MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.4

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.4

प्रश्न 1.
बताइए कि निम्नलिखित में किसका होना निश्चित है, किसका होना असम्भव है तथा कौन हो भी सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं-
(i) आज आप कल से अधिक आयु के हैं।
(ii) एक सिक्के को उछालने पर चित आएगा।
(iii) एक पासे को फेंकने पर 8 आएगा।
(iv) एक ट्रैफिक लाइट हरी दिखेगी।
(v) कल बादल घिरे होंगे।
हल:
(i) निश्चित है,
(ii) यह हो सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं,
(iii) असम्भव है,
(iv) हो भी सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं,
(v) हो भी सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं।

प्रश्न 2.
एक डिब्बे में 6 कंचे हैं, जिन पर 1 से 6 संख्याएँ अंकित हैं :
(i) संख्या 2 वाले कंचे को इसमें से निकालने की प्रायिकता क्या है ?
(ii) संख्या 5 वाले कंचे हो इसमें से निकालने की प्रायिकता क्या है ?
हल:
कुल कंचों की संख्या = 6
घटना घटित होने की कुल स्थितियाँ = 6
(i) संख्या 2 वाले कंचे को निकालने की प्रायिकता p(2) = \(\frac { 1 }{ 6 }\)
(ii) संख्या 5 वाले कंचे को निकालने की प्रायिकता P(5) = \(\frac { 1 }{ 6 }\)

प्रश्न 3.
यह निर्णय लेने के लिए कि कौन-सी टीम खेल प्रारम्भ करेगी, एक सिक्का उछाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि आपकी टीम खेल प्रारम्भ करेगी ?
हल:
सिक्के को उछालने पर चित या पट आ सकते हैं।
∴ घटना घटित होने की स्थिति (Chance) = 1
घटना घटित होने की कुल स्थितियाँ = 2
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac { 1 }{ 2 }\)

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 30 यूरोप महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 30 यूरोप महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 30 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 30 यूरोप महाद्वीप - भौगोलिक स्वरूप-1
उत्तर:
(1) (b) कैस्पियन सागर
(2) (e) टैगा
(3) (a) एलब्रुस चोटी
(4) (c) रेण्डियर
(5) (d) माउण्ट ब्लैक

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप ……………. महाद्वीप से बड़ा है।
(2) यूरोप की सबसे बड़ी नदी ……………. है।
(3) यूरोप महाद्वीप का अधिकांश भाग कटिबन्ध में फैला है।
(4) आल्पस पर्वत का सबसे ऊँचा शिखर ……………” है।
(5) यूरोप की पूर्वी सीमा ……………. पर्वत बनाता है।
उत्तर:
(1) आस्ट्रेलिया
(2) वोल्गा
(3) शीतोष्ण
(4) माउण्ट ब्लैक
(5) यूराल।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 30 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) यूरोप महाद्वीप का अक्षांशीय विस्तार लिखिए।
उत्तर:
यूरोप महाद्वीप 35° उत्तरी अक्षांश से 72° उत्तरी अक्षांश के बीच स्थित है।

(2) यूरोप की कौन-सी महत्त्वपूर्ण नदी काला सागर में गिरती है ?
उत्तर:
यूरोप की डेन्यूब नदी काला सागर में गिरती है।

(3) यूरोप की जलवायु पर किन हवाओं का प्रभाव सबसे अधिक है ?
उत्तर:
यूरोप की जलवायु पर पछुआ हवाओं का प्रभाव सबसे अधिक पड़ता है।

(4) भूमध्यसागरीय वनस्पति की विशेषताएँ क्या हैं ?
उत्तर:
भूमध्यसागरीय वनस्पति की विशेषताएँ –

  • ये गहरी जड़ों वाले छोटे पौधे होते हैं।
  • ये छोटी, मोटी और चमकीली पत्तियों वाले वृक्ष होते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 30 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4
(1) यूरोप की जलवायु तथा वनस्पति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
यूरोप की जलवायु – यूरोप शीतोष्ण जलवायु वाला महाद्वीप है। इसका अधिकांश भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में है। यहाँ की जलवायु पर समुद्र की समीपता, पर्वतों, पठारों, उत्तरी अटलांटिक प्रवाह तथा पछुआ हवाओं का गहरा प्रभाव पड़ता है। साल भर चलने वाली पछुआ हवाओं और समुद्री धाराओं के प्रभाव से पश्चिम में पर्याप्त वर्षा होती है। पश्चिम से पूर्व की ओर जाने वाली वर्षा कम होती जाती है तथा ठण्ड बढ़ती जाती है। इस प्रकार की जलवायु महाद्वीपीय जलवायु कहलाती है।

यहाँ गर्मियों में अधिक गर्मी तथा जाड़ों में अधिक ठण्ड पड़ती है। पर्वतीय भागों में वर्षा 100 से 200 सेमी तक होती है। दक्षिणी यूरोप भूमध्यसागरीय जलवायु वाला क्षेत्र है। यहाँ गर्मी प्रायः सूखी निकल जाती है तथा जाड़ों में वर्षा होती है। यूरोप का उत्तरी भाग आर्कटिक वृत्त में आ जाने से यहाँ ठण्ड अधिक पड़ती है और वर्षा बहुत कम होती है। रूस और नार्वे के उत्तरी भाग में तेज ठण्डी हवाओं के कारण लगभग साल भर बर्फ जमी रहती है। इसे टुण्ड्रा की जलवायु कहते हैं।

वनस्पति – यूरोप के लगभग एक चौथाई भाग में वन हैं।
(i) टुण्ड्रा के वन – महाद्वीप के सबसे उत्तरी भाग में नार्वे देश के उत्तर में टुण्ड्रा प्रदेश है। यहाँ साल भर बर्फ जमे रहने के कारण वनों का अभाव है। गर्मियों में बर्फ पिघलने पर लिचेन, काई तथा मॉस नामक छोटी झाडियाँ उग आती हैं।

(ii) टैगा के वन – टुण्ड्रा के दक्षिण में कोणधारी पेड़ों के वन पाए जाते हैं, जिन्हें टैगा कहते हैं। यहाँ के पेड़ों की आकृति कोण के समान तथा पत्तियाँ नुकीली होती हैं। मुख्य वृक्ष फर,। पाइन, स्यूस, लार्च आदि हैं।

(iii) मिश्रित वन – यूरोप के मध्यवर्ती व पश्चिमी भाग में कोणधारी व चौड़ी पत्ती वाले मिश्रित वन हैं। यह वन टैगा वनों के दक्षिण में पाए जाते हैं जिनमें ओक, ऐस, पोपलर आदि वृक्ष मुख्य हैं।

(iv) स्टेप्स के घास के मैदान – यूरोप के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कम वर्षा के क्षेत्र में छोटी घास विशेष रूप से पैदा होती है।

(v) भूमध्यसागरीय वनस्पति – यूरोप के दक्षिण में भूमध्य सागर के पास विशेष प्रकार की भूमध्य सागरीय वनस्पति पाई जाती है। गहरी जड़ों वाले छोटे पौधे इस जलवायु में विशेष रूप से पैदा होते हैं। ये छोटी, मोटी और चमकीली पत्तियों वाले वृक्ष होते हैं।

MP Board Solutions

(2) यूरोप के प्राकृतिक विभागों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
यूरोप को चार भागों में बाँटा जा सकता है –

(i) उत्तरी – पश्चिमी उच्च भूमि – महाद्वीप के उत्तरीपश्चिमी भाग में पर्वत और पठार हैं। इनका विस्तार नार्वे तथा स्वीडन देशों में अधिक है। अतः इन्हें नार्वे और स्वीडन के पर्वत और पठार भी कहते। इन्हें स्केन्डिनेवियन पर्वत भी कहा जाता है। नार्वे के समुद्री तट बहुत कटे-फटे, सँकरे और अधिक ढालू हैं, जिन्हें फियोर्ड तट कहते हैं।

(ii) मध्य के विशाल मैदान-ये मैदान पश्चिम में अटलांटिक महासागर के तट पर फ्रांस से लेकर पूर्व में यूराल पर्वत तक यूरोपीय रूस में फैले हुए हैं। मैदानों की चौड़ाई रूस में सबसे अधिक है और ये पश्चिम की ओर क्रमश: सँकरे होते गए हैं। उत्तर में श्वेत सागर से लेकर दक्षिणी पर्वतमाला तक इन मैदानों का विस्तार सामाणिकपशाग है। नदियों के कछार बनने के कारण यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है। मैदान के पूर्वी भाग में वोल्गा नदी तथा पश्चिम में डेन्यूब नदी है जो क्रमशः कैस्पियन सागर तथा काला सागर में गिरती हैं।

(iii) मध्यवर्ती पठार – यूरोप के मैदानी भाग के दक्षिण में पठारों और कम ऊँचे पर्वतों की श्रृंखला फैली हुई है। इनमें फ्रांस का मैसिफ, ब्लैक फॉरेस्ट और बोहेमियाँ के पठार हैं। पुर्तगाल व स्पेन में भी पठारों का विस्तार है। अधिकांश भाग चट्टानी तथा अनुपजाऊ है।

(iv) दक्षिणी अल्पाइन पर्वतमाला – दक्षिण में ऊँचे नवीन पर्वतों की श्रृंखला भी है। यह श्रृंखला पश्चिम में अटलांटिक महासागर से पूर्व में कैस्पियन सागर तक फैली है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण आल्पस पर्वत की श्रृंखला है, जिसकी सबसे ऊँची चोटी माउण्ट ब्लैक है। अन्य पर्वत श्रेणियों में पेरेनीज, एपीनाइन, डिनारिक, कार्पेशियन और कॉकेशस हैं। कॉकेशस की सबसे ऊँची चोटी एलब्रुस चोटी है।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को यूरोप के रेखा मानचित्र में दर्शाइए –

  • आल्पस और स्केन्डिनेवियन पर्वत
  • सीन, राइन और वोल्गा नदी
  • टैगा वनों का क्षेत्र
  • आइसलैण्ड, नार्वे
  • वाल्टिक सागर, भूमध्य सागर, काला सागर, श्वेत सागर।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 30 यूरोप महाद्वीप - भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 31 यूरोप महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 31 यूरोप महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 31 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 31 यूरोप महाद्वीप - आर्थिक स्वरूप-1
उत्तर:
(1) (d) गेहूँ
(2) (a) अंगूर
(3) (b) घड़ियाँ
(4) (e) माल ढुलाई
(5) (c) कम आबादी

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) यूरोप की …………… प्रतिशत से अधिक जनसंख्या कृषि से रोजी-रोटी कमाती है।
(2) ……………. को ‘रोटी की टोकरी’ कहा जाता है।
(3) चुकन्दर से …………. बनाई जाती है।
(4) फ्रांस की राजधानी ………….. है।
(5) यूरोप महाद्वीप के …………… प्रतिशत लोग शिक्षित
उत्तर:
(1) 15
(2) यूक्रेन
(3) शक्कर
(4) पेरिस
(5)90

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 31 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) मिश्रित खेती किसे कहते हैं ?
उत्तर:
खेती का वह प्रणाली जिसमें विभिन्न फसलों के साथ-साथ पशुपालन भी किया जाता है, मिश्रित खेती कहलाती है।

(2) भूमध्यसागरीय जलवायु वाले देशों में कौन-कौन सी खेती अधिक होती है ?
उत्तर:
भूमध्यसागरीय जलवायु वाले देशों में रसीले फलों की खेती अधिक होती है। इसमें जैतून, अंगूर, सेब, अंजीर, मौसमी, संतरा, नींबू आदि की खेती अधिक होती है।

(3) यूरोप के चार कोयला उत्पादक देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
यूरोप के चार कोयला उत्पादक देश जर्मनी, रूस, पोलैण्ड तथा ब्रिटेन हैं।

(4) पवन ऊर्जा का उत्पादन यूरोप के किन-किन देशों में होता है ?
उत्तर:
पवन ऊर्जा का उत्पादन यूरोप के हॉलैण्ड, बेल्जियम और डेनमार्क में होता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 31 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) यूरोप के औद्योगिक विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
यूरोप आधुनिक उद्योगों का जन्मदाता कहा जाता है। यूरोप के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पश्चिम में ब्रिटेन से लेकर पूर्व में पोलैण्ड तक फैले हैं। __ यूरोप का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्योग लोहा-इस्पात उद्योग है। यहाँ कोयला तथा कच्चा लोहा अधिक मिलने से इस उद्योग का विकास अधिक हुआ है। लोहा-इस्पात बनाने के कारखाने, रूस, जर्मनी, इटली, फ्रांस, पोलैण्ड, ब्रिटेन, रोमानियाँ, स्पेन, बेल्जियम और चैक गणराज्य में हैं।

महत्त्वपूर्ण वस्तुएँ बनाने के प्रसिद्ध केन्द्र निम्नलिखित हैं –

  • रेल के इंजन व डिब्बे – फ्रांस, बेल्जियम व जर्मनी।
  • मोटर गाड़ियाँ – इटली, रूस, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम व ब्रिटेन।
  • जलयान – स्काटलैण्ड व नार्वे।
  • हवाई जहाज – ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी।
  • इन्जीनियरिंग के सामान – ब्रिटेन व जर्मनी।
  • सूती वस्त्र उद्योग – ब्रिटेन व जर्मनी।

इसके अतिरिक्त इन देशों में बिजली का सामान, सीमेण्ट आदि अनेक उपभोक्ता वस्तुओं का निर्माण होता है। स्विट्जरलैण्ड, डेनमार्क, बेल्जियम, हॉलैण्ड, ऑस्ट्रिया, चैक गणराज्य जैसे देशों में घड़ियाँ, बिजली का सामान, दवाइयाँ, रासायनिक पदार्थ, फर्नीचर, श्रृंगार का सामान आदि का निर्माण किया जाता है। कृषि पर आधारित उद्योगों में गेहूँ का आटा बनाना, बिस्कुट, डबलरोटी बनना, चुकन्दर से शक्कर बनाना, दूध से मक्खन, पनीर व पाउडर बनाना, माँस को डिब्बों में बन्द करना प्रमुख महत्त्वपूर्ण।

उद्योग हैं। मुलायम लकड़ी से कागज, लुग्दी तथा कृत्रिम रेशा बनाने के उद्योग भी प्रमुख हैं। इस प्रकार यूरोप के लोगों ने प्राकृतिक संसाधनों का भरपूर उपयोग करते हुए कुशल कारीगरों और नवीनतम् मशीनों की सहायता से अत्यधिक विकास किया है। यही कारण है कि यूरोप। विकसित महाद्वीप है। इसके अधिकांश देश भी विकसित देशों की श्रेणी में आते हैं और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार भी करते हैं।

MP Board Solutions

(2) यूरोप के औद्योगिक विकास में खनिज पदार्थ किस प्रकार सहायक हैं ?
उत्तर:
बहुतायत में खनिज उत्पादन के कारण यूरोप औद्योगिक विकास में सबसे आगे रहा है। कोयला, लोहा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, यूरोप में पाए जाने वाले महत्त्वपूर्ण खनिज हैं, जो औद्योगिक विकास के आधार हैं। विभिन्न खनिजों के उत्पादन में महत्त्वपूर्ण देश निम्नलिखित हैं –

  • कोयला – जर्मनी, रूस, पोलैण्ड, यूक्रेन, ब्रिटेन, चैक गणराज्य।
  • कच्चा लोहा – रूस, स्वीडन, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, चैक गणराज्य।
  • पेट्रोलियम – रूस, पोलैण्ड, ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैण्ड तथा रोमानिया।

इसके अतिरिक्त यूरोप में मैंगनीज, गंधक, अभ्रक, सीसा, सोना, ताँबा, पोटाश, चूना पत्थर आदि का भी उत्पादन होता है। विशेष रूप से हॉलैण्ड, बेल्जियम और डेनमार्क में पवन ऊर्जा का उत्पादन होता है।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को यूरोप के रेखा मानचित्र में दर्शाइए –

  • रसीले फलों की खेती का क्षेत्र
  • यूरोप के प्रमुख वायुमार्ग
  • दुग्ध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध तीन देश
  • पेरिस, लन्दन, रोम, बर्लिन और मैड्रिड नगर।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 31 यूरोप महाद्वीप - आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 19 मौसम और जलवायु

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 19 मौसम और जलवायु

MP Board Class 7th Social Science Chapter 19 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) मौसम ……………. क्षेत्र को प्रभावित करता है।
(2) लगभग एक-सी वायुमण्डलीय दशा को कहते हैं।
(3) मौसम और जलवायु की दशा में …………. तत्व शामिल हैं।
उत्तर:
(1) छोटे
(2) ऋतु
(3) छः

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 19 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) मौसम किसे कहते हैं ? मौसम व ऋतु में क्या अन्तर
उत्तर:
किसी स्थान पर तापमान, वायुदाब, हवाएँ, आर्द्रता, वर्षा आदि की दशाओं में शीघ्र परिवर्तन होने की स्थिति को मौसम कहते हैं। मौसम एक छोटे से स्थान तक सीमित रहता है तथा इसमें शीघ्र ही बदलाव होता रहता है जबकि ऋतु एक बड़े भू-भाग पर लगभग समान रहने वाली वायुमण्डलीय अवस्था है। ऋतु में शीघ्र ही बदलाव नहीं होता।

(2) किसी स्थान की जलवायु को जानने के लिए कितने वर्षों के आँकड़ों का औसत निकालते हैं ?
उत्तर:
किसी स्थान की जलवायु को जानने के लिए लगभग 30 वर्षों के मौसम सम्बन्धी आँकड़ों का औसत निकाला जाता है।

(3) किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं –

  • स्थान की अक्षांशीय स्थिति
  • समुद्र तल से ऊँचाई
  • स्थल तथा जल का वितरण
  • समुद्र से दूरी
  • हवाओं – की दिशा
  • वायुदाब की पेटियाँ
  • पर्वतों की स्थिति
  • धरातल का स्वरूप, तथा
  • समुद्री जल धाराएँ।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 19 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) मौसम और जलवायु में अन्तर समझाइए।
उत्तर:
मौसम और जलवायु में अन्तर –
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 19 मौसम और जलवायु-1

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 18 आर्द्रता एवं वर्षा

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 18 आर्द्रता एवं वर्षा

MP Board Class 7th Social Science Chapter 18 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) ओला होता है –
(अ) द्रव
(ब) ठोस
(स) लचीला
(द) गैसीय।
उत्तर:
(ब) ठोस

(2) पश्चिमोत्तर भारत में चक्रवातीय वर्षा किस ऋतु में होती है?
(अ) ग्रीष्म ऋतु
(ब) शीत ऋतु
(स) बसन्त ऋतु
(द) वर्षा ऋतु।
उत्तर:
(ब) शीत ऋतु।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) जल के वाष्प में बदलने की क्रिया को ………….. कहते हैं।
(2) जलवाष्प के पुनः द्रव या ठोस रूप में बदलने को ………….. कहते हैं।
(3) वर्षा मापने वाले यन्त्र को ……………… कहते हैं।
उत्तर:
(1) वाष्पीकरण
(2) संघनन
(3) वर्षामापी यन्त्र।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 18 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) जलवाष्य किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वायुमण्डल में फैले हुए छोटे-छोटे गैसीय जल कणों को जलवाष्प कहते हैं।

(2) वाष्पीकरण क्यों घटता-बढ़ता है?
उत्तर:
तापमान के घटने-बढ़ने से वाष्पीकरण घटता-बढ़ता

(3) बादल कैसे बनते हैं ?
उत्तर:
वाष्प युक्त गर्म हवा जब हल्की होकर ऊपर की ओर उठती है और फैलकर ठण्डी होती है तो इससे बादल बनते हैं।

(4) हिमपात किसे कहते हैं ?
उत्तर:
अधिक ऊँचाई पर पहुँच कर वाष्प अधिक ठण्डी होने से हिम कणों में बदल जाती है। हिम या बर्फ के रूप में हिमकणों के धरातल पर गिरने को हिमपात कहते हैं।

(5) चक्रवातीय वर्षा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
गर्म और ठण्डी हवाओं के मिलने पर गर्म हवाएँ ऊपर की ओर उठती हैं और ठण्डी हवाएँ तेजी से कम दबाव की ओर आती हैं। पृथ्वी की गति के कारण ये हवाएँ चक्र की भाँति घूमने लगती हैं जिन्हें चक्रवात कहते हैं। चक्रवात के मध्य की हवाएँ ऊपर उठकर ठण्डी होने पर वर्षा करती हैं। इसे चक्रवातीय वर्षा कहते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 18 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) संघनन क्या है? इसके विभिन्न रूपों को लिखिए।
उत्तर:
जलवाष्प के पुनः द्रव या ठोस रूप में बदलने को संघनन कहते हैं। इसके विभिन्न रूप निम्नलिखित हैं
(i) ओस-रात में जब वायु का ताप ओसांक से कम हो जाता है तो वायु में रहने वाली जल वाष्प ठण्डी होकर पानी की बूंदों के रूप में पत्तियों तथा घास पर जमा हो जाती है, जिसे ओस कहते हैं।

(ii) पाला-जब वायु का तापमान 0° सेल्सियस से कम हो जाता है तो जल वाष्प हिम कणों में बदल जाती है और आस-पास की वस्तुओं पर बैठ जाती है, जिसे पाला कहते हैं।

(iii) कुहरा-जब आर्द्र वायु काफी ठण्डी हो जाती है, तो जल वाष्प हवा में फैले हुए धूल और धुएँ के कणों पर छोटी-छोटी बूंदों के रूप में द्रवित हो जाती है और चारों ओर का वातावरण धुंधला हो जाता है। इस धुंधलेपन को कुहरा कहते हैं।

(iv) धुन्ध-यह कुहरे का हल्का रूप है। धुन्ध में जलकण हवा में तैरते रहते हैं।

(v) बादल या मेघ-वाष्पयुक्त गर्म वायु जब हल्की होकर ऊपर उठती है और फैलकर ठण्डी होकर बादल का रूप धारण कर लेती है। जल कणों के बड़े-बड़े समूह बादल या मेघ कहलाते हैं। ये काफी ऊँचाई पर होते हैं।

(vi) वर्षा-बादलों के जल कण आपस में मिलकर बूंदों का रूप धारण कर लेते हैं और भारी हो जाते हैं। भारी होने के कारण ये हवा में उड़ नहीं पाते। यही जलकण वर्षा के रूप में बरसने लगते हैं, इन्हीं को वर्षा कहते हैं।

(vii) हिमपात-अधिक ऊँचाई पर पहुँचने पर जलवाष्प अधिक ठण्डी होकर हिमकणों में बदल जाती है। ये हिमकण धरातल पर हिम या बर्फ के रूप में बरसते हैं, इन्हें हिमपात कहते हैं।

(viii) ओले-ऊँचे आकाश में पानी की बूंदै जमकर ठोस आकार ग्रहण कर छोटे-छोटे हिमकण बन जाते हैं तथा वर्षा के साथ पृथ्वी पर गिर जाते हैं। इन्हें ओला कहते हैं।

(2) वर्षा कितने प्रकार की होती है ? सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वर्षा तीन प्रकार की होती है –

  1. संवहनीय वर्षा
  2. पर्वतीय वर्षा
  3. चक्रवातीय वर्षा।

1. संवहनीय वर्षा – समुद्रों व अन्य जलाशयों से तेज गर्मी के कारण पानी वाष्प (भाप) बन जाता है। ये वाष्प गर्म हवाओं के साथ ऊपर काफी ऊँचाई पर पहुँचकर संघनित होकर बूंदों के रूप में बरसती हैं। इस क्रिया को ‘संवहन’ कहते हैं, इसलिए इस वर्षा को संवहनीय वर्षा कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 18 आर्द्रता एवं वर्षा-1

2. पर्वतीय वर्षा – समुद्र से स्थल की ओर आने वाली वाष्पयुक्त हवाएँ पर्वतों की ऊँचाई को पार करके उनके सहारे ऊपर उठने लगती हैं। अधिक ऊँचाई पर पहुँचने पर ये हवाएँ ठण्डी होकर पर्वतों पर जल के रूप में बरसने लगती हैं। ऐसी वर्षा को पर्वतीय वर्षा कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 18 आर्द्रता एवं वर्षा-2

3. चक्रवातीय वर्षा-गर्म और ठण्डी हवाओं के मिलने पर गर्म हवाएँ ऊपर की ओर उठती हैं और ठण्डी हवाएँ तेजी से कम दबाव की ओर आती हैं। पृथ्वी की गति के कारण ये हवाएँ चक्र की भाँति घूमने लगती हैं जिन्हें चक्रवात कहते हैं। चक्रवात के मध्य की हवाएँ ठण्डी होने पर वर्षा करती हैं। इसे चक्रवाती वर्षा कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 18 आर्द्रता एवं वर्षा-3

(3) आर्द्रता क्या है ? आर्द्रता के विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वायुमण्डल में पाई जाने वाली नमी या जलवाष्प वायुमण्डल की आर्द्रता कहलाती है। संघनन की क्रिया द्वारा आर्द्रता : विभिन्न रूपों में बदल जाती है। जलवाष्प के पुनः द्रव या ठोस रूप में बदलने को संघनन कहते हैं। इसके विभिन्न रूप निम्नलिखित हैं –

1. ओस-रात में जब वायु का ताप ओसांक से कम हो जाता है तो वायु में रहने वाली जल वाष्प ठण्डी होकर पानी की बूंदों के रूप में पत्तियों तथा घास पर जमा हो जाती है, जिसे ओस कहते हैं।

2. पाला-जब वायु का तापमान 0° सेल्सियस से कम हो जाता है तो जल वाष्प हिम कणों में बदल जाती है और आस-पास की वस्तुओं पर बैठ जाती है, जिसे पाला कहते हैं।

3. कुहरा-जब आर्द्र वायु काफी ठण्डी हो जाती है, तो जल वाष्प हवा में फैले हुए धूल और धुएँ के कणों पर छोटी-छोटी बूंदों के रूप में द्रवित हो जाती है और चारों ओर का वातावरण धुंधला हो जाता है। इस धुंधलेपन को कुहरा कहते हैं।

4. धुन्ध-यह कुहरे का हल्का रूप है। धुन्ध में जलकण हवा में तैरते रहते हैं।

5. बादल या मेघ-वाष्पयुक्त गर्म वायु जब हल्की होकर ऊपर उठती है और फैलकर ठण्डी होकर बादल का रूप धारण कर लेती है। जल कणों के बड़े-बड़े समूह बादल या मेघ कहलाते हैं। ये काफी ऊँचाई पर होते हैं।

6. वर्षा-बादलों के जल कण आपस में मिलकर बूंदों का रूप धारण कर लेते हैं और भारी हो जाते हैं। भारी होने के कारण ये हवा में उड़ नहीं पाते। यही जलकण वर्षा के रूप में बरसने लगते हैं, इन्हीं को वर्षा कहते हैं।

7. हिमपात-अधिक ऊँचाई पर पहुँचने पर जलवाष्प अधिक ठण्डी होकर हिमकणों में बदल जाती है। ये हिमकण धरातल पर हिम या बर्फ के रूप में बरसते हैं, इन्हें हिमपात कहते हैं।

8. ओले-ऊँचे आकाश में पानी की बूंदै जमकर ठोस आकार ग्रहण कर छोटे-छोटे हिमकण बन जाते हैं तथा वर्षा के साथ पृथ्वी पर गिर जाते हैं। इन्हें ओला कहते हैं।

(4) वर्षा मापक का चित्र बनाइए।
उत्तर:

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 18 आर्द्रता एवं वर्षा-4

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 27 भारत की जनजातियाँ

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 27 भारत की जनजातियाँ

MP Board Class 7th Social Science Chapter 27 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) भोजन के लिए जनजातीय लोग निर्भर रहते हैं –
(अ) वर्षा पर
(ब) कृषि पर
(स) जंगलों पर
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(स) जंगलों पर,

(2) उड़ीसा की एक तिहाई जनजाति किन क्षेत्रों में निवास करती है?
(अ) मोनपास, मिजिस
(ब) कोरापुट, मयूरभंज
(स) अकास, रखवास
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ब) कोरापुट, मयूरभंज

(3) मध्य प्रदेश में मानव संग्रहालय स्थित है –
(अ) इन्दौर
(ब) उज्जैन
(स) भोपाल
(द) जबलपुर।
उत्तर:
(स) भोपाल

(4) हस्तशिल्प द्वारा निर्मित कौन सी चीजों की माँगहै?
(अ) चूड़ियाँ
(ब) शालें, कम्बल
(स) चप्पल
(द) सूती कपड़े।
उत्तर:
(ब) शालें, कम्बल।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) बिहार की एक पिछड़ी जनजाति ………….. नाम से पहचानी जाती है।
(2) अण्डमान द्वीप समूह के निवासियों को दो वर्गों …………… तथा ………….. में बाँटा गया है।
(3) आन्ध्र प्रदेश की प्रमुख जनजाति …………… है।
(4) आमतौर पर महिलाएँ शरीर पर …………… गुदवाती
उत्तर:
(1) कहार
(2) ओंग, जरावा
(3) चंचुस
(4) गोदने।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 27 भारत की जनजातियाँ
उत्तर:
(1) (c) नायकड़ा
(2) (a) रस्सी, टोकरियाँ बनाना
(3) (b) मध्य प्रदेश

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 27 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जनजातीय संस्कृति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जनजातियों का जनजीवन, उनकी वेश-भूषा, रंगसज्जा तथा उनका रहन-सहन जनजातीय संस्कृति कहलाती है।

(2) भारत में जनजातियों के रहने के क्षेत्र कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
भारत में जनजातियों के रहने के क्षेत्र झाबुआ, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, गुजरात तथा गुजरात के सीमावर्ती जिले, उड़ीसा में कोरापुट, मयूरभंज, सुन्दरगढ़, गंजाम तथा बौध खोंडपल्ल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगड़, अण्डमान द्वीप समूह, नीलगिरी की पहाड़ियाँ, उत्तर-पूर्वी राज्यों में असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैण्ड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश आदि हैं।

(3) जनजातियों का प्रमुख भोजन क्या है ?
उत्तर:
जनजातियों का प्रमुख भोजन मछली है।

(4) पेकान जनजाति किस प्रदेश की है ?
उत्तर:
पेकान जनजाति नीलगिरी की पहाड़ियों में पाए जाने वाली जनजाति है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 27 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) भारत की क्षेत्रीय जनजातियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  • आन्ध्र प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ – चेंचुस, जाटापुस, कोलम, नायकपोड़, सवारस आदि।
  •  बिहार और झारखण्ड की प्रमुख जनजातियाँ – कहार, खारियाँ, ओरांव, खरवार आदि।
  • गुजरात की प्रमुख जनजातियाँ – सिरोही, उदयपुर, कोटरा, सरसों, दांता, नायकड़ा।
  • मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजातियाँ – गोंड, बैगा, भील, भिलाला, बरेला, भारिया, कंवर, कनकार, सहरिया आदि।
  • अण्डमान द्वीप समूह की प्रमुख जनजातियाँ – ओंग और जरावा।
  • नीलगिरी की पहाड़ियों में रहने वाली जनजाति – टोडा, पेकान, कदन, कैना, टरल आदि।
  • उत्तर – पूर्वी राज्यों में भी अनेक जनजातियाँ निवास करती हैं।

(2) मध्य प्रदेश की जनजातियों के बारे में समझाइए।
उत्तर:
मध्य प्रदेश में चालीस से अधिक जनजातियाँ निवास करती हैं। इनमें प्रमुख रूप से गोंड, बैगा, भील, भिलाला, बरेला, । भारिया, कंवर, कनंकार, सहरिया आदि प्रमुख जनजातियाँ हैं। ये लोग प्रकृति की चीजों को अपने देव के वरदान के रूप में स्वीकार करते हैं। ये अत्यन्त मेहनती तथा भोले होते हैं तथा अपनी वीरता।

और मुक्त जीवनशैली के लिए भी प्रसिद्ध हैं। सामुदायिक भावना इनकी विशेषता है। ये सभी सामाजिक कार्यों को सामूहिक रूप से मनाते हैं। स्त्रियाँ चाँदी, काँसा, मोती के जेवरात पहनती हैं तथा गोदने भी गुदवाती हैं। नृत्य एवं संगीत इन्हें अधिक प्रिय है। इनका प्रमुख व्यवसाय कृषि, मछली पकड़ना तथा वनों से फल-फूल एकत्र करना है।

(3) जनजातीय महिलाओं के प्रमुख उद्यमों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनजातीय महिलाएँ बच्चों के खिलौने, कई तरह की घास एकत्र करके उनसे टोकरियाँ तथा रस्सी तैयार करती हैं। ये खेतों तथा जंगलों में भी काम करती हैं। जंगलों से शहद, चिरौंजी तथा फलों को इकट्ठा करके उन्हें बाजार में बेचती हैं। हस्तकरघा में ये शालें, कम्बल, बैग तथा गर्म कपड़े बनाकर बाजार में बेचती हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 32 अफ्रीका महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 32 अफ्रीका महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 32 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) अफ्रीका महाद्वीप में लगभग ……………. देश हैं।
(2) अफ्रीका, एशिया महाद्वीप से ……………. नहर द्वारा पृथक् किया गया है।
(3) अफ्रीका, यूरोप महाद्वीप से …………… जलडमरूमध्य द्वारा पृथक् है।
(4) क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका संसार का ………… बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर:
(1) 53
(2) स्वेज
(3) जिब्राल्टर
(4) दूसरा

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 32 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) अफ्रीका की किन्हीं तीन प्रमुख नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अफ्रीका की तीन प्रमुख नदियाँ –

  • नील,
  • जायरे, तथा
  • कांगो हैं।

(2) अफ्रीका के प्रमुख मरुस्थलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अफ्रीका के प्रमुख मरुस्थल सहारा व कालाहारी हैं।

(3) अफ्रीका के भूमध्यरेखीय क्षेत्र की जलवायु कैसी है ?
उत्तर:
भूमध्यरेखीय क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु उष्ण, किन्तु शीत ऋतु सामान्य रहती है। यहाँ वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है।

(4) “सवाना” व “वेल्ड्ज ” से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
भूमध्यरेखीय प्रदेश के उत्तर व दक्षिण में स्थित क्षेत्र सवाना कहलाता है। दक्षिण अफ्रीका में पाये जाने वाला शीतोष्ण घास का मैदान वेल्ड्ज कहलाता है।

(5) अफ्रीका के चारों ओर कौन-कौन से सागर व महासागर हैं ?
उत्तर:
अफ्रीका, पूर्व में हिन्द महासागर से, पश्चिम में अटलाण्टिक महासागर से, उत्तर में भूमध्यसागर, उत्तर-पूर्व में लाल सागर और अरब सागर आदि सागरों व महासागरों से घिरा है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 32 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) अफ्रीका महाद्वीप की धरातलीय संरचना को समझाइए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग पठारी होने के कारण इसे पठारों का महाद्वीप कहा जाता है। उत्तर-पश्चिम में पठार । कुछ नीचा तथा दक्षिण-पूर्व में ऊँचा है। यह महाद्वीप प्राचीन कठोर। शैलों से बना है। इसके तटीय भागों में सँकरे मैदान मिलते हैं। पूर्वी भाग में भूमध्य रेखा के समीप वर्ष भर बर्फ से ढका रहने वाला ज्वालामुखी पर्वत किलिमंजारो है। उत्तर-पश्चिम की ओर लम्बी एटलस पर्वत श्रृंखला है जो नवीन वलित पर्वत है। दक्षिण – पूर्व में ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत श्रृंखला है।

सहारा मरुभूमि में होगर पर्वत व तिबेस्ती पठार हैं। पश्चिम में कांगो और नाइजर नदी के बीच अदामावा का पठार है। इसका सबसे ऊंचा शिखर केमरून है। उत्तरी-पूर्वी भाग में अबीसीनिया का पठार है। यहाँ की भ्रंश घाटी अफ्रीका के पूर्व में न्यास झील से तुरकाना झील होती हुई लाल सागर और जॉर्डन घाटी तक फैली है। इस घाटी में विक्टोरिया, न्यास, अलबर्ट, टैगानिका झीलें हैं। अफ्रीका के उत्तरी मैदानी भाग में सहारा तथा दक्षिणी भाग में कालाहारी मरुस्थल हैं।

(2) अफ्रीका महाद्वीप की जलवायु एवं वनस्पति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
इस महाद्वीप का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में है। केवल उत्तर-दक्षिण का कुछ भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में फैला हुआ है। यहाँ वर्ष भर ऊँचा तापमान रहता है। लीबिया स्थित अजीजिया विश्व का सबसे गर्म स्थान है। पर्वतीय भागों में साधारण तापमान रहता है। पठारी भागों में दिन का तापमान अधिक तथा रात का तापमान कम रहता है। भूमध्य रेखा के निकट दोनों ओर फैले क्षेत्रों में उष्ण और आर्द्र जलवायु पाई जाती है। यहाँ प्रतिदिन वर्षा होती है। अधिक गर्मी व वर्षा के कारण इस क्षेत्र में ऊँचे-ऊँचे वृक्षों वाले वन पाये जाते हैं। ये वन उष्ण कटिबन्धीय वन या भूमध्यरेखीय वर्षा वन कहलाते हैं।

भूमध्यरेखीय जलवायु प्रदेश के उत्तर व दक्षिण में सवाना क्षेत्र का विस्तार है जहाँ ग्रीष्म ऋतु तथा शीत ऋतु सामान्य रहती है। यहाँ वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है। इसे सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश कहा जाता है। इस प्रदेश में बड़ी-बड़ी घास उगती है, जिसे ‘सवाना’ या हाथी घास’ कहते हैं। सवाना प्रकार की जलवायु के दोनों ओर उत्तर – दक्षिण में मरुस्थलीय जलवायु पाई जाती है।

उत्तर में सहारा तथा दक्षिण में कालाहारी मरुस्थल हैं। यहाँ वर्षा कम होने के कारण कंटीली झाड़ियाँ मिलती हैं। उत्तर – पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है। यहाँ शीत ऋतु में वर्षा होती है। दक्षिण अफ्रीका में शीतोष्ण घास का मैदान पाया जाता है, जिसे ‘वैल्ड्स’ कहते हैं।

MP Board Solutions

(3) अफ्रीका महाद्वीप के सवाना घास के मैदान व जीव-जन्तु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भूमध्यरेखीय जलवायु प्रदेश के उत्तर-दक्षिण में सवाना क्षेत्र का विस्तार है। यहाँ ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होती है। इस क्षेत्र में उगने वाली बड़ी-बड़ी घास ‘सवाना’ या ‘हाथी घास’ कहलाती है। इस क्षेत्र में घास खाने वाले विभिन्न पशुओं तथा शाकाहारी पशुओं को खाने वाले माँसाहारी पशु बहुतायत में पाये जाते हैं। यह क्षेत्र चिड़ियाघर के रूप में विख्यात है।

अफ्रीका महाद्वीप में वृक्षों पर रहने वाले जीव-जन्तु, बन्दर, लंगूर, साँप, गिरगिट, छिपकली और रंग-बिरंगी तितलियाँ पाई जाती हैं। भूमि पर रहने वाले जीवों में हाथी, गेंडा, जेब्रा, जिराफ, जंगली भैंसा, जंगली सूअर पाये जाते हैं। कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग चिड़िया मिलती है। यहाँ टेटसी नामक मक्खी भी पाई जाती है जिसके काटने से मनुष्य की मृत्यु भी हो सकती है। पानी में रहने वाले जीवों में मगरमच्छ, घड़ियाल, दरियाई घोड़ा और विभिन्न प्रकार की मछलियाँ मिलती हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को अफ्रीका के रेखा मानचित्र में दर्शाइए –

  • किलिमंजारो पर्वत
  •  ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत
  • सहारा मरुभूमि
  • कांगो व नाइजर नदी
  • रूडॉल्फ झील
  • भ्रंशघाटी क्षेत्र
  • विक्टोरिया जल प्रपात
  • कालाहारी मरुस्थल
  • सवाना घास भूमि
  • वेल्ड्स घास भूमि।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 32 अफ्रीका महाद्वीप - भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) अफ्रीका महाद्वीप की कुल कितने प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है ?
(अ) 10 प्रतिशत
(ब) 20 प्रतिशत
(स) 30 प्रतिशत
(द) 40 प्रतिशत
उत्तर:
(अ) 10 प्रतिशत

(2) अफ्रीका में कृषि का विकास किस क्षेत्र में अधिक हुआ है ?
(अ) सहारा मरुस्थल
(ब) नील नदी की घाटी
(स) मध्य अफ्रीका
(द) दक्षिण अफ्रीका।
उत्तर:
(ब) नील नदी की घाटी

(3) अफ्रीका में विश्व की 90% उपज किस वस्तु की होती है ?
(अ) मूंगफली
(ब) कोको
(स) लौंग
(द) चाय।
उत्तर:
(स) लौंग

(4) केप काहिरा रेलमार्ग की लम्बाई है ?
(अ) 5620 किमी
(ब) 4530 किमी
(स) 6710 किमी
(द) 8800 किमी।
उत्तर:
(द) 8800 किमी।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संसार का ………………. प्रतिशत हीरा अफ्रीका महाद्वीप में निकाला जाता है।
(2) अफ्रीका में सर्वाधिक कपास …………. देश में उत्पन्न होती है।
(3) ………….. विश्व का प्रसिद्ध जलमार्ग है।
(4) जिम्बाब्वे की राजधानी ……………. है।
(5) अफ्रीका महाद्वीप की जनसंख्या लगभग …………. करोड़ है।
उत्तर:
(1) 95
(2) मिस्र
(3) स्वेज नहर मार्ग
(4) हरारे
(5) 54 करोड़।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप - आर्थिक स्वरूप-1
उत्तर:
(1) (c) अफ्रीका का मुख्य खाद्यान्न
(2) (d) दक्षिण अफ्रीका
(3) (e) मरुस्थल
(4) (a) जनजाति
(5) (b) रेलमार्ग

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) मिस्त्र में किस प्रकार की कपास उत्पन्न होती है ?
उत्तर:
मिस्र में लम्बे रेशे वाली कपास उत्पन्न होती है।

(2) अफ्रीका के दो महत्वपूर्ण खनिजों के नाम लिखिए
उत्तर:
अफ्रीका के दो महत्वपूर्ण खनिज हीरा व सोना हैं।

(3) अफ्रीका महाद्वीप की आयात और निर्यात की प्रमुख वस्तुएँ कौन-कौन सी हैं.?
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप में आयात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ – सूती, ऊनी व रेशमी वस्त्र, शक्कर, सीमेंट, दवाइयाँ, रासायनिक पदार्थ, मशीनें, रेलों का सामान, कागज आदि। अफ्रीका महाद्वीप से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ-दक्षिण अफ्रीका से सोना, हीरे, मशीनरी, खाद्य पदार्थ। इथियोपिया से कॉफी, दालें, खालें, तिलहन। मिस्र से पेट्रोलियम, कपास, वस्त्र, फल। अल्जीरिया से प्राकृतिक गैस, जैतून, का तेल, मदिरा, मशीनरी। इसके अतिरिक्त चाय, कॉफी, कोको, रबर, गोंद, मसाले, ऊन आदि।

(4) बुशमैन, तुरेग और पिग्मी (बौने) किस-किस क्षेत्र में पाये जाते हैं ?
उत्तर:
बुशमैन कालाहारी मरुस्थल में, तुरेग सहारा मरुस्थल में तथा पिग्मी (बौने) मध्य अफ्रीका वनों में पाये जाते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख फसलों के उत्पादन क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप के विभिन्न भागों में जलवायु की भिन्नता के कारण अफ्रीका महाद्वीप में निम्नांकित फसलें मुख्य रूप से उगाई जाती हैं –

  • गेहूँ तथा जौ – मिस्र, अल्जीरिया और मोरक्को में।
  • मकई (मक्का) – बेल्जियम, कांगो, अंगोला, केनिया, मोरक्को में।
  • कपास – मिस्र, युगांडा, केन्या और नाइजीरिया में।
  • मूंगफली – नाइजर, सूडान और नाइजीरिया में।
  • कोको – घाना, नाइजीरिया और अंगोला में।
  • चावल – मलागासी, सेनेगल और नाइजीरिया में।
  • लौंग – जंजीबार तथा पेंबा द्वीपों में।

(2) अफ्रीका में औद्योगिक विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अफ्रीका में ऊँची पठारी भूमि व वनों की अधिकता एवं यातायात के साधनों में कमी के कारण औद्योगिक विकास कम हुआ है। कृषि पर आधारित उद्योगों में फलों से शराब बनाना, गन्ने से शक्कर बनाना, कपास से सूती वस्त्र बनाना, सिगरेट बनाना, जैतून का तेल निकालना आदि प्रमुख हैं। पशुपालन के आधार पर चमड़ा एवं ऊनी वस्त्र उद्योग विकसित हुए हैं। बड़े उद्योगों का विकास दक्षिणी अफ्रीका और मिस्त्र में अधिक हआ है। प्रिटोरिया, जोहान्सबर्ग, डरबन, काहिरा और सिकन्दरिया, लोहा-इस्पात, सीमेंट, वस्त्र व धातु के बर्तन बनाने के बड़े औद्योगिक केन्द्र हैं।

MP Board Solutions

(3) अफ्रीका महाद्वीप की खनिज सम्पदा के विषय में लिखिए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप खनिजों के भण्डार में बहुत धनी है, परन्तु उनका उत्पादन कम होता है। इस महाद्वीप के प्रमुख खनिज निम्नांकित हैं –

  • हीरा – विश्व का 95% हीरा अफ्रीका में पाया जाता है। इसके प्रमुख उत्पादक देश जायरे, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • सोना – विश्व का लगभग 50% सोना अफ्रीका में पाया जाता है। इसके प्रमुख उत्पादक देश दक्षिणी अफ्रीका, सेण्ट्रल अफरीकन रिपब्लिक, दक्षिण रोडेशिया व घाना हैं।
  • ताँबा – ताँबे के प्रमुख उत्पादक देश काँगो, जाम्बिया – व दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • मैंगनीज – यह दक्षिण अफ्रीका तथा घाना में पाया जाता है।
  • लोहा – यह मोरक्को, अल्जीरिया तथा ट्यूनीशिया में मिलता है।

इसके अतिरिक्त यूरेनियम, जस्ता, सीसा, चाँदी, कोयला, टिन, क्रोमियम आदि इस महाद्वीप के भिन्न-भिन्न देशों में पाये जाते हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को अफ्रीका के मानचित्र में दर्शाइए –

  •  नील नदी घाटी
  • जंजीबार व पेंबा द्वीप
  • स्वेज मार्ग
  • हीरा खनन क्षेत्र
  • दक्षिण अफ्रीका
  • केप काहिरा रेलमार्ग।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप - आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 28 एशिया महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 28 एशिया महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 28 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप” ………..”है।
(2) संसार की सबसे ऊँची चोटी ……………. है।
(3) एशिया के उत्तरी भाग के मैदान को ……………. का मैदान कहा जाता है।
(4) एशिया के मध्यवर्ती भाग में ……………… के पठार को ‘दुनिया की छत’ के नाम से भी जाना जाता है।
(5) शीतकाल में एशिया के …………… भाग में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है।
(6) …………. विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है।
उत्तर:
(1) एशिया महाद्वीप
(2) माउण्ट एवरेस्ट
(3) साइबेरिया
(4) पामीर
(5) मध्य
(6) मौसिनराम (भारत)।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 28 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) एशिया महाद्वीप किन-किन महासागरों से घिरा है ?
उत्तर:
एशिया महाद्वीप पूर्व में प्रशान्त महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा है।

(2) एशिया महाद्वीप के किन्हीं दो पर्वत एवं दो पठारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप के दो पर्वत-यूराल एवं हिमालय। एशिया महाद्वीप के दो पठार-पामीर का पठार, तिब्बत का पठार।

(3) एशिया महाद्वीप को कितने प्राकृतिक भागों में बाँटा जाता है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप को पाँच प्राकृतिक भागों में बाँटा जाता है –

  • उत्तरी निम्न मैदान
  • मध्यवर्ती पर्वतीय एवं पठारी क्षेत्र
  • दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठार
  • नदियों के मैदान, तथा
  • द्वीप समूह।

(4) एशिया महाद्वीप की जलवायु को प्रभावित करने वाले दो कारक बताइए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक –

  • मध्यवर्ती भाग में फैली उच्च पर्वतमालाएँ एवं पठार, तथा
  • एशिया का बड़ा आकार तथा विस्तार।

(5) एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग तथा दक्षिणी भाग की वनस्पति के दो अन्तर बताइए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग तथा दक्षिणी भाग की वनस्पति में अन्तर
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ- 1

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 28 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) एशिया महाद्वीप के धरातलीय भागों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप को पाँच धरातलीय भागों में विभाजित किया जाता है –
(i) उत्तरी निम्न मैदान – इसे साइबेरिया का मैदान भी कहते हैं। यह पश्चिम में यूराल पर्वत, पूर्व में लीना नदी तथा दक्षिण में मध्यवर्ती पर्वतों के बीच फैला हुआ है। इस मैदान की ओब, लीना और येनीसी प्रमुख नदियाँ हैं।

(ii) मध्यवर्ती पर्वतीय क्षेत्र – उत्तरी मैदान के दक्षिण में तथा महाद्वीप के मध्यवर्ती भाग में कई पर्वत श्रृंखलाएँ हैं जो एक पठारी भू-भाग से बँधी हुई दिखाई देती हैं। यह ऊँचा पठारी भाग ‘पामीर के पठार’ के नाम से जाना जाता है, इसे “दुनिया की छत” भी कहते हैं। पामीर के पठार के पूर्व में तिब्बत का पठार है। यहाँ हिमालय पर्वत की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट है, जिसे सागरमाथा भी कहते हैं। थ्यानश्यान और अल्ताई पर्वतमाला के मध्य ‘गोबी का मरुस्थल’ है।

(ii) दक्षिणी पठार – मध्यवर्ती पर्वतमालाओं के दक्षिण में दक्षिण दिशा की ओर फैले हुए प्राचीन शैलों से बने कुछ पठार हैं, ये तीन ओर से पानी से घिरे होने के कारण ‘प्रायद्वीप’ कहलाते हैं। इनमें अरब का पठार, दक्षिण-भारत का पठार, ईरान का पठार मुख्य हैं।

(iv) नदियों के मैदान-नदियों द्वारा लाकर जमा की गई मिट्टियों से बने मैदान प्रायः पूर्वी एवं दक्षिणी एशिया में पाए जाते हैं। पश्चिम एशिया में ये मैदान अरब, ईरान और इराक में दजला-फरात नदियों द्वारा बनाए गए हैं। दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया में सिन्धु, गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदान, इरावदी, साल्विन नदियों के मैदान, याँगटिसीक्यांग और ह्वांगहो, मीनांग-मीकांग, अमूर-सर दरिया नदी मैदान प्रमुख मैदान हैं।

(v) द्वीप समूह-एशिया महाद्वीप के पूर्व तथा दक्षिण – पूर्व में तीन प्रमुख द्वीप समूह इण्डोनेशिया, फिलीपींस और जापान द्वीप समूह हैं। इनका मध्यवर्ती भाग पर्वतीय है, जिनके चारों ओर सँकरे तटीय मैदान हैं। इण्डोनेशिया द्वीप समूह, महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप समूह है।

(2) एशिया महाद्वीप की जलवायु एवं वनस्पति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जलवायु:
एशिया की जलवायु को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक एशिया का सबसे बड़ा आकार तथा विस्तार = एवं मध्य एशिया में फैली उच्च पर्वतमाला एवं पठार हैं। इस महाद्वीप का उत्तरी भाग वर्ष भर हिमाच्छादित रहता – है तथा दक्षिणी भाग गर्म व आर्द्र रहता है। एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। ग्रीष्म ऋतु में सूर्य के – इस गोलार्द्ध में सीधे चमकने के कारण यहाँ का तापमान अधिक रहता है जिससे मध्य एशिया में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है। इसी समय हिन्द तथा प्रशान्त महासागर में उच्च वायदाब रहता है जिससे समुद्र से भाप भरी हवाएँ एशिया के मध्य भाग की ओर चलती हैं।

इन्हें दक्षिणी – पश्चिमी मानसूनी हवाएँ कहते हैं। इन्हीं हवाओं से यहाँ वर्षा होती है। एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मौसिनराम (भारत) है। अक्टूबर-दिसम्बर में दक्षिणी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं। अत: यहाँ शात ऋतु होती है। एशिया के मध्य भाग में तापमान गिरने से उच्च वायुदाब क्षेत्र तथा दक्षिणी क्षेत्र में निम्न वायुदाब क्षेत्र बन जाता है। अतः हवाएँ मध्य एशिया से दक्षिण एशिया की ओर चलती हैं जो वर्षा नहीं करती हैं। जिन स्थानों पर हवाएँ समुद्र पर से होकर जाती हैं वहाँ समुद्र के तटवर्ती _ भागों में वर्षा होती है। तमिलनाडु के तट पर इसी तरह की वर्षा शीत ऋतु में होती है।

वनस्पति – महाद्वीप के उत्तरी भाग में कड़ाके की ठण्ड पड़ती है अत: यहाँ ठण्ड को सहन करने वाली वनस्पति लिचेन, झरबेरी, काई आदि पायी जाती हैं। दक्षिण भाग साइबेरिया के मैदान में फर, चीड़, स्यूस जैसे वृक्षों वाली सदाबहार वनस्पति तथा महाद्वीप के मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम भाग में मरुस्थली वनस्पति बबूल, खजूर, नागफनी व कँटीली झाड़ियाँ पायी जाती हैं। दक्षिण-पूर्वी एशिया में सागौन, साल, बाँस, चन्दन, आम, बरगद जैसे पतझड़ वन हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को एशिया के मानचित्र में दर्शाइए –

  • पामीर का पठार
  • दक्कन का पठार
  • हिमालय पर्वत
  • यूराल पर्वत
  • गंगा नदी
  • यांगटिसीक्यांग नदी
  • साइबेरिया का मैदान
  • गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान
  • इण्डोनेशिया द्वीप समूह
  • जापान द्वीप समूह।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ- 2

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण Ex 2.4

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण Ex 2.4

प्रश्न 1.
अमीना एक संख्या सोचती है। वह इसमें से के घटाकर परिणाम को 8 से गुणा करती है। अब जो परिणाम मिलता है वह सोची गई संख्या की तिगुनी है। वह सोची गई संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि अमीना संख्या x सोचती हैं।
अब, प्रश्नानुसार,
8(x – \(\frac{5}{2}\)) = 3x
या 8x – 20 = 3x
या 8x – 3x = 20
या 5x = 20
या x = \(\frac{20}{5}\) = 4
या x = 4
अतः अमीना द्वारा सोची गई संख्या = 4

प्रश्न 2.
दो संख्याओं में पहली संख्या दूसरी की पाँच गुनी है। प्रत्येक संख्या में 21 जोड़ने पर पहली संख्या दूसरी की दुगुनी हो जाती है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि संख्याएँ x तथा 5x हैं।
अब, प्रश्नानुसार,
या (5x + 21) = 2(x + 21)
या 5x + 21 = 2x + 42
या 5x – 2x = 42 – 21
या 3x = 21
या \(\frac{3x}{3}\) = \(\frac{21}{3}\)
या x = 7
अतः अभीष्ट संख्याएँ 7 व 35 हैं।

प्रश्न 3.
दो अंकों वाली दी गई एक संख्या के अंकों का योग है। इस संख्या के अंकों के स्थान बदलकर प्राप्त संख्या, दी गई संख्या से 27 अधिक है दी गई संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि संख्या का इकाई अंक = x है।
तो दहाई का अंक = (9 – x)
∴ संख्या = 10 (9 – x) + x
= 90 – 10x + x
= 90 – 9x
अंकों के स्थान बदलने पर,
संख्या 10x + (9 – x) = 10x + 9 – x
= 9x + 9
अब, प्रश्नानुसार,
(90 – 9x) + 27 = 9x +9
या 117 – 9x = 9x +9
या – 18x = 9 – 117
या – 18x = – 108
या x = \(\frac{-108}{-18}\) = 6
∴ इकाई का अंक = 6 और दहाई का अंक = 9 – 6 = 3
अतः अभीष्ट संख्या = 36

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
दो अंकों वाली दी गई एक संख्या में एक अंक दूसरे का तीन गुना है। इसके अंकों के स्थान बदलकर प्राप्त संख्या को, दी गई संख्या में जोड़ने पर 88 प्राप्त होता है। दी गई संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि इकाई का अंक = x तथा दहाई का अंक = 3x
संख्या = 10 x 3x + x = 30x + x
= 31x ….. (1)
अंकों के स्थान बदलने पर संख्या
= 10x + 3x = 13x …(2)
अब, प्रश्नानुसार
31x + 13r = 88
या 44x = 88
x = \(\frac{88}{44}\) = 2
x का मान समीकरण (1) में रखने पर,
अभीष्ट संख्या = 31 x 2 = 62

प्रश्न 5.
शोबो की माँ की आयु, शोबो की आयु की छः गुनी है 15 वर्ष बाद शोबो की आयु, उसकी माँ की वर्तमान आयु की एक तिहाई हो जाएगी। उनकी आयु ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि शोबो की वर्तमान आयु = x वर्ष है
तब,शोबो की माँ की आयु = 6x वर्ष
5 वर्ष बाद शोबो की आयु = (x + 5) वर्ष
अब, प्रश्नानुसार,
x = 5 = \(\frac{1}{3}\) x 6x
या 3x + 15 = 6x
या 3x – 6x = – 15
या – 3x = – 15
या = \(\frac{-15}{-3}\) = 5
अतः शोबो की वर्तमान आयु = 5 वर्ष
उसकी माँ की वर्तमान आयु = 6 x 5 = 30 वर्ष

प्रश्न 6.
महूली गाँव में, एक तंग आयताकार भूखण्ड विद्यालय बनाने के लिए सुरक्षित है। इस भूखण्ड की लम्बाई और चौड़ाई में 11 : 4 का अनुपात है। गाँव पंचायत को इस भूखण्ड की बाड़ (fence) कराने में ₹ 100 प्रति मीटर की दर से ₹ 75,000 व्यय करने होंगे। भूखण्ड की माप (dimesion) ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि भूखण्ड की लम्बाई = 11x मीटर
तथा चौड़ाई = 4x मीटर
∴ भूखण्ड का परिमाप = 2 (11x + 4x) मीटर
= 30 मीटर
₹ 100/मी की दर से भूखण्ड की बाड़ कराने में व्यय
= ₹ 100 x 30x
=₹3000x
अब, प्रश्नानुसार,
3000x = 75000
x = \(\frac{75000}{3000}\) = 25
अतः भूखण्ड की लम्बाई = 11 x 25 मीटर
= 275 मीटर
तथा चौड़ाई = 4 x 25 मीटर = 100 मीटर

प्रश्न 7.
हसन स्कूल वर्दी बनाने के लिए दो प्रकार का कपड़ा खरीदता है। इसमें कमीज के कपड़े का भाव ₹ 50 प्रति मीटर तथा पतलून के कपड़े का भाव ₹ 90 प्रति मीटर है। वह कमीज के प्रत्येक 3 मीटर कपड़े के लिए पतलून का 2 मीटर कपड़ा खरीदता है। वह इस कपड़े को क्रमश: 12% तथा 10% लाभ पर बेचकर ₹ 36,600 प्राप्त करता है। उसने पतलून के लिए कितना कपड़ा खरीदा?
हल:
माना कि पतलून के लिए 2x मीटर तथा कमीज के लिए 3x मीटर कपड़ा खरीदा।
पतलून के 2x मीटर कपड़े का क्रय मूल्य = ₹ 90 x 2x
= ₹ 180x
कमीज के 3x मीटर कपड़े का क्रय मूल्य = ₹ 50 x 3x
= ₹ 150x
∵ कमीज के कपड़े पर लाभ = 12%
∴ इसका विक्रय मूल्य = ₹ (150 x \(\frac{112}{100}\))
= ₹ 168x
∵ पतलून के कपड़े पर लाभ = 10%
∴ इसका विक्रय मूल्य = ₹ (180 x \(\frac{110}{100}\))
= ₹ 198x
∴ कुल विक्रय मूल्य = ₹ 168x + ₹ 198x
= ₹ 366x
लेकिन दिया हुआ विक्रय मूल्य ₹ 36,000 है।
∴ 366x = 36600
या x = \(\frac{36600}{366}\) = 100
अतः पतलून के लिए खरीदा गया कपड़ा = 2 x 100 = 200 मीटर

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
हिरणों के एक झुण्ड का आधा भाग मैदान में चर रहा है और शेष का तीन चौथाई पड़ोस में ही खेल-कूद रहा है। शेष बचे 9 हिरण एक तालाब में पानी पी रहे हैं। झुण्ड में हिरणों की संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि झुण्ड में हिरणों की संख्या = x है
∴ मैदान में चरने वाले हिरणों की संख्या = \(\frac{x}{2}\)
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण Ex 2.4 img-1
पानी पी रहे हिरणों की संख्या = 9
∴ कुल हिरणों की संख्या = \(\frac{x}{2}\) + \(\frac{3x}{8}\) + 9 =x
या 4x + 3x + 72 = 8x
या 7x + 72 = 8x
या 8x – 7x = 72
x = 72
अतः झुण्ड में हिरणों की संख्या = 72

प्रश्न 9.
दादाजी की आयु अपनी पौत्री की आयु की दस गुनी है। यदि उनकी आयु पौत्री की आयु से 54 वर्ष अधिक है तो उन दोनों की आयु ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि पौत्री की आयु = x वर्ष है।
तब, दादाजी की आयु = 10x वर्ष
अब, प्रश्नानुसार,
10x = x + 54
या 9x = 54
या x = \(\frac{54}{9}\) = 6
अतः पौत्री की आयु = 6 वर्ष तथा दादाजी की आयु = 10 x 6 = 60 वर्ष

प्रश्न 10.
अमन की आयु उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी है। 10 वर्ष पहले उसकी आयु पुत्र की आयु की पाँच गुनी थी। दोनों की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि पुत्र की वर्तमान आयु = x वर्ष है।
तब अमन की आयु = 3x वर्ष
10 वर्ष पहले, पुत्र की आयु = (x – 10) वर्ष
तथा अमन की आयु = (3x – 10) वर्ष
अब, प्रश्नानुसार,
3x – 10 = 5 (x – 10)
या 3x – 10 = 5x – 50
या 3x – 5x = – 50 + 10
या – 2x = – 40
या x = \(\frac{-40}{-2}\) = 20
अतः पुत्र की आयु = 20 वर्ष तथा अमन की आयु = 3 x 20 = 60 वर्ष

MP Board Class 8th Maths Solutions