MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 2 ताई

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 2 ताई (कहानी, विश्वम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’)

ताई अभ्यास

बोध प्रश्न

ताई अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
“ताऊजी हमें रेलगाड़ी ला दोगे।” यह वाक्य किसने और किससे कहा?
उत्तर:
“ताऊजी हमें रेलगाड़ी ला दोगे।” यह वाक्य मनोहर ने अपने ताऊ रामजीदास ने कहा।

प्रश्न 2.
मनोहर और रामेश्वरी का क्या रिश्ता था?
उत्तर:
मनोहर रामेश्वरी देवी के देवर का बेटा था तथा वह उसकी ताई है।

प्रश्न 3.
रामेश्वरी के मन में किस चीज की कामना थी?
उत्तर:’
रामेश्वरी के मन में निजी सन्तान की कामना थी।

प्रश्न 4.
‘ताई’ कहानी का प्रमुख उद्देश्य एक वाक्य में लिखिए।
उत्तर:
‘ताई’ कहानी का प्रमुख उद्देश्य प्रेम द्वारा घृणा को जीतना है।

प्रश्न 5.
कहानी से उन दो प्रमुख स्थलों को लिखिए जिसमें नायिका में मार्मिक भाव जागता है।
उत्तर:
कहानी का एक स्थल है-शाम का समय था। रामेश्वरी खुली छत पर बैठी हवा खा रही थी। मनोहर तथा उसकी बहिन भी खेल रहे थे। मनोहर की बहिन खिलखिलाती हुई दौड़कर रामेश्वरी की गोद में आ गिरी। उसके पीछे-पीछे मनोहर भी दौड़ा हुआ आया और वह भी ताई की गोद में जा गिरा। रामेश्वरी उस समय द्वेष भूल गई। उन्होंने दोनों बच्चों को उसी प्रकार हृदय से लगा लिया जिस तरह वह मनुष्य लगाता है जो कि बच्चों के लिए तरस रहा हो।

दूसरा स्थल है :
छत पर रामेश्वरी खड़ी है। तभी मनोहर छत पर आ जाता है। आकाश में पतंगें उड़ रही हैं। पतंगें देखकर मनोहर ताई से पतंग मँगाने की बात कहता है पर ताई उसे अनसुना कर देती है। थोड़ी देर में एक पतंग कटकर उसी छत पर आती है। मनोहर उसे पकड़ने के लिए दौड़ता है तभी उसका पैर फिसल जाता है। पैर फिसलने पर वह मुंडेर को पकड़ लेता है और ‘ताई’ को बचाव के लिए पुकारता है। पहले तो ताई अनसुना कर देती है फिर दुबारा पुकारने पर उसका हृदय पसीज जाता है और वह मनोहर को बचाने के दौड़ती है लेकिन तभी मनोहर के हाथ से मुंडेर छूट जाती है और वह धड़ाम से नीचे गिर जाता है। इसी समय रामेश्वरी भी चीख मारकर छज्जे पर गिर पड़ी। अपनी बीमारी की दशा में होश आने पर वह मनोहर का ही हाल-चाल पूछती है।

प्रश्न 6.
विशम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’ की दो प्रमुख कहानियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कौशिक की दो प्रमुख कहानियाँ हैं-‘इक्केवाला’ और ‘अशिक्षित छन्द’।

MP Board Solutions

ताई लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रामेश्वरी ममता और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं, कहानी के आधार पर लिखिए।
उत्तर:
रामेश्वरी एक साधारण स्त्री है। उसे भी सन्तानहीनता का दुःख सताता है लेकिन हृदय से वह उदार एवं ममतामयी है। इस कहानी में दो घटनाएँ ऐसी हैं जिनसे उसके ममत्व और त्याग की पहचान होती है। एक दिन शाम के समय वह खुली छत पर बैठकर हवा खा रही थी। दोनों बच्चे भी छत पर खेल रहे थे। रामेश्वरी उनके खेलों को देख रही थी। इस समय रामेश्वरी को उन बच्चों का खेलना-कूदना बड़ा भला मालूम हो रहा था। हवा में उड़ते हुए उनके बाल, कमल की तरह खिले हुए उनके नन्हे-नन्हे मुख, उनकी प्यारी-प्यारी तोतली बातें, उनका चिल्लाना, भाग जाना, लोट जाना इत्यादि क्रीड़ाएँ उनके हृदय को शीतल कर रही थी। सहसा मनोहर अपनी बहन को मारने दौड़ा। वह खिलखिलाती हुई दौड़कर रामेश्वरी की गोद में आ गिरी। उसके पीछे-पीछे मनोहर भी दौड़ता हुआ आया और वह भी ताई की गोद में जा गिरा। रामेश्वरी इस समय सारा द्वेष भूल गई। उन्होंने दोनों बच्चों को उसी प्रकार हृदय से लगा लिया जिस तरह वह मनुष्य लगाता है जो कि बच्चों के लिए तरस रहा हो।

दूसरी घटना मनोहर के छज्जे से गिरने की है। “वह अत्यन्त भय तथा करुण नेत्रों से रामेश्वरी की ओर देखकर चिल्लाता है-“अरी ताई।” रामेश्वरी की आँखों से मनोहर की आँखें आ मिली। मनोहर की वह करुण दृष्टि देखकर रामेश्वरी का कलेजा मुँह को आ गया। उन्होंने व्याकुल होकर मनोहर को पकड़ने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। उसका हाथ मनोहर के हाथ तक पहुँचा भी नहीं था कि मनोहर के हाथ से मुंडेर छूट गई। वह नीचे आ गिरा, रामेश्वरी चीख मारकर छज्जे पर गिर पड़ी। दोनों घटनाओं से यह ज्ञात होता है कि रामेश्वरी ममता और त्याग की प्रतिमूर्ति थी।

प्रश्न 2.
पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ताई के हृदय में क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर:
एक दिन रामेश्वरी अपने घर की छत पर टहल रही थी। उसी समय मनोहर वहाँ आ जाता है। आकाश में उड़ती हुई पतंगों को देखकर उसका मन भी पतंग उड़ाने के लिए ललचा जाता है। अत: वह ताई से पतंग मँगाने की बात कहता है परन्तु रामेश्वरी उसे अनसुना कर देती है। तभी एक पतंग टूटकर आती है। मनोहर उसे पकड़ने के लिए छत पर दौड़ लगाता है। पर उसका पैर फिसल जाता है। वह गिरते समय छज्जे की मुंडेर पकड़ लेता है। वह बचाव के लिए ताई को आवाज लगाता है पर रामेश्वरी उनको अनसुना कर देती है।

तब फिर वह दुबारा बचाने की प्रार्थना करता है। मनोहर की डबडबाई आँखें देखकर उसके मन में ममता की भावना हिलोरें लेने लगती हैं तभी उसे बचाने के लिए जैसे ही वह कदम बढ़ाती है, उससे पूर्व ही मनोहर गिर पड़ता है। इस दृश्य को देखकर वह अपने मन को धिक्कारती है तथा चेतना शून्य होकर छत पर गिर जाती है। होश आने पर उसकी ईर्ष्या की भावना ममता में परिवर्तित हो जाती है। अब वे मुन्नी से भी बात करने लगती हैं। अब मनोहर उन्हें प्राणों से भी अधिक प्यारा लगने लगा।।

प्रश्न 3.
“ताई हमें प्याल नहीं करती” वाक्य में मनोहर ने किसकी बात की ओर संकेत किया है?
उत्तर:
“ताई हमें प्याल नहीं करती” इस वाक्य में मनोहर ने ताई के व्यवहार की ओर संकेत किया है।

प्रश्न 4.
मनोहर की बाल सुलभ चेष्टाएँ अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
मनोहर रामजीदास के छोटे भाई का पुत्र है। वह लगभग पाँच वर्ष का है। वह एक अबोध तथा सरल हृदय वाला बालक है।

मनोहर की चेष्टाएँ बाल सुलभ हैं। अन्य बालकों के समान वह अपने ताऊ एवं ताई से खिलौने एवं पतंग लाने का आग्रह करता है। वह यह बात अच्छी तरह जानता है कि उसकी ताई उससे प्रेम नहीं करती है पर फिर भी वह ताई से पतंग मँगाने का आग्रह करता है।

ताऊ द्वारा यह पूछे जाने पर कि रेल में वह किन-किन को बैठायेगा तो वह सहज रूप में कह देता है कि वह रेल में ताऊ को बैठायेगा और ताई को नहीं। ताऊ द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह ताई को क्यों नहीं बैठायेगा तो वह सहज भाव से कह देता है कि ताई मुझे प्यार नहीं करती है।

MP Board Solutions

ताई दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रामेश्वरी, मनोहर, रामजीदास के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
रामेश्वरी का चरित्र-रामेश्वरी ‘ताई’ कहानी की प्रमुख पात्र है। उसके चरित्र की विशेषताएँ इस प्रकार हैं-रामेश्वरी बाबू रामजीदास की पत्नी है। वह नि:सन्तान है। इसी कारण वह प्रायः खिन्न रहती है। सन्तान के लिए उसके मन में तीव्र अभिलाषा है। इस बात का उलाहना वह अपने पति को भी देती है।

बाबू रामजीदास का अपने भाई के पुत्र-पुत्री से विशेष स्नेह है जबकि रामेश्वरी का नहीं। रामेश्वरी जब भी अपने पति को उन बच्चों से प्यार करते देखती है तो उसके मन में उन बच्चों के प्रति द्वेष भावना उत्पन्न हो जाती है। रामेश्वरी का हृदय ममता से शून्य नहीं है। एक दिन खेलते-खेलते जब ये बच्चे उसकी गोद में आ जाते हैं तो वह उन्हें बहुत प्यार करती है। मनोहर के छत से गिरने पर उसको आघात लगता है, वह चीखकर बेहोश हो जाती है और जब होश में आती है तभी वह मनोहर का हाल-चाल पूछती है। होश में आने तथा स्वस्थ होने पर वह मनोहर को हृदय से लगा लेती है और बेहद प्यार करने लग जाती है।

मनोहर का चरित्र :
मनोहर रामजीदास के छोटे भाई का पुत्र है। वह लगभग पाँच वर्ष का है। वह एक अबोध एवं सरल हृदय का बालक है। कहानी का आरम्भ ही ‘ताऊजी हमें लेलगाड़ी ला दोगे।’ के वाक्य से होता है।

वह जब जान लेता है कि उसकी ताई उसे प्रेम नहीं करती है तो वह सहज रूप में ताऊ द्वारा पूछने पर कह देता है कि वह रेल में ताऊ को तो बैठायेगा पर ताई को नहीं। क्योंकि ताई उसे प्यार नहीं करती है।

वह बालकों के समान ही कभी ताऊ से तो कभी ताई से रेल एवं पतंग लाने का आग्रह करता है। वह ताई की नीरसता एवं ताऊ के लाड़-प्यार को भली-भाँति जानता है।

रामजीदास का चरित्र :
रामजीदास यद्यपि नि:सन्तान हैं पर वे अपने छोटे भाई के बच्चों को भी अपना बच्चा समझते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। यद्यपि उनके इस प्यार से कभी-कभी उनकी पत्नी नाराज हो जाती है। पर वह अपनी पत्नी को भी इन बच्चों से प्यार करने की बात कहता है। वे अपनी पत्नी का भी ध्यान रखते हैं और संयुक्त परिवार की भावना को समझाते हैं।

प्रश्न 2.
ताई के हृदय में उठने वाले द्वन्द्वों को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
ताई रामेश्वरी नि:सन्तान हैं। वह कहानी के आरम्भ से अन्त तक द्वन्द्वों से घिरी रहती हैं। जब वह द्वन्द्व से बाहर आती हैं वह अपने भतीजे एवं भतीजी को प्रेम करने लग जाती हैं।

उसका मन बच्चों से प्रेम तो करना चाहता है पर अपने-पराये की भावना से ग्रसित होने पर वह उनसे उपेक्षा करने लग जाती है। जब रामजीदास मनोहर को उसकी गोद में बैठाते हैं तो वह ईर्ष्या से जलने लग जाती है।

एक बार खेलते-खेलते जब मुन्नी और मनोहर उसकी गोद में आ जाते हैं तो वह उन्हें भरपूर प्यार करने लग जाती है लेकिन रामजीदास को देखकर वह उन्हें गोद से हटाकर फटकार देती है।

रामेश्वरी का हृदय प्रेम शून्य नहीं है लेकिन द्वन्द्व में फँसी | होने के कारण वह बच्चों को भरपूर स्नेह नहीं दे पाती है। कहानी
के अंतिम भाग में जब पतंग पकड़ने के बहाने मनोहर छत से गिर पड़ता है तो इस दृश्य को देखकर उनका हृदय परिवर्तित हो जाता है और फिर वह बच्चों को बहुत प्यार करने लग जाती हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए
(अ) मनुष्य का हृदय ………….. उससे प्रेम करता है।
उत्तर:
सन्दर्भ :
यह गद्यांश ‘ताई’ नामक कहानी से अवतरित है। इसके लेखक विशम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’ हैं।

प्रसंग :
इस गद्यांश में कहानीकार ने यह बताया है कि मानव तभी किसी से प्रेम करता है जब वह उसे अपना समझता है।

व्याख्या :
कहानीकार कहता है कि मानव किसी के प्रति तभी प्रेम करता है जब उसके हृदय में उसके प्रति ममता की भावना हो। जब उसे यह ज्ञात हो जाता है कि वह वस्तु विशेष या व्यक्ति विशेष उसका अपना न होकर पराया है तो उसके प्रति वह अपनेपन की भावना नहीं रखता है। इसके विपरीत यदि किसी अनुपयोगी या भद्दी से भद्दी वस्तु को भी वह अपना प्यार देता है जब उससे उसका अपनेपन का नाता जुड़ जाता है। अतः प्रेम के लिए अपनापन होना बहुत आवश्यक है।

(ब) रामेश्वरी की आँखों………मुंडेर छूट गई।”
उत्तर:
सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
जिस समय कटी पतंग पकड़ने के लिए मनोहर दौड़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह मुंडेर पकड़कर लटक गया। मदद के लिए उसने ताई को पुकारा, तब ताई ने उसकी ओर जो देखा, उसी का यहाँ वर्णन है।

व्याख्या :
छत पर कटी हुई पतंग को पकड़ने के लिए मनोहर दौड़ा। तभी उसका पैर फिसल गया। उसने सहायता के लिए ताई को पुकारा। रामेश्वरी ने पहले तो उसकी बात को अनसुना कर दिया लेकिन दूसरी बार पुकारने पर उसका हृदय पिघल जाता है

और वह जैसे ही मनोहर को पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाती है, उससे पहले ही मनोहर के हाथ से मुंडेर छूट जाती है और वह नीचे गिर जाता है। इस घटना से रामेश्वरी को बड़ा आघात लगता है। वह संज्ञा शून्य होकर छज्जे पर ही गिर जाती है। उसके मन में यह अपराध बोध जन्म ले लेता है कि उसकी उपेक्षा के कारण ही मनोहर छज्जे से गिरा है। इसका उसे बहुत दुःख होता है।

प्रश्न 4.
‘ताई’ कहानी का सार अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
एक दिन संध्या के समय रामेश्वरी छत पर घूम रही थीं तभी मनोहर उनका भतीजा वहाँ आ गया। आकाश में पतंगें उड़ रही थीं। पतंगों को देखकर उसने ताई रामेश्वरी से पतंग दिलाने को कहा पर रामेश्वरी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उसी समय आसमान से एक पतंग कटकर छत के छज्जे की ओर गई। मनोहर उस पतंग को पकड़ने के लिए छज्जे की ओर दौड़ा। इसी समय मनोहर का पैर अचानक फिसल गया और गिरते समय उसने दोनों हाथों से मुंडेर को पकड़ लिया था।

वह ‘ताई’ को मदद के लिए चीखा। पहले तो रामेश्वरी ने उसकी चीख की ओर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन उसके दुबारा पुकारने पर रामेश्वरी का हृदय पिघल गया और वह पकड़ने के लिए भागी लेकिन तब तक मनोहर के हाथ से मुंडेर छूट गयी और वह धड़ाम से नीचे गिर गया। इस दृश्य को देखकर रामेश्वरी भी चीखकर छज्जे पर गिर पड़ी। एक सप्ताह तक वह बुखार से पीड़ित रही तथा मूर्छित रही। जब उन्हें होश आया तो उसने सबसे पहले मनोहर की कुशलता पूछी। इसके बाद स्वस्थ होने पर प्रेम से अभिभूत होकर उसने मनोहर को गले लगा लिया और अब मनोहर उसे प्राणों से भी अधिक प्यारा हो गया है। यहीं कहानी समाप्त हो जाती है।

MP Board Solutions

ताई भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी रूप लिखिए-
परवाह, मुबारक, चुहलबाजी, गुस्सा।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 2 ताई img 1

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग एवं प्रत्यय पहचानकर अलग कीजिए-
मूल्यवान, अपरिचित, तत्पश्चात्, समझता, मेहनती, पराई, अपशब्द, प्रसन्नता, असह्य।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 2 ताई img 2
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिएनेत्र, आकाश, हृदय, चिराग, प्रार्थना, माँ।
उत्तर:
नेत्र – चक्षु, अक्षि।
आकाश – गगन, अम्बर।
हृदय – दिल, अन्त:करण।
चिराग – दीपक, दीप।
प्रार्थना – विनती, आराधना।
माँ – माता, जननी।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित लोकोक्तियों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
आँखों का अंधा नाम नैन सुख, चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात।
उत्तर:
(क) आँखों का अंधा नाम नैन सुख (नाम के विपरीत काम होना)-घर में फूटी कौड़ी नहीं है नाम है कुबेर सिंह। इसे ही कहते हैं आँख के अंधे नाम नैन सुख।
(ख) चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात (अल्पकाल के लिए सुख मिलना)-उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता ऐसे ही है जैसे चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात।

प्रश्न 5.
मुहावरा और लोकोक्ति में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
मुहावरे और लोकोक्तियों में मुख्य अन्तर यह है कि मुहावरा वाक्यांश है जबकि लोकोक्ति पूरा वाक्य है।

MP Board Solutions

ताई पाठ का सारांश

बाबू रामजीदास एक सम्पन्न परिवार के मुखिया हैं। उनकी पत्नी का नाम राजेश्वरी है। रामजीदास नि:सन्तान हैं इस कारण उनकी पत्नी रामेश्वरी खिन्न रहती है। रामजीदास के छोटे भाई के यहाँ एक पुत्र और एक पुत्री है। रामजीदास अपने भतीजे तथा भतीजी को बहुत प्यार करते हैं। उनका यह प्रेम उनकी पत्नी को अच्छा नहीं लगता है। उनके भतीजे रामजीदास को ही सब कुछ मानते थे। जब भी वे घर में घुसते बालक उन्हें पकड़ लेता और तरह-तरह की फरियाद करता है। एक दिन बालक ने ताऊजी से रेलगाड़ी लाने की फरियाद की। ताऊ ने पूछा कि उस रेल में किन-किनको बिठायेगा तो बालक सहज स्वभाव से कह देता है कि ताऊ जी को। जब ताऊजी ने यह पूछा कि वह अपनी ताई को नहीं बैठायेगा तो बालक ने सहज रूप में कह दिया कि वह ताईजी को रेल में नहीं बैठायेगा क्योंकि ताई उसे प्यार नहीं करती हैं।”

रामेश्वरी अपने नि:सन्तान जीवन पर दुःखी र्थी पर कभी इन बच्चों की किलकारियों में खेल-कूद से वे बहुत अधिक प्रसन्न भी हो जाया करती थीं।

एक दिन संध्या के समय रामेश्वरी छत पर घूम रही थीं तभी मनोहर उनका भतीजा वहाँ आ गया। आकाश में पतंगें उड़ रही थीं। पतंगों को देखकर उसने ताई रामेश्वरी से पतंग दिलाने को कहा पर रामेश्वरी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उसी समय आसमान से एक पतंग कटकर छत के छज्जे की ओर गई। मनोहर उस पतंग को पकड़ने के लिए छज्जे की ओर दौड़ा। इसी समय मनोहर का पैर अचानक फिसल गया और गिरते समय उसने दोनों हाथों से मुंडेर को पकड़ लिया था। वह ‘ताई’ को मदद के लिए चीखा।

पहले तो रामेश्वरी ने उसकी चीख की ओर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन उसके दुबारा पुकारने पर रामेश्वरी का हृदय पिघल गया और वह पकड़ने के लिए भागी लेकिन तब तक मनोहर के हाथ से मुंडेर छूट गयी और वह धड़ाम से नीचे गिर गया। इस दृश्य को देखकर रामेश्वरी भी चीखकर छज्जे पर गिर पड़ी। एक सप्ताह तक वह बुखार से पीड़ित रही तथा मूर्छित रही। जब उन्हें होश आया तो उसने सबसे पहले मनोहर की कुशलता पूछी। इसके बाद स्वस्थ होने पर प्रेम से अभिभूत होकर उसने मनोहर को गले लगा लिया और अब मनोहर उसे प्राणों से भी अधिक प्यारा हो गया है। यहीं कहानी समाप्त हो जाती है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 1 बड़े घर की बेटी

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 1 बड़े घर की बेटी (कहानी, प्रेमचंद)

बड़े घर की बेटी अभ्यास

बोध प्रश्न

बड़े घर की बेटी अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बेनी माधवसिंह के पिता ने गाँव में क्या-क्या बनवाया था?
उत्तर:
बेनी माधवसिंह के पिता ने गाँव में मन्दिर, पक्का तालाब आदि बनवाये थे।

प्रश्न 2.
श्रीकंठ का चेहरा कान्तिहीन क्यों था?
उत्तर:
बी. ए. तक की पढ़ाई में अधिक मेहनत करने के कारण श्रीकंठ का चेहरा कान्तिहीन हो गया था।

प्रश्न 3.
आनन्दी का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर:
आनन्दी का विवाह श्रीकंठ के साथ हुआ था।

MP Board Solutions

बड़े घर की बेटी लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ठाकुर भूपसिंह के घर का वातावरण कैसा था?
उत्तर:
ठाकुर भूपसिंह एक छोटी-सी रियासत के ताल्लुकेदार थे। वे ऑनरेरी मजिस्ट्रेट थे तथा इसके साथ ही वे एक उदार व्यक्ति थे। उनके घर में सभी रईसी ठाठ-बाट थे। उनके घर में एक हाथी, तीन कुत्ते आदि पालतू जानवर थे। घर में झाड़-फानूस की सजावट हो रही थी। खाने-पीने का भी उच्च स्तर था।

प्रश्न 2.
“हाथी मरा भी नौ लाख का” यह बात किसने कही और क्यों कही?
उत्तर:
दाल में घी न डालने पर लालबिहारी आनन्दी से लड़ने लगा। लड़ाई में उसने आनन्दी के मायके पर व्यंग्य कसा। इस पर आनन्दी ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले जैसा वैभव न होने पर भी उसके मायके में रहन-सहन और खान-पान में कोई कमी नहीं आयी है क्योंकि मरा हाथी भी नौ लाख का होता है।

प्रश्न 3.
आनन्दी की संयुक्त परिवार के बारे में क्या राय थी?
उत्तर:
आनन्दी की संयुक्त परिवार के बारे में अच्छी राय नहीं थी। कारण कि वह यह मानती थी कि यदि संयुक्त परिवार में खूब परस्पर सम्मान देने और बहुत कुछ करने के पश्चात् भी यदि परिवार में खुशहाली का वातावरण नहीं बनता है और बात-बात में नुक्ताचीनी और काट-छाँट होती है तो उससे अलग होकर रहना चाहिए। इससे कम-से-कम मन में शान्ति तो रहेगी।

प्रश्न 4.
श्रीकंठ का अपने भाई के साथ कैसा व्यवहार था?
उत्तर:
श्रीकंठ का अपने छोटे भाई लालबिहारी के साथ बड़े ही प्रेम का व्यवहार था। वह जब भी इलाहाबाद से आते उसके लिए कुछ-न-कुछ लेकर आते थे। एक बार जब अखाड़े में लालबिहारी ने दूसरे पहलवान को पछाड़ दिया था तो उन्होंने पाँच रुपये के पैसे लुटाए थे।

किन्तु आनन्दी के साथ हुए अभद्र व्यवहार को सुनकर उनका सारा प्रेम समाप्त हो जाता है और उसके प्रति घृणा पैदा हो जाती है यहाँ तक कि वे उसका मुँह भी देखना पसन्द नहीं करते हैं। लेकिन जब आनन्दी ने अपने बड़प्पन का परिचय देते हुए लालबिहारी को माफ कर दिया तो श्रीकंठ का हृदय पुनः परिवर्तित होकर अपने भाई से प्यार करने लग जाते हैं।

प्रश्न 5.
“अब अन्याय और हठका प्रकोप हो रहा है”-यह कथन श्रीकंठ ने क्यों कहा?
उत्तर:
इलाहाबाद से शनिवार को जब श्रीकंठ अपने घर पर आये तो आनन्दी से लालबिहारी द्वारा की गयी अभद्रता की जानकारी हुई। रातभर वे बेचैन रहे और सुबह होते ही अपने पिता से बोले-“दादा, अब इस घर में मेरा निर्वाह न होगा।” बेनी माधव अपने पुत्र की यह बात सुनकर घबरा उठे और बोले- क्यों’। इस पर श्रीकंठ ने कहा-“इसलिए कि मुझे भी अपनी मान-प्रतिष्ठा का कुछ विचार है। आपके घर में अब अन्याय और हठ का प्रकोप हो रहा है। जिनको बड़ों का आदर करना चाहिए, वे उनके सिर चढ़ते हैं।”

MP Board Solutions

बड़े घर की बेटी दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लालबिहारी सिंह के स्वभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
लालबिहारी सिंह, बेनी माधव सिंह का छोटा पुत्र है। लाड़-प्यार में वह पढ़-लिख नहीं पाया है। खेतों-खलिहानों में घूमना और कुश्ती-दंगल में भाग लेना उसकी दिनचर्या के अंग थे। वह दोहरे बदन का सजीला जवान था। भरा हुआ मुखड़ा और चौड़ी छाती थी। भैंस का दो सेर ताजा दूध वह उठकर सुबह पी जाता था।

वह अपने बड़े भाई श्रीकंठ का बहुत आदर करता था। श्रीकंठ के सामने न तो वह चारपाई पर बैठता था और न हुक्का पी सकता था और न पान खा सकता था। वह अपने बाप से भी ज्यादा अपने भाई का मान करता था।

पर वह बिना पढ़ा-लिखा एवं उजड्ड था। बिना सोचे-समझे ऐसा निर्णय ले लेता था जिसके लिए उसे प्रायश्चित्त करना पड़ता था। एक दिन दाल में घी न होने की बात पर वह अपनी भाभी से उल्टा-सीधा व्यवहार कर डालता है जिससे परिवार टूटने के कगार पर आ जाता है पर आनन्दी के बड़प्पन से वह परिवार टूटने से बच जाता है।

प्रश्न 2.
आनन्दी के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
आनन्दी ताल्लुकेदार भूपसिंह की बेटी और ‘बड़े घर की बेटी’ कहानी की प्रधान नायिका है। उसके पति का नाम श्रीकंठ है। उसके चरित्र की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-
(i) स्वाभिमानी :
आनन्दी एक स्वाभिमानी स्त्री है। अपने देवर लालबिहारी के अभद्रतापूर्ण व्यवहार से वह दु:खी हो जाती है और इस घटना की जानकारी वह अपने पति के आने पर उसको देती है।

(ii) उदार एवं करुण हृदय वाली :
आनन्दी का हृदय करुणा एवं दया से पूर्ण है। जब उसका देवर लालबिहारी अपनी गलती को स्वीकार करके भाई और भाभी से पश्चात्ताप करता हुआ माफी माँगता है तो आनन्दी का हृदय करुणा से पिघल जाता है और वह अपनी सौगंध देकर उसको घर छोड़ने से रोक लेती है। इस प्रकार वह एक संयुक्त परिवार को टूटने से बचा लेती है। वास्तव में वह एक उच्च चरित्र वाली उदार एवं स्वाभिमानी स्त्री है।

प्रश्न 3.
आनन्दी के मायके और ससुराल के वातावरण में क्या अंतर था? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
आन के मायके के अनौखे ठाठ-बाट थे। उसके पिता एक यासर ताल्लुकेदार थे। उनके पास विशाल भवन, एक हाथा, तोन, कुत्ते, बाज, वहरी-शिकरे, झाड़-फानूस, ऑनरेरी मजिस्ट्रटी और ऋण देने आदि की सुविधाएँ थी। आनन्दी की तीन बहिनों का बड़े ठाठ-बाट से विवाह हुआ था।

आनन्दी के ससुराल का वातावरण कुछ और ही था। यहाँ उसके मायके जैसी न टीम-टाम थी और न अन्य सुविधाएँ। हाथी-घोड़ों की बात तो बहुत दूर यहाँ कोई सजी हुई सुन्दर बहली तक न थी। न यहाँ बाग-बगीचे थे न मकान में खिड़कियाँ, न जमीन पर फर्श, न दीवार पर तस्वीरे। यहाँ तो एक सीधा-सादा देहाती मकान था परन्तु आनन्दी ने थोड़े ही दिनों में अपने आपको इस नयी व्यवस्था में ढाल लिया था।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिएजिस तरह सूखी लकड़ी …………. तिनक जाता है।
उत्तर:
भाव-कहानीकार प्रेमचन्द कहते हैं कि जिस प्रकार सूखी लकड़ी जल्दी से आग पकड़ लेती है उसी तरह भूख से पागल मनुष्य भी जरा-जरा सी बात पर तिनक जाता है, वह लड़ने-मरने को आमादा हो जाता है।

प्रश्न 5.
“बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती हैं।” इस कथन से लेख्क का क्या आशय है?
उत्तर:
इस कथन से लेखक का आशय यह है कि बड़े घर की बेटियाँ बहुत सभ्य, व्यवहारकुशल और घर को बनाने वाली होती हैं। वे सही समय पर उचित निर्णय लेकर परिवार की विपत्ति को दूर कर देती हैं। पहले तो आनन्दी अपने देवर के अभद्र व्यवहार पर बहुत क्रोधित होती है पर जब उसने देखा कि उसके क्रोध से घर उजड़ जाएगा तो वह माफी माँगने पर अपने देवर को क्षमा कर देती है तथा अपने पति से भी उसे क्षमा दिला देती है।

प्रश्न 6.
इस कहानी से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:
इस कहानी से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि यदि हम उदार हैं, दूसरों के प्रति सहृदय हैं तो बड़ी-से-बड़ी विपत्ति भी दूर हो जाती है। आज के संयुक्त परिवारों को टूटने से बचाने वाली यह कहानी शिक्षाप्रद है। इस कहानी की नायिका अपने देवर के अभद्र व्यवहार से बहुत दु:खी होती है पर देवर द्वारा सच्चे हृदय से माफी माँगने पर वह उसे क्षमा कर देती है तथा जब वह घर छोड़ने की बात कहता है तो अपनी सौगन्ध देकर तथा उसका हाथ पकड़कर रोक लेती है। ऐसा करके वह टूटते परिवार को बचा लेती है।

प्रश्न 7.
किस घटना ने आनन्दी के हृदय को परिवर्तित कर दिया? विवरण सहित लिखिए।
उत्तर:
श्रीकंठ के मुख से यह बात सुनकर कि अब मैं लालबिहारी की सूरत नहीं देखना चाहता। लालबिहारी तिलमिला गया तथा कपड़े पहनकर आनन्दी के द्वार पर आकर बोला-“भाभी, भैया ने निश्चय किया है कि वह मेरे साथ इस घर में न रहेंगे। अब वह मेरा मुँह नहीं देखना चाहते, इसलिए अब मैं जाता हूँ। उन्हें फिर मुँह न दिखाऊँगा। मुझसे जो कुछ अपराध हुआ, उसे क्षमा करना।” लालबिहारी की इस बात से आनन्दी का हृदय परिवर्तित हो गया वह अपने कमरे से निकली और लालबिहारी का हाथ पकड़ लिया और कहा “तुम्हें मेरी सौगंध, अब एक पग भी आगे न बढ़ाना” बाद में श्रीकंठ का हृदय भी पिघल गया और दोनों भाई गले लगकर फूट-फूटकर रोए। इस प्रकार आनन्दी ने अपने उदार हृदय से टूटते हुए घर को बचा लिया।

MP Board Solutions

बड़े घर की बेटी भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्द-युग्मों से पुनरुक्त और विलोम शब्द युग्म छाँटकर लिखिए।
गरम-गरम, फूट-फूट, साथ-साथ, अच्छा-बुरा, सुख-दुख, दिन-रात।
उत्तर:
पुनरुक्त शब्द – गरम-गरम, फूट-फूट, साथ-साथ।
विलोम शब्द – अच्छा-बुरा, सुख-दुख, दिन-रात।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए-
व्याह, भावज, निबट, लात, जवाब, कर्ज।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 1 बड़े घर की बेटी img 1

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रत्यय जोड़कर शब्द बनाइए-
आहट, आई, ता, हारा, वान, हीन, ईय, माला, कार।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 1 बड़े घर की बेटी img 2

प्रश्न 4.
उपसर्गों के योग से शब्द बनाइए-
उप, अभि, सु, अप, कु, अव, वि, अधि, अनु।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions कहानी Chapter 1 बड़े घर की बेटी img 3

MP Board Solutions

बड़े घर की बेटी पाठ का सारांश

गौरीपुर गाँव के जमींदार ठाकुर बेनी माधवसिंह थे। उनके पिता इलाके के प्रतिष्ठित रईस थे पर बेनी माधव की माली हालत अच्छी नहीं थी। उनकी साल भर की आमदनी मात्र हजार रुपये रह गयी थी। ठाकुर के दो पुत्र थे-श्रीकंठ और लालबिहारी। श्रीकंठ बी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण कर किसी ऑफिस में इलाहाबाद में नौकरी करने लगा था। छोटा भाई लालबिहारी पढ़ा-लिखा नहीं था। कुश्ती, लड़ाई -झगड़ा और खेत-खलिहानों में अपना समय बिताया करता था।

श्रीकंठ अंग्रेजी से डिग्री लेने के बाद भी अंग्रेजी रीति-रिवाजों के विरोधी थे। वे सम्मिलित परिवार के पक्षधर थे। उनकी इस विचारधारा के कारण गाँव की नवविवाहिता उनकी आलोचना किया करती थीं।

भूपसिंह एक छोटी रियासत के ताल्लुकेदार थे। उन्होंने अपनी चौथी बेटी आनन्दी का विवाह श्रीकंठ से कर दिया। आनन्दी जब नये घर में आई तो यहाँ का वातावरण उसे अपने परिवार से बिल्कुल भिन्न मिला परन्तु आनन्दी ने एक वर्ष में ही अपने को उस परिवार में खपा लिया था।

एक दिन सब्जी पकाते समय आनन्दी ने जितना घी (एक पाव) डिब्बे में बचा था, वह सब सब्जी में डाल दिया। फलतः दाल में डालने के लिए घी बचा ही नहीं। जब लाल बिहारी खाना खाने बैठा तो दाल में घी न देखकर भाभी से इसका कारण पूछा। भाभी द्वारा पूरी बात बताई जाने पर भी लालबिहारी ने गुस्से में आकर भोजन की थाली फेंक दी और अपने पैर की खड़ाऊ आनन्दी को मारने के लिए फेंकी। आनन्दी ने हाथ से इस वार को बचा लिया लेकिन इस कारण उसकी उँगली में चोट लग गयी। इस घटना ने आनन्दी को झकझोर डाला। उसने गुस्से में खाना-पीना छोड़ दिया। उसका पति श्रीकंठ इलाहाबाद से हर शनिवार को आता था। जब श्रीकंठ दो दिन बाद घर वापस आता है तो उसके पिता बेनीमाघव उल्टे आनन्दी के व्यवहार की शिकायत उससे करते हैं।

इस पर पहले तो श्रीकंठ आनन्दी पर गुस्सा करते हैं लेकिन पूछने पर जब आनन्दी ने पूरी घटना श्रीकंठ को बताई तो श्रीकंठ आग बबूला हो उठे। सुबह होते ही उसने अपने पिता से कहा कि वह अब इस घर में एक पल भी नहीं रह सकता। वह अपने छोटे भाई लालबिहारी को उल्टा-सीधा कहते हैं। जब लालबिहारी अपने बड़े भाई के अपने विषय में इस प्रकार के विचार सुनते हैं तो उन्हें प्रायश्चित्त के साथ बड़ा दुःख होता है और भाई की बात रखने के लिए वह हमेशा के लिए घर छोड़कर जाना चाहता है। लालबिहारी ने आनन्दी के द्वार पर आकर कहा-“भाभी, भैया ने निश्चय किया है कि वह मेरे साथ इस घर में न रहेंगे। वह मेरा मुँह नहीं देखना चाहते, इसलिए अब मैं जाता हूँ उन्हें फिर मुँह न दिखाऊँगा। मुझसे जो अपराध हुआ, उसे क्षमा करना।”

लालबिहारी के इन वचनों को सुनकर आनन्दी का हृदय परिवर्तित हो गया और स्वयं अपने पति से कहा ‘लालाजी’ को अन्दर बुला लो। श्रीकंठ ने इस पर कुछ उत्तर नहीं दिया तो आनन्दी ने स्वयं आगे बढ़कर लालबिहारी को रोक लिया और कहने लगी “तुम्हें मेरी सौगंध, अब एक पग भी आगे न बढ़ाना।”

कुछ ही देर में श्रीकंठ भी पिघल गया और उसने भी लालबिहारी को अपने गले से लगा लिया। दोनों भाई रोने लगते हैं। इसी समय बेनी माधव आ जाते हैं और खुश होकर कहने लगते हैं “बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती हैं।”

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 5 उधार का अनंत आकाश

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 5 उधार का अनंत आकाश (व्यंग्य, शरद जोशी)

उधार का अनंत आकाश अभ्यास

बोध प्रश्न

उधार का अनंत आकाश अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
यह पाठ किन लोगों को लक्ष्य करके लिखा गया है?
उत्तर:
यह पाठ उधार लेने वाले तथा उधार देने वालों को लक्ष्य करके लिखा गया है।

प्रश्न 2.
लेखक के अनुसार मनुष्य और पशु में क्या अन्तर है?
उत्तर:
लेखक के अनुसार मनुष्य और पशु में यह अन्तर है कि मनुष्य तो उधार लेता है पर पशु नहीं।

प्रश्न 3.
लेखक ने इस पाठ में अन्वेषी’ किसे कहा है?
उत्तर:
लेखक ने इस पाठ में उधार लेने वाले को अन्वेषी कहा है।

प्रश्न 4.
मानव जाति किन दो भागों में बँटी हुई है?
उत्तर:
मानव जाति उधार लेने वाले और उधार देने वाले दो भागों में बँटी हुई है।

प्रश्न 5.
अमेरिका की खोज किसने की थी?
उत्तर:
अमेरिका की खोज ‘कोलम्बस’ ने की थी।

प्रश्न 6.
कर्ज से दबा हुआ आदमी क्या खोजता है?
उत्तर:
कर्ज से दबा हुआ आदमी निराश होकर आत्महत्या का रास्ता खोजता है।

MP Board Solutions

उधार का अनंत आकाश लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लेखक ने उधार लेने को आशावादिता का प्रमाण क्यों कहा है?
उत्तर:
लेखक ने उधार लेने को आशावादिता का प्रमाण इसलिए कहा है कि जो व्यक्ति अपने जीवन से निराश हो जाता है, वह आत्महत्या जैसे पाप को करता है लेकिन जो आशावान व्यक्ति है वह उधार ले लेकर अपने जीवन को सुखद एवं गतिशील बनाये रखता है। सम्पूर्ण संसार की उन्नति उधार पर ही टिकी हुई है।

प्रश्न 2.
व्यक्ति लाइट वेट चैम्पियन’ से कब ‘हेवीवेट चैम्पियन’ बनता है?
उत्तर:
व्यक्ति ‘लाइट वेट चैम्पियन’ से तभी ‘हेवीवेट चैम्पियन’ बनता है जब वह कर्ज को भार नहीं मानता है अपितु उससे उत्साहित होता जाता है। आज जिसने सौ रुपये कर्ज लिए हैं वहीं कल हजार रुपये कर्ज लेगा और इस प्रकार धीरे-धीरे वह ‘लाइटवेट चैम्पियन’ से ‘हैवीवेट चैम्पियन’ बन जाएगा।

प्रश्न 3.
किसी भारतीय को चाँद पर भेजने के पीछे लेखक का क्या आशय है?
उत्तर:
किसी भारतीय को रॉकेट में बिठाकर चाँद पर भेजने के पीछे लेखक का यह आशय है कि भारतीय लोग उधार की विद्या में बड़े पारंगत होते हैं वे वहाँ जाकर भी कुछ-न-कुछ उधार ले आएँगे।

प्रश्न 4.
लेखक के अनुसार उधार लौटाने वाले परिहास के पात्र क्यों होते हैं?
उत्तर:
उधार लौटाने वाले परिहास के पात्र इसलिए होते हैं क्योंकि ऐसे लोग जीवन में कुछ भी नहीं कर पाते क्योंकि वे धारा के विरुद्ध तैरने का प्रयास करते हैं। उधार की धारा सतत् प्रवाहित रहती है और इसी से सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक जीवन के खेत हरे-भरे रहते हैं। यह एक ऐसी धारा है जो मनुष्य को जीवन्त रखती हैं। इस देश में पुनर्जन्म का सिद्धान्त चलता है अतः उधार कला विशेषज्ञों को यह नयी भूमि प्रदान करता है। उधार लेने वाला और देने वाला दोनों ही सोचते हैं कि यदि किसी कारण उधार का हिसाब इस जन्म में चुकता नहीं हुआ तो अगले जन्म में हो जाएगा अतः वे निश्चिन्त रहते हैं। इसी कारण उनमें आशावादिता का संचार रहता है और निराशा उनसे कोसों दूर रहती है।

प्रश्न 5.
‘हमें कर्ज के पानी से निकालोगे तो हम तड़पने लगेंगे’ का अर्थ बताइए।
उत्तर:
इस कथन का अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति सिर से पैर तक कर्ज में उसी तरह डूबा हुआ है जैसे मछली पानी में डूबी रहती है। मछली का पानी में डूबे रहना ही उसका सफल जीवन है। इसी प्रकार मनुष्य का भी कर्ज में डूबे रहना उसका सफल जीवन है। यदि कर्ज में डूबे मनुष्य को कर्ज से निकाला तो वह मछली के समान बिना पानी के तड़पने लगेगा। कहने का भाव यह है कि उसे तो सच्चा सुख कर्ज में डूबे रहने पर ही मिलता है।

उधार का अनंत आकाश दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्रेडिट फेसिलिटी’सेलेखक का क्या आशय है?
उत्तर:
क्रेडिट फेसिलिटी’ से लेखक का आशय है ‘उधार की सुविधा’। कहने का भाव यह है कि हमारे देश में ‘उधार की सुविधा’ मजबूत है क्योंकि यहाँ पुनर्जन्म का सिद्धान्त चलता है। आदमी जानता है कि अगर इस जन्म में नहीं चुका सके तो अगले जन्म में चुका देंगे। मनुष्य की आत्मा स्थायी पूँजी है इसकी साख पर हम कितना भी उधार ले सकते हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
(क) “हम सिर से पैर तक कर्ज में डूबे रहते हैं पर क्या मछली को आप पानी में डुबो सकते हैं। वही तो उसका जीवन है। हमें कर्ज के इस पानी से निकालोगे तो हम तड़पने लगेंगे। हम फिर पानी में कूदेंगे यानी कर्ज ले लेंगे।”
उत्तर:
लेखक कहता है कि जिस व्यक्ति को कर्ज लेने का चस्का लग जाता है वह उसके बिना जीवित नहीं रह सकता। कर्ज में डूबे व्यक्ति की तुलना लेखक पानी में रहने वाली मछली से करते हुए कहता है कि जिस प्रकार मछली सदैव पानी में डूबी रहती है, बिना पानी के वह जीवित ही नहीं रह सकती उसी प्रकार जिस व्यक्ति को कर्ज लेने की आदत पड़ जाती है, वह उसके बिना जीवित ही नहीं रह सकता। चाहे कोई व्यक्ति सिर से लेकर पैर तक कर्ज में डूबा हुआ क्यों न हो वह उसी में अपने जीवन की सार्थकता समझता है।

जिस प्रकार पानी के बिना मछली का जीवित रहना सम्भव नहीं है उसी प्रकार उधार लेने वाले का भी जीवन बिना उधार के सम्भव नहीं है। यदि हमने कर्जदार को कर्ज रूपी पानी से बाहर निकाल दिया तो वह उसी प्रकार तड़पने लगेगा जिस प्रकार बिना पानी के मछली तड़पती है। अत: कर्जदार के जीवन को बचाने के लिए एक ही मार्ग है कि उसे पुन: उसी जाल में फंसा दिया जाए जिससे वह निकाला गया था अर्थात् उसे पुनः कर्ज के व्यूह में फंसा दिया जाए।

(ख) “उधार की सीमा आकाश है, चाँद हैं, तारे हैं, हमें मिलेगा, मिलता रहेगा, देखो वह चाँद की ओर एक रॉकेट चला। कोई इसमें किसी भारतीय को बिठा दें।”
उत्तर:
लेखक कहता है कि उधार की कोई सीमा नहीं होती अर्थात् वह सीमा रहित होती है। उधार लेना उतना ही असीम है जितना कि आकाश। चन्द्रमा और तारे जिस प्रकार आकाश में अपनी चमक सदैव बनाये रखते हैं उसी प्रकार इस देश में उधार की चमक भी सदैव बनी रहेगी। उधार हमें पहले भी मिला था आज भी मिल रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा। इस देश के लोगों की अक्ल की दाद देनी होगी कि वे प्रत्येक स्थिति और समय पर उधार लेने का सुयोग बना लेते हैं।

चाहे चन्द्रमा की ओर जाने वाला रॉकेट ही क्यों न हो। आप उस रॉकेट में भारतीय व्यक्ति को बिठा दीजिए। वह वहाँ से भी कुछ-न-कुछ उधार लेकर ही आयेगा। यह संसार कितना सुखमय है कि यहाँ उधार का कोई टोटा नहीं है। यह आकाश कितना असीम फैला हुआ है इसी के समान हमें उधार देने वालों की कोई कमी नहीं है। बस हमारे मन में केवल यह भावना होनी चाहिए कि हमें अभी थोड़ा-सा कर्ज चाहिए। इस अनोखे वचन के बोलते ही आपकी सभी समस्याएँ हल हो जाएँगी।

प्रश्न 3.
‘उधार का अनन्त आकाश’ में निहित व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लेखक ने इस पाठ के माध्यम से उधार लेने तथा न लौटाने की वृत्ति पर करारे प्रहार किये हैं। इसके द्वारा वे कहना चाहते हैं कि जैसे आकाश का अन्त नहीं होता है वैसे ही उधार लेने की कोई सीमा नहीं होती है।

उधार लेना और उसे न लौटाना दोनों ही कला हैं। जो उधार लेता है, वह निरन्तर प्रयास, धीरज और व्यवहार कुशलता के सहारे उसे न लौटाने में भी सिद्द हो जाता है। लेखक व्यंग्यात्मक लहजे में लिखते हैं कि उधार लेना आशावादी दृष्टि का परिचायक है और उधार न लेना निराशा का प्रतीक है। लेखक इस पाठ में निहित व्यंग्य को व्यक्त करते हुए आगे कहते हैं कि उधार लेने वाला शोधकर्ता होता है। वह उधार लेने के लिए नये-नये उपाय खोजता है। विकास के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए नये-नये मार्ग खोजने से ही काम चलेगा। लेखक व्यंग्य की उच्चता को स्पर्श करता हुआ कहता है, कि इस देश में उधार की अपार सम्भावना है।

प्रश्न 4.
“ओह! यह सृष्टि कितनी सुखमय है, पर आकाश कितना असीम फैला है और फिलहाल हमें थोड़ा-सा कर्जचाहिए।” इस पंक्ति की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
लेखक कहता है कि उधार की कोई सीमा नहीं होती अर्थात् वह सीमा रहित होती है। उधार लेना उतना ही असीम है जितना कि आकाश। चन्द्रमा और तारे जिस प्रकार आकाश में अपनी चमक सदैव बनाये रखते हैं उसी प्रकार इस देश में उधार की चमक भी सदैव बनी रहेगी। उधार हमें पहले भी मिला था आज भी मिल रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा। इस देश के लोगों की अक्ल की दाद देनी होगी कि वे प्रत्येक स्थिति और समय पर उधार लेने का सुयोग बना लेते हैं। चाहे चन्द्रमा की ओर जाने वाला रॉकेट ही क्यों न हो। आप उस रॉकेट में भारतीय व्यक्ति को बिठा दीजिए। वह वहाँ से भी कुछ-न-कुछ उधार लेकर ही आयेगा। यह संसार कितना सुखमय है कि यहाँ उधार का कोई टोटा नहीं है। यह आकाश कितना असीम फैला हुआ है इसी के समान हमें उधार देने वालों की कोई कमी नहीं है। बस हमारे मन में केवल यह भावना होनी चाहिए कि हमें अभी थोड़ा-सा कर्ज चाहिए। इस अनोखे वचन के बोलते ही आपकी सभी समस्याएँ हल हो जाएँगी।

MP Board Solutions

उधार का अनंत आकाश भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
पाठ में बड़ी-छोटी, सुख-दुःख शब्द आये हैं, आप भी ऐसे पाँच शब्द सोचकर लिखो जिनमें किसी शब्द का विलोम शब्द शामिल हो।
उत्तर:

  1. आशा – निराशा
  2. हानि – लाभ
  3. जीवन – मृत्यु
  4. जय – पराजय
  5. सुपुत्र – कुपुत्र।

प्रश्न 2.
नीचे नाक से सम्बन्धित कुछ मुहावरे दिए गए हैं, इनके अर्थ समझकर प्रत्येक मुहावरे से वाक्य बनाइए।
उत्तर:

  1. नाकों चने चबाना-नदी पर पुल बाँधने पर इंजीनियरों को नाकों चने चबाने पड़े।
  2. नाक में दम करना-आज नौकर ने मालिक की नाक में दम कर दिया है।
  3. नाक रखना-हमें हर हाल में अपनी नाक रखनी चाहिए।
  4. नाक ऊँची करना-हमें हमेशा ऐसे काम करने चाहिए जिससे हमारी नाक ऊँची हो।
  5. नाक नीची करना-हमें कभी भी ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिससे हमारी नाक नीची हो।
  6. नाक-भौं एक करना-अधिक काम आ पड़ने पर रमेश ने अपनी नाक-भौं एक कर ली है।
  7. नाक चढ़ाना-सतीश से जब भी कोई काम करने कहो वह हमेशा नाक चढ़ा लिया करता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए।
उत्तर:
सिर्फ = केवल; कर्ज = ऋण; इंकार = अस्वीकार; शरीफ = सज्जन; शराफत = सज्जनता; खुद = स्वयं।

प्रश्न 4.
‘सूझ-बुझ’ ‘एक-दूसरे’ जैसे शब्द युग्मों में योजक चिन्ह का प्रयोग हुआ है। इस पाठ से योजक चिन्ह वाले अन्य शब्द युग्म ढूँढ़कर लिखिए।
उत्तर:
धीरे-धीरे; बड़ी-छोटी; छोटे-मोटे; जीवन-शक्ति; लेन-देन; लेता-देता।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग और प्रत्यय अलग करके लिखिए-
राष्ट्रीय, आशावादिता, व्यर्थता, परिहास, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, परिस्थिति, परिपूर्ण।
उत्तर:
राष्ट्रीय = य
आशावादिता = ता, (प्रत्यय)
व्यर्थता = ता
परिहास = परि (उपसर्ग)
सामाजिक = इक
आर्थिक = इक
राजनैतिक = इक
परिस्थिति = परि उपसर्ग
परिपूर्ण = परि (उपसर्ग)।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर:

शब्द विलोम
जीवन मरण
आशा निराशा
प्रसिद्ध गुमनाम, अप्रसिद्ध
आकाश पाताल
सफल असफल
पुरानी नई।

प्रश्न 7.
वह धन-धान्य से सम्पन्न था तथा अन्य क्षेत्र में अन्न का व्यापार करता था।
ऊपर लिखे रेखांकित शब्द देखने में मिलते-जुलते लगते हैं पर उनके अर्थ भिन्न हैं। नीचे इस तरह कुछ समरूपी शब्द दिए गए हैं, वाक्य बनाकर उनके अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
ओर – हिमालय उत्तर दिशा की ओर स्थित है।
और – राम और श्याम गंगा नहाने गये हैं।
अंश – इस पाठ के एक अंश में यह कहा गया है।
अंस – बैल के अंस बड़े पुष्ट होते हैं।
भवन – राजा का भवन संगमरमर का बना हुआ था।
भुवन – भगवान तीनों भुवनों के मालिक हैं।
में – दिन में धूप तेज पड़ती है।
मैं – मैं और गोपाल सिनेमा जा रहे हैं।
सकल – भगवान ने पृथ्वी पर सकल पदार्थ बनाये हैं।
शक्ल – उसकी शक्ल राम से मिलती-जुलती है।

MP Board Solutions

उधार का अनन्त आकाश संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

(1) मानव जाति दो भागों में बँटी है वे जो उधार देते हैं और वे जो उधार लेते हैं। मनुष्य और मनुष्य के बीच सारी बड़ी-छोटी खाइयाँ उधार के छोटे-मोटे पुलों से बँधी हैं। जब ये पुल टूट जाएँगे, आदमी अकेला हो जाएगा।

कठिन शब्दार्थ :
खाइयाँ = दूरियाँ; पुल = माध्यम।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत गद्यांश ‘उधार का अनन्त आकाश’ पाठ से लिया गया है। इसके लेखक श्री शरद जोशी हैं।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक ने बताया है कि संसार के सभी मनुष्य दो वर्गों में बँटे हुए हैं-एक उधार लेने वाला और दूसरा उधार देने वाला।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि सम्पूर्ण मानव जाति दो वर्गों में विभक्त है। एक वर्ग वह है जो उधार देता है और दूसरा वर्ग वह है जो उधार लेता है। मनुष्यों का आपसी व्यवहार उधार के इन्हीं छोटे-मोटे पुलों से जुड़ा हुआ है और जब ये उधार रूपी पुल टूट जाएँगे तो मनुष्य दुनिया में अकेला ही रह जाएगा।

विशेष :

  1. उधार लेना-देना मानव की बुनियादी समस्या है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

(2) हम सिर से पैर तक कर्ज में डूबे रहते हैं पर क्या मछली को आप पानी में डूबी कह सकते हैं? वही तो उसका जीवन है। हमें कर्ज के इस पानी से निकालो तो हम तड़पने लगेंगे। हम फिर पानी में कूदेंगे यानी कर्ज ले लेंगे।

कठिन शब्दार्थ :
कर्ज = उधार।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक का मानना है कि जिन्हें कर्ज लेने की आदत पड़ जाती है, उसके बिना उनके जीवन की कल्पना ही नहीं हो सकती।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि जिस व्यक्ति को कर्ज लेने का चस्का लग जाता है वह उसके बिना जीवित नहीं रह सकता। कर्ज में डूबे व्यक्ति की तुलना लेखक पानी में रहने वाली मछली से करते हुए कहता है कि जिस प्रकार मछली सदैव पानी में डूबी रहती है, बिना पानी के वह जीवित ही नहीं रह सकती उसी प्रकार जिस व्यक्ति को कर्ज लेने की आदत पड़ जाती है, वह उसके बिना जीवित ही नहीं रह सकता। चाहे कोई व्यक्ति सिर से लेकर पैर तक कर्ज में डूबा हुआ क्यों न हो वह उसी में अपने जीवन की सार्थकता समझता है।

जिस प्रकार पानी के बिना मछली का जीवित रहना सम्भव नहीं है उसी प्रकार उधार लेने वाले का भी जीवन बिना उधार के सम्भव नहीं है। यदि हमने कर्जदार को कर्ज रूपी पानी से बाहर निकाल दिया तो वह उसी प्रकार तड़पने लगेगा जिस प्रकार बिना पानी के मछली तड़पती है। अत: कर्जदार के जीवन को बचाने के लिए एक ही मार्ग है कि उसे पुन: उसी जाल में फंसा दिया जाए जिससे वह निकाला गया था अर्थात् उसे पुनः कर्ज के व्यूह में फंसा दिया जाए।

विशेष :

  1. लेखक का मानना है कि कर्ज लेना भी जीवन-यापन का एक अनोखा ढंग है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Solutions

(3) उधार ही वह धारा है जो सतत् चली आ रही है और हमारे सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक जीवन के खेत उससे लहलहा रहे हैं। यह जीवनधारा है। इस देश में उधार के लिए सबसे अच्छी परिस्थितियाँ हैं। क्योंकि यहाँ पुनर्जन्म के सिद्धान्त पर विश्वास है। आदमी जानता है कि अगर इस जन्म में नहीं चुका सके तो अगले जन्म में चुका देंगे। ऐसी ‘क्रेडिट फेसिलिटी’ किस धर्म में मिली होगी? आत्मा स्थायी पूँजी है जो अमर है। इसकी साख पर हम कोई भी सौदा कर सकते हैं। शरीर एक बटुआ है जो सिक्के लेता-देता रहता है। महत्त्व बटुए का नहीं, उस लेन-देन की प्रथा का है। प्रथा बनी रही तो बटुए तो नये आते रहेंगे।

कठिन शब्दार्थ :
सतत् = निरन्तर; पुनर्जन्म का सिद्धान्त = मरने के पश्चात् आदमी पुनः जन्म लेता है; क्रेडिट फेसिलिटी (अंग्रेजी का शब्द है-Credit facility) = उधार की सुविधा; साख = क्रेडिट, भरोसा।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक इस अंश में यह बताना चाहता है कि उधार की धारा अनन्त काल से चली आ रही है, पुनर्जन्म के सिद्धान्त के कारण यह इस देश में खूब पनप रही है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि उधार लेने की आदत जिस व्यक्ति को पड़ जाती है, वह निरन्तर उधार लेता चला जाता है। ऐसे व्यक्ति चाहे सामाजिक क्षेत्र के हों, चाहे आर्थिक क्षेत्र (उद्योग-धन्धे वाले) और चाहे राजनैतिक दलों से सम्बन्धित हों, वे सब इस उधार रूपी कृषि को उगाते रहते हैं। उनके जीवन की यह धारा सतत् रूप से प्रवाहित होती रहती है। कहने का भाव यह है कि जिसे एक बार उधार लेने का चस्का लग जाता है वह सदैव उसी में गोते लगाता रहता है। हमारे देश में उधार लेने वालों की एक विशाल संख्या है। इस देश का पुनर्जन्म का सिद्धान्त भी उधार की इस भावना को अच्छी तरह पुष्पित करता है। क्योंकि उधार लेने वाला व्यक्ति जानता है कि यदि किसी कारण हम इस जन्म में उधार चुका सके तो कोई बात नहीं अगले जन्म में उधार चुका देंगे। इस प्रकार की उधारी की सुविधा किसी अन्य धर्म में नहीं है। उधार लेने वाले व्यक्ति की आत्मा अमर है और वह ऋण लेने को सौदेबाजी के लिए एक स्थायी पूँजी का कार्य करती है। आत्मा रूपी स्थायी पूँजी के बल पर उधार लेने वाले किसी भी प्रकार का सौदा कर सकते हैं।

व्यंग्यात्मक शैली में लेखक कहता है कि यह शरीर आत्मा रूपी सिक्के का बटुआ है। इस शरीर रूपी बटुए से सिक्कों का आदान-प्रदान होता रहता है। असली बात यह है कि बटुए का कोई मूल्य नहीं है, मूल्य तो लेन-देन की उस प्रथा का है जो इस देश में निरन्तर बनी हुई है। ये बटुए रूपी शरीर तो नित्य आते-जाते रहते हैं अर्थात् मानव विभिन्न शरीरों को समय-समय, पर धारण करता रहता है। अत: उधार की इस पद्धति को हमें सदैव बनाये रखना चाहिए।

विशेष :

  1. लेखक का मत है कि भारत देश में उधार के व्यवसाय के लिए परिस्थितियाँ बहुत अनुकूल हैं।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।
  3. व्यंग्यात्मक शैली का प्रयोग हुआ है।

(4) आज जिसने सौ रुपए कर्ज लिया है, वह कल हजार रुपए लेगा। कर्ज आदमी को उत्साहित करता है। वह भार नहीं है। वह तो गैस का बड़ा गुब्बारा है; जो हमें भूमि से आकाश की सैर कराता है। गुब्बारा कितना ही बड़ा हो, भार नहीं होता।

कठिन शब्दार्थ :
उत्साहित = उत्साह बढ़ाता है; भूमि = पृथ्वी।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक का मत है कि जिस व्यक्ति को उधार लेने का चस्का लग जाता है, वह उससे विमुख नहीं होता है।

व्याख्या :
लेखन का कथन है कि जब व्यक्ति में कर्ज लेने की आदत पड़ जाती है तो वह फिर उससे अपना नाता नहीं तोड़ता है बल्कि वह इस प्रक्रिया को आगे-ही-आगे बढ़ाता रहता है। प्रारम्भ में वह कम उधार लेता है फिर धीरे-धीरे उसकी यह हवस बढ़ती जाती है सौ से हजार, हजार से लाख और इसी प्रकार यह परिधि बढ़ती जाती है। उधार के धन को वह बोझ नहीं मानता है। उधार लेना बड़े आकार वाले गुब्बारे के समान होता है जिसमें गैस भरी रहती है। उस गैस भरे गुब्बारे रूपी कर्जदार को आकाश की सैर करने को छोड़ दिया जाता है। वह गुब्बारा बड़े-से-बड़ा तो हो सकता है पर उसमें भार नहीं होता है।

विशेष :

  1. उधार का चस्का जब एक बार लग जाता है तब वह समाप्त नहीं होता है अपितु दिन-दूना बढ़ता जाता है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Solutions

(5) उधार की सीमा आकाश है, चाँद हैतारे हैं, हमें मिलेगा, मिलता रहेगा। देखो, वह चाँद की ओर एक रॉकेट चला। इसमें कोई किसी भारतीय को बिठा दे। वे कुछ लेकर आएँगे; ओह! यह सृष्टि कितनी सुखमय है। यह आकाश कितना असीम फैला है और फिलहाल हमें थोड़ा-सा कर्ज चाहिए।

कठिन शब्दार्थ :
फिलहाल = अभी, इसी समय; सृष्टि = प्रकृति; असीम = अनन्त।

सन्दर्भ एवं प्रसंग :
पूर्ववत्।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि उधार की कोई सीमा नहीं होती अर्थात् वह सीमा रहित होती है। उधार लेना उतना ही असीम है जितना कि आकाश। चन्द्रमा और तारे जिस प्रकार आकाश में अपनी चमक सदैव बनाये रखते हैं उसी प्रकार इस देश में उधार की चमक भी सदैव बनी रहेगी। उधार हमें पहले भी मिला था आज भी मिल रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा। इस देश के लोगों की अक्ल की दाद देनी होगी कि वे प्रत्येक स्थिति और समय पर उधार लेने का सुयोग बना लेते हैं। चाहे चन्द्रमा की ओर जाने वाला रॉकेट ही क्यों न हो। आप उस रॉकेट में भारतीय व्यक्ति को बिठा दीजिए। वह वहाँ से भी कुछ-न-कुछ उधार लेकर ही आयेगा। यह संसार कितना सुखमय है कि यहाँ उधार का कोई टोटा नहीं है। यह आकाश कितना असीम फैला हुआ है इसी के समान हमें उधार देने वालों की कोई कमी नहीं है। बस हमारे मन में केवल यह भावना होनी चाहिए कि हमें अभी थोड़ा-सा कर्ज चाहिए। इस अनोखे वचन के बोलते ही आपकी सभी समस्याएँ हल हो जाएँगी।

विशेष :

  1. लेखक व्यंग्य करता है कि उधार से बढ़िया पूँजी कोई नहीं है क्योंकि इसे लौटाने की कोई चिन्ता नहीं रहती है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 4 नारियल

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 4 नारियल (ललित निबन्ध, विद्यानिवास मिश्र)

नारियल अभ्यास

बोध प्रश्न

नारियल अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लेखक के अनुसार अनुष्ठान के मांगलिक द्रव्यों की सूची में कौन-सी चीज है? जो अवश्य रखी जाती है।
उत्तर:
अनुष्ठान के मांगलिक द्रव्यों की सूची में नारियल को अवश्य रखा जाता है।

प्रश्न 2.
नारियल कहाँ का वृक्ष है?
उत्तर:
नारियल उष्ण कटिबन्ध का वृक्ष है।

प्रश्न 3.
नारियल का फल कैसा होता है?
उत्तर:
नारियल का फल ऊपर से कठोर एवं शुष्क होता है पर भीतर से एकदम रसपूर्ण होता है।

प्रश्न 4.
‘वंश’ शब्द के क्या अर्थ हैं?
उत्तर:
‘वंश’ शब्द के दो अर्थ हैं-बाँस और पुत्र।

प्रश्न 5.
भारवि की प्रशंसा में मल्लिनाथ की उक्ति क्या है?
उत्तर:
भारवि की प्रशंसा में मल्लिनाथ की उक्ति है कि भारवि की अर्थ गम्भीर वाणी नारियल के फल की तरह ऊपर से कठोर और भीतर से एकदम रसपूर्ण है।

MP Board Solutions

नारियल लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तमिलनाडु में लेखक को क्या-क्या देखने को मिला?
उत्तर :
तमिलनाडु में लेखक को भारत के समुद्र की तटरेखा देखने को मिली। यह तटरेखा पल्लवों के ऐश्वर्य की छाँह में नारियल के पेड़ों की पंक्ति से युक्त थी।

प्रश्न 2.
नारियल को पिता के प्यार से जोड़ने के पीछे जो दृष्टि है वह क्या है और क्यों?
उत्तर:
नारियल को पिता के प्यार से जोड़ने के पीछे लोक चेतना की गहरी जीवन दृष्टि है जो अनुशासन को महत्त्व देती है, अनुशासित वात्सल्य को महत्व देती है। इसका अभिप्राय यह है कि जीवन में कठोर अनुशासन तो हो पर साथ ही दूसरों को सुख देने की मधुर कामना भी हो तभी जीवन सार्थक एवं सफल माना जाएगा।

प्रश्न 3.
नारियल के ‘भाव बन्धन’ से लेखक का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
नारियल के ‘भाव बन्धन’ से लेखक का यह तात्पर्य है कि जब हम अपने किसी पूज्य या सम्मानित व्यक्ति को नारियल भेंट करते हैं तो उसके पीछे यह भाव होता है कि तुम हमारे जीवन में अन्तर्निहित सम्पूर्ण श्रद्धा की भावना को ले जाओ और श्रद्धा से आबद्ध व्यक्ति सदैव गतिशील रहता है, वह कभी भी रुकता नहीं है।

नारियल दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित गद्य खण्डों की सन्दर्भ एवं प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए
(अ) इसमें वह कठोरता ………………… आँख न हो।
उत्तर:
सन्दर्भ :
प्रस्तुत गद्यांश ‘नारियल’ पाठ लेख से लिया गया है। इसके लेखक पं. विद्यानिवास मिश्र हैं।

प्रसंग :
लेखक ने इस अंश में नारियल के रूप में छिपी हुई भावनाओं पर प्रकाश डाला है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि नारियल का फल मांगलिक कार्यों में प्रयोग में लाया जाता है। मांगलिक का अर्थ मधुर होना है। पर यहाँ यह भी बताया गया है कि उसका अर्थ मधुर होना
तो है ही साथ ही उसमें कठोरता का होना भी अनिवार्य माना गया है। क्योंकि कठोरता के अभाव में मधुरता की रक्षा नहीं हो सकती। यदि उसमें कठोरता होगी तो वह ताप को तथा अन्य अनेक प्रकार की कुत्सित (बुरी) दृष्टियों को भी सरलता से झेल सकेगी। इसके साथ ही उसमें हर चीज को गहनता से देखने हेतु एक तीसरा नेत्र भी हो। नारियल में तीन आँखें होती हैं, इसी ओर लेखक का इशारा है।

(ब) कठोरता के बिना …………….. द्रव नहीं बनता।
उत्तर:
सन्दर्भ एवं प्रसंग :
पूर्ववत्।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि जीवन में मधुरता की रक्षा कठोरता ही कर सकती है अतः मानव को मधुर एवं सहज होने के साथ-ही-साथ कठोर एवं संयमित भी होना चाहिए। ताप या कष्टों के झेल लेने के पश्चात् ही मधुर रस का जन्म होता है। अतः मनुष्यों को नारियल के समान ऊपर से शुष्क एवं कठोर होना चाहिए तथा अन्दर से रससिक्त।

(स) ऋतु चक्र …………… पर ही होता है।
उत्तर:
लेखक कहता है कि यह हिन्दुस्तान देश अपने आपमें अनोखा है। इसकी पहचान इसमें बहने वाली नदियों से होती है या इस देश में पायी जाने वाली वनस्पतियों से होती है। इसके देशकाल की जानकारी यहाँ बहती हुई नदियाँ अथवा यहाँ पर पाये जाने वाले बड़े वृक्षों से होती है। कौन-सी ऋतु कब आ रही है। उसका आभास सबसे पहले वनस्पतियाँ ही देती हैं। यथा-सरसों के फूलने पर या नये-नये पत्तों के आने पर बसन्त ऋतु के आगमन की सूचना मिल जाती है उसी प्रकार पत्तों के वृक्षों से पृथ्वी पर गिरने से हमें पतझड़ की सूचना मिल जाती है।

प्रश्न 2.
‘नारियल’ विषय पर संक्षिप्त आलेख लिखिए।
उत्तर:
‘नारियल’ का हमारी संस्कृति में विशेष महत्त्व है। सभी मांगलिक कार्यों में; यथा-हवन में, कथा में, विवाह में, पूजा में, मकान, दुकान के शुभ मुहूर्त आदि सभी में नारियल की महत्ता मानी जाती है।

नारियल का फल उष्ण कटिबन्ध का फल है। समुद्र तटीय इलाकों में इसकी खूब पैदावार होती है। यह देखने में ऊपर से शुष्क एवं कठोर होता है पर भीतर से एकदम मधुर होता है। लेखक का मानना है कि कर्तव्यपरायण व्यक्ति भी नारियल के ही समान होता है। वह कर्तव्यपालन में अनुशासन एवं आत्म संयम पर बल देता है साथ ही अन्दर से वह कोमल एवं मधुर तथा परोपकारी होता है। इस प्रकार अनुशासन रखते हुए भी वह कल्याणकारी कार्य करता है। इसी कारण मांगलिक कार्यों में नारियल को विशेष महत्त्व दिया गया है।

नारियल की तुलना पिता से की गयी है। पिता भी नारियल के समान ही ऊपर से कठोर एवं अनुशासन प्रिय होता है पर भीतर से दयार्द्र एवं कोमल होता है। समाज के लोगों को भी अपना जीवन नारियल के अनुरूप बनाना चाहिए।

प्रश्न 3.
‘पिता’ की तुलना नारियल की किस प्रकृति विशेष से की है और क्यों?
उत्तर:
पिता की तुलना नारियल की उस प्रकृति विशेष से की है जिसमें नारियल ऊपर से तो शुष्क एवं कठोर दिखाई देता है पर भीतर से मधुर रस से पूर्ण होता है। उसी तरह पिता भी अनुशासन का प्रबल समर्थक होने के कारण ऊपर से शुष्क एवं कठोर दिखाई देता है पर इस अनुशासन की कठोरता धारण करता हुआ पिता बालक के हित एवं कल्याण की भावना अपने अन्त:करण में संजोये रखता है। अनुशासन के मूल में दूसरों के हित की भावना भरी हुई है। अतः जीवन में अनुशासन पिता के समान ही होना चाहिए।

MP Board Solutions

नारियल भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिएसारथकता, रितु, रिणियों, मधूर।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 5 प्रकृति-चित्रण img 4

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिएपिपरा, इमलिया।
उत्तर:
शब्द            हिन्दी मानक रूप
पिपरा          पीपल
इमलिया       इमली

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम रूप लिखिएसिंचन, तपन, भोग, गाँव, मधुर।
उत्तर:

शब्द विलोम
सिंचन असिंचन
तपन शीत
भोग योग
गाँव नगर
मधुर कटु

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
वनस्पति, मधुरता, पीढ़ी-दर-पीढ़ी, वंश वृक्ष, अभिनन्दन।
उत्तर:
वनस्पति – पर्वतीय क्षेत्रों में वनस्पतियाँ बहुत मिलती हैं।
मधुरता – नारियल ऊपर से तो कठोर लगता है पर भीतर मधुरता भरे रहता है।
पीढ़ी-दर-पीढ़ी – मनुष्य इस संसार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने समाज को कुछ-न-कुछ देता ही रहता है।
वंश वृक्ष – हर मनुष्य का अपना वंश वृक्ष होता है।
अभिनन्दन – सज्जन लोगों का समाज को सदैव अभिनन्दन करना चाहिए।

‘प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में रूढ़, यौगिक और योगरूढ़ शब्द अलग-अलग लिखिए
नववधु, उद्यान-विज्ञानी, विरूप, विश्व, मंत्र, लता, हिमालय।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 5 प्रकृति-चित्रण img 3

नारियल संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

(1) हिन्दुस्तान एक विचित्र देश है, उसकी पहचान नदी से होती है या वनस्पति से। उसके देशकाल का बोध या तो नदी कराती है या वनस्पति कराती है। विशेष रूप से काल का बोध वनस्पति ही कराती है। उसके ऋतु चक्र का अवतरण सबसे पहले वनस्पति जगत् पर ही होता है।

कठिन शब्दार्थ :
विचित्र = अनोखा; ऋतु-चक्र = छः ऋतुओं का बारी-बारी से; अवतरण = आना।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत गद्यांश नारियल’ पाठ से लिया गया है। इसके लेखक पं. विद्यानिवास मिश्र हैं।

प्रसंग :
इन पंक्तियों में लेखक ने नदियों एवं वनस्पतियों के महत्त्व पर प्रकाश डाला है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि यह हिन्दुस्तान देश अपने आपमें अनोखा है। इसकी पहचान इसमें बहने वाली नदियों से होती है या इस देश में पायी जाने वाली वनस्पतियों से होती है। इसके देशकाल की जानकारी यहाँ बहती हुई नदियाँ अथवा यहाँ पर पाये जाने वाले बड़े वृक्षों से होती है। कौन-सी ऋतु कब आ रही है। उसका आभास सबसे पहले वनस्पतियाँ ही देती हैं। यथा-सरसों के फूलने पर या नये-नये पत्तों के आने पर बसन्त ऋतु के आगमन की सूचना मिल जाती है उसी प्रकार पत्तों के वृक्षों से पृथ्वी पर गिरने से हमें पतझड़ की सूचना मिल जाती है।

विशेष :

  1. लेखक ने भारत में नदियों एवं वनस्पतियों के महत्त्व पर प्रकाश डाला है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Solutions

(2) ये पेड़ हमारी समष्टि-चेतना के प्रतीक हैं। एक देह से अनेक होने की फलवत्ता इनमें दिखाई पड़ती है और अनेक होकर भी एक ही पहचान रखने की अन्विति भी इनमें दिखाई पड़ती है। इन सबका अलग-अलग स्वाद है, रस है। पर नारियल की बात अलग है। वह सम्पूर्ण जीवन है, एक कठोर आचरण में मधुर रस संहित रूप से संचित करने वाला जीवन है।

कठिन शब्दार्थ :
समष्टि-चेतना = चेतना जगत् के; फलवत्ता = फलवती होना; अन्विति = समाहित होने की भावना।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्। प्रसंग-लेखक ने वृक्षों को मानव चेतना का प्रमाण माना है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि वनस्पतियाँ अर्थात् पेड़-पौधे अपने भीतर एक चेतना जगत् को धारण किये हुए हैं। वृक्ष तो एक अकेला ही होता है लेकिन जब वह पुष्पित एवं फलित होता है तो उस एक से अनेकता का जन्म होता है। कहने का भाव यह है कि वृक्ष के फलने पर उन फलों के बीजों से अनेक वृक्ष उत्पन्न होते हैं यही एकता की अनेकता है। बीज का पुनः वृक्ष रूप में उपजना उसके अमरत्व की निशानी है। इस प्रकार वे अनेक होते हुए भी एक होने के स्वरूप को प्रस्तुत करते हैं। वृक्षों के विविध रूप होते हैं और अपने इस विविध रूप में ही वे अलग-अलग स्वाद वाले फल देते हैं। उन सबका रस भी अलग-अलग गुणों वाला होता है। परन्तु इन वृक्षों में नारियल की पहचान अलग ही है।

वह अपने आप में समग्रता को धारण किए हुए है। उसका ऊपरी आवरण कठोर होता है पर अपने अन्त:करण में वह मधुर रस को छिपाये रहता है। वह रस एक संहिति है जिससे जीवन को सरसता प्राप्त होती है। कहने का भाव यह है कि नारियल का फल ऊपर से भले कठोरता का आभास करा रहा है और यह कठोरता भी जीवन में अनुशासन का पर्याय है अर्थात् हमें अपने जीवन को अनुशासन में बाँधकर शुष्क रूप में रखना है लेकिन हमारे अन्त:करण में रस का खजाना होना चाहिए जो संसार को सुख एवं शान्ति प्रदान कर सके।

विशेष :

  1. लेखक नारियल के फल के समान ही व्यक्ति को ऊपर से शुष्क एवं कठोर बने रहने की तथा भीतर से रस पूर्ण बने रहने की शिक्षा देता है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

(3) जो लोकगीत मैंने पहले उद्धत किया उसका यही तो अभिप्राय है कि तुम सम्पूर्ण जीवन जियो, कठोर भी बनो, मधुर भी बनो। बिना कठोर हुए, बिना कर्तव्य-परायण हुए करुणा कहाँ से आएगी। निरी करुणा भी किस काम की, यदि उसमें चारुता और मंजुता न हो। चारुता के लिए मृदु और कठोर का सन्तुलन चाहिए और मंजुता के लिए ताप की पकाई चाहिए। यह जीवन केवल अपने खाने-पीने की वस्तु नहीं है। यह उपभोक्ता नहीं है। यह उपभोग्य है। यही इसका सौभाग्य है। सौभाग्य से वंचित भाग अमंगल है, निरर्थक है।

कठिन शब्दार्थ :
अभिप्राय = मतलब; निरी = कोरी, केवल; चारुता = सुन्दरता; मंजुता = कोमलता; मृदु = कोमल; उपभोग्य = उपभोग में लाने योग्य; अमंगल = अशुभ; निरर्थक = जिसका कोई अर्थ न हो।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इसके लेखक ने खाउ पियउ धना नरियर, बिलसउ धना सेनुर’ लोकगीत की व्याख्या की है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि मैंने जो यह उपर्युक्त लोकगीत की एक पंक्ति प्रस्तुत की है उसका स्पष्ट मतलब यह है कि तुम जीवन को ठाठ से जियो, उमंग से जियो लेकिन जीवन में कठोरता भी रहे और मधुरता भी। जीवन में कठोरता धारण किए बिना अथवा कर्तव्यपरायण हुए बिना करुणा नहीं आ पायेगी और आगे लेखक कहता है कि कोरी करुणा भी जीवन में कोई महत्त्व नहीं रखती है उसमें चारुता एवं मंजुता भी होनी चाहिए। चारुता जीवन में तभी आएगी जब उसमें मृदु एवं कठोर का सन्तुलन होगा, साथ ही मंजुता के लिए उसमें तपन भी होनी चाहिए। बिना तपन के मंजुता भी सारगर्भित नहीं रहती है। हमारे जीवन का लक्ष्य केवल उपभोक्ता बनकर रह जाना नहीं है अपितु हमें तो अपने आपको उपभोग्य बनाना होगा। जब मनुष्य अपने जीवन को दूसरों के लिए उपभोग्य बना देगा तभी उसे उसके जीवन की सार्थकता प्राप्त हो सकेगी। यही सार्थकता उसका सौभाग्य होगी। सौभाग्य से रहित भोग अकल्याणकारी होता है, वह निरर्थक होता है।

विशेष :

  1. लेखक का मानना है कि जीवन में कठोरता एवं मधुरता दोनों का सामंजस्य होना चाहिए। तभी जीवन सार्थक बन पायेगा।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Solutions

(4) नारियल को पिता के प्यार से जोड़ने के पीछे लोक-चेतना की गहरी जीवन दृष्टि है जो अनुशासन को महत्त्व देती है, अनुशासित जीवन वात्सल्य को महत्त्व देता है। नारियल को पूर्णाहुति के रूप में अर्पित करने का यह अभिप्राय है कि अनुशासन में संधा पर भीतर रस की उत्कण्ठा से दूसरों को सुख देने की कामना से भरा हो, तभी जीवन है, पूर्ण जीवन है, उसी को अर्पित करके अनुष्ठान पूर्ण होता है। बिना आत्म-संयम की दीक्षा के कोई भी स्नेह, कोई भी प्यार पूर्ण नहीं होता है। 

कठिन शब्दार्थ :
पूर्णाहुति = पूर्ण आहुति यज्ञ में की जाती है; अर्पित = भेंट; संधा=बँधा हुआ, डटा हुआ; अनुष्ठान = किसी विशेष प्रयोजन से किया जाने वाला व्रत या यज्ञ; दीक्षा = शिक्षा।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस गद्यांश में नारियल को लेखक ने पिता के प्यार से जोड़ा है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि पिता के मन में नारियल फलता है। यह नारियल ऊपर से बड़ा संयत, शुष्क एवं कठोर दिखाई देता है पर भीतर से वह रस से पूर्ण होता है। इस नारियल का सम्बन्ध पिता के प्यार से जोड़ने में लेखक को लोक चेतना की गहरी जीवन दृष्टि देखने को मिलती है और यह जीवन दृष्टि ऐसी है जो अनुशासन को महत्त्व देती है तथा अनुशासित वात्सल्य को महत्त्व देती है। यज्ञों में पूर्णाहुति के समय नारियल की महत्ता को बताते हुए लेखक कहता है कि पूर्णाहुति के समय जो नारियल यज्ञ की वेदी में आहुत किया जाता है उसके पीछे मन्तव्य यह है कि व्यक्ति को अनुशासन में तो आबद्ध रहना चाहिए पर अन्त:करण में दूसरों को सुख देने की ही भावना होनी चाहिए। जीवन की सार्थकता एवं पूर्णता भी अर्पण में है और इसी अर्पण से अनुष्ठान पूर्ण होता है। जब तक जीवन में आत्म-संयम नहीं है तब तक न कोई दीक्षा, न प्यार पूर्ण हो सकता है।

विशेष :

  1. लेखक जीवन में अनुशासन को बहुत महत्त्व देता है क्योंकि अनुशासित व्यक्ति ही संयत रहकर समाज में कुछ योगदान कर सकता है साथ ही उसे अन्त:करण से दयालु होना चाहिए।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 6 एक कुत्ता और एक मैना

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 6 एक कुत्ता और एक मैना (संस्मरण, हजारीप्रसाद द्विवेदी)

एक कुत्ता और एक मैना अभ्यास

बोध प्रश्न

एक कुत्ता और एक मैना अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लेखक सर्वव्यापक पक्षी किसे समझ रहा था?
उत्तर:
लेखक सर्वव्यापक पक्षी’कौए’ को समझ रहा था।

प्रश्न 2.
दूसरी बार सबेरे गुरुदेव के पास कौन उपस्थित था?
उत्तर:
दूसरी बार गुरुदेव के पास स्वयं लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी उपस्थित थे।

प्रश्न 3.
लेखक के अनुसार मैना कैसा पक्षी है?
उत्तर:
लेखक के अनुसार मैना दूसरों पर अनुकम्पा दिखाने वाला पक्षी है।

प्रश्न 4.
गुरुदेव कहाँ रहते थे?
उत्तर:
गुरुदेव श्री निकेतन के पुराने तिमंजिले मकान में रहते थे।

प्रश्न 5.
गुरुदेव ने शांति निकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?
उत्तर:
गुरुदेव ने शंति निकेतन को छोड़कर स्वास्थ्य के गड़बड़ होने के कारण दूसरी जगह रहने का मन बनाया।

MP Board Solutions

एक कुत्ता और एक मैना लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों का आशय स्पष्ट कीजिए-
(क) भावहीन दृष्टि की करुण व्याकुलता जो कुछ समझती है, उसे समझा नहीं पाती और मुझे इस सृष्टि में मनुष्य का सच्चा परिचय समझा देती है।
उत्तर:
आशय-गुरुदेव शान्ति निकेतन छोड़कर श्री निकेतन में रहने लगते हैं। उनका पालूत कुत्ता अपने अन्तर्मन से गुरुदेव का नया ठिकाना ढूँढ़ लेता है। वह दो मील की दूरी बिना किसी के बताये अकेला ही तय करके गुरुदेव के पास पहुँच जाता है। उस कुत्ते की भावदृष्टि की करुणामय व्याकुलता ने बिना भाषा के प्रयोग किए ही गुरुदेव को समझा दिया कि उसका लगाव गुरुदेव के प्रति सच्चा है।।

(ख) “सबेरे की धूप में मानो सहज मन से आहार चुगती हुई झड़े हुए पत्तों पर कूदती फिरती है सारा दिन।”
उत्तर:
आशय-लेखक कहता है कि वह विधवा मैना सबेरे के समय की धूप में सहज भाव से अपने आहार को चुगती हुई पेड़ से गिरे हुए पत्तों पर पूरे दिन कूदती फिरती रहती है।

(ग) मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते।
उत्तर:
आशय-लेखक कहता है कि बोलने की क्षमता ईश्वर ने केवल मनुष्य को प्रदान की है पर मूक प्राणी भी मनुष्य से किसी भी दशा में कम संवेदनशील नहीं होते हैं। कहने का भाव यह है कि इन मूक प्राणियों को भी दु:ख सुख, हर्ष-विषाद की अनुभूति होती है और उसे वे अपने आचरण से व्यक्त कर देते हैं।

एक कुत्ता और एक मैना दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हजारी प्रसाद द्विवेदी के लेखन कला की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
हजारी प्रसाद द्विवेदी ने निबंध, उपन्यास, आलोचना, शोध हिन्दी साहित्य का इतिहास आदि विविध विषयों पर अपनी लेखनी चलाई है। इन विविध विषयों में उन्होंने अनेक शैलियों का प्रयोग किया है। आपने अपनी रचनाओं के अनुरूप ही भाषा का प्रयोग किया है। उनकी भाषा के तीन रूप हैं-तत्सम प्रधान, तद्भव प्रधान एवं उर्दू-अंग्रेजी शब्द युक्त व्यावहारिक रूप। आपकी भाषा प्रांजल, सुबोध एवं प्रवाहमय है। शब्द चयन उत्तम और वाक्य-विन्यास सुगठित है। यथास्थान आपने लोकोक्तियों एवं मुहावरों का भी प्रयोग किया है।

प्रश्न 2.
निबंध गद्य साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएँ कहाँ झलकती हैं? किन्हीं चार विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर:
लेखक ने अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में इस अंश में व्यक्त किया है, उदाहरण प्रस्तुत है “एक दिन हमने सपरिवार दर्शन की ठानी। दर्शन को मैं जो यहाँ विशेष रूप से दर्शनीय बनाकर लिख रहा हूँ। उसका कारण यह है कि गुरुदेव के पास जब कभी मैं जाता था तो प्रायः वे यह कहकर मुस्करा देते थे कि ‘दर्शनार्थी हैं क्या?’ शुरू-शुरू में मैं उनसे ऐसी बांग्ला में बात करता था जो वस्तुतः हिन्दी मुहावरों का अनुवाद हुआ करती थी।”

एक अन्य उदाहरण प्रस्तुत है-
“गुरुदेव वहाँ बड़े आनन्द में थे। अकेले रहते थे। भीड़-भाड़ उतनी नहीं होती थी जितनी शांति निकेतन में। जब हम लोग ऊपर गए तो गुरुदेव बाहर एक कुर्सी पर चुपचाप बैठे अस्तगामी सूर्य की ओर ध्यान स्तिमित नयनों से देख रहे थे। हम लोगों को देखकर मुस्कराए, बच्चों से जरा छेड़छाड़ की, कुशल प्रश्न पूछे और फिर चुप हो रहे।”

अन्य उदाहरण-
“इसकी भावहीन दृष्टि की करुण व्याकुलता जो कुछ . समझती है, समझा नहीं पाती और मुझे इस सृष्टि में मनुष्य का सच्चा परिचय समझा देती है।

अन्य उदाहरण-
“सबेरे की धूप में मानो सहज मन से आहार चुगती हुई झड़े हुए पत्तों पर कूदती फिरती है, सारा दिन।”

प्रश्न 3.
करुण मैना को देखकर गुरुदेव ने कविता लिखी, उसका सार अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
“उस मैना को आज न जाने क्या हो गया है? वह न मालूम अपने दल से क्यों अलग हो गई है? पहले दिन मैंने उसे एक पैर से लंगड़ाते हुए देखा था। इसके बाद नित्य प्रात:काल मैं उसे देखता हूँ तो वह अकेली ही बिना अपने नर मैना के कीड़ों का शिकार किया करती है और नाच-कूदकर इधर-उधर फुदकती रहती है। उसकी यह चिंतनीय दशा क्यों हो गई, इसे मैं बार-बार सोचा करता हूँ।”

MP Board Solutions

एक कुत्ता और एक मैना भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों में से रूढ़ योगरूढ़ और यौगिक शब्द अलग-अलग कीजिए।
विद्यानगर, त्रिवेणी, महादेवी, श्रीहीन, असामयिक, चरण, निर्मल, काव्य-सरोवर, दशानन, दशरथनन्दन, प्रसाद, अनुराग, विवेकानन्द, ब्रजनंदन, गुण, चहलकदमी।
उत्तर:
रूढ़ शब्द – चरण, प्रसाद, गुण।
योगरूढ़ – विद्यानगर, त्रिवेणी, महादेवी, श्रीहीन, निर्मल, दशानन, अनुराग विवेकानन्द।
यौगिक – असामयिक, काव्य-सरोवर, दशरथनन्दन चहलकदमी।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर:

  1. विभूतियाँ-हिन्दी साहित्य में अनेक विभूतियाँ! उत्पन्न हुई। यथा-रामचन्द्र शुक्ल, हजारीप्रसाद द्विवेदी, भारतेन्दु, हरिश्चन्द्र विद्यानिवास मिश्र आदि।
  2. अधिवेशन-हिन्दी परिषद् का अधिवेशन आगामी में 15 अप्रैल, 2008 को होगा।
  3. अवसाद-मनुष्य के जीवन में कभी-कभी अवसाद के क्षण आ जाते हैं।
  4. आशुतोष-शिव भगवान आशुतोष हैं।
  5. रसानुभूति-अच्छी कविता पढ़ने में पाठकों को रसानुभूति होती है।
  6. गंगाजल-भारतीय संस्कृति में गंगाजल बड़ा पवित्र माना जाता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिए।
उत्तर:
दुरभाग = दुर्भाग्य; आसुतोष = आशुतोष; औजसवी = ओजस्वी; अनकूल = अनुकूल; विशाद = विषाद; निशतेज = निस्तेज; साहित्यक = साहित्यिक।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए।
उत्तर:

  1. हृदय को स्पर्श करने वाली दृष्टि = हृदयस्पर्शी, मर्म-स्पर्शी।
  2. साहित्य की रचना करने वाला = साहित्यकार।
  3. जानने की इच्छा = जिज्ञासा।
  4. रस की अनुभूति करना = रसानुभूति।
  5. जो पढ़ा-लिखा न हो = अशिक्षित।
  6. जो सब जगह व्याप्त हो = सर्वव्यापक।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों के युग्मरूप लिखिए।
उत्तर:
समय-असमय; अवस्था-अनअवस्था; शक्ति-भक्ति; दिन-रात।

प्रश्न 6.
पाठ में आये वाक्यांशों के अर्थ लिखिए।
उत्तर:
विद्यार्थी पाठ पढ़कर स्वयं लिखे।।

प्रश्न 7.
नीचे पाठ के आधार पर कुछ शब्द-युग्म दिये गए हैं, जैसे-संभव-असंभव, स्वस्थ-अस्वस्थ।
इसी तरह पाठ से कुछ शब्द चुनिए एवं अया अन् उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।
उत्तर:
प्रगल्भ – अप्रगल्भ
स्थान – अस्थान
अवस्था – अनवस्था
स्वीकृति – अस्वीकृति
करुण – अकरुण
दृष्टि – अदृष्टि
सत्य – असत्य।

प्रश्न 8.
भाषा और बोली में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
बोली बहुत सीमित स्थान में ही बोली जाती है। इसमें लिखा हुआ कोई साहित्य नहीं होता है। जब बोलने वालों का क्षेत्र बढ़ जाता है तब बोली भाषा बन जाती है और भाषा में साहित्य का सृजन होने लगता है। कभी-कभी राजनैतिक कारणों से किसी बोली का स्थान ऊँचा उठ जाता है जैसे कि आज की खड़ी बोली जो राष्ट्रभाषा के पद पर बैठी है वह स्वतन्त्रता से पूर्व केवल दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ आदि के आस-पास बोली जाती थी। साथ ही उस समय उसमें कोई विशेष साहित्य भी नहीं था। पर दिल्ली राजधानी होने से उसका स्थान बहुत ऊँचा हो गया है और वह आज राष्ट्रभाषा मानी जाती है अर्थात् पूरे देश की मानक भाषा। ब्रज, अवधी आदि भाषाएँ हैं।

प्रश्न 9.
मध्य प्रदेश की प्रमुख चार बोलियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ग्वालरी, भदावरी, उज्जैनी, मालवी।

MP Board Solutions

एक कुत्ता और एक मैना संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

(1) यहाँ यह दुःख के साथ कह देना चाहता हूँ कि अपने देश के दर्शनार्थियों में कितने ही इतने प्रगल्भ होते थे कि समय-असमय, स्थान-अस्थान, अवस्था-अनवस्था की एकदम परवाह नहीं करते थे और रोकते रहने पर भी आ जाते थे। ऐसे दर्शनार्थियों से गुरुदेव कुछ भीत-भीत से रहते थे।

कठिन शब्दार्थ :
दर्शनार्थियों में दर्शन के लिए आने वालों में; प्रगल्भ = लापरवाह, धृष्ट; भीत-भीत से = डरते से।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत गद्यांश ‘एक कुत्ता और एक मैना’ पाठ से लिया गया है। इसके लेखक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी हैं।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक ने भारतवर्ष के दर्शनार्थियों की प्रवृत्ति पर प्रकाश डाला है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि हमारे देश के नागरिकों में सभ्य समाज के सिद्धान्तों एवं ढंगों का ज्ञान तक नहीं होता है। वे बड़े ही दु:ख के साथ कह देना चाहते हैं कि हमारे देश के दर्शनार्थियों में शिष्टता की कमी होती है। वे जिन महान् पुरुषों का दर्शन करना चाहते हैं उनसे मिलने का कौन-सा उचित समय है, उनसे मिलने का कौन-सा उचित स्थान है और कौन-सी अवस्था है। इस तक का ज्ञान नहीं होता है। उनको रोकने की चेष्टा भी व्यर्थ जाती थी। इस प्रकार के अशिष्ट दर्शनार्थियों से गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को भय लगा रहता था।

विशेष :

  1. लेखक ने अपने देश के दर्शनार्थियों में जो शिष्टता की कमी है, उस ओर ध्यान दिलाया है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

(2) इस वाक्यहीन प्राणिलोक में सिर्फ यही एक जीव अच्छा-बुरा सबको भेदकर सम्पूर्ण मनुष्य को देख सका है, उस आनन्द को देख सका है, जिसे प्राण दिया जा सकता है जिसमें अहेतुक प्रेम ढाल दिया जा सकता है, जिसकी चेतना असीम चैतन्य लोक में राह दिखा सकती है। जब मैं इस मूक हृदय का प्राणपण आत्मनिवेदन देखता हूँ, जिसमें वह अपनी दीनता बताता रहता है, तब मैं यह सोच ही नहीं पाता कि उसने अपने सहज बोध से मानव स्वरूप में कौन-सा मूल आविष्कार किया है। इसकी भावहीन दृष्टि की करुण व्याकुलता जो कुछ समझती है, उसे समझा नहीं पाती और मुझे इस सृष्टि में मनुष्य का सच्चा परिचय समझा देती है।

कठिन शब्दा :
र्थवाक्यहीन = मुख से न बोलने वाले प्राणिलोक = प्राणी संसार में; अहेतुक = बिना किसी कारण या अभिप्राय के; असीम = सीमा रहित; चैतन्य लोक = चेतना युक्त संसार में; प्राणपण = प्राणों की बाजी लगाने वाले आविष्कार = खोज; सृष्टि = संसार में।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस गद्यांश में लेखक गुरुदेव रवीन्द्रनाथ के स्वामीभक्त कुत्ते की मानवीय भावना का वर्णन करते हैं।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि अपने स्वामीभक्त पालतू कुत्ते की भावनाओं की अभिव्यक्ति में कविवर टैगोर ने ‘आरोग्य’ नामक पत्रिका में एक कविता लिखी थी। उसी कविता के भावों का वर्णन यहाँ किया गया है। कवि टैगोर के शब्दों को व्यक्त करते हुए लेखक कहता है कि वह मूक प्राणी प्राणियों की अच्छी बुरी भावनाओं से भी ऊपर उठकर मनुष्य को देख सका है, वह उस आनन्द को देख सका है जिसे प्राण दिया जा सकता है, साथ ही वह अहेतुक प्रेम में ऐसा ढल गया था कि उसकी चेतना असीम चैतन्य लोक में मार्ग दिखा सकती है।

कवि टैगोर जी आगे कहते हैं कि जब मैं इस मूक प्राणी के प्राणों की बाजी लगा देने वाले आत्मनिवेदन को देखता हूँ जिसमें कि वह अपनी दीनता को व्यक्त करता रहता है, तब उस क्षण मैं यह सोच ही नहीं पाता कि उस मूक प्राणी ने अपने सहज ज्ञान से मानक स्वरूप में कौन-सी नई चीज खोज ली है। उसकी भावहीन दृष्टि की करुण बेचैनी जो कुछ मुझे समझाना चाहती है, उसे वह समझा नहीं पाती है. और मुझे इस जगत् में उसके स्वरूप में मनुष्य का सच्चा परिचय समझा देती है।

विशेष :

  1. गुरुदेव टैगोर अपने स्वामीभक्त कुत्ते से बहुत स्नेह करते थे। उसके आन्तरिक अलौकिक गुणों की उन्हें पहचान थी।
  2. भाषा संस्कृतनिष्ठ एवं दुरूह है।

(3) तीन-चार वर्ष से मैं एक नये मकान में रहने लगा था। मकान के निर्माताओं ने दीवारों में चारों ओर एक-एक सुराख छोड़ रखी है। यह शायद आधुनिक वैज्ञानिक खतरे का समाधान होगा। सो, एक मैना दंपति नियमित भाव से प्रतिवर्ष यहाँ गृहस्थी जमाया करते हैं, तिनके और चीथड़ों का अम्बार लगा देते हैं, भलेमानस गोबर के टुकड़े तक ले आना नहीं भूलते। हैरान होकर हम सूराखों में ईंट भर देते हैं, परन्तु वे खाली बची जगह का भी उपयोग कर लेते हैं।

कठिन शब्दार्थ :
निर्माताओं = बनाने वालों ने; सुराख = छेद; समाधान = इलाज, बचाव; दम्पति = नर और मादा का जोड़ा; प्रतिवर्ष = हर साल; गृहस्थी= घर-परिवार; अम्बार = ढेर।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक जब नये मकान में रहने आता है तो वह वहाँ दीवारों के सुराख में मैना के अण्डे सैने की घटना का वर्णन करते हैं।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि तीन-चार वर्ष से मैं एक नये मकान में किरायेदार रूप में रह रहा हूँ। इस भवन के निर्माणकर्ताओं ने संभवतः किसी वैज्ञानिक सिद्धान्त के सहारे मकान की दीवारों में कुछ सुराख करवा रखे थे। इन दीवारों के सुराखों में एक मैना दम्पति प्रतिवर्ष अण्डे सैने के लिए अपना घोंसला बना लेते थे। इस घोंसले के निर्माण के लिए वे तिनके, चीथड़ों का एक ढेर इकट्ठा कर देते थे और इससे भी जब उनका मन नहीं भरता तो वे गोबर के टुकड़े तक ले आया करते थे। उनके द्वारा निर्मित घोंसले से हमारे घर में गन्दगी फैलती थी अतः हैरान होकर हमने मकान की दीवारों के सुराखों को ईंटों से भर दिया था परन्तु उसने भी जो खाली जगह मिल जाती उसी में वे अपना घोंसला जमा लिया करते थे।

विशेष :

  1. इस अवतरण में लेखक ने मैना दम्पति के गृह निर्माण की कथा को व्यक्त किया है।
  2. भाषा सहज एवं भावानुकूल है।

MP Board Solutions

(4) उस मैना को क्या हो गया है, यही सोचता हूँ। क्यों वह दल से अलग होकर अकेली रहती है ? पहले दिन देख था संसार के पेड़ के नीचे मेरे बगीचे में। जान पड़ा जै एक पैर से लंगड़ा रही हो। इसके बाद उसे रोज सबेरे देखन हूँ संगीहीन होकर कीड़ों का शिकार करती फिरती है। चढ़ जाती है बरामदे में। नाच-नाचकर चहलकदमी किया करती है, मुझसे जरा भी नहीं डरती। क्यों है ऐसी दशा इसकी? समाज के किस दंड पर उसे निर्वासन मिला है, दल के किस अविचार पर उसने मान किया है।

कठिन शब्दार्थ :
संसार = एक वृक्ष का नाम; संगीहीन = अपने नर पति के बिना; चहलकदमी = घूमना-फिरना; निर्वासन = पति से अलग; अविचार = अनुचित निर्णय पर।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक इस अंश में यह बताता है कि गुरुदेव के बगीचे एवं बरामदे में एक अकेली मैना मादा इधर-उधर फुदकती रहती है। इसी मादा को आधार बनाकर गुरुदेव ने उस पर एक कविता लिखी थी। इसी कविता का भाव इस अंश में है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि गुरुदेव ने उस विधवा मैना पर जो कविता लिखी है उसका भाव यह है कि उस मैना को न मालूम क्या हो गया है, मैं यही सोचता रहता है। वह बेचारी अपने संगी-साथियों से अलग होकर क्यों रह रही है? प्रथम दिन मैंने उसे अपने बगीचे में संसार पेड़ के नीचे देखा था। ऐसा लग रहा था कि वह एक पैर से लंगड़ा रही हो। इसके बाद मैं उसे रोजाना सबेरे के समय देखता हूँ कि वह अपने नर साथी के अभाव में अकेली ही कीड़ों को पकड़कर खा रही है। कभी वह बरामदे पर चढ़ जाती है। वह मुझसे जरा भी भय नहीं करती है और मेरे सामने ही नाच-नाचकर इधर-उधर घूमा करती है। मैं उसकी इस दशा को देखकर दुःखी हो उठता हूँ और सोचने लग जाता हूँ कि पक्षी समाज ने कौन-सा दण्ड देकर उसे अकेला छोड़ दिया है या फिर पक्षी समाज का ऐसा कौन-सा विवेकहीन निर्णय था जिस पर वह अकेली ही मान किये अलग-अलग थिरक रही है।

विशेष :

  1. कविवर गुरुदेव की पैनी दृष्टि ने पक्षियों के व्यवहार को भी पढ़ लिया था।
  2. भाषा सहज एवं भावानुकूल है।

(5) इस बेचारी को ऐसा कुछ भी शौक नहीं है। इसके जीवन में कहाँ गाँठ पड़ी है, यही सोच रहा हूँ। “सवेरे की धूप में मानो सहज मन से आहार चुगती हुई झड़े हुए पत्तों पर कूदती फिरती है सारा दिन।” किसी के ऊपर इसका कुछ अभियोग है, यह बात बिलकुल नहीं जान पड़ती। इसकी चाल में वैराग्य का गर्व भी तो नहीं है, दो आग सी जलती आँखें भी तो नहीं दिखतीं।

कठिन शब्दार्थ :
सहज = स्वाभाविक; आहार = भोजन; अभियोग = मुकदमा; वैराग्य = विरक्ति।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग:
इस अंश में लेखक ने उसी विधवा मैना का वर्णन किया है जो गुरुदेव के बगीचे में फुदकती रहती है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि यह विधवा ना अन्य मैनाओं से अलग रूप में दिखाई देती है। क्योंकि जहाँ अन्य मैनाएँ बक-बक करती हुई उछल-कूद कर रही हैं। वैसा व्यवहार इस मैना का नहीं है। मैं बार-बार यही सोचता रहता हूँ कि इसके जीवन में न मालूम कौन-सी गाँठ पड़ गई है जिसने इसकी सहज खुशी को छीन लिया है। वह प्रात:काल की धूप में सहज भाव से अपना आहार चुगती रहती हैं। वह पेड़ से गिरे हुए पत्तों पर पूरे दिन कूदती-फिरती रहती है। किसी अन्य जीव ने इसके साथ कुछ धोखा किया है, यह बात भी पता नहीं चलती है। उसकी चाल में विरक्ति का भाव भी दिखाई नहीं देता है और क्रोध के कारण उसकी दोनों आँखें जलती हुई भी दिखाई नहीं देती।

विशेष :

  1. लेखक पक्षी जगत् के जीवों के मनोभावों को बड़े ही सहज रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
  2. भाषा भावानुकूल है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 3 नदी बहती रहे

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 3 नदी बहती रहे (निबन्ध, भगवतीशरण सिंह)

नदी बहती रहे अभ्यास

बोध प्रश्न

नदी बहती रहे अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गंगा नदी की पहली तथा बड़ी पश्चिमी सहायक नदी कौन-सी है?
उत्तर:
यमुना।

प्रश्न 2.
नदियाँ हमारे जीवन के किस-किस पक्ष को समृद्ध करती हैं?
उत्तर:
नदियाँ हमारे जीवन के आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पक्ष को समृद्ध करती हैं।

प्रश्न 3.
‘स्वयंजात वन’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
‘स्वयंजात वन’ उन वनों को कहते हैं जो प्राकृतिक रूप में स्वयं बन गये हैं; यथा-कुरु प्रदेश का कुरु जंगल, साकेत का अंजनवन आदि।

MP Board Solutions

नदी बहती रहे लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय भू-भौगोलिक स्थिति को ठीक-ठीक किस प्रकार समझा जा सकता है?
उत्तर:
भारतीय भू-भौगोलिक स्थिति को ठीक-ठीक समझने के लिए यहाँ के पर्वत समूहों और नदी-समूहों का विस्तृत अध्ययन आवश्यक है।

प्रश्न 2.
भारत के ‘स्वयंजात’ वन कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
भारत के ‘स्वयंजात’ वनों में कुरु प्रदेश का कुरु जंगल, साकेत का अंजनवन, वैशाली और कपिलवस्तु में महावन, श्रावस्ती के तट पर पारिलेण्य वन एवं रोहिणी नदी के तट पर लुम्बिनी वन प्रमुख थे।

प्रश्न 3.
जनसंख्या वृद्धि के प्रकृति पर क्या प्रभाव हो रहे हैं?
उत्तर:
निरन्तर होती जा रही जनसंख्या वृद्धि के फलस्वरूप योजनाविहीन विकास हो रहा है जिससे प्राकृतिक पर्यावरण समाप्त होते जा रहे हैं।

नदी बहती रहे दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वन, पर्वत और नदियों के नजदीकी रिश्ते को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
वनों, पर्वतों और नदियों का बहुत नजदीकी रिश्ता है। ये तीनों ही एक साथ रहते हैं और एक वन और नदियाँ मैदानों में उतरती हैं। लेकिन जिस प्रकार की वन व्यवस्था आज है उसमें न तो वनस्पतियाँ, न वन्य पशुओं और न नदियों की रक्षा सम्भव है। मनुष्य की समग्र समृद्धि के लिए अर्थात् आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक समृद्धि और विकास के लिए वनों, वन्य पशुओं, नदियों और पर्वतों का संरक्षण बहुत आवश्यक है। यदि इस ओर हमने ध्यान नहीं दिया तो इससे भारतीय सांस्कृतिक विरासत भी खतरे में पड़ जाएगी।

प्रश्न 2.
भारत की नदियाँ अब मोक्षदायिनी क्यों नहीं रह गई हैं? पाठ के आधार पर बताइए।
उत्तर:
आज से लगभग पचास वर्ष पूर्व गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, कांवेरी आदि नदियाँ अत्यधिक पवित्र मानी जाती थीं। इनका जल पीकर तथा इनमें स्नान कर मनुष्य अपने शारीरिक एवं मानसिक क्लेशों से मुक्ति पाता था। इतना ही नहीं इनके किनारे तप करके मनुष्य अपने जीवन को मोक्ष के मार्ग पर ले जाता था पर औद्योगीकरण के प्रभाव एवं नई शहरी संस्कृति ने अब इन नदियों को प्रदूषित कर दिया है। इनमें शहरों का मल-मूत्र, उद्योगों का अवशिष्ट कचरा आदि प्रवाहित किया जा रहा है। फलतः इनका जल प्रदूषित होकर वनस्पतियों, मनुष्यों, जलचरों, वन्य जीवों एवं पक्षियों आदि को रुग्ण बना रहा है। इस प्रकार ये नदियाँ अब मोक्षदायिनी न होकर संक्रामक रोगों को जन्म देने वाली बन गई है।

प्रश्न 3.
नदियों, पर्वतों और वनों से भरपूर देश की स्थिति में आज क्या परिवर्तन आया है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत विशाल देश है। यह देश अनेक नदियों, पर्वतों एवं वनों से भरपूर है। नदियों, पर्वतों एवं वनों का परस्पर अटूट रिश्ता है। जिस प्रकार वनों का नदियों से सम्बन्ध है उसी प्रकार नदियों का भी वनों से सम्बन्ध है। यदि वनों का अस्तित्व बना रहता है तो नदियाँ स्वतः प्रवाहित होती रहेंगी। यदि वन नहीं रहेंगे तो नदियाँ स्वतः विलुप्त हो जाएँगी। जनसंख्या के बढ़ते दबाव तथा औद्योगीकरण के फलस्वरूप वनों को निर्ममता से साफ किया जा रहा है। बड़े-बड़े नगर नदियों के किनारे स्थित हैं फलतः नगर की गन्दगी बेरोकटोक इन नदियों में प्रवाहित की जा रही है। वनों की निरन्तर कटाई तथा नदियों के प्रदूषित जल से मानव जीवन के स्वास्थ्य को गम्भीर खतरा उत्पन्न हो गया है। अतः हमें सावधानी से इन समस्याओं का समाधान ढूँढ़ना चाहिए। वनों को कटाई से बचाना, नदियों को प्रदूषण से बचाना एवं पर्वतों के क्षरण को रोकना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है और हमें इनका सामना कर सुखद मार्ग बनाने होंगे।

प्रश्न 4.
वर्तमान समय में अपने परिवेश को प्रदूषण के प्रभाव से कैसे बचाया जा सकता है? टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
वर्तमान समय में अपने परिवेश को प्रदूषण के प्रभाव से तभी बचाया जा सकता है जबकि हम नदियों में गन्दगी प्रवाहित न कर उसे अन्यत्र डालें नदियों में नालों के जलों को मिलाने से पूर्व उनके पानी को प्रशोधित किया जाए तभी उसे नदियों में मिलाया जाए। आस-पास की वनस्पति के संरक्षण का प्रयास किया जाए और प्रतिवर्ष अधिक-से-अधिक नये वृक्ष लगाये जाएँ। वनों के अधिक उगाने से पर्वतों का भी क्षरण रुकेगा। इस प्रकार के उपाय करके हम अपने परिवेश को प्रदूषण के प्रभाव से बचा सकते हैं।

प्रश्न 5.
आशय स्पष्ट कीजिए
(क) जब गंगा गंगा न रही, तब काशी की क्या स्थिति रहेगी?
उत्तर:
आशय-लेखक का आशय है कि गंगा जैसी बारहमासी नदियाँ आज जल प्रदूषण से अधिक ग्रस्त हैं। मानव बस्तियों और उद्योगों के गन्दे पानी के इसमें निरन्तर मिलते रहने से पानी और अधिक प्रदूषण युक्त हो गया है। जब गंगा नदी की यह भयावह स्थिति है तो काशी भी इन प्रभावों से अछूती नहीं रह पायेगी।

(ख) वनों की उपयोगिता मानव की समग्र समृद्धि के लिए है। समृद्धि की इस समग्रता में उसकी आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक समृद्धियाँ शामिल हैं।
उत्तर:
आशय-लेखक का आशय है कि वनों की उपयोगिता मानव की समग्र समृद्धि के लिए है। बढ़ती हुई जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वनों पर हमारी निर्भरता अधिक बढ़ गई है। अनेक उद्योगों के संचालन हेतु वनों की लकड़ी की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। इस कारण वनों को बेरहमी से काटा जा रहा है। इसके कारण वन सम्पदा शनैः-शनैः समाप्त होती जा रही है। वनों के अभाव में वर्षा की भी समस्या उत्पन्न होने लगी है। यह एक चिन्ता की बात है। इसके लिए हमें वनों का संरक्षण, परिवर्धन एवं विकास करना होगा तभी हम पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। वनों की समृद्धि में ही मानव की आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक समृद्धियाँ सम्मिलित हैं। अतः हमें हर सम्भव प्रयास से वनों का संरक्षण करना चाहिए।

MP Board Solutions

नदी बहती रहे भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिएपौराणिक, पश्चीमी, नरमदा, मंदीर, आर्थीक, स्थिती, शिघ्रता।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 5 प्रकृति-चित्रण img 1

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए
दर्दनाक, प्रदूषण, कृषि, समृद्धि, प्राकृतिक, स्थापना।
उत्तर:

  1. दर्दनाक – आज वनस्पतियों को जिस बेरहमी से काटा जा रहा है उससे मानव जीवन दर्दनाक बनता जा रहा है।
  2. प्रदूषण – हमें अपने आसपास बढ़ रहे प्रदूषण से सावधान होना होगा।
  3. कृषि – भारत एक कृषि प्रधान देश है।
  4. समृद्धि – नदियों द्वारा ही मानव की सर्व प्रकार की समृद्धि आ सकती है।
  5. प्राकृतिक – भारत का प्राकृतिक परिवेश बहुत विशाल है।
  6. स्थापना – हमें वनों की सुरक्षा एवं नदियों के शुद्धीकरण के प्रयासों की स्थापना करनी चाहिए।

प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-
सम्मान, उन्नति, व्यापक, प्राचीन, आवश्यक, ज्ञान।
उत्तर:

शब्द विलोम
सम्मान असम्मान
उन्नति अवनति
व्यापक संकुचित, सीमित
प्राचीन नवीन
आवश्यक अनावश्यक
ज्ञान अज्ञान

प्रश्न 4.
नीचे दिये गये शब्दों के हिन्दी रूप लिखिए।
उत्तर:
नजदीकी = निकटता; खासकर = विशेषकर; रिश्ता = सम्बन्ध; जमीन = पृथ्वी; किस्म = प्रकार; दर्दनाक = पीड़ादायक; अमलदारी = प्रभावी।

प्रश्न 5.
दिये गये वाक्यों के वाक्यांश लिखिए।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 5 प्रकृति-चित्रण img 2

नदी बहती रहे संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

(1) भारत नदियों का देश रहा है इसलिए नहीं कि इस देश में नदियों की ही अधिकता है बल्कि इसलिए कि इस देश में नदियों का विशेष रूप से सम्मान हुआ है। वे हमारे जीवन में बहुत महत्त्व रखती रही हैं। इनसे हमारा आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन समृद्ध हुआ है।

कठिन शब्दार्थ :
अधिकता बहुतायत; सम्मान = आदर; समृद्ध = उन्नत।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत गद्य खण्ड ‘नदी बहती रहे’ पाठ से लिया गया है। इसके लेखक श्री भगवतीशरण सिंह हैं।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक ने नदियों के महत्त्व के बारे में बताया है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि हमारा भारत देश नदियों का देश है। यह इस कारण नहीं कि इस देश में बहुत-सी नदियाँ बहती हैं बल्कि इस कारण से इसे नदियों का देश कहा गया है क्योंकि यहाँ पर नदियों का बड़ा ही आदर किया जाता है। नदियों में स्नान करके मनुष्य अपने जीवन को धन्य मानता है। इन नदियों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। इनसे हमारा आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक जीवन उन्नत हुआ है अर्थात् नदियों से हमें पैदावार मिलती है जिससे हमारी आर्थिक दशा सुधरती है। नदियों का सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्त्व भी है। बड़े-बड़े ऋषि-मुनि इन्हीं के किनारे पर तप एवं यज्ञ करते हैं।

विशेष :

  1. लेखक ने नदियों को हमारे जीवन का आधार बताया है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

(2) नदियों के न रहने पर हमारी संस्कृति विच्छिन्न हो जाएगी हमारा जीवन-स्रोत ही सूख जाएगा। अतः वनों की आवश्यकता और महत्ता को अस्वीकार करके न तो हम आर्थिक उन्नति के सोपान गढ़ सकते हैं और न स्वास्थ्य और सुख की कल्पना ही कर सकते हैं।

कठिन शब्दार्थ :
संस्कृति = सभ्यता; विच्छिन्न = अलग-थलग; जीवन-स्रोत = जीवन का झरना; अस्वीकार = न मानकर; सोपान = सीढ़ी; गढ़ सकते हैं = बना सकते हैं।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक ने इस अंश में इस बात को स्पष्ट किया है कि नदियों के अभाव में न तो हमारी संस्कृति जीवित रह पायेगी और न सुख-समृद्धि।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि यदि नदियाँ नहीं रहेंगी तो हमारी संस्कृति भी जीवित नहीं रह पायेगी, वह छिन्न-भिन्न हो जाएगी। नदियों के न रहने पर हमारे जीवन की निरन्तरता व ताजगी नष्ट हो जाएगी। नदियों से ही वनों का सम्बन्ध है। यदि हम वनों की आवश्यकता और महत्ता को नकारते हैं तो हम न तो आर्थिक दृष्टि से उन्नति कर पाएँगे और न स्वास्थ्य एवं सुख की कल्पना कर पाएंगे। अतः हमें नदियों और वनों दोनों को महत्व देना चाहिए।

विशेष :

  1. इस अंश में लेखक ने मानव जीवन की खुशहाली एवं उन्नति के लिए वन एवं नदी दोनों के महत्त्व को स्वीकार किया है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Solutions

(3) आदमी की जिन्दगी अपने आप में बहत ही अकेली और नीरस होती है। आदमी-आदमी के रिश्ते नाते उसका बहुत दूर तक साथ नहीं देते। पर जब वह इनसे आगे बढ़कर एक व्यापक सम्बन्ध कायम करने की कोशिश करता है, तो उसके साथ वन, पर्वत, नदी आदि सभी चल पड़ते हैं। तब वह अकेला नहीं रह जाता। आज वह वनस्पतियों और पानी के रिश्ते को भूलकर अपने को भी अकेला बना रहा है और उनके आपसी सम्बन्धों को भी विच्छेद करता जा रहा है। गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा और कावेरी आज भी भारत में बह रही हैं पर अब वे मोक्षदायिनी नहीं रह गई हैं।

कठिन शब्दार्थ :
नीरस = सूखी; व्यापक = विशाल, लम्बा चौड़ा; विच्छेद = नष्ट; मोक्षदायिनी = मोक्ष (जीवन के आवागमन को नष्ट करने वाली) देने वाली।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक मानव के जीवन में नदियों एवं वनों के महत्त्व को स्थापित करता है पर वह आज प्रदूषण के द्वारा नदियों की दुर्दशा पर भी चिन्ता व्यक्त करता है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि आदमी अकेला रहकर कभी सुखी नहीं रह सकता। आदमी और आदमी के बीच जो रिश्ते और नाते होते हैं वे एक सीमा तक ही उसके मददगार होते हैं। परन्तु जब वह इनसे आगे बढ़कर व्यापक सम्बन्ध जोड़ना चाहता है तब उसके साथ वन, पर्वत एवं नदी आदि प्राकृतिक उपादान जुड़ जाते हैं। ऐसी दशा में वह अकेला नहीं रह जाता है। आज मनुष्य वनस्पतियों एवं पानी से सम्बन्ध तोड़कर जहाँ अपने आपको अकेला बना रहा है वहीं वह उनके आपसी सम्बन्धों को भी नष्ट करता जा रहा है। यद्यपि आज भी भारत में गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा एवं कावेरी आदि नदियाँ बह रही हैं पर वे पूर्व की भाँति प्रदूषण के कारण मोक्ष देने वाली नहीं रही हैं।

विशेष :
नदियों की वर्तमान दशा से लेखक दु:खी है।

(4) मानव बस्तियों और उद्योगों का गंदा पानी सीधे जल प्रवाह में मिल जाता है। जो अधिकांश रूप में उपयोग लायक नहीं रह जाता। रोजाना जिस प्रकार गंदा पानी छोड़ा जा रहा है उससे प्राकृतिक जल, जैसे-नदियों, खाड़ियों और समुद्र तटवर्ती पानी को खतरा पैदा हो गया है। अत: ऐसी स्थिति में न कश्मीर ही स्वर्ग रह गया और न काशी ही तीन लोक से न्यारी रह गई। जब गंगा गंगा न रही तब काशी की क्या स्थिति रहेगी?

कठिन शब्दार्थ :
अधिकांश = अधिकतर; तीन लोक से न्यारी = तीनों लोकों में श्रेष्ठ।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक की चिन्ता है कि उद्योग-धन्धों के गन्दे पानी ने नदियों में मिलकर नदियों को गन्दा बना दिया है, उनकी महत्ता खत्म हो गई है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि नदी किनारे रहने वाले लोगों . ने अपनी गन्दगी नदियों में बहाना शुरू कर दिया साथ ही नदियों के किनारे जो उद्योग-धन्धे, कल-कारखाने लगे हैं वे भी अपना गन्दा पानी इन नदियों में मिल रहे हैं, इसके कारण नदियों का स्वच्छ पवित्र जल अब उपयोग लायक नहीं रहा है। नदियों में निरन्तर गन्दे जल को छोड़े जाने से नदियों, खाड़ियों और समुद्र तटों के पानी पर संकट आ गया है। ऐसी विषम दशा में न तो अब कश्मीर स्वर्ग रह पायेगा और न काशी ही तीन लोक से न्यारी रह पायेगी।

विशेष :

  1. मनुष्यों द्वारा नदियों में गन्दगी बहाने और उद्योगों द्वारा अपना कचरा प्रवाहित कर देने से नदियों का पानी उपयोग लायक नहीं रहा है, यही लेखक की चिन्ता है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

(5) निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही जनसंख्या के दबाव के कारण लुप्त होती जा रही प्रजातियाँ तथा पारिस्थितिकीय व्यवस्थाओं के फलस्वरूप तथा प्राकृतिक पर्यावरण के योजनाविहीन विकास के कारण हमारी प्रजातियों के प्राकृतिक आवास शीघ्रता से समाप्त अथवा कुछ बदलते जा रहे हैं।

कठिन शब्दार्थ :
प्रजातियाँ = अनेकानेक छोटी जातियाँ; पारिस्थितिकीय व्यवस्थाओं = प्राकृतिक परिवेश में परिवर्तन के कारण।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक ने बताया है कि हमारे देश में तीव्रगति से बढ़ रही जनसंख्या के कारण वनों और नदियों में रहने वाली अनेक प्रजातियाँ नष्ट होता जा रही हैं।

व्याख्या :
लेखक का मत है कि हमारे भारतीय उपमहाद्वीप में जनसंख्या का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है, जिसके कारण यहाँ के प्राकृतिक परिवेश में रहने वाले पशुओं, पक्षियों, जलचरों की प्रजातियाँ समाप्त होती जा रही हैं। आज प्रगति एवं उन्नति के नाम पर विकास योजनाएँ प्राकृतिक परिवेश को नष्ट करने पर तुली हुई हैं। इन योजनाओं के फलस्वरूप वनचरों, नभचरों एवं जलचरों के प्राकृतिक शरण स्थल नष्ट किये जा रहे हैं जिससे इनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है।

विशेष :

  1. लेखक का मत है कि योजनाएँ, इस ढंग से विचारपूर्वक बनाई जाएँ जिससे प्रजातियों पर कोई संकट न आने पाए।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Solutions

(6) वनों का उपयोग उद्योग-व्यापार में होगा। इससे विरत नहीं हुआ जा सकता। वनों की उपयोगिता मानव की समग्र समृद्धि के लिए है। समृद्धि की इस समग्रता में उसकी आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक समृद्धियाँ शामिल हैं।

कठिन शब्दार्थ :
विरत = अलग; समग्र = सम्पूर्ण; समृद्धि – उन्नति।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक ने वनों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला है।

व्याख्या :
लेखक का कथन है कि हमारे बहुत-से उद्योगों के उत्पाद पूरी तरह वनों पर ही निर्भर हैं। इस तरह वनों के महत्त्व को नकारा नहीं जा सकता है। वनों के सहयोग से मानव निरन्तर उन्नति की सीढ़ियों पर चढ़ता गया है। इस प्रकार हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि वनों की उपयोगिता मानव की सम्पूर्ण उन्नति के लिए अनिवार्य है। समृद्धि की यह समग्रता आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति को अपने में समेटे हुए हैं।

विशेष :

  1. लेखक की मान्यता है कि मानव की उन्नति में वनों का महत्त्वपूर्ण योगदान है।
  2. भाषा सहज एवं सरल है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 2 हिम्मत और जिन्दगी

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 2 हिम्मत और जिन्दगी (निबन्ध, रामधारी सिंह दिनकर)

हिम्मत और जिन्दगी अभ्यास

बोध प्रश्न

हिम्मत और जिन्दगी अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
साहसी मनुष्य किस प्रकार सपने देखता है?
उत्तर:
साहसी मनुष्य सपने उधार नहीं लेता, वह अपने विचारों में रंगा हुआ अपनी ही किताब पढ़ता है।

प्रश्न 2.
लहरों में तैरने वालों को क्या मिलता है?
उत्तर:
लहरों में तैरने वालों को मोती मिलते हैं।

प्रश्न 3.
जिन्दगी में लगाने वाली पूँजी कौन-सी है?
उत्तर:
जिन्दगी में लगाने वाली पूँजी है-संकटों से सामना करना, अंगारों पर चलना और विपत्ति में कभी न घबड़ाना।

प्रश्न 4.
पानी में अमृत वाला तत्व है, उसे कौन जानता है?
उत्तर:
पानी में जो अमृत वाला तत्व है उसे वही जानता है जो धूप में खूब सूख चुका है। विपत्ति जिसने नहीं झेली है वह इस अमृत तत्व को नहीं जानता है।

MP Board Solutions

हिम्मत और जिन्दगी लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चाँदनी की ताजगी और शीतलता का आनन्द किसे है?
उत्तर:
चाँदनी की ताजगी और शीतलता का आनन्द उसको ही प्राप्त होता है जो दिन भर धूप में थककर लौटा है जिसके शरीर को अब रतनाई की जरूरत महसूस होती है।

प्रश्न 2.
‘तेन त्यक्तेन भुंजीथा’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
इसका अर्थ यह है कि कुछ त्याग करने के पश्चात् ही जीवन का भोग करो।

प्रश्न 3.
विंस्टन चर्चिल ने जिन्दगी के बारे में क्या कहा है?
उत्तर:
विंस्टन चर्चिल ने जिन्दगी के बारे में कहा है कि जिन्दगी की सबसे बड़ी सिफत हिम्मत है। आदमी के सारे गुण उसके हिम्मती होने से ही पैदा होते हैं।

प्रश्न 4.
लेखक ने साहसी मनुष्य से सिंह की तुलना किस प्रकार की है?
उत्तर:
लेखक ने साहसी मनुष्य से सिंह की तुलना इस प्रकार की है कि जिस प्रकार अकेला होने पर भी मगन रहता है उसी प्रकार साहसी व्यक्ति अपने बलबूते पर ही किसी काम को करने की क्षमता रखता है, वह दूसरों पर आश्रित नहीं रहता है।

प्रश्न 5.
अर्नाल्ड बेनेट ने हिम्मत और साहस के सम्बन्ध में क्या कहा?
उत्तर:
अर्नाल्ड बेनेट ने हिम्मत और साहस के सम्बन्ध में कहा है कि हिम्मत और साहस के बल पर वीर व्यक्ति जिन्दगी की चुनौतियों का सामना करते हैं और उन पर विजय पाकर सुखी जीवन जीते हैं।

प्रश्न 6.
साहसी मनुष्य की क्या पहचान है?
उत्तर:
साहसी मनुष्य की पहली पहचान है कि वह इस बात की चिन्ता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। जनमत की उपेक्षा करके जीने वाला आदमी दुनिया की असली ताकत होता है और मनुष्यता को प्रकाश भी उसी आदमी से मिलता है।

हिम्मत और जिन्दगी दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बड़ी हस्तियाँ बड़ी मुसीबतों में पलकर दुनिया पर कब्जा करती हैं? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
बड़ी हस्तियाँ बड़ी मुसीबतों में पलकर दुनिया पर कब्जा करती हैं। इस तथ्य को हम इस उदाहरण से स्पष्ट कर सकते हैं-अकबर महान सम्राट ऐसे ही नहीं बन गया था। जिस ‘समय उसकी अवस्था तेरह वर्ष की थी, उसने अपने पिता के शत्रु को रणक्षेत्र में परास्त किया था। इसका एकमात्र कारण यह था कि वह संकटों एवं विपत्तियों से घबडाता नहीं था। उसका जन्म ही संकटों से पूर्ण भू-भाग रेगिस्तान में हुआ था। वहीं से उसने संकटों से जूझने को अपना लक्ष्य बना लिया था।

प्रश्न 2.
जिन्दगी की कौन-कौन सी दो सूरतें हैं? समझाइए।
उत्तर:
जिन्दगी की दो सूरतें हैं। एक तो यह कि आदमी बड़े-से-बड़े मकसद के लिए कोशिश करे, जगमगाती हुई जीत पर पंजा डालने के लिए हाथ बढ़ाए और अगर असफलताएँ कदम-कदम पर जोश की रोशनी के साथ अंधियारी का जाल बुन रही हों, तब भी वह पीछे को पाँव न हटाए। दूसरी सूरत यह है कि उन गरीब आत्माओं का हमजोली बन जाएँ जो न तो बहुत अधिक सुख पाती हैं और न जिन्हें बहुत अधिक दुख पाने का ही संयोग है।

प्रश्न 3.
“फूलों की छाँह के नीचे खेलने वालों के लिए जिन्दगी के असली मजे नहीं हैं” उदाहरण द्वारा इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
जिन्दगी के असली मजे उनके लिए नहीं है जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते और सोते हैं बल्कि फूलों की छाँह के नीचे अगर जीवन का स्वाद छिपा है तो वह भी उन्हीं के लिए जो दूर रेगिस्तान से आ रहे हैं जिनका कंठ सूखा हुआ है, होंठ फटे हुए हैं और सारा बदन पसीने से तर है।

प्रश्न 4.
जिन्दगी को सही ढंग से जीने के लिए लेखक द्वारा दिए गए सुझावों पर अपना मत व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
जिन्दगी को सही ढंग से जीने के लिए लेखक ने जो सुझाव दिए हैं, वे वास्तव में सत्य एवं सार्थक हैं। जीवन का असली मजा मनुष्य को तभी मिलता है जब वह संकटों से होकर गुजरता है। बिना कष्ट पाये आनन्द भोगना जीवन को विनाश की ओर ले जाना है। मनुष्य को अपने पुरुषार्थ पर भरोसा रखना चाहिए। पुरुषार्थी व्यक्ति जीवन में सब कुछ प्राप्त कर लेता है उसके लिए संसार में कोई चीज असम्भव नहीं है।

प्रश्न 5.
सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए
(अ) पानी में जो …………….. पड़ा ही नहीं।
उत्तर:
लेखक कहता है कि इस संसार में जिन्दगी का सच्चा आनन्द वही व्यक्ति उठा सकता है जो फूलों की छाँह में न सोकर काँटों की सेज पर सोता है। फूलों की छाँह के नीचे खेलने और सोने वाले जीवन का सच्चा आनन्द नहीं जानते हैं। अगर फूलों की छाँह के नीचे जीवन का स्वाद छिपा हुआ है, तो वह उन्हीं लोगों के लिए है जो रेगिस्तान की भीषण गर्मी को झेलकर आ रहे हैं, जिनका गला प्यास के लिए सूखा हुआ है, होंठ फटे हुए हैं और पूरा शरीर पसीने से लथपथ है। पानी के अन्दर जो अमृत तत्व छिपा है उसे वही व्यक्ति जानता है जो धूप में अच्छी तरह से सूख चुका है, वह नहीं जिसने अपने जीवन में कभी भी रेगिस्तान की तपन एवं गर्मी को नहीं झेला है।

(ब) झुण्ड में चलना …………… मग्न रहता है।
उत्तर:
लेखक कहता है कि साहसी व्यक्ति अपने आप पर भरोसा रखता है वह किसी अन्य पर आश्रित नहीं रहता है। कभी-कभी वह ऐसी-ऐसी कल्पनाएँ कर लिया करता है जिनका संसार के जीवन में कोई अर्थ नहीं हुआ करता है। साहसी व्यक्ति दूसरे पर भरोसा नहीं करता वह अपने पर ही भरोसा रखता है। झुण्ड में चलना और झुण्ड में चरना (खाना) भैंस या पेड़ का स्वभाव होता है। शेर तो अकेले चलने में ही आनन्द लेता है।

MP Board Solutions

हिम्मत और जिन्दगी भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग अलग कीजिए।
उत्तर:
सुनयन = सु; अन्याय = अ; पराधीन = पर; अहिंसा = अ: विदेश = वि; प्रगति = प्र: विराग = वि।

प्रश्न 2.
अनु, परि, सु, कु उपसर्ग शब्दों को जोड़कर दो-दो नए शब्द बनाइए।
उत्तर:
अनु – अनुकम्पा, अनुचर।
परि – परिक्रमा, परिवेश।
सु – सुपुत्र, सुकृति।
कु – कुपुत्र, कुपात्र।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशी शब्द छाँटकर लिखिए
फूल, छाँह, जिन्दगी, खौफ, निर्भय, उपदेश, रेल, टेबिल, रोशनी, पाँव, पंख, कब्जा, मकसद।
उत्तर:
तत्सम – निर्भय, उपदेश।
तद्भव – फूल, पंख।
देशज – छाँह, पाँव।
विदेशी – जिन्दगी, खौफ, रेल, टेबिल, रोशनी कब्जा, मकसद।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए
आँसू, पूरब, मोर, सपना, धीरज।
उत्तर:
आँसू = अश्रु; पूरब = पूर्व; मोर = मयूर; सपना = स्वप्न; धीरज = धैर्य।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर:

शब्द विलोम
आदान प्रदान
उर्वरा बंजर
प्रवृत्ति निवृत्ति
कृतज्ञ कृतघ्न
कृत्रिम प्राकृत, अकृत्रिम
संक्षेप विस्तृत
रक्षक भक्षक।

MP Board Solutions

हिम्मत और जिन्दगी संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

(1) जिन्दगी के असली मजे उनके लिए नहीं हैं जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते और सोते हैं। बल्कि फूलों की छाँह के नीचे अगर जीवन का स्वाद छिपा है तो वह भी उन्हीं के लिए है जो दूर रेगिस्तान से आ रहे हैं, जिनका कंठ सूखा हुआ, होंठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है। पानी में जो अमृत तत्व है, उसे वह जानता है जो धूप में खूब सूख चुका है, वह नहीं जो रेगिस्तान में कभी पड़ा नहीं है।

कठिन शब्दार्थ :
तर = गीला; छाँह = छाया; कंठ= गला।

सन्दर्भ :
यह गद्यांश ‘हिम्मत और जिन्दगी’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक श्रीरामधारीसिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक ने बताया है कि जीवन का असली मजा विपत्तियों एवं संकटों को झेलने के बाद ही मिलता है। आनन्द का जीवन जीना कोई जीवन नहीं है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि इस संसार में जिन्दगी का सच्चा आनन्द वही व्यक्ति उठा सकता है जो फूलों की छाँह में न सोकर काँटों की सेज पर सोता है। फूलों की छाँह के नीचे खेलने और सोने वाले जीवन का सच्चा आनन्द नहीं जानते हैं। अगर फूलों की छाँह के नीचे जीवन का स्वाद छिपा हुआ है, तो वह उन्हीं लोगों के लिए है जो रेगिस्तान की भीषण गर्मी को झेलकर आ रहे हैं, जिनका गला प्यास के लिए सूखा हुआ है, होंठ फटे हुए हैं और पूरा शरीर पसीने से लथपथ है। पानी के अन्दर जो अमृत तत्व छिपा है उसे वही व्यक्ति जानता है जो धूप में अच्छी तरह से सूख चुका है, वह नहीं जिसने अपने जीवन में कभी भी रेगिस्तान की तपन एवं गर्मी को नहीं झेला है।

विशेष :

  1. भाषा सहज एवं सरल है।
  2. शैली वर्णनात्मक है।

(2) सुख देने वाली चीजें पहले भी थीं और अब भी हैं। फर्क यह है कि जो सुखों का मूल्य पहले चुकाते हैं और उनके मजे.बाद में लेते हैं, उन्हें स्वाद अधिक मिलता है। जिन्हें आराम आसानी से मिल जाता है, उनके लिए आराम ही मौत है।

कठिन शब्दार्थ :
मूल्य = कीमत; मौत = मृत्यु।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक यह बताना चाहता है कि सच्चा आनन्द उन्हीं लोगों को मिलता है जो उसे पाने से पहले संकटों से जूझते हैं।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि इस संसार में सुख देने वाली चीजें तो पहले भी थीं और अब भी हैं। परन्तु इसमें फर्क यह है कि जो व्यक्ति सुख का आनन्द उठाने से पहले उसकी प्राप्ति में जितना अधिक संघर्ष करते हैं या विपत्तियाँ झेलते हैं, उन्हें उतना ही आनन्द प्राप्त होता है। इसके विपरीत जिन व्यक्तियों को जीवन में आराम बिना संघर्ष किये मिल जाता है उन्हें मौत भी उसी आराम से प्राप्त होती है। अत: जीवन में सच्चा आनन्द तभी मिल सकता है जब हम संघर्ष करें।

विशेष :

  1. संघर्ष के पश्चात् मिलने वाला आनन्द ही सच्चा आनन्द है।
  2. भाषा सरल एवं प्रवाहात्मक।

MP Board Solutions

(3) भोजन का असली स्वाद उसी को मिलता है, जो कुछ दिन बिना खाए भी रह सकता है। तेन त्यक्तेन भुंजीथा, जीवन का भोग त्याग के साथ करो, यह केवल परमार्थ का ही उपदेश नहीं है क्योंकि संयम से भोग करने पर जीवन से जो आनन्द प्राप्त होता है, वह निरा भोगी बनकर भोगने से नहीं मिल पाता।

कठिन शब्दार्थ :
त्येन त्यक्तेन भुंजीथा = त्याग के पश्चात् ही भोग किया जाना चाहिए; परमार्थ = परकल्याण का; संयम = इन्द्रियों को अपने वश में रखना।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक ने बताया है कि हमारे ऋषि मुनियों ने त्याग एवं परमार्थ का महत्त्व जाना है तभी उन्होंने इनको अपनाने की बात कही है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि भोजन का असली स्वाद उसी व्यक्ति को मिलता है जो कुछ दिन तक भूखा रहता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसीलिए कहा है कि जीवन का भोग त्याग के साथ करो। ऋषि-मुनियों का यह उपदेश केवल परोपकार की भावना के लिए नहीं है बल्कि संयम के पश्चात् भोग करने पर जो आनन्द प्राप्त होता है वह मात्र भोगी बनकर भोगने से नहीं मिल सकता।

विशेष :

  1. किसी ने कहा है कि जल निष्फल था यदि तृषा न होती।
  2. भाषा सरल एवं प्रवाहमयी है।

(4) बड़ी चीजें बड़े संकटों में विकास पाती हैं, बड़ी हस्तियाँ बड़ी मुसीबतों में पलकर दुनिया पर कब्जा करती हैं। अकबर ने तेरह साल की उम्र में अपने पिता के दुश्मन को परास्त कर दिया था जिसका एकमात्र कारण यह था कि अकबर का जन्म रेगिस्तान में हुआ था और वह भी उस समय जब उसके पिता के पास एक कस्तूरी को छोड़कर और कोई दौलत नहीं थी।

कठिन शब्दार्थ :
विकास = तरक्की; परास्त = हरा दिया; कस्तूरी = हिरन की नाभि में पायी जाने वाली एक विशेष प्रकार की सुगन्धित बूटी।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक यह बताना चाहता है कि बड़ी चीजों या बड़े व्यक्तियों का निर्माण बड़े संकटों से जूझने के बाद ही होता है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि संसार में वह व्यक्ति बड़ा या महान् हो सकता है जो जीवन में बड़े-से-बड़े संकटों को झेलता है। अकबर महान् ऐसे ही नहीं बन गया था, उसने जीवन में अनेकानेक मुसीबतें झेली थीं। जिस समय अकबर की अवस्था केवल तेरह वर्ष की थी उस समय भी उसने अपने पिता के दुश्मन अर्थात् हुमायूँ के दुश्मन शेरशाह को परास्त किया था। इस सफलता के मूल में एक कारण यही था कि अकबर का जन्म रेगिस्तान में हुआ था जहाँ संकट ही संकट थे। इन्हीं संकटों में पलकर वह बहादुर सैनिक और सम्राट बन सका। उस समय उसके पिता के पास कोई विशेष धन-दौलत भी न थीं मात्र एक कस्तूरी थी। कहने का अर्थ यह है कि संकटों में पलने वाला व्यक्ति ही आगे महान् बनता है।

विशेष :

  1. भाषा सरल एवं भावानुकूल है।
  2. शैली वर्णनात्मक।

MP Board Solutions

(5) साहसी मनुष्य उन सपनों में भी रस लेता है जिन सपनों का कोई व्यावहारिक अर्थ नहीं है। साहसी मनुष्य सपने उधार नहीं लेता, वह अपने विचारों में रंगा हुआ अपनी ही किताब पढ़ता है। झुण्ड में चलना और झुण्ड में चरना, यह भैंस या भेड़ का काम है। सिंह तो बिल्कुल अकेला होने पर भी मगन रहता है।

कठिन शब्दार्थ :
सपनों में रस लेना = जीवन में महत्त्वाकांक्षा रखना; व्यावहारिक अर्थ नहीं = व्यावहारिक जीवन में जिनका कोई अर्थ नहीं होता; सपने उधार नहीं लेता = दूसरों के बलबूते पर वह कोई काम नहीं करता है; अपनी ही किताब पढ़ता है = अपने लक्ष्य में पूरी तरह लगा रहता है।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक.ने इस अंश में साहसी व्यक्ति की इच्छा शक्ति एवं लगनशीलता के बारे में बताया है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि साहसी व्यक्ति अपने आप पर भरोसा रखता है वह किसी अन्य पर आश्रित नहीं रहता है। कभी-कभी वह ऐसी-ऐसी कल्पनाएँ कर लिया करता है जिनका संसार के जीवन में कोई अर्थ नहीं हुआ करता है। साहसी व्यक्ति दूसरे पर भरोसा नहीं करता वह अपने पर ही भरोसा रखता है। झुण्ड में चलना और झुण्ड में चरना (खाना) भैंस या पेड़ का स्वभाव होता है। शेर तो अकेले चलने में ही आनन्द लेता है।

विशेष :
(i) लेखक का मानना है कि-
कर बहियाँ बल आपनी, छाँड़ विरानी आस।
जाके आँगन है नदी सो कत मरत प्यास॥

(ii) इस भाव का भी इसमें उल्लेख है-
लीक पकड़ तीनों चले कायर क्रूर कपूत।
लीक छोड़ तीनों चलें शायर शूर सपूत॥

(iii) भाषा शैली लाक्षणिक।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 1 व्याख्यान

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 1 व्याख्यान (भाषण, स्वामी विवेकानंद)

व्याख्यान अभ्यास

बोध प्रश्न

व्याख्यान अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में जन्म लेने पर विवेकानन्द जी को क्यों अभिमान है?
उत्तर:
भारत में जन्म लेने पर विवेकानन्द जी को इसलिए अभिमान है क्योंकि इस देश में सभी धर्मों एवं देशों को सम्मान दिया जाता है।

प्रश्न 2.
स्वामीजी ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में व्याख्यान के प्रारम्भ में किन शब्दों से श्रोताओं को सम्बोधित किया?
उत्तर:
अमेरिकावासी बहनों तथा भाइयो।

प्रश्न 3.
शुद्धता, पवित्रता और दयाशीलता के विषय में स्वामीजी ने क्या कहा है?
उत्तर:
शुद्धता, पवित्रता और दयाशीलता के विषय में स्वामी जी ने कहा है कि ये बातें किसी सम्प्रदाय विशेष की एकाधिकार प्राप्त सम्पत्ति नहीं है।

प्रश्न 4.
पृथ्वी हिंसा से क्यों भरती जा रही है? कोई दो कारण दीजिए।
उत्तर:
पृथ्वी हिंसा से इसलिए भरती जा रही है कि बहुत समय तक इस पृथ्वी पर साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और धर्मान्धता ने अपना शासन जमा लिया है। इसके दो प्रमुख कारण हैं-साम्प्रदायिकता और धर्मान्धता।

प्रश्न 5.
स्वामी जी के अनुसार भारत के लोग दूसरे धर्मों को किस रूप में स्वीकार करते हैं।
उत्तर:
स्वामी जी के अनुसार भारत के लोग दूसरे धर्मों को उसी रूप में स्वीकार करते हैं जिस प्रकार समुद्र विभिन्न दिशाओं से आने वाली नदियों को अपने में समा लेता है।

प्रश्न 6.
स्वामी जी के अनुसार शीघ्र ही प्रत्येक धर्म की पताका पर क्या लिखा मिलेगा?
उत्तर:
स्वामी जी के अनुसार शीघ्र ही प्रत्येक धर्म की पताका परं लिखा मिलेगा-“सहायता करो, लड़ो मत।”

MP Board Solutions

व्याख्यान लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विभिन्न धर्मों के सम्बन्ध में स्वामी जी ने क्या विचार दिए हैं? लिखिए।
उत्तर:
विभिन्न धर्मों के सम्बन्ध में स्वामी जी ने कहा है कि जैसे विभिन्न नदियाँ भिन्न-भिन्न स्रोतों से निकलकर समुद्र में मिल जाती हैं उसी प्रकार सभी धर्म परमात्मा में आकर मिल जाते हैं, एक हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और धर्मान्धता ने मानवता को क्या हानि पहुँचाई है?
उत्तर:
साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और धर्मान्धता ने मानवता को कलंकित किया है। इन्होंने पृथ्वी पर हिंसा को जन्म दिया है तथा ये मानवता को रक्त से नहलाती रही हैं। इन्होंने सभ्यता को गर्त में डाल दिया है।

प्रश्न 3.
लेखक ने बीज के माध्यम से धर्म की किस विशेषता की ओर संकेत किया है?
उत्तर:
लेखक ने बीज के माध्यम से धर्म की अच्छाई, सद्गुणों को प्रचार-प्रसार करने, सुख-समृद्धि आने आदि विशेषताओं की ओर संकेत किया है। साथ ही धर्म, दूसरे धर्मों की अच्छी बातें ग्रहण करे और अपनी विशेषताओं को बनाये रखे।

प्रश्न 4.
स्वामी जी किस पर अपने हृदय के अंतस्तल से दया प्रदर्शित करते हैं?
उत्तर:
स्वामी जी उस व्यक्ति पर अपने हृदय के अंतस्तल से दया प्रदर्शित करना चाहते हैं जो व्यक्ति ऐसा स्वप्न देखता हो कि सारे धर्म तो नष्ट हो जाएँगे केवल मेरा ही धर्म जीवित रहेगा।

व्याख्यान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मानव समाज की उन्नति में कौन-कौन से तत्व बाधक रहे हैं? इन बाधक तत्वों ने कौन-कौन सी हानियाँ पहुँचाई हैं?
उत्तर:
मानव समाज की उन्नति में साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और धर्मान्धता बाधक रहे हैं। इन तत्वों ने पृथ्वी को सदैव हिंसा से भरा है तथा इनके कारण ही मानवता बार-बार रक्त से नहाती रही है। इन्होंने ही सभ्यता को विनष्ट किया है और इन्हीं ने देशों को निराशा के गर्त में डाले रखा है।

प्रश्न 2.
भारत ने संसार को कौन-सी दो बातों की शिक्षा दी है? विस्तार से लिखिए।
उत्तर:
भारत ने संसार को सहिष्णुता एवं सार्वभौमिक स्वीकृति नामक दो शिक्षाएँ दी हैं। भारतवासी केवल सब धर्मों के प्रति सहिष्णुता में ही विश्वास नहीं करते हैं अपितु वे सभी धर्मों को सच्चा मानकर स्वीकार करते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नांकित गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए
(अ) शुद्धता, पवित्रता ………….. जन्म दिया है।
उत्तर:
लेखक कहता है कि शिकागो (अमेरिका) में आयोजित इस सर्वधर्म सभा की सबसे महान् उपलब्धि यह रही है कि उसने इस विचार को सही सिद्ध कर दिया है कि शुद्धता पवित्रता और दयाशीलता किसी एक सम्प्रदाय विशेष की एकाधिकार प्राप्त पूँजी नहीं है अपितु इसने सभी धर्मों से सद्विचारों को पाला-पोषा है, उसने श्रेष्ठ चरित्रवान स्त्री-पुरुष की सृष्टि की है।

(ब) यदि यहाँ कोई ………….. असम्भव है।
उत्तर:
लेखक कहता है कि यदि कोई मनुष्य या जाति यह विश्वास करती है कि समाज में एकता तभी आ सकती है जब हम अपने धर्म को तो विजय दिला दें और दूसरे धर्मों को नष्ट करवा डालें तो उनकी यह सोच नितान्त मूर्खतापूर्ण और असम्भव है।

(स) बीज भूमि में …………….. वृक्ष हो जाता है।
उत्तर:
लेखक कहता है कि जब हम बीज को भूमि में बो देते हैं और यथासमय उसे हम मिट्टी, वायु और जल से संयुक्त कर देते हैं तो वह बीज उचित समय पर अपनी वृद्धि के नियम के अन्तर्गत ही एक विशाल एवं हरा-भरा वृक्ष बन जाता है। वह बीज न तो मिट्टी बनता है और न ही वह जल या वायु बनता है। वह तो जल, वायु और मिट्टी को अपने में पचाकर तथा पृथ्वी को फोड़कर अपने नये रूप अर्थात् वृक्ष रूप में प्रकट हो जाता है।

MP Board Solutions

व्याख्यान भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ स्पष्ट करते हुए अपने वाक्यों में प्रयोग लिखिए
धूल में मिलना, दावा करना, गर्त में मिला देना।
उत्तर:
(i) धूल में मिलना-पूरी तरह नष्ट हो जाना।
वाक्य प्रयोग-जो धर्म दूसरे धर्मों के प्रति घृणा फैलाता है वह स्वत: धूल में मिल जाता है।

(ii) दावा करना-अपना प्रभुत्व दिखाना।
वाक्य प्रयोग-दूसरे धर्मों के प्रति सहिष्णु रहकर ही हम अपने धर्म की श्रेष्ठता का दावा कर सकते हैं।

(iii) गर्त में मिला देना-मिट्टी में मिला देना।
वाक्य प्रयोग-हम श्रेष्ठ गुणों के बल पर ही अत्याचारियों को गर्त में मिला पायेंगे।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखो
नदी, समुद्र, वायु, वृक्ष, मिट्टी, जल।
उत्तर:
नदी – सरिता, तटिनी।
समुद्र – वारिधि, जलधि।
वायु – मरुत, पवन।
वृक्ष – पादप, विटप।
मिट्टी – मृत्तिका, धूल।
जल – नीर, तोय।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिएविजय, विनाश, जल, प्रातः, उन्नत।।
उत्तर:
MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 5 प्रकृति-चित्रण img 1

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी सुधारकर लिखिए।
उत्तर:
वीभत्स = बीभत्स; आवृत्ति = आवृत्ति; अवणनियि = अवर्णनीय; सौहार्द्र = सौहार्द्र।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय को लिखिए
सहिष्णुता, ज्ञापित, बचपन, आन्तरिक, मूर्तिमान।
उत्तर:
सहिष्णुता में ‘ता’; ज्ञापित में ‘इत’ बचपन में ‘पन’; आन्तरिक में ‘इक’: मूर्तिमान में ‘मान’।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित उपसर्ग जोड़कर दो-दो वाक्य बनाइए
अ, सम्, सु, अनु, वि, अभि।
उत्तर:
अ – असत्य, अधर्म।
सम् – सम्मान, सम्यक।
सु – सुपुत्र, सुपात्र। अनु
अनु – अनुमति, अनुयायी।
वि – विज्ञान, विशेष।
अभि – अभ्यास, अभिसिक्त।

व्याख्यान संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

(1) हम लोग सब धर्मों के प्रति केवल सहिष्णता में ही विश्वास नहीं करते, वरन् समस्त धर्मों को सच्चा मानकर स्वीकार करते हैं। मुझे एक ऐसे देश का व्यक्ति होने का अभिमान है, जिसने इस पृथ्वी के समस्त धर्मों को और देशों के उत्पीड़ितों और शरणार्थियों को आश्रय दिया है।

कठिन शब्दार्थ :
सहिष्णुता = सहनशीलता; अभिमान = गर्व; उत्पीड़ितों = सताये हुए लोगों को; शरणार्थियों = जिनको अपने मूल निवास स्थान से उजाड़कर दूसरी जगह रहने को मजबूर कर दिया हो।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत गद्य खण्ड ‘स्वामी विवेकानन्द’ के ‘व्याख्यान’ शीर्षक से लिया गया है।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक भारत देश तथा यहाँ के धर्म की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहता है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि हम भारतवासी केवल दूसरे धर्मों के प्रति सहनशीलता में ही विश्वास नहीं करते हैं बल्कि उन धर्मों को सच्चे रूप में स्वीकार भी करते हैं। आगे लेखक भारत देश की उस महान् संस्कृति के विषय में बताते हुए कहता है कि मुझे एक ऐसे देश अर्थात् भारत में जन्म लेने का गौरव है, जहाँ संसार भर के दुखियों एवं शरणार्थियों को शरण दी जाती रही है।

विशेष :

  1. इसमें भारत की सहिष्णुता की भावना की प्रशंसा की गयी है।
  2. भाषा सरल एवं संस्कृतनिष्ठ है।

MP Board Solutions

(2) साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और उनकी वीभत्स वंशधर धर्मान्धता इस सुन्दर पृथ्वी पर बहुत समय तक राज्य कर चुकी है तथा इस पृथ्वी को हिंसा से भरती रही है, उसको बारम्बार मानवता के स्तर से नहलाती रही है, सभ्यता को विध्वंस करती और पूरे-पूरे देशों को निराशा के गर्त में डालती रही है। यदि यह वीभत्स दानवी न होती, तो मानव समाज आज की अवस्था से कहीं अधिक उन्नत हो गया होता।

कठिन शब्दार्थ :
साम्प्रदायिकता = भिन्न-भिन्न धर्म के मानने वालों में आपसी शत्रुता; हठधर्मिता = अपनी बात चाहे वह गलत हो या सही मनवाने के लिए दबाव बनाना; वीभत्स = घृणापूर्ण, भयानक; धर्मान्धता = अपने धर्म के प्रति विशेष लगाव; मानवता = मनुष्यता; विध्वंस्त = नष्ट; गर्त = गड्ढे; दानवी = राक्षसी प्रवृत्ति; उन्नत = ऊँचा, तरक्की किया हुआ।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस गद्यांश में लेखक यह बताना चाहता है कि धर्मान्धता ने इस देश का बड़ा नुकसान किया है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि इस सुन्दर पृथ्वी पर बहुत काल तक साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और धर्मान्धता ने राज्य किया है तथा अपने दुष्कर्मों से इस पृथ्वी पर हिंसा का नंगा नाच करवाती रही है। उसने इस पृथ्वी को अनेक बार मानवीय रक्त की होली से भर दिया है। यह दुष्प्रवृत्ति सभ्यता को विनष्ट कर सम्पूर्ण देशों को निराशा के गड्डे में ढकेलती रही है। यदि यह राक्षसी दुष्प्रवृत्ति इस पृथ्वी पर न होती तो मानव समाज आज बहुत उन्नति कर गया होता।

विशेष :

  1. धर्मान्धता तथा साम्प्रदायिकता आदि राक्षसी प्रवृत्ति हैं इन्होंने संसार के राष्ट्रों का बड़ा अहित किया है। अतः हमें इनसे बचना चाहिए।
  2. भाषा संस्कृतनिष्ठ है।

(3) यदि यहाँ कोई यह आशा कर रहा है कि यह एकता किसी एक धर्म की विजय और बाकी सब धर्मों के विनाश से सिद्ध होगी, तो उससे मेरा कहना है कि भाई तुम्हारी यह आशा असम्भव है।

कठिन शब्दार्थ :
विनाश = नाश; असम्भव = कभी भी पूरी न होने वाली।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में लेखक यह कहना चाहता है कि सब धर्मों को साथ लेकर ही हम जीवन क्षेत्र में विजय प्राप्त कर सकते हैं। नफरत या घृणा द्वारा नहीं।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि यदि कोई मनुष्य या जाति यह विश्वास करती है कि समाज में एकता तभी आ सकती है जब हम अपने धर्म को तो विजय दिला दें और दूसरे धर्मों को नष्ट करवा डालें तो उनकी यह सोच नितान्त मूर्खतापूर्ण और असम्भव है।

विशेष :

  1. सभी धर्मों को साथ लेकर चलने से ही समाज में एकता स्थापित हो सकती है।
  2. भाषा सरल एवं भावानुकूल है।

(4) बीज भूमि में बो दिया गया और मिट्टी, वायु तथा जल उसके चारों ओर रख दिये गए, तो क्या वह बीज मिट्टी हो जाता है? अथवा वायु या जल बन जाता है? नहीं, वह तो वृक्ष ही होता है। वह अपनी वृद्धि के नियम से ही बढ़ता है। वायु, जल और मिट्टी को अपने में पचाकर उनको उद्भिज पदार्थ में परिवर्तित करके एक वृक्ष हो जाता है।

कठिन शब्दार्थ :
वृद्धि = बढ़ते रहना; उद्भिज = जमीन फोड़कर बाहर निकलना; परिवर्तित = बदल करके।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
लेखक का मत है कि जिस प्रकार पृथ्वी में बीज बोने पर उससे हरा-भरा वृक्ष ही निकलता है, उसी प्रकार सद्विचारों के प्रचार से समाज में अच्छे गुणों का ही विकास होता है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि जब हम बीज को भूमि में बो देते हैं और यथासमय उसे हम मिट्टी, वायु और जल से संयुक्त कर देते हैं तो वह बीज उचित समय पर अपनी वृद्धि के नियम के अन्तर्गत ही एक विशाल एवं हरा-भरा वृक्ष बन जाता है। वह बीज न तो मिट्टी बनता है और न ही वह जल या वायु बनता है। वह तो जल, वायु और मिट्टी को अपने में पचाकर तथा पृथ्वी को फोड़कर अपने नये रूप अर्थात् वृक्ष रूप में प्रकट हो जाता है।

विशेष :

  1. लेखक मानता है कि जिस प्रकार जमीन में बोया गया बीज उचित समय पर जल, मिट्टी एवं वायु के संयोग से वृक्ष रूप धारण कर लेता है उसी प्रकार सद्विचार धर्म को सशक्त बनाते हैं।
  2. भाषा सरल एवं प्रवाहपूर्ण है।

MP Board Solutions

(5) इस धर्म महासभा ने जगत् के समक्ष यदि कुछ प्रदर्शित किया है, तो यह है “उसने सिद्ध कर दिया है कि शुद्धता, पवित्रता और दयाशीलता किसी सम्प्रदाय विशेष की एकान्तिक सम्पत्ति नहीं है, एवं प्रत्येक धर्म ने श्रेष्ठ एवं अतिशय उन्नत चरित्र स्त्री-पुरुषों को जन्म दिया है।”

कठिन शब्दार्थ :
समक्ष = सामने प्रदर्शित = दर्शाया है; एकान्तिक = एकाधिकार वाली; अतिशय = बहुत अधिक; उन्नत चरित्र = उच्च एवं महान् चरित्र वाले।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इसं गद्यांश में लेखक ने शिकागो (अमेरिका) में आयोजित धर्म सभा की उपलब्धि के विषय में बताते हुए कहा है।

व्याख्या :
लेखक कहता है कि शिकागो (अमेरिका) में आयोजित इस सर्वधर्म सभा की सबसे महान् उपलब्धि यह रही है कि उसने इस विचार को सही सिद्ध कर दिया है कि शुद्धता पवित्रता और दयाशीलता किसी एक सम्प्रदाय विशेष की एकाधिकार प्राप्त पूँजी नहीं है अपितु इसने सभी धर्मों से सद्विचारों को पाला-पोषा है, उसने श्रेष्ठ चरित्रवान स्त्री-पुरुष की सृष्टि की है।

विशेष :

  1. शिकागो में आयोजित सर्वधर्म सभा ने संसार के सभी धर्मों में आपसी समझ को बढ़ाया है, इससे निश्चय ही सुसभ्यता का संसार में विकास होगा।
  2. भाषा सरल एवं प्रवाहपूर्ण है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 10 विविधा

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 10 विविधा

विविधा अभ्यास

बोध प्रश्न

विविधा अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
‘झोंपड़ी में ही हमारा देश बसता है’ से क्या आशय है?
उत्तर:
इस पंक्ति का आशय यह है कि जबकि संसार के अन्य देशों ने बहुत उन्नति कर ली है, हमारे देश की अधिकांश जनता आज भी झोंपड़ों में निवास करती है।

प्रश्न 2.
कवि ने वासना को साँप क्यों कहा है?
उत्तर:
कवि ने वासना को साँप इसलिए कहा है क्योंकि जैसे साँप हर किसी को डस लेता है उसी तरह वासना भी हर किसी को डस लेती है।

प्रश्न 3.
कवि को घर की यादें क्यों आ रही हैं?
उत्तर:
जेल में होने के कारण बरसात की ऋतु में कवि को अपने घर की याद आ रही है।

प्रश्न 4.
कवि घर पर किसके द्वारा संदेश भेजना चाहता हैं?
उत्तर:
कवि घर पर बरसात के बादलों द्वारा अपना संदेश भेजना चाहता है।

प्रश्न 5.
‘दीनता की उपासना’ से क्या आशय है?
उत्तर:
दया भाव दिखलाते हुए मालिक के समक्ष भोजन इत्यादि हेतु स्वाभिमान रहित चापलूसी करना।

प्रश्न 6.
स्वामी के पीछे-पीछे कौन पूँछ हिलाता है?
उत्तर:
अपने भोजन इत्यादि की लालसा में स्वामी के पीछे-पीछे श्वान (कुत्ता) पूँछ हिलाता फिरता है।

प्रश्न 7.
पिंजड़े में किसे बंद रखा जाता है?
उत्तर:
जंगल के राजा सिंह (शेर) को पकड़े जाने पर पिंजड़े के अंदर बंद रखा जाता है।

प्रश्न 8.
बँधी हुई जंजीर किसके गले में आभरण का रूप धारण करती है?
उत्तर:
स्वाभिमान रहित कायरतापूर्ण आचरण करने वाले और पराधीनता में भी प्रसन्नता का अनुभव करने वाले श्वान (कुत्ता) को गले में बाँधी जंजीर की चुभन का अनुभव नहीं होता। अपितु वह उसे आभरण (आभूषण) समझ कर प्रसन्नतापूर्वक धारण करता है।

MP Board Solutions

विविधा लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कवि ने वासना से पहले कौन-कौन से विशेषण प्रयुक्त किये हैं और क्यों?
उत्तर:
कवि ने वासना से पहले लोलुप’, ‘विषैली’ विशेषण प्रयुक्त किये हैं। उसने वासना को लोलुप और विषैली इसलिए कहा है कि क्योंकि गाँव के लोग भोले-भाले हैं। शहर के धूर्त लोग उनका शोषण करने के लिए उन्हें ललचाते हैं।

प्रश्न 2.
‘सभ्यता का भूत और संस्कृति की दुर्दशा’ के विषय में अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
आज शहरों में निवास करने वाले युवाओं पर पश्चिमी सभ्यता का भत सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सभ्यता की चकाचौंध में वे अपनी संस्कृति और प्रतिष्ठा को भूल गए हैं। इसके वशीभूत होकर वे भोले-भाले ग्रामीण लोगों एवं बालाओं का शोषण कर रहे हैं।

प्रश्न 3.
कवि ने अपनी माँ की किन विशेषताओं की ओर संकेत किया है?
उत्तर:
कवि ने अपनी माँ की इन विशेषताओं की ओर संकेत किया-उसकी माँ बिना पढ़ी-लिखी है लेकिन उसकी गोद में मैं अपने सब कष्ट भूल जाया करता था, यद्यपि वह लिखना पढ़ना नहीं जानती फिर भी उसे मेरे सुख-दुखों की चिन्ता हमेशा सताये रहती है।

प्रश्न 4.
पिताजी की सक्रियता को कवि ने किस रूप में देखा है?
उत्तर:
पिताजी की सक्रियता को कवि ने इस रूप में देखा है-मेरे पिताजी वृद्ध हैं पर उन पर वृद्धावस्था का कोई प्रभाव नहीं है, वे इस उम्र में भी दौड़ने की, खिलखिलाने की हिम्मत रखते हैं, वे मौत से भी नहीं डरते हैं, और शेर से भी कुश्ती लड़ने को तैयार रहते हैं। उनके बोलने में बादलों जैसी कड़क है तथा काम में वे कभी भी पस्त नहीं होते हैं।

प्रश्न 5.
कवि अपने आपको अपने पिता के सामने किस रूप में रखना चाहता है?
उत्तर:
कवि अपने आपको अपने पिता के सामने इस रूप में प्रस्तुत करना चाहता है कि वह जेल में बहुत मस्त है, खूब भोजन करता है। खूब खेलता-कूदता है, खूब पढ़ता-लिखता है और खूब काम करता है। वह चरखा कातकर सूत निकालता है। वह इतना मस्त है कि उसका वजन 70 किलो हो गया है।

प्रश्न 6.
स्वाधीनता और पराधीनता में क्या अंतर है?
उत्तर:
स्वाधीनता का अर्थ है स्वतंत्रता, अर्थात् स्वयं पर स्वयं का ही शासन-अनुशासन जबकि पराधीनता अर्थात् परतंत्रता से आशय है दूसरों के अधीन होना। स्वाधीनता की स्थिति में आप पर, स्वयं का ही नियंत्रण होता है। आप किसी के गुलाम नहीं होते जबकि पराधीनता आपको दूसरों के इशारों पर नाचे जाने को विवश करती है।

प्रश्न 7.
शेर पिंजड़े में बंद रहते हुए भी स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा कैसे करता है?
उत्तर:
शेर जंगल का राजा कहलाता है। उसे स्वयं पर किसी और का नियंत्रण स्वीकार नहीं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता पर आँच नहीं आने देता। यदि परिस्थितिवश उसे पिंजड़े में रहने के लिए विवश होना पड़े तब भी वह श्वान की तरह अपने मालिक के पीछे-पीछे दुम घुमाने की बजाए अपनी पूँछ स्वाभिमान से खड़ी-तनी रखता है। साथ ही शेर अपने गले में कभी भी पट्टा या जंजीर भी धारण नहीं करता। इस प्रकार पिंजड़े में बंद होते हुए भी शेर अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा बखूबी करता है।

प्रश्न 8.
श्वान स्वाधीनता का मूल्य नहीं समझता है। कैसे?
उत्तर:
श्वान निजी स्वार्थ के चलते निज-गौरव को तिलांजलि देने में भी संकोच नहीं करता। एक रोटी के लिए वह अपने गले में गुलामी का प्रतीक पट्टा बाँधकर अपने मालिक के पीछे-पीछे दुम हिलाता फिरता है। गले में पट्टे से बँधी जंजीर की चुभन का भी अनुभव नहीं होता। अपितु वह तो उसे गले का आभूषण समझकर सहर्ष धारण करता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि श्वान को निज गौरव एवं स्वाधीनता की तनिक भी चिंता नहीं होती।

प्रश्न 9.
श्वान को कौन-सी बात नहीं चुभती?
उत्तर:
मानसिक गुलामी का प्रतीक पट्टा एवं उससे बँधी जंजीर श्वान को खूब सुहाती है। बल्कि वह तो उसे अपना आभूषण समझकर सहर्ष धारण करके अपने मालिक के आगे-पीछे मात्र एक रोटी के लिए दुम हिलाता फिरता है। उसे गले में बँधी जंजीर की चुभन तक का अनुभव नहीं होता। वास्तव में उसे निज स्वाभिमान एवं स्वाधीनता की तनिक भी चिंता नहीं होती।

MP Board Solutions

विविधा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
“हमारी ग्रामीण संस्कृति को शहरी बुराइयाँ प्रभावित कर रही है” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हमारा देश गाँवों का देश है। यहाँ आज भी सम्पूर्ण देश की 70% जनता निवास करती है। गाँवों में रहने वाले ग्रामीण गरीब एवं अशिक्षित हैं लेकिन वे बहुत भोले-भाले हैं। शहरी धूर्त लोग अपनी लोलुप और विषैली वासनाओं से उनका शिकार करते हैं। वे गरीबों का शोषण करते हैं तथा उनकी युवा कन्याओं को वासना के जाल में फंसा लेते हैं। इस प्रकार शहरी बुराइयाँ ग्रामीण संस्कृति का शोषण कर उन पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास कर रही है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पंक्तियों की प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए
(अ) इन्हीं के मर्म को ………………. साँप डसता है।
उत्तर:
कविवर अज्ञेय कहते हैं कि ये ग्रामीण अत्यन्त भोले-भाले एवं सीधे सच्चे हैं। नगर के धूर्त एवं मक्कार लोग इन्हें अपने भोग-विलास का शिकार बनाते रहते हैं। इन ग्रामों में बसने वाली निर्धन कन्याओं पर ये धूर्त लोग अपनी वासना भरी दृष्टि डालते हैं और फिर इनका शोषण करते हैं।

(ब) इन्हीं में लहराती ………….. भूत हँसता है।
उत्तर:
कविवर कहते हैं कि शहर के तथाकथित संभ्रान्त व्यक्ति ही इन ग्रामीण अल्हड़ बालिकाओं पर कुदृष्टि डालते हैं तथा इन्हीं को अपनी वासना का शिकार बनाते हैं साथ ही उनकी दुर्दशा पर शहरी सभ्यता का भूत ठहाके लगाता है।

(स) पाँव जो पीछे …………….. बच्चे।
उत्तर:
कविवर मिश्र कहते हैं कि स्वतन्त्रता के आन्दोलन में उसने अपने पिता की इच्छा से ही भाग लिया था लेकिन फिर भी माता-पिता के प्यार को स्मरण कर वे बेचैन हो उठते हैं और कहते हैं कि मेरी माँ मेरे बारे में रोज सोचती होगी कि मुझे जेल में बहुत कष्ट भोगने पड़ रहे होंगे। वह अपनी आँखों में आँसओं को उमड़ा रही होगी लेकिन फिर वह यह कहकर सन्तोष कर लेती थी कि मेरा पाँचवाँ पुत्र भवानी जेल में आराम से रह रहा होगा।

उस समय वह मेरे पिताजी से कह रही होगी कि तुम क्यों रो रहे हो, भवानी जेल में अच्छी तरह रहा होगा। वह तुम्हारी इच्छा जानकर और देश से अपनेपन की भावना होने के कारण ही तो जेल में गया है। उसका यह काम अच्छा है क्योंकि देश के लिए स्वयं को न्यौछावर कर देने की परम्परा तो तुम्हारी ही है। अतः उसने अच्छा किया जो वह देश की खातिर जेल चला गया। यदि वह जेल जाने से अपने पाँव पीछे खींचता तो निश्चय ही वह मेरी कोख को लजाता। जेल जाकर उसने मेरी कोख की लाज रख ली है। अतः तुम अपना दिल कमजोर मत करो। यदि तुम अपना दिल कमजोर करोगे तो दूसरे बच्चे भी रोना आरम्भ कर देंगे।

प्रश्न 3.
‘हमारा देश’ कविता के काव्य सौन्दर्य पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
‘हमारा देश’ कविता में कवि ने भारतीय ग्रामीण संस्कृति का चित्रण किया है। आज भी गाँव के अधिकांश लोग निर्धन और अशिक्षित हैं वे घास-फूस से बने झोंपड़ों में रहते हैं।

वे अपना मनोरंजन देशी वाद्य यंत्रों-ढोल, मृदंग और बाँसुरी से करते हैं। वे भोले-भाले एवं निष्पाप हैं। वे शहरी चकाचौंध से पूरी तरह बेखबर हैं। शहर के धूर्त व्यक्ति इनके मर्म को अपनी लोलुप और विषैली वासना से साँप की तरह डस लेते हैं। इतना ही नहीं ये शहरी साँप ग्रामीण अल्हड़ एवं मासूम युवा कन्याओं से अपनी वासना पूर्ति करते रहते हैं। उनकी दुर्दशा पर आधुनिक सभ्यता रूपी भूत अट्टहास किया करता है।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कवि ने अपनी व्यंग्य शैली द्वारा ग्रामीण संस्कृति का शहरी संस्कृति द्वारा किये जा रहे शोषण को उजागर किया है।

प्रश्न 4.
शेर स्वाभिमानी और श्वान दीनता और पराधीनता स्वभाव का होता है। इसे आप कैसे सिद्ध करेंगे?
उत्तर:
शेर जंगल का राजा कहलाता है। उसे स्वयं पर किसी और का नियंत्रण स्वीकार नहीं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता पर आँच नहीं आने देता। यदि परिस्थितिवश उसे पिंजड़े में रहने के लिए विवश होना पड़े तब भी वह श्वान की तरह अपने मालिक के पीछे-पीछे दुम घुमाने की बजाए अपनी पूँछ स्वाभिमान से खड़ी-तनी रखता है। साथ ही शेर अपने गले में कभी भी पट्टा या जंजीर भी धारण नहीं करता। इस प्रकार पिंजड़े में बंद होते हुए भी शेर अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा बखूबी करता है।

श्वान निजी स्वार्थ के चलते निज-गौरव को तिलांजलि देने में भी संकोच नहीं करता। एक रोटी के लिए वह अपने गले में गुलामी का प्रतीक पट्टा बाँधकर अपने मालिक के पीछे-पीछे दुम हिलाता फिरता है। गले में पट्टे से बँधी जंजीर की चुभन का भी अनुभव नहीं होता। अपितु वह तो उसे गले का आभूषण समझकर सहर्ष धारण करता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि श्वान को निज गौरव एवं स्वाधीनता की तनिक भी चिंता नहीं होती।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पंक्तियों की प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
(अ) बंधन को प्राप्त हुआ सिंह
पिंजड़े में भी
बिना पट्टा ही घूमता रहता है
उस समय उसकी पूँछ
ऊपर ही तनी रहती है
अपनी स्वतंत्रता स्वाभिमान को
कभी किसी भाँति आँच नहीं आने देता, वह
उत्तर:
‘विविधा’ के शीर्षक ‘स्वाभिमान’ के पद्यांशों के उत्तर देखें।

MP Board Solutions

विविधा काव्य-सौंदर्य

प्रश्न 1.
निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
सोने में सुहागा होना, कोख लजाना, आँच न आने देना, पीछे-पीछे पूँछ हिलाना।
उत्तर:
(1) सोने में सुहागा होना- (अच्छी वस्तु का और अच्छा हो जाना)।
वाक्य प्रयोग-कार मिली वह भी नई। यह तो सोने में सुहागा वाली बात हो गई।

(2) कोख लजाना-(नीचा दिखाना)
वाक्य प्रयोग-देश के गद्दार कुछ कागज़ी रुपयों के लालच में माँ भारती की कोख लजाने में संलग्न हैं।

(3) आँच न आने देना-(नुकसान न होने देना)
वाक्य प्रयोग-जो ईश्वर पर विश्वास रखते हैं, ईश्वर कभी उन पर आँच नहीं आने देते।

(4) पीछे-पीछे पूँछ हिलाना-(चापलूसी करना)
वाक्य प्रयोग-कान के कच्चे अधिकारियों के पीछे-पीछे उनके मातहत पूँछ हिलाते रहते हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिएसाँप, माँ, पिता, घर, नैन।
उत्तर:
साँप = सर्प, माँ = धात्री, पिता = पितृ, घर = गृह, नैन = चक्षु।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पंक्तियों में अलंकार पहचान कर लिखिए

  1. घर कि घर में चार भाई
  2. चार भाई चार बहिनें
  3. गया है सो ठीक ही है, यह तुम्हारी लीक ही है
  4. स्वामी के पीछे-पीछे पूँछ हिलाना।

उत्तर:

  1. अनुप्रास अलंकार
  2. अनुप्रास अलंकार
  3. रूपक अलंकार
  4. अनुप्रास अलंकार।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पंक्तियों में निहित भाव सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए-
1. पराधीनता-दीनता वह श्वान को चुभती नहीं
2.शहरों की ढंकी लोलुप विषैली वासना का साँप डॅसता
3. पाँव जो पीछे हटाता, कोख को मेरी लजाता
उत्तर:
1. प्रस्तुत पंक्ति में कवि श्वान (कुत्ता) का उदहारण प्रस्तुत करते हुए कहता है कि श्वान याचना-परतंत्रता का प्रतीक है। वह एक रोटी के लिए अपने मालिक के आगे-पीछे दुम हिलाता फिरता है। उसे गले में दासता का पट्टा पहनने में भी कष्ट नहीं होता है और न ही पट्टे में बँधी जंजीर की चुभन का अनुभव ही वह कर पाता है।

2. कवि के अनुसार शहरों के रहने वाले लोग बड़े लालची हैं। इन शहरियों की सभ्यता पर पर्दा पड़ा हुआ है, उसमें बनावटीपन है। ये शहर के रहने वाले लोग अत्यन्त विषैले साँप की तरह अपनी कामनाओं के वशीभूत हैं और ग्रामीण बालाओं को अपनी कामनाओं के विष का शिकार बनाते रहते हैं। वे धोखा खा जाती हैं क्योंकि इन शहरवालों की सभ्यता हुँकी हुई है, जिनके भेद का आभास उन्हें नहीं हो पाता।

3. प्रस्तुत पंक्ति में कवि ने अपनी माता द्वारा चिंतित पिता को समझाने का काल्पनिक दृश्य अंकित किया है। माँ ने पिता को दिलासा देते कहा होगा कि हमारा बेटा अपने कर्त्तव्य-पथ से पीछे हटकर भारत माँ की स्वतंत्रता के आन्दोलन में भाग न लेता अर्थात् अपने पाँव पीछे खींच लेता तो इससे मेरी कोख ही लज्जित होती। सभी मेरे लिए सोचते कि कैसी माता है कि जिसने ऐसे कुपुत्र को अपनी कोख से जन्म दिया जो अपनी मातृभूमि के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह नहीं कर सका।

MP Board Solutions

हमारा देश संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

इन्हीं तृण-फूल छप्पर से
ढके ढुलमुल गँवारू
झोंपड़ों में ही हमारा देश
बसता है। ॥1॥

कठिन शब्दार्थ :
तृण = घास-फूस; ढुलमुल = बेडौल; गँवारू = गाँव के रहने वाले, असभ्य।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक के विविधा पाठ के अन्तर्गत ‘हमारा देश’ शीर्षक कविता से लिया गया है। इसके कवि स. ही. वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ है।

प्रसंग :
इस अंश में कवि ने ग्रामीण एवं निर्धन गाँवों की दशा का वर्णन किया है।

व्याख्या :
कविवर अज्ञेय भारतीय ग्रामीण जीवन की दरिद्रता का वर्णन करते हुए कहते हैं कि आज भी हमारे देश का अधिकांश भाग घास-फूस के छप्परों वाली झोंपड़ियों में निवास करता है। वे आज भी अशिक्षित एवं असभ्य हैं। इन्हीं में हमारा देश बसता है।

विशेष :

  1. भारत के गाँवों की आज भी जो दुर्दशा है, उसका वर्णन किया है।
  2. ढले ढुलमुल में अनुप्रास अलंकार।
  3. भाषा भावानुकूल खड़ी बोली है।।

इन्हीं के ढोल-मादल बाँसुरी के
उमगते सुर में
हमारी साधना का रस
बरसता है। ॥2॥

कठिन शब्दार्थ :
मादल = मृदंग; उमगते = उमंग और उत्साह भरने वाले; सुर = स्वर।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
कवि ने यहाँ बताया है कि इन ग्रामीण लोगों के मनोरंजन के साधन आज भी वही पुराने वाद्य यंत्र हैं।

व्याख्या :
कविवर अज्ञेय कहते हैं कि इन ग्रामीण जनों के मनोरंजन के साधन आज भी वही पुराने वाद्य यंत्र-ढोल, मृदंग एवं बाँसुरी हैं। इनके उमंग और उत्साह से पूर्ण स्वर आज भी इस बात का प्रमाण दे रहे हैं कि निर्धन भारतीय अभावों में भी किस उमंग से जीवन जीता है। इन बाजों से आनन्द के रस की वर्षा होती है।

विशेष :

  1. भारतीय ग्रामीण जीवन की उमंग दशा का वर्णन किया है।
  2. भाषा भावानुकूल खड़ी बोली है।
  3. अभावों में भी भारतीय ग्रामीणों में गजब का उत्साह देखा जाता है।

इन्हीं के मर्म को अनजान
शहरों की ढंकी लोलुप विषैली
वासना का साँप
इंसता है। ॥3॥

कठिन शब्दार्थ :
मर्म = हृदय; लोलुप = लालची; विषैली = जहरयुक्त।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में कवि ने स्पष्ट किया है कि शहर के धूर्त एवं मक्कार लोग इन गरीब ग्रामीणों का किस प्रकार शोषण करते हैं।

व्याख्या :
कविवर अज्ञेय कहते हैं कि ये ग्रामीण अत्यन्त भोले-भाले एवं सीधे सच्चे हैं। नगर के धूर्त एवं मक्कार लोग इन्हें अपने भोग-विलास का शिकार बनाते रहते हैं। इन ग्रामों में बसने वाली निर्धन कन्याओं पर ये धूर्त लोग अपनी वासना भरी . दृष्टि डालते हैं और फिर इनका शोषण करते हैं।

विशेष :

  1. यहाँ कवि ने ग्रामीणों की दयनीय दशा का वर्णन किया है।
  2. वासना का साँप में रूपक अलंकार।
  3. भाषा भावानुकूल है।

इन्हीं में लहराती अल्हड़
अयानी संस्कृति की दुर्दशा पर
सभ्यता का भूत
हँसता है। ॥4॥

कठिन शब्दार्थ :
अल्हड़ = मदमस्त जवानी; अयानी = अज्ञानी; भोली-भाली; सभ्यता का भूत = शहर के तथाकथित सुसंस्कृत नागरिक।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में शहरी जीवन के उन सफेदपोशों पर कवि ने व्यंग्य कसा है जो अपनी वासना की हवस गाँव की निर्धन एवं भोली-भाली कन्याओं से जुटाते हैं।

व्याख्या :
कविवर कहते हैं कि शहर के तथाकथित संभ्रान्त व्यक्ति ही इन ग्रामीण अल्हड़ बालिकाओं पर कुदृष्टि डालते हैं तथा इन्हीं को अपनी वासना का शिकार बनाते हैं साथ ही उनकी दुर्दशा पर शहरी सभ्यता का भूत ठहाके लगाता है।

विशेष :

  1. ‘सभ्यता का भूत’ से अभिप्राय पश्चिमी भौतिकवादी सभ्यता से है।
  2. ‘सभ्यता का भूत’ लाक्षणिक प्रयोग है।
  3. भाषा भावानुकूल है।

MP Board Solutions

घर की याद संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

आज पानी गिर रहा है,
बहुत पानी गिर रहा है, 
रात भर गिरता रहा है, 
प्राण मन घिरता रहा है, 
बहुत पानी गिर रहा है, 
घर नज़र में तिर रहा है, 
घर कि मुझसे दूर है जो, 
घर खुशी का पूर है जो, 
घर कि घर में चार भाई, 
मायके में बहिन आई, 
बहिन आई बाप के घर,
हाय रे परिताप के घर! ॥1॥

कठिन शब्दार्थ :
तिर रहा है= ऊपर तैर रहा है; पुर = पूरा; परिताप = कष्ट, दुःख।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक के ‘विविधा’ पाठ के अन्तर्गत ‘घर की याद’ शीर्षक से लिया गया है। इसके रचयिता पं. भवानी प्रसाद मिश्र हैं।

प्रसंग :
इस अंश में कवि ने अपने जेल प्रवास में घर से अलग रहने की पीड़ा को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।

व्याख्या :
कविवर मिश्र कहते हैं कि आज पानी बरस रहा है अर्थात् सावन-भादों का समय है। पानी पूरी रात बरसता रहा है। ऐसे में घर की यादें मेरे प्राण एवं मन को घेर रही हैं।

एक ओर पानी बादलों से बरस रहा है तो दूसरी ओर कवि की आँखों में अपने घर की यादें उभर रही हैं। आज उसे लग रहा है कि उसका घर उससे दूर है। वही उसके लिए प्रसन्नता का भरपूर खजाना है।

इसका घर भरा-पूरा है। उसके घर में चार भाई हैं और एक बहिन है। बहिन अभी-अभी ससुराल से अपने मायके में आई है। बहिन तो पिता के घर आ गई किन्तु मेरा तो यह दुर्भाग्य है कि मैं तो अपने घर से बहुत दूर हूँ। मुझे इससे बड़ा कष्ट हो रहा है क्योंकि मैं उन सबके साथ नहीं हूँ।

विशेष :

  1. जेल प्रवास में वर्षा ऋतु के समय अपने घर की याद कवि को बहुत कष्ट दे रही है।
  2. अनुप्रास की छटा।
  3. भाषा सहज, सरल एवं व्यंजनात्मक है।

घर कि घर में सब जुड़े हैं,
सब कि इतने कब जुड़े हैं,
चार भाई चार बहिनें,
भुजा भाई प्यार बहिनें
आज गीता पाठ करके,
दंड दो सौ साठ करके,
खूब मुगदर हिला-हिला कर,
मूठ उनकी मिला कर,
जब कि नीचे आए होंगे,
नैन जल से छाए होंगे,
हाय, पानी गिर रहा है।
घर नजर में तिर रहा है। ॥2॥

कठिन शब्दार्थ :
दंड = दंड बैठक लगाना, कसरता करना; मुगदर = व्यायाम के लिए प्रयोग की जाने वाली एक भारी युक्ति।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
जेल प्रवास में जब कवि को अपने घर की याद आती है तो वह भावुक हो उठता है, इसी का वर्णन है।

व्याख्या :
कविवर मिश्र कहते हैं कि आज मेरे घर में सब भाई-बहिन इकट्ठे हुए हैं। मेरे चार भाई हैं और चार ही बहिनें हैं। सभी भाई एक-दूसरे की बाहों के समान हैं और बहिनें प्रेम की साकार मूर्ति हैं। लेकिन मुझे दुःख है कि इस अवसर पर मैं उनके साथ नहीं हूँ।

मेरे वे चारों भाई गीता का पाठ करके, दो सौ साठ दंड बैठक लगाकर तथा खूब मुगदर हिला-हिलाकर एवं उनकी मूठे आपस में मिलाकर जब वे नीचे उतर कर आए होंगे तब मुझको अपने साथ न पाकर उनके नेत्रों में भी आँसू छा गये होंगे। हाय! बरसात का पानी गिर रहा है और मेरा घर मेरी नजरों में तैर रहा है।

विशेष :

  1. कवि स्वयं को वहाँ न पाकर दु:ख का अनुभव कर रहा है।
  2. भाइयों की दिनचर्या का वर्णन हुआ है।
  3. भाषा भावानुकूल है।

पाँचवाँ मैं हूँ अभागा,
जिसे सोने पर सुहागा,
और माँ बिन-पढ़ी मेरी,
दुःख में वह गढ़ी मेरी,
माँ कि जिसकी गोद में सिर,
रख लिया तो दु:ख नहीं फिर
माँ कि जिसकी स्नेह-धारा,
का यहाँ तक भी पसारा,
उसे लिखना नहीं आता,
जो कि उसका पत्र पाता। ॥3॥

कठिन शब्दार्थ :
सोने पर सुहागा = मुहावरा है, जिसका अर्थ है और अधिक प्रिय तथा गुणवान; दुःख में गढ़ी = दुःख में डूबी हुई; पसारा = फैलाव।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
कवि अपने भाई-बहिनों का वर्णन करने के पश्चात् इस अंश में अपनी बिना पढ़ी लिखी माँ का वर्णन कर रहा है।

व्याख्या :
कविवर मिश्र कहते हैं कि मैं अभागा पाँचवाँ भाई हूँ लेकिन परिवार में मेरी चाहना वैसी ही है जैसे कि सोने में सुहागे की होती है। मेरी माँ बिना पढ़ी-लिखी है। मेरे जेल में जाने के कारण वह नित्य प्रति दुःख में डूबी रहती है। मेरी माँ की गोद सुखों का खजाना थी। जब भी मैं उसकी गोद में अपना सिर रख लेता था तब मेरे सब दुःख नष्ट हो जाया करते थे। मेरी माँ की स्नेह की धारा मुझे जेल जीवन में भी सम्बल दे रही है। वह पढ़ी-लिखी नहीं है इसी कारण उसका मेरे जेल के पते पर कोई पत्र नहीं आता है। कवि को इस बात का दुःख है कि अशिक्षित माँ मेरे प्रति जो भावनाएँ रखती है वे मेरे पास खत के माध्यम से नहीं आ पाती हैं। यदि वे शिक्षित होती तो निश्चय ही अपना पत्र भेजा करती।

विशेष :

  1. कवि का माँ से बहुत प्रेम है।
  2. कवि को इस बात का दुःख है कि उसकी माँ बिना पढ़ी-लिखी है अत: वह उसके जेल के पते पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने वाला पत्र भी नहीं भेज सकती है।
  3. भाषा भावानुकूल।

MP Board Solutions

पिताजी जिनको बुढ़ापा,
एक क्षण भी नहीं व्यापा,
जो अभी भी दौड़ जाएँ,
जो अभी भी खिलखिलाएँ,
मौत के आगे न हिचकें,
शेर के आगे न बिचके,
बोल में बादल गरजता,
काम में झंझा लरजता,
चार भाई चार बहिनें,
भुजा भाई प्यार बहिनें,
खेलते या खड़े होंगे,
नजर उनको पड़े होंगे। ॥4॥

कठिन शब्दार्थ :
व्यापा = सताया; झंझा = तेज हवा; बिचके = डरते।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्। प्रसंग-कवि इस अंश में अपने पिताजी के बारे में बताता है।

व्याख्या :
कविवर मिश्र कहते हैं कि यद्यपि मेरे पिताजी वृद्ध हैं पर उनके ऊपर वृद्धावस्था का कोई भी प्रभाव दृष्टिगोचर नहीं होता है। यदि कोई उनसे आज भी कह दे तो वे बिना सोचे-समझे दौड़ लगा देंगे और जब कोई खुशी का वातावरण होता है तो वे बालकों की तरह आज भी खिल-खिलाकर हँसने लग जाते हैं। मेरे पिताजी इतने साहसी हैं कि वे मृत्यु के आगे भी डरते नहीं हैं और यदि उनके सामने शेर भी आ जाए तो वे उससे भयभीत न होकर उससे द्वन्द्व युद्ध करने को तैयार हो जाते हैं। जब भी वे बोलते हैं तो उनकी बोली में बादलों जैसी गुरु गम्भीरता देखने को मिलती है। उनके काम करने में आँधियाँ भी लज्जित होती हैं। कहने का भाव यह है कि जैसे आँधियों का वेग तीव्र होता है वैसे ही तीव्र वेग से वे किसी भी कार्य को सम्पन्न कर डालते हैं। उनमें आलस्य का कहीं कोई नामोनिशान नहीं है।

मेरे घर में चार भाई है और चार बहिनें हैं। भाइयों में परस्पर इतनी समझ एवं प्यार है कि सभी भाई एक-दूसरे को अपनी भुजा मानते हैं और बहिनों से उन्हें असीमित प्यार मिलता है। चाहे तो वे खेल रहे हों या फिर खड़े हों, वे एक-दूसरे को मन से चाहते हैं।

विशेष :

  1. कवि ने अपने पिता के स्वभाव एवं व्यवहार का वर्णन किया है।
  2. चारों भाइयों एवं बहिनों में परस्पर बहुत प्यार था।
  3. भाषा भावानुकूल।

पिताजी जिनको बुढ़ापा,
एक क्षण भी नहीं व्यापा,
रो पड़े होंगे बराबर,
पाँचवें का नाम लेकर,
पिताजी ने कहा होगा,
हाय, कितना सहा होगा,
पिताजी कहते रहे हैं,
प्यार में बहते रहे हैं,
आज उनके स्वर्ण बेटे,
लगे होंगे उन्हें हेटे,
क्योंकि मैं उन पर सुहागा
बँधा बैठा हूँ अभागा। ॥5॥

कठिन शब्दार्थ :
स्वर्ण = सोने जैसे; हेटे = तुच्छ।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में कवि ने अपने पिता की भावनाओं का वर्णन किया है।

व्याख्या :
कविवर मिश्र कहते हैं कि यद्यपि मेरे पिताजी वृद्ध हैं पर उन पर वृद्धावस्था की कोई छाप नहीं है। जब घर में चारों भाइयों को उन्होंने देखा होगा और मुझ पाँचवें अभागे को नहीं देखा होगा तो वे मेरा नाम लेकर रोने लग गये होंगे। पिताजी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कह रहे होंगे कि मेरे पाँचवें पुत्र ने जेल प्रवास में कितने कष्ट सहे होंगे। पिताजी निश्चय ही मेरी याद करते रहे होंगे और मेरे प्रति जो उनका प्यार है, उसमें वे बहते रहे होंगे।

ऐसा लगता है कि संभवतः आज उनके स्वर्ण जैसे खरे पुत्र तुच्छ जान पड़ रहे होंगे। क्योंकि मैं पाँचवाँ भाई होने के नाते सब भाइयों में सुहागे की तरह प्रिय था पर समय के कुप्रभाव से आज मैं उन सबके मध्य न होकर यहाँ जेल की दीवारों के बीच बैठा हुआ हूँ।

विशेष :

  1. कवि अपने पिता की लगनशीलता, बहादुरी एवं अपने प्रति मोह का वर्णन कर रहे हैं।
  2. कवि को इस बात का दुःख है कि इन सुखद क्षणों में वह अपने परिवार के साथ नहीं है।
  3. भाषा भावानुकूल है।
  4. स्वर्ण-बेटे में रूपक अलंकार।

MP Board Solutions

और माँ ने कहा होगा,
दुःख कितना बहा होगा,
आँख में किस लिए पानी
वहाँ अच्छा है भवानी
वह तुम्हारा मन समझकर,
और अपनापन समझकर,
गया है सो ठीक ही है,
यह तुम्हारी लीक ही है,
पाँव जो पीछे हटाता,
कोख को मेरी लजाता,
इस तरह होओ न कच्चे,
रो पड़ेंगे और बच्चे। ॥6॥

कठिन शब्दार्थ :
लीक = प्रतिज्ञा, पद्धति; कोख = गोद; कच्चे = कमजोर।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
प्रस्तुत अंश में कवि सोचता है कि जेल चले आने से उसके माता-पिता बहुत दु:खी होंगे।

व्याख्या :
कविवर मिश्र कहते हैं कि स्वतन्त्रता के आन्दोलन में उसने अपने पिता की इच्छा से ही भाग लिया था लेकिन फिर भी माता-पिता के प्यार को स्मरण कर वे बेचैन हो उठते हैं और कहते हैं कि मेरी माँ मेरे बारे में रोज सोचती होगी कि मुझे जेल में बहुत कष्ट भोगने पड़ रहे होंगे। वह अपनी आँखों में आँसओं को उमड़ा रही होगी लेकिन फिर वह यह कहकर सन्तोष कर लेती थी कि मेरा पाँचवाँ पुत्र भवानी जेल में आराम से रह रहा होगा।

उस समय वह मेरे पिताजी से कह रही होगी कि तुम क्यों रो रहे हो, भवानी जेल में अच्छी तरह रहा होगा। वह तुम्हारी इच्छा जानकर और देश से अपनेपन की भावना होने के कारण ही तो जेल में गया है। उसका यह काम अच्छा है क्योंकि देश के लिए स्वयं को न्यौछावर कर देने की परम्परा तो तुम्हारी ही है। अतः उसने अच्छा किया जो वह देश की खातिर जेल चला गया। यदि वह जेल जाने से अपने पाँव पीछे खींचता तो निश्चय ही वह मेरी कोख को लजाता। जेल जाकर उसने मेरी कोख की लाज रख ली है। अतः तुम अपना दिल कमजोर मत करो। यदि तुम अपना दिल कमजोर करोगे तो दूसरे बच्चे भी रोना आरम्भ कर देंगे।

विशेष :

  1. कवि ने माता-पिता के स्वभाव का अत्यन्त मनोवैज्ञानिक एवं मार्मिक वर्णन किया है।
  2. कवि की माँ तथा पिता में देश प्रेम की भावना कूट-कूटकर भरी है तभी तो उसे अपनी कोख पर गर्व है।
  3. भाषा भावानुकूल।।

और कहना मस्त हूँ मैं,
कातने में व्यस्त हूँ मैं,
वजन सत्तर सेर मेरा,
और भोजन ढेर मेरा,
कूदता हूँ खेलता हूँ,
दुःख डट कर ठेलता हूँ,
और कहना मस्त हूँ मैं,
यो न कहना अस्त हूँ मैं,
कहाँ, मैं रोता कहाँ हूँ,
धीर मैं खोता कहाँ हूँ,
हे सजीले हरे सावन,
हे कि मेरे पुण्य पावन,
तुम बरस लेना वे न बरसें,
पाँचवें को वे न तरसें ॥7॥

कठिन शब्दार्थ :
कातने = चरखा पर रुई कातने में; ढेर = बहुत; अस्त = समाप्त; धीर = धैर्य; पावन = पवित्र।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
कवि यहाँ अपनी जीवन-लीला का वर्णन करते हुए माता-पिता को निश्चिंत रहने की बात कहता है।

व्याख्या :
कविवर मिश्र कहते हैं कि हे सावन! तुम मेरे घर जाकर मेरे माता-पिता से कहना कि मैं यहाँ जेल की चहारदीवारी में मस्त रहता हूँ तथा मैं चरखे पर रुई कातने में व्यस्त रहता हूँ। मैं इस समय हष्ट-पुष्ट हूँ, मेरा वजन सत्तर किलो है तथा मैं ढेर सारा भोजन करता हूँ।

मैं यहाँ और लोगों के साथ कूदता हूँ, खेलता हूँ और यदि कभी कोई मुसीबत आ जाती है तो उसका डटकर सामना करता हूँ। हे बादल! तुम मेरे माता-पिता तथा परिवारीजनों से कहना कि मैं यहाँ जेल में मस्त हूँ और मुझे किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं है। मैं न तो यहाँ मुसीबतों को देखकर रोता हूँ और न अपना धैर्य खोता हूँ।

हे सजीले एवं हरे-भरे सावन! तुम मेरे लिए पुण्यवान एवं पावन हो। तुम चाहे कितना बरस लेना पर मेरे परिवारीजनों से ऐसी कोई बात मत कहना जिससे कि वे दुखी हों और नेत्रों में आँसू भर लाएँ। वे मुझ पाँचवें पुत्र के लिए कोई दुःख न करें।

विशेष :

  1. कवि सजीले सावन से अपनी कुशल क्षेम अपने परिवारीजनों को भेज रहा है।
  2. अनुप्रास की छटा।
  3. भाषा भावानुकूल।

MP Board Solutions

मैं मजे में हूँ सही है, 
घर नहीं हूँ बस यही है, 
किन्तु यह बस बड़ा बस है, 
इसी बस से सब विरस है, 
किन्तु उनसे यह न कहना, 
उन्हें देते धीर रहना, 
उन्हें कहना लिख रहा हूँ, 
उन्हें कहना पढ़ रहा हूँ, 
काम करता हूँ कि कहना, 
नाम करता हूँ कि कहना, 
चाहते हैं लोग कहना,
मत करो कुछ शोक कहना। ॥8॥

कठिन शब्दार्थ :
विरस = रसहीन, शुष्क; धीर = धैर्य; नाम करता हूँ = आप लोगों की मान-मर्यादा को ऊँचा उठा रहा हूँ; शोक = दुःख।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
कवि बादल के माध्यम से अपने परिवारीजनों को अपनी कुशलता भेजा रहा है।

व्याख्या :
कविवर मिश्र बादलों से कहते हैं कि हे बादलो! तुम मेरे घर जाकर मेरे घरवालों को बताना कि मैं जेल में जरूर हूँ पर मैं मजे में हूँ और ठीक-ठाक हूँ। अन्तर बस इतना ही है कि आज मैं घर पर आप लोगों के साथ नहीं हैं। वास्तव में यह मेरी मजबूरी है और इसी मजबूरी के वशीभूत होकर लोग अपने जीवन को रसहीन बनाया करते हैं।

हे बादल! तुम मेरे परिवारीजनों से कहना कि वे मेरी चिन्ता न करें और साथ ही उन्हें धैर्य धारण कराये रखना। उनसे तुम कहना कि मैं पत्र के द्वारा अपने समाचार उनको लिखकर भेज रहा हूँ और तुम उनसे यह भी कहना कि वह भवानी खाली समय होने पर वहाँ किताबें भी पढ़ा करता है।

उनसे तुम कहना कि मैं खाली नहीं बैठा रहता। वहाँ रहकर भी मैं कुछ-न-कुछ काम करता रहता हूँ। यहाँ रहकर भी मैं अपने कुल एवं वंश की मर्यादा को बनाये रखता हूँ। इस प्रकार जेल में रहकर भी मैं आप लोगों का नाम रोशन किया करता हूँ। इतना ही नहीं मेरे अच्छे कामों के कारण यहाँ के लोग मुझे बहुत चाहते हैं। तुम उनसे यह बात जरूर कहना कि वे मेरे कारण कोई दुःख अनुभव न करें।

विशेष :

  1. कवि ने जेल जीवन की कार्य शैली का वर्णन किया है।
  2. जेल में रहते हुए भी कवि को अपने कुल की मर्यादा का ध्यान बना हुआ है।
  3. भाषा भावानुकूल।

हाय रे, ऐसा न कहना,
है कि जो वैसा न कहना,
कह न देना जागता हूँ,
आदमी से भागता हूँ,
कह न देना मौन हूँ मैं,
खुद न समझू कौन हूँ मैं,
देखना कुछ बक न देना,
उन्हें कोई शक न देना,
हे सजीले हरे सावन,
हे कि मेरे पुण्य पावन,
तुम बरस लो वे न बरसें,
पाँचवें को वे न तरसें। ॥9॥

कठिन शब्दार्थ :
बक न देना = ऊल-जलूल कोई बात मत कह देना; शक = सन्देह; सजीले = सजे-सजाए, (सुन्दर लगने वाले)।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में कवि अपने जेल में जीवन की कार्य प्रणाली का वर्णन कर रहा है।

व्याख्या :
कविवर मिश्र बादलों से कहते हैं कि हे बादल! मेरे बारे में तुम ऐसी-वैसी अर्थात् उल्टी-सीधी बातें मत कह देना। तुम यह मत कह देना कि मैं रात-रात भर जागता हूँ और जेल में दूसरे मनुष्यों से भयभीत रहता हूँ। तुम मेरे बारे में कुछ उल्टा-सीधा मत कह देना। तुम ऐसी बात भी मत कहना जिससे उन्हें मेरे बारे में कुछ शक हो जाए।
हे सजीले सावन के बादल! तुम मेरे लिए पुण्यवान एवं पवित्र हो। तुम जमकर बरस लेना पर ऐसी कोई बात उन्हें मत बताना जिससे वे आँखों में आँसू भर लाएँ और मुझ पाँचवें पुत्र के लिए वे तरस जाएँ।

विशेष :

  1. कवि बादलों से परिवारीजनों को सुखद समाचार ही भेजना चाहता है।
  2. भाषा भावानुकूल।

MP Board Solutions

स्वाभिमान संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

जीवन सामग्री हेतू दीनता की उपासना
कभी नहीं करता सिंह!
जब कि
स्वामी के पीछे-पीछे पूँछ हिलाता
श्वान फिरता है एक रोटी के लिए।
सिंह के गले में पट्ट बँध नहीं सकता
किसी कारण वश
बन्धन को प्राप्त हुआ सिंह
पिजंड़े में भी
बिना पट्टा ही घूमता रहता है।

कठिन शब्दार्थ :
दीनता = दया भाव, उपासना = पूजा, श्वान = कुत्ता।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘विविधा के शीर्षक ‘स्वाभिमान’ से अवतरित हैं। इन पंक्तियों के रचयिता ‘आचार्य विद्यासागर’ हैं।

प्रसंग :
शेर और कुत्ते के स्वभावों के मध्य तुलना का रोचक वर्णन है।

व्याख्या :
कवि के अनुसार जीवन में स्वाभिमान का भाव होना अत्यन्त आवश्यक है और स्वयं के स्वाभिमान के मूल्य को शेर के स्वभाव से सरलता से समझा जा सकता है। कवि के अनुसार जंगल का राजा स्वाभिमान शेर अपने भोजन के लिए कभी भी किसी के आगे दया भाव नहीं दिखलाता है जबकि दूसरी ओर कुत्ता एक रोटी की प्राप्ति की प्रबल इच्छा लिये अपने मालिक के आगे-पीछे पूँछ हिलाता फिरता है।

यदि किसी कारण से शेर को बन्धन युक्त करके उसे पिंजरे में डाल भी दिया जाये तब भी उसके गले में कोई भी कुत्तों वाली पट्टा नहीं बाँध सकता। दूसरे के बंधन में होते हुए भी शेर विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करता और पिजड़े में भी निर्भीक होकर बिना गले में पट्टा धारण किये दहाड़ते हुए इधर-से-उधर घूमता रहता है।

विशेष :

  1. स्वाभिमान का मूल्य कवि ने समझाया है।
  2. भाषा सरल व सहज है।
  3. भावानुकूल शब्दों का चयन किया गया है।
  4. स्वाभिमान के रूप में शेर का प्रतीकात्मक उदाहरण एकदम सटीक किया गया है।

MP Board Solutions

उस समय उसकी पूँछ
ऊपर उठी तनी रहती है
अपनी स्वतंत्रता-स्वाभिमान को
कभी किसी भांति
आँच अपने नहीं देता वह!
और श्वान
स्वतंत्रता का मूल्य नहीं समझता,
पराधीनता-दीनता वह
श्वान के गले चुभती नहीं कभी,
श्वान के गले में जंजीर भी
आभरण का रूप धारण करती है।

कठिन शब्दार्थ :
स्वतंत्रता = आजादी, स्वाभिमान =स्वयं पर गर्व का अनुभव होना, आँच आना= संकट आना, पराधीनता = दूसरों के आधीन होना, आभरण = आभूषण, गहना।

सन्दर्भ-प्रसंग :
पूर्ववत्।

व्याख्या :
कवि स्वाभिमान एवं स्वतंत्रता के मूल्य को रेखांकित करते हुए कहते हैं तो पिंजड़े में बंद होते हुए भी बंधनयुक्त शेर की पूँछ कुत्ते की पूँछ के विपरीत सदैव ऊपर की ओर उठी-तनी रहती है। अर्थात् प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शेर कभी भी अपनी आज़ादी और स्वयं पर गर्व का अनुभव होने की भावना पर संकट नहीं आने देता और दूसरी ओर कुत्ता मानो उसे स्वतंत्रता की कीमत की समझ ही न हो, अपने गले में दासता की जंजीर को किसी आभूषण की तरह पहने अपने मालिक के पीछे-पीछे दुम हिलाता एवं खींसे-निपोरता फिरता है। वह पराधीनता एवं दीनता के भाव में बहकर स्वयं के स्वाभिमान तक की चिंता नहीं करता और उसे अपने गले में पड़ी भारी जंजीर की चुभन का भी भान नहीं होता है।

विशेष :

  1. कवि ने शेर और कुत्ते के प्रतीकात्मक उदाहरणों से स्वतंत्रता-पराधीनता के सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।
  2. भाषा सरल, सहज, सपाठ व सुग्राह्य है।
  3. शब्दों का चयन निहित भाव के अनुकूल है।
  4. आँच आने नहीं देता के माध्यम से भाषा अलंकारिक हो गई है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 8 कल्याण की राह

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 8 कल्याण की राह

कल्याण की राह अभ्यास

बोध प्रश्न

कल्याण की राह अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कवि ‘मन’ में किस बात के लिए इंगित करते
उत्तर:
कवि ‘मन’ में इस बात के लिए इंगित करते हैं कि हमारा विश्वास सूरज के चक्र के समान सदैव गतिशील बना रहे।

प्रश्न 2.
कवि किस चक्र को नहीं रुकने देने की बात करता है?
उत्तर:
कवि विश्वास एवं प्रगति चक्र को नहीं रुकने देने की बात करता है।

प्रश्न 3.
तुलसीदास एवं गिरिजाकुमार माथुर की दो अन्य कविताओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
तुलसीदास जी ने ‘विनय-पत्रिका’ एवं ‘दोहावली’ नामक रचनाएँ लिखी हैं। गिरिजाकुमार माथुर ने ‘धूप के धान’ तथा ‘नाश और निर्माण’ नामक कृतियाँ रची हैं।

प्रश्न 4.
‘तात राम नर नहीं भूपाला’ कथन किसने किससे कहा?
उत्तर:
यह कथन विभीषण ने रावण से कहा है।

प्रश्न 5.
माल्यवन्त कौन था?
उत्तर:
माल्यवन्त रावण का सचिव (मंत्री) था।

MP Board Solutions

कल्याण की राह लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विभीषण रावण से बार-बार क्या विनती करता है?
उत्तर:
विभीषण रावण से बार-बार विनती करता है कि हे तात! यदि आप अपना कल्याण चाहते हैं तो सीताजी को राम को वापस दे दीजिए, राम कोई साधारण पुरुष नहीं है। वे तो काल के भी काल हैं, दीनबन्धु हैं और शरणागत शत्रु की रक्षा करने वाले हैं अतः आप मेरी बात मान जाइए और सीताजी को उन्हें वापस लौटा दीजिए।

प्रश्न 2.
“सीता देहु राम कहुँ अहित न होय तुम्हार” से क्या आशय है?
उत्तर:
विभीषण रावण को समझाते हुए कहते हैं कि हे तात! मैं तुम्हारे चरणों को पकड़कर विनती करता हूँ कि तुम्हें मेरे दुलार की (छोटे भाई-बहन के प्रति बड़ों का स्नेह अथवा कल्याण की भावना) रक्षा करनी चाहिए। तुम्हें श्रीराम को उनकी सीता को लौटा देना चाहिए इससे तुम्हारा किसी भी दशा में अहित नहीं होगा। यदि तुम ऐसा नहीं करते हो तो तुम्हें समझ लेना चाहिए कि सीता राक्षसों के कुल के लिए काल सिद्ध होगी।

प्रश्न 3.
“पाँव में अनीति के मनुष्य कभी झुके नहीं” का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
गिरिजाकुमार माथुर का इस पंक्ति से आशय यही है कि मनुष्य को कभी अनीति और अन्याय के मार्ग पर अपना कदम नहीं बढ़ाना चाहिए। अनीति और अन्याय करने से मनुष्य की अच्छी वृत्तियों के विकास में बाधा पड़ती है। अपने जीवन के लक्ष्य को नीति का अनुसरण करके प्राप्त किया जा सकता है।

कल्याण की राह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विभीषण के समझाने पर रावण ने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की?
उत्तर:
विभीषण ने जब रावण से कहा कि उसे राम से बैर मोल नहीं लेना चाहिए। वे कोई साधारण मनुष्य नहीं हैं। वे तीनों लोकों के स्वामी और काल के भी काल है। उनसे शत्रुता करके कोई बच नहीं सकता। अत: बैर भाव छोड़कर उन्हें सीता सौंपकर उनकी शरण में चले जाओ। वे शरणागत वत्सल हैं। वे तुम्हें क्षमा कर देंगे और तुम्हारा कल्याण करेंगे। इस प्रकार जब विभीषण ने रावण को समझाया तो रावण पर इसकी विपरीत ही प्रतिक्रिया हुई। वह क्रोध से आग बबूला हो उठा और बोला कि तुम शत्रु के उत्कर्ष की बात करते हो, शत्रु का गुणगान करते हो। अरे कोई है जो इन दोनों को (विभीषण और माल्यवन्त को) राजसभा से दूर कर दे। इतना सुनकर माल्यवन्त तो उठकर अपने घर चला गया। किन्तु विभीषण ने फिर भी हार नहीं मानी। वह उसे पुनः समझाने का प्रयास करने लगा। इस पर रावण ने उस पर अपने पाँव से आघात किया। तब दु:खी होकर और मन में रावण का सर्वनाश विचार कर विभीषण राम की शरण में आ गया।

प्रश्न 2.
‘सूरज का पहिया’ से कवि का क्या आशय है?
उत्तर:
‘सूरज का पहिया’ से कवि का यह आशय है कि जिस प्रकार सूरज का पहिया बिना थके, बिना रुके रात-दिन चलता रहता है उसी तरह मनुष्य को भी मन के विश्वास के स्वर्णिम चक्र को चलाए रखना चाहिए। उसे अपने विश्वास को कभी रुकने नहीं देना चाहिए। सूर्य की भाँति न तो उसकी आभा मन्द होनी चाहिए और न गति रुकनी चाहिए।

प्रश्न 3.
‘विभीषण-रावण संवाद’ एवं ‘सूरज का पहिया’ कविताएँ कल्याण की राह बताती हैं। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
‘विभीषण-रावण संवाद’ कविता में विभीषण ने रावण को बार-बार समझाया है कि हे तात! तुम कुबुद्धि को त्याग दो क्योंकि कुबुद्धि विपत्तियों का घर होती है और उससे मानव का कुछ भला नहीं होता है। अत: सुमति को अपनाओ और पर स्त्री को श्रीराम को सौंपकर उनकी शरण ले लो तो तुम्हारा उद्धार हो जाएगा।

‘सूरज का पहिया’ कविता भी मानव के कल्याण की बात करती है। मानव को सूर्य के समान सदैव आभा युक्त होकर बिना थके, बिना रुके अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर आगे बढ़ता रहना चाहिए।

प्रश्न 4.
सूरज की तश्तरी’ से कवि का क्या आशय है?
उत्तर:
‘सूरज की तश्तरी’ से कवि का आशय है कि मानव जीवन भर सूर्य के समानं संसार को ज्ञान (प्रकाश) बाँटता रहे। वह कभी थके नहीं, रुके नहीं। उसके होठों पर अपने विश्वास के गीत हों और भविष्य निरन्तर प्रगति के पथ पर बढ़ता चला जाए। सूरज की तश्तरी के समान ही उसकी चमक कभी कम न होने पाए।

MP Board Solutions

कल्याण की राह काव्य-सौन्दर्य

प्रश्न 1.
सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए
(1) सचिव वैद गुरु………….बेगिही नास।
उत्तर:
कविवर तुलसीदास का कथन है कि मंत्री, वैद्य और गुरु यदि भय के कारण प्रिय लगने वाला झूठ बोलते हैं अर्थात् चापलूसीवश सत्य बात न बोलकर मीठी बातें बोलते हैं तो इनसे क्रमशः राज्य, शरीर और धर्म का शीघ्र ही नाश हो जाता है। कहने का भाव यह है कि यदि मंत्री राज्य की वास्तविक स्थिति का वर्णन न करके राजा को झूठी खबर या सूचना देता है, यदि वैद्य रोगी की वास्तविक दशा को न बताकर झूठ बोलता है और यदि गुरु भयवश (या स्वार्थवश) धर्म की बात नहीं बोलता है तो इन स्थितियों में क्रमशः राज्य, शरीर और धर्म का शीघ्र ही नाश हो जाता है। अतः किसी भी परिस्थिति में झूठ नहीं बोलना चाहिए।

किन्तु रावण की राजसभा में तो यही हो रहा था। चाटुकार मंत्री उसकी झूठी प्रशंसा कर रहे थे। उसी समय उपयुक्त अवसर समझकर विभीषण वहाँ आ गया। उसने भाई के चरणों में अपना शीश झुकाकर प्रणाम किया। तदुपरान्त सिर को झुकाकर पुनः प्रणाम करके अपने आसन पर बैठकर और रावण से आज्ञा पाकर इस प्रकार वचन बोला-हे दयामय! आप यदि मुझसे कुछ पूछना चाहें तो मैं अपनी बुद्धि के अनुसार आपकी हितकारी बात को कहना चाहता हूँ। हे तात! यदि आप अपना कल्याण चाहते हैं, यदि आप सुन्दर कीर्ति, सुन्दर बुद्धि, शुभ गति और अनेक प्रकार के सुख चाहते हैं तो आप पराई स्त्री के मस्तक को चौथ के चन्द्रमा की भाँति कलंक युक्त मानते हुए उसका परित्याग कर दें।

अर्थात् जिस प्रकार भाद्रपद मास में कृष्णपक्ष की चतुर्थी का चन्द्र दर्शन कलंक का कारण बनता है, उसी भाँति पराई स्त्री को घर में रखना कलंक का कारण है। अतः पराई स्त्री का त्याग करना ही उचित है। अत: तुम श्रीराम की पत्नी सीता को उन्हें वापस लौटा दो। वे चौदह लोकों के स्वामी हैं, उनसे द्रोह करके कोई बच नहीं सकता। हे स्वामी! मनुष्य के लिए काम वासना, क्रोध, अहंकार, लिप्सा ये सब नरक के मार्ग हैं अर्थात् इनसे व्यक्ति को नरक का मुँह देखना पड़ता है। अतः इन सबका त्याग करके सीता को राम को सौंपकर उनका भजन करो, जिनका भजन साधु सन्त करते रहते हैं अर्थात् उन श्रीराम की भक्ति करने से ही तुम्हारा कल्याण हो सकता है।

(2) मन में विश्वास …………. चुके नहीं।
उत्तर:
कविवर श्री गिरिजाकुमार माथुर कहते हैं कि मनुष्य को अपने मन के विश्वास को सदैव मजबूत बनाये रखना चाहिए। वह निरन्तर स्वर्णिम चक्र की भाँति (सूर्य के गोले के समान) निरन्तर गतिशील बना रहना चाहिए। तुम्हें हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि तुम्हारे मन में पीली केसर की भाँति जो स्वप्न जन्म ले रहे हैं, वे कभी चुक न जाएँ अर्थात् समाप्त न हो जाएँ। कहने का भाव यह है कि तुम्हारे मन में जो स्वप्न जन्मे हैं वे सदैव पल्लवित और पुष्पित होते रहें, वे कभी मुरझाएँ नहीं। तुम अपने जीवन में सदैव उसी तरह प्रकाशित होते रहो जिस तरह सूर्य का गोला प्रकाशित होता रहता है।

अतीत के डंठलों पर भविष्य के चन्दनों को उगाओ। कहने का भाव यह है कि अतीत में तुमने अनेकानेक संकट एवं विपत्तियाँ झेली हैं पर अपने भविष्य को तुम चन्दन के समान महकाओ। तुम्हारी आँखों में तुम्हारे विश्वास की रंग-बिरंगी तस्वीर हो। तुम्हारे ओठों पर तुम्हारे स्वप्नों के गीत हों। यदि कभी तुम्हारे जीवन में शाम भी आ जाए अर्थात् निराशा आ जाए तब भी तुम चन्द्रमा के समान अपनी शीतलता बिखेरते रहना। कहने का भाव यह है कि निराशा में भी अपनी आशा का संबल मत छोड़ना। तुम्हारी आँखों की बरौनियों में चन्द्रमा कभी भी थके नहीं अपितु वह निरन्तर गतिशील बना रहे। तुम्हारे जीवन के स्वप्नों की पीली केसर कभी भी मुरझाए नहीं, ऐसा तुम्हें सदैव प्रयत्न करना चाहिए।

(3) काम क्रोध………………जेहि संत।
उत्तर :
किन्तु रावण की राजसभा में तो यही हो रहा था। चाटुकार मंत्री उसकी झूठी प्रशंसा कर रहे थे। उसी समय उपयुक्त अवसर समझकर विभीषण वहाँ आ गया। उसने भाई के चरणों में अपना शीश झुकाकर प्रणाम किया। तदुपरान्त सिर को झुकाकर पुनः प्रणाम करके अपने आसन पर बैठकर और रावण से आज्ञा पाकर इस प्रकार वचन बोला-हे दयामय! आप यदि मुझसे कुछ पूछना चाहें तो मैं अपनी बुद्धि के अनुसार आपकी हितकारी बात को कहना चाहता हूँ। हे तात! यदि आप अपना कल्याण चाहते हैं, यदि आप सुन्दर कीर्ति, सुन्दर बुद्धि, शुभ गति और अनेक प्रकार के सुख चाहते हैं तो आप पराई स्त्री के मस्तक को चौथ के चन्द्रमा की भाँति कलंक युक्त मानते हुए उसका परित्याग कर दें।

अर्थात् जिस प्रकार भाद्रपद मास में कृष्णपक्ष की चतुर्थी का चन्द्र दर्शन कलंक का कारण बनता है, उसी भाँति पराई स्त्री को घर में रखना कलंक का कारण है। अतः पराई स्त्री का त्याग करना ही उचित है। अत: तुम श्रीराम की पत्नी सीता को उन्हें वापस लौटा दो। वे चौदह लोकों के स्वामी हैं, उनसे द्रोह करके कोई बच नहीं सकता। हे स्वामी! मनुष्य के लिए काम वासना, क्रोध, अहंकार, लिप्सा ये सब नरक के मार्ग हैं अर्थात् इनसे व्यक्ति को नरक का मुँह देखना पड़ता है। अतः इन सबका त्याग करके सीता को राम को सौंपकर उनका भजन करो, जिनका भजन साधु सन्त करते रहते हैं अर्थात् उन श्रीराम की भक्ति करने से ही तुम्हारा कल्याण हो सकता है।

प्रश्न 2.
‘तुलसीदास’ एवं ‘गिरिजाकुमार माथुर’ की काव्य-कला की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
तुलसीदास जी सामाजिक एवं धार्मिक मर्यादाओं के पोषक रहे हैं। उनका मानना है कि व्यक्ति विशेष के आचरण में जितनी पवित्रता होगी समाज का कल्याण भी उतना ही होगा। इसी तथ्य को उन्होंने ‘विभीषण-रावण संवाद’ के माध्यम से व्यक्त किया है। ये विचार तुलसी ने अवधी भाषा में दोहा एवं चौपाई छन्दों के माध्यम से व्यक्त किए हैं।

गिरिजाकुमार माथुर के गीत छायावादी प्रभाव लिए हुए हैं। उनमें आनन्द, रोमांस और संताप की तरल अनुभूति के साथ लय भी मिलती है। उनके शब्द चयन में तुक-तान और अनुतान की काव्यात्मक झलक मिलती है। वास्तव में वे माँसल रोमांस के वाचिक परम्परा के कवि हैं। आधुनिक कविता के वे श्रेष्ठ कवि हैं।

MP Board Solutions

विभीषण-रावण संवाद संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

सचिव बैद गुर तीनि जौं प्रिय बोलहिं भय आस।
राज धर्म तन तीनि कर होइ बेगिहीं नास॥
सोइ रावन कहुँ बनी सहाई। अस्तुति करहिं सुनाइ सुनाई।
अवसर जानि विभीषन आवा। भ्राता चरन सीसु तेहिं नावा॥
पुनि सिरू नाइ बैठनिज आसन । बोला बचन पाइ अनुशासन॥
जो कृपाल पूँछिहु मोहि बाता। मति अनुरूप कहउँ हित ताता॥
जो आपन चाहै कल्याना। सुजसु सुमति सुभ गति सुख नाना॥
सो परनारि लिलार गोसाई। तजउ चउथि के चंद कि नाई।
चौदह भुवन एक पति होई। भूतद्रोही तिष्टइ नहिं सोई॥
काम क्रोध मद लोभ सब नाथ नरक के पंथ।
सब परिहरि रघुबीरहिभजहुभजहिंजेहि संत ॥1॥

कठिन शब्दार्थ :
सचिव = मंत्री, सलाहकार; बैद = वैद्य (चिकित्सक); गुर = गुरु (शिक्षक); भय = डर के कारण; राज = राज्य; बेगिहीं = शीघ्र; सहाई = सहायक; नाइ = झुकाकर; अनुशासन = आज्ञा; सुजसु = सुन्दर यश; परनारि = पराई स्त्री; लिलार = माथे पर; भुवन = लोक; भूतद्रोही = प्राणियों से शत्रुता रखने वाला।

सन्दर्भ :
यह पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक के ‘कल्याण की राह’ के अन्तर्गत ‘विभीषण-रावण-संवाद ‘शीर्षक से लिया गया है। मूलतः यह अंश तुलसीकृत रामचरितमानस’ के ‘सुन्दरकाण्ड’ से लिया गया है।

प्रसंग :
विभीषण अपने भ्राता रावण को नीतिगत बातें बताते हुए कहता है।

व्याख्या :
कविवर तुलसीदास का कथन है कि मंत्री, वैद्य और गुरु यदि भय के कारण प्रिय लगने वाला झूठ बोलते हैं अर्थात् चापलूसीवश सत्य बात न बोलकर मीठी बातें बोलते हैं तो इनसे क्रमशः राज्य, शरीर और धर्म का शीघ्र ही नाश हो जाता है। कहने का भाव यह है कि यदि मंत्री राज्य की वास्तविक स्थिति का वर्णन न करके राजा को झूठी खबर या सूचना देता है, यदि वैद्य रोगी की वास्तविक दशा को न बताकर झूठ बोलता है और यदि गुरु भयवश (या स्वार्थवश) धर्म की बात नहीं बोलता है तो इन स्थितियों में क्रमशः राज्य, शरीर और धर्म का शीघ्र ही नाश हो जाता है। अतः किसी भी परिस्थिति में झूठ नहीं बोलना चाहिए।

किन्तु रावण की राजसभा में तो यही हो रहा था। चाटुकार मंत्री उसकी झूठी प्रशंसा कर रहे थे। उसी समय उपयुक्त अवसर समझकर विभीषण वहाँ आ गया। उसने भाई के चरणों में अपना शीश झुकाकर प्रणाम किया। तदुपरान्त सिर को झुकाकर पुनः प्रणाम करके अपने आसन पर बैठकर और रावण से आज्ञा पाकर इस प्रकार वचन बोला-हे दयामय! आप यदि मुझसे कुछ पूछना चाहें तो मैं अपनी बुद्धि के अनुसार आपकी हितकारी बात को कहना चाहता हूँ। हे तात! यदि आप अपना कल्याण चाहते हैं, यदि आप सुन्दर कीर्ति, सुन्दर बुद्धि, शुभ गति और अनेक प्रकार के सुख चाहते हैं तो आप पराई स्त्री के मस्तक को चौथ के चन्द्रमा की भाँति कलंक युक्त मानते हुए उसका परित्याग कर दें।

अर्थात् जिस प्रकार भाद्रपद मास में कृष्णपक्ष की चतुर्थी का चन्द्र दर्शन कलंक का कारण बनता है, उसी भाँति पराई स्त्री को घर में रखना कलंक का कारण है। अतः पराई स्त्री का त्याग करना ही उचित है। अत: तुम श्रीराम की पत्नी सीता को उन्हें वापस लौटा दो। वे चौदह लोकों के स्वामी हैं, उनसे द्रोह करके कोई बच नहीं सकता। हे स्वामी! मनुष्य के लिए काम वासना, क्रोध, अहंकार, लिप्सा ये सब नरक के मार्ग हैं अर्थात् इनसे व्यक्ति को नरक का मुँह देखना पड़ता है। अतः इन सबका त्याग करके सीता को राम को सौंपकर उनका भजन करो, जिनका भजन साधु सन्त करते रहते हैं अर्थात् उन श्रीराम की भक्ति करने से ही तुम्हारा कल्याण हो सकता है।

विशेष :

  1. इस पद्यांश में नीति सम्बन्धी वचनों का उपदेश दिया गया है।
  2. काम, क्रोध, मद, मोह, लोभ आदि मनुष्य के आन्तरिक शत्रु हैं। मनुष्य अपनी इन्द्रियों पर संयम रखकर इन पर विजय प्राप्त कर सकता है।
  3. भारतीय पुराणों में ब्रह्माण्ड में स्वर्ग, नरक, पृथ्वी, आकाश-पाताल आदि चौदह लोक बताए गए हैं।
  4. भाषा सहज, सरल एवं भावानुकूल हैं।
  5. चौपाई एवं दोहा छन्द का प्रयोग।
  6. चौथ के चन्द्र दर्शन से कलंक लगता है। इस जन विश्वास का सटीक वर्णन किया गया है।

तात राम नहिं नर भूपाला। भुवनेश्वर कालहु कर काला॥
ब्रह्म अनामय अज भगवंता। व्यापक अजित अनादि अनंता॥
गो द्विज धेनु देव हितकारी। कृपा सिंधु मानुष तनुधारी॥
जन रंजन भंजन खल ब्राता। बेद धर्म रच्छक सुनु भ्राता।
ताहि बयरू तजि नाइअ माथा। प्रनतारति भंजन रघुनाथा॥
देहु नाथ प्रभु कहुँ बैदेही। भजन राम बिनु हेतु सनेही॥
सरन गएँ प्रभु ताहु न त्यागा। बिस्व द्रोह कृत अघ जेहि लागा॥
जासु नाम त्रय ताप नसावन। सोइ प्रभु प्रगट समुझु जिय रावन॥
बार बार पद लागऊँ विनय करऊँ दससीस।
परिहरि मान मोह मद, भजहु कोसलाधीस॥
मुनि पुलकित निज सिष्य सन कहि पठई यह बात।
तुरत सो मैं प्रभु सन कही पाइ सुअवसरू तात ॥2॥

कठिन शब्दार्थ :
भूपाला = राजा; भुवनेश्वर = सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के स्वामी; कालहु कर काला = मृत्यु की भी मृत्यु; अज = अजन्मा; अनामय = विकार रहित; अजित = जिससे कोई जीत न सके; अनादि = जिसका आदि नहीं है; मानुष = मनुष्य; जनरंजन = लोगों को प्रसन्न करने वाला; भंजन = नष्ट करने वाला; गो = पृथ्वी; धेनु = गाय; खल ब्राता = दुष्टों के समूह को; रच्छक = रक्षक; बयरू = बैर; नाइअ = झुकाइए; प्रनतारति = शरण में आये हुए के दुःख को; अघ = पाप; त्रय ताप = तीनों तापों को; दससीस = रावण; परहरि = त्यागकर; कोसलाधीस = रामचन्द्रजी; सन = से।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में विभीषण अपने भाई रावण को समझाता है कि वह प्रभु राम को सीता को लौटा दे और प्रभु की शरण में चला जाए तो उसका कल्याण हो जाएगा।

व्याख्या :
कविवर तुलसीदास जी कहते हैं कि विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हुए कहता है कि हे तात! अर्थात् भाई रावण। काम, क्रोध, मद और लोभ-ये सब नरक के रास्ते हैं। इन सबको छोड़कर श्रीरामचन्द्र जी को भजिए, जिन्हें सन्त पुरुष भजते हैं। हे तात! राम मनुष्यों के राजा नहीं हैं। वे समस्त लोकों के स्वामी और काल के भी काल हैं। वे भगवान हैं वे विकार रहित, अजन्मा, व्यापक, अजेय, अनादि और अनन्त ब्रह्म हैं। उन कृपा के समुद्र भगवान ने पृथ्वी, ब्राह्मण, गौ और देवताओं का हित करने के लिए ही मनुष्य शरीर धारण किया है। हे भाई! सुनिए, वे सेवकों को आनन्द देने वाले, दुष्टों के समूह को नष्ट करने वाले और वेद तथा धर्म की रक्षा करने वाले हैं। अत: आप उनसे बैर त्यागकर उन्हें अपना माथा नवाइए। वे रघुनाथ शरणागत का दुःख नष्ट करने वाले हैं। हे तात! उन प्रभु श्रीराम को जानकी जी दे दीजिए और बिना ही कारण स्नेह करने वाले श्रीराम को भजिए।

आगे विभीषण समझाता है कि जिसे सम्पूर्ण जगत् से द्रोह (बैर) करने का पाप लगा है, शरण जाने पर प्रभु उसका भी त्याग नहीं करते अर्थात् शरणागत चाहे कितना ही बैरी या पापी क्यों न हो? भगवान श्रीराम उसे अपना लेते हैं। जिनका नाम तीनों तापों (दैविक, दैहिक, भौतिक) का नाश करने वाला है, वे ही प्रभु (भगवान्) मनुष्य रूप में प्रकट हुए हैं। हे रावण! हृदय में यह बात अच्छी तरह समझ लो।

हे दसशीश! मैं बार-बार आपके चरणों में लगता हूँ और विनती करता हूँ कि मान, मोह और मद को त्यागकर आप कौशलपति श्रीराम का भजन करिए। मुनि पुलस्त्य जी ने अपने शिष्य के हाथ यह बात तुम्हारे लिए कहला भेजी है। हे तात! सुन्दर अवसर पाकर मैंने तुरन्त यह बात प्रभु अर्थात् आप से कह दी है।

विशेष :

  1. कवि ने काम, क्रोध, मद एवं मोह को त्यागने का उपदेश दिया है।
  2. भगवान के निराकार और साकार दोनों रूपों का वर्णन है
  3. अजित अनादि अनन्ता में अनुप्रास अलंकार है।
  4. भाषा सहज एवं सरल है।
  5. शान्त रस।

MP Board Solutions

माल्यवन्त अति सचिव सयाना। तासु वचन सुनि अति सुख माना॥
तात अनुज तब नीति विभूषन । सो उर धरहु जो कहत विभीषन॥
रिपु उतकरष कहत सठ दोऊ। दुरिन करहु इहाँ हइ कोऊ॥
माल्यवन्त गृह गयउ बहोरी। कहइ विभीषन पुनि कर जोरी॥
सुमुति कुमति सबके उर रहहीं। नाथ पुरान निगम अस कहहीं॥
जहाँ सुमति तहँ संपत्ति नाना। जहाँ कुमति तहँ विपति निदाना॥
तब उर कुमति बसी विपरीता। हित अनहित मानहु रिपु प्रीता॥
कालराति निसिचर कुल केरी। तेहि सीता पर प्रीति घनेरी॥
दोहा : तात चरन गहि मागउँराखहु मोर दुलार।
सीता देहु राम कहुँअहित न होइ तुम्हार ॥3॥

कठिन शब्दार्थ :
सचिव = मन्त्री; सयाना = चतुर; अति = अधिक; अनुज = छोटा भाई; नीति विभूषन = नीतिवान; उर = हृदय में; रिपु = शत्रु; उतकरष = उत्कर्ष, महिमा; सठ = मूर्ख; दुरिन करहुँ = इन्हें दूर कर दो अर्थात् यहाँ से ‘भगा दो; गयउ = चला गया; पुरान = पुराण; निगम = शास्त्र; अस = ऐसा; सुमति = अच्छी बुद्धि; कुमति = दुष्ट बुद्धि; निदाना = परिणाम में; विपरीता = उल्टी; रिपु प्रीता = शत्रु को मित्र; कालराति = कालरात्रि; निसिचर कुल = राक्षस कुल; घनेरी = अधिक; राखहु मोर दुलार = मेरा दुलार रखिए अर्थात् मेरी बात को प्रेमपूर्वक मान लो।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हुए कहते हैं कि श्रीराम को उनकी पत्नी लौटा दो, इसी में तुम्हारा कल्याण है।

व्याख्या :
कविवर तुलसीदास जी कहते हैं कि जिस समय विभीषण रावण को नेक सलाह दे रहा था उस समय वहाँ माल्यवन्त नामक एक बहुत ही बुद्धिमान मंत्री बैठा हुआ था। उसने उन (विभीषण) के वचन सुनकर बहुत सुख माना और कहा हे तात! (रावण) आपके छोटे भाई बहुत ही नीतिवान हैं। अतः विभीषण जो कुछ कह रहे हैं उसे आप अपने हृदय में धारण कर लीजिए।

इस पर रावण ने कहा कि ये दोनों मूर्ख शत्रु की महिमा का बखान कर रहे हैं। क्या यहाँ कोई व्यक्ति है जो इन्हें यहाँ से दूर कर दे। यह सुनकर माल्यवन्त तो अपने घर चला गया लेकिन विभीषण पुनः हाथ जोड़कर कहने लगे-हे नाथ! पुराण और वेद ऐसा कहते हैं कि सुबुद्धि और कुबुद्धि सभी मनुष्यों के हृदय में रहती है। जहाँ सुबुद्धि होती है वहाँ नाना प्रकार की सम्पत्तियाँ आ जाती हैं और जहाँ कुबुद्धि होती है वहाँ परिणाम में विपत्ति ही प्राप्त होती है। ऐसा लगता है कि आपके हृदय में उल्टी बुद्धि अर्थात् कुबुद्धि आ बसी है। इसी से आप हित को अहित और शत्रु को मित्र मान रहे हैं जो राक्षस कुल के लिए कालरात्रि के समान है उन सीता पर आपकी बड़ी प्रीति है।

हे तात! मैं चरण पकड़कर आपसे भीख माँगता हूँ अर्थात् विनती करता हूँ कि आप मेरा दुलार रखिए अर्थात् मेरी बात को स्वीकार कर लीजिए और सीताजी को श्रीराम को दे दीजिए, जिसमें आपका अहित नहीं होगा।

विशेष :

  1. विभीषण रावण से बार-बार विनती करके सीताजी को लौटाने की प्रार्थना करता है।
  2. सुमति और कुमति सभी में होती है पर विद्वान लोग सुमति को धारण करते हैं कुमति से दूर रहते हैं।
  3. अनुप्रास की छटा।
  4. भाषा सहज एवं सरल है।
  5. शान्त रस।

सूरज का पहिया संदर्भ-प्रसंगसहित व्याख्या

मन में विश्वास का यह सोनचक्र रुके नहीं
जीवन की पियरी केसर कभी चुके नहीं।
उम्र रहे झलमल
ज्यों सूरज की तश्तरी
डंठल पर विगत के
उगे भविष्य संदली
आँखों में धूप लाल
छाप उन ओठों की
जिसके तन रोओं में
चंदरिमा की कली
छाँह में बरौमियों के चाँद कभी थके नहीं।
जीवन की पियरी केसर कभी चुके नहीं ॥1॥

कठिन शब्दार्थ :
सोनचक्र = स्वर्णिम पहिया; पियरी = पीली; झलमल = झिलमिलाती रहे, चमकती रहे; सूरज की तश्तरी = सूरज का गोला; विगत = बीते हुए; संदली = चन्दन के समान; चंदरिया = चन्द्रमा।

सन्दर्भ :
प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक के कल्याण की राह पाठ से गिरिजाकुमार माथुर द्वारा रचित कविता ‘सूरज का पहिया से लिया गया है।

प्रसंग :
इस अंश में कवि संसार के मनुष्यों को सचेत करते हुए कहता है कि तुम विपत्तियों और संकटों में कभी भी घबड़ाना मत और अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहना।

व्याख्या :
कविवर श्री गिरिजाकुमार माथुर कहते हैं कि मनुष्य को अपने मन के विश्वास को सदैव मजबूत बनाये रखना चाहिए। वह निरन्तर स्वर्णिम चक्र की भाँति (सूर्य के गोले के समान) निरन्तर गतिशील बना रहना चाहिए। तुम्हें हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि तुम्हारे मन में पीली केसर की भाँति जो स्वप्न जन्म ले रहे हैं, वे कभी चुक न जाएँ अर्थात् समाप्त न हो जाएँ। कहने का भाव यह है कि तुम्हारे मन में जो स्वप्न जन्मे हैं वे सदैव पल्लवित और पुष्पित होते रहें, वे कभी मुरझाएँ नहीं। तुम अपने जीवन में सदैव उसी तरह प्रकाशित होते रहो जिस तरह सूर्य का गोला प्रकाशित होता रहता है।

अतीत के डंठलों पर भविष्य के चन्दनों को उगाओ। कहने का भाव यह है कि अतीत में तुमने अनेकानेक संकट एवं विपत्तियाँ झेली हैं पर अपने भविष्य को तुम चन्दन के समान महकाओ। तुम्हारी आँखों में तुम्हारे विश्वास की रंग-बिरंगी तस्वीर हो। तुम्हारे ओठों पर तुम्हारे स्वप्नों के गीत हों। यदि कभी तुम्हारे जीवन में शाम भी आ जाए अर्थात् निराशा आ जाए तब भी तुम चन्द्रमा के समान अपनी शीतलता बिखेरते रहना। कहने का भाव यह है कि निराशा में भी अपनी आशा का संबल मत छोड़ना। तुम्हारी आँखों की बरौनियों में चन्द्रमा कभी भी थके नहीं अपितु वह निरन्तर गतिशील बना रहे। तुम्हारे जीवन के स्वप्नों की पीली केसर कभी भी मुरझाए नहीं, ऐसा तुम्हें सदैव प्रयत्न करना चाहिए।

विशेष :

  1. इस कविता में कवि ने सार्थक जीवन जीने का सन्देश दिया है।
  2. ज्यों सूरज की तश्तरी में उपमा अलंकार।
  3. भाषा सहज, सरल एवं भावानुकूल है।

MP Board Solutions

मन में विश्वास
भूमि में ज्यों अंगार रहे
आरई नजरों में
ज्यों अलोप प्यार रहे
पानी में धरा गंध
रुख में बयार रहे
इस विचार-बीज की
फसल बार-बार रहे
मन में संघर्ष फाँस गड़कर भी दुखे नहीं।
जीवन की पियरी केसर कभी चुके नहीं ॥2॥

कठिन शब्दार्थ :
अंगार = जलता हुआ कोयला; आरई नजरों = प्रेमपूर्ण दृष्टि में; अलोप = प्रकट; धरा = पृथ्वी; गन्ध = सुगन्ध; बयार = वायु; विचार-बीज= विचार रूपी बीज।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
इस अंश में कवि ने जीवन में संचार बनाये रखने तथा निरन्तर आगे बढ़ते रहने का सन्देश दिया है।

व्याख्या :
कविवर माथुर कहते हैं कि हमारे मन में विश्वास की लौ उसी प्रकार प्रज्ज्वलित होती रहनी चाहिए जिस प्रकार पृथ्वी पर जलता हुआ कोयला दिखाई देता है। कहने का भाव यह है कि हमें जीवन में सदैव ऊर्जा का संचार करते रहना चाहिए। जिस प्रकार प्रेम भरी दृष्टि से प्रेम प्रकट हो जाता है, जिस प्रकार जल में पृथ्वी की गंध समाई रहती है, जिस प्रकार वायु भी निरन्तर गतिमान रहती है उसी प्रकार तुम्हारा लक्ष्य भी निरन्तर गतिमान रहना चाहिए। जिस लक्ष्य को तुमने अपने विचारों में बीज की भाँति बोया है उसे कभी नष्ट नहीं होने देना है। तुम्हें सतत् प्रयत्न करते हुए आगे ही आगे बढ़ते रहना है। अपने विचारों को कार्य रूप में परिणत करना है। तुम्हारा विचार बीज कभी भी नष्ट नहीं होना चाहिए अपितु वह बार-बार पल्लवित एवं पुष्पित होते रहना चाहिए। तुम्हें चाहे जीवन में कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े पर इस संघर्ष रूपी काँटे को कभी भी मन में मत चुभाना। इससे अपना मन दुःखी न करना। अपनी पीली केसर जैसी जिन्दगी को कभी भी समाप्त मत होने देना अपितु उसे निरन्तर गतिमान बनाये रखना।

विशेष :

  1. कवि ने जीवन में सदैव उत्साह भरने की प्रेरणा दी है।
  2. भूमि में ज्यों अंगार रहे में उपमा अलंकार।
  3. विचार-बीज में रूपक अलंकार।
  4. भाषा सहज एवं सरल तथा लाक्षणिक है।

आगम के पंथ मिलें
रंगोली रंग भरे
तिए-सी मंजिल पर
जन भविष्य-दीप पर
धूरी साँझ घिरे
उम्र महागीत बने
सदियों में गूंज भरे।
पाँव में अनीति के मनुष्य कभी झुके नहीं।
जीवन की पियरी केसर कभी चुके नहीं ॥3॥

कठिन शब्दार्थ :
आगम = शास्त्र, पुराण; भविष्य-दीप= जीवन के भविष्य का दीपक; अनीति = अन्याय; रंगोली = अल्पना।

सन्दर्भ :
पूर्ववत्।

प्रसंग :
कवि का सन्देश है कि हमें निरन्तर प्रयत्नशील रहना चाहिए और कभी भी अनीति के आगे झुकना नहीं चाहिए।

व्याख्या :
कविवर गिरिजाकुमार माथुर कहते हैं कि हमारे प्राचीन आर्य ग्रन्थ ही हमारे मार्गदर्शक बन जाएँ और हम अपना जीवन उन्हीं सिद्धान्तों पर जिएँ। हमारे जीवन में सदैव मंगलकारी रंगोलियाँ बनती रहें। इन लक्ष्यों को पाने के लिए हम अपने उज्ज्वल भविष्य के दीप जलाते चलें। हम जीवन में इतना प्रयास करें कि हमारा जीवन स्वयं एक महागीत बन जाए और उसकी गूंज सदियों तक गूंजती रहे। इसके साथ ही हमारे पाँव कभी भी अनीति के सामने झुके नहीं अपितु उन अनीतियों का हमें दृढ़ता से सामना करना चाहिए। हमें सदैव इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे जीवन की पीली केसर कभी समाप्त न होने पाए।

विशेष :

  1. कवि प्राचीन आगम-निगमों को अपना आदर्श मानता है।
  2. जीवन में जीवन्तता बनाये रखना ही जीवन का लक्ष्य है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions