तुलना में अधिक उपयोगी है। इसीलिए सिक्के का अस्तित्व अभी तक बना हुआ है।

(ङ)
सक्कों की कमी क्यों हो जाती है?
उत्तर
सिक्कों की गति के साथ-साथ मुद्रा की अन्य विधियों का चलन बढ़ा है। सिक्कों की इस गति के कारण तथा टकसाल में और अधिक सिक्कों के न बनने से इसकी कमी कभी-कभी समस्या बन जाती है।

MP Board Solutions

भाषा की बात

Class 7 Hindi Bhasha Bharti प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए
गड़गड़ाहट, अयस्क, प्रजातंत्र, अस्तित्व
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

MP Board Class 7 प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए
चिन्ह, अत्यधिक, जनम, कष्ट, मनुश्य
उत्तर
अशुद्ध वर्तनी – शुद्ध वर्तनी
चिन्ह – चिह
अत्याधिक – अत्यधिक
जनम – जन्म
कष्ट – कष्ट
मनुश्य – मनुष्य

MP Board Class 7 Hindi प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द कीजिए
नवीन, सम्मान, कैद, अपना, भारी,
उत्तर
शब्द
विलोम नवीन = प्राचीन सम्मान = अपमान कैद = आजाद अपना = पराया भारी = हल्का

MP Board Solutions

सिक्के की आत्मकथा पाठ का परिचय प्रस्तुत

1. पाठ में लेखक ने सिक्के के महत्त्व को बड़ी सुगमता से दर्शाया है। सिक्के के प्रारंभिक रूप धातु से लेकर उसके सिक्के के रुप में ढलने की प्रक्रिया बताई गई है। प्रारंभ में सिक्कों में कई धातुओं का मिश्रण होता था। सिक्कों की विश्वसनीयता और पहचान के लिए प्राचीन समय से ही राजाओं ने इसके एक और अपने राज्य की मुद्रा तथा दूसरी ओर मुल्य अंकित कर ढाला। सोने, चाँदी तथा ताँबे के सबसे अधिक सिक्के बने। एक राजा ने अपनी पहचान चमड़े के रूप में चलाकर अर्जित की। आजादी के बाद सिक्के के एक ओर अशोक चिह्न तथा दूसरी ओर मूल्य व जन्म वर्ष अंकित किया गया। आज विनिमय, बचत, बैंकिग तथा अन्य कई सुविधाओं से लोग ओतप्रोत हैं। इस तरह सिक्कों का महत्त्व सदियों तक चलता रहेगा।

सिक्के की आत्मकथा संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या

1. मैं पहले इस …. बाहर ले आए।

शब्दार्थ-मनमोहक = मन को लुभाने वाला; अयस्क = कच्ची धातुः पदचाप = पैरों की आवाज।

संदर्भ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘सुगम भारती’ (हिंदी सामान्य) भाग-7 के पाठ-7 ‘सिक्के की आत्मकथा’ से ली गई हैं।

प्रसंग-इसमें धातु को अयस्क के रुप में निकाला जाता है।

व्याख्या-धातु सदियों से धरती की सतह में अयस्क के रुप में विद्यमान थी। इसका कोई प्रत्यक्ष रुप नहीं था। किंतु खोजकर्ताओं और उनकी वेशभूषा सर्वथा भिन्न थी। उनकी टोपी पर से प्रकाश चमक रहा था। . विशेष-अयस्क की पहचान की चर्चा की गई है।

MP Board Solutions

2. मुझमें अनेक………चलाकर अर्जित की।। (पृ. 36)

शब्दार्थ – धधकती = तेजी से जलती; टकसाल = सिक्के ढालने का स्थान; अत्यधिक = बहुत अधिक;
वैभव = ऐश्वर्य; अर्जित = हासिल करना।

संदर्भ – पूर्ववत्। प्रंसग-इमसें अयस्क से धातु अलग करने के बारे में बताया गया है।

व्याख्या-जब अयस्क को देखा गया तो पता चला कि उसमें कई अशुद्धियाँ मिली है अतः अशुद्ध धातु को भट्टी में झोंका गया तथा उसे शुद्ध किया और टकसाल |पहुँचाया गया। टकसाल में धातु को दोबारा गर्म किया गया और वह पिघल गई। इस तरल को गोल-मोल सांचों में डाल दिया गया तथा अनेक सिक्के बना लिए गए। सिक्कों की पहचान के लिए प्राचीन समय से ही राजाओं ने इसके एक ओर अपने राज्य की मुद्रा तथा दूसरी ओरा इसका मूल्य अंकित कर ढाला! एक राजा ने तो अपनी पहचान चमड़े के रुप में मुझे चलाकर अर्जित की।

विशेष – इसमें धातु को सिक्के में बदलने तक को दर्शाया गया है।

MP Board Class 7th Hindi Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1

प्रश्न 1.
∆PQR में भुजा \(\overline{Q R}\) का मध्य-बिन्दु D है
\(\overline{P M}\) ….है।
PD….है।
क्या QM= MR ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 1
हल:
\(\overline{P M}\), शीर्षलम्ब है।
\(\overline{P D}\), माध्यिका है।
नहीं, QM ≠ MR, क्योंकि QR का मध्य-बिन्दु M नहीं है।

प्रश्न 2.
निम्न के लिए अनुमान से आकृति खींचिए :
(a) ∆ABC में, BE एक माध्यिका है।
(b) ∆PQR में, PQ और PR त्रिभुज के शीर्षलम्ब हैं।
(c) ∆XYZ में, YL एक शीर्षलम्ब उसके बहिर्भाग में है।
हल:
(a) संलग्न चित्र में, BE,∆ABC की माध्यिका है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 2

(b) समकोण ∆PQR में, PQ तथा PR त्रिभुज के शीर्षलम्ब हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 3

(c) संलग्न चित्र में, YL, ∆XYZ का शीर्षलम्ब है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 4

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
आकृति खींचकर पुष्टि कीजिए कि एक समद्विबाहु त्रिभुज में शीर्षलम्ब व माध्यिकाएँ एक ही रेखाखण्ड हो सकता है।
हल:
माना कि ∆ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसकी भुजा AB = AC
त्रिभुज की माध्यिका AM खींची। अब चाँद की सहायता से ∠AMC को मापते हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 5
मापने पर, ∠AMC = 90°
∴ AM ⊥ BC
अत: ∆ABC की, अत: \(\overline{A M}\) माध्यिका और शीर्षलम्ब दोनों ही है।

इन्हें कीजिए

प्रश्न 1.
एक त्रिभुज ABC खींचिए और इसकी एक भुजा \(\overline{B C}\) को एक ओर बढ़ाइए चित्र (i)]। शीर्ष C पर बने कोण ACD पर ध्यान दीजिए। यह कोण ∆ABC के बर्हिभाग में स्थित है। हम इसे ∆ABC के शीर्ष पर बना एक बाह्य कोण कहते हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 6
स्पष्ट है कि ∠BCA तथा ∠ACD परस्पर संलग्न कोण हैं। त्रिभुज के शेष दो कोण, ∠A तथा ∠B बाह्य कोण ACD के दो सम्मुख अन्त:कोण या दूरस्थ अन्तःकोण कहलाते हैं। अब काटकर या अक्स (Trace copy) लेकर ∠A तथा ∠B एक-दूसरे के संलग्न मिलाकर ∠ACD पर रखिए जैसा कि चित्र (ii) में दिखाया गया है। क्या वे दोनों कोण ACD को पूर्णतया आच्छादित करते हैं ? क्या आप कह सकते हैं,
m∠ACD = m∠A + m∠B?
हल:
हाँ, वे दोनों कोण ACD को पूर्णतया आच्छादित करते हैं।
हाँ, m∠ACD = m∠A + m∠B

प्रश्न 2.
छात्र इस क्रियाकलाप को स्वयं करें।
पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 130

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
एक त्रिभुज के लिए बाह्य कोण भिन्न-भिन्न प्रकार से बनाये जा सकते हैं। इनमें से तीन भिन्न प्रकार के दिखाए गए हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 7

इनके अतिरिक्त तीन और प्रकार से भी बाह्य कोण बबनाये जा सकते हैं। इन्हें भी अनुमान से बनाइए।
हल:
तीन अन्य प्रकार से बने बाह्य कोण –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 8

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
किसी त्रिभुज के एक शीर्ष पर बने दोनों बाह्य कोण क्या परस्पर समान होते हैं ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 9
हाँ ∆ABC की भुजा AC व BC को आगे बढ़ाने पर हमें क्रमश: ∠BCP व ∠ACQ प्राप्त होते हैं जो कि शीर्षाभिमुख हैं।
∴ ∠BCP = ∠ACQ
∴ त्रिभुज के प्रत्येक शीर्ष पर एक बाह्य कोणों का एक युग्म होगा जो आपस में समान होंगे।

प्रश्न 3.
किसी त्रिभुज के एक बाह्य कोण और उसके संलग्न अन्तःकोण के योग के बारे में आप क्या कह सकते हैं?
हल:
एक त्रिभुज के एक बाह्य कोण और उसका संलग्न कोण रैखिक युग्म बनाते हैं।
∴ बाह्य कोण + अन्त: कोण = 180°

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
प्रत्येक दशा में अन्तः सम्मुख कोणों के बारे में आप क्या कह सकते हैं, जबकि बाह्य कोण है –
(i) एक समकोण
(ii) एक अधिककोण
(iii) एक न्यूनकोण।
हल:
(i) प्रत्येक अन्तः सम्मुख कोण न्यून कोण होगा।
(ii) कम-से-कम एक अन्तः सम्मुख कोण न्यूनकोण होना चाहिए।
(iii) प्रत्येक अन्तः सम्मुख कोण न्यून कोण होगा।

प्रश्न 2.
क्या किसी त्रिभुज का कोई बाह्य कोण एक सरल कोण भी हो सकता है?
हल:
नहीं, किसी त्रिभुज का कोई बाह्य कोण सरल कोण नहीं हो सकता, क्योंकि अन्तः कोण शून्य नहीं हो सकते हैं।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
किसी त्रिभुज में एक बाह्य कोण की माप 70° है और उसके अन्तः सम्मुख कोणों में से एक की माप 25° है। दूसरे अन्तः सम्मुख कोण की माप ज्ञात कीजिए।
हल:
बाह्य कोण = 70°, अन्तः सम्मुख कोण = 25°
माना कि दूसरा अन्तः सम्मुख कोण = x°

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 131

अत: दोनों अन्तः सम्मुख कोणों का योग = बाह्य कोण
∴ x° + 250 = 70°
या x° = 70° – 25° = 45°

प्रश्न 2.
किसी त्रिभुज के दो अन्तः सम्मुख कोणों की माप 60° तथा 80° है। उसके बाह्य कोण की माप ज्ञात कीजिए।
हल:
अन्तः सम्मुख कोण = 60° व 80°
∵ बाह्य कोण = दो सम्मुख अन्त:कोणों का योग
∴ बाह्य कोण = 60° + 80° = 140°

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
क्या इस चित्र में कोई त्रुटि है? टिप्पणी करें।
हल:
हम जानते हैं कि किसी त्रिभुज का बाह्य कोण अपने दोनों सम्मुख अन्त:कोणों के योग के बराबर होता है।
यहाँ प्रत्येक अन्त:कोण 50° है और बाह्य कोण भी 50° है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 10
∴ इन मापों से त्रिभुज नहीं बन सकता है।
(∵ 50° ≠ 50° + 50°)

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

MP Board Class 7th Science Chapter 4 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अन्तर लिखिए।
उत्तर:
समानता:

  1. दोनों ही थर्मामीटर में एक लम्बी, बारीक तथा एक समान व्यास की काँच की नली होती है।
  2. दोनों थर्मामीटरों के बल्ब में पारा भरा होता है।

अन्तर:

प्रयोगशाला तापमापी डॉक्टरी तापमापी
प्रयोगशाला तापमापी शरीर के ताप के अतिरिक्त अन्य वस्तुओं के ताप मापने के उपयोग में लाते हैं। डाक्टरी तापमापी को शरीर का ताप मापने के लिए उपयोग में लाते हैं।
इसका परिसर -10°C से -110°C होता है। इसका परिसर 35°C से 45°C होता है।
इस तापमापी की लम्बाई प्रयोगशाला तापमापी से कम होती है। इस तापमापी की लम्बाई डॉक्टरी तापमापी कीअपेक्षा अधिक होती है।

प्रश्न 2.
ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा-रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. ऊष्मा चालक: लोहा तथा ताँबा।
  2. ऊष्मा-रोधी: लकड़ी तथा प्लास्टिक।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी ……. द्वारा प्राप्त होती है।
  2. उबलते हुए पानी का ताप तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
  3. ताप को डिग्री ….. में मापते हैं।
  4. बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण के प्रक्रम को … कहते हैं।
  5. स्टील की एक ठण्डी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानान्तरण ……. प्रक्रम द्वारा करेगी।
  6. हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ……. रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते है।

उत्तर:

  1. तापमापी।
  2. डॉक्टरी।
  3. सेल्सियस।
  4. विकिरण।
  5. चालन।
  6. गहरे।

प्रश्न 4.
कॉलम A में दिए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा 1
उत्तर:
(क) → (iv)
(ख) → (iii)
(ग) → (ii)
(घ) → (i)

प्रश्न 5.
सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
कई परतों से बने वस्त्र में उसकी परतों के बीच में वायु की परतें विद्यमान रहती है। वायु ऊष्मारोधी होती है। यह वायु हमारे शरीर की ऊष्मा को ठण्डे परिवेश की ओर विकरित होने से रोकती है। चूँकि एक मोटे वस्त्र की अपेक्षा उसी मोटाई का कई परतों से बना वस्त्र अधिक मात्रा में ऊष्मा को विकरित होने से रोक सकेगा। अत: यह वस्त्र हमें अधिक उष्णता प्रदान करेगा।

प्रश्न 6.
पाठ्य पुस्तक में चित्र को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरित हो रही है।
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा 2

प्रश्न 7.
गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
घरों की बाहरी दीवारों पर सफेद पेंट करने से दीवारों के पृष्ठ ऊष्मा के बुरे उत्सर्जक हो जाते हैं, वे आपतित ऊष्मीय विकिरण के अधिकांश भाग को परावर्तित कर देते हैं, जिससे अधिक गर्मी महसूस नहीं होती है। इसलिए गरम जलवायु के स्थानों पर घरों की बाहरी दीवारों पर सफेद पेंट करने का परामर्श दिया जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
30°C के एक लिटर जल को 50°C के एक लिटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा:

  1. 80°C
  2. 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम।
  3. 20°C
  4. 30°C तथा 50°C के बीच।

उत्तर:
30°C तथा 50°C के बीच।

प्रश्न 9.
40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा:

  1. लोहे की गोली से जल की ओर स्थानान्तरित होगी।
  2. न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
  3. जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
  4. दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।

उत्तर:
न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।

प्रश्न 10.
लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा:

  1. चालन के कारण ठण्डा हो जाएगा।
  2. संवहन के कारण ठण्डा हो जाएगा।
  3. विकिरण के कारण ठण्डा हो जाएगा।
  4. ठण्डा नहीं होगा।

उत्तर:
ठण्डा नहीं होगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्राय: कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है:

  1. ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
  2. ऐसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।
  3. स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
  4. स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।

उत्तर:
स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 24 सिक्ख एवं मराठा शक्ति का उत्कर्ष

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 24 सिक्ख एवं मराठा शक्ति का उत्कर्ष

MP Board Class 7th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) ‘खालसा’ समूह का निर्माण किया
(अ) गुरु गोविन्द सिंह ने
(ब) गुरु तेगबहादुर ने
(स) बंदा बहादुर ने
(द) गुरु हरगोविन्द ने।
उत्तर:
(अ) गुरु गोविन्द सिंह ने

(2) मराठा शक्ति के संगठन का श्रेय है –
(अ) सम्भाजी को
(ब) शाहजी को
(स) शिवाजी को
(द) पेशवा को।
उत्तर:
(स) शिवाजी को

(3) शिवाजी की बढ़ती शक्ति को देखकर बीजापुर के सुल्तान ने शिवाजी का दमन करने के लिए किसे भेजा था ?
(अ) अफजल खाँ को
(ब) आदिल खाँ को
(स) शाइस्ता खाँ को
(द) हसनशाह को।
उत्तर:
(अ) अफजल खाँ को

(4) शिवाजी के अष्टप्रधान में सर्वोच्च स्थान था –
(अ) अमात्य का
(ब) सचिव का
(स) पण्डित राव का
(द) पेशवा का।
उत्तर:
(द) पेशवा का।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) “सच्चा पादशाह” की उपाधि …………. को दी गई।
(2) सिक्खों के प्रथम गुरु …………… थे।
(3) शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक कराकर …………. की उपाधि धारण की।
(4) शिवाजी के राज्य की आय का साधन ………….. था।
उत्तर:
(1) बन्दा बहादुर
(2) गुरुनानक
(3) छत्रपति
(4) भूमि कर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 24 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) गुरु गोविन्द सिंह ने सिक्ख शक्ति को मजबूत करने के लिए क्या प्रयास किये थे ?
उत्तर:
गुरु गोविन्द सिंह ने सिक्ख शक्ति को मजबूत करने के लिए राजकीय चिन्ह और सैनिक वेशभूषा धारण की। उन्होंने सिक्खों से भेट में घोड़े और शस्त्र लेना प्रारम्भ किया तथा समस्त सिक्खों को शस्त्र रखने को कहा।

(2) शिवाजी को प्रारम्भिक जीवन में किस प्रकार की शिक्षा मिली?
उत्तर:
शिवाजी को प्रारम्भिक जीवन में स्वतन्त्रता और सदाचार की शिक्षा मिली।

(3) शिवाजी ने अफजल खाँ का वध क्यों किया ?
उत्तर:
अफजल खाँ ने शिवाजी को षड्यन्त्र से मारने की योजना बनाई, शिवाजी को इस षड्यन्त्र का पता चल गया। उन्होंने अपनी रक्षा के लिए अफजल खाँ का वध कर दिया।

(4) टिप्पणी लिखिए –
(अ) अष्ट प्रधान
(ब) शिवाजी की सैनिक व्यवस्था।
उत्तर:
(अ) अष्ट प्रधान-शिवाजी ने शासन प्रबन्ध में सहायता और परामर्श के लिए आठ मन्त्रियों की एक परिषद् बनाई, जिसे अष्ट प्रधान कहा जाता है। इस परिषद् में प्रत्येक व्यक्ति अपने विभाग का प्रमुख होता था, परन्तु सभी शिवाजी की अध्यक्षता में काम करते थे। ये अष्ट प्रधान इस प्रकार थे –

  • पेशवा (प्रधानमन्त्री)
  • अमात्य (वित्तमन्त्री)
  • सुमंत (विदेश मन्त्री)
  • मन्त्री
  • सचिव
  • पंडितराव (पुरोहित)
  • सेनापति
  • न्यायाधीश।

(ब) शिवाजी की सैनिक व्यवस्था-शिवाजी ने नियमित एवं स्थायी सेना की व्यवस्था की थी। उनकी सेना में पैदल, अश्वारोही और जल सेना थी। सैनिकों पर कठोर अनुशासन व नियन्त्रण रहता था। पवित्र ग्रन्थों रामायण, गीता, कुरान आदि की रक्षा करना व बच्चों, वृद्धों तथा स्त्रियों का अपमान न होने देना, यह सैनिकों का प्रमुख कर्त्तव्य था।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 24 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) मुगल तथा सिक्ख सम्बन्धों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
मुगल तथा सिक्खों के बीच सम्बन्ध अच्छे नहीं थे। वे जीवनभर मुगल सम्राटों के धार्मिक अत्याचारों और धर्मान्धता की नीति के विरुद्ध संघर्ष करते रहे। जहाँगीर ने अपने विद्रोही पुत्र खुसरो को सहायता देने के आरोप में गुरु अर्जुनदेव का वध कर दिया। गुरु गोविन्दसिंह के शक्तिशाली संगठन को देखकर उनके दो पुत्रों को जीवित चुनवाकर मार डाला तथा औरंगजेब के उत्तराधिकारी फर्रुखसियर ने बंदा बहादुर को यातना देकर मरवा दिया। सन् 1764 में अमृतसर में सिक्खों ने इकट्ठे होकर देग, तेग, फतेह चिन्हों वाले चाँदी के सिक्के जारी करके सिक्ख सम्प्रभुता की प्रथम घोषणा की।

(2) शिवाजी में उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता थी।स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
शिवाजी के शासन प्रबन्ध का मुख्य उद्देश्य प्रजा की सुख-समृद्धि तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए श्रेष्ठ सेना का गठन करना था। शिवाजी राज्य के सर्वेसर्वा थे। असीम निरंकुश शक्तियों के होते हुए भी शिवाजी ने उनका उपयोग जन-कल्याण के कार्यों के लिए किया। वे वीर सेनानायक, कूटनीतिज्ञ व उत्तम शासक थे। धार्मिक सहिष्णुता, उच्चकोटि का चरित्र, न्यायप्रियता और कुशल प्रशासन के कारण, वे महान शासक के रूप में प्रसिद्ध हुए। उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता के कारण शिवाजी ने अपना शासन सुचारु रूप से चलाया। अतः हम कह सकते हैं कि शिवाजी में उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता थी।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 1

MP Board Class 7th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) भारत में मध्यकाल का आरम्भ माना जाता है –
(अ) तेरहवीं शताब्दी से
(ब) सातवीं शताब्दी से
(स) आठवीं शताब्दी से
(द) बारहवीं शताब्दी से।
उत्तर:
(स) आठवीं शताब्दी से

(2) तंजौर के प्रसिद्ध राजराजेश्वर मन्दिर का निर्माण करवाया था –
(अ) राजराज प्रथम
(ब) राजेन्द्र प्रथम
(स) कृष्ण प्रथम
(द) कृष्ण द्वितीय।
उत्तर:
(अ) राजराज प्रथम

(3) संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष थे –
(अ) डा. हरीसिंह गौर
(ब) डा. भीमराव अम्बेडक
(स) डा. राजेन्द्र प्रसाद
(द) पं. जवाहरलाल नेहरू
उत्तर:
(स) डा. राजेन्द्र प्रसाद,

(4) राज्यसभा में सदस्यों की कुल संख्या है –
(अ) 238
(ब) 250
(स) 230
(द) 260
उत्तर:
(ब) 250

(5) दिन और रात बराबर होते हैं –
(अ) 21 मार्च व 25 सितम्बर को
(ब) 21 जून व 22 दिसम्बर को
(स) 25 दिसम्बर व 25 जून को
(द) इनमें से किसी तिथि पर नहीं
उत्तर:
(द) इनमें से किसी तिथि पर नहीं

(6) वायुमण्डल में कितने प्रतिशत ऑक्सीजन गैस पाई जाती है?
(अ) 78%
(ब) 21%
(स) 28%
(द) 71%
उत्तर:
(ब) 21%

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) व्यापार के माध्यम से भारत का ………….. निरन्तर सम्पर्क बना रहा।
(2) ……………. ने प्रसिद्ध ग्रन्थ रामायण की रचना तमिल भाषा में की।
(3) मध्य प्रदेश की राजधानी का प्राचीन नाम …………… था।
(4) भारतीय संविधान लिखित एवं …………. संविधान
(5) पृथ्वी का अक्ष अपने तल से ……………. अंश का कोण बनाता है।
उत्तर:
(1) अरबों
(2) कंबन
(3) भोजपाल
(4) निर्मित
(5) 66,00

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए –
MP Board Class 7th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 1
उत्तर:
(1) (b) उत्तर रामचरित
(2) (a) गीत गोविन्द
(3) (d) सिद्धान्त शिरोमणि
(4) (c) जीवन रक्षक गैस

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(1) चौहान वंश के प्रमुख शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चौहान वंश के प्रमुख शासक अजयराज चौहान एवं पृथ्वीराज चौहान थे।

(2) चोलकालीन आर्थिक व्यवस्था की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
चोलकालीन आर्थिक व्यवस्था की तीन विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • चोल साम्राज्य में जन-जीवन बहुत सम्पन्न था।
  • कृषि तथा व्यापार उन्नत अवस्था में थे।
  • राज्य की आय के प्रमुख स्रोत भूमिकर तथा व्यापार कर थे।

(3) “पंथ निरपेक्षता” से क्या आशय है ? लिखिए।
उत्तर:
‘पंथ निरपेक्षता’ भारतीय संविधान की एक प्रमुख विशेषता है। इसके अनुसार राज्य की दृष्टि से सभी धर्म समान हैं और राज्य के द्वारा विभिन्न धर्मावलम्बियों में कोई मतभेद नहीं किया जाता है। राज्य किसी भी धर्म के लिए पक्षपातपूर्ण कार्य व हस्तक्षेप नहीं करेगा।

(4) राज्यसभा सदस्य होने के लिए कोई तीन आवश्यक अर्हताएँ लिखिए।
उत्तर:
राज्यसभा सदस्य होने के लिए तीन आवश्यक अर्हताएँ निम्न हैं –

  • उसकी आयु 30 वर्ष या उससे अधिक हो।
  • वह भारत का नागरिक हो तथा मतदाता सूची में उसका नाम हो।
  • वह न्यायालय द्वारा पागल, दिवालिया घोषित न हो।

(5) क्षोभ अथवा परिवर्तन मण्डल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
क्षोभमण्डल, वायुमण्डल की एक परत है। ध्रुवों पर। इसकी ऊँचाई 8 किमी तथा विषुवत् वृत्त पर 18 किमी तक है। इस परत में जल वाष्प व धूल के कण पाए जाते हैं। इसमें मौसम सम्बन्धी सभी घटनाएँ घटित होती हैं। इस परत में सभी प्रकार का जीवन पाया जाता है। इसमें ऊँचाई बढ़ने पर प्रति 165 मीटर ऊँचाई के साथ 1°C की दर से तापमान घटता है।

(6) पृथ्वी के अक्ष से क्या आशय है ?
उत्तर:
पृथ्वी के मध्य में उत्तरीय ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव से गुजरने वाली धुरी पृथ्वी का अक्ष कहलाती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 ° झुकी हुई है।

(7) ऋतु परिवर्तन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वर्ष की वह अवधि जिसमें मौसम सम्बन्धी दशाएँ लगभग समान होती हैं और जो पृथ्वी अक्ष पर झुकाव और उसके द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने के परिणामस्वरूप बनती हैं, उसे ऋतु कहते हैं। ऋतुओं का क्रम से बदलना ऋतु परिवर्तन कहलाता है। इसका मूल आधार ताप है।

(8) सूर्य जब मकर रेखा पर होता है तो भारत में कौन-सी ऋतु होती है ?
उत्तर:
सूर्य जब मकर रेखा पर होता है तब उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें पड़ती हैं जिससे वहाँ का तापमान कम रहता है। भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है, इसलिए भारत में शीत ऋतु होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(1) पूर्व मध्यकाल के आरम्भ में भारत की राजनैतिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पूर्व मध्यकाल के आरम्भ में भारत अनेक छोटे:
छोटे राज्यों में बँटा हुआ था, जिनमें राज्य विस्तार के लिए संघर्ष चलते रहते थे। दक्षिण भारत में सबसे शक्तिशाली चोल राज्य था। आरम्भ में इनका राज्य कोरोमण्डल और मद्रास (चैन्नई) तक था। नवीं शताब्दी में चोल नरेशों ने पांड्य राजाओं से तंजौर जीतकर उसे अपनी राजधानी बनाया।

इन्होंने व्यवस्थित शासन प्रबन्ध के लिए साम्राज्य को कई इकाइयों में विभाजित किया, आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ की और साहित्य तथा स्थापत्य कला को संरक्षण दिया। उनकी सामुद्रिक शक्ति बहुत बढ़ी हुई थी। चोल नरेश राजेन्द्र प्रथम ने सन् 1025 ई. में मलाया तथा सुमात्रा द्वीपों पर विजय प्राप्त की। चोल राज्य के व्यापारिक सम्बन्ध चीन तथा दक्षिण एशिया के अन्य देशों से थे।

(2) पल्लव वंश की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
पल्लव वंश की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं –

  • पल्लवों का शासन प्रबन्ध सुव्यवस्थित था।
  • इनके शासन काल में शिक्षा, साहित्य एवं कला की उन्नति हुई।
  • यहाँ की स्थानीय भाषा तमिल थी, जिसमें उत्तम साहित्य की रचना हुई।
  • अधिकांश पल्लव राजा भगवान शिव के भक्त थे तथा हिन्दू धर्म का प्रचार-प्रसार अधिक था।
  • पल्लवों ने काँची के धर्मराज व कैलाशनाथ मन्दिर तथा महाबलीपुरम् में समुद्र तट पर चट्टान को काटकर रथ मन्दिर बनवाया।

(3) स्वतन्त्रता का अधिकार के अन्तर्गत हमें प्राप्त स्वतन्त्रताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
स्वतन्त्रता के अधिकार के अन्तर्गत हमें निम्न स्वतन्त्रताएँ प्राप्त हैं –

  • विचार व्यक्त करने की स्वतन्त्रता – भारत के सभी नागरिकों को विचार व्यक्त करने, भाषण देने, अपने तथा दूसरे व्यक्तियों के विचारों को जानने और प्रचार करने, समाचार-पत्र में लेख आदि लिखने की स्वतन्त्रता है।
  • सम्मेलन करने की स्वतन्त्रता – हमें अपने विचारों को समझाने के लिए सभा करने तथा जुलूस निकालने की स्वतन्त्रता है। लेकिन जुलूस शान्तिपूर्ण होना चाहिए। वे सभी व्यक्ति जो किसी बात पर एक समान विचार रखते हों, अपने अधिकारों के लिए इकट्ठे होकर संगठन बना सकते हैं।
  • भ्रमण की स्वतन्त्रता – भारत के सभी नागरिकों को बिना किसी विशेष अधिकार पत्र के देश में कहीं भी आने-जाने की स्वतन्त्रता है।
  • निवास एवं बसने की स्वतन्त्रता – भारत के सभी नागरिकों को अपनी इच्छानुसार अस्थायी या स्थायी रूप से भारत के किसी भी स्थान पर बसने एवं निवास करने की स्वतन्त्रता एवं अधिकार है।
  • व्यापार एवं व्यवसाय की स्वतन्त्रता – प्रत्येक नागरिक को कानूनी सीमा में रहकर अपनी इच्छानुसार कार्य तथा व्यवसाय करने की स्वतन्त्रता है।
  • जीवन तथा व्यक्तिगत स्वतन्त्रता-समस्त अधिकारों का महत्व केवल तब तक है जब तक कि व्यक्ति सुरक्षित एवं जीवित है। संविधान के अनुसार व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध कहीं नहीं ले जाया जा सकता है। संविधान जीवन व सुरक्षा का अधिकार प्रदान करता है।

(4) कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझाइए।
उत्तर:
किसी विषय पर कानून बनाने से पूर्व मन्त्रिपरिषद् एक प्रस्ताव तैयार करती है जिसे विधेयक कहते हैं। यह दो प्रकार के होते हैं –

  • साधारण विधेयक
  •  वित्त विधेयक।

1. विधेयक का प्रथम वाचन – सभापति की अनुमति से मन्त्रिपरिषद् का कोई सदस्य या सांसद सदन में विधेयक प्रस्तुत करता है। इस विधेयक का शीर्षक विधेयक प्रस्तुत करने वाले सदस्य द्वारा पढ़ा जाता है। इस प्रस्ताव की प्रति सभी सदस्यों को दे दी जाती है। इस प्रस्ताव का केन्द्रीय सरकार के शासकीय गजट में प्रकाशन होता है। इस विधेयक पर बहस नहीं होती है।

2. विधेयक का दूसरा वाचन – इस समय विधेयक पर विचार – विमर्श होता है। सरकार एवं विपक्ष द्वारा इस विधेयक की उपयोगिता या अनुपयोगिता पर बहस होती है। विधेयक के प्रत्येक बिन्दु एवं मुद्दों तथा निहित सिद्धान्तों पर परिचर्चा होती है। विधेयक में संशोधन के प्रस्ताव रखे जाते हैं। विधेयक में संशोधन हेतु बहुमत के आधार पर निर्णय होता है।

3. विधेयक का तृतीय वाचन – द्वितीय वाचन के बाद विधेयक का प्रारूप निश्चित हो जाता है। इस वाचन के समय संशोधन सहित तैयार विधेयक को स्वीकृत किए जाने हेतु एक प्रस्ताव विधेयक के प्रस्तावक द्वारा सदन में रखा जाता है। इस समय विधेयक में संशोधन नहीं किए जाते। सदन विधेयक को स्वीकार अथवा अस्वीकार भी कर सकता है। विधेयक पर मतदान के बाद यह क्रिया पूर्ण हो जाती है।

4. विधेयक के स्वीकृत हो जाने पर इसे दूसरे सदन में स्वीकृति हेतु भेजा जाता है। दूसरे सदन में भी विधेयक का प्रथम, द्वितीय  एवं तृतीय वाचन होता है। यदि विधेयक दूसरे सदन में स्वीकृत हो जाता है तो इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून बन जाता है। इस कानून का सरकार के राजकीय गजट में प्रकाशन किया जाता है।

MP Board Solutions

(5) वायुमण्डल के संघटन को समझाइए।
उत्तर:
पृथ्वी के चारों ओर फैली हुई वायु अनेक गैसों का मिश्रण है। इनमें नाइट्रोजन 78%, ऑक्सीजन 21% तथा 1% आर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, हीलियम तथा ओजोन गैसें पाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त कुछ मात्रा में जल वाष्प, धुआँ, धूल के कण आदि मौजूद रहते हैं। ऑक्सीजन ‘जीवनदायिनी’ तथा | ओजोन ‘जीवनरक्षक’ गैस है। नाइट्रोजन वनस्पति के विकास में सहायक है। हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन से पानी बनता है। कार्बन डाइऑक्साइड और जल पेड़-पौधों के लिए आवश्यक है।

(6) स्थायी पवनों के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
स्थायी पवनें तीन प्रकार की होती हैं –

(i) व्यापारिक पवनें – प्राचीन काल में व्यापारी पालयुक्त जलयानों के संचालन में इन पवनों का उपयोग करते थे। ये पवनें ! पृथ्वी के दोनों गोलार्डों में पूरे वर्ष नियमित रूप से चलती हैं। उत्तरी। गोलार्द्ध में ये पवनें उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर चलती हैं।

(ii) पछुवा पवनें – ये पवनें दोनों गोलार्डों में वर्ष भर निश्चित दिशा में उच्च वायुदाब से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब की ओर चलती। हैं। ये उत्तरी गोलार्द्ध में दक्षिण-पश्चिम से उत्तर – पूर्व की ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर चलती हैं।

(iii) ध्रुवीय पवनें – ये पवनें दोनों गोलार्डों में ध्रुवीय उच्च दाब की पेटियों से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब की पेटियों की ओर चलती हैं। उत्तरी गोलार्डों में ये उत्तर-पूर्व से दक्षिण – पश्चिम की ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर होती हैं। ध्रुवों से चलने के कारण ये हवाएँ ठण्डी और शुष्क होती हैं।

(7) पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन किस प्रकार होता है ? चित्र द्वारा समझाइए।
उत्तर:
ऋतुओं का क्रम से बदलना ऋतु परिवर्तन कहलाता है। ऋतु परिवर्तन का मूल आधार ताप है। पृथ्वी को ताप सूर्य से प्राप्त होता है। सूर्य की परिक्रमा और अपने अक्ष पर 23, झुकी होने के कारण पृथ्वी को मिलने वाली ताप की मात्रा बदलती रहती है। इससे पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है।
MP Board Class 7th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 29 एशिया महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 29 एशिया महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 29 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक कोयला मिलता
(अ) रूस
(ब) मलेशिया
(स) जावा
(द) पाकिस्तान।
उत्तर:
(अ) रूस

(2) ‘रेशम मार्ग’ किस देश से सम्बन्धित है ?
(अ) भारत
(ब) श्रीलंका
(स) चीन
(द) जापान।
उत्तर:
(स) चीन

(3) प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक देश है –
(अ) कुवैत
(ब) भारत
(स) चीन
(द) श्रीलंका।
उत्तर:
(अ) कुवैत

(4) ‘ग्राण्ड ट्रंक मार्ग’ किस देश में है ?
(अ) श्रीलंका
(ब) भारत
(स) चीन
(द) मंगोलिया।
उत्तर:
(ब) भारत

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) एशिया महाद्वीप की अधिकांश जनसंख्या ……….. पर निर्भर है।
(2) एशिया महाद्वीप में टिन का उत्पादन सबसे अधिक …………….. देश में होता है।
(3) विश्व का सबसे बड़ा रेलमार्ग …………… है।
(4) स्वेज एक ……………. है जो लाल सागर और ……………. को जोड़ती है।
उत्तर:
(1) कृषि
(2) मलेशिया
(3) ट्रान्स साइबेरियन
(4) नहर, भूमध्यसागर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 29 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) एशिया महाद्वीप में लोहा किन देशों में पाया जाता है?
उत्तर:
एशिया महाद्वीप में लोहा भारत, चीन और रूस में पाया जाता है।

(2) एशिया महाद्वीप की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:
एशिया महाद्वीप की प्रमुख फसलें चावल, गेहूँ, मक्का, गन्ना, चाय, कपास, रेशम, जूट, रबर, तम्बाकू, मसाले एवं फल हैं।

(3) ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख शहरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख शहर मास्को, ओमस्क, इर्कुटस्क, चीता एवं ब्लाडीबोस्टक हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 29 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) एशिया महाद्वीप के आर्थिक संसाधन के रूप में कृषि का क्या महत्त्व है ?
उत्तर:
नदियों द्वारा निर्मित मैदानों में उपजाऊ कछारी मिट्टी होने से बड़ी मात्रा में कृषि की जाती है। इस महाद्वीप की चावल, गेहूँ, मक्का , गन्ना, चाय, कपास, रेशम, जूट, रबर, तम्बाकू, मसाले एवं फल, चाय, रेशम, जूट, रबर मुख्य फसलें हैं, जो विभिन्न देशों की आर्थिक स्थिति को मजबूत आधार प्रदान करती हैं।

(2) खनिज एवं ऊर्जा संसाधनों ने एशिया महाद्वीप के आर्थिक विकास में कैसे सहयोग किया है ?
उत्तर:
खनिज एवं ऊर्जा के संसाधन किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत आधार प्रदान करते हैं, क्योंकि खनिज एवं ऊर्जा के साधन ही उद्योगों के मुख्य आधार होते हैं। चीन, जापान, रूस और भारत में कोयला, ईरान, ईराक, कुवैत, और संयुक्त अरब अमीरात में पेट्रोलियम पदार्थ इन देशों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। टिन का उत्पादन मलेशिया का मुख्य आर्थिक स्तम्भ है। लोहा भारत, चीन और रूस की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में सहायक है। इसके अतिरिक्त ताँबा, अभ्रक, सीसा, सोना, मैंगनीज आदि विभिन्न देशों की आर्थिक स्थिति को मजबूत आधार प्रदान करती है।

(3) एशिया महाद्वीप में यातायात के साधन आर्थिक विकास में किस तरह सहायक हैं ?
उत्तर:
एशिया महाद्वीप में सड़कों के विकास के साथ-साथ यातायात के साधनों का अच्छा विकास हुआ है। चीन का ‘रेशम मार्ग’ भारत का ‘ग्राण्ड ट्रंक रोड’ प्राचीन काल से प्रसिद्ध हैं। इन मार्गों से इन देशों के उद्योगों और व्यापार में बहुत उन्नति होने से, वहाँ की आर्थिक दशा प्रभावित हुई है। ‘ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग’ जो रूस की राजधानी मास्को ने से ब्लाडीबोस्टक तक है, यहाँ के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। जलमार्गों में स्वेज नहर का अत्यधिक महत्त्व है, जो भूमध्य सागर और लालसागर को जोड़ती है, एशिया महाद्वीप में इसका व्यापारिक महत्व है। इससे एशिया के देश तथा विश्व के अन्य औद्योगिक देश आपस में नजदीक आए हैं। इसी प्रकार एशिया महाद्वीप के सभी महत्वपूर्ण शहर वायुमार्गों से जुड़े हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को एशिया के रेखा मानचित्र में दर्शाइए –

  • चावल उत्पादक क्षेत्र
  • रबर उत्पादक देश
  • कोयला उत्पादक देश
  • पेट्रोलियम उत्पादक देश
  • स्वेज नहर
  • ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 29 एशिया महाद्वीप - आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions