MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य

MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य

MP Board Class 8th Science Chapter 8 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 90

प्रश्न 1.
सभी सजीव कुछ मूलभूत कार्य सम्पादित करते हैं। क्या आप इन कार्यों की सूची बना सकते हैं?
उत्तर:
सजीवों के मूलभूत कार्य हैं-वृद्धि और विकास, गति, पाचन, श्वसन, उत्सर्जन एवं प्रजनन आदि।

कोशिका

प्रश्न 1.
मुर्गी का अण्डा आसानी से दिखाई दे जाता है। क्या यह एकल कोशिका है अथवा कोशिकाओं का एक समूह?
उत्तर:
हाँ, यह एक एकल कोशिका है। यह आकार में बड़ा है, अतः इसे नग्न आँखों से देखा जा सकता है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 91

सजीवों में कोशिका की संख्या, आकृति

प्रश्न 1.
वैज्ञानिक किस प्रकार सजीव कोशिकाओं का प्रेक्षण एवं अध्ययन करते हैं?
उत्तर:
वैज्ञानिक सजीव कोशिकाओं का प्रेक्षण व अध्ययन सूक्ष्मदर्शी की सहायता से करते हैं तथा कोशिका की संरचना का अध्ययन अभिरंजक का उपयोग करके करते हैं।

कोशिकाओं की संख्या

प्रश्न 1.
क्या आप किसी लम्बे वृक्ष अथवा हाथी जैसे विशाल जन्तु के शरीर में पाई जाने वाली कोशिकाओं की संख्या का अनुमान लगा सकते हो?
उत्तर:
हाँ, इनकी संख्या अरबों-खरबों में हो सकती है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 92

कोशिका की आकृति

प्रश्न 1.
अमीबा की आकृति को आप किस प्रकार परिभाषित करेंगे?
उत्तर:
अमीबा की आकृति सुनिश्चित नहीं होती, यह अनियमित होती है। अमीबा अपनी आकृति बदलता रहता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अपनी आकृति बदलने से अमीबा को क्या लाभ होता है?
उत्तर:
अमीबा की बदलती हुई आकृति उसे गति प्रदान करने एवं भोजन ग्रहण करने में सहायता करती है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 93

प्रश्न 1.
क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि कोशिका का कौन-सा भाग आकृति को प्रदान करता है?
उत्तर:
कोशिका के विभिन्न संघटक एक झिल्ली द्वारा परिबद्ध होते हैं। यह झिल्ली पौधों एवं जन्तुओं की कोशिकाओं को आकृति प्रदान करती है।

कोशिका का साइज क्रियाकलाप 8.2

प्रश्न – मुर्गी का एक अण्डा उबालिए। उसका छिलका अलग कीजिए। आप क्या देखते हैं?
उत्तर:
हम देखते हैं कि एक सफेद पदार्थ पीले भाग को घेरे हुए है। सफेद भाग एल्ब्यूमिन है जो उबालने पर ठोस में परिवर्तित हो जाता है। पीला भाग योक है, यह एक एकल कोशिका का भाग है।

प्रश्न 1.
क्या हाथी की कोशिकाएँ चूहे की कोशिकाओं से बड़ी होती हैं?
उत्तर:
नहीं, कोशिका के आकार का सम्बन्ध जन्तु के आकार से नहीं होता। कोशिका के साइज का सम्बन्ध उसके प्रकार्य से होता है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 94

कोशिका के भाग क्रियाकलाप 8.3

प्रश्न 1.
सूक्ष्मदर्शी के नीचे स्लाइड का प्रेक्षण कीजिए। इसका आरेख बनाकर नामांकित कीजिए। आप इसकी तुलना पुस्तक में दिये चित्र से कीजिए।
उत्तर:
प्याज की कोशिका की सीमा कोशिका झिल्ली द्वारा परिबद्ध होती है जो एक दृढ़ आवरण द्वारा आबद्ध होती है जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं। कोशिका के केन्द्र में घनी एवं गोलाकार संरचना होती है जिसे केन्द्रक कहते हैं। केन्द्रक एवं कोशिका झिल्ली के मध्य जैली के समान कोशिकाद्रव्य पाया जाता है।
MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य 1

प्रश्न 1.
मैं जानना चाहता हूँ कि पौधों को कोशिका भित्ति की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
पौधों को कोशिका भित्ति की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि यह कोशिका को दृढ़ता एवं आकार प्रदान करती है तथा यह पौधों की ताप में परिवर्तन, तीव्र गति से चलने वाली वायु, वायुमण्डलीय नमी आदि विभिन्न परिवर्तनों से पौधों की सुरक्षा करती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
पहेली ने बूझो से पूछा है कि क्या वह जन्तु कोशिका का भी प्रेक्षण कर सकता है?
उत्तर:
हाँ, वह जन्तु कोशिका भी प्रेक्षण कर सकता है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 95 केन्द्रक

प्रश्न 1.
पहेली जानना चाहती है कि क्या पौधों, जन्तु और जीवाणु की कोशिका में केन्द्रक की संरचना एक समान होती है?
उत्तर:
नहीं, पौधों, जन्तु और जीवाणु की कोशिका में केन्द्रक की संरचना एक समान नहीं होती। पौधों और जन्तुओं में केन्द्रक झिल्ली युक्त होते हैं। जीवाणु में केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 96

पादप और जन्तु कोशिका की तुलना

प्रश्न 1.
पादप और जन्तु कोशिका की समानताओं और अन्तर को सूचीबद्ध करें।
उत्तर:
MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य 2

MP Board Class 8th Science Chapter 8 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्न कथन सत्य (T) हैं अथवा असत्य (F) –

  1. एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है। (T/F)
  2. पेशी कोशिका शाखान्वित होती है। (T/F)
  3. किसी जीव की मूल संरचना अंग हैं। (T/F)
  4. अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (T/F)

उत्तर:

  1. सत्य।
  2. असत्य।
  3. असत्य।
  4. सत्य।

प्रश्न 2.
मानव तन्त्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तन्त्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है?
उत्तर:
मानव तन्त्रिका कोशिका –
MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य 3
कार्य:
तन्त्रिका कोशिका सन्देश प्राप्त कर उनका स्थानान्तरण करती है जिसके द्वारा यह शरीर में नियन्त्रण तथा समन्वय करती है।

प्रश्न 3.
निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए –

  1. कोशिकाद्रव्य।
  2. कोशिका का केन्द्रक।

उत्तर:
1. कोशिकाद्रव्य: यह एक जैली जैसा पदार्थ होता है जो कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच पाया जाता है।
2. कोशिका का केन्द्रक:
यह सामान्यतः कोशिका के मध्य में होता है तथा गोलाकार होता है, परन्तु पादप कोशिका में कभी-कभी यह परिधि की ओर होता है। यह कोशिकाद्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है। केन्द्रक में छोटी सघन संरचना होती है जिसे केन्द्रिका या न्यूक्लिओलस कहते हैं। इसके अतिरिक्त केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएँ होती हैं जो क्रोमोसोम या गुणसूत्र कहलाते हैं। ये जीन के धारक हैं तथा आनुवंशिक गुणों को अगली पीढ़ी में स्थानान्तरित करते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं?
उत्तर:
कोशिकांग कोशिकाद्रव्य में पाए जाते हैं।

प्रश्न 5.
पादप कोशिका एवं जन्तु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अन्तर लिखिए।
उत्तर:
MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य 4
पादप कोशिका एवं जन्तु कोशिका में अन्तर:

पादप कोशिका जन्तु कोशिका
इसमें कोशिका भित्ति पायी जाती है। इसमें कोशिका भित्ति नहीं पायी जाती है।
केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है। केन्द्रक झिल्ली उपस्थित होती है।
प्लास्टिड पाया जाता है। प्लास्टिड नहीं पाया जाता है।

प्रश्न 6.
यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अन्तर:

यूकैरियोट्स प्रोकैरियोट्स
इन जीवों की कोशिकाओं में झिल्ली युक्त सुसंगठित केन्द्रकं पाया जाता है। इन जीवों की कोशिकाओं में केन्द्रक पदार्थ केन्द्रक झिल्ली के बिना होता है।

प्रश्न 7.
कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं? इनका कार्य बताइए।
उत्तर:
कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केन्द्रक में पाए जाते हैं। ये धागे के समान संरचनाएँ होती हैं। ये जीन के धारक हैं तथा आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानान्तरित करते हैं। ये कोशिका विभाजन के समय ही दिखाई देते हैं।

प्रश्न 8.
“सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।” समझाइए।
उत्तर:
जिस प्रकार भवन निर्माण के लिए ईंटों का प्रयोग होता है, उसी प्रकार सजीव जगत के जीव भिन्न-भिन्न होते हुए भी कोशिकाओं के बने होते हैं। इसीलिए यह कहा जाता है कि कोशिका सजीवों की मूलभूत इकाई है। कोशिकाओं के आधार पर सजीवों को दो भागों में विभाजित किया जाता है –

  1. एककोशिक।
  2. बहुकोशिक।

बहुकोशिक सजीवों में विभिन्न कोशिकाएँ मिलकर ऊतक तथा विभिन्न ऊतक मिलकर अंगों का निर्माण करते हैं। विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न अंगों का उपयोग होता है। एककोशिक जीवों में सभी कार्य एक कोशिका द्वारा ही किए जाते हैं। अतः यह कहा जा सकता है कि कोशिका सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।

प्रश्न 9.
बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर:
हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में इसलिए पाए जाते हैं क्योंकि ये सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया की सहायता से अपना भोजन स्वयं बनाते उत्तरहैं जबकि जन्तु अपने भोजन के लिए अन्य जन्तुओं अथवा पौधों पर निर्भर रहते हैं।

प्रश्न 10.
बाईं से दाईं ओर:
4. यह कोशिकाद्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग होता है।
3. कोशिकाद्रव्य के बीच रिक्त स्थान।
1. सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई।

ऊपर से नीचे की ओर:
2. यह प्रकाश-संलेषण के लिए आवश्यक है।
1. कोशिका झिल्ली और केन्द्रिका झिल्ली के बीच पदार्थ।
MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य 5

MP Board Class 8th Science Solutions

MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

MP Board Class 8th Science Chapter 3 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 32

प्रश्न 1.
क्या आप कुछ प्राकृतिक रेशों के नाम बता सकते हैं?
उत्तर”
हाँ, प्राकृतिक रेशे कपास, रेशम और ऊन आदि हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नांकित सारणी को भरिए –
उत्तर:
प्राकृतिक और कृत्रिम रेशे –

वस्तु का नाम रेशे का प्रकार
प्राकृतिक/कृत्रिम
सूती कपड़े प्राकृतिक रेशे
ऊनी स्वेटर प्राकृतिक रेशे
नाइलॉन की साड़ी कृत्रिम रेशे
साडी सिल्क की प्राकृतिक रेशे
बरसाती कृत्रिम रेशे

प्रश्न 3.
आपने कुछ वस्तुओं को कृत्रिम चिह्नित क्यों किया है?
उत्तर:
क्योंकि ये प्राकृतिक रेशे नहीं हैं। इन्हें मनुष्यों द्वारा बनाया गया है। ये कृत्रिम रूप से बनाए गए हैं। अतः मानव द्वारा निर्मित होने के कारण इन वस्तुओं को कृत्रिम चिह्नित किया है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 33

नाइलॉन

प्रश्न 1.
क्या नाइलॉन के रेशे सचमुच इतने मजबूत होते हैं कि हम उससे पैराशूट और चट्टानों पर चढ़ने की रस्सी का निर्माण कर सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, नाइलॉन के रेशे सचमुच बहुत मजबूत होते हैं। हम इनसे पैराशूट और चट्टानों पर चढ़ने की रस्सी का निर्माण कर सकते हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 34

क्रियाकलाप 3.1

प्रश्न 1.
आँकड़ों को निम्नांकित सारणी की भाँति सारणीबद्ध करिए।
उत्तर:
प्रेक्षण सारणी

धागे/रेशे के प्रकार धागे को तोड़ने हेतु आवश्यक कुल भार
कपास 50 ग्राम
ऊन 100 ग्राम
रेशम 120 ग्राम
नाइलॉन 200 ग्राम

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 35

प्रश्न 1.
मेरी माँ सदैव पेट (PET) बोतलें और चावल तथा चीनी संचयन के लिए पेट जार खरीदती हैं। मैं जानने के लिए उत्सुक हूँ कि आखिर यह पेट क्या है?
उत्तर:
पेट (PET) एक प्रकार का पॉलिएस्टर है। इसका उपयोग बोतलें, बर्तन, फिल्म, तार तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं के निर्माण हेतु किया जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
चारों ओर दृष्टि घुमाइए और पॉलिएस्टर से निर्मित वस्तुओं की सूची बनाइए।
उत्तर:
पॉलिएस्टर से निर्मित वस्तुएँ-कमीज, पेण्ट, साड़ी, धागे, छाते, चादर, स्वेटर आदि।

प्रश्न 3.
ओह! अब मैं समझी कि मेरी माँ रसोई में काम . करते समय पॉलिएस्टर से बने वस्त्र क्यों नहीं पहनतीं?
उत्तर:
पॉलिएस्टर से बने वस्त्र गर्म करने पर पिघल जाते हैं। ये आग को शीघ्र पकड़ लेते हैं। रसोई घर में इन वस्त्रों में आग लगने का खतरा रहता है। आग लगने पर कपड़ा पिघल जाता है और पहनने वाले व्यक्ति के शरीर से चिपक जाता है। ये स्थिति बहुत कष्टदायक होती है। यही कारण है कि वह पॉलिएस्टर से बने वस्त्र रसोईघर में काम करते समय नहीं पहनी।

प्रश्न 4.
कल्पना करिए कि आज वर्षा का दिन है। आप किस प्रकार का छाता प्रयोग में लाएँगे और क्यों?
उत्तर:
हम संश्लेषित कपड़े से बना छाता प्रयोग में लायेंगे क्योंकि ये शीघ्र सूखते हैं, अधिक समय तक चलते हैं, कम महँगे होते हैं तथा आसानी से उपलब्ध और रख-रखाव में सुविधाजनक हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 36

प्रश्न 1.
क्या संश्लेषित रेशे प्राकृतिक रेशों की अपेक्षा कम जल सोखते हैं? क्या वे सूखने में कम समय लेते हैं?
उत्तर:
हाँ, संश्लेषित रेशे प्राकृतिक रेशों की अपेक्षा कम जल सोखते हैं। हाँ, वे सूखने में कम समय लेते हैं।

प्रश्न 2.
यह क्रियाकलाप आपको संश्लेषित कपड़ों के गुणधर्मों के बारे में क्या बतलाता है?
उत्तर:
यह बतलाता है कि संश्लेषित रेशों से बने कपड़े सूखने में कम समय लेते हैं जबकि प्राकृतिक रेशों से बने कपड़े सूखने में अधिक समय लेते हैं। इसी प्रकार प्राकृतिक रेशों से बने कपड़े अधिक जल सोखते हैं जबकि संश्लेषित रेशों से बने कपड़े कम कम जल सोखते हैं।

प्रश्न 3.
अपने माता-पिता से इन कपड़ों के प्राकृतिक रेशों की तुलना में चिरस्थायित्व (टिकाऊपन), मूल्य और रख-रखाव के विषय में जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर:
संश्लेषित रेशों से बने कपड़े, प्राकृतिक रेशों से बने कपड़ों की तुलना में अधिक टिकाऊ, सस्ते और रख-रखाव में सुविधाजनक हैं।
प्लास्टिक

प्रश्न 4.
क्या आपको आश्चर्य नहीं होता कि यह कैसे सम्भव है?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि प्लास्टिक को आसानी से साँचों में ढाला जा सकता है और इसका पुनःचक्रण हो सकता है। इसे पुनः प्रयुक्त किया जा सकता है। इसे रंगा और पिघलाया जा सकता है। इसे किसी भी रूप में ढालकर उपयोग में लाया जा सकता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
क्या सभी प्लास्टिक वस्तुएँ सरलतापूर्वक मोड़ी जा सकती हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी प्लास्टिक वस्तुएँ मोड़ी नहीं जा सकती।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 37

प्लास्टिक, हल्का, प्रबल और चिरस्थायी है –

प्रश्न 1.
किस पदार्थ की बनी बाल्टियाँ और मग आज आप उपयोग में ले रहे हैं?
उत्तर:
आजकल हम प्लास्टिक की बनी बाल्टियाँ और मग उपयोग में ले रहे हैं।

प्रश्न 2.
प्लास्टिक पात्रों को उपयोग में लाने के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
प्लास्टिक पात्रों को उपयोग में लाने के निम्नलिखित लाभ हैं –

  1. प्लास्टिक पात्र बहुत हल्के, प्रबल और चिरस्थायी होते
  2. ये विभिन्न आकारों और साइजों में ढाले जा सकते हैं।
  3. ये धातुओं को पात्रों की अपेक्षा सस्ते होते हैं।
  4. ये उद्योगों और घरेलू कार्यों में विभिन्न उद्देश्यों हेतु उपयोग में लाए जा सकते हैं।

प्रश्न 3.
विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक पात्रों की सूची बनाइए जिन्हें आप दैनिक जीवन में उपयोग में लाते हैं।
उत्तर:
प्लास्टिक पात्र-बाल्टी, मग, गंगा सागर, पानी की टंकी, सामान ले जाने वाली थैलियाँ (कैरी बैग), पाइप, बर्तन, डस्टबिन, मेज, कुर्सी आदि।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 38

प्रश्न 1.
प्लास्टिक का निस्तारण एक प्रधान समस्या है। क्यों?
उत्तर:
प्लास्टिक एक जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थ है जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं (जैसे-जीवाणुओं) द्वारा विघटित नहीं होता। इसलिए प्लास्टिक का निस्तारण एक प्रधान समस्या है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 39

प्रश्न 1.
कुछ और तरीके भी सुझाइए जिनके द्वारा आप प्लास्टिक पदार्थों के उपयोग को कम करने में सहयोग दे सकते हैं।
उत्तर:
प्लास्टिक पदार्थों के उपयोग को कम करने के लिए हम 4R सिद्धान्त को अपना कर सहयोग दे सकते हैं। उपयोग करिए, पुनः उपयोग करिए, पुनः चक्रित करिये और पुनः प्राप्त करिए। हमें इस प्रकार की आदतें विकसित करनी चाहिए जो पर्यावरण हितैषी हों।

MP Board Class 8th Science Chapter 3 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कुछ रेशे संश्लेषित क्यों कहलाते हैं?
उत्तर:
कुछ रेशे संश्लेषित इसलिए कहलाते हैं क्योंकि ये मनुष्यों द्वारा बनाए जाते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही उत्तर को चिह्नित (✓) कीजिए –
रेयॉन एक संश्लेषित रेशा नहीं है, क्योंकि –
(क) इसका रूप रेशम समान होता है।
(ख) इसे काष्ठ लुग्दी से प्राप्त किया जाता है।
(ग) इसके रेशों को प्राकृतिक रेशों के समान बुना जा सकता है।
उत्तर:
(ख) इसे काष्ठ लुग्दी से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 3.
उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. संश्लेषित रेशे ……. अथवा ……… रेशे भी कहलाते हैं।
  2. संश्लेषित रेशे कच्चे माल से संश्लेषित किए जाते हैं, है जो ……. कहलाता है।
  3. संश्लेषित रेशे की भाँति प्लास्टिक भी एक ………. है।

उत्तर:

  1. कृत्रिम, मानव निर्मित।
  2. संश्लेषण।
  3. बहुलक।

प्रश्न 4.
नाइलॉन रेशों से निर्मित दो वस्तुओं के नाम बताइए जो नाइलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती हों।
उत्तर:

  1. पैराशूट।
  2. चट्टानों पर चढ़ने वाली रस्सी।

प्रश्न 5.
खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ बताइए।
उत्तर:
प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के प्रयुक्त लाभ:

  1. ये हल्के होते हैं।
  2. ये प्रबल होते हैं।
  3. ये चिरस्थायी होते हैं।

प्रश्न 6.
थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के मध्य अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक में अन्तर:

थर्मोप्लास्टिक थर्मोसेटिंग प्लास्टिक
यह ऐसा प्लास्टिक है जो गर्म करने पर आसानी से विकृत हो जाता है और सरलतापूर्वक मुड़ जाता है। ये ऐसे प्लास्टिक हैं जिन्हें एक बार साँचे में ढाल दिया जाता है तो इन्हें ऊष्मा देकर नर्म नहीं किया जा सकता। जैसे – पॉलीथीन, पी.वी.सी. जैसे-बैकेलाइट, मेलामाइन। (PVC)

प्रश्न 7.
समझाइए,थर्मोसेटिंगप्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाए जाते हैं?

  1. डेगची के हत्थे।
  2. विद्युत् प्लग/स्विच/प्लग बोर्ड।

उत्तर:

  1. डेगची के हत्थे: थर्मोसेटिंग प्लास्टिक ऊष्मा का कुचालक है, इसलिए डेगची के हत्थे थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के बनाए जाते हैं।
  2. विद्युत् प्लग/स्विच/प्लग बोर्ड: क्योंकि थर्मोसेटिंग प्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है, इसलिए विद्युत् प्लग/स्विच/ प्लगबोर्ड थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के बनाए जाते हैं।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित पदार्थों को “पुनः चक्रित किए जा सकते हैं” और “पुनः चक्रित नहीं किए जा सकते हैं” में वर्गीकृत कीजिए –
टेलीफोन यन्त्र, प्लास्टिक के खिलौने, कुकर के हत्थे, सामग्री लाने वाले थैले, बॉल प्वॉइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, विद्युत् तारों के प्लास्टिक आवरण, प्लास्टिक की कुर्सियाँ, विद्युत् स्विच।
उत्तर:
पदार्थ जो पुनः चक्रित किए जा सकते हैं – प्लास्टिक खिलौने, सामग्री लाने वाले थैले, बॉल प्वॉइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, विद्युत् तारों के प्लास्टिक आवरण, प्लास्टिक की कुर्सियाँ। पदार्थ जो पुनः चक्रित नहीं किए जा सकते हैं – टेलीफोन यन्त्र, कुकर के हत्थे, विद्युत् स्विच।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
राणा गर्मियों के लिए कमीजें खरीदना चाहता है। उसे सूती कमीजें खरीदनी चाहिए या संश्लेषित? कारण सहित राणा को सलाह दीजिए।
उत्तर:
राणा को गर्मियों के लिए सूती कमीजें खरीदनी चाहिए क्योंकि संश्लेषित कमीजें जल्दी गर्म हो जाती हैं और शरीर से चिपकने लगती हैं। इनके पहनने से पसीना भी अधिक आता है। ये हवा को अन्दर-बाहर नहीं आने देती हैं। इसके विपरीत सूती कमीजों से हवा अन्दर-बाहर आती-जाती है और पसीना सुखा देती है।

प्रश्न 10.
उदाहरण देकर प्रदर्शित कीजिए कि प्लास्टिक की प्रकृति असंक्षारक होती है।
उत्तर:
प्लास्टिक जल और वायु से अभिक्रिया नहीं करते, अतः इनका संक्षारण आसानी से नहीं होता। अतः इनकी प्रकृति असंक्षारक होती है।

उदाहरण:
घर में उपयोग में आने वाले प्लास्टिक के डिब्बे, बाल्टियाँ आदि को कई महीनों तक उपयोग में लाया जाता है उनमें न तो जंग लगती है और न ही उनके सामान्य रूप में बदलाव आता है।

प्रश्न 11.
क्या दाँत साफ करने के ब्रुश का हैण्डल और शूक (ब्रिस्टल) एक ही पदार्थ के बनाने चाहिए? अपना उत्तर स्पष्ट करिये।
उत्तर:
नहीं, दाँत साफ करने के ब्रुश का हैण्डल और शूक एक ही पदार्थ के नहीं बनाने चाहिए क्योंकि दाँत साफ करने के लिए नर्म वस्तु (नाइलॉन) की आवश्यकता होती है जिससे कि दाँत साफ करते समय दाँत और मसूड़ों को कोई नुकसान न हो। इसके विपरीत ब्रुश का हैण्डल सख्त वस्तु (प्लास्टिक) का होना चाहिए ताकि उसे आसानी से सही ढंग से पकड़ा जा सके।

MP Board Solutions

प्रश्न 12.
“जहाँ तक सम्भव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए”, इस कथन पर सलाह दीजिए।
उत्तर:
प्लास्टिक अनभिक्रियाशील, हल्का, प्रबल और चिरस्थायी होता है। यह ऊष्मा और विद्युत् का कुचालक है, इसलिये यह बहुत उपयोगी है, परन्तु प्लास्टिक जैव अनिम्नीकरणीय है यह प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से विघटित नहीं होता है। इसलिए इसका प्रयोग करते समय 4R सिद्धान्त को ध्यान में रखना चाहिए:

  1. उपयोग कम करिए (Reduce)
  2. पुनः उपयोग करिए (Reuse)
  3. पुनः चक्रित करिए (Recycle)
  4. पुनः प्राप्त करिए (Recover)

प्रश्न 13.
कॉलम A के पदों का कॉलम B में दिए गए वाक्य खण्डों से सही मिलान कीजिए –
MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 1
उत्तर:

  1. → (d)
  2. → (c)
  3. → (a)
  4. → (b)

प्रश्न 14.
“संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण | वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।” टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
संश्लेषित रेशों को पौधों और जन्तुओं से प्राप्त नहीं किया जाता है। इन्हें रासायनिक पदार्थों का उपयोग करके बनाया जाता है। ये मानव निर्मित कृत्रिम रेशे हैं। इसलिए इनके निर्माण में पेड़-पौधों को काटने की आवश्यकता नहीं होती जबकि प्राकृतिक रेशों को प्राप्त करने के लिए पेड़-पौधों को काटना पड़ता है वहीं संश्लेषित रेशों के लिए इनकी आवश्यकता नहीं होती। अतः यह कहा जा सकता है कि संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।

प्रश्न 15.
यह प्रदर्शन करने हेतु एक क्रियाकलाप का वर्णन करिए कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है।
उत्तर:
थर्मोप्लास्टिक ऐसे प्लास्टिक हैं जो गर्म करने पर आसानी से विकृत हो जाते हैं और मुड़ जाते हैं। जैसे-पॉलिथीन, पीवीसी (PVC)। सर्वप्रथम हम थर्मोप्लास्टिक से बनी वस्तु, एक सेल और एक टॉर्च बल्ब लेकर विद्युत् परिपथ बनाते हैं। जब हम एक सेल के साथ एक बल्ब और एक थर्मोप्लास्टिक की वस्तु को चित्रानुसार जोड़ते हैं, तो हम देखते हैं कि बल्ब नहीं जलता है। यदि हम इस परिपथ में से थर्मोप्लास्टिक की वस्तु को हटा देते हैं तो बल्ब जलने लगता है। अतः इससे निष्कर्ष निकलता है कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है इसमें होकर विद्युत् प्रवाहित नहीं होती है।
MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 2

MP Board Class 8th Science Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions गणित

MP Board Class 8th Maths Solutions Guide Pdf Free Download गणित in both Hindi Medium and English Medium are part of MP Board Class 8th Solutions. Here we have given NCERT Madhya Pradesh Syllabus MP Board Class 8 Maths Book Solutions Ganit Pdf.

MP Board Class 8th Maths Solutions गणित
MP Board Class 8th Maths Solutions गणित

MP Board Class 8th Maths Book Solutions in Hindi Medium

MP Board Class 8th Maths Chapter 1 परिमेय संख्याएँ

MP Board Class 8th Maths Chapter 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण

MP Board Class 8th Maths Chapter 3 चतुर्भुजों को समझना

MP Board Class 8th Maths Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती

MP Board Class 8th Maths Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन

MP Board Class 8th Maths Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल

MP Board Class 8th Maths Chapter 7 घन और घनमूल

MP Board Class 8th Maths Chapter 8 राशियों की तुलना

MP Board Class 8th Maths Chapter 9 बीजीय व्यंजक एवं सर्वसमिकाएँ

MP Board Class 8th Maths Chapter 10 ठोस आकारों का चित्रण

MP Board Class 8th Maths Chapter 11 क्षेत्रमिति

MP Board Class 8th Maths Chapter 12 घातांक और घात

MP Board Class 8th Maths Chapter 13 सीधा और प्रतिलोम समानुपात

MP Board Class 8th Maths Chapter 14 गुणनखंडन

MP Board Class 8th Maths Chapter 15 आलेखों से परिचय

MP Board Class 8th Maths Chapter 16 संख्याओं के साथ खेलना

MP Board Class 8th Maths Book Solutions in English Medium

MP Board Class 8th Maths Chapter 1 Rational Numbers

MP Board Class 8th Maths Chapter 2 Linear Equations in one Variable

MP Board Class 8th Maths Chapter 3 Understanding Quadrilaterals

MP Board Class 8th Maths Chapter 4 Practical Geometry

MP Board Class 8th Maths Chapter 5 Data Handling

MP Board Class 8th Maths Chapter 6 Square and Square Roots

MP Board Class 8th Maths Chapter 7 Cube and Cube Roots

MP Board Class 8th Maths Chapter 8 Comparing Quantities

MP Board Class 8th Maths Chapter 9 Algebraic Expressions and Identities

MP Board Class 8th Maths Chapter 10 Visualizing Solid Shapes

MP Board Class 8th Maths Chapter 11 Mensuration

MP Board Class 8th Maths Chapter 12 Exponents and Powers

MP Board Class 8th Maths Chapter 13 Direct and Inverse Proportions

MP Board Class 8th Maths Chapter 14 Factorization

MP Board Class 8th Maths Chapter 15 Introduction to Graphs

MP Board Class 8th Maths Chapter 16 Playing with Numbers

We hope the given MP Board Class 8th Maths Solutions Guide Pdf Free Download गणित in both Hindi Medium and English Medium will help you. If you have any query regarding NCERT Madhya Pradesh Syllabus MP Board Class 8 Maths Book Solutions Ganit Pdf, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

MP Board Class 8th Science Solutions विज्ञान

MP Board Class 8th Science Solutions Guide Pdf Free Download विज्ञान in both Hindi Medium and English Medium are part of MP Board Class 8th Solutions. Here we have given NCERT Madhya Pradesh Syllabus MP Board Class 8 Science Book Solutions Vigyan Pdf.

MP Board Class 8th Science Solutions विज्ञान
MP Board Class 8th Science Solutions विज्ञान

MP Board Class 8th Science Book Solutions in Hindi Medium

MP Board Class 8th Science Book Solutions in English Medium

We hope the given MP Board Class 8th Science Solutions Guide Pdf Free Download विज्ञान in both Hindi Medium and English Medium will help you. If you have any query regarding NCERT Madhya Pradesh Syllabus MP Board Class 8 Science Book Solutions Vigyan Pdf, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

MP Board Class 8th English Solutions General & Special Series

MP Board Class 8th English Reader Book Solutions Guide Pdf Free Download are part of MP Board Class 8th Solutions. Here we have given Madhya Pradesh Syllabus MP Board Class 8 English Book Solutions Pdf General and Special Series.

MP Board Class 8th English Book Solutions

MP Board English Reader Special Series Class 8 Solutions

Here we have given MP Board English Reader Special Series Class 8 Solutions and Answers Guide.

Download English Grammar Notes PDF for free that might include all the grammar concepts and their rules with multiple examples.

MP Board Class 8th Special English Grammar

MP Board English Reader General Series Class 8 Solutions

Here we have given MP Board English Reader General Series Class 8 Solutions and Answers Guide.

We hope the given MP Board Class 8th English Reader Book Solutions Guide Pdf Free Download will help you. If you have any query regarding Madhya Pradesh Syllabus MP Board Class 8 English Book Solutions Pdf General and Special Series, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

MP Board Class 8th Hindi Book Solutions सुगम भारती, भाषा भारती

MP Board Class 8th Hindi Solutions Guide Pdf Free Download of हिंदी सुगम भारती, भाषा भारती are part of MP Board Class 8th Solutions. Here we have given Madhya Pradesh Syllabus MP Board Class 8 Hindi Book Solutions Sugam Bharti, Bhasha Bharti Pdf Special and General.

MP Board Class 8th Hindi Book Solutions Sugam Bharti

Here we have given MP Board Class 8 General Hindi Sugam Bharti Solutions Hindi Samanya Kaksha 8 (सुगम भारती हिंदी सामान्य कक्षा 8).

MP Board Class 8 Hindi Book Solution Sugam Bharti

MP Board Class 8th General Hindi Model Question Paper

MP Board Class 8th Hindi Book Solutions Bhasha Bharti

Here we have given MP Board Class 8 Special Hindi Bhasha Bharti Solutions Hindi Vishisht Kaksha 8 (भाषा भारती हिंदी विशिष्ट कक्षा 8).

Bhasha Bharti Hindi Book Class 8 Solutions

MP Board Class 8th Special Hindi Model Question Paper

We hope the given MP Board Class 8th Hindi Solutions Guide Pdf Free Download of हिंदी सुगम भारती, भाषा भारती will help you. If you have any query regarding Madhya Pradesh Syllabus MP Board 8th Class Hindi Book Solutions Sugam Bharti, Bhasha Bharti Pdf Special and General, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

MP Board Class 8th Sanskrit Solutions सुरभिः

MP Board Class 8th Sanskrit Solutions Guide Pdf Free Download संस्कृत सुरभिः are part of MP Board Class 8th Solutions. Here we have given Madhya Pradesh Syllabus MP Board Surbhi Sanskrit Book Class 8 Solutions Pdf.

MP Board Class 8th Sanskrit Book Solutions Surbhi

Here we have given MP Board Surbhi Samanya Sanskrit Book Class 8 Solutions Kaksha 8 (संस्कृत सामान्य सुरभिः कक्षा 8).

Surbhi Sanskrit Book Class 8 Solutions

8 वीं कक्षा संस्कृत गाइड Mp Board – पाठ का हिन्दी अनुवाद, शब्दार्थ एवं अभ्यास

MP Board Class 8th Sanskrit Model Question Paper (आदर्श प्रश्नपत्रम्)

We hope the given MP Board Class 8th Sanskrit Solutions Guide Pdf Free Download संस्कृत सुरभिः will help you. If you have any query regarding Madhya Pradesh Syllabus Surbhi Sanskrit Book Class 8 Solutions Mp Board, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1

MP Board Class 8 Maths Chapter 12 Question 1.
Evaluate
(i) 3-2
(ii) (-4)-2
(iii) \(\)
Solution:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 1

MP Board Solutions

Practice Set 12.1 Class 8 Question 2.
Simplify and express the result in power notation with positive exponent.
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 2
Solution:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 50
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 3
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 4

MP Board Solutions

Exponents And Powers Class 8 Question 3.
Find the value of
(i) (30 + 4-1) × 22
(ii) (2-1 × 4-1) ÷ 2-2
(iii) \(\left(\frac{1}{2}\right)^{-2}+\left(\frac{1}{3}\right)^{-2}+\left(\frac{1}{4}\right)^{-2}\)
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 5
Solution:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 6
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 7

MP Board Class 8 English Chapter 12 Question 4.
Evaluate
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 9
Solution:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 10
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 11

MP Board Solutions

MP Board Class 8 Maths Chapter 12 Factorisation Question 5.
Find the value of m for which 5m ÷ 5-3 = 55.
Solution:
We have, 5m ÷ 5-3 = 55
⇒ 5m-(-3) = 55 [∵ am + an =am + n]
⇒ 5m + 3 = 55
⇒ m + 3 = 5 [∵ am = an ⇒ m = n]
⇒ m = 5 – 3 = 2

MP Board Solutions

Class 8 Chapter 12 Exercise 12.1 Question 6.
Evaluate
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 12
Solution:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 13

Chapter 12 Maths Class 8 Hindi Medium Solutions Question 7.
Simplify.
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 14
Solution:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 15
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 12 Exponents and Powers Ex 12.1 16

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

MP Board Class 8 Maths Chapter 8 प्रश्न 1.
निम्नलिखित का अनुपात ज्ञात कीजिए –

(a) एक साइकिल की 15 km प्रति घण्टे की गति का एक स्कूटर की 30 km प्रति घण्टे की गति से।
(b) 5 m का 10 km से
(c) 50 पैसे का ₹ 5 से।

हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-1

Rashiyon Ki Tulna Class 8 प्रश्न 2.
निम्नलिखित अनुपातों को प्रतिशत में परिवर्तित कीजिए –

(a) 3 : 4
(b) 2 : 3

हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-2

Class 8 Maths Chapter 8 Exercise 8.1 In Hindi प्रश्न 3.
25 विद्यार्थियों में से 72% विद्यार्थी गणित में अच्छे हैं। कितने प्रतिशत विद्यार्थी गणित में अच्छे नहीं हैं?
हल:
25 में से 72% विद्यार्थी गणित में अच्छे हैं। ऐसे विद्यार्थी जो गणित में अच्छे नहीं हैं –
= (100 – 72)% = 28%
अत: 28% विद्यार्थी गणित में अच्छे नहीं हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8 Maths Chapter 8 Exercise 8.1 प्रश्न 4.
एक फुटबॉल टीम ने जितने मैच खेले उनमें से 10 में जीत हासिल की। यदि उनकी जीत का प्रतिशत 40 था तो उस टीम ने कुल कितने मैच खेले?
हल:
माना कि फुटबॉल टीम ने कुल x मैच खेले।
अब, क्योंकि कुल मैचों का 40% = 10 है।
∴ x का 40% = 10
या x × \(\frac{40}{100}\) = 10
या x = \(\frac{10×100}{40}\) = 25
अतः कुल 25 मैच खेले।

MP Board Class 8 Maths Solutions English Medium प्रश्न 5.
यदि चमेली के पास अपने धन का 75% खर्च करने के बाद ₹ 600 बचे तो ज्ञात कीजिए कि उसके पास शुरू में कितने ₹ थे?
हल:
माना कि चमेली के पास शुरू में x रुपये थे।
चमेली द्वारा खर्च किए ₹ = x का 75%
खर्च करने के बाद बचे ₹
= x का (100 – 75)%
= x का 25%
∴ प्रश्नानुसार, x का 25% = ₹ 600
या x × \(\frac{25}{100}\) = 600
या x = \(\frac{600×100}{25}\) = ₹ 2400
25 अत: चमेली के पास शुरू में ₹ 2400 थे।

Rashiyo Ki Tulna Class 8 प्रश्न 6.
यदि किसी शहर में 60% व्यक्ति क्रिकेट पसन्द करते हैं, 30% फुटबॉल पसन्द करते हैं और शेष अन्य खेल पसन्द करते हैं। यदि कुल व्यक्ति 50 लाख हैं, तो प्रत्येक प्रकार के खेल को पसन्द करने वाले व्यक्तियों की यथार्थ संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
कुल व्यक्तियों की संख्या = 5000000
∴ क्रिकेट पसन्द करने वाले व्यक्तियों की संख्या = \(\frac{60}{100}\) x 5000000
= 3000000 = 30 लाख
फुटबॉल पसन्द करने वाले व्यक्तियों की संख्या \(\frac{30}{100}\) x 5000000
= 1500000 = 15 लाख
अन्य खेल पसन्द करने वाले व्यक्ति = 100 – (60 + 30)%
= (100 – 90)% = 10%
∴ अन्य खेल पसन्द करने वाले व्यक्तियों की संख्या = \(\frac{10}{100}\) x 5000000
= 500000 = 5 लाख

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 129 – 130

प्रयास कीजिए (क्रमांक 8.2)

MP Board Solutions

Class 8 Maths 8.1 Hindi Medium प्रश्न 1.
एक दुकान 20% बट्टा देती है। निम्नलिखित में से प्रत्येक का विक्रय मूल्य क्या होगा?

  1. ₹ 120 अंकित वाली एक पोशाक।
  2. ₹ 750 अंकित वाले एक जोड़ी जूते।
  3. ₹ 250 अंकित मूल्य वाला एक थैला।

हल:
1. अंकित मूल्य = ₹ 120, बट्टा = 20%
∴ बट्टा = ₹ 120 का 20%
= ₹ 120 x \(\frac{20}{100}\) = ₹ 24
∴ विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य – बट्टा
= ₹ 120 – ₹ 24
= ₹ 96

2. अंकित मूल्य = ₹ 750, बट्टा = 20%
∴ बट्टा = ₹ 750 का 20%
= ₹ 750 x \(\frac{20}{100}\) = ₹ 150
∴ विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य – बट्टा
= ₹750 – ₹ 150
= ₹ 600

3. अंकित मूल्य = ₹ 250, बट्टा = 20%
∴ बट्टा= ₹ 250 का 20%
= ₹ 250 x 20 = ₹ 50
∴ विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य – बट्टा
= ₹ 250 – ₹ 50
= ₹ 200

MP Board Class 8 Maths Solutions प्रश्न 2.
₹15,000 अंकित मूल्य वाली एक मेज ₹ 14,400. में उपलब्ध है। बट्टा और बट्टा प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल:
अंकित मूल्य = ₹ 15,000, विक्रय मूल्य = ₹ 14,400
बट्टा = अंकित मूल्य – विक्रय मूल्य
= ₹ 15000 – ₹ 14,400 = ₹600
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-3

Class 8 Maths 8.1 In Hindi प्रश्न 3.
एक अलमारी 5% बट्टे पर ₹ 5,225 में बेची जाती है। अलमारी का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल:
बट्टा प्रतिशत = 5%,
विक्रय मूल्य = ₹ 5,225
माना कि अलमारी का अंकित मूल्य = ₹ x है।
∴ बट्टा = ₹ x का 5%
= ₹ x × \(\frac{5}{100}\) = ₹ \(\frac{5x}{2}\)
∴ बट्टा = अंकित मूल्य – विक्रय मूल्य
₹ \(\frac{5x}{100}\) = ₹ x – ₹ 5225
5x = 100x – 5225 x 100
या 100x – 5x = 5225 x 100
या 95x = 5225 x 100
या x = \(\frac{5225×100}{95}\) = ₹ 5,500
अतः अलमारी का अंकित मूल्य ₹ 5,500 है।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 130

प्रतिशत में आकलन

Class 8 Rashiyon Ki Tulna प्रश्न 1.
यदि दुकान पर आपका बिल ₹ 577.80 है।

  1. इस बिल राशि का 20% बट्टे से आकलन करने का प्रयास कीजिए।
  2. ₹ 375 का 15% ज्ञात करने का प्रयास कीजिए।

हल:
1. बिल को ₹ 577.80 की निकटतम दहाई में पूर्णांकित करने पर
∴ ₹ 577.80 = ₹ 580
अतः बट्टा = ₹ 580 का 20%
= ₹ 580 x \(\frac{20}{100}\) = ₹ 116
∴ बिल की राशि का सन्निकट मान = ₹ 580 – ₹ 116
= ₹ 464

2. ₹ 375 का 15% = ₹ 375 x = \(\frac{15}{100}\)
= ₹ 56.25

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 131

प्रयास कीजिए (क्रमांक 8.3)

MP Board Class 8 Maths प्रश्न 1.
यदि लाभ की दर 5% है, तो निम्नलिखित का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए –

  1. ₹ 700 की एक साइकिल जिस पर ऊपरी खर्च ₹ 50 है।
  2. ₹ 1,150 में खरीदा गया एक घास काटने का यन्त्र जिस पर ₹ 50 परिवहन व्यय के रूप में खर्च किए गए हैं।
  3. ₹ 560 में खरीदा गया एक पंखा जिस पर ₹ 40 मरम्मत के लिए खर्च किए गए हैं।

हल:
1. साइकिल का क्रय मूल्य = ₹ 700
ऊपरी खर्च = ₹50
∴ साइकिल का कुल क्रय मूल्य = ₹ 700 + ₹ 500
= ₹ 750 लाभ = 5%
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-4
= ₹ 787.50

2. घास काटने के यन्त्र का क्रय मूल्य = ₹ 1,150
परिवहन व्यय = ₹ 50
∴ अब, यन्त्र का क्रय मूल्य = ₹ 1,150 + ₹ 50
=₹ 1,200
लाभ = 5%
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-5
= ₹ 1,260

3. पंखे का क्रय मूल्य = ₹ 560
ऊपरी खर्चा = ₹40
∴ अब, यन्त्र का क्रय मूल्य = ₹ 560 + ₹ 40 = ₹ 600
लाभ = 5%
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-6
= ₹ 630

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 132

प्रयास कीजिए (क्रमांक 8.4)

Class 8 Maths Chapter 8.1 In Hindi प्रश्न 1.
एक दुकानदार ने दो टेलीविजन सेट ₹ 10,000 प्रति सेट की दर से खरीदे। उसने एक को 10% हानि से और दूसरे को 10% लाभ से बेच दिया। ज्ञात कीजिए कि कुल मिलाकर, उसे इस सौदे में लाभ हुआ अथवा हानि?
हल:
पहले टेलीविजन के लिए,
क्रय मूल्य = ₹ 10,000 तथा लाभ = 10%
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-7
= ₹ 110 x 100
=₹ 11,000
दूसरे टेलीविजन के लिए,
क्रय मूल्य = ₹ 10,000, हानि = 10%
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-8
= ₹ 90 x 100 = ₹ 9000
दोनों टेलीविजन का कुल क्रय मूल्य
= ₹ 10000 + ₹ 10000 = ₹ 20000
कुल विक्रय मूल्य = ₹ 11000 + ₹ 9000 = ₹ 20000
∴ विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य है
अतः दुकानदार को न तो लाभ हुआ और न ही हानि।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 133

प्रयास कीजिए (क्रमांक 8.5)

Maths Class 8 MP Board प्रश्न 1.
निम्नलिखित वस्तुओं को खरीदने पर यदि 5% बिक्री कर जुड़ता है तो प्रत्येक का खरीद (विक्रय) मूल्य ज्ञात कीजिए –

  1. ₹ 50 वाला एक तौलिया।
  2. साबुन की दो टिकिया जिनमें से प्रत्येक का मूल्य ₹ 35 है।
  3. ₹ 15 प्रति किलोग्राम की दर से 5 kg आटा।

हल:
1. तौलिया का मूल्य = ₹ 50
बिक्री कर दी दर = 5%
बिक्री कर = ₹ 50 x \(\frac{5}{100}\) = ₹ 2.50
∴ तौलिया का खरीद मूल्य = ₹ 50 + ₹ 2.50
= ₹ 52.50

2. साबुन की दो टिकियाओं का मूल्य = ₹ 35 x 2 = ₹ 70
बिक्री कर = ₹ 70 का 5%
= ₹ 70 x \(\frac{5}{100}\) = ₹ 3.50
∴ साबुन की दो टिकियाओं का खरीद मूल्य
= ₹ 70 + ₹ 3.50
= ₹ 73.50

3. 5 kg आटे का मूल्य = ₹ 15 x 5 = ₹ 75
बिक्री कर = ₹ 75 का 5%
= ₹ 75 x \(\frac{5}{100}\) = ₹ 3.75
∴ 5 kg आटा का खरीद मूल्य = ₹ 75 + ₹ 3.75
= ₹ 78.75

MP Board Solutions

Class 8 Maths Chapter 8 Exercise 8.1 Solutions In Hindi प्रश्न 2.
निम्नलिखित वस्तुओं के मूल्य में यदि 8% वैट सम्मिलित है तो वास्तविक मूल्य ज्ञात कीजिए –

  1. ₹ 14,500 में खरीदा गया एक टेलीविजन
  2. ₹ 180 में खरीदी गई शैम्पू की एक शीशी।

हल:
1. माना कि टेलीविजन का वास्तविक मूल्य = ₹ x है।
8% की दर से ₹ x पर वैट = ₹ \(\frac{8}{100}\) × x
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-9
= ₹ 13,425.93
अतः टेलीविजन का वास्तविक मूल्य = ₹ 13,425.93

2. माना कि शैम्पू की शीशी का वास्तविक मूल्य = ₹x है।
8% की दर से ₹ x पर वैट = ₹x × \(\frac{8}{100}\) = ₹ \(\frac{8x}{100}\)
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-10
= ₹ 166.67
अतः शैम्पू की शीशी का वास्तविक मूल्य = ₹ 166.67

सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए (क्रमांक 8.1)

Math Class 8 MP Board प्रश्न 1.
किसी संख्या को दुगुना करने पर उस संख्या में 100% वृद्धि होनी है। यदि हम उस संख्या को आधा कर दें तो कितना प्रतिशत ह्रास होगा?
हल:
माना कि कोई संख्या x है, तब इसका आधा = \(\frac{1}{2}\)x
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-11
= 50%

MP Board Class 8 Maths प्रश्न 2.
₹ 2,400 की तुलना में ₹ 2,000 कितना प्रतिशत कम है ? क्या यह प्रतिशत उतना ही है, जितना ₹ 2,000 की तुलना में ₹ 2,400 अधिक है?
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 img-12
= 20%
नहीं, दोनों प्रतिशत समान नहीं हैं।

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Sanskrit Solutions Chapter 18 सत्कर्म एव धर्मः

In this article, we will share MP Board Class 10th Sanskrit Solutions Chapter 13 महाभारते विज्ञानम् Pdf, Surbhi Class 8, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 8th Sanskrit Solutions Surbhi Chapter 18 सत्कर्म एव धर्मः

MP Board Class 8th Sanskrit Chapter 18 अभ्यासः

Class 8 Sanskrit Chapter 18 MP Board प्रश्न 1.
एकपदेन उत्तरं लिखत(एक शब्द में उत्तर लिखो-)
(क) विक्रमादित्यः नगरभ्रमणसमये किं दृष्टवान्? (विक्रमादित्य ने नगर भ्रमण के समय क्या देखा?)
उत्तर:
रुग्णम्। (रोगी को)

(ख) विक्रमादित्यः महामन्त्रिणि राज्यभारं समर्प्य कुत्र अगच्छत्? (विक्रमादित्य महामन्त्री पर राज्यभार को समर्पित करके कहाँ गये?)
उत्तर:
वनम्। (वन में)

(ग) महात्मा कस्य समीपे तपस्यारतः आसीत्? (महात्मा किसके पास तपस्यारत थे?)
उत्तर:
विक्रमादित्यस्य। (विक्रमादित्य के)

(घ) महात्मा योगबलेन तत्र कस्य दृश्यं दर्शितवान्? (महात्मा ने योग के बल से वहाँ किसका दृश्य दिखाया?)
उत्तर:
यमलोकस्य। (यमलोक का)

(ङ) कर्मणां लेखनं कस्य पार्वे अस्ति? (कर्मों का लेखा किसके पास है?)
उत्तर:
चित्रगुप्तस्य। (चित्रगुप्त के)

(च) श्रेष्ठाचरणस्य प्रतिज्ञां कृत्वा विक्रमादित्यः कुत्रः आगतवान्? (श्रेष्ठ आचरण की प्रतिज्ञा करके विक्रमादित्य कहाँ आये?)
उत्तर:
उज्जयिनीम्। (उज्जयिनी में)

Class 8 Sanskrit Chapter 18 प्रश्न 2.
एकवाक्येन उत्तरं लिखत(एक वाक्य में उत्तर लिखो-)
(क) महात्मा विक्रमादित्यं किम् उपदिष्टवान्? (महात्मा ने विक्रमादित्य को क्या उपदेश दिया?)
उत्तर:
महात्मा विक्रमादित्यं उपदिष्टवान् यत्-“राजन्! भवान् तु यथानीति राजधर्मस्य पालनं करोतु। धर्मानुकूलं शासनम् अपि धर्म एव भवति” इति। (महात्मा ने विक्रमादित्य को उपदेश दिया कि-“हे राजन्! आप तो नीति के अनुसार राजधर्म का पालन करो। धर्म के अनुसार शासन भी धर्म ही होता है।)

(ख) कर्म-तपस्योः कः भेदः? (कर्म और तपस्या में क्या भेद है?)
उत्तर:
कर्मणः स्थानम् भिन्नम् परं तपस्या स्वर्गप्राप्तेः साधनम्।” इति कर्म-तपस्ययोः भेदः। (“कर्म का स्थान भिन्न है परन्तु तपस्या स्वर्ग प्राप्ति का साधन है।” ऐसा कर्म और तपस्या का भेद है।)

(ग) विक्रमादित्यः अन्ते किं ज्ञातवान्? (विक्रमादित्य ने अन्त में क्या जाना?)
उत्तर:
विक्रमादित्यः अन्ते ज्ञातवान् यद्-‘सदाचारः एव तपस्या, सत्कर्म एव धर्म’ इति। (विक्रमादित्य ने अन्त में यह जाना कि-“सदाचार ही तपस्या है, सत्कर्म ही धर्म है”।)

(घ) विक्रमादित्यः लोके कथं प्रसिद्धः? (विक्रमादित्य संसार में कैसे प्रसिद्ध हैं?)
उत्तर:
विक्रमादित्यः लोके सत्कर्मणा एव प्रसिद्धः। (विक्रमादित्य संसार में सत्कर्म से ही प्रसिद्धः हैं।)

(ङ) विक्रमादित्यस्य ध्येयवाक्यं किम् आसीत्? (विक्रमादित्य का ध्येय वाक्य क्या था?)
उत्तर:
विक्रमादित्यस्य ध्येयवाक्यं ‘सत्कर्म एव धर्मः’ इति आसीत्। (विक्रमादित्य का ध्येय वाक्य ‘सत्कर्म ही धर्म है’ यह था।)

(च) विक्रमादित्यस्य मनसि केन वैराग्यम् उद्भूतम्? (विक्रमादित्य के मन में किससे वैराग्य उत्पन्न हुआ?)
उत्तर:
विक्रमादित्यस्य मनसि रुग्णदर्शनेन वैराग्यम् उद्भूतम्। (विक्रमादित्य के मन में रोगी को देखने से वैराग्य उत्पन्न हुआ।)

(छ) “सत्कर्म एव धर्मः” कथायाः सारः कः? (“सत्कर्म ही धर्म है” कथा का सारांश क्या है?)
उत्तर:
अस्याः कथायाः सारः यत् ‘मनुष्यः उत्तमानि कर्माणि कृत्वा अपि परलोकं साधयितुम् शक्नोति’ इति। (इस कथा का सारांश है कि ‘मनुष्य अच्छे कार्य करके भी परलोक सिद्ध कर सकता है।)

MP Board Class 8 Sanskrit Chapter 18 प्रश्न 3.
रिक्तस्थानानि पूरयत(रिक्त स्थान भरो-)
(क) विक्रमादित्यस्य समीपे एकः ……….. तपस्यारतः आसीत्। (महात्मा/दुरात्मा)
(ख) तपस्या ……… साधनम्। (स्वर्गप्राप्ते/राज्यप्राप्तेः)
(ग)यमराजः …………. आदिष्टवान्। (विक्रमादित्यम्/दूतेभ्यः)
(घ) वने सः कठिनां …………. आरब्धवान्। (दिनचर्यां/तपस्याम्)
(ङ) प्रजापालनं धर्म …….. अस्ति। (तपस्वीनाम्/राज्ञाम्)
उत्तर:
(क) महात्मा
(ख) स्वर्गप्राप्तेः
(ग) दूतेभ्यः
(घ) तपस्याम्
(ङ) राज्ञाम्।।

Class 8 Sanskrit Chapter 18 Question Answer प्रश्न 4.
उचितं मेलयत(उचित को मिलाओ-)
MP Board Class 8th Sanskrit Solutions Chapter 18 सत्कर्म एव धर्मः 1
उत्तर:
(क) → (v)
(ख) → (iv)
(ग) → (ii)
(घ) → (iii)
(ङ) → (i)

MP Board Class 8 Sanskrit प्रश्न 5.
नामोल्लेखपूर्वकं समासविग्रहं कुरुत(नाम का उल्लेख करते हुए समास विग्रह करो-)
(क) ध्येयवाक्यम्
(ख) तपस्यारतः
(ग) प्रजापालनम्
(घ) योगबलेन
(ङ) श्रेष्ठाचरणेन।
उत्तर:
MP Board Class 8th Sanskrit Solutions Chapter 18 सत्कर्म एव धर्मः 2

Class 8 Sanskrit Chapter 17 MP Board प्रश्न 6.
नामोल्लेखपूर्वकं सन्धिविच्छेदं कुरुत(नामे का उल्लेख करते हुए सन्धि विच्छेद करो-)
(क) धर्मानुकूलम्
(ख) नेति
(ग) सदाचारः
(घ) अद्यापि
(ङ) विक्रमादित्यः।
उत्तर:
MP Board Class 8th Sanskrit Solutions Chapter 18 सत्कर्म एव धर्मः 3

Class 7 Sanskrit Chapter 18 प्रश्न 7.
रेखाङ्कितशब्दानाम् आधारेण प्रश्ननिर्माणं कुरुत (रेखांकित शब्दों के आधार पर प्रश्न निर्माण करो-)
(क) विक्रमः अवदत्। (विक्रम बोला।)
उत्तर:
कः अवदत्? (कौन बोला?)

(ख) तपस्या तु महात्मनां कर्म इति। (तपस्या तो महात्माओं का काम है।)
उत्तर:
तपस्या तु केषाम् कर्म इति? (तपस्या तो किनका काम है?

(ग) तत्रैव यमलोकस्य दृश्यं दर्शितवान्। (वहीं यमलोक का दृश्य दिखाया?)
उत्तर:
कुत्र यमलोकस्य दृश्यं दर्शितवान्? (कहाँ यमलोक का दृश्य दिखाया?)

(घ) यमराजः दूतान् पृच्छति? (यमराज दूतों से पूछते हैं।)
उत्तर:
यमराजः कान् पृच्छति? (यमराज ने किनसे पूछा?)

(ङ) राज्ञः धर्म प्रजापालनम्। (राजा का धर्म प्रजा का पालन है।)
उत्तर:
कस्य धर्मः प्रजापालनम्? (किसका धर्म प्रजा का पालन है?)

सत्कर्म एव धर्मः हिन्दी अनुवाद

एकदा विक्रमादित्यः नगरभ्रमणसमये एकम् मरणासन्नं रुग्णं दृष्टवान्। तस्य दर्शनेन मनसि उद्भूतम्। अतः मायामोहमयं संसारं ज्ञात्वा सः महामन्त्रिणि राज्यभारं समर्प्य वनम् अगच्छत्।

अनुवाद :
एक बार विक्रमादित्य ने नगर में भ्रमण के समय एक मरणासन्न (मरने के निकट) रोगी को देखा। उसको देखने से मन में वैराग्य उत्पन्न हुआ। इसलिए माया मोह से भरे संसार को जानकर वह महामन्त्री को राज्यभार सौंपकर वन चले गये।

वने सः कठिना तपस्याम् आरब्धवान्। तस्य समीपे एव एकः महात्मा अपि तपस्यारतः आसीत्। महात्मा तम् अवदत्, “राजन्! भवान् तु यथानीति राजधर्मस्य पालनं करोतु। धर्मानुकूलं शासनम् अपि धर्म एव भवति” इति स महात्मा विक्रमादित्यम् उपदिष्टवान्। विक्रमः अवदत्-“नहि महात्मन्! तपसा एव परलोकः साध्यते, कर्मणा नेति।” महात्मा अवदत्, “राजन! राज्ञः धर्मः प्रजापालनं, शासनम् एव अस्ति तपस्या तु महात्मानां कर्म इति।” इत्युक्त्वा महात्मा राजानाम् पृष्टवन्-कर्म-तपस्ययोः कः भेदः?

अनुवाद :
वन में उन्होंने कठिन तपस्या आरम्भ कर दी। उनके पास में एक महात्मा भी तपस्यारत (तपस्या में लगे) थे। महात्मा ने उनसे कहा, “हे राजन्! आप तो नीति के अनुसार राजधर्म का पालन करो। धर्म के अनुकूल शासन भी धर्म ही होता है।” इस प्रकार उस महात्मा ने विक्रमादित्य को उपदेश दिया। विक्रम ने कहा-“नहीं महात्मन्! तपस्या से ही परलोक प्राप्त होता है, कर्म से नहीं।” महात्मा ने कहा, “हे राजन्! राजा का धर्म प्रजा का पालन और शासन ही है, तपस्या तो महात्माओं का काम है।” ऐसा कहकर महात्मा ने राजा से पूछा-कर्म और तपस्या में क्या भेद है?

राजा अवदत्-कर्मणः स्थानम् भिन्नम् परं तपस्या स्वर्गप्राप्तेः साधनम्। एतच्छ्रुत्वा महात्मा हसन् अवदत्-“राजन् ! मनुष्यः उत्तमानि कर्माणि कृत्वा अपि परलोकं साधयितुम् शक्नोति।” अनन्तरम् महात्मा योगबलेन तत्रैव यमलोकस्य दृश्यं विक्रमं दर्शितवान्। दृश्ये यमराजः दूतान् पृच्छति-“एतस्य कर्म कीदृशम् ?” एकः दूतः अवदत्-“कर्मणां लेखनं तु चित्रगुप्तस्य पार्वे अस्ति।” क्षणं विचार्य यमराजः दूतान् आदिष्टवान् यत्-“यदि एतस्य कर्माणि उत्तमानि सन्ति तर्हि स्वर्गस्य द्वारम् उद्घाटयतु यदि कर्माणि अधमानि, तदा बलात् नरके पातयतु।”

अनुवाद :
राजा ने कहा-कर्म का स्थान भिन्न है परन्तु तपस्या स्वर्ग प्राप्ति का साधन है। ऐसा सुनकर महात्मा हँसते हुए बोले-“हे राजन्! मनुष्य अच्छे कर्म करके भी परलोक सिद्ध कर सकता है।” इसके बाद महात्मा ने योग के बल से वहीं यमलोक का दृश्य विक्रम को दिखाया। दृश्य में यमराज दूतों से पूछ रहे हैं-“इसका कर्म कैसा है? एक दूत ने कहा-“कर्मों का लेखा तो चित्रगुप्त के पास है।” कुछ देर विचार करके यमराज ने दूतों को आदेश दिया कि-यदि इसके कर्म अच्छे हैं तो स्वर्ग का द्वार खोल दो यदि कर्म बुरे हैं तो जबरदस्ती नरक में डाल दो।”

इदं दृश्यं दृष्ट्वा विक्रमः ज्ञातवान् यद्-‘सदाचारः एव तपस्या, सत्कर्म एव धर्म’ इति। अनन्तरं सः तम् महात्मानम् प्रणम्य, श्रेष्ठाचरणस्य प्रतिज्ञां कृत्वा राजधानीम् उज्जयिनीम् आगतवान्। आगत्य धर्मानुकूलंनीतिपूर्वकम् प्रजापालनपुरस्सरं शासनं कृतवान्। सः अद्यापि लोके सत्कर्मणा एव प्रसिद्धः। तस्य जीवनस्य ध्येयवाक्यम् आसीत्-‘सत्कर्म एव धर्मः।’

अनुवाद :
इस दृश्य को देखकर विक्रम जान गये कि-“सदाचार (अच्छा व्यवहार) ही तपस्या है और सत्कर्म (अच्छे कर्म) ही धर्म।” इसके बाद वह उन महात्मा को प्रणाम करके, श्रेष्ठ आचरण की प्रतिज्ञा करके राजधानी उज्जयिनी आ गये। आकर धर्म के अनुसार नीतिपूर्वक प्रजा पालन को प्रमुखता देते हुए शासन किया। वह आज भी संसार में अच्छे कर्म से ही प्रसिद्ध हैं। उनके जीवन का ध्येय वाक्य था-‘सत्कर्म ही धर्म है।’

सत्कर्म एव धर्मः शब्दार्थाः

बलात् = बलपूर्वक। साधयितुम् = सिद्ध करने लिए। पार्वे = पास में। प्रजापालनपुरस्सरम् = प्रजापालन को प्रमुखता देते हुए। मरणासन्न = मरने के निकट। उद्भूतम् = उत्पन्न हुआ। पातयतु = गिराओ। एतच्छ्रुत्वा = ऐसा सुनकर।